दलित महिला के साथ छेड़छाड़, विरोध करने पीटा, केस दर्ज

संवाददाता– एस.पी. सिंह
सहजनवा, ( गोरखपुर )

सहजनवा थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला गांव के बाहर बाग में बकरी चरा रही थी। उसी दौरान आरोपी शराब के नशे में आया और महिला के साथ छेड़छाड़ करने लगा। महिला द्वारा शोर मचाने पर पीड़िता के लड़के सोनू, धीरज को आते देखकर आरोपी फरार हो गया। घटना की जानकारी पीड़िता ने घर पर आकर अपने पति से बताई तो, पति आरोपी के घर उलाहना देने गया, तो आरोपी उसके परिजन मिलकर पति को जातिसूचक गालिया देते हुए चाकू से हमला करने के लिए दौड़ा लिया। वह भाग कर अपनी जान बचाया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी शंकर यादव, कमल यादव, श्रीराम यादव के खिलाफ छेड़छाड़, एससी/एसटी, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *