Category: न्यूज़

Your blog category

  • मारपीट और जान से मारने की धमकी का केस दर्ज

    मारपीट और जान से मारने की धमकी का केस दर्ज

    ब्यूरो प्रभारी — विनय तिवारी

    बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे): बड़हलगंज थाना क्षेत्र के अमहकपुर बरहता ग्राम निवासी रामू उर्फ रामनरायन राजभर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि अभिषेक पुत्र बरखू निषाद, जयहिन्द निषाद पुत्र मुन्नर निषाद और एक अज्ञात व्यक्ति ने मिलकर उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

    रामू उर्फ रामनरायन राजभर ने बताया कि आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और उन्हें गंभीर चोटें पहुंचाईं। उन्होंने बताया कि आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
    पुलिस ने इस मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 115(2), 126(2), 352 और 351(3) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने की उम्मीद है।

    पुलिस ने रामू उर्फ रामनरायन राजभर की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

  • 15 फीट लंबे अजगर को बच्चों ने बनाया खिलौना

    15 फीट लंबे अजगर को बच्चों ने बनाया खिलौना

    उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में बच्चों ने 15 फीट लंबे अजगर को खिलौने की तरह पकड़ लिया. बच्चे तीन किलोमीटर तक सड़क पर अजगर के साथ सेल्फी और रील बनाते रहे. बाद में बच्चों ने अजगर को जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया.

  • ब्राह्मण महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक गाना सोशल मीडिया पर वायरल

    ब्राह्मण महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक गाना सोशल मीडिया पर वायरल

    “सैकड़ों ब्राह्मणों ने क्षेत्राधिकार कैंपियरगंज के कार्यालय पर किया प्रदर्शन, NSA के तहत कार्रवाई की मांग”

    सूर्य प्रकाश ओझा

    गोरखपुर। कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के नवापार का रहने वाला भोजपुरी गायक पिछले एक सप्ताह से अपने साथियों के साथ सोशल मीडिया पर ब्राह्मण समुदाय और विशेषकर महिलाओं के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणियां कर रहा है। जो गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस घटना से ब्राह्मण समाज में रोष व्याप्त है।

    सोमवार को परशुराम सेवा संस्थान और पूर्वांचल ब्राह्मण एकता मंच के संयुक्त नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने क्षेत्राधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने भोजपुरी गायक और उसके सहयोगियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की मांग की।

    सीओ ने तत्काल कैंपियरगंज के थानाध्यक्ष को शिकायती पत्र देकर आरोपी गायक और उसके सहयोगियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्यवाही करने का निर्देश दिया ।

    प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो अप्रिय घटना हो सकती है। प्रदर्शन में राजेश पांडे, दिलीप मिश्रा, शिवम मिश्रा, परमात्मा चौबे समेत कई प्रमुख लोग शामिल थे।

  • सगा भाई बनकर जालसाज ने की 150 करोड़ की जालसाजी

    सगा भाई बनकर जालसाज ने की 150 करोड़ की जालसाजी

    लखनऊ। सैन्य अधिकारी के साथ 150 करोड़ की जालसाजी

    सैन्य अधिकारी की 150 करोड़ की जमीन जालसाज ने बेची

    फर्जीवाड़े का खुलासा सैन्य अधिकारी की मौत के बाद हुआ

    जब बेटा जमीन अपने नाम करवाने आया तो हुआ खुलासा

    सैन्य अधिकारी का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर की धोखाधड़ी

    जालसाज ने खुद को भाई बताकर जमीन कराई थी अपने नाम

    मोहनलालगंज स्थित 11 एकड़ जमीन को कराया था अपने नाम

    इसके बाद दो महिलाओं, बिल्डर की मदद से जमीन बेच दी

    डीसीपी पश्चिम के निर्देश पर वजीरगंज पुलिस ने केस किया दर्ज

    तत्कालीन कानूनगो, लेखपाल के खिलाफ भी की जा रही है जांच।

  • डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों को आत्मसात करने की जरूरत – आदित्यदेव मिश्र

    डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों को आत्मसात करने की जरूरत – आदित्यदेव मिश्र

    “विचार गोष्ठी व पौधरोपण कर मनाया गया श्यामा प्रसाद की जयंती”

    ब्यूरो प्रभारी — विनय तिवारी

    बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे): बड़हलगंज विकास खण्ड के मैभरा डेरवा स्थित जनसेवा केंद्र पर् युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार ‘माय भारत’ गोरखपुर द्वारा डॉ श्यामा प्रसाद की जयंती मनाई गई । बैठक के पूर्व युवाओं ने सार्वजनिक स्थल पर वृक्षारोपण भी किया गया।

    कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाजसेवी रविशंकर मिश्र वरिष्ठ शिक्षक आदित्य देव मिश्र, शरद शुक्ल, राजू यादव ने मुखर्जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया । प्रमुख शिक्षाविद् मुखर्जी के विचारो पर प्रकाश डालते हुए शिक्षक आदित्य देव मिश्र ने कहा कि शिक्षा के लिए अग्रदूत की भूमिका निभाई थी।

