Category: न्यूज़

Your blog category

  • राशन की सूची से नाम कटने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट

    राशन की सूची से नाम कटने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट

    “एक युवक पर धारदार हथियार से हमला, हालत गंभीर”

    संवाददाता – एस.पी. सिंह
    सहजनवां ( गोरखपुर ) ।

    सहजनवां थाना क्षेत्र के भीटी रावत में राशन की सूची से नाम कटने पर कोटेदार और ग्राहक के बीच जमकर मारपीट हुई। ग्राहक को गंभीर चोट लगने से उसकी हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

    मिली जानकारी से सहजनवां थाना क्षेत्र के भीटी रावत निवासी कमलेश के नाम से सरकारी राशन की दुकान है। शुक्रवार को राशन का वितरण हो रहा था। गांव का ही आमीन पुत्र अख्तर हुसैन दुकान पर राशन लेने गया था। जिसमें परिवार के दो सदस्यों का नाम सूची से कट गया था। इसी बात को लेकर कोटेदार और ग्राहक में कहासुनी होते हुए विवाद में बदल गया। दोनो तरफ से मारपीट शुरू हो गई। विवाद के दौरान आमीन पर कुछ लोगों ने सरिया से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी सहजनवा भेजा। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एक पक्ष के रवि पुत्र कमलेश ने आलमीन, अल्ताफ, शाहिद, नंदू,
    अजीन के खिलाफ तहरीर दिया है। वहीं दूसरे पक्ष के आमीन ने कमलेश, छावर, गोलू, शुभम, श्रवण के खिलाफ तहरीर दिया है।

    इस संदर्भ में थानेदार महेश कुमार चौबे ने कहा कि दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज किया जायेगा।

  • सपा का प्रतिनिधिमण्डल पहुंचा जीतीपुर लाल पुरवा गांव, मृतक परी श्रीवास्तव के परिजनों को दिलाया न्याय का भरोसा ,पीड़ित परिवार को दिया आर्थिक सहयोग

    सपा का प्रतिनिधिमण्डल पहुंचा जीतीपुर लाल पुरवा गांव, मृतक परी श्रीवास्तव के परिजनों को दिलाया न्याय का भरोसा ,पीड़ित परिवार को दिया आर्थिक सहयोग

    बस्ती । गुरूवार को समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधि मण्डल सपा जिलाध्यक्ष और बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव के नेतृत्व में पैकोलिया थाना क्षेत्र के जीतीपुर के लाला पुरवा गांव पहुंचा और परी श्रीवास्तव हत्या काण्ड के पीड़ितों, परिजनों अतुल कुमार श्रीवास्तव आदि से मिलकर ढाढस बधाते हुये आर्थिक सहयोग दिया।

    सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि यदि पुलिस ने न्याय का पक्ष लिया होता तो परी आज जिन्दा होती। भूमि की पैमाइश के बाद जमीनी विवाद की जानकारी पुलिस को थी किन्तु वह चुप रही, इसका दुष्परिणाम यह हुआ कि हमें परी जैसी होनहार बेटी को खो देना पड़ा। सपा प्रतिनिधि मण्डल ने परिजनों को ढाढस बधाया कि पार्टी संकट के समय में परिवार के साथ खड़ी है और न्याय के लिये हर संभव सहयोग किया जायेगा। कहा कि पुलिस कर्मियों का निलम्बन ही पर्याप्त नहीं है, प्रशासन की जबाबदेही तय होनी चाहिये। भाजपा की सरकार में जघन्य हत्याकाण्डोे के सिलसिले तेज हो गये हैं और पीड़ितों को न्याय नहीं मिल पा रहा है। अपराधी पूरी तरह से मनमानी कर रहे हैं।

