मोदी-योगी के नेतृत्व में देश कर रहा तेज़ी से विकास: विधायक प्रदीप शुक्ला

संवाददाता– एस.पी. सिंह
सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शनिवार को पिपरौली ब्लॉक मुख्यालय पर “विकसित भारत संकल्प सभा” का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री एवं स्थानीय विधायक प्रदीप शुक्ला ने कार्यक्रम को संबोधित किया।

अपने उद्बोधन में विधायक शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश में अभूतपूर्व विकास कार्य हो रहे हैं।
विधायक ने उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, स्वच्छ भारत मिशन और प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी कल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इन योजनाओं से देश के करोड़ों गरीब और जरूरतमंद नागरिकों को सीधा लाभ मिला है।

इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री ब्रह्मानंद शुक्ला ने मुख्य वक्ता के रूप में भाग लेते हुए संगठनात्मक दृष्टिकोण से कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख दिलीप यादव, मनोज सिंह, अभिमन्यु मौर्य, सच्चीदा पांडेय, धर्मराज गॉड, संजय सिंह, अशोक सम्राट, मोनू शर्मा, कौशल पांडे, सुरजीत सिंह, नरेंद्र सिंह, गुलाब तिवारी समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *