Category: न्यूज़

Your blog category

  • नौकायन पर पापा की बुलेट और चाची की पिस्टल लेकर बना रहे थे भौकाल, रील्स के चक्कर में पहुंच गए हवालात

    नौकायन पर पापा की बुलेट और चाची की पिस्टल लेकर बना रहे थे भौकाल, रील्स के चक्कर में पहुंच गए हवालात

    सूर्य प्रकाश ओझा

    गोरखपुर। रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के नौकायन के पास बुलेट सवार दो नाबालिग लड़के पिस्टल और चाकू के साथ पकड़े गए। पूछताछ में पता चला – पिस्टल का लाइसेंस नाबालिग लड़के के चाची के नाम पर है। बुलेट उसके पिता की है। भौकाल और रील्स के चक्कर में पिस्टल और चाकू लेकर घूम रहे थे।

    रामगढ़ताल पुलिस ने दोनो नाबालिग और लाइसेंस धारक बस्ती के लालगंज खरका की अल्पना सिंह के खिलाफ भी केस दर्ज किया है। साथ ही पिस्टल का लाइसेंस निरस्त करने केस दर्ज किया है। साथ ही पिस्टल का लाइसेंस निरस्त करने के लिए डीएम को पत्र भेजने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
    रामगढ़ताल थाने की पुलिस शुक्रवार को नौकायन रोड पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहन की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान बगल में स्थित गंभीरनाथ प्रेक्षागृह के पास बुलेट के साथ् दो संदिग्ध लड़के दिखाई दिए। पुलिस ने पकड़कर दोनों से पूछताछ कर उनकी तलाशी ली। पुलिस को एक 16 वर्षीय लड़के के पास से यूएसए का चाकू और दूसरे 15 वर्षीय नाबालिग के पास से पिस्टल मिली।दोनों गगहा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। गगहा क्षेत्र के हटवा निवासी 16 वर्षीय नाबालिग लड़के ने बताया- वह शौक और भौकाल मारने के लिए चाकू रखता है। उसने झारखंड से चाकू खरीदा था। उसने यह भी बताया- मेरे दोस्त के पास जो पिस्टल मिली है, वह मेरी चाची के नाम पर है। उसका कागज उनके पास है।

    पुलिस ने सवाल किया- पिस्टल तुमलोग क्यों लेकर घूम रहे हो। दोनों ने बताया- हमलोग रील्स और भौकाल बनाने के लिए यह पिस्टल और चाकू लेकर चलते हैं। इसके बाद दोनों आगे गलती नहीं करने की माफी मांगने लगे।

    रामगढ़ताल थाने की पुलिस का कहना है- पिस्टल का लाइसेंस निरस्त करने के लिए डीएम का पत्र भेजा जाएगा। लाइसेंस धारक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। बहुत जल्द उनसे भी पूछताछ कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दोनों लड़कों के पास से मिली पिस्टल में गोली नहीं थी। पिस्टल और चाकू कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

  • विद्युत विभाग बिल सुधार मेगा कैंप में कई मामले का किया गया निस्तारण

    विद्युत विभाग बिल सुधार मेगा कैंप में कई मामले का किया गया निस्तारण

    संवाददाता– एस.पी. सिंह
    सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।

    शनिवार को विद्युत वितरण खंड सहजनवा गीडा सेक्टर 13 में विद्युत बिल सुधार मेगा कैंप लगा। जिसमें विद्युत विभाग के अधिकारियों के मौजूदगी में व्यापक पैमाने पर बकाया बिल तथा अन्य मामले का निस्तारण किया गया। मेगा कैंप घघसरा में 18 मामले आए, जिसमे 10 मामले का निस्तारण किया गया। नौसढ़ में 30 मामले आए थे, जिसमे 24 मामले का निस्तारण मौके पर किया गया। सहजनवा में 52 मामले आए थे, जिसमें 45 मामले का निस्तारण हुआ। गीडा में भी 52 मामले आए थे, जिसमे 43 मामले का निस्तारण मौके पर कर दिया गया।

    इस दौरान मुख्य अभियंता आशुतोष श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता राधवेंद्र प्रताप, एसडीओ योगेश कुमार यादव, विनय कुमार मल्ल, भोला, सौरभ श्रीवास्तव, अवर अभियंता प्रेम कुमार, सतेंद्र कुमार, अखिलेश मल्ल, गौरव सिंह मौजूद थे।

  • जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री डैशबोर्ड विकास कार्यों राजस्व एवं कर करेत्तर की बैठक कर प्रगति समीक्षा किया

    जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री डैशबोर्ड विकास कार्यों राजस्व एवं कर करेत्तर की बैठक कर प्रगति समीक्षा किया

    “तीन वर्ष से अधिक लंबित वादों को 31 जुलाई तक करे निस्तारण डीएम”

    गोरखपुर। जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री डैशबोर्ड विकास कार्यों राजस्व कर करेत्तर की समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि रैंकिंग में गिरावट आई तो संबंधित के खिलाफ किया जाएगा कार्यवाही न्यायालयों में चल रहे तीन वर्ष से अधिक लम्बित वादो को आगामी 31 जुलाई तक करे निस्तारण, अन्यथा होगी कार्यवाही चल रहे निर्माण कार्यों को गुणवत्ता युक्त कार्यों को कराया जाए पूर्ण दिए गए दायित्व का बखूबी करें निर्वहन जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड राजस्व से सम्बन्धित एवं कर करेत्तर की बैठक आहूत की गयी।

    बैठक में सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित प्राप्तांक और ग्रेडिंग के आधार पर विकास कार्यों निर्माण कार्यों राजस्व कर करेत्तर लम्बित वादों की समीक्षा की गई। इस दौरान डीएम ने निर्देश दिया कि कार्याें के संचालन एवं क्रियान्वयन में लापरवाही के कारण सीएम डैश-बोर्ड पर खराब रैकिंग दर्शाने वाले अधिकारियों के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी।

    बैठक में डीएम ने पीएम सूर्य घर, आवास योजना ग्रामीण, भवन निर्माण,फैमिली आईडी, स्वच्छ भारत मिशन, राज्य योजना, निपुण परीक्षा आंकलन, ऑपरेशन कायाकल्प, मध्याह्न भोजन, विद्यार्थियों की उपस्थिति, ग्रामीण स्टेडियम, ओपेन जिम का निर्माण, नई सड़कों का निर्माण एवं मरम्मत आदि फ्लैगशिप प्रोजेक्ट्स पर संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की।
    मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी सहित समस्त उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि निराश्रित गो आश्रय स्थलों का स्वयं निरीक्षण कर भूसा, चारा पानी आदि की व्यवस्था को सुनिश्चित कराएं। अपूर्ण कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कर आख्या उपलब्ध कराएं।

    उन्होंने अधिकारियों व कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन परियोजनाओं के निर्माण कार्य के लिए धनराशि प्राप्त हो गई है, उनका कार्य निश्चित समयावधि में पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। आइजीआरएस आनलाइन आवेदन प्रक्रिया कृषि भूमि से गैर कृषि भूमि अधिवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र ई खसरा ई खसरा जायद ई खसरा रबी एकीकृत आपदा राहत प्रबंधन एंटी भू माफिया जाति प्रमाण पत्र धारा-89 भू आंवटन पट्टा डैशबोर्ड भूलेख मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष प्रगति के सापेक्ष राजस्व प्राप्ति भूत पूर्व सैनको हेतु परिचय हेतु आनलाइन सेवांए न्यायालयों में चल रहे 3 वर्ष से अधिक के वादों को जिलाधिकारी ने सभी एडीएम सभी उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार को निर्देशित करते हुए कहा कि 03 वर्ष से 05 वर्ष व 05 वर्ष से अधिक लम्बित वादो को प्राथमिकता पर निस्तारण करे, यह भी कहा कि आगमी 31 जुलाई 2025 तक यदि 03 वर्ष से 05 वर्ष व 05 वर्ष से अधिक लम्बित वादो का शत प्रतिशत निस्तारण नही हुआ तो सम्बन्धित के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि आवश्यकतानुसार क्षेत्रो का भ्रमण कर जमीन विवाद सम्बंधी वादो का पैमाइश कराते हुए वादो का निस्तारण करे दैवीय आपदा में पीड़ित को तत्काल आंकलन करा कर राहत प्रदान दिया जाए धारा-116 में जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि स्वंय मौके पर जाकर निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 विनीत कुमार सिंह एडीएम प्रशासन सहदेव मिश्र एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह मुख्य राजस्व अधिकारी हिमांशु वर्मा सिटी मजिस्ट्रेट उत्कर्ष श्रीवास्तव एसडीएम सदर दीपक कुमार गुप्ता एसडीएम कैंपियरगंज सिद्धार्थ पाठक एसडीएम चौरी चौरा कुंवर सचिन सिंह एसडीएम गोला अमित जायसवाल एसडीएम बांसगांव प्रदीप सिंह एसडीएम सहजनवा केसरी नंदन त्रिपाठी एसडीएम खजनी राजेश कुमार सिंह एसीएम प्रथम प्रशांत वर्मा एसीएम द्वितीय राजू कुमार अपर उप जिलाधिकारी सदर आरती शाहू डिप्टी कलेक्टर/ तहसीलदार चौरी चौरा निशा श्रीवास्तव आपदा अधिकारी गौतम गुप्ता डीपीआरओ नीलेश प्रताप सिंह डूडा पीओ विकास सिंह सहित सभी तहसीलदार और नायब तहसीलदार मौजूद रहे।

  • 12 लाख के चोरी के आभूषण के साथ तीन गिरफ्तार

    12 लाख के चोरी के आभूषण के साथ तीन गिरफ्तार

    “पुलिस लाइन में एसएसपी ने किया खुलासा ,एसपी नार्थ सीओ चौरी चौरा रहे मौजूद”

    “आर्यन कनौजिया रविंद्र पासवान, प्रियांशु श्रीवास्तव गिरफ्तार”

    गोरखपुर। एसएसपी राज करन नय्यर ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि बीते 28 जून को एक डॉक्टर के घर में इन तीनों शातिर चोरों ने 12 लाख की चोरी की थी। घटना वाले दिन डॉक्टर का परिवार घर में ताला मार कर कहीं बाहर गए हुए थे चोरों में आर्यन के पास में स्कूटी है और तीनों कर एक साथ स्कूटी पर रात में 3:00 बजे तक घूमते हैं और जहां कहीं भी जिस घर में ताला लगा हुआ पाते हैं उस घर में घुसकर यह चोरी किया करते थे और 28 जून के रात में भी यह तीनों निकले और रात के 3:00 बजे डॉक्टर के घर में ताला लगा देख, डॉक्टर के घर के बाउंड्री वॉल फांद कर घर में घुसे और घर के दरवाजे पर लगे हुए ताले को तोड़कर घर में प्रवेश कर गए और घर में रखी हुई एक अलमारी का लॉक तोड़कर अलमारी में रखे हुए एक पोटली मे रखें हुए गहने को लेकर वहां से भाग गए। डॉक्टर ने एफआईआर दर्ज कराया और पुलिस ने सर्विलांस और एंटी थेप्ट सेल को लगाया गया और इन दोनों टीमों ने मिलकर के इन चोरों को गिरफ्तार किया। वहीं चोरों से पूछताछ के बाद उनके घरों में से चोरी की गहने को बरामद किया। पूछताछ में चोरों ने बताया कि इससे पहले भी हम लोगों ने चोरी किया था। लेकिन इतने गहने देख करके हम लोगों के होश उड़ गए थे। उन्होंने बताया कि इतने जेवर हम कहां बेचे अभी बेचने किए सब प्लानिंग कर रहे थे तभी पुलिस के हत्थे चढ़ गए ।

    चोरी की घटना का पर्दाफाश करने में झंगहा थाना प्रभारी जयंत कुमार सिंह, उप निरक्षक राजेश कुमार, उप निरीक्षक आलोक चौबे, उप निरीक्षक अंकुर सिंह, कांस्टेबल रंजीत यादव, कांस्टेबल मोहित सिंह और अन्य पुलिसकर्मी भी शामिल रहे।

  • एथेनॉल के बाई प्रोडक्ट से बन रहा पशु आहार

    एथेनॉल के बाई प्रोडक्ट से बन रहा पशु आहार

    “हाई प्रोटीन पशु आहार को लेकर पशुपालकों के फीडबैक से गीडा स्थित आईजीएल प्रबंधन उत्साहित”

    “मक्का व चावल के अवशेष से प्रतिदिन 5 से 6 कुंतल पशु आहार उत्पादन की तैयारी”

