बड़हलगंज/गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे): बड़हलगंज नीट परीक्षा में अपने पहले ही प्रयास में नगर पंचायत की बेटी परिधि मद्देशिया ने 542 अंक लेकर नगर व परिवार को गौरवान्वित किया है। परिधि ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों व परिवार द्वारा पढ़ाई के प्रति उसे उत्साहित करना बताया है।
परिधि के पिता राजेश मद्देशिया ने बताय कि परिधि ने इंटर की परीक्षा देने के बाद नीट परीक्षा पास की है। उसका शुरू से ही डाक्टर बनने का लक्ष्य था। परिधि के नीट क्वालीफाई करने पर डा. विनय मदेशिया, पूर्व चेयरमैन श्रवण जायसवाल, अमित मद्देशिया, विजय गुप्ता, वंदना, साल्वी, राजन, सुनील, नमन, जतिन आदि ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
Leave a Reply