Category: न्यूज़

Your blog category

  • प्राइमरी इंग्लिश स्कूल जर्जर बताकर व्यवसायिक रूप देने में जुटा नगर पंचायत

    प्राइमरी इंग्लिश स्कूल जर्जर बताकर व्यवसायिक रूप देने में जुटा नगर पंचायत

    “चेयरमैन ने एसडीएम को लिखा पत्र”

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे): बड़हलगंज नगर पंचायत प्रशासन ने कस्बे में स्थित इंग्लिश मिडियम प्राइमरी स्कूल प्रथम के भवन को जर्जर बताकर जूनियर हाईस्कूल के प्रांगण में शिफ्ट करने के लिए एसडीएम गोला को पत्र लिखा। जब कि यह भवन अभी काफी बेहतर हालत में है।
    एसडीएम गोला को चेयरमैन प्रीति उमर व ईओ रामसुख ने पत्र देकर कहा है कि प्राइमरी इंग्लिश मीडियम स्कूल बड़हलगंज प्रथम के भवन जर्जर होने के चलते अनहोनी की संभावना जताई है। ऐसे में उक्त स्कूल को बगल मे स्थित जूनियर हाईस्कूल के प्रांगण में शिफ्ट किया जाना उचित है। हांलांकि यह विद्यालय ब्लाक के टाप टेन में गिनती होती है। अभी एक वर्ष पहले शासन से लाखों रुपए लगाकर विद्यालय का बाउंड्री वॉल बनवाया गया था। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ने बताया विद्यालय में कुल 114 बच्चों का नामांकन है नवीन नामांकन गतिमान है। विद्यालय का भौतिक परिवेश, भवन की स्थिति ठीक है। छात्र संख्या को ध्यान में रखते हुए विभाग ने गत माह स्वैच्छिक समायोजन कर दो अध्यापकों को भेजा है। इस समय प्रधानाध्यापक सहित कुल 6 अध्यापक कार्यरत हैं। किसी भी दशा में विद्यालय को कहीं शिफ्ट करना बच्चो के हित में नहीं है।
    उधर अभिभावकों व विद्यालय प्रबंध समिति का कहना है कि विद्यालय प्रांगण का नगर पंचायत व्यवसाय के लिए इस्तेमाल करना चाहता है। जो शिक्षित समाज के लिए अच्छा नहीं है।
    इस बावत खंड शिक्षा अधिकारी मनोजीत ने कहा कि अभी ऐसा कुछ नहीं किया जाना है। इसकी जानकारी मुझे मिली जो नियमानुसार गतिमान है।

  • रंजिश को लेकर मनबढ़ों ने युवक को पीटा, केस दर्ज

    रंजिश को लेकर मनबढ़ों ने युवक को पीटा, केस दर्ज

    संवाददाता– एस.पी. सिंह
    सहजनवां, ( गोरखपुर )।

    सहजनवां थाना क्षेत्र के नगर पंचायत सहजनवां वार्ड 9 पिपरा निवासी जितेंद्र चौधरी पुत्र सजन उर्फ रामस्वरूप का वार्ड के एक व्यक्ति से पुरानी रंजिश हैं। 10 जुलाई को शाम 4 बजे के करीब मनबढ़ो ने पुरानी रंजिश को लेकर बेल्ट, लात मुक्कों से मारपीट कर घायल कर दिया था। पुलिस ने पीड़ित के तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

