Category: न्यूज़

Your blog category

  • आकाशीय बिजली गिरने से 17 वर्षीय किशोर की हुई मौत

    आकाशीय बिजली गिरने से 17 वर्षीय किशोर की हुई मौत

    संवाददाता– एस.पी. सिंह
    सहजनवा, (गोरखपुर) ।

    सोमवार सुबह 10:00 के करीब आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। गीडा थाना क्षेत्र के ग्राम हरदिया निवासी सोनू पुत्र चंद्रिका भारती (उम्र 17 वर्ष) अपने घर के सामने बरसात के पानी से स्नान कर रहा था। इसी समय आकाशीय बिजली गिरने से बुरी तरह झुलस गया। आनन फानन में किशोर को सदर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।
    मृतक दो भाइयों में सबसे छोटा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

  • सोनबरसा चौराहे पर नही रुक रही चोरी की घटनाएं, इस बार चावल उठा ले गए चोर

    सोनबरसा चौराहे पर नही रुक रही चोरी की घटनाएं, इस बार चावल उठा ले गए चोर

    संवाददाता– एस.पी. सिंह
    सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।

    हरपुर बुदहट थानान्तर्गत सोनबरसा पुलिस चौकी से महज 50 मीटर की दूरी पर स्थित सोनबरसा चौराहे पर इस समय चोरो का आतंक छाया हुआ है। जिससे गल्ला ब्यवसाइयो में भय का माहौल है। अभी बीते 8 जून को गल्ला ब्यापारी और पूर्व कोटेदार जितेंद्र जायसवाल के पिकप से चोरो ने 12 बोरी गेंहू चुरा लिया था, अब और एक गल्ला ब्यापारी विकास जायसवाल की गाड़ी पर लदा 10 बोरी चावल बीती शनिवार की रात चोरों ने चुरा लिया। इस सम्बंध में थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि चौराहे पर लगे सीसीटीवी के माध्यम से चोरो की तलाश की जा रही है जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जायेगा।

    *मुकदमा नही दर्ज होने से ब्यापारियों में गुस्सा, ब्यापारी समाज मुख्यमंत्री से करेगा शिकायत*

    सोनबरसा चौराहे पर गल्ला ब्यवसाइयो के यहां से हो रही चोरी की घटना में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। ब्यापारियों का आरोप है कि गेहूं और चावल चोरी के मामले में पीड़ित जितेंद्र जायसवाल और विकास जायसवाल द्वारा पुलिस चौकी पर तहरीर देने के बाद भी अभी तक पुलिस ने चोरो पर केस दर्ज नहीं किया, ब्यापारी समाज इस बात से भी खफा है कि सोनबरसा पुलिस चौकी के सीपाही चौकी से सटे सोनबरसा चौराहे पर भी रात्रि गस्त नही करते। ब्यापार प्रकोष्ठ के सँजोजक जितेंद्र जायसवाल का कहना है कि वह इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री जनता दरबार मे करेंगे।

  • गैरेज से एसी चोरी, चोर चिन्हित, केस दर्ज

    गैरेज से एसी चोरी, चोर चिन्हित, केस दर्ज

    संवाददाता– एस.पी. सिंह
    सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।

    गीडा थाना क्षेत्र के श्याम सुंदर यादव पुत्र बृजलाल यादव जिनका सरैया में गैरेज है। जिसमें एसी लगा हुआ था। 15 जून की रात्रि में चोरों ने गैरेज में लगा एसी चुरा कर फरार हो गए। गैरेज में लगे सीसीटीवी कैमरे को जब खंगाला गया तो दो चोर एसी खोलते दिखाई दिए। जिसमें एक की पहचान संदीप यादव पुत्र राम अचल तथा एक अज्ञात के रूप में हुई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

  • मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना सदर के 25 कृषकों के परिजनों को पांच पांच लाख रुपए का डेमो चेक वितरण किया गया

    मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना सदर के 25 कृषकों के परिजनों को पांच पांच लाख रुपए का डेमो चेक वितरण किया गया

    “जनपद के 214 कृषकों के परिजनों को मिला पांच पांच लाख का डेमो चेक”

    “मुख्य अतिथि विधायक महेन्द्र पाल सिंह, एडीएम प्रशासन,एडीएम वित्त, सीआरओ, एसडीएम सदर, तहसीलदार सदर मेयर प्रतिनिधि वितरित किए डेमो चेक”

    गोरखपुर। एनेक्सी सभागार में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना के 25 किसानों को पांच पांच लाख रुपए का डेमो चेक किया गया वितरण जनपद के प्रत्येक तहसीलों में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना योजना के अंतर्गत 214 किसानों को पांच पांच लाख रुपये का डेमो चेक वितरण किए गए ।योगी सरकार ने मृत किसानों के परिजनों को अंबेडकर नगर में मौजूद रहकर बाकी 74 जनपदों में ऑनलाइन जुड़कर 11690 किसानों के परिजनों को पांच पांच लाख रुपए का डेमो चेक वितरण किया गोरखपुर एनेक्सी सभागार में सदर तहसील अंतर्गत 25 किसानों को मुख्य अतिथि विधायक पिपराइच महेंद्र पाल सिंह ने पांच-पाच लाख रुपए का चेक वितरण किया वैसे तो प्रत्येक तहसीलों में जनपद के प्रतिनिधियों, एसडीएम, तहसीलदार की मौजूदगी में जनपद के 214 किसानों को मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना योजना के अंतर्गत पांच पांच लाख रुपए का डेमो चेक वितरण किए गए योगी सरकार की मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए संकट के समय संजीवनी साबित हो रही है। 14 सितंबर, 2019 से शुरू इस योजना में दुर्घटना में मृत्यु या अक्षमता का सामना करने वाले किसान के परिवारों को आर्थिक सहारा दिया है।
    योजना के तहत दुर्घटना में मृत्यु या पूर्ण/आंशिक अक्षमता की स्थिति में अधिकतम 5 लाख रुपये तक की आर्थिक मदद का प्रावधान है। यह योजना उन परिवारों के लिए वरदान है, जो अप्रत्याशित दुर्घटनाओं के कारण आर्थिक तंगी का सामना करते हैं। डेमो चेक वितरण के दौरान प्रिंस विधायक महेंद्र पाल सिंह एडीएम प्रशासन पुरुषोत्तम दास गुप्ता एडीएम वित्त राजस्व विनीत कुमार सिंह सीआरओ हिमांशु वर्मा एसडीएम सदर रोहित मौर्या सदर तहसीलदार ज्ञान प्रताप सिंह नायब तहसीलदार देवेंद्र यादव नायब तहसीलदार आकांक्षा पासवान नायब तहसीलदार जाकिर हुसैन नायब तहसीलदार नीरू सिंह नायब तहसीलदार महराजगंज/अटैच गौडधोइया नाला प्रद्युम्न सिंह ई डिस्ट्रिक मैनेजर नीरज श्रीवास्तव मेयर प्रतिनिधि सौरभ सहित सदर तहसील के कानूनगो लेखपालगण मौजूद रहे।

  • विधायक ने 61 दुर्घटना पीड़ितों में वितरित किए चेक

    विधायक ने 61 दुर्घटना पीड़ितों में वितरित किए चेक

    संवाददाता– एस.पी. सिंह
    सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।

    सहजनवा तहसील सभागार में विधायक प्रदीप शुक्ल ने मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत तहसील क्षेत्र के 61 दुर्घटना पीड़ितों में चेक बांटा। इस योजना मे वाहन दुर्घटना, ट्रेन दुर्घटना, विद्युत दुर्घटना, सड़क दुर्घटना, डूबने से, जलने से पीड़ित लोगों को शामिल किया गया था। राजन निवासी केशवाखोर, रफीक निवासी पिपरौली, परमानंद निवासी बरईपार, वीर बहादुर निषाद निवासी तेनुहारी, अमित कुमार पांडेय निवासी बेलौरा सहित 61 दुर्घटना से पीड़ित परिवार को चेक दिया गया। जिसमें हर पीड़ित का 5 लाख रुपए का चेक था। इस दौरान विधायक ने कहा की योगी और मोदी सरकार हर समाज के हितों को ध्यान में रखते हुए उन्हें लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही है।
    इस दौरान एसडीएम दीपक कुमार गुप्ता, तहसीलदार राकेश कन्नौजिया, नायब तहसीलदार दुर्गेश चौरसिया, नायब तहसीलदार राम सुरज, ब्लॉक प्रमुख दिलीप यादव, तहसील बार अध्यक्ष के के तिवारी, मनोज सिंह, लेखपाल जितेंद्र मिश्र सहित अनेक लोग मौजूद थे।

  • नीट परीक्षा में पहले प्रयास में बड़हलगंज की बेटी ने मारी बाजी, 542 अंक लेकर किया गौरवान्वित

    नीट परीक्षा में पहले प्रयास में बड़हलगंज की बेटी ने मारी बाजी, 542 अंक लेकर किया गौरवान्वित

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    बड़हलगंज/गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे):  बड़हलगंज नीट परीक्षा में अपने पहले ही प्रयास में नगर पंचायत की बेटी परिधि मद्देशिया ने 542 अंक लेकर नगर व परिवार को गौरवान्वित किया है। परिधि ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों व परिवार द्वारा पढ़ाई के प्रति उसे उत्साहित करना बताया है।

    परिधि के पिता राजेश मद्देशिया ने बताय कि परिधि ने इंटर की परीक्षा देने के बाद नीट परीक्षा पास की है। उसका शुरू से ही डाक्टर बनने का लक्ष्य था। परिधि के नीट क्वालीफाई करने पर डा. विनय मदेशिया, पूर्व चेयरमैन श्रवण जायसवाल, अमित मद्देशिया, विजय गुप्ता, वंदना, साल्वी, राजन, सुनील, नमन, जतिन आदि ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

  • मनबढ़ों द्वारा निर्माणाधीन मकान पर तोड़फोड़ करने का लगाया आरोप

    मनबढ़ों द्वारा निर्माणाधीन मकान पर तोड़फोड़ करने का लगाया आरोप

    नौतनवा। सोनौली थाना क्षेत्र के हरदी डाली गांव में जमीनी विवाद को लेकर कुछ मनबढ़ों द्वारा एक व्यक्ति के निर्माणाधीन मकान पर हमला कर तोड़फोड़ किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित अवध किशोर मिश्रा ने सोनौली थाना में प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की है।

    अवध किशोर मिश्रा ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया की घर के सामने टहल रहे थे, तभी गांव के कुछ लोग लाठी-डंडा व हथौड़ा लेकर उनके घर के पास पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। उन्होंने दीवार गिरा दी और जबरन जमीन पर कब्जा करने लगे। डर के कारण पीड़ित घर में छिप गए, जिसके बाद हमलावर उनके निर्माणाधीन मकान पर पहुंचकर जबरन गेट तोड़कर अंदर घुस गए और घर के अंदर रखा ईंट फेंकने लगे। पीड़ित ने बताया कि किसी तरह जान बचाकर खनुआ चौकी पर सूचना दी, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे।

    थानाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

  • मोदी-योगी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है जल्द ही बनेगा विकसित राष्ट्र

    मोदी-योगी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है जल्द ही बनेगा विकसित राष्ट्र

