Category: न्यूज़

Your blog category

  • 11वें अंतरराष्ट्रीय विश्व योग दिवस पर अमृत सरोवर सरया तिवारी में हुआ सामूहिक योग

    11वें अंतरराष्ट्रीय विश्व योग दिवस पर अमृत सरोवर सरया तिवारी में हुआ सामूहिक योग

    ब्यूरो प्रभारी: संतोष कुमार त्रिपाठी, खजनी गोरखपुर।

    खजनी। गोरखपुर करो योग रहो निरोग के अंतर्गत आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत आज 11 व अंतरराष्ट्रीय विश्व योग दिवस पर गोरखपुर क्षेत्र के खजनी ब्लाक के ग्राम पंचायत सरया तिवारी में अमृत सरोवर पर योग दिवस कार्यक्रम में सैकड़ों ग्रामीणों ने योग किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रमेश कुमार शुक्ला (बीडीओ), ग्राम प्रधान प्रतिनिधि धरणीधर राम त्रिपाठी, सूर्या फाउंडेशन के जोन प्रमुख शत्रुघ्न लाल कश्यप कार्यक्रम में उपस्थित रहे इस वर्ष योग का थीम था एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के आधार पर इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है और इसी क्रम मे सरया तिवारी गांव के योग कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी रमेश कुमार शुक्ला ने कहा कि योग हमारे जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। स्वस्थ जीवन जीने के लिए हमें नियमित योगासन करना चाहिए। इसी क्रम में सूर्या फाउंडेशन दिल्ली से आए जोन प्रमुख शत्रुघ्न लाल कश्यप जी ने बताया कि योग हमारे जीवन में एक अत्यंत महत्वपूर्ण परिवर्तन करने का काम करता है। योग से शारीरिक मानसिक और आध्यात्मिक विकास होता है, जिस प्रकार से इस वर्ष योग का थीम दिया गया है। एक विश्व, एक स्वास्थ्य और हमारा संस्कृति भी यही है। वसुदेव कुटुम्बकम् की जो की इस थीम को पूरा करती है। पूरा विश्व स्वास्थ रहे सुखी रहे इसी उद्देश्य से सूर्या फाउंडेशन इंटरनेशनल नेचुरोपैथी ऑर्गनाइजेशन एवं आयूष मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त तत्वाधान में पूरे देश भर में आज बड़े उत्साह और जोश के साथ योग दिवस मनाया गया है। हमारे अध्यक्ष पद्मश्री जयप्रकाश जी का भी यही उद्देश्य है की योग गांव घर-घर तक जाए लोग योग को अपने जीवन में अपने इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए 15 जून से 20 जून तक योग सप्ताह के अन्तर्गत योग का अभ्यास कराया गया। आज 21 जून को सामूहिक योग अभ्यास किया गया। इस प्रकार से आज बहुत ही अच्छा योग का कार्यक्रम हुआ दिल्ली से आए योगाचार्य शत्रुहन जी द्वारा योग कराया गया और गांव में योग की व्यवस्था के लिए ग्राम प्रधान को धन्यवाद दिया कि उन्होंने इस प्रकार से गांव में लोगों को जागरुक कर योग करने का व्यवस्था किया। यह जानकारी सूर्या फाउंडेशन के क्षेत्र प्रमुख नरोत्तम सिंह द्वारा दिया गया, जिसमें गोरखपुर क्षेत्र के 8 गाँव योग अभ्यास हमारे चयनित शिक्षकों द्वारा कराया गया और आज एक सामूहिक योग अभ्यास के साथ योग सप्ताह का समापन हुआ। इस अवसर पर नरोत्तम जी सभी को धन्यवाद ज्ञापन दिया और जीवन में योग को अपनाने के लिए आग्रह किया। इस अवसर पर राजेश त्रिपाठी शिवेंद्र त्रिपाठी शिवाकांत त्रिपाठी दीपू बेलदार छोटू कुमार जितेंद्र प्रसाद आकाश त्रिपाठी सूर्या फाउंडेशन केजुनियर फील्ड कैडर भैया पंकज कुमार, रामसबद, अजय, विक्रम, नवीन, बृहस्पति, आकाश, अमित, आदि कार्यकर्ताओं द्वारा अपने अपने गांव में योग कराया गया।

  • चिकित्सकों ने दिया योग के माध्यम से निरोग रहने का संदेश

    चिकित्सकों ने दिया योग के माध्यम से निरोग रहने का संदेश

    ब्यूरो प्रभारी: संतोष कुमार त्रिपाठी, खजनी, गोरखपुर।

    खजनी। गोरखपुर विश्व योग दिवस पर आईएमए गोरखपुर, भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ एवं जीपी संगठन ने संयुक्त रूप से आईएमए भवन,तारामंडल में आज योग शिविर का आयोजन किया ।

    योग शिविर में डॉक्टर प्रकाश चंद शाही और डॉक्टर अंजु जैन ने उपस्थित चिकित्सकों को योग सिखाया और निरंतर योग करने की शपथ दिलाई।

    शिविर का शुरुआत करते हुए आईएमए सचिव डॉक्टर डॉक्टर वाई सिंह ने लोगों को योग का महत्व बताया और सुझाव दिया कि यह योग नित्य करने की आवश्यकता है ना कि केवल योग दिवस के अवसर पर आईएमए अध्यक्ष डॉ प्रतिभा गुप्ता ने आए हुए चिकित्सकों का स्वागत किया एवं आभार व्यक्त किया।

    योगाभ्यास के बाद एक योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें भिन्न-भिन्न योग मुद्राओं में अच्छा प्रदर्शन करने वाले चिकित्सकों , डॉ वाई सिंह, डॉ एपी श्रीवास्तव, डॉ नदीम अरशद, डॉ आरपी शुक्ला, डॉक्टर विपिन चतुर्वेदी, डॉक्टर रत्नाकर शुक्ला को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

    योग शिविर में डॉक्टर आरके पांडे, डॉक्टर शांतनु अग्रवाल, डॉ ए पी गुप्ता, डॉ दिनेश चंद्रा, डॉ अमरेश सिंह, डॉ अमित सिंह,डॉ श्रीकांत प्रसाद, डॉ एमके गुप्ता, डॉ आरपी अग्रवाल, डॉ एस के लाठ,डॉ नीना श्रीवास्तव, डॉ नरेश अग्रवाल,डॉ जेपी जयसवाल डॉक्टर एसएस शाही, डॉ राजेश गुप्ता और डॉक्टर मीनाक्षी गुप्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

  • संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

    संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

    गोरखपुर। 44 यूपी बटालियन एनसीसी द्वारा सी.आई.सी.इंटर कालेज, पिपराइच में आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर–156 में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। शिविर स्थल पर उपस्थित सभी एनसीसी कैडेट्स, अधिकारीगण व स्टाफ सदस्यों ने प्रातःकाल योगाभ्यास में भाग लेकर शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को समझा।
    योग सत्र का नेतृत्व प्रशिक्षित योगाचार्य दिनेश शर्मा द्वारा किया गया। जिसमें प्राणायाम, आसन व ध्यान क्रियाओं का अभ्यास कराया गया। इस अवसर पर शिविर कमांडेंट ले. कर्नल रमन तिवारी ने कैडेट्स को योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का संदेश देते हुए कहा कि योग भारत की प्राचीन धरोहर है, जो स्वस्थ जीवन का आधार है।
    कार्यक्रम के समापन में कैंप कमांडेंट ले. कर्नल रमन तिवारी ने योगाचार्य को स्मृति चिन्ह भेंट किया। वहीं ले. प्रवेश वर्मा द्वारा सभी का आभार ज्ञापन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य उमेश चन्द वर्मा सहित सूबेदार मेजर पवन कुमार, ले. वंदिता त्रिपाठी, ले. भारत सिंह, ले. अरुण कुमार यादव व अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।

  • योग भारत की ऋषि परंपरा का हिस्सा: सीएम योगी

    योग भारत की ऋषि परंपरा का हिस्सा: सीएम योगी

    गोरखपुर ब्रेकिंग। 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि “योग भारत की ऋषि परंपरा का अभिन्न हिस्सा है।”

    मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में योग ने विश्व पटल पर एक नई पहचान बनाई है। उन्होंने कहा, “पीएम मोदी ने योग को आगे बढ़ाया और आज योग जन-जन तक पहुंच चुका है।”

    उन्होंने बताया कि आज विश्व के करीब 190 देश योग को अपना चुके हैं और नियमित रूप से योगाभ्यास कर रहे हैं। योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं बल्कि मानसिक और आत्मिक संतुलन का माध्यम भी है।

    मुख्यमंत्री योगी ने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और स्वस्थ, संयमित व सकारात्मक जीवन की दिशा में आगे बढ़ें।

    इस मौके पर कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, सांसद रवि किशन सहित हज़ारों की संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।

  • गोड़धोइया नाले का पानी घरों मे घुसने पर लोगों ने किया हंगामा, विवाद की सूचना पर पहुंचे जल निगम के इंजीनियर, कराया शांत

    गोड़धोइया नाले का पानी घरों मे घुसने पर लोगों ने किया हंगामा, विवाद की सूचना पर पहुंचे जल निगम के इंजीनियर, कराया शांत

    गोरखपुर। शहर के  फातिमा हॉस्पिटल के पास बनाए के कृत्रिम बांध को तोड़ डायवर्नज करने के बाद गोड़धोइया नाले का पानी शक्ति नगर इलाके के राजनगर कॉलोनी के घरों में घुस गया, जिस कारण कुछ मकानों में पहले से बना दरार और बढ़ गया। इसके बाद लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। इस बीच विवाद बढ़ने के बाद आकोशित लोगों ने विरोध प्रदर्शन भी किया।

    जल निगम के एक्सईएन और जेई भी मौके पर पहुंच गए। देर रात तक तनाव की स्थिति बनी रही। मानसून के पहले से हो रही वर्षा की वजह से गौड़धोइया नाले का निर्माण कार्य ठप है। हालांकि जल निगम के द्वारा नाले के किनारे के मकानों को सुरक्षित रखने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। कॉलोनियों में नाले का पानी न भरने पाए इसके लिए उपयुक्त जगहों पर काफर डैम बनाए गए थे। वर्षा के कारण जब नाले का निर्माण कार्य रुक गया तो ऐसी परिस्थिति में विभाग के द्वारा विभिन्न कालोनियों के पानी को डायवर्ट कर रामगढ़ ताल तक पहुंचाने के लिए अब ये डैम तोड़े जा रहे है। इसी क्रम मे मंगलवार को जब फातिमा हॉस्पिटल के पास पानी को डायवर्ट किया गया तो इलाके में गोड़धोईया नाले का पानी भर गया।

  • विधायक ने अपने वैवाहिक वर्षगांठ पर क्षेत्र की जनता को दी शुभकामना

    विधायक ने अपने वैवाहिक वर्षगांठ पर क्षेत्र की जनता को दी शुभकामना

    संवाददाता– एस.पी. सिंह
    सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।

    क्षेत्रीय महामंत्री एवं विधायक प्रदीप शुक्ला को उनकी धर्मपत्नी सुमन शुक्ला के साथ विवाह वर्षगांठ के पावन अवसर पर क्षेत्रवासियों, समर्थकों एवं शुभचिंतकों की ओर से अपार स्नेह, हार्दिक बधाइयाँ एवं मंगलकामनाएँ प्राप्त हुईं।
    इस विशेष दिन पर सहजनवा क्षेत्र की जनता ने विधायक दंपत्ति को सुखमय दांपत्य जीवन, उत्तम स्वास्थ्य एवं यशस्वी दीर्घायु की शुभकामनाएँ देते हुए उनके विनम्र स्वभाव, सामाजिक उत्तरदायित्व और जनसेवा के प्रति समर्पण की सराहना की।
    सोशल मीडिया मंचों से लेकर आम जनमानस की व्यक्तिगत शुभकामनाओं तक, दिनभर शुभकामनाओं का यह आत्मीय क्रम अनवरत जारी रहा।
    विवाह वर्षगांठ के इस हर्षोल्लासपूर्ण अवसर पर विधायक प्रदीप शुक्ला एवं सुमन शुक्ला ने समस्त क्षेत्रवासियों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए कहा
    “देवतुल्य जनता का स्नेह और विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। जनकल्याण एवं विकास के पथ पर हम सदैव समर्पित रहेंगे।”

  • युवती को शादी का झांसा देकर भगाने में युवक नामजद

    युवती को शादी का झांसा देकर भगाने में युवक नामजद

    संवाददाता– एस.पी. सिंह
    सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।

    हरपुर बुदहट थाना की पुलिस ने एक युवती को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने के आरोप में उसके गाव के ही एक युवक के खिलाफ मंगलवार को मामला दर्ज किया है।

    पीड़ित पिता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि, 11 जून को रोहित चौहान नामक युवक उसकी 18 साल की बेटी को शादी का झांसा देकर अपने साथ भगा ले गया। उसने उनकी आसपास काफी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों की तलाश की शुरू कर दी है।

  • नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन, 500 मरीजों की जांच कर दी गई दवा

    नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन, 500 मरीजों की जांच कर दी गई दवा

    ब्यूरो प्रभारी — विनय तिवारी

    बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे):  चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत सकतपुरा गांव में पूर्व प्रधान शैलेष कुमार दूबे के सहयोग से लखनऊ के मेदांता हास्पिटल, राज आई हास्पिटल बड़हलगंज व स्त्री रोग प्रसूती एवं बांझपन रोग के डाक्टरों द्बारा 500 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण के साथ ही उन्हें इलाज के लिए उचित परामर्श व निःशुल्क दवाएं भी वितरित की गई ।

    स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन पूर्व प्रधान शैलेष कुमार दूबे ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर श्री दूबे ने कहा कि गांव में रहने वाले गरीब तबके के लोगों के पास उचित व्यवस्था न होने के कारण वें अपनी दवा बाहर जा कर नही करा पाते है। ऐसे लोगों के लिए यह स्वास्थ शिविर काफी लाभदायक होते हैं। ऐसे आयोजन हमेशा होते रहेंगे। प्रतिष्ठित चिकित्सकों के मुताबिक अधिकांश मरीज वायरल फीवर, टॉयफायड, शुगर, उच्च रक्तचाप, दमा, आर्थो, पथरी, एपेंडिक्स, मूत्र रोग, आंखों की बीमारी सहित स्त्रीयों में होने वाले बांझपन से पीड़ित महिलाओं की जांच कर निशुल्क दवाएं दी गई। कई ऐसे मरीज भी मिले,जिन्हें आंखों के ऑपरेशन की सलाह दी गई।

    डा.अनिल, स्त्री प्रसूती रोग विशेषज्ञ डा. शालिनी, डा. राहुल, नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. सूरज गौड़, वी. डी. द्बिवेदी, अंकित दूबे, दुर्गेश यादव, हेमंत यादव, बड़हलगंज राज आई हास्पिटल द्बारा 100 मरीजो की जांच कर मोतियाबिंद के 12 मरीजों का आपरेशन के लिए सजेस्ट किया और दवा व चश्मा वितरित किया गया ।
    इस अवसर पर अरविंद त्रिपाठी, श्रीकांत मणि त्रिपाठी, संजय दूबे, अमन दूबे, व्यास यादव ,नागेंद्र सिंह रघुबंशी ,राकेश त्रिपाठी, संजय त्रिपाठी, रामाश्रय , आदर्श, यश त्रिपाठी, पिन्टू तिवारी, शिवेंद्र तिवारी, आदि लोग उपस्थित थे ।

  • दरवाजे पर चढ़कर आधा दर्जन लोगों को मारा-पीटा,केस दर्ज

    दरवाजे पर चढ़कर आधा दर्जन लोगों को मारा-पीटा,केस दर्ज

    ब्यूरो प्रभारी — विनय तिवारी

    बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे): बड़हलगंज थाना क्षेत्र के बुढ़नपुरा गांव में आधा दर्जन लोगों ने दरवाजे पर चढ़कर एक व्यक्ति को बुरी तरह मार पीट कर घायल कर दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में आधा दर्जन नामजद लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 191(3), 352 और 351(3) के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।

    पीड़ित बुढ़नपुरा निवासी सतीश पाण्डेय ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 4 जून को रात करीब 10 बजे मनु पाण्डेय, विकाश पाण्डेय, कृष्णा नन्द पाण्डेय, ऋशीकेश पाण्डेय और ऋषभ पाण्डेय शराब के नशे में उनके घर पहुंचे। आरोपियों ने न सिर्फ सतीश के साथ मारपीट की, बल्कि उनकी माँ, भाभी और बहन के साथ भी दुर्व्यवहार किया। धक्का-मुक्की के साथ गालीगलौज भी की। पीड़ित ने बताया इस हमले में उसका का पैर जख्मी हो गया इसी कारण अभी तक चलने में असमर्थ है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर सोमवार को मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

  • पड़ोसी युवक के फोन से परेशान युवती ने लगाई थी फांसी, भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

    पड़ोसी युवक के फोन से परेशान युवती ने लगाई थी फांसी, भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

    संवाददाता– एस.पी. सिंह
    सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।

    हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के औराई में बीते गुरुवार की शाम 21 वर्षीय युवती सुमित्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था, जिसे पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। अब इस मामले में मृतका के भाई ने गाव के ही एक युवक और उसके परिजनों पर उसकी बहन को परेशान करने का आरोप लगाते हुए थाने में रविवार को मुकदमा दर्ज कराया गया है।

    औराई निवासी दयानन्द यादव ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि मेरे ही गाव का रहने वाला सुभम लोहार पुत्र रामप्रीत लोहार मेरी बहन सुमित्रा को फोन करके आये दिन परेशान करता था, सुमित्रा द्वारा फांसी लगाए जाने से थोड़ी देर पहले सुभम ने उसको फोन किया था, जिसकी काल रिकार्डिंग मौजूद है, अन्य नम्बरो से भी सुमित्रा को परेशान किया जाता था। पीड़ित भाई ने पुलिस को सभी नम्बर सौंपकर गुहार लगाई है कि सभी नम्बरो की जांच की जाय।

    इस सम्बंध में थानाध्यक्ष हरपुर बुदहट मदनमोहन मिश्र ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर पर सुभम लोहार और उसके परिजनों पर बीएनएस की धारा 108 के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गयी है।