    “आईजीएल प्रबंधन ने कहा-काम आ रहा सीएम योगी का ‘अनुसंधान और विकास’ पर जोर देने का मंत्र”

    गोरखपुर, 17 जुलाई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘अनुसंधान और विकास’ पर जोर देने के मंत्र को अपनाकर गोरखपुर के गीडा क्षेत्र में स्थित इंडिया ग्लाइकॉल्स लिमिटेड (आईजीएल) ने आम के आम गुठलियों के दाम वाली कहावत को चरितार्थ किया है। अनाज से एथेनॉल बना रही आईजीएल ने अब इसके बाई प्रोडक्ट (सह उत्पाद) से प्रोटीन से भरपूर पशु आहार का उत्पादन शुरू किया है। इसका ट्रायल सफल रहा है। अब कंपनी इसके वाणिज्यिक उत्पादन से जुड़ने जा रही है।

    आईजीएल गीडा क्षेत्र में स्थित बड़े उद्योगों में से एक है। इसके डिस्टलरी प्लांट में ग्रेन बेस्ड (अनाज आधारित) एथेनॉल भी बनता है। एथेनॉल बनाने के कंपनी मक्का और चावल का इस्तेमाल करती है। एथेनॉल बनाने के बाद बचे अनाज के अवशेष से आईजीएल ने पशु आहार बनाना शुरू किया है। आईजीएल के बिजनेस हेड एसके शुक्ला बताते हैं कि बाई प्रोडक्ट में कुछ और पोषक तत्व मिलाकर इसका ट्रायल शुरू किया। यह डीडीजीएस (डिस्टिलर्स ड्राईड ग्रेन्स विथ सॉल्यूबल्स) पशु आहार है। इसमें प्रोटीन और फाइबर प्रचुर मात्रा में है। आईजीएल ने तैयार पशु आहार को क्षेत्र के कई पशुपालकों को प्रयोग के तौर पर दिया गया। पशुपालकों से प्राप्त फीडबैक के अनुसार पंद्रह दिन लगातार यह पशु आहार देने के बाद प्रति दुधारू पशु दो लीटर अधिक दूध प्राप्त होने लगा। बिजनेस हेड के अनुसार अब कंपनी ने ‘प्रोटीजीएस’ ब्रांड से वाणिज्यिक उत्पादन शुरू करने की तैयारी कर रही है। शुरुआती चरण में प्रतिदिन 5 से 6 कुंतल उत्पादन किया जाएगा है। अभी पचास किलो की पैकिंग में पशु आहार उपलब्ध कराया जाएगा और इसके बाद यह 25 और 5 किलो के पैक में भी उपलब्ध होगा। एसके शुक्ला का मानना है कि उद्यमिता क्षेत्र में मुख्यमंत्री की अनुसंधान और विकास की अपील काफी काम आ रही है। एथेनॉल के बाई प्रोडक्ट से पशु आहार का उत्पादन होने से स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी बढ़ेंगे।

  • बी0आई0टी0 में अब्दुल कलाम प्रौद्यौगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति द्वारा अत्याधुनिक नवाचार केन्द्र का उद्घाटन

    बी0आई0टी0 में अब्दुल कलाम प्रौद्यौगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति द्वारा अत्याधुनिक नवाचार केन्द्र का उद्घाटन

    बी0आई0टी0 गीडा में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मिशन “2047 तक भारत बनेगा विकसित देश“ को अपना आंशिक सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से बी0आई0टी0 सस्थान में निर्मित अत्याधुनिक नवाचार केंद्र का उद्घाटन अब्दुल कलाम प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय लखनऊ उत्तर प्रदेश के कुलपति एवं समारोह के मुख्य अतिथि प्रो0 (डॉ0) जे0पी0 पाण्डेय द्वारा भव्य समारोह में किया गया।

    मुख्य अतिथि ने कहा आज हम विकसित समृद्ध एवं संपन्न देशों का उदाहरण अपने बच्चों को देते हैं लेकिन यह भी सच्चाई है किसी देश को विकसित बनने में वहाॅ के नागरिक की सकारात्मक सोचं एवं सकारात्मक कार्य ही सहयोग करते हैं। आपके छोटे स्टार्ट अप से की गई शुरुआत आपको बड़े मुकाम तक पहुंचाती है।

