Category: न्यूज़

Your blog category

  • पौधारोपण महाभियान के तहत गांवों में लगाए गए पौधे

    पौधारोपण महाभियान के तहत गांवों में लगाए गए पौधे

    संवाददाता– एस.पी. सिंह
    सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।

    बुधवार को वृक्षारोपण महाअभियान के अंतर्गत हरपुर बुदहट क्षेत्र के विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने अपनी- अपनी ग्राम पँचायतो में वृक्षारोपण किया और गाव के पँचायत भवन, आरआरसी सेंटर, शामुदायिक शौचालय, आदि जगहों पर पौधे रोपे गए। ब्लॉक प्रमुख सहजनवा कवलदीप नरायण चौहान ने अपने गांव झकहि में आम नींबू, और कटहल के पौधे रोपे। उन्होंने बताया कि प्रकृति का संतुलन बनाये रखने के लिए पौधारोपण जरूरी है। उन्होंने कहा कि वृक्षरोपण के बाद पौधों की सुरक्षा की भी जिम्मेदारी हम सबको उठानी पड़ेगी। इसी क्रम में हरपुर के ग्राम सचिवालय के बगल स्थित पोखरे पर प्रधान मदनमुरारी गुप्ता ने ग्राम विकास अधिकारी सुषमा चौबे के साथ वृक्षारोपण किया, वही रामनगर में सहजनवा रोजगार सेवक संघ के अध्यक्ष अखिलेश राय ने पँचायत भवन पर प्रधान प्रतिनिधि राधे राय के साथ वृक्षारोपण किया। अनन्तपुर में ग्राम प्रधान जोखू ने सीएससी सेंटर के पास वृक्षारोपण किया तो गोरहडीह प्रधान गिरजेश ने गाव के चकरोड किनारे वृक्षारोपण किया। वही कटसहरा में ग्राम विकास अधिकारी अभय कुमार और ग्राम प्रधान गंगा बेलदार ने वृक्षारोपण कर सुरक्षा का संकल्प लिया।

  • हिस्ट्रीशीटर ने जेसीबी लगाकर व्यापारी का ध्वस्त करा दिया मकान और दुकान

    हिस्ट्रीशीटर ने जेसीबी लगाकर व्यापारी का ध्वस्त करा दिया मकान और दुकान

    संवाददाता– एस.पी. सिंह
    सहजनवा, ( गोरखपुर )।

    हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के अनंतपुर में स्थित एक व्यापारी का मकान और दुकान को क्षेत्र के एक हिस्ट्रीशीटर ने जेसीबी लगाकर ध्वस्त करा दिया है। विरोध करने पर वह गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दे रहा था। पीड़ित ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ शिकायत कर कारवाई कराने की मांग किया है।

    मिली जानकारी से थाना क्षेत्र के अनन्तपुर निवासी आर्यन गुप्ता पुत्र राजेश कुमार गुप्ता ने अपने पिता से गाटा संख्या 418 में आधे हिस्से का दानकृत बैनामा कराया है, जिसमें मकान और दुकान का संचालन करता है। बुधवार को अपराह्न 1 बजे के करीब पीड़ित दुकान बंद कर घर चला आया था। उसी दौरान हिस्ट्रीशीटर ने जेसीबी से मकान और दुकान को ध्वस्त करा दिया। जब जानकारी मिली तो जाकर विरोध किया तो वह जान से मारने की धमकी देने लगा था। पीड़ित का आरोप है कि हिस्ट्रीशीटर को पुलिस का संरक्षण मिला हुआ है, जिसके ऊपर लुट, हत्या के प्रयास, मारपीट, एससी/एसटी, बलवा सहित अनेक मुकदमे दर्ज है। पीड़ित ने सीएम पोर्टल पर शिकायत कर हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ कारवाई कराने की मांग किया है।

  • हत्या के प्रयास आरोपित को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    हत्या के प्रयास आरोपित को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    “12 घंटे में मुख्य आरोपित को गिरप्तार कर भेजा जेल शेष आरोपितों की तलाश जोरो पर”