    सपा के प्रतिनिधि मण्डल में विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा, विधायक राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष महिलासभा रीबू श्रीवास्तव, प्रदेश महासचिव प्रेम प्रकाश वर्मा, पूर्व मेयर प्रत्याशी झांसी राहुल सक्सेना, पूर्व प्रदेश सचिव दीपक रंजन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष यूथ राहुल सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष छात्रसभा राकेश श्रीवास्तव दीपू, धीरज श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव छात्रसभा अभिनव श्रीवास्तव सुमित, पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लोहिया वाहिनी हिमांशु श्रीवास्तव ‘अंकुर’, जिलाध्यक्ष महिलासभा गीता भारती, विधानसभाध्यक्ष कप्तानगंज रन बहादुर यादव, दयाशंकर मिश्र , राजाराम यादव के साथ ही मो. स्वाले, प्रवीन पाठक, कक्कू शुक्ल, कौशलेन्द्र प्रताप सिंह, जावेद पिण्डारी, रिन्टू यादव, अरविन्द सोनकर, आदि शामिल रहे।

  • कूट रचित दस्तावेज से धोखाधड़ी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

    कूट रचित दस्तावेज से धोखाधड़ी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

    *सूर्य प्रकाश ओझा*

    गोरखपुर। जनपद में चल रहे धोखाधड़ी विरोधी अभियान के अंतर्गत गोला पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राज करन नैयर के निर्देशन में की जा रही इस मुहिम के तहत पुलिस ने एक ऐसे शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है, जिसने बैंक से लोन लेने के बाद खुद को मृत घोषित कर दिया और मोटी रकम हड़प ली।

    जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त का नाम अरुण कुमार है, जो कि पुत्र है सुबाष प्रसाद का और सेमरा चंदौली, थाना श्याम देउरवा, जनपद महराजगंज का निवासी है। उसने बैंक से लोन लेने के बाद फर्जी दस्तावेज तैयार कराए और अपने नाम से नकली मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा लिया। इसके बाद उसने न सिर्फ लोन की किस्तें चुकाना बंद कर दिया, बल्कि बैंक से डेथ क्लेम के नाम पर एक मोटी रकम भी निकाल ली।
    जब बैंक को इस धोखाधड़ी की भनक लगी तो उन्होंने तत्काल गोला थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए गम्भीर धाराओ में मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी। इस मामले के खुलासे के लिए थानाध्यक्ष अंजुल चतुर्वेदी के निर्देशन में उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह यादव की टीम को लगाया गया। पुलिस टीम ने सूत्रों से मिली गोपनीय सूचना और तकनीकी निगरानी के जरिए अरुण कुमार की घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

    पुलिस की शुरुआती जांच में यह स्पष्ट हो गया कि आरोपी ने पूरी साजिश बेहद सुनियोजित तरीके से रची थी और बैंक अधिकारियों को भ्रमित करने के लिए दस्तावेजों की फर्जी श्रृंखला खड़ी की थी। गोला पुलिस ने चेतावनी देते हुए कहा है कि इस तरह की धोखाधड़ी और जालसाजी करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे अपराधों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी ताकि समाज में एक सख्त संदेश जाए और बैंकिंग सिस्टम की पारदर्शिता और सुरक्षा बनी रहे। इस गिरफ्तारी को पुलिस विभाग बड़ी उपलब्धि मान रहा है और इसे धोखाधड़ी के खिलाफ अभियान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।

  • पवहारी महाराज ने किया छाया कुंज का लोकार्पण

    पवहारी महाराज ने किया छाया कुंज का लोकार्पण

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे): बड़हलगंज चरण पादुका कुटी के शिव मंदिर स्थित पवहारी महाराज के गद्दी पर नगर पंचायत द्वारा निर्माण कराए गए छाया कुंज का श्री श्री 108 अष्टम पवहारी श्री कौशलेंद्र दास जी महाराज ने चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी व चेयरमैन प्रीति उमर के साथ लोकार्पण किया।

