गीडा थाना क्षेत्र के नौसढ़ निवासी एक व्यक्ति को जालसाज ने झांसा देकर जमीन बैनामा कराने के नाम पर 27.75 लाख रुपए की जालसाजी करने के साथ 4.40 लाख रुपए का स्टैंप लिखा कर फरार हो गया है। पीड़ित द्वारा थाने पर कई बार तहरीर दिया गया, लेकिन कारवाई नहीं किया गया। शनिवार को पीड़ित उपेन्द्र सिंह पुत्र रामजतन सिंह ने थाना समाधान दिवस पर पहुंच कर आरोप लगाया कि बेलीपार थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने नौसढ़ स्थित एक व्यक्ति की भूमि, जिसका आराजी संख्या 420 दिखाया। सौदा बीस लाख रुपए में तय हुआ। बाद में 8 लाख रुपए के करीब और बढ़ गया। पीड़ित 17 जनवरी 2019 और 1 जून 2024 को 17 लाख रुपए भू स्वामी के पत्नी के खाते में भेजा और 10.75 लाख रुपया चेक के माध्यम से दिया। 20 दिसंबर 2024 को जालसाज बैनामा करने सदर तहसील में आया, और 4.40 लाख रुपए का स्टैंप खरीदा कर टाइप कराया और अपना फोटो लगाया और बहाना बनाया कि किसी काम से जा रहे है, अभी आयेंगे। लेकिन सभी जालसाज मौके पर फरार हो गए और दिया गया रुपया भी वापस नहीं किए। पीड़ित ने जालसाजों के खिलाफ कारवाई करने की मांग किया है।
इस संदर्भ में प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार सिंह ने कहा कि शिकायत की जांच कराकर कारवाई की जायेगी।
Leave a Reply