    ब्यूरो प्रभारी: संतोष कुमार त्रिपाठी, खजनी गोरखपुर।

    खजनी थाना क्षेत्र के तेतरिया में नाली के पुराने विवाद को लेकर मंगलवार सुबह के सुबह लगभग 8 बजे विशेष समुदाय के दर्जन भर लोगों ने नवनीत गौड़ को लाठी-डंडा और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में युवक लहूलुहान हो गया,उसके सिर पर और छाती पर गंभीर चोटें आ गई और मुंह-नाक से खून बहने लगा।
    खजनी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 10 लोगो के खिलाफ जानलेवा हमला के धारा में मुकदमा दर्ज कर,महज 12 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।
    थाना प्रभारी अनूप सिंह, एसएसआई बलराम पांडेय व पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कर मुख्य आरोपित शहजाद पुत्र शरीफ को बरीगांव के पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे अंडरपास से दबोच लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि अन्य फरार आरोपियों की तलाश में टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
    पीड़ित की माता ममता देवी की तहरीर पर खजनी पुलिस ने धारा 191(2)109,115(2) 352,351(3) 333, 324,(4) के तहत खजनी पुलिस ने मुख्य आरोपी शहजाद को कार्रवाई करते हुए जेल भेजा।

  • पवित्र हज यात्रा पर जाने के लिए आवेदन शुरू- मोहम्मद इफ्तिखार हुसैन

    पवित्र हज यात्रा पर जाने के लिए आवेदन शुरू- मोहम्मद इफ्तिखार हुसैन

    “ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक”

    गोरखपुर । पवित्र हज यात्रा सत्र 2026 के लिए सेंट्रल हज कमेटी अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा ऑनलाइन आवेदन फार्म लिए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है हज कमेटी आफ इंडिया की वेबसाइट तथा हज सुविधा एप पर जाकर लॉगिन कर हज जाने के लिए आवेदन फार्म निशुल्क भरे जा सकते हैं।

    2026 में हज की ख्वाहिश रखने वाले लोगों से अपील है कि वह जल्द से जल्द अपना फॉर्म भरकर वेबसाइट मोबाइल एप के माध्यम से अपलोड कर दें ताकि उन्हें आगे कोई असुविधा न हो फॉर्म भरने की आखिरी तारीख हज कमिटी आफ इंडिया द्वारा 31 जुलाई 2025 तय की गई है। यह जानकारी हज कमेटी उत्तर प्रदेश के सदस्य मोहम्मद इफ्तेखार हुसैन ने दीं।

  • आयकर कर्मचारी महासंघ गोरखपुर में सहायक जोनल सचिव आशुतोष तिवारी का हुआ भव्य स्वागत

    आयकर कर्मचारी महासंघ गोरखपुर में सहायक जोनल सचिव आशुतोष तिवारी का हुआ भव्य स्वागत

    गोरखपुर। लखनऊ में आयकर कर्मचारी महासंघ, उत्तर प्रदेश (पूर्वी) के 15 वें महाधिवेशन में आयकर कर्मचारी महासंघ के जोन एवं सर्किल का चुनाव संपन्न हुआ ।

    चुनाव में, आयकर कर्मचारी महासंघ, गोरखपुर के सहायक जोनल सचिव के पद पर आशुतोष तिवारी को पुनः दूसरे कार्यकाल के लिए निर्विरोध चयनित किया गया, जो आशुतोष तिवारी के आयकर महासंघ के प्रति कर्मठता, विश्वसनीयता एवं लोकप्रियता को दर्शाता है। सहायक जोनल सचिव के पद पर रहते हुए श्री तिवारी गोरखपुर, महाराजगंज, देवरिया, कुशीनगर, आजमगढ़ एवं मऊ जिलों के आयकर कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करेंगे |

    आज आयकर कार्यालय, गोरखपुर में सहायक जोनल सचिव के पद पर निर्विरोध निर्वाचित होने पर आशुतोष तिवारी का आयकर कर्मचारी महासंघ, गोरखपुर के सचिव मनोज यादव, शाखा अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा, शाखा उपाध्यक्ष मनीष कुमार, शाखा उपसचिव सुमित कुमार, कोषाध्यक्ष आशुतोष विशाल द्वारा पुष्प गुच्छ देकर भव्य स्वागत किया गया| आयकर कर्मचारियों के अनुसार प्रत्येक व्यक्ति की समस्याओं को निजी समस्या मानकर उसका निराकरण करने में आशुतोष तिवारी का प्रयास सर्वथा ही सराहनीय रहा है । इस अवसर पर नव निर्वाचित सहायक जोनल सचिव आशुतोष तिवारी ने अपने अभिभाषण में संगठन की मजबूती, कर्मचारी हित, बेहतर कार्यालय संरचना एवं मूलभूत सुविधाओं पर जोर दिया।
    स्वागत समारोह में आतिफ रजा, अखिलेश रमन, श्रीमती कमलावती, सर्वेश कुमार, नीरज श्रीवास्तव, चंदन मिश्रा, सुश्री गूंजा, विनय सिंह भी उपस्थित रहे |