    गुरुवार को चरण पादुका कुटी पर पवहारी महाराज जी के गद्दी पर नगर पंचायत द्वारा निर्माण कराए गए छाया कुंज का लोकार्पण करते हुए उन्होंने कहा कि नगर पंचायत द्वारा चरण पादुका में दिन प्रतिदिन नए नए विकास के कार्य कराए जा रहे हैं, जो अच्छे चेयरमैन के कुशल नेतृत्व को दर्शाता है। विधायक राजेश त्रिपाठी ने कहा कि चेयरमैन प्रीति उमर व उनके प्रतिनिधि महेश उमर की देखरेख में हर वार्ड में तेजी से कार्य हो रहा है। चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने बताया कि रथ यात्रा मेला के दौरान अक्सर बारिश में पवहारी महाराज जी को भीगना पड़ता था, उन्हें बांस बल्ली के सहारे पन्नी का टेंट डालना पड़ता था, इसी समस्या को देखते हुए नगर पंचायत ने छाया कुंज का निर्माण कराया है। इस दौरान ईओ राम समुख, सभासद रवि साहनी, दीपक शर्मा, सूरज सोनकर, ऋषि चंद, स्वतंत्र सिंह, श्रीकांत सोनी, अष्टभुजा सिंह, अमरनाथ उमर, कृष्णा गुप्ता, राजेश जायसवाल, अभिषेक श्रीवास्तव, रमेश शाही, सुरेश उमर, अतुल शाही सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहें।

    वॉटर कूलर का भी हुआ उद्घाटन,

    चरण पादुका कुटी पर आगंतुकों के लिए नगर पंचायत की तरफ से वॉटर कूलर लगवाया गया है, जिसका चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी व चेयरमैन प्रीति उमर ने लोकार्पण किया। चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने बताया कि गर्मी को ध्यान में रखते हुए यहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पीने के शुद्ध ठंडा जल मिल सके इसके लिए नगर पंचायत ने वॉटर कूलर लगवाया है।

  • मुक्तिपथ पर किया गया मॉक ड्रिल

    मुक्तिपथ पर किया गया मॉक ड्रिल

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे): बड़हलगंज क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन ने गुरुवार को इस दौरान ग्रामीणों को बाढ़ से निपटने और सावधानी बरतने का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशासन ने आवश्यक रिहर्सल भी किया ताकि बाढ़ के दौरान होने वाली मुश्किलों को कम समय में दूर किया जा सके।

    प्रशासन ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि बाढ़ के दौरान उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। नदी का पानी पूरे उफान पर है और खतरे के निशान को छू लेने को आतुर है। हर साल बाढ़ से होने वाले जानमाल के नुकसान को देखते हुए जिला प्रशासन प्रदेश सरकार के निर्देश पर बाढ़ से निपटने के साथ-साथ प्रभावित क्षेत्रों में कम जन धन की हानि हो इसकी तैयारी में जुट गई।

    इस दौरान उपजिलाधिकारी अमित कुमार जायसवाल, क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार पाण्डेय, चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर, अधिशासी अधिकारी राम समुख, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक अतुल गुप्ता एवं अमरेंद्र ठाकुर, रजनीश चौरसिया, राकेश गुप्ता, संतोष जायसवाल, सुरेश उमर, अमरजीत गौतम, डा अरविन्द यादव, राजेश राजभर एवं थाना प्रभारी चन्द्र भान सिंह सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

  • गीडा औद्योगिक क्षेत्र में आग से बचाव को लेकर मॉक ड्रिल का सफल आयोजन

    गीडा औद्योगिक क्षेत्र में आग से बचाव को लेकर मॉक ड्रिल का सफल आयोजन

    संवाददाता– एस.पी. सिंह
    सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।

    औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) क्षेत्र की फैक्ट्रियों में आगजनी से बचाव और आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमताओं को मजबूत करने के उद्देश्य से आज एक व्यापक मॉक ड्रिल का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह अभ्यास उपजिलाधिकारी सहजनवा दीपक गुप्ता और सीओ गीडा रत्नेश्वर सिंह के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ।

    यह मॉक ड्रिल गीडा की एक फैक्ट्री में वास्तविक आग लगने की स्थिति का अनुकरण करते हुए किया गया। जिससे आपातकालीन सेवाओं और फैक्ट्री कर्मियों की तैयारियों का महत्वपूर्ण परीक्षण हुआ।

