Category: न्यूज़

Your blog category

  • हुड़दंग कर रहे 10 मनबढ़ो के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया केस

    हुड़दंग कर रहे 10 मनबढ़ो के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया केस

    संवाददाता– एस.पी. सिंह
    सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।

    सहजनवा थाना क्षेत्र के नेउसा निवासी एक युवक घघसरा बाजार से घर जा रहा था। रास्ते में तीन बाइक पर सवार लगभग 10 मनबढ़ हुड़दंग करते हुए जा रहे थे। उसी दौरान एक युवक ने पीड़ित के हाथ पर किसी चीज से मार दिया तो, उसने विरोध किया। तो सभी आरोपी गाली गलौज करते हुए उसे मारपीट कर फरार हो गए। पुलिस ने 10 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
    मिली जानकारी से थाना क्षेत्र के नेउसा निवासी शिवम मिश्र पुत्र अवधेश मिश्र सोमवार को रात्रि में 8.30 बजे के करीब घघसरा बाजार से घर वापस लौट रहे थे। उसी दौरान तीन बाइक पर सवार 10 की संख्या में मनबढ़ हुड़दंग करते जा रहे थे। उसी दौरान एक आरोपी ने पीड़ित के हाथ पर किसी चीज से मार दिया। तो उसने विरोध किया, तो सभी आरोपी अपनी बाइक रोक कर उसे गाली गुप्ता देते हुए मारने पीटने लगे। पीड़ित किसी तरह जान बचा कर भगा। और शोर सुनकर ग्रामीणों ने एक बाइक पर सवार तीन लोगों को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आदित्य यादव, सुंदरम यादव, गोलू यादव निवासी बिगही थाना हरपुर बुदहट, अंशु पांडे उर्फ चमन निवासी डोहरिया तथा 7 अज्ञात के खिलाफ बलवा, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया है।

  • लाइनमैन की लापरवाही से 17 वर्षीय किशोर की मौत, परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप

    लाइनमैन की लापरवाही से 17 वर्षीय किशोर की मौत, परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप

    सहजनवा थाना क्षेत्र के पटखौली चौराहे पर हुआ हादसा।

    संवाददाता– एस.पी. सिंह
    सहजनवां, (गोरखपुर)।

    सहजनवा थाना अंतर्गत पटखौली चौराहा पर मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में 17 वर्षीय किशोर आयान की मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि बिजली विभाग की घोर लापरवाही इस घटना की प्रमुख वजह बनी। मृतक के पिता मोहम्मद शरीफ़ का कहना है कि लाइनमैन विजय द्वारा बिजली लाइट को पूरी तरह काटा नहीं गया था, जिससे हादसा हुआ।
    प्राप्त जानकारी के अनुसार किशोर आयान किसी कार्यवश बिजली के खंभे के समीप गया था, जहां अचानक करंट की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि विद्युत विभाग की टीम द्वारा यह बताया गया था कि लाइन काट दी गई है, लेकिन वास्तव में उसमें करंट प्रवाहित हो रहा था।

    घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया और उन्होंने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। परिजनों ने दोषी लाइनमैन विजय के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

    सूचना मिलने पर सहजनवा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की जाएगी।

  • सड़क बनी तालाब, आवागमन में दिक्कत, आक्रोशित छात्र छात्राओं ने किया प्रदर्शन

    सड़क बनी तालाब, आवागमन में दिक्कत, आक्रोशित छात्र छात्राओं ने किया प्रदर्शन

    संवाददाता– एस.पी. सिंह
    सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।

    सहजनवां ब्लाक के दक्षिणांचल में हरपुर-बुदहट, श्री गांधी इंटर कालेज, घोठवां सम्पर्क मार्ग इस समय जल जमाव और अतिक्रमण के कारण जल निकासी न होने के कारण सड़क करीब 10 से 15 मीटर तालाब का रुप ले लिया है। जिससे आए दिन इस जल जमावयुक्त सड़क में गिर कर राहगीर एवं छात्र छात्राएं चोटिल के साथ साथ कपड़े भी खराब हो रहे हैं। मंगलवार को रास्ते पर पानी भरा देख कर छात्र छात्राओं का ग़ुस्सा फूट गया और पीडब्ल्यूडी विभाग के खिलाफ जल जमावयुक्त सड़क में खड़े हो कर प्रदर्शन करते हुए सड़क मरम्मत की मांग की है।

