Category: न्यूज़
Your blog category
-

पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया मास्टरमाइंड जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली
सूर्य प्रकाश ओझा
गोरखपुर । पिपराइच थाना क्षेत्र में रविवार भोर में करीब 4 बजे मुठभेड़ में पुलिस ने एक बदमाश को दबोच लिया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी है। बदमाश की पहचान महराजगंज के निचलौल के बूढाडीह थाना क्षेत्र के मोहर्रम उर्फ राहुल के रूप में हुई।
लड़कियां बेचने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड है मोहर्रम
मोहर्रम राजस्थान और हरियाणा में लड़कियां बेचने का धंधा करवाता है। इस गिरोह का यह मास्टरमाइंड है। इसके गिरोह के कुछ सदस्यों को पुलिस ने दो दिन पहले पकड़ा था। पूछताछ में इसका नाम सामने आया।
पिपराइच पुलिस ने बताया कि मोहर्रम को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया था। पिपराइच क्षेत्र में ही एक जगह पर पुलिस मौका मुआयना करा रही थी। तभी मोहर्रम एक महिला दरोगा की कमर से पिस्टल छीनकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया तो फायरिंग करने लगा। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी है। बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उसका इलाज चल रहा है।
-

नगर पंचायत अध्यक्षों ने दी अपर जिलाधिकारी प्रशासन को भावभीनी विदाई
“सेवानिवृत्ति तक प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय का भी रहा दायित्व”

“अयोध्या में अपर जिलाधिकारी कानून व्यवस्था के दायित्व का किया निर्वहन”

“सेवानिवृत्ति के दिन व अगले दिन तक कार्य करते रहे अपर जिलाधिकारी”

“स्थानीय होटल में नगर पंचायत अध्यक्षो ने आयोजित किया विदाई समारोह”
गोरखपुर,13 जुलाई,रविवार। अपर जिलाधिकारी प्रशासन पुरुषोत्तम दास गुप्ता का विदाई समारोह नगर पंचायत अध्यक्षों के द्वारा स्थानीय होटल में आयोजित किया गया। सेवानिवृत्ति तक उपरोक्त पद के अतिरिक्त प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय के दायित्व का भी निर्वहन इन्होंने किया। इस दौरान इन्होंने गोरखपुर में महामहिम राष्ट्रपति के दौरे के कारण सेवानिवृत्ति की तिथि के दो दिनों बाद तक कार्य किया।
उल्लेखनीय है कि अपर जिलाधिकारी के महत्वपूर्ण पद पर रहते हुए श्री गुप्ता ने अपने कार्यव्यवहार से सबको प्रभावित किया।गोरखपुर आने से पूर्व उन्होंने तीन साल तक अयोध्या में अपर जिलाधिकारी कानून व्यवस्था के महत्वपूर्ण पद का दायित्व निभाया।
नगर पंचायत अध्यक्षों द्वारा पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र व स्मृतिचिन्ह देकर अपर जिलाधिकारी को भावभीनी विदाई दी गयी।इस अवसर पर श्री गुप्ता ने अपने कार्यकाल से जुड़े अनुभव साझा किए।
इस अवसर पर कार्यक्रम में नगर पंचायत उरूवा बाजार के अध्यक्ष प्रतिनिधि नवीन कुमार सिंह “मुन्ना” ,नगर पंचायत बड़हलगंज अध्यक्ष प्रतिनिधि महेश उमर,नगर पंचायत पीपीगंज अध्यक्ष लक्ष्मन विश्वकर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष घघसरा प्रभाकर दुबे, नगर पंचायत सहजनवां अध्यक्ष प्रतिनिधि जीएम सिंह, नगर पंचायत पिपराइच अध्यक्ष संजय मद्धेशिया, नगर पंचायत कैम्पियरगंज अध्यक्ष प्रतिनिधि गोपाल सिंह,नगर पंचायत उरूवा बाजार के अधिशासी अधिकारी मनोज मिश्रा, नगर पंचायत बड़हलगंज/उरूवा बाजार लिपिक सुनील कुमार, राष्ट्र चिन्ह के सम्पादक सूर्य प्रकाश गुप्ता, ठेकेदार अखिलेश यादव,अशोक कुमार मिश्रा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थें।
-

