Category: न्यूज़
Your blog category
-

ड्रोन कैमरा तोड़ने वाले आरोपियों पर केस दर्ज
संवाददाता– एस.पी. सिंह
सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।सहजनवा थाना क्षेत्र के जुड़ा कोडरी निवासी अश्वनी कुमार पुत्र स्व रामरेखा जो शादी विवाह में कैमरे से रिकार्डिंग करता है। 25 मई को पीड़ित चाँदबारी से रिकार्डिंग करने के लिए चडराव गया था। रात्रि में 12 बजे जयमाला का कार्यक्रम चल रहा था, और साथियों के साथ ड्रोन कैमरे से रिकार्डिंग चल रही थी। उसी दौरान ड्रोन कैमरे से लड़की पक्ष के लोग हवा खिलाने के लिए विवाद करने लगे थे। विरोध करने पर मारापीटा और कैमरा तोड़ दिया था। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी मंगेश, सत्यवान, संदीप के खिलाफ मारपीट, तोड़फोड़, जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया है।
-

कटहल तोड़ने की बात को लेकर दो पक्ष भिड़े, 16 नामजद 5 से 7 अज्ञात पर केस दर्ज
संवाददाता– एस.पी. सिंह
सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।गीडा थाना क्षेत्र के पिछौरा निवासी बृजेश पुत्र स्व सुन्नर शनिवार को शाम 6 बजे के करीब क्रिकेट खेलकर घर आ रहा था। कटहल तोड़ने को लेकर पूर्व में हुए विवाद को लेकर पहले से घात लगाए बैठे मनबढ़ो उसे घेर लिया और लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित के भाई दुर्गा प्रसाद के तहरीर पर पुलिस ने नंदलाल, मोहन, आकाश साहिल, विकास, अभिषेक, प्रमोद, मनोज, सिद्धार्थ के खिलाफ बलवा, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया है।
वहीं दूसरे पक्ष से नंदलाल पुत्र स्व शिवलाल, निवासी पिछौरा, जो शाम 5.30 बजे के करीब घर पहुंचा था, तो कटहल तोड़ने की बात को लेकर मनबढ़ घर पर चढ़ आए और लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिए। पीड़ित के तहरीर पर पुलिस ने सचिन, बृजेश, शनिदेव, रंजित, करन, रवि तथा 5 से 7 अज्ञात के खिलाफ बलवा, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया हैं।
-

दलित महिला के साथ छेड़छाड़, विरोध करने पीटा, केस दर्ज
संवाददाता– एस.पी. सिंह
सहजनवा, ( गोरखपुर )सहजनवा थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला गांव के बाहर बाग में बकरी चरा रही थी। उसी दौरान आरोपी शराब के नशे में आया और महिला के साथ छेड़छाड़ करने लगा। महिला द्वारा शोर मचाने पर पीड़िता के लड़के सोनू, धीरज को आते देखकर आरोपी फरार हो गया। घटना की जानकारी पीड़िता ने घर पर आकर अपने पति से बताई तो, पति आरोपी के घर उलाहना देने गया, तो आरोपी उसके परिजन मिलकर पति को जातिसूचक गालिया देते हुए चाकू से हमला करने के लिए दौड़ा लिया। वह भाग कर अपनी जान बचाया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी शंकर यादव, कमल यादव, श्रीराम यादव के खिलाफ छेड़छाड़, एससी/एसटी, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया है।
-

पुलिस विभाग में तैनात सिपाही ने प्रधान सम्पादक को जान से मारने की दी धमकी
संवाददाता– एस.पी. सिंह
सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।सहजनवा थाना क्षेत्र के सीहापार उत्तरी टोला निवासी मुकेश दुबे पुत्र धनश्याम दुबे जो एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र के प्रधान संपादक है। शनिवार को वह अपनी चार पहिया वाहन से गोरखपुर गए हुए थे। रात्रि में 9.30 बजे के करीब वह सहजनवा थाना चौराहे पर पहुंचे तो एक पुलिस विभाग में कार्यरत सिपाही उनकी गाड़ी के सामने खड़ा हो गया। वही जब पीड़ित द्वारा गाड़ी का हॉर्न बजाकर रास्ता खाली करने को कहा तो सिपाही आग बबूला हो गया, और पत्रकारों को अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली गलौज करते हुए मारने के लिए कालर पकड़ लिया, और जान मारने की धमकी देने लगा। पीड़ित संपादक ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इस संदर्भ में थानेदार महेश कुमार चौबे ने कहा कि तहरीर मिली है। जांच कराकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया जायेगा।
-