    अग्निशमन वाहन और कर्मी तेजी से घटनास्थल पर पहुंचे। उनके सुनियोजित प्रयासों से नकली आग को तेजी से नियंत्रित कर बुझा दिया गया। औद्योगिक प्रतिष्ठानों में क्षति को कम करने और जानमाल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह त्वरित प्रतिक्रिया समय के अंदर महत्वपूर्ण है।

    उपजिलाधिकारी दीपक गुप्ता ने ड्रिल का निरीक्षण करते हुए औद्योगिक कार्यबल और गीडा के भीतर की संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में ऐसे अभ्यासों के महत्व पर जोर दिया।
    सीओ रत्नेश्वर सिंह ने फायर ब्रिगेड और सभी भाग लेने वाली टीमों के त्वरित और पेशेवर आचरण की सराहना की।

  • सुबह स्कूल जा रही शिक्षिका से बदमाश ने पानी की मांग कर किया छीनैती

    सुबह स्कूल जा रही शिक्षिका से बदमाश ने पानी की मांग कर किया छीनैती

    “नशीला पदार्थ सुंघाकर गहने उड़ाए, सीसीटीवी की जांच में जुटी पुलिस”

    संवाददाता– एस.पी. सिंह
    सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।

    गीडा थाना क्षेत्र के बोकटा में किराए के मकान में रहने वाली प्राइवेट स्कूल की शिक्षिका प्रियंका पांडे पत्नी चंद्रभूषण पांडे, बुधवार को सुबह स्कूल जाते समय छीनैती का शिकार हो गईं। एक अज्ञात युवक ने उन्हें नशीला पदार्थ सुंघाकर उनके सोने के गहने उड़ा लिए और फरार हो गया। प्रियंका मूल रूप से चारपानी, थानाबेलीपार जनपद गोरखपुर की निवासी हैं।

    घटना सुबह उस समय हुई, जब प्रियंका पांडे स्कूल जाने के लिए अपने घर से निकलीं। अभी वह बोकटा चौराहे के पास ही पहुंची थीं कि एक अज्ञात युवक उनके पास आया। युवक ने शिक्षिका से कहा कि उसे बहुत प्यास लगी है और उसके पास पानी खरीदने के पैसे नहीं हैं। तो उसने इंसानियत दिखाते हुए अपनी जेब से कुछ पैसे निकालकर उसे पानी खरीदकर पीने के लिए दिया।

    पानी पीने के बाद, उस युवक ने चालाकी से प्रियंका को कोई नशीला पदार्थ सुंघा दिया। नशीले पदार्थ के प्रभाव से प्रियंका अचेत अवस्था में हो गई। इसी का फायदा उठाकर बदमाश ने उनके कानों से झुमके और गले से सोने का हार उतार लिया। गहने लूटने के बाद, अज्ञात युवक मौके से फरार हो गया।

    कुछ देर बाद जब शिक्षिका को होश आया, तो उन्होंने पाया कि उनके गहने गायब थे। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी अपने पति चंद्रभूषण पांडे को दी। पति के साथ प्रियंका पिपरौली चौकी पहुंचीं और घटना की पूरी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस सीसीटीवी तथा मामले की की जांच में जुटी हुई है।

  • बच्चों के बीच हुए झगड़े में पिता पुत्र को गोली मारने का आरोपित गिरफ्तार

    बच्चों के बीच हुए झगड़े में पिता पुत्र को गोली मारने का आरोपित गिरफ्तार

    ब्यूरो प्रभारी: संतोष कुमार त्रिपाठी, खजनी गोरखपुर।

    खजनी/ गोरखपुर। बीती रात खजनी थाने के भगवानपुर गांव में पिता पुत्र को गोली मारने वाले वांछित आरोपी को खजनी पुलिस ने घटना के महज 5 घंटे में गिरफ्तार कर लिया,
    मिली जानकारी के अनुसार भगवानपुर गांव के निवासी दुर्गा उर्फ बबलू सिंह पुत्र स्व. विश्वंभर सिंह ने बीती शाम 7.30 बजे उमेश जायसवाल 45 वर्ष और उनके बेटे रोहन 20 वर्ष को उस समय गोली मार दी थी,जब वे दोनों स्कूटी से बरडांड़ चौराहे से अपने घर लौट रहे थे।