चिल्लूपार के विकास में मील का पत्थर साबित होगा ऊर्जा मंत्री की सौगात: नन्हे दूबे
“भाजपा नेता ने ऊर्जा मंत्री के प्रति जताया आभार
वेद प्रकाश यादव”गोला। चिल्लूपार विधान सभा क्षेत्र के विकास के लिए गोला, ऊरूवा व बडहलगंज नगर पंचायत में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा द्वारा किये गये करोडों रूपये के विकास की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास चिल्लूपार के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।
उक्त बातें चिल्लूपार क्षेत्र के युवा भाजपा नेता एवं गगहा ब्लाक के प्रधान संघ उपाध्यक्ष अखिलेश ऊर्फ नन्हें दूबे ने चिल्लूपार में पहले शासकीय दौरे पर क्षेत्र के विकास के लिए सौगात देने आये नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके सिंह का स्वागत कर आभार प्रकट करते हुए कही।
श्री दूबे ने विधानसभा क्षेत्र के लिए ऊर्जा मंत्री द्वारा किए गए विभिन्न परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास के लिए उनका धन्यवाद किया और कहा कि ये सभी परियोजनाएं स्थानीय लोगों की लंबे समय से मांग थी जिसे मंत्री ने पूरा किया है। इन परियोजनाओं को तय समय पर पूरा किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से आग्रह किया कि इन योजनाओं पर तेज गति के साथ काम करें ताकि लोगों को परियोजनाओं का लाभ मिल सके।
इस दौरान रमेश शाही,श्रीराम यादव,दीना यादव, अजय मिश्रा,धीरज दूबे,आनंद यादव,सुधार दूबे आदि मौजूद थे। -

बड़हलगंज में फर्जी चंद्रा हास्पिटल सीज, एक ही नाम से चल रहा था दो हास्पिटल
ब्यूरो प्रभारी — विनय तिवारी
बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे): बड़हलगंज कस्बे मे पटना चौराहे के पास मुक्तिपथ जाने वाले रोड पर फर्जी चंद्रा हास्पिटल को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच कर सील कर दिया। पीएचसी डेरवा के प्रभारी श्रवण तिवारी ने बताया कि एडीशनल सीएमओ ने जांच के बाद इसे फर्जी करार देते हुए सील करने का निर्देश दिया।
प्रभारी श्रवण तिवारी ने बताया कि शनिवार को एसीएमओ एके चौधरी के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चंद्रा हास्पिटल पर छापा मारा। जहा अनियमितताओं का बोलबाला था। न रजिस्ट्रेशन था और न कोई डिग्रीधारी चिकित्सक। वहा इलाज करा रहे मरीजो को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़हलगंज भेज दिया गया। बहरहाल बड़हलगंज क्षेत्र में ऐसे कई हास्पिटल है जिन्हें झोलाछाप चिकित्सक धड़ल्ले से चला कर नासमझ मरीजों का खून चूस रहे है।
-

पुल से सरयू नदी में कूदा विक्षिप्त, नाविकों ने बचाया
ब्यूरो प्रभारी —- विनय तिवारी
बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे): बड़हलगंज नेशनल हाईवे के बड़हलगंज दोहरीघाट पुल से कूदे एक 45 वर्षीय विक्षिप्त युवक को मुक्तिपथ स्थित नाविकों ने बचा लिया। बहादुर नाविकों को चेयरमैन प्रतिनिधि व भाजपा नेता महेश उमर ने नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
शनिवार की दोपहर दो बजे बड़हलगंज दोहरीघाट पुल से लगभग 45 वर्षीय एक युवक पुल से कूद गया। मुक्तिपथ पर मौजूद 17 वर्षीय निर्भय साहनी ने व्यक्ति को अचानक डूबते देख अपने 18 वर्षीय भाई नागेंद्र साहनी के साथ स्टीमर लेकर तेजी से बहती सरयू की धारा में चल दिया और काफी मशक्कत के बाद डूबते व्यक्ति को बचा लिया। नदी के बाहर आने के बाद व्यक्ति अपना नाम गांव बताने में असमर्थ था, व्यक्ति कुछ मानसिक विक्षप्त है। डूबते व्यक्ति को बचाने वाले बहादुर नाविकों को बड़हलगंज चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। गौरतलब हो कि इन दोनों नाविकों ने दो दर्जन से अधिक डूबते लोगों को अब तक बचाया है। चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने पुलिस को सूचना दे दी है, पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है।
-

नहर में पानी नहीं आने से नाराज किसानों का प्रदर्शन, धरना प्रदर्शन की दी चेतावनी
संवाददाता– एस.पी. सिंह
सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।हरपुर बुदहट क्षेत्र के रामपुर माईनर में एक साल से पानी नहीं आने से माइनर से जुडे़ गांवों के किसानों ने शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया। किसानों ने चेतावनी दी कि, अगर तीन दिनों में पानी नहीं मिला तो जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
सहजनवा तहसील क्षेत्र के दक्षिणाचल में स्थित रामपुर माइनर, जिसमे सरयू नहर कैनाल मुखलिसपुर सन्तकबीरनगर से पानी आता था। लेकिन बीते एक साल से पानी नहीं आने से नाराज क्षेत्र के किसानों ने शनिवार को गुल्टही गांव के समीप सुखी माइनर पर क्षेत्र पँचायत सदस्य राधेश्याम यादव के नेतृत्व में प्रदर्शन कर बताया कि, किसान अधिकारियों का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन पानी नहीं मिल रहा है। जिससे गुल्टही, सिधौली, प्रानपुर, बरसिहा, बैदौली, सुगवना, सहित एक दर्जन गाव की खेती सिंचाई के अभाव में सुख रही है। इस संदर्भ में जेई विनीत पाण्डेय ने बताया कि पानी की सप्लाई जल्द ही चालू करा दी जाएगी।
प्रदर्शन करने वालो में नेतृत्व में अंगद सिंह, प्रदिप सिह, सुनील सिंह, पंकज पासवान, सुजीत यादव, मगन, सूर्जलाल मौर्य, मादवेंद्र मौर्य, रामनाथ शर्मा, शंभूनाथ, बैजनाथ शर्मा, नेवाश गौतम आदि मौजूद रहे।
-