  • जनसुनवाई से जनता संतुष्ट, समस्याओं का हो रहा त्वरित समाधान – समरेंद्र विक्रम सिंह

    जनसुनवाई से जनता संतुष्ट, समस्याओं का हो रहा त्वरित समाधान – समरेंद्र विक्रम सिंह

    संवाददाता– एस.पी. सिंह, गोरखपुर।

    “आपकी आवाज हमारी प्राथमिकता है”- इस संकल्प को साकार करते हुए गोरखपुर सदर सांसद रवि किशन शुक्ला के निर्देश पर नौका विहार स्थित सांसद कार्यालय में नियमित जनसुनवाई का आयोजन किया जा रहा है।

    मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में समरेंद्र विक्रम सिंह ने क्षेत्रीय नागरिकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा, “सांसद रवि किशन जी के मार्गदर्शन में जनसुनवाई का यह क्रम निरंतर चल रहा है, और प्राप्त समस्याओं का शीघ्र समाधान प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जा रहा है।”
    जनसुनवाई में शामिल नागरिकों ने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी समस्याएं न केवल सुनी जा रही हैं, बल्कि उन पर तत्काल कार्रवाई भी की जा रही है। जनमानस की यह सकारात्मक प्रतिक्रिया इस बात का प्रमाण है कि यह पहल जनकल्याण की दिशा में एक सशक्त और प्रभावी कदम सिद्ध हो रही है।

  • कम्पोजिट शराब की दुकान में लाखों की चोरी

    कम्पोजिट शराब की दुकान में लाखों की चोरी

    गोरखपुर। गुलरिहा इलाके के शिवपुर सहबाजगंज पुरानी बीज गोदाम स्थित कंम्पोजिट शराब की दुकान से चोरों ने रोशनदान की जाली तोड़कर लगभग 5 लाख रुपये नकदी और 10 हजार रुपये की शराब चोरी कर फरार हो गए। पिड़ित अनुज्ञापी ने सोमवार की शाम गुलरिहा पुलिस को प्रार्थना पत्र दे दी। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से चोरों की तलाश कर रहीं हैं।

    जानकारी के मुताबिक, शाहपुर इलाके के शिवपुर सहबाजगंज सेक्टर नंबर तीन निवासी नीरज खरे की शिवपुर सहबाजगंज पुरानी बीज गोदाम के सटे कंपोजिट अंग्रेजी शराब की दुकान हैं। उन्होंने पुलिस को बताया की रविवार की रात 10 बजें कर्मचारी दुकान बंद कर घर चले गए। रविवार की सुबह 10 बजें कर्मचारी दुकान खोला तो देखा की रोशनदान टूटा हैं।जिसके बाद घटना की जानकारी अनुज्ञापी (दुकान मालिक) को दी । वह दुकान पर पहुंचे तो दुकान लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखा तो दो चोर दिखाई दे रहे हैं। चोर अपना शर्ट उतार कर मुंह बांधे दुकान में रखे डी फ्रीजर बंद कर कैश बाक्स से रुपये निकाल कर पालिथीन में शराब भर रहे हैं।

  • यातायात पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 941 वाहनों का किया चालान

    यातायात पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 941 वाहनों का किया चालान

     

    सूर्य प्रकाश ओझा

    गोरखपुर। यातायात व्यवस्था को सुचारु रुप से संचालित किये जाने एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु लिंक एक्सप्रेस-वे पर स्पीड राडार गन से चेकिंग कर नियत स्पीड ( नियत स्पीड चार पहिया वाहन के लिये 100 किलोमीटर प्रति घंटा एवं बड़े वाहन के लिए 80 किलोमीटर प्रति घंटा ) से ज्यादा की गति में चलने वाले 15 वाहनों का चालान किया गया । यह कार्यवाही निरंतर रुप से लिंक एक्सप्रेस-वे पर अलग-अलग स्थान पर नियमित रूप से की जायेगी।शहर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 941 वाहनों का एम0वी0एक्ट की विभिन्न धाराओं में चालान किया गया ।