    बताया गया कि करीब 3 महीने पहले गांव में ही दुर्गा सिंह के घर के पास वालीबॉल खेलने के दौरान मारपीट हुई थी, जिसके बाद रोहन के पिता उसे अपने साथ बरडांड़ चौराहे पर स्थित ज्वेलरी की दुकान पर ले कर आने जाने लगे थे। उसी घटना को लेकर बीते 23 जून को सबेरे अपनी बहन के साथ दूध लेकर आ रहे रोहन जायसवाल के साथ मारपीट हुई, जिसमें खजनी थाने में तहरीर देकर रोहन के पिता उमेश ने कार्रवाई की मांग की थी, किंतु पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

    भगवानपुर गांव में घटना के प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बीती शाम लगभग 7.30 बजे जायसवाल परिवार को लोगों ने लाठी डंडे के साथ दुर्गा उर्फ बबलू सिंह को भगवानपुर गांव के चौराहे पर घेर कर मारना पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान बबलू सिंह ने रोहन और उसके पिता उमेश जायसवाल पर गोली चला दी, दोनों के पेट में गोली लगने के बाद उन्हें इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां से गंभीर हाल में इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया गया है।

    खजनी थाने में दी गई तहरीर में उमेश के पिता सुरेश जायसवाल ने अपने बेटे और नाती को जान से मारने की नीयत से गोली मारने वाले बबलू सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, थाने में दर्ज केस संख्या 227/2025 में बीएनएस की धाराओं 352 व 109 के तहत जान से मारने के प्रयास और मारपीट के आरोपित को थानाध्यक्ष अनूप सिंह व पुलिस टीम ने घटना के 5 घंटे बाद गिरफ्तार कर लिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि 23 जून को पुलिस ने कार्रवाई की होती तो शायद गोली चलाने जैसी बड़ी घटना नहीं हुई होती।

    थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया कि आरोपी को अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है,विधिक कार्रवाई के बाद पुलिस रिमांड के लिए कोर्ट में पेश किया जाएगा।

  • माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का गाना ‘मेहरी के नखरा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

    माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का गाना ‘मेहरी के नखरा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

    माही श्रीवास्तव भोजपुरी सिने जगत की एक ऐसी अदाकारा हैं, जिन्हें लोग बहुत प्यार देते हैं और उनके गानों को अपना आशीर्वाद देकर मिलियन क्लब में शामिल कर देते हैं। ऐसे में माही श्रीवास्तव के शानदार अभिनय से सजा हुआ भोजपुरी लोकगीत ‘मेहरी के नखरा’ संगीतप्रेमियों के बीच आ गया है। इस सांग को फेमस सिंगर गोल्डी यादव ने अपनी मधुर आवाज में गाया है। इस गाने की मेकिंग देखकर लग रहा है कि ये सांग पक्का वायरल होने वाला है और मिलियन-मिलियन क्लब में जल्द ही शामिल हो जाएगा। माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव की सुपरहिट जोड़ी में आया हुआ यह गाना हर एक फंक्शन में सुनने को मिलेगा। खास कर महिला वर्ग इस सांग को बहुत ज्यादा पसंद करेंगी, क्योंकि उनके मिजाज का ये गाना बनाया गया है। इस गाने का गीत-संगीत सुनकर हर कोई झूम उठता है और बरबस ही लोग गुनगुनाने लगते हैं। अदाकारा माही श्रीवास्तव इस गाने में इंडियन लुक में सिल्वर कलर के डिजाईन किया गया लाल रंग का लंहगा चोली पहने लोगों पर बिजली गिरा रही हैं। साथ ही वह अपने डांस मूव्स से फैंस का दिल जीत रही हैं।

