Category: न्यूज़

Your blog category

  • गायघाट के प्रधान का पावर छीना, फिर बनी त्रिस्तरीय समिति, एमडीएम के घोटाले में छीना अधिकार

    ब्यूरो प्रभारी — विनय तिवारी

    बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) : बड़हलगंज जिलाधिकारी गोरखपुर ने स्थानीय विकास खण्ड की ग्राम पंचायत गायघाट की महिला प्रधान बिंद्रावती देवी का एक बार फिर वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार छीनते हुए ग्राम पंचायत में त्रिस्तरीय समिति गठित कर विकास कार्य संचालन का आदेश निर्गत किया है। इस बार प्रधान के ऊपर वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार प्रतिबंधित होने के दौरान एमडीएम खाते से धन आहरित करने का आरोप सिद्ध हुआ है। बताते चलें कि इसके पूर्व भी गांव निवासी निखिल सिंह की शिकायत पर जिलाधिकारी द्वारा कराई गई जांच में प्रधान का वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार सीज हुआ था और ग्राम पंचायत में त्रिस्तरीय समिति गठित हुई थी, जिसने लगभग छः माह तक प्रधान के दायित्वों का निर्वहन किया। ग्राम पंचायत गायघाट निवासी शिकायतकर्ता निखिल सिंह द्वारा प्रार्थना पत्र के माध्यम से श्रीमती बिन्द्रावती देवी ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत गायघाट विकास खण्ड बडहलगंज का वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार प्रतिबन्धित होने के बाद भी एमडीएम खाते का संचालन करते हुए प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक के संयुक्त हस्ताक्षर से धन निकासी की शिकायत की गयी। जिलाधिकारी गोरखपुर ने शिकायत की जॉच हेतु जिला कार्यक्रम अधिकारी गोरखपुर, सहायक अभियंता सिडको गोरखपुर एवं सहायक अभियन्ता ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग, गोरखपुर को नामित किया गया। जॉच अधिकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी गोरखपुर के कार्यालय पत्रांक सी. 1027 दिनांक 17.05.2025 द्वारा जॉच आख्या प्रेषित की गयी जिसके अनुसार जिला कार्यक्रम अधिकारी, गोरखपुर के कार्यालय पत्र संख्या-सी-4161 दिनांक 17.03.2025 द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, गोरखपुर से प्रकरण से संबंधित एम०डी०एम० खाते के संचालन सम्वन्धी अभिलेख उपलब्ध कराये जाने की अपेक्षा की गयी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, गोरखपुर द्वारा खण्ड शिक्षा अधिकारी, बड़हलगंज से प्राप्त प्राथमिक विद्यालय गायघाट द्वारा उपलब्ध कराये गये अभिलेख एवं आख्या के परीक्षणोपरान्त यह स्पष्ट हुआ कि ग्राम प्रधान का वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार प्रतिबन्धित रहने के अवधि दिनांक 13.03.2024 से बहाल होने की अवधि दिनांक 11.11.2024 के मध्य में भी ग्राम प्रधान एवं प्रधानाध्यापक, प्राथमिक विद्यालय गायघाट के संयुक्त हस्ताक्षर से एम०डी०एम० की धनराशि का आहरण किया गया है।जांच आख्या में प्रथम दृष्टया वित्तीय और अन्य अनियमितताओं का दोषी मानते हुए उत्तर प्रदेश पंचायत राज अधिनियम एवं नियमावली 1947 यथा संशोधित की धारा 95 (1) (छः) के प्रतिबन्धात्मक खण्ड में दिये गये प्राविधान के अनुसार जिलाधिकारी गोरखपुर ने विन्द्रावती देवी, ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत गायघाट का वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार प्रतिबन्धित कर दिया। साथ ही अपने कार्यालय पत्रांक 1686 दिनांक 16 जुलाई 2025 के माध्यम से ग्राम पंचायत गायघाट के ग्राम पंचायत प्रधान पद के कर्तव्यों का पालन एवं उसकी शक्तियों का प्रयोग करने के लिए ग्राम पंचायत सदस्य अनीता देवी, चन्द्रवली तथा मुन्नी देवी की त्रिसदस्यीय समिति गठित कर दी गई है। जिलाधिकारी गोरखपुर ने अनिता देवी को डिजिटल सिग्नेचर के प्रयोग हेतु अधिकृत किया गया है।