    राष्ट्रवाद के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले मुख़र्जी के कृत्यों को आत्मसात करने की जरूरत हैं। उनके पदचिन्हों पर चलकर देश की सेवा किया जा सकता हैं ।
    कार्यक्रम के आयोजक माय भारत के स्वयंसेवक त्रिभुवन मिश्र ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया ।

    जयंती पर् शरद शुक्ल, कृष्णमुरारी मिश्र, शिखर, राजू यादव शालू साहनी, राकेश साहनी, शक्तिमान साहनी सहित अन्य युवा उपस्थित रहे ।

  • फोरलेन के किनारे खड़े टेलर और ट्रक दुर्घटना को दे रहे दावत

    फोरलेन के किनारे खड़े टेलर और ट्रक दुर्घटना को दे रहे दावत

    संवाददाता– एस.पी. सिंह
    सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।

    सहजनवा थाना क्षेत्र के जिगिना ओबरब्रिज से लेकर रहीमाबाद तक फोरलेन और सर्विस लेन के दोनों पटरियों के किनारे आए दिन ट्रक और टेलर खड़े मिलेंगे। जो कभी भी बड़ी दुर्घटना को दावत दे सकते है। देखा जाय तो दिन हो या रात्रि, दोनो पटरियों पर लावारिस हालत में भारी वाहन खड़े रहते है। भारी वाहनों के खड़े रहने से राहगीरों को कभी कभी जाम की मार भी झेलनी पड़ती है। इसी बीच इन रास्ते में कोई और भारी वाहन गुजर रहा होता है, तो स्थित और भी दयनीय हो जाती है। राहगीरों को सफर तय करने में काफी समय व्यतीत करना पड़ता है। दोनो पटरियों के किनारे भारी वाहन खड़े होने से दुर्घटना की संभावना पूरी तरह बनी रहती है। ऐसा भी नहीं कि पुलिस प्रशासन द्वारा भारी वाहनों के खड़ा होने पर कारवाई नहीं किया गया हो। लेकिन इन वाहनों के चालकों की आदत बन चुकी है। देखना है कि पुलिस अब इन भारी वाहनों के खिलाफ कब शिंकजा कसता है।

  • परिवार परामर्श केंद्र ने जोड़ा टूटता रिश्ता पति पत्नी फिर एक साथ

    परिवार परामर्श केंद्र ने जोड़ा टूटता रिश्ता पति पत्नी फिर एक साथ

    सूर्य प्रकाश ओझा

    गोरखपुर । महिला थाना स्थित परिवार परामर्श केंद्र ने एक बार फिर टूटने की कगार पर पहुंच चुके दांपत्य जीवन को नई जिंदगी दी। निशा और गामा के बीच चले आ रहे वैवाहिक मन मुटाव को सुलझाने में सराहनीय कार्य किया।लगातार काउंसलिंग और आपसी समझ के जरिए इस दंपती के रिश्ते को फिर से मजबूत किया गया।

    जानकारी के अनुसार निशा और गामा के बीच लंबे समय से चल रहा विवाद उनके परिवार को बिखरने की कगार पर ले आया था। परिवार परामर्श केंद्र की टीम ने दोनों पक्षों को धैर्यपूर्वक सुना और उनकी समस्याओं का मूल कारण समझने की कोशिश की। काउंसलरों ने सतत् प्रयासों और संवेदनशील दृष्टिकोण के साथ पति-पत्नी के बीच की गलत फहमियां दूर कीं।

    दोनों पक्षों और उनके परिवार वालों को समझा-बुझाकर एकजुट किया गया। इस प्रक्रिया में आपसी विश्वास और सहयोग को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया।

    परिणामस्वरूप, निशा और गामा ने बिना किसी दबाव के खुशी-खुशी एक साथ रहने का फैसला किया। दोनों ने वादा किया कि वे अब अपनी जिम्मेदारियों को मिलकर निभाएंगे और अपने रिश्ते को नया मौका देंगे।इस प्रकरण में काउंसलर डॉ. विकास मणि त्रिपाठी, वशिष्ठ राय, अवनीश चौधरी, शिव प्रसाद शुक्ला, अमन सिंह, मु. आरक्षी अनीता यादव, आरक्षी ऋतु सिंह और आरक्षी अनीसा चौहान की भूमिका उल्लेखनीय रही। उनकी मेहनत और समर्पण ने इस परिवार को फिर से एकजुट करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।परिवार परामर्श केंद्र, गोरखपुर ने इस दंपती के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह घटना दर्शाती है कि सही मार्गदर्शन, संवेदनशीलता और आपसी समझ से टूटते रिश्तों को भी बचाया जा सकता है। केंद्र का यह प्रयास समाज में परिवारों को जोड़े रखने की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम है।

  • 25000 रुपए इनामी ठग को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नौकरी के नाम पर करता था धोखाधड़ी

    25000 रुपए इनामी ठग को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नौकरी के नाम पर करता था धोखाधड़ी