    स्टार्ट अप से आपको तो लाभ होगा ही साथ ही साथ अपनों को भी लाभान्वित कर सकते हैं इससे लोगों को व्यवसाय मिलेगा, विदेशों पर निर्भरता कम होगी, देश, प्रदेश, जिला, कस्बे की प्रगति एवं विकास आपके अपने सकारात्मक प्रयास से ही संभव है इस अत्यंत आधुनिक युग में अगर आप प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी के साथ नहीं चलेंगे तो पिछड जाएंगे। आप में भारत का भविष्य समाहित है आपके द्वारा किया गया उचित प्रयास भारत को विकसित करने के लिए एक महत्वपूर्ण कड़ी होगी।
    समारोह की अध्यक्षता कर रहे संस्थान के चेयरमैन डॉ0 आर0 ए0 अग्रवाल ने कहा कि छात्र अपनी सोचं का विस्तारीकरण करें बड़ी सोच रखने से बड़ी मंजिल एवं बड़ी सफलता हासिल होती है।

    डॉ0 रजत अग्रवाल ने कहा कि ‘‘इंतजार करने वालों को सिर्फ उतना ही मिलता है जितना संघर्ष करने वाले छोड़ दिया करते है।‘‘ विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया साथ ही कहा कि सफलता प्राप्त करने के लिए शॉर्टकट रास्ते का प्रयोग कदापि ना करें।

    बी0आई0टी0 संस्थान के निदेशक डॉ0 रूप रंजन ने अतिथियों का स्वागत किया एवं नवाचार केंद्र के निदेशक अंकुर कुमार एवं प्रतीश कनौजिया ने आभार व्यक्त किया।
    कार्यक्रम में विभिन्न कालेज के चेयरमैन, प्राचार्य, औद्योगिक इकाइयों के प्रमुख, प्रशासनिक अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता सहित संस्थान के निदेशक प्रशासन दीपक अग्रवाल, सी0टी0ओ0 विजय श्रीवास्तव, संतोष त्रिपाठी, डॉ0 अभिषेक त्रिपाठी, संदीप निगम, वसीम अख्तर, डॉ0 आशीष सिंह, प्रो0 अवधेश तिवारी सहित समस्त अधिष्ठाता, विभागाध्यक्ष, शिक्षक, कर्मचारी छात्र एवं छात्राएं उपस्थित थे।

  • सरयू नदी के पुल से वृद्ध ने लगाई छलांग, नाविकों ने बचाई जान

    सरयू नदी के पुल से वृद्ध ने लगाई छलांग, नाविकों ने बचाई जान

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) : बड़हलगंज दोहरीघाट सरयू पुल से गुरुवार को सांय 5 बजे एक वृद्ध व्यक्ति ने छलांग लगा कर जान देने की कोशिश किया। लेकिन मुक्तिपथ पर मौजूद नाविकों ने जान जोखिम में डालकर उसको बचा लिया गया।
    मिली जानकारी के अनुसार गगहा क्षेत्र के रहने वाले 65 वर्षीय जय प्रकाश शाम को पांच बजे के करीब बड़हलगंज पहुंच कर सरयू नदी के पुल की ओर गये। वहां पहुंच कर इधर उधर देखते हुए अचानक पुल से छलांग लगा दिया। वही मुक्तिपथ पर मौजूद नाविक किशन साहनी व निर्भय साहनी ने अपना स्टीमर लेकर नदी की बीच धारा में जाकर जान जोखिम में डालकर बहादुरी के साथ उसको बचा लिया। उसके बाद स्थानीय पुलिस को सूचना दी। वह अधेड़ व्यक्ति अपना सही पता नहीं बता रहा था। वह घर से नाराज़ होकर निकला था। मौके पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है। उधर मुक्तिपथ व्यवस्थापक महेश उमर ने दोनों बहादुर नाविकों को पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया। बता दें कि पिछले एक साल के भीतर आधा दर्जन से अधिक लोगों ने पुल से छलांग लगाकर जान देने का प्रयास किया। धीरे धीरे यह पुल सोसायट प्वाइंट बनता जा रहा है। लोगों ने शासन व प्रशासन से मांग किया है कि पुल के दोनों तरफ रेलिंग पर लोहे की जाली लगाया जाये।