  • सांड के हमले से दो लोग घायल, हालत गंभीर

    संवाददाता– एस.पी. सिंह
    सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।

    पिपरौली कस्बे में एक छुट्टा सांड का आतंक करीब एक सप्ताह से चल रहा है। मुख्य बाजार में लावारिस हालत में घूम रहे सांड को देखकर ग्रामीण घर से निकलना बन्द कर देते है। रास्ते से गुजर रहे सांड को देखकर ग्रामीण रास्ते छोड़ कर भागना शुरू कर देते है। जैसे ही कोई ग्रामीण आता दिखाई देता है, तो उन्हें मारने के लिए दौड़ा ले रहा है। जिसकी चपेट में पिपरौली निवासी राजेन्द प्रसाद 62 वर्ष, अब्दुल मलिक 55 वर्ष, आ चुके है। इसके पूर्व कई ग्रामीण सांड के हमले से गंभीर रूप से घायल हो चुके। ग्रामीणों द्वारा सांड को पकड़ने के लिए आईजीआरएस पर भी शिकायत दर्ज कराया गया। लेकिन सांड का आतंक अभी भी जारी है।

    इस संदर्भ में वन दरोगा आशुतोष तिवारी ने कहा कि, संबंधित प्रकरण पशु पालन विभाग का है। संबंधित विभाग को सूचना देकर कार्यवाही कराई जाए।

  • किशोरियों को बहला फुसला कर भगाने का आरोप, केस दर्ज

    किशोरियों को बहला फुसला कर भगाने का आरोप, केस दर्ज

    संवाददाता– एस.पी. सिंह
    सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।

    सहजनवा थाना क्षेत्र के दो अलग अलग गांव की किशोरियों को बहला फुसला कर भगाने का आरोप लगा है, जिसमें पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

    मिली जानकारी से थाना क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी को मंगलवार को दिन मे 11 बजे के करीब एक लड़का उसे बहला फुसला कर भगा ले गया है। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी विशाल चौहान के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर लिया है। वहीं दूसरे गांव की एक किशोरी से एक अज्ञात लड़का मोबाइल पर बात करता था। वह बुधवार को दिन में 10 बजे के करीब किशोरी को जबरन भगा ले गया है। जिसमें गांव के दो सहयोगी भी शामिल है। किशोरी के मां की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात युवक और गांव के दो सहयोगियों पर अपहरण का केस दर्ज कर लिया है।

  • किशोर चौराहे से लापताः तीन दिन से नहीं मिला कोई सुराग

    किशोर चौराहे से लापताः तीन दिन से नहीं मिला कोई सुराग

    सूर्य प्रकाश ओझा

    गोरखपुर। चिलुआताल थाना क्षेत्र के मजनू चौकी अंतर्गत मीरपुर गांव में एक किशोर के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। उर्मिला देवी के 14 वर्षीय बेटे दीपक चौरसिया को आखिरी बार 14 जुलाई की सुबह करीब 9 बजे चौराहे पर देखा गया था।

    जानकारी के अनुसार उर्मिला देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका 14 वर्षीय बेटे दीपक चौरसिया14 जुलाई की सुबह करीब 9 बजे बेटा चौराहे पर कुछ काम से गया हुआ था।लंबे समय तक घर नहीं लौटने पर परिजन परेशान हो गए और उसकी तलाश आसपास के इलाकों में की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इससे आहत होकर परिजन ने चिलुआताल थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • हिस्ट्रीशीटर से जान माल की धमकी, पीड़ित ने थाने में दी तहरीर