कूटरचित दस्तावेज तैयार कर दूसरे के नाम बेच दी भूमि, जालसाजी का केस दर्ज
संवाददाता– एस.पी. सिंह
सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।सहजनवा थाना क्षेत्र के भरोहिया निवासी एक भू स्वामी के भूमि का जालसाज ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर दूसरे को भूमि बेच कर पत्नी के साथ फरार हो गया था। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जालसाज दंपत्ति के खिलाफ जालसाजी का केस दर्ज कर जांच कर रही है।
मिली जानकारी से थाना क्षेत्र के भरोहिया निवासी चिंतामणि मिश्र पुत्र स्व कल्पनाथ मिश्र का गांव के बगल में गाटा संख्या 282 स्थित है। भाई के मौत होने पर आधी सम्पत्ति भाई के पत्नी और बच्चों के नाम दर्ज हो गया है। तथा पीड़ित के नाम से भी आधा हिस्सा दर्ज हो गया था। 12 जून 2025 को लेखपाल जब पीड़ित की निजी भूमि पैमाईश करना शुरू किया तो पीड़ित भी मौके पर पहुंच कर एतराज किया, तो क्रेता ने बताया कि उसने यह भूमि खरीद ली है। तो पीड़ित ने बताया हम कोई भूमि विक्रय नहीं किए है।इसके बाद क्रेता के होश उड़ गए। पीड़ित को जब क्रेता ने विक्रेता का फोटो दिखाया तो जालसाजों की पहचान हुई। जो पीड़ित का आधार बदल कर विक्रय किया था। इसके बाद क्रेता अपने को ठगा महसूस करने लगा, इसके बाद पीड़ित ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाया। आदेश पर पुलिस ने आरोपी जालसाज चिंतामणि, पिंकी मिश्रा और एक अज्ञात के खिलाफ कूटरचित दस्तावेज तैयार कर, जालसाजी करने तथा खड़यंत्र करने का केस दर्ज कर लिया है। -

लेखपाल को न्याय दिलाने के लिए तहसील लेखपाल संघ ने सौंपा ज्ञापन
संवाददाता– एस.पी. सिंह
सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।हापुड़ के जिलाधिकारी द्वारा लेखपाल को प्रताड़ित करने पर उसके द्वारा किए गए खुदकुशी को लेकर मृतक लेखपाल के परिजन को न्याय दिलाने के लिए एक दिवसीय घरने के संबंध में सहजनवा के लखपालो ने तहसीलदार सहजनवा राकेश कन्नौजिया को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से तहसील लेखपाल संघ अध्यक्ष रत्नेश मणि ने कहा कि मृतक लेखपाल को न्याय दिलाने के लिए सोमवार को दिन में 10 बजे तहसील परिसर में एक दिवसीय घरना दिया जायेगा।
-

पेड़ की डाल काटने को लेकर दंपत्ति ने ईट से मारकर सिर फोड़ा
संवाददाता– एस.पी. सिंह
सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।सहजनवा थाना क्षेत्र के भीटी रावत में शनिवार को मकान का निर्माण करा रहे एक भाई के हिस्से में लगे एक पेड़ की डाल काट रहा था। इसकी बात लेकर सगे भाई और इसकी पत्नी ने अपने देवर का ईट से मारकर सिर फोड़ दिया।
मिली जानकारी से थाना क्षेत्र के भीटी रावत निवासी चंदन यादव पुत्र मंगल यादव (35 वर्ष) शनिवार को सुबह में 9.30 बजे के करीब मकान का निर्माण करा रहा था। इसकी जमीन में एक पेड़ की डाल फैला हुआ था, जिसे काट रहा था। उसी दौरान पीड़ित के भाई और पत्नी ने ईट चलाकर मारना शुरु कर दिया। जो पीड़ित के सिर पर लगा, और सिर फट गया। पुलिस ने इसे इलाज के लिए सीएचसी सहजनवा भेजा जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
वहीं पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है।












