Category: न्यूज़

Your blog category

  • रक्तदान हेतु मुख्य चिकित्साधिकारी ने गायत्री परिवार के मुख्य ट्रस्टी दीना नाथ सिंह का किया सम्मान

    रक्तदान हेतु मुख्य चिकित्साधिकारी ने गायत्री परिवार के मुख्य ट्रस्टी दीना नाथ सिंह का किया सम्मान

    गोरखपुर : 25 जून 2025 को जिला चिकित्सालय गोरखपुर के प्रेरणा सभागार में रक्तदाता सम्मान कार्यक्रम रक्तकोष, जिला चिकित्सालय की तरफ से आयोजित किया गया।

    मुख्य चिकित्साधिकारी गोरखपुर डॉ राजेश झा ने गायत्री परिवार रचनात्मक ट्रस्ट, गोरखपुर के मुख्य ट्रस्टी दीना नाथ सिंह को अंगवस्त्र एवं सम्मान पत्र भेंट कर अखिल विश्व गायत्री परिवार गोरखपुर का सम्मान किया।

    इसी क्रम मुख्य ट्रस्टी दीना नाथ सिंह ने बताया कि गायत्री परिवार रचनात्मक ट्रस्ट, गोरखपुर के द्वारा जन जन के हित एवं मानव प्रेम मे 2019 से अनवरत लगाये जा रहे रक्तदान शिविर एवं कोरोना जैसे विकट समय मे गायत्री परिवार ने 100 से अधिक रक्तदान कराकर मानवीय संवेदना को जाग्रत करने का प्रयास किया था।

    मुख्य ट्रस्टी दीना नाथ सिंह ने रक्तकोष विभाग का ह्रदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि अब आगे भी गायत्री परिवार गोरखपुर के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन नियमित रूप किया जाता रहेगा।

    कार्यक्रम के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ राजेश झा के साथ डॉ प्रशान्त अस्थाना, डॉ संजय कुमार एस आई सी, डॉ बी के सुमन एम एस, डॉ प्रशांत अस्थाना ब्लड बैंक इंचार्ज, डॉ जे पी सिंह पैथोलोजिस्ट, डॉ मुकुल कुमार प्रबंधक सहित रक्तकोष विभाग की टीम उपस्थित रहे।

    News Courtesy : दीना नाथ सिंह, मुख्य ट्रस्टी, गायत्री परिवार, गोरखपुर।

     

  • पुत्र ही निकला पिता का हत्यारा, नामजद दस लोगों को मिला जीवन दान

    पुत्र ही निकला पिता का हत्यारा, नामजद दस लोगों को मिला जीवन दान

    “गोरखपुर पुलिस की निष्पक्ष जांच व सीनरी क्रिएशन और साइंटिफिक तरीके से असल हत्यारे तक पहुंची पुलिस”

    सूर्य प्रकाश ओझा

    गोरखपुर । अपराधी चाहे कितना ही शातिर क्यों ना हो वह पुलिस की पकड़ से बच नहीं सकता है, गोरखपुर के एसएसपी राज करन नैय्यर की सूझबूझ एसपी नार्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी चौरी चौरा अनुराग कुमार की निष्पक्ष जांच में सामने आया कि 65 वर्षीय मृतक राजेंद्र यादव की हत्या उसके अपने ही पुत्र धर्मेंद्र यादव ने की थी। पुलिस ने इस संबंध में धर्मेंद्र यादव की तहरीर पर 10 नामजद समेत चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके मामले की छानबीन कर रही थी।

    घटना के सीन रीक्रिएशन और साइंटिफिक तरीके की जांच में पुलिस ने पाया कि मृतक राजेंद्र यादव की हत्या उसके किसी करीबी नहीं की थी, इसी एंगल पर पुलिस मामले की जांच कर रही थी आखिरकार पुलिस मृतक राजेंद्र यादव के पुत्र धर्मेंद्र यादव को पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ किया तो उसने घटना कबूल की पूछताछ के दौरान उसने बताया कि उसकी पत्नी की तबीयत खराब रहती थी वह काफी दिन से घर पर ही रह रहा था उसके पिता द्वारा बाहर जाकर पैसे कमाने हेतु डाटा फटकार जा रहा था जिस बात से नाराज होकर उसने कुल्हाड़ी से मार कर अपने पिता की हत्या कर दी और खुद वादी बनाकर गांव के ही अन्य लोगों के विरुद्ध हत्या करने का आरोप लगाते हुए स्थानीय थाने चौरी चौरा पर प्रार्थना पत्र देखकर मुकदमा दर्ज कराया था।