    ब्यूरो प्रभारी: संतोष कुमार त्रिपाठी, खजनी गोरखपुर।

    खजनी/गोरखपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार को नगर पंचायत कार्यालय पर भाजपा उनवल मण्डल का विकसित भारत संकल्प सभा का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री एवं सहजनवा के लोकप्रिय विधायक प्रदीप शुक्ला ने कार्यक्रम को संबोधित किया। अपने उद्बोधन में विधायक शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश में अभूतपूर्व विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज भारत वैश्विक मंच पर नई ऊंचाइयों को छू रहा है, और इसका श्रेय निर्णायक नेतृत्व और जनहित में संचालित योजनाओं को जाता है। विधायक ने कहा मोदी सरकार के 11 सालों में जनकल्याण के ऐतिहासिक निर्णयों संग योजनाओं के माध्यम से सरकार ने गरीब, वंचित, पिछड़े, महिला, युवाओं और किसानों को सशक्त बनाने का काम किया। उज्ज्वला, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास, स्वच्छ भारत अभियान, जल जीवन मिशन, डिजिटल इंडिया, जनधन, मुद्रा, आत्मनिर्भर भारत अभियान आदि योजनाओं की जानकारी दी। बताया कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने हर वर्ग के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का काम किया है। योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने में पार्टी कार्यकर्ता भी संकल्पबद्ध होकर लगे हैं। अब यह अभियान केवल सरकार की उपलब्धियों को गिनाने का नहीं, बल्कि जनसेवा के लिए नए संकल्प लेने का अवसर भी है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे प्रत्येक बूथ स्तर तक जाकर आम नागरिकों को सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं। भाजपा जिला उपाध्यक्ष छोटेलाल मौर्य ने मुख्य वक्ता के रूप में भाग लेते हुए संगठनात्मक दृष्टिकोण से आगामी कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। अध्यक्षता एवं आभार ज्ञापन भाजपा मंडल अध्यक्ष इन्द्र कुमार निगम ने किया स्वागत अभिनंदन नगर पंचायत अध्यक्ष महेश कुमार दुबे ने किया जबकि संचालन मण्डल महामंत्री/अभियान के संयोजक योगेश वर्मा ने किया। इस अवसर पर मण्डल प्रभारी शिवनारायण बेलदार जी अभियान के सह संयोजक/उपाध्यक्ष अमित सिंह, रामप्रकाश चौरसिया,उमा साहनी,संतोष राम त्रिपाठी, विनोद कुमार पाण्डेय,गंगोत्री राम त्रिपाठी, राणा प्रताप सिंह, रामप्रकाश पाण्डेय,हरिधर दुबे, सतीश उपाध्याय, श्याम मोहन उपाध्याय, विनोद कुमार पाण्डेय, योगेंद्र साहनी, राजन पासवान, अश्वनी सिंह, चंद्रभान गुप्ता, प्रदीप सिंह, राजकुमार गुप्ता, लीलावती मौर्य, विजयकांति शर्मा,दिवाकर राम त्रिपाठी, गंगोत्री राम त्रिपाठी, पन्नेलाल साहनी, अश्वनी गुप्ता, श्याम जी प्रजापति, अंगद शर्मा जी, मनोज दुबे, अच्युतानंद तिवारी, वेद प्रकाश पाण्डेय, सचिन गौंड, राहुल गुप्ता, दिवाकर राम त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।

  • राप्ती नदी में नाव पलटी, 14 ग्रामीण थे सवार, एक की डूबने से हुई मौत, 13 ग्रामीणों ने तैर कर बचाई जान

    राप्ती नदी में नाव पलटी, 14 ग्रामीण थे सवार, एक की डूबने से हुई मौत, 13 ग्रामीणों ने तैर कर बचाई जान

    ब्यूरो प्रभारी — विनय तिवारी

    बडहलगंज/ गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे): बड़हलगंज कोतवाली के नेतवार पट्टी के 14 ग्रामीणों से भरी छोटी नाव राप्ती नदी में पलट गई। इनमें से 13 लोग तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आए लेकिन एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। सभी ग्रामीण अपनी जमीन की पैमाइश कराने के लिए देवरिया जनपद के मदनपुर थाना के कुण्डा मुहाल के धनया गांव जा रहे थे।

    नेतवार पट्टी गांव के कुछ किसानों की जमीन देवरिया जनपद के मदनपुर थाना के कुण्डा मुहाल के धनया गांव में है। रविवार को राजस्व विभाग द्वारा उनकी जमीनों की पैमाइश होनी थी। जिसके लिए पवारू यादव, ग्राम प्रधान सत्यदेव यादव, शेषनाथ यादव, मुकेश यादव, जयप्रकाश सहित 14 लोग दोपहर 12 बजे डेगी नाव पर सवार होकर धनया के लिए निकले। घाट के 20 मीटर पहले ही नाव अचानक नदी मे पलट गयी। इनमें से 13 लोगों ने तैर कर जान बचा ली मगर 55 वर्षीय पवारू यादव नदी में डूब गए। गोताखोरों की मदद से उनका शव बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही देवरिया की मदनपुर व गोरखपुर की बडहलगंज पटनाघाट पुलिस चौकी के पुलिस भी मौके पर पहुंच गई व शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की सूचना पर गांव में कोहराम मच गया। जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र यादव ने मृतक के घर पहुंच कर परिजनों को सांत्वना दी।

  • भारत ने विश्व को श्रेष्ठ संस्कृति व ज्ञान दिया : चम्पत राय

    भारत ने विश्व को श्रेष्ठ संस्कृति व ज्ञान दिया : चम्पत राय

    गोरखपुर। विश्व में हिंदू ही ऐसा धर्म है जो नदियों को माता मानता है पर्यावरण की पूजा करता है समरसता का भाव रखता और सभी के सुख की कामना करता है। और ऐसा ही विश्व हिंदू परिषद के एकात्मकता स्तोत्र जो आपने विगत 10 दिनों में यहां पर रोज पढ़ा होगा उसमें भी वर्णित है। भारत ने ही पूरे विश्व को ध्यान और ज्ञान से अवगत कराया है। भारतीय सभ्यता मात्र एक भौगोलिक सीमा तक ही नहीं रही, इसका प्रभाव विश्वभर की संस्कृतियों पर पड़ा। वेद, पुराण, योग, आयुर्वेद, कला, साहित्य, शिल्प, वास्तुकला सहित जीवन जीने की आदर्श पद्धति ने असंख्य देशों, सभ्यताओं और जनजातियों पर अपनी गहरी छाप छोड़ी”

    विश्व हिंदू परिषद द्वारा गोरखपुर महानगर के संस्कृति पब्लिक स्कूल में विगत 10 दिनों से चल रहे परिषद शिक्षा वर्ग के समापन एवं दीक्षांत समारोह में विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय उपाध्यक्ष एवं श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के महासचिव चंपत राय ने उद्बोधन देते हुए उक्त विचार रखे।

    उन्होंने आगे बताया कि पूर्व एशियाई देशों, मध्य एशिया, यूरोप तक भारतीय ज्ञान, परंपरा और जीवन-मूल्य पहुंचे, जिसने उनके धर्म, जीवनदृष्टि और शासन प्रणाली तक प्रभावित किया। यह दर्शाता है कि भारतीय सभ्यता ने शांति, एकात्मता, सहिष्णुता, परोपकार, ज्ञान व साधना की अनुपम भेंट व प्रेरणा विश्व को दी।

    उन्होंने आगे कहा कि भारतीय संस्कृति ने विश्व को ज्ञान, विज्ञान, कला सहित उत्कृष्ट जीवन पद्धति दी। इसका प्रभाव अनेक देशों की मूल परंपरा, भाषा, भूषा तक आया, जो उनके जीवन जीने, त्योहार मनाने, वेशभूषा अपनाने तक परिलक्षित होता है। इसका प्रमाण हमें अनेक स्थलों पर मिलने वाले शिलालेख, ग्रन्थ, प्रतीक चिह्न व परंपराओं से भी मिलता है।

    हमारी सांस्कृतिक सीमाएं विशाल थीं, वर्तमान के अनेक देश जम्बूद्वीप भारतवर्ष के अभिन्न भौगोलिक भाग थे। आज वे राजनीतिक रूप से भिन्न इकाई जरूर हैं, परन्तु सांस्कृतिक रूप से वे हमारे ही अटूट अंग रहे हैं।

    उन्होंने आह्वान किया कि हम अपनी श्रेष्ठ सांस्कृतिक परंपरा का गौरवबोध अनुभव कर सभी को इसकी जानकारी दे जिससे नई पीढ़ी को इसका गर्व हो सके।
    वर्ग प्रमुख राज नारायण ने अतिथि और वरिष्ठ कार्यकर्ता का परिचय कराया मंच संचालन अश्विनी ओझा जी ने किया तथा प्रस्तावना विश्व हिंदू परिषद गोरक्ष प्रांत मंत्री नागेंद्र सिंह ने और आभार ज्ञापन प्रांत सह मंत्री मंगल देव चौबे ने किया।

    कार्यक्रम गोरक्ष प्रांत संगठन मंत्री राजेश काशी प्रांत संगठन मंत्री नितिन कुमार,गोरक्ष प्रांत सह संगठन मंत्री दीपेश गोरक्ष प्रांत मंत्री सह मंत्री सगुण श्रीवास्तव और मंगल देव चौबे महानगर संगठन मंत्री सोमेश उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह, कोषाध्यक्ष डॉ आर पी शुक्ल दुर्गेश त्रिपाठी, तारकेश्वर प्रांत संयोजक दुर्गेश राव विभाग संयोजक विनोद मिश्र मंत्री शीतल गोपेश पाल, आर के सिंह कौशलेंद्र प्रताप सिंह डॉ अजय सिंह पटेलआदि प्रशिक्षार्थियों के साथ उपस्थित रहे।