  • तीन शातिर चोर गिरफ्तार, लाखों के आभूषण और नगदी बरामद

    तीन शातिर चोर गिरफ्तार, लाखों के आभूषण और नगदी बरामद

    सूर्य प्रकाश ओझा

    गोरखपुर। झंगहा पुलिस, सर्विलांस सेल और एंटी-थेफ्ट सेल ने मिलकर चोरी के एक बड़े मामले में शानदार कामयाबी हासिल कर तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है।
    इनके कब्जे से चोरी के लाखों रुपये के आभूषण, नगदी, स्कूटी, मोबाइल और चोरी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए गए हैं।
    जानकारी के अनुसार, 28 जून 2025 की रात अभियुक्तों ने वादी के घर में घुसकर आलमारी का ताला तोड़कर कीमती आभूषण और नगदी चुरा ली थी। चोरी गए सामान में 5 सोने की चेन, 1 जोड़ा सोने का झुमका, 4 सोने की अंगूठी, 4 सोने के कंगन, 4 जोड़ा चांदी की पायल और 5000 रुपये नकद शामिल थे। वादी की तहरीर पर थाना झंगहा में मुकदमा संख्या दर्ज किया गया था। पुलिस ने सर्विलांस और एंटी-थेफ्ट सेल के साथ मिलकर तीन अभियुक्तो आर्यन कन्नौजिया: पुत्र रामआश्रय कन्नौजिया, निवासी मदरहवा चौराहा, खोराबार, गोरखपुर।
    प्रियांशु श्रीवास्तव: पुत्र संजय श्रीवास्त , निवासी जाफरागव, सिवान, बिहार (हाल पता: रानीडीहा, एम्स, गोरखपुर)।रविन्द्र पासवान: पुत्र अशोक पासवान, निवासी रौतनिया बाबू, सरदारनगर, चौरीचौरा, गोरखपुर को गिरफ्तार करवा से कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जहां से जेल भेज दिए गए। पुलिस ने उनके पास से चोरी किए हुएनगदी: 5000 रुपये आभूषण: 5 सोने की चेन, 1 जोड़ा सोने का झुमका, 4 सोने की अंगूठी, 4 सोने के कंगन, 4 जोड़ा चांदी की पायल ,अन्य सामान: 1 स्कूटी, 3 मोबाइल फोन, बरामद किया है।

  • पीएनबी में रिटेल ग्राहकों के लिए आयोजित किया ऑउटरिच प्रोग्राम

    पीएनबी में रिटेल ग्राहकों के लिए आयोजित किया ऑउटरिच प्रोग्राम

    “उप महाप्रबंधक व मंडल प्रमुख ने ग्राहकों को वितरित किया चेक”

    “आउटरिच प्रोग्राम करने का उद्देश्य है कि अन्य ग्राहकों को पीएनबी के उत्पादों के प्रति जागरूक करना- अपूर्व मिश्रा (मंडल प्रमुख पीएनबी)”

    गोरखपुर। पंजाब नेशनल बैंक ने रिटेल ग्राहकों के लिए आउटरीच प्रोग्राम का आयोजन बैंक रोड स्थित पीएनबी की शाखा पर आयोजित किया गया जिसके मुख्य अतिथि उप महाप्रबंधक सतीश कुमार बजाज विशिष्ट अतिथि मंडल प्रमुख अपूर्व मिश्रा मुख्य प्रबंधक पंकज कुमार गुप्ता ने ग्राहकों को पेंशन लोन, कार लोन ,हाउसिंग लोन, एजुकेशनल लोन ,पर्सनल लोन आदि के चेक वितरित किए गए चेक पा कर ग्राहकों ने बैंक को धन्यवाद करते हुए कहा कि उनका सपना पूरा होगा।
    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सतीश कुमार बजाज ने कहा कि ग्राहकों के लिए पंजाब नेशनल बैंक में डिजिटल कर दिया है अब बैंक आपकी पॉकेट में है अपनी आवश्यकता के अनुसार आप लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं और तय समय सीमा के अंदर आपको लोन उपलब्ध कराया जाता है।