    हिस्ट्रीशीटर से जान माल की धमकी, पीड़ित ने थाने में दी तहरीर

    ब्यूरो प्रभारी:  संतोष कुमार त्रिपाठी, खजनी गोरखपुर।

    गोरखपुर। खजनी थाना क्षेत्र के ग्राम खोरिया उर्फ भीटी निवासी रामसागर पाण्डेय ने स्थानीय थाना खजनी में तहरीर देकर अपनी जान – मांल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रामसागर पाण्डेय का गांव के ही योगेश पाण्डेय पुत्र स्व.भगवती पाण्डेय से खेत की जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि बीते 29 जून 2025 को उक्त जमीन पर कब्जे के विवाद में विपक्षियों ने गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी दी।पीड़ित का कहना है कि विपक्षीगण आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और कई बार हिस्ट्रीशीटर व संगठित अपराधी के रूप में उनके खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षियों ने उन्हें और उनके परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी, जिससे परिवार दहशत में है।
    शिकायत में जिन लोगों पर आरोप लगाया गया है, उनके नाम अखिलेख पाण्डेय पुत्र स्व० सेतवान पाण्डेय,विपूल पाण्डेय पुत्र योगेश पाण्डेय, विजय प्रताप सिंह पुत्र रामाज्ञा सिंह, नरवदेश्वर पाण्डेय पुत्र स्व० सुबेदार पाण्डेय
    पीड़ित ने थाना अध्यक्ष से न्याय की मांग करते हुए अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है।

  • विकास कार्यों के लिए 48 काश्तकारों से आज कराया जायेगा रजिस्ट्री

    विकास कार्यों के लिए 48 काश्तकारों से आज कराया जायेगा रजिस्ट्री

    गोरखपुर। सदर तहसील के अंतर्गत विकास कार्यों को अमली जामा पहनाने के लिए एसडीएम ने किया बैठक एसडीएम सदर दीपक कुमार गुप्ता ने डिप्टी कलेक्टर/ तहसीलदार सदर ज्ञान प्रताप सिंह सहित नायब तहसीलदार कानूनगो संबंधित लेखपालों से कहा कि विकास कार्यों में जिन काश्तकारों की जमीन रोड चौड़ीकरण में निकल रहा है, उन काश्तकारों के जमीनों को काश्तकारों से सामंजस्य बना कर रजिस्ट्री जल्द से जल्द कराया जाए, जिससे आ रहे अड़चनों को दूर किया जाए।

    बैठक में बताया गया कि 48 काश्तकारों से आज रजिस्ट्री कराया जाएगा एसडीएम ने साफ शब्दों में अपने अधीनस्थ अधिकारियों कर्मचारियों से कहा कि किसी भी तरह के आ रही अड़चन को दूर कर रजिस्ट्री प्रक्रिया को पूर्ण कराया जाए, जिससे आम जनमानस और व्यापारियों को किसी प्रकार असुविधा ना होने पाए बैठक में डिप्टी कलेक्टर ज्ञान प्रताप सिंह नायब तहसीलदार अरविंद नाथ पांडेय नायब तहसीलदार राकेश कुमार शुक्ला सहित संबंधित कानूनगो लेखपाल मौजूद रहे।

  • मातृत्व भाव को प्रकृति से जोड़ने का एक संकल्प है पौधारोपण : उमेश यादव

    मातृत्व भाव को प्रकृति से जोड़ने का एक संकल्प है पौधारोपण : उमेश यादव

    गोला। एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत युवा भाजपा नेता एवं सरयू रत्न से सम्मानित उमेश कुमार यादव के नेतृत्व में तीसरे दिन गोपालपुर मंडल के पटौहा स्थित माँ सरस्वती देवी शिक्षा संस्थान व गोपालपुर पडौली स्थित देई माता के प्रांगण में वृक्षारोपण कर मानवता की सुरक्षा के लिए पर्यावरण के संवर्धन और संरक्षण का संकल्प लिया।

    इस दौरान श्री यादव ने कहा कि यह वृक्षारोपण केवल हरियाली का विस्तार नहीं,बल्कि मातृत्व भाव को प्रकृति से जोड़ने का एक संकल्प है।उन्होने इस प्रेरणादायक कार्यक्रम के माध्यम से नगरवासियों से अपील करते हुए कि वे भी इस अभियान से जुड़ें और अपनी माँ के नाम एक पौधा अवश्य लगाएं। हर पौधा,माँ के आशीर्वाद का प्रतीक है।

    इस अवसर पर आरएसएस के प्रांत संयोजक (पर्यावरण) संतोष दुबे,युवा नेता पंकज सोनकर, गोपालपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप सोनकर, उमेश दुबे,गुड्डू राय,सुशील दूबे, मण्डल उपाध्यक्ष सुरेन्द्र यादव,राकेश वर्मा,नेवास पाल, कुलदीप मिश्रा,मन्टू दुबे आदि मौजूद रहे।

  • छांगुर मौलाना का पुणे में मिली 200 करोड़ की बेनामी संपत्ति

    छांगुर मौलाना का पुणे में मिली 200 करोड़ की बेनामी संपत्ति

    जलालुद्दीन बाबा ने पुणे के मावल तहसील में अपने रैकेट के साथ मिलकर आदिवासियों से 16 करोड़ की जमीन का सौदा किया था, जिसकी आज मौजूदा कीमत 200 करोड़ से ज्यादा है।

     इस सौदे के प्रॉफिट में आधा हिस्सा बाबा छांगुर और उसके साथी नवीन रोहरा का है।

     जबकि आधा हिस्सा मोहम्मद अहमद खान और 3 आदिवासियों को मिलना था।

    इसके बाकायदा रजिस्ट्री कागजात बनाए गए। इसकी कॉपी टीवी 9 भारतवर्ष के पास मौजूद है।

  • पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री विनोद राय, सहायक महामंत्री व अन्य ने मनाया चीफ टीटीई नंदू मिश्रा का रिटायरमेंट समारोह

    पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री विनोद राय, सहायक महामंत्री व अन्य ने मनाया चीफ टीटीई नंदू मिश्रा का रिटायरमेंट समारोह

    पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री विनोद राय, सहायक महामंत्री एनएफआईआर नई दिल्ली अपने पदाधिकारी के साथ स्टेशन पर पहुंच कर चीफ टीटीई श्री नंदू मिश्रा जी के रिटायरमेंट सम्मान समारोह में माला पहना करके स्वागत किया तथा नंदू मिश्रा जी के उज्जवल भविष्य की कामना किया।

    स्टेशन पर पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री के साथ वरिष्ठ पदाधिकारी दीपक चौधरी फिरोज़ उल हक शमशाद भाई लक्ष्मी श्रीवास्तव सतीश श्रीवास्तव जयप्रकाश सिंह अभिषेक गुप्ता कुलदीप मनी ईश्वर चंद अनिल गौतम शुभम गणेश राजकुमार मुरमु कैलाश हरकेश बहादुर जनार्दन गिरी और बहुत से अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहें।

  • पेन्ट की दुकान में शार्ट सर्किट से लगी भीषण आग

    पेन्ट की दुकान में शार्ट सर्किट से लगी भीषण आग

    गोरखपुर। गोरखनाथ थाना क्षेत्र के विकास नगर /बरगदवां के जीडीए कम्प्लेक्स में पेंट की दुकान में शार्ट सर्किट से लगी भीषण आग। सूचना पर पहुंची गोरखनाथ व चिलुआताल पुलिस एवं दमकल की तीन गाड़ियों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।