    इस गाने को लेकर के एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने कहा कि ‘यह मेरे लिए बहुत ही खुशी की बात यह है कि ये सांग वेरी बेस्ट बनाया गया है। ऐसे गाने जब बनते हैं तो लेडीज ऑडियंस भी सांग से कनेक्ट होती हैं। मैं अपना बेस्ट इस सांग में दिया है। अब जब ये लोकगीत श्रोताओं के बीच गया है और काफी पसंद किया जा रहा है तो मैं अपने फैंस और सभी संगीतप्रेमियों को दिल से धन्यवाद देती हूं।’

    वहीं सिंगर गोल्डी यादव ने कहा कि ‘ये लोकगीत बहुत ही प्यारा बनाया गया है। इस गाने को गाकर मैं बहुत खुश हूं। यह गीत इतना प्यारा है कि इसे मिलियन क्लब में शामिल करने से कोई रोक नहीं सकता है। मैं सभी संगीतप्रेमियों से कहना चाहती हूँ कि आप सब ऐसे ही मुझ पर हमेशा अपना प्यार आशीर्वाद बनाए रखिए और मुझ पर अपना प्यार लुटाते रहिए। आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद।’

    वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत गाना ‘मेहरी के नखरा’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर गोल्डी यादव ने गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने शानदार अदायगी करके कयामत ढा रही हैं। इस गाने को गीतकार आशुतोष तिवारी ने लिखा है, जबकि संगीतकार प्रियांशु सिंह ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, डीओपी गौरव एंड रंजन, कोरियोग्राफर एम के गुप्ता जॉय, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

  • वृक्षारोंपण का कार्य होगा समय से, तैयारी करें पुरी – बीडीओ

    वृक्षारोंपण का कार्य होगा समय से, तैयारी करें पुरी – बीडीओ

    ब्यूरों प्रभारी —-विनय तिवारी

    बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे): बडहलगंज वृक्षारोपण कराना शासन की प्राथमिकताओं में से एक है। मनरेगा मजदूरों को लगाकर गड्ढे खोदने की तैयारी अभी से कर लिया जाय। हीलाहवाली बर्दाश्त नही की जायेगी। वृक्षारोपण का कार्य समय से होगा। सभी तैयारी समय पुर्व हो जानी चाहिए, यह बातें बड़हलगंज विकासखंड के सभागार में खंड विकास अधिकारी घीसम प्रसाद ने कर्मचारियों की समीक्षा बैठक में गुरुवार को कही। वीडीओ आवास सर्वे, मनरेगा कार्यो में प्रगति, वृक्षारोपण आदि विकास कार्यो की समीक्षा कर रहे थे। मनरेगा के तहत कराये जाने वाले कार्यो की गति बढ़ाने का सख्त हिदायत दी। मनरेगा में धीमी गति से कार्य होने पर भीटी बाल, परसिया तिवारी, बेलसड़ी, कोल्हुआ, गायघाट गांवो के सचिव, तकनीकी सहायको व रोजगार सेवको को दस दिन के अन्दर मनरेगा कार्य में तेजी लाने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा की इस समय सभी पोखरे व तालाबों में पानी भरे होने चाहिए। अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मीरा गौतम ने कहा कि जिन गांवो में काम नही चल रहा वहा सम्बन्धित कर्मचारी कार्य प्रारंभ करा दें। इस दौरान सचिव कृष्णानंद शर्मा, वीरेंद्र कुशवाहा, अजय पान्डेय, योगेश तिवारी, दीपक मौर्य, योगेन्द्र सरोज, जेई जयराम तिवारी, रामबहाल, आशीष कुमार, अनुप सिंह, कैलाशपति, नीतू चौहान, मनीष, नन्दिनी तिवारी, दुर्गेश, अजीज, रंजना, सालिकराम आदि लोग मौजुद थे।