    विदित हो कि इस सम्पर्क मार्ग से होकर रोजाना श्री गांधी इंटर कालेज घोठवां, लाखी देवी रामचन्द्र शुक्ल डिग्री कालेज, गुरुकुल कृष्णा मांटेसरी विद्यालय, जी पी इंटरनेशनल हायर सेकेण्डरी स्कूल बिसुनपुरा हरपुर-बुदहट तथा प्राथमिक विद्यालय बुदहट के करीब सैकड़ों छात्र छात्राओं सहित क्षेत्र के दर्जनों गांवों घोठवां, डेलुआडिह, गुल्टही, चेचुआपार, प्रानपुर, रामपुर, पश्रमेश्वरपुर, बिसुनपुरा समेंत दर्जनों गांवों के कर्मचारी एवं ग्रामिण हरपुर-बुदहट चौराहे पर तीन दिन मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को लगने वाली साप्ताहिक बाजार से सब्जी एवं जरुरी घरेलू सामान के लेन-देन के लिए हमेशा लोगों का आना-जाना लगा रहता है। लेकिन सड़क पर जलजमाव के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है, और लोग उस जलजमाव युक्त सड़क में गिर कर चोटहिल हो रहे हैं।

    इस संदर्भ में अवर अभियंता पीडब्ल्यूडी कृष्ण कुमार शुक्ल ने बताया कि मामला संज्ञान में है। विशेष मरम्मत के लिए कार्ययोजना में दे दिया गया है, स्वीकृति मिल जाने के बाद मरम्मत करा दिया जाएगा।

  • शिक्षिका की हत्या करने का आरोपी पति गिरफ्तार

    शिक्षिका की हत्या करने का आरोपी पति गिरफ्तार

    सूर्य प्रकाश ओझा

    गोरखपुर। मुझसे गलती हो गई…” यह कहते हुए आरोपी रवि प्रताप की नजरें मंगलवार सुबह झुक गईं, जब उरुवा बाजार पुलिस ने उसे पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया। उसकी गिरफ्तारी ने गांव में दहशत के साथ-साथ मृतका के मायके वालों को न्याय की उम्मीद भी दी है।

    उरुवा बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम देवराजपार बुजुर्ग की है, जहां रवि प्रताप (पुत्र कृष्णमुरारी) और उसकी पत्नी के बीच पिछले कुछ दिनों से घरेलू विवाद चल रहा था। रविवार देर रात मामूली कहासुनी ने हिंसा का रूप ले लिया। गुस्से में बेकाबू रवि ने किचन में रखे सिलबट्टे से पत्नी के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। खून से लथपथ पत्नी कराहती रही, मगर आरोपी ने एक न सुनी। परिवार वाले उसे आनन-फानन में अस्पताल लेकर गए, लेकिन सोमवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
    घटना की जानकारी मिलते ही उरुवा बाजार पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतका की मां ने आरोपित दामाद के खिलाफ हत्या की तहरीर दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक दक्षिणी जितेंद कुमार व क्षेत्राधिकारी गोला दरवेश कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक श्यामदेव चौधरी ने टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की। मंगलवार सुबह कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपी रवि प्रताप को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त सिलबट्टा (पत्थर) भी बरामद कर लिया गया, जिसे पुलिस ने साक्ष्य के रूप में सुरक्षित रखा है।

    गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक श्यामदेव चौधरी, उप निरीक्षक भानु प्रताप यादव, कांस्टेबल अग्निवेश कुमार, दीपक कुमार यादव, इसराफिल अहमद और महिला कांस्टेबल अमीषा सिंह शामिल रहीं।