  • लोन दिलाने की नाम पर चौदह हजार पांच सौ की ठगी

    लोन दिलाने की नाम पर चौदह हजार पांच सौ की ठगी

    संवाददाता– एस.पी. सिंह
    सहजनवा, ( गोरखपुर )।

    सहजनवा थाना क्षेत्र के गीडा सेक्टर 26 में स्थित क्यान डिस्टीलरी बॉयलर पर तैनात एक कर्मचारी को जालसाज ने लोन दिलाने के नाम पर चौदह हजार पांच सौ रुपया का ठगी कर लिया है। पीड़ित ने जालसाज के खिलाफ थाने में तहरीर दिया है।
    मिली जानकारी से संजय कुमार राजभर, निवासी मिर्जापुर, थाना रसड़ा, जिला बलिया, जो गीडा सेक्टर 23 में किराए के मकान में रहते है, और गीडा सेक्टर 26 स्थित क्यान डिस्टीलरी में बॉयलर पर काम करते है। 12 जुलाई को शाम चार बजे एक अनजाने नंबर से लोन दिलाने के लिए फोन आया, और 14500 रुपया जालसाज के खाते में डाल दिया। जब लोन नहीं किया तो उसे काल किया लेकिन जालसाज फोन नहीं उठा रहा था। इसके बाद पीड़ित अपने को ठगा महसूस किया।
    पीड़ित ने अज्ञात जालसाज के खिलाफ थाने में तहरीर दिया है।
    पीड़ित के तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • कांग्रेसियों ने प्रदेश अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं पर दर्ज फर्जी केस वापस लेने के लिए सौंपा ज्ञापन

    कांग्रेसियों ने प्रदेश अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं पर दर्ज फर्जी केस वापस लेने के लिए सौंपा ज्ञापन

    संवाददाता– एस.पी. सिंह
    सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।

    विधान सभा सहजनवा के काग्रेस कार्यकर्ताओं ने काग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और अन्य कार्यकर्ताओं पर सरकार के इशारे पर दर्ज फर्जी मुकदमा वापस लेने के लिए सोमवार को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी सहजनवा को सौंपा।

    ज्ञापन में आरोप लगाया गया है की, धार्मिक नगरी वाराणसी में विकास के नाम पर सरकार झूठे प्रचार प्रसार कर रही है, नालिया सड़के बदहाल है। सावन में श्रद्धालु जलाविषेक करने जाते है, यातायात की कोई व्यवस्था नहीं है। श्रद्धालु जाम में झूझते दिखाई दे रहे है। इसी मुद्दों को लेकर 10 जुलाई को पार्टी प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शांति मार्च निकाला था। जिसके विरोध में जिला प्रशासन ने करीब 10 काग्रेस कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमा दर्ज कर मुद्दों को भटकाना चाह रही है। कांग्रेसियों ने मांग किया है की दर्ज फर्जी मुकदमे वापस लिए जाय।

    ज्ञापन सौंपने वालो में गब्बू लाल प्रजापति, भूपेंद्र त्रिपाठी, श्रवण पांडेय, एसपी सिंह, संजय सिंह, डा० द्वारकानाथ गुप्ता, सहित आने कार्यकर्ता मौजूद थे।

  • मृतक लेखपाल के परिजन को न्याय दिलाने के लिए लेखपालों ने दिया धरना, सौंपा ज्ञापन

    मृतक लेखपाल के परिजन को न्याय दिलाने के लिए लेखपालों ने दिया धरना, सौंपा ज्ञापन

    मृतक लेखपाल और सड़क हादसे में कानूनगो की मौत पर मिनट का मौन रख कर दी गई श्रद्धांजलि।

    संवाददाता– एस.पी. सिंह
    सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।

    सहजनवा तहसील क्षेत्र के लेखपालों ने हापुड़ के जिलाधिकारी द्वारा तैनात लेखपाल का उत्पीड़न करने पर उसके द्वारा की गई खुदकुशी के विरोध में मृतक लेखपाल के आश्रितों को न्याय दिलाने के लिए सोमवार को तहसील में लेखपाल तहसील संघ के अध्यक्ष रत्नेश मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में तहसील मुख्यालय में धरना दिया तथा चार सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी सहजनवा को सौंपा। इनकी मांग है कि मृतक आश्रितों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।

    मृतक आश्रित को योग्यता अनुसार सरकारी सेवा में नियुक्ति तत्काल की जाएं।

    जांच रिपोर्ट शीघ्र प्राप्त कर दोषियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाए।

    समस्त अधिकारियों को अधीनस्थ के साथ मानवीय एवं सम्मानजनक व्यवहार करने के निर्देश निर्गत किए जाएं।