गीडा सेक्टर 13 में महिला संचालित कर रही अवैध मॉडल शॉप, वीडियो वायरल, मदिरा, चीखना के साथ देह व्यापार का भी होता संचालन
संवाददाता– एस.पी. सिंह
सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।गीडा सेक्टर 13 में देशी शराब के दुकान के आस पास एक महिला द्वारा अवैध मॉडल शॉप संचालन कराने का मामला प्रकाश में आया है। जिसका सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो चुका है। सूत्रों की माने तो यहां शराब की चुस्की के साथ बकायदा अन्य चीजों की व्यवस्था महिला संचालक द्वारा किया जाता है। वह खुद लोगो को शराब परोसने के साथ अन्य सामानों को बना कर ग्राहक को उपलब्ध कराती है। साथ ही सूत्रों की माने तो यहां देह व्यापार का धंधा भी चलता है। जिससे महिला की मोटी कमाई भी होती है। यह सब कुछ होते हुए भी स्थानीय पुलिस को भनक नहीं है। जब पुलिस के जिम्मेदारों से शिकायत ग्रामीणों द्वारा किया जाता हैं तो एक, दो दिन दुकान बंद कर महिला फिर अपना अवैध धंधा शुरू कर देती है। अवैध मॉडल शॉप का संचालन करने वाली महिला काफी दबंग है। जिसके सामने पुलिस भी जाने से डरी सहमी रहती। महिला के हनक की वजह से गोरखा धंधा खूब फल फूल रहा है।
इस संदर्भ में प्रभारी निरीक्षक गीडा विजय कुमार सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। खुद छापेमारी करेगे जांच में मामला सत्य पाया गया तो महिला के खिलाफ कारवाई की जायेगी।
-

मोदी-योगी के नेतृत्व में देश कर रहा तेज़ी से विकास: विधायक प्रदीप शुक्ला
संवाददाता– एस.पी. सिंह
सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शनिवार को पिपरौली ब्लॉक मुख्यालय पर “विकसित भारत संकल्प सभा” का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री एवं स्थानीय विधायक प्रदीप शुक्ला ने कार्यक्रम को संबोधित किया।
अपने उद्बोधन में विधायक शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश में अभूतपूर्व विकास कार्य हो रहे हैं।
विधायक ने उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, स्वच्छ भारत मिशन और प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी कल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इन योजनाओं से देश के करोड़ों गरीब और जरूरतमंद नागरिकों को सीधा लाभ मिला है।इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री ब्रह्मानंद शुक्ला ने मुख्य वक्ता के रूप में भाग लेते हुए संगठनात्मक दृष्टिकोण से कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख दिलीप यादव, मनोज सिंह, अभिमन्यु मौर्य, सच्चीदा पांडेय, धर्मराज गॉड, संजय सिंह, अशोक सम्राट, मोनू शर्मा, कौशल पांडे, सुरजीत सिंह, नरेंद्र सिंह, गुलाब तिवारी समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
-

जमीन बैनामा कराने के नाम पर 27.80 लाख रुपए की जालसाजी
“4.40 लाख रुपए का स्टैंप लिखा कर जालसाज फरार”
संवाददाता– एस.पी. सिंह
सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।गीडा थाना क्षेत्र के नौसढ़ निवासी एक व्यक्ति को जालसाज ने झांसा देकर जमीन बैनामा कराने के नाम पर 27.75 लाख रुपए की जालसाजी करने के साथ 4.40 लाख रुपए का स्टैंप लिखा कर फरार हो गया है। पीड़ित द्वारा थाने पर कई बार तहरीर दिया गया, लेकिन कारवाई नहीं किया गया। शनिवार को पीड़ित उपेन्द्र सिंह पुत्र रामजतन सिंह ने थाना समाधान दिवस पर पहुंच कर आरोप लगाया कि बेलीपार थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने नौसढ़ स्थित एक व्यक्ति की भूमि, जिसका आराजी संख्या 420 दिखाया। सौदा बीस लाख रुपए में तय हुआ। बाद में 8 लाख रुपए के करीब और बढ़ गया। पीड़ित 17 जनवरी 2019 और 1 जून 2024 को 17 लाख रुपए भू स्वामी के पत्नी के खाते में भेजा और 10.75 लाख रुपया चेक के माध्यम से दिया। 20 दिसंबर 2024 को जालसाज बैनामा करने सदर तहसील में आया, और 4.40 लाख रुपए का स्टैंप खरीदा कर टाइप कराया और अपना फोटो लगाया और बहाना बनाया कि किसी काम से जा रहे है, अभी आयेंगे। लेकिन सभी जालसाज मौके पर फरार हो गए और दिया गया रुपया भी वापस नहीं किए। पीड़ित ने जालसाजों के खिलाफ कारवाई करने की मांग किया है।
इस संदर्भ में प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार सिंह ने कहा कि शिकायत की जांच कराकर कारवाई की जायेगी।
-