  • गैर इरादतन हत्या के मामले अपराधी को 10 वर्ष का कारावास

    गैर इरादतन हत्या के मामले अपराधी को 10 वर्ष का कारावास

    सूर्य प्रकाश ओझा

    गोरखपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस के “ऑपरेशन कनविक्शन” अभियान के तहत गोरखपुर जिले में एक और अपराधी को कठोर सजा सुनाई गई है। वर्ष 2016 में थाना सिकरीगंज पर पंजीकृत गैर इरादतन हत्या के मामले में माननीय न्यायालय ASJ/PC-05, गोरखपुर ने अभियुक्त कन्हैया उर्फ रणविजय, पुत्र बनवारी दास, निवासी सरसई कास्त हरीप्रसाद कुसफरा, थाना सिकरीगंज, को दोषी पाते हुए 10 वर्ष के कठोर कारावास और 27,000 रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई।यह सजा भारतीय दंड संहिता (भादवि) की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या), 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 452 (घर में घुसकर अपराध), 506 (आपराधिक धमकी), और 504 (जानबूझकर अपमान) के तहत दी गई।
    पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन कनविक्शन” अभियान का उद्देश्य अपराधियों को सजा दिलाकर समाज में कानून का भय स्थापित करना है।
    जानकारी के मुताबिक, इस अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, गोरखपुर के कुशल नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक सिकरीगंज, थाने की पैरोकार टीम और मॉनिटरिंग सेल ने प्रभावी पैरवी की, जिसके परिणाम स्वरूप यह सजा संभव हो सकी। इस मामले में अतिरिक्त जिला सरकारी वकील (ADGC) श्री अजीत कुमार शाही का योगदान विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा। उनकी तर्कपूर्ण और प्रभावी पैरवी ने अभियुक्त के खिलाफ मजबूत साक्ष्य प्रस्तुत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

  • असामाजिक तत्व ने बाबा साहब की प्रतिमा की उंगली तोड़ी जनता में आक्रोश

    असामाजिक तत्व ने बाबा साहब की प्रतिमा की उंगली तोड़ी जनता में आक्रोश

    “रामपुर मलौली में आंबेडकर मूर्ति की क्षतिग्रस्त होने पर बढ़ा आक्रोश, थानेदार ने सूझबूझ से नियंत्रित किया”

    ब्यूरो प्रभारी: संतोष कुमार त्रिपाठी, खजनी गोरखपुर।

    खजनी थाने की महुआडाबर पुलिस चौकी क्षेत्र में स्थित रामपुर मलौली गांव के खेत मैदान में लगी संविधान के रचयिता भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को किसी अज्ञात अराजक तत्व ने सामाजिक विद्वेष बढ़ाने के इरादे से क्षतिग्रस्त कर दिया था। मूर्ति की उंगली टूटी हुई थी और चश्मा निकाल कर चेहरे को खुरचने का प्रयास किया गया था। आज सुबह आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त मूर्ति को देखते ही गांव में आक्रोश बढ़ने लगा, आकाश नाम के युवक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल पर तत्काल क्षेत्राधिकारी उदय प्रताप सिंह थानाध्यक्ष अनूप सिंह और महुआडाबर चौकी प्रभारी अभिषेक सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंच गए और आक्रोश जता रहे लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया।

    इस दौरान ग्रामप्रधान जयप्रकाश पासवान ने भी स्थिति को नियंत्रित करने में प्रशासन का सहयोग किया।

    लोगों ने अनुमान लगाया कि नशे की हालत में या विवाद भड़काने के इरादे से किसी ने जान बूझकर ऐसी हरकत की है। थानाध्यक्ष ने लोगों को भरोसा दिलाया कि जांच पड़ताल करके जल्दी ही पता लगा लिया जाएगा, महापुरुषों को अपमानित करने वाले को भी हो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिसके बाद कारीगर बुला कर तत्काल आंबेडकर मूर्ति की मरम्मत करा दी गई। तत्परता और सूझबूझ से मामले का समाधान करा दिया गया।