    मुख्य सचिव द्वारा निर्गत शासनादेशो, जिनमे समस्त प्रांतीय, मण्डलीय, जनपदीय, तहसील स्तरीय अधिकारियों को प्रति माह कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कर्मचारी समस्याओं को सुनने एवं समाधान करने के निर्देश निर्गत किए गये है, का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश निर्गत करे।

    इस दौरान वरुण कुमार सिंह, सुजीत कुमार, रितेश मल्ल, शिवांश तिवारी, राममिलन, अभिषेक वर्मा, वीर बहादुर राज सहित अनेक लेखपाल मौजूद थे।

  • नगर पंचायत सहजनवा के केशोपुर वार्ड नं 16 में निर्माण कार्य, सफाई ब्यवस्था में अनियमितता

    नगर पंचायत सहजनवा के केशोपुर वार्ड नं 16 में निर्माण कार्य, सफाई ब्यवस्था में अनियमितता

    मुख्यमंत्री पोर्टल पर हुई शिकायत पर विभाग ने कर दिया फर्जी निस्तारण।

    संवाददाता– एस.पी. सिंह
    सहजनवा, (गोरखपुर) ।

    सहजनवा नगर पँचायत के केशोपुर वार्ड नं 16 में निर्माणधीन सड़को को अधूरा छोड़ दिया गया है। जबकि दो वर्ष पूर्व बनी सड़क की बार बार मरम्मत की जा रही है। मोहल्ले में नालियां टूटने से जगह जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है। कूड़े का निस्तारण नही हो रहा है। केशोपुर वार्ड नं 16 निवासी प्रशांत पुत्र आर.एन. पाठक ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर आईजीआरएस कर शिकायत दर्ज कराई थी। लेकिन शिकायत की जांच ना करके जिम्मेदारों ने कार्यालय में बैठकर मामले का निस्तारण कर दिया। शिकायतकर्ता ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई शिकायत पर बताया कि मोहल्ले में साफ सफाई की ब्यवस्था खराब है, नालियों से गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। ना ही छिड़काव हो रहा है ना ही फॉगिंग, वही दूसरी शिकायत में गलत जगह लगे पोल शिफ्टिंग को लेकर, तो तीसरी शिकायत में अधूरी 50 मीटर की सड़क छोड़कर पहले से बनी 100 मीटर सड़क की बार बार मरम्मत कराया जा रहा है। शिकायतकर्ता का कहना है कि बार बार झूठी रिपोर्ट आईजीआरएस पर अपलोड कर फर्जी आख्या जिम्मेदारों द्वारा लगाई जा रही है।
    इस बाबत अधिशासी अधिकारी, सहजनवा के पास मामले से संबंधित जानकारी लेने के लिए कॉल करने पर उनका फोन नहीं रिसीव हुआ।

  • डीएम ने अपने प्रशासनिक अधिकारी के निधन पर दो मिनट मौन रह कर श्रद्धांजलि अर्पित किया

    डीएम ने अपने प्रशासनिक अधिकारी के निधन पर दो मिनट मौन रह कर श्रद्धांजलि अर्पित किया

    “राजीव सिंह के आकस्मिक निधन पर कलेक्ट्रेट सभागार में राजपत्रिक अधिकारियों ने मृत आत्मा की शांति के लिए रहे दो मिनट मौन रह कर श्रद्धांजलि अर्पित किया”

    “कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्ट्रेट परिवार अपने प्रशासनिक अधिकारी को दो मिनट मौन रह कर दिया श्रद्धांजलि”