    घटना का खुलासा पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान एसएसपी राज करन नय्यर ने किया। उन्होंने बताया कि पुलिस की निष्पक्ष जांच की वजह से घटना का सही खुलासा हुआ है और 10 निर्दोष लोगों को बचाने में पुलिस ने सफलता हासिल किया है।

    घटना का खुलासा करने वाले में चौरीचौरा थाना प्रभारी वेद प्रकाश शर्मा ,उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार सिंह ,उपनिरीक्षक अनिश सिंह ,उप निरीक्षक रजनीश मिश्रा, उपनिरीक्षक अभिषेक यादव ,कांस्टेबल आजाद अली, विकास सिंह, हेमंत, महिला कांस्टेबल शाहीन परवीन शामिल रही।

  • फोरलेन ओवरब्रिज के पास सर्विस लेन पर कचरा फेक जाने पर ग्रामीणों के आक्रोश

    फोरलेन ओवरब्रिज के पास सर्विस लेन पर कचरा फेक जाने पर ग्रामीणों के आक्रोश

    संवाददाता– एस.पी. सिंह
    सहजनवां, ( गोरखपुर ) ।

    थाना क्षेत्र के सीहापार हाल्ट स्थित फोरलेन हाइवे ओवरब्रिज के सर्विस रोड पर कचरा फेंके जाने के बाद से ग्रामीण आक्रोश में हैं। ग्रामीणों के मुताबिक यह कचरा संतकबीरनगर के खलीलाबाद नगरपालिका का है। मुख्य मार्ग पर फेंके गए कचरे से उठ रहे दुर्गंध के कारण आसपास के गांवों के नागरिकों का सांस लेना मुश्किल हो गया है। लोगों ने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

    सहजनवां थाना क्षेत्र के सीहापार हाल्ट स्थित गोरखपुर-लखनऊ फोरलेन हाइवे ओवरब्रिज के सर्विस रोड पर कुछ लोग मंगलवार की देर रात कचरा फेंक कर भाग गए। बुधवार सुबह जब ग्रामीण टहलने निकले तो दुर्गंध से परेशान होकर वापस हो गए। इस सर्विस रोड से प्रतिदिन सीहापार, कसरवल, बवंडरा, बलुआ, घुरियापार, भैंसला, टड़वा, बनौली, बनकटिया समेत कई गांवों के सैकड़ों लोगों का गुजरना होता है।ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार को देर रात खलीलाबाद की तरफ से ट्रैक्टर ट्रॉली से लाकर कचरा गिरा दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह दूसरे जगह से कचरा लाकर सड़क पर फेंकने पर तत्काल रोक लगाई जानी चाहिए। दुर्गंध से संक्रामक बीमारी फैलने की संभावना बढ़ गई है।

    ग्राम प्रधान कसरवल वंशीधर यादव, सत्यप्रकाश सिंह, विवेक सिंह, आशीष कुमार विश्वकर्मा, लालचंद चौरसिया, राम अशीष यादव आदि ग्रामीणों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रशासन से तत्काल कचरा हटवाने तथा ऐसा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई मांग की है।

  • रंजिश को लेकर ननद भौजाई आपस में भिड़ी, दोनों पक्षों ने नौ लोगों पर केस दर्ज

    रंजिश को लेकर ननद भौजाई आपस में भिड़ी, दोनों पक्षों ने नौ लोगों पर केस दर्ज

    संवाददाता– एस.पी. सिंह
    सहजनवां, ( गोरखपुर ) ।

    सहजनवा थाना क्षेत्र के मांट निवासी पूजा पत्नी स्व अनिल जो अपने नाम से विद्युत कनेक्शन ले रखी है। मंगलवार को सुबह 8 बजे के करीब विपक्षी जबरन मोटर चला कर नहा रही थी। विरोध किया तो वह अपने परिजन के साथ मिलकर पीड़िता और मां को लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिए। पीड़िता के तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सुनील, किसमावती, सुधा, के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

    वहीं दूसरे पक्ष से किसमावती पत्नी स्व रामधनी ने आरोप लगाया था कि, मंगलवार को बेटी सुधा नल पर नहाने गई तो, विपक्षी उसके साथ गाली गलौज करते हुए आधा दर्जन की संख्या में मारपीट शुरू कर दिया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पूजा, इंद्रावती, सरोज, रिंकी, गुड्डी, पूजा का बहनोई तथा अज्ञात के खिलाफ बलवा, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया है।

  • ट्रांसफार्मर लग जाने से नगर में विद्युत व्यवस्था हो जाएगी सुदृढ़

    ट्रांसफार्मर लग जाने से नगर में विद्युत व्यवस्था हो जाएगी सुदृढ़

    संवाददाता– एस.पी. सिंह
    सहजनवां, ( गोरखपुर ) ।

    नगर पंचायत सहजनवां में विद्युत व्यवस्था सुदृढ़ बनाने के लिए बिजली विभाग ने जुड़ियान फीडर में नया ट्रांसफार्मर लगा दिया है। ट्रांसफार्मर लग जाने से नगर के सभी वार्डो में विद्युत व्यवस्था ठीक हो जायेगी। लोगों को विद्युत कटौती का दंश नहीं झेलना पड़ेगा।

    बुधवार को विद्युत विभाग ने नगर पंचायत के 16 वार्डो की व्यवस्था को बाधित करते हुए 10 एमबीए का नया ट्रांसफार्मर सहजनवा के जुड़ियान फीडर में लगा दिया है। बुधवार को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक विद्युत व्यवस्था बाधित रही। जैसे ही नया ट्रांसफार्मर देर शाम तक लग गया तो वार्ड के सभी वार्डो में विद्युत बहाल कर दी गई।

    इस संदर्भ में अवर अभियंता सतेंद्र कुमार ने कहा कि नया ट्रांसफार्मर लग जाने से नगर में विद्युत व्यवस्था अब ठीक हो जायेगी और साथ ही इस नए ट्रांसफार्मर लगने से सीधे सीधे चार हजार उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिलेगा।

  • सर्पदंश से किशोरी की मौत, परिजनों ने किया दाह संस्कार

    संवाददाता– एस.पी. सिंह
    सहजनवां, ( गोरखपुर ) ।

    सहजनवा थाना क्षेत्र के उज्जिखोर में बुधवार को सुबह 7 बजे कमरे में बैठी 10 वर्षीय किशोरी को सर्प ने डस लिया। जिसका अस्पताल ले जाते समय मौत हो गया। परिजन ने किशोरी का दाहसंस्कार कर दिया है।

    मिली जानकारी से, थाना क्षेत्र के उज्जिखोर निवासी सोनाक्षी पुत्री मन्नू (10 वर्ष) बुधवार को सुबह 7 बजे कमरे में बैठी थी। उसी दौरान जहरीले सर्प ने किशोरी के पैर में डस लिया। सर्प देखकर किशोरी ने शोर मचाया। आनन फानन में परिजन उसे सीएचसी सहजनवा पर लाए। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन उसे आजमगढ़ झाडफुक करने के लिए ले गए। लेकिन कोई फायदा नहीं मिला, परिजन ने किशोरी का दाहसंस्कार कर दिया।

  • किशोरी को बहला फुसला कर भगाया, केस दर्ज

    किशोरी को बहला फुसला कर भगाया, केस दर्ज

    संवाददाता– एस.पी. सिंह
    सहजनवां, ( गोरखपुर ) ।

    सहजनवा थाना क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी सोमवार को दोपहर में घर निकली थी। लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटी। उसका मोबाइल स्विच ऑफ बता था। पता करने पर जानकारी मिली कि गांव के दो युवक उसे बहला फुसला कर भगा ले गए हैं।

    किशोरी के पिता के तहरीर पर पुलिस ने आरोपी गोलू उर्फ वेद प्रकाश, रवि पुत्र बदचल निवासी शहरी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