    सूर्य प्रकाश ओझा

    गोरखपुर । अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को स्वाट और एसओजी की संयुक्त टीम ने 25,000 रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त आनंद कुमार वर्मा को गिरफ्तार किया है।यह अभियुक्त सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर कूटरचित दस्तावेजों के जरिए लोगों से ठगी करता था। गिरफ्तारी थाना पीपीगंज क्षेत्र में की गई, जहां अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज था।

    घटना का विवरण

    जानकारी के अनुसार आनंद कुमार वर्मा ने वादी को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर विश्वास में लिया। इसके बाद उसने जाली दस्तावेजों के जरिए धोखाधड़ी कर वादी से पैसे ऐंठ लिए। शिकायत मिलने पर थाना पीपीगंज में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने जांच के दौरान अभियुक्त को फरार घोषित कर उस पर 25,000 रुपये का इनाम रखा था। लंबे समय से फरार चल रहे इस ठग को आखिरकार पुलिस ने पकड़ लिया।गिरफ्तार अभियुक्त आनंद कुमार वर्मा, पुत्र महेंद्र कुमार वर्मा, बलिया जिले के अशोक नगर, थाना कोतवाली का निवासी है। वह नौकरी के नाम पर लोगों को ठगने का पुराना खिलाड़ी है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है ताकि उसके अन्य अपराधों और ठगी के शिकार लोगों का पता लगाया जा सके।

  • खड़े ट्रक से गेहूं और चावल चोरी करने वाले शातिर चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    खड़े ट्रक से गेहूं और चावल चोरी करने वाले शातिर चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    संवाददाता– एस.पी. सिंह
    सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।

    हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के सोनबरसा में गल्ले की दुकान के सामने 8 जून को ट्रक पर लोड कर रखा गया 22 बोरा गेहूं तथा 15 जून को 10 बोरी चालव को चोर चुरा ले गए थे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों के तलाश में जुटी हुई थी।

    रविवार को थानेदार मदन मोहन मिश्र के नेतृत्व में उपनिरीक्षक विजय कुमार गोंड, उपनिरीक्षक प्रवीन कुमार कश्यप, कास्टेबिल धर्मराज सोनकर, अखंड प्रताप सिंह, राहुल यादव, गोरखनाथ यादव, केशव कुमार, विजय कुमार संदिग्ध और वारंटियों की तलाश में गस्त पर निकले हुए थे। तभी जानकारी मिली कि ट्रक से गेहूं और चावल चोरी करने वाला एक शातिर चोर कुआवल पुल के पास खड़ा है। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और चोर को गिरफ्तार कर लिया। जिसकी पहचान संदीप सिंह पुत्र राम नगीना सिंह, निवासी कुशहरा थाना चिलुआताल के रूप में हुई। पुलिस ने उसके पास से चोरी के 5 बोरी गेहूं और 2 बोरी चावल और एक वैगनार बरामद किया है। शातिर चोर खिलाफ उरूआ, गुलहरिया, कैंपियरगंज, बेलीपार, कैंट, खोराबार, चिलुआताल, पीपीगंज, शाहपुर, गीडा थाने में जालसाजी, लुट, छिनैती, मादक पदार्थ तस्करी, हत्या, चोरी, मारपीट, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट सहित तीन दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है। पुलिस ने शातिर चोर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

  • मेंड़ बांधने की बात को लेकर दो पक्षो में मारपीट, सात घायल, आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    मेंड़ बांधने की बात को लेकर दो पक्षो में मारपीट, सात घायल, आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    संवाददाता– एस.पी. सिंह
    सहजनवा, (गोरखपुर) ।

    हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम कुरसा में गुरुवार को खेत में मेंड़ बांधने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। जिससे सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ बीएनएस की सम्बन्धित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम कुरसा निवासी सुजीत कुमार पुत्र शिव वचन ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि, बीते गुरुवार को सुबह सात बजे के करीब मैं अपने खेत में मेंड़ बांध रहा था, तभी हमारे खेत के पड़ोसी राजन की पत्नी लीलावती देवी, रामभरत व विपीन पुत्रगण राजन और राजन की पुत्री नीतू भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए मुझे सुजीत कुमार, माता आशा देवी और पिता शिव वचन को लाठी डंडा से मारपीट कर घायल कर दिए। पुलिस ने आरोपीयों पर मुकदमा दर्ज किया है।

    वहीं दूसरे पक्ष से ग्राम कुरसा निवासिनी लीलावती देवी पत्नी राजन ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते गुरुवार को खेत में मेंड़ बांधने की बात को लेकर हमारे खेत के पड़ोसी सुजीत पुत्र शिववचन, सुनील पुत्र स्व राम बचन, राम मूरत व शिव चरन पुत्र गण अज्ञात ने मुझे लीलावती देवी, बेटा राम भरत व विपीन और लड़की नीतू  लाठी डंडा से मारपीट कर घायल कर जान-माल की धमकी दिए, पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

    इस संबंध में थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।