    ग्रामीणों के मुताबिक, आरोपी आए दिन पत्नी पर शक करता और झगड़ता था। “हमने कभी नहीं सोचा था कि वह ऐसा कदम उठा लेगा,” पड़ोस में रहने वाली वृद्धा शांति देवी ने कहा कि घटना ने छोटे बच्चों के सिर से मां का साया छीन लिया। घर में सन्नाटा पसरा है, मासूम बच्चों की आंखें दरवाजे पर टिकी हैं, शायद उन्हें अभी भी इंतजार है कि उनकी मां लौट आए।

    उधर, पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि आरोपी को कठोरतम सजा दिलाकर मृतका को न्याय दिलाया जाएगा। इंसानियत को झकझोर देने वाली यह घटना एक बार फिर घरेलू हिंसा और पारिवारिक झगड़ों की भयावह परिणति का उदाहरण बन गई है, जिसने पूरे गांव को सदमे में डाल दिया है।

  • दहेज हत्या के मामले में तीन गिरफ्तार, पिता और पुत्र सहित सास शामिल

    दहेज हत्या के मामले में तीन गिरफ्तार, पिता और पुत्र सहित सास शामिल

    गोरखपुर। गगहा थाना क्षेत्र में दहेज हत्या के एक सनसनीखेज मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

    पुलिस के अनुसार, हटवा मंझरिया गांव निवासी संदीप विश्वकर्मा, सुधाकर विश्वकर्मा और कुसमौता ने दहेज की मांग को लेकर एक नवविवाहिता को लगातार प्रताड़ित किया। मांग पूरी न होने पर आरोपियों ने महिला की हत्या कर दी। मृतका के परिजनों की शिकायत पर गगहा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया, जिसमें भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 85, 80(2), 351(3) और दहेज प्रतिषेध अधिनियम (डीपी एक्ट) की धारा 3/4 के तहत मामला पंजीकृत किया गया।पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों संदीप विश्वकर्मा, पुत्र सुधाकर विश्वकर्मा,सुधाकर विश्वकर्मा, पुत्र स्वर्गीय गुदरी उर्फ शम्भू,कुसमौता उर्फ कुशमावती, पत्नी सुधाकर विश्वकर्मा, सभी आरोपी हटवा मंझरिया, थाना गगहा, जनपद गोरखपुर के निवासी हैं,को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विकास सिंह, कांस्टेबल अरविंद कुमार यादव, पिंटू प्रसाद, दिलशाद खां, हेड कांस्टेबल चालक नंदलाल यादव और महिला कांस्टेबल आकांक्षा वर्मा शामिल थीं।पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मामले की गहन जांच की जा रही है ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके। यह घटना दहेज जैसी कुप्रथा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की आवश्यकता को फिर से रेखांकित करती है।

  • चिलुआताल में डूबने से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत, सर्च ऑपरेशन जारी

    चिलुआताल में डूबने से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत, सर्च ऑपरेशन जारी

    सूर्य प्रकाश ओझा

    गोरखपुर। गुलहरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बासस्थान मंदिर के समीप चिलुआताल में एक दुखद हादसे में 45 वर्षीय कैलाश निषाद, पुत्र रामनवल निषाद, की डूबने से मौत हो गई। कैलाश निषाद, जो भैरवा टोला पिपरहवा के निवासी थे, की इस घटना ने स्थानीय समुदाय को स्तब्ध कर दिया है।इस हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक के शव की तलाश शुरू कर दी है।घटना की जानकारी मिलने पर सदर उपजिलाधिकारी (एसडीएम) दीपक कुमार गुप्ता ने तत्परता दिखाते हुए डिप्टी कलेक्टर/तहसीलदार सदर ज्ञान प्रताप सिंह और कानूनगो विनय कुमार श्रीवास्तव को मौके पर भेजा। उनके साथ स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (SDRF) की एक विशेष टीम भी तलाशी अभियान में शामिल की गई है। SDRF और तहसील के अधिकारी व कर्मचारी दिन-रात प्रयासरत हैं ताकि मृतक का शव शीघ्र बरामद कर परिजनों को सौंपा जा सके।स्थानीय लोगों के अनुसार, कैलाश निषाद मंगलवार की सुबह तालाब