    मीडिया से बात करते हुए पीएनबी मंडल प्रमुख अपूर्व मिश्रा ने कहा कि रिटेल ग्राहकों के लिए पेंशन लोन ,कार लोन, हाउसिंग लोन, एजुकेशनल लोन, पर्सनल लोन, गोल्ड लोन, डिजिटल उत्पाद लोन आदि आते हैं रिटेल ग्राहकों के लिए ऑउट रिच प्रोग्राम का आयोजन किया गया ताकि उन ग्राहकों के बीच पीएनबी के अन्य उत्पादों के प्रति जागरूकता पैदा करना है जिससे अन्य कस्टमर भी हमसे आकर जुड़े जो लोग हमसे जुड़े हैं उनका सम्मान करना और उन्हें आज चेक उपलब्ध कराया गया है ऑनलाइन के जरिए ग्राहक आवेदन कर सकते हैं उन्हें किसी प्रकार की भाग दौड़ नहीं करनी है लोन देने के लिए भी एक तय समय रखा गया है उसके अंदर कागजों की जांच पड़ताल करके ग्राहकों को लोन उपलब्ध कराया जाता है।
    इस अवसर पर मंडल प्रमुख अपूर्व मिश्रा उप महाप्रबंधक सतीश कुमार बजाज, मुख्य प्रबंधक पंकज कुमार गुप्ता, उप प्रबंधक संजय कुमार सिंह, प्रबंधक गौरव मिश्रा ,अमित यादव उपस्थित रहे।

  • परामर्श केंद्र ने बचाया बिखरता परिवार

    परामर्श केंद्र ने बचाया बिखरता परिवार

    सूर्य प्रकाश ओझा

    गोरखपुर। रिश्तों में आई कड़वाहट अगर समय रहते दूर कर दी जाए तो परिवार टूटने से बच सकता है। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है महिला थाना गोरखपुर स्थित परिवार परामर्श केंद्र ने, जहां काउंसलर और पुलिसकर्मियों की टीम ने आपसी मनमुटाव में उलझे पति-पत्नी को फिर से एक कर दिया।
    मामला खुशनुमा और शरीफ नामक दंपति का था, जो आपसी झगड़ों और गलतफहमियों के चलते अलग होने की कगार पर आ गए थे। मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा तो वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर के निर्देश पर टीम ने गंभीरता से इसकी सुनवाई शुरू की।

    *कई चरणों में पति-पत्नी की काउंसलिंग की*

    परिवार परामर्श केंद्र की टीम ने लगातार कई चरणों में पति-पत्नी की काउंसलिंग की, उनकी समस्याओं को सुना और एक-एक बिंदु पर बात कर उन्हें समझाया कि परिवार में मनमुटाव को बातचीत और भरोसे से सुलझाया जा सकता है। इस दौरान पति-पत्नी और उनके परिजनों को उनके अधिकार और जिम्मेदारियों की जानकारी देते हुए आपसी सम्मान और समझदारी से रहने की प्रेरणा दी गई। काउंसलर श्री योगेंद्र गौड़ और श्री अवनीश चौधरी की सूझबूझ, म0 उ0नि0 सुनीता, मु0 आरक्षी रेनू उपाध्याय, मु0 आरक्षी अनीता यादव, और आरक्षी अनीसा चौहान के सहयोग से आखिरकार दोनों पक्षों ने पुरानी रंजिश भुलाकर नए सिरे से साथ रहने का निर्णय लिया।
    काउंसलिंग के दौरान दोनों ने अपने-अपने गिले-शिकवे दूर करते हुए एक-दूसरे को माफ किया और आगे से सभी जिम्मेदारियों को मिल-जुलकर निभाने का वादा किया। परिवार परामर्श केंद्र की कोशिशों से न सिर्फ एक घर टूटने से बच गया, बल्कि बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों का भविष्य भी सुरक्षित हो गया।केंद्र की टीम ने कहा कि कई बार गुस्से और गलतफहमी में लिए गए फैसले जीवनभर पछतावे का कारण बन सकते हैं, इसलिए ऐसे मामलों में जल्दबाजी के बजाय समझदारी दिखानी चाहिए।परिवार परामर्श केंद्र गोरखपुर ने दोनों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि समाज में यदि इसी तरह काउंसलिंग के माध्यम से मामलों को सुलझाया जाए, तो न केवल परिवार टूटने से बचेंगे, बल्कि घरेलू हिंसा, विवाद और मानसिक तनाव जैसी समस्याओं में भी कमी आएगी।