अवैध कब्जे पर तहसील प्रशासन का चला बुलडोजर
संवाददाता– एस.पी. सिंह
सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।सहजनवा तहसील के गाहासाड़ में एक मनबढ़ द्वारा एक व्यक्ति की भूमि को जबरन कब्जा कर मुर्गी फार्म बना रखा था। पीड़ित द्वारा तहसील प्रशासन तथा उच्चाधिकारियों से कई बार न्याय का गुहार लगा चुका था, जिसकी पैमाईश भी राजस्व टीम द्वारा कई बार किया गया था। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने उससे अवैध कब्जा हटाने का निर्देश दिया था। लेकिन मनबढ़ कब्जा नहीं हटा रहा था। पीड़ित शमशाद पुत्र स्व नवी शान निवासी गाहासाड़ ने उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद की धारा 134 के तहत वाद दाखिल किया था। न्यायालय का फैसला आने के बाद एसडीएम सहजनवा ने कब्जा करने वाले मनबढ़ इंद्रजीत सिंह उर्फ गुड्डू सिंह पुत्र कोमल सिंह को कई बार नोटिस जारी कर अवैध कब्जा हटाने का निर्देश दिया था। लेकिन अवैध कब्जा नहीं हटाया गया। अवैध हटाने के लिए नायब तहसीलदार राम सुरज तथा लेखपाल राम सजीवन सिंह और पुलिस की मौजूदगी में अवैध कब्जे को बुलडोजर लगा कर हटा दिया गया।
-

घर में घुसकर बुजुर्ग ने 6 वर्षीय बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, भाग रहे दुष्कर्मी को पुलिस ने गीडा सेक्टर 13 में पकड़ा
“मां की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म और पास्को एक्ट का दर्ज किया केस”
संवाददाता– एस.पी. सिंह
सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।गीडा थाना क्षेत्र के पिपरौली में मकान में अकेली मौजूद 6 वर्षीय बच्ची को अकेला देखकर उसके साथ दुष्कर्म कर भाग रहा था, जिसकी जानकारी पुलिस को हुई तो उसे गीडा सेक्टर 13 में पकड़ कर हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बच्ची के मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बुजुर्ग के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर हिरासत में ले रखा है।
मिली जानकारी से, बड़हलगंज थाना क्षेत्र के एक गांव के दंपत्ति गीडा थाना क्षेत्र के पिपरौली में मकान बना कर अपने दो बच्ची 6 वर्ष और 3 वर्ष साथ रहते है। शनिवार को सुबह में 10 बजे के करीब मां अपने 3 वर्षीय बच्ची को लेकर एक फैक्ट्री में मजदूरी करने गई थी। पिता किसी काम से छपिया गया था। 6 वर्षीय बच्ची घर पर मौजूद थी। उसी दौरान दरिंदे बुजुर्ग ने उसे घर में अकेला देखकर घुस गया और मौजूद बच्ची के साथ दरिंदगी करने के बाद फरार हो गया। मां जब घर पर पहुंची तो बच्ची खून से लथपत थी। पूछने पर बच्ची ने आरोपी के बारे में बताया मां तो मां थाने पर पहुंची इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई और गीडा सेक्टर 13 में उसे पकड़ कर हिरासत में ले लिया। घटना स्थल पर सीओ गीडा रत्नेश्वर सिंह, एसएचओ गीडा विजय कुमार सिंह ने मौके पर पहुंच कर जांच किया। बच्ची की मां की तहरीर पर अखिलेश सिंह पुत्र रमेश सिंह निवासी गया बिहार के खिलाफ दुष्कर्म और पास्को एक्ट का केस दर्ज कर लिया है।