  • रेलवे पुलिस की बड़ी कामयाबी, तीन शातिर चोर गिरफ्तार

    रेलवे पुलिस की बड़ी कामयाबी, तीन शातिर चोर गिरफ्तार

    सूर्य प्रकाश ओझा

    गोरखपुर। रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान में गोरखपुर जीआरपी को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बुधवार सुबह तीन शातिर मोबाइल चोरों को गिरफ्तार किया है।

    इनके पास से कुल छह चोरी के मोबाइल बरामद किए गए हैं, जिनकी बाजार कीमत करीब 1.80 लाख रुपये आंकी गई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गोलू उर्फ अनुराग मौर्या (20 वर्ष), निवासी रामपुर गौनहा, थाना खड्डा, कुशीनगर; मोहित कुमार (19 वर्ष), निवासी महादेव झारखंडी कूड़ाघाट, थाना एम्स, गोरखपुर; और अनूप गौड़ (19 वर्ष), निवासी फरद मुंडेरा, थाना अहिरौली, कुशीनगर के रूप में हुई है।

    पूछताछ में खुलासा हुआ कि ये तीनों मिलकर गोरखपुर, छावनी और डोमिनगढ़ रेलवे स्टेशनों के आउटर पर यात्रियों को निशाना बनाते थे। ट्रेन की रफ्तार कम होने पर ये खिड़की या दरवाजे के पास बैठे यात्रियों से मोबाइल फोन और कीमती सामान छीनकर फरार हो जाते थे। कई बार ये डंडे से मोबाइल गिराकर उठाकर भाग निकलते थे। बाद में चोरी के फोन को घूमने वाले असामाजिक तत्वों को बेचकर अपनी ऐशो-आराम की जिंदगी चलाते थे।

    बुधवार सुबह सैलून साइडिंग गेट के पास तीनों आरोपी चोरी की नई वारदात की साजिश रच रहे थे, तभी जीआरपी की टीम ने घेराबंदी कर तीनों को धर दबोचा।इस सफलता से यात्रियों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है, वहीं अपराधियों में खौफ का माहौल बना है। रेलवे पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा के दौरान सतर्क रहें और किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

  • नेत्र कुंभ में उत्कृष्ट सेवा देने के लिए दिल्ली में सम्मानित हुए डॉ वाई सिंह

    नेत्र कुंभ में उत्कृष्ट सेवा देने के लिए दिल्ली में सम्मानित हुए डॉ वाई सिंह

    ब्यूरों प्रभारी – संतोष कुमार त्रिपाठी, खजनी गोरखपुर।

    महाकुंभ प्रयागराज में 12 जनवरी से 26 फरवरी तक चले नेत्र कुंभ में अपनी सेवाएं देने एवं संगम सुपर स्पेशलिटी आई हॉस्पिटल की निरंतर दो ओपीडी संचालित करने एवं नेत्र कुंभ में चयनित मरीजों के निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन करने के लिए आज एन डी एम सी कन्वेंशन सेंटर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सह सरकार्यवाह श्रीमान कृष्ण गोपाल जी एवं सक्षम द्वारा सम्मानित किया गया।

    उक्त कार्यक्रम सक्षम द्वारा नेत्र कुंभ के समापन के अवसर पर नेत्र कुंभ में अपनी सेवाएं देने वाले चिकित्सकों ,संस्थाओं एवं स्वयं सेवकों को सम्मानित करने के लिए आयोजित किया गया था।

    नेत्र कुंभ में कुल 237964 मरीजों का निशुल्क जांच 163652 निशुल्क चश्माएवं 17964 निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन किया गया।

    नेत्र कुंभ सक्षम के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री चंद्रशेखर जी के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ। डॉ प्रवीण कुमार रेड्डी के देख रख में चिकित्सकीय कार्य सम्पन्न हुआ।

  • मोहर्रम के त्यौहार को आपसी सौहार्द के साथ मिलजुल कर मनाए – सीओ

    मोहर्रम के त्यौहार को आपसी सौहार्द के साथ मिलजुल कर मनाए – सीओ

    “11 फिट से ऊंचा नहीं होगा ताजिया अस्त्र -शस्त्र से करतब प्रदर्शन पर रोक , परंपरा के अनुसार मनेगा त्योहार”

