नौतनवा। सोनौली थाना क्षेत्र के हरदी डाली गांव में जमीनी विवाद को लेकर कुछ मनबढ़ों द्वारा एक व्यक्ति के निर्माणाधीन मकान पर हमला कर तोड़फोड़ किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित अवध किशोर मिश्रा ने सोनौली थाना में प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की है।
अवध किशोर मिश्रा ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया की घर के सामने टहल रहे थे, तभी गांव के कुछ लोग लाठी-डंडा व हथौड़ा लेकर उनके घर के पास पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। उन्होंने दीवार गिरा दी और जबरन जमीन पर कब्जा करने लगे। डर के कारण पीड़ित घर में छिप गए, जिसके बाद हमलावर उनके निर्माणाधीन मकान पर पहुंचकर जबरन गेट तोड़कर अंदर घुस गए और घर के अंदर रखा ईंट फेंकने लगे। पीड़ित ने बताया कि किसी तरह जान बचाकर खनुआ चौकी पर सूचना दी, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे।
थानाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
Leave a Reply