    गोरखपुर। प्रशासनिक अधिकारी राजीव सिंह के आकस्मिक निधन पर कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी के नेतृत्व में राजपत्रिक अधिकारियों कलेक्ट्रेट कर्मचारियों ने अपने प्रशासनिक अधिकारी को दो मिनट मौन रह कर श्रद्धांजलि अर्पित किए। एसीआरए एब्लिसमेंट ( प्रशासनिक अधिकारी) राजीव सिंह के मृत की सूचना प्राप्त होते ही अधिकारियों कलेक्ट्रेट परिवार में शोक की लहर दौड़ पड़ी हर कर्मचारी स्तम्भ रह गया की यह क्या हो गया बताया गया कि राजीव सिंह काफी दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे जिनका इलाज चल रहा था मृत आत्मा की शांति के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में दो मिनट मौन रह कर मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया गया कि भगवान अपने चरणों में स्थान दे। प्रयागराज निवासी राजीव सिंह के दो बच्चे एक लड़का एक लड़की है जो शिवपुर शहबाजगंज (पादरी बाजार) में रहते थे। इस दौरान जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश एडीएम वित्त राजस्व विनीत कुमार सिंह एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह मुख्य राजस्व अधिकारी (सीआरओ)हिमांशु वर्मा एडीएम प्रशासन सहदेव मिश्र सिटी मजिस्ट्रेट उत्कर्ष श्रीवास्तव एसीएम प्रथम प्रशांत वर्मा एसीएम द्वितीय राजीव कुमार अपर एसडीएम सदर आरती शाहू कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा मंत्री विश्वेश शुक्ला कचहरी क्लब सचिव सुग्रीव कुमार कोषाध्यक्ष विनय कुमार सिंह नाजिर राकेश पांडेय सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

  • नखास चौकी इंचार्ज ने चोरी के समान के साथ दो अभियुक्त को किया गिरफ्तार

    नखास चौकी इंचार्ज ने चोरी के समान के साथ दो अभियुक्त को किया गिरफ्तार

    “कोतवाली पुलिस ने 20 बोरी पैकिंग मैटेरियल को किया बरामद”

    गोरखपुर । जिले की पुलिस अपराध एवं अपराधियों पर शिकंजा करने के लिए एसएसपी राजकरन नैय्यर के आदेश व पुलिस अधीक्षक नगर अभिनव त्यागी के पर्यवेक्षण क्षेत्राधिकारी कोतवाली ओंकार दत्त तिवारी के कुशल मार्गदर्शन में कोतवाली थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह के नेतृत्व में नखास चौकी इंचार्ज विवेक कुमार चतुर्वेदी ने चोरी के समान के साथ दो अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है पुलिस ने इनके पास से 20 बोरी पैकिंग मैटेरियल भी बरामद किया है।

    कोतवाली थाना क्षेत्र में एक व्यापारी के गोदाम से 20 बोरी पैकिंग मैटेरियल चोरी हो जाने के संबंध में वादी ने कोतवाली थाने पर 12 जुलाई को तहरीर दी थी ,पुलिस मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी।

    नखास चौकी इंचार्ज विवेक कुमार चतुर्वेदी ने अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और 24 घंटे के अंदर पुलिस आरोपियों को तलाश करने में सफलता हासिल की । पुलिस ने इमरान पुत्र हलीम अली निवासी निजामपुर और सलमान पुत्र सलीम अंसारी निवासी खोखरटोला को गिरफ्तार किया है पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर गोदाम से चोरी किया हुए 20 बोरी पैकिंग मैटेरियल को बरामद किया है। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में लेकर न्यायालय भेजा जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

    गिरफ्तार करने वाली टीम में नखास चौकी इंचार्ज विवेक कुमार चतुर्वेदी , उप निरीक्षक आशीष कुमार, कांस्टेबल अंकित कुमार ,मनोज कुमार ,धीरज, ब्रह्मानंद ,धनंजय कुमार वर्मा शामिल रहे।

  • आकाशीय बिजली गिरने से दो किसानों की हुई मौत

    आकाशीय बिजली गिरने से दो किसानों की हुई मौत

    ब्यूरों प्रभारी —- विनय तिवारी

    बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 18 विशुनपुर टोले के 65 वर्षीय जोखन यादव पुत्र स्व. नेउर यादव की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई।

    रविवार को कस्बे के वार्ड संख्या 18 निवासी जोखन यादव लगभग 11 बजे अपने खेत में धान के फसल में पानी चला रहे थे कि इस बीच बरसात शुरु हो गई। जोखन बगल मे स्थित बागीचे मे जाकर बैठ गयें। तभी आकाशीय बिजली उनके उपर गिर गई। बिजली गिरने की सूचना पर परिवार के लोग पहुंचे और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़हलगंज लायें जहा परीक्षण के बाद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतक जोखन के दो पुत्र रोजी रोटी के लिए बाहर कार्य कर रहे है। कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह ने कहा कि शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।.
    बड़हलगंज थाना क्षेत्र के नवलपुर गांव निवासी रेंगई मौर्या (65) की रविवार की दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई।

    रेंगई रविवार की सुबह गांव के बगल बैरिया खास के राजी बैरिया टोले के पास खेत में धान की रोपाई कर रहे थे। दोपहर करीब 12:30 बजे क्षेत्र में तेज बारिश के साथ अचानक आकाशीय बिजली रेंगई के सिर पर गिरी और रेंगई इसकी चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए। आसपास के लोग जबतक पहुंचे तबतक उनकी मौत हो गई थी,लेकिन उसके बाद परिजन उन्हें निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। मृतक रेंगई तीन लड़के और तीन लड़कियों के पिता थे।घटना की सुचना पर बड़हलगंज पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

  • पुलिस द्वारा ब्राह्मण परिवार का उत्पीड़न का आरोप

    पुलिस द्वारा ब्राह्मण परिवार का उत्पीड़न का आरोप

    मीडिया के हस्तक्षेप के बाद, शासन और प्रशासन की उड़ी नींद अनशन समाप्त करवा दिया अनशन कर रहे लोगों को क्षेत्राधिकार ने जूस पिलाकर अनशन करवाया समाप्त समस्या का समाधान किया वादा।

    ब्यूरो प्रभारी : संतोष कुमार त्रिपाठी, खजनी गोरखपुर।

    खजनी। गोरखपुर एक गरीब परिवार ने पुलिस उत्पीड़न के खिलाफ अनशन शुरू कर दिया है। उनका आरोप है कि पुलिस ने उनके साथ अन्याय किया है और उन्हें न्याय नहीं मिल रहा है थाने में बुलाकर पत्नी के सामने किया बेइज्जत का लगाया आरोप उरुवा थाना क्षेत्र की ग्राम सभा नकौझा में एक परिवार अपनी जमीन पर दबंगों के कब्जे और पुलिस की कथित निष्क्रियता के खिलाफ अंन जल त्याग मरणासन पर बैठ गया है। बारिश और उमस भरी गर्मी में यह परिवार न रोटी खा रहा है, न पानी पी रहा है, बस एक ही सवाल के साथ न्याय की गुहार लगा रहा है—”आखिर हमें अपनी ही जमीन पर जीने का हक क्यों नहीं ?”

    ग्राम सभा नकौझा तहसील गोला में अनिता देवी के नाम पर दर्ज जमीन को लेकर विवाद है। अनिता और उनके पति राकेश शुक्ला का आरोप है कि सह-खातेदार फूलचंद, लालचंद और उनके साथी सड़क किनारे की जमीन पर जबरन पीलर गाड़कर कब्जा कर रहे हैं। यह जमीन बंटवारे के लिए विचाराधीन है, और कोई अंतिम आदेश नहीं आया है। फिर भी, दबंगों ने खेत में कृषि कार्य रोक दिया और अवैध निर्माण शुरू कर दिया।
    पिडित राकेश शुक्ला ने बताया मेरी पत्नी के नाम की जमीन पर दबंग कब्जा कर रहे हैं। पुलिस उनकी मदद कर रही है। हमें जेल में डाला गया, हमारी महिलाओं से बदसलूकी की गई। मजबूर होकर हम पूरे परिवार के साथ आमरण अनशन पर बैठे हैं जब तक दबंगों द्वारा हमारी जमीन को मुक्त नहीं कर दिया जाएगा किसी जमीन पर प्राण त्याग देंगे लेकिन जमीन नहीं छोड़ेंगे।

    10 घंटे अनशन के बाद मीडिया द्वारा खबर चली तो शासन प्रशासन के होश उड़ गए पीड़ित परिवार के पास आकर जमीन दिलाने के आश्वासन पर अनशन समाप्त कराए। मौके पर क्षेत्राधिकार गोला नायब तहसीलदार थाना प्रभारी उरुवा लेखपाल सहित अन्य अधिकारी रहे मौजूद।