    ब्यूरो प्रभारी – संतोष कुमार त्रिपाठी, खजनी गोरखपुर।

    खजनी थाना परिसर में आगामी आने वाले मोहर्रम के त्यौहार को सभी समाज के लोग आपसी सौहार्द के साथ मिलजुल कर मनाए। किसी ताजियादार को कोई दिक्कत हो तो समय रहते पुलिस को जानकारी दे। जिससे समस्या का समाधान किया जायगा।ताजिया ले जाने वाले रास्ते में किसी तरह की दिक्कत आ रही है, तो पुलिस को जानकारी दे, जिससे उस समस्या का समाधान समय से कराया जा सके। वहीं सभी धर्मों के लोग आपसी भाईचारे के साथ मिलकर त्यौहार को सम्पन्न कराएं।
    क्षेत्राधिकार खजनी उदय प्रताप सिंह ने बताया की किसी भी प्रकार का अस्त्र-शास्त्र और मुख में पेट्रोल से आग लगाकर करतब नहीं दिखाया जाएगा दो साउंड से अधिक नहीं रहेगा डीजे नहीं लगेगा किसी भी धार्मिक स्थल जैसे मंदिर गुरुद्वारा रास्ते पर पड़ने पर वाहन रोककर उत्तेजना फैलाने वाला गाना नहीं बजाया जाएगा जिससे कोई सांप्रदायिक दंगा हो जुलूस के दरमियान कोई शराब नहीं सेवन करेगा ऐसा करने पर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    हर गांव में ताजियादार एक कमेटी की गठन करेंगे कोई समस्या होने पर उसका समाधान करेंगे सभी बातों का विशेष ध्यान रखी जाय। यदि त्यौहार में किसी अराजकतत्व ने खलल डालने की कोशिश किया तो पुलिस उससे सख्ती से निपटेगी। यदि किसी ताजियादार को समस्या आ रही है तो उसकी जानकारी पुलिस को तत्काल दिया जाय।

    नवागत थाना प्रभारी अनूप सिंह ने बताया मोहर्रम का त्यौहार सभी लोग आपस में भाईचारा की तरह मनाई कोई समस्या आती है तो तत्काल हमारे पर्सनल नंबर पर 8354056965, तत्काल सूचना दें जो भी समस्या आती है उसका समाधान कराया जाएगा।

    पीस कमेटी में आए हुए ताजियादारों ने बताया रास्ते में दिक्कत और पानी की समस्या से अवगत कराया थाना प्रभारी ने बताया की जो भी समस्याएं हैं उसका समाधान किया जाएगा।
    खजनी के चौतरवा ताजियदार शौकत अली ने बताया रामप्रताप सिंह ने रास्ते में ही लोहे का गेट लगा लिया है जिसे ताजिया ले जाने में काफी समस्याएं उत्पन्न होती है। क्षेत्राधिकार ने बताया मौके पर थाना प्रभारी जाएंगे और समस्या का समाधान कराएंगे।

    पीस कमेटी में आए धर्मगुरु औरंगज़ेब, हाफिज निजामुद्दीन निजामी, मौलाना मुख्तार साहब निजामी, आए हुए सभी ताजियादार से कहा शासन और प्रशासन कोई भी त्यौहार का मौका आता है तो हम सभी को सम्मानपूर्वक मीटिंग में बुलाते हैं और हम सभी का फर्ज है कि आने वाले त्योहारों को भाईचारा की तरह मनाई हम आप सबकी जिम्मेदारी है जो भी प्रशासन के द्वारा गाइडलाइन जारी की गई है आप लोग उस गाइडलाइन का पालन करें गंगा जमुना के तहजीब पर मोहर्रम का त्योहार मनाए।

    उक्त अवसर पर एस एस बलराम पांडे,सत्यदेव,उनवल चौकी इंचार्ज राजीव कुमार तिवारी,शुभम सिंह, ओम प्रकाश बिन्द, जितेंद्र यादव, अन्य सम्मानित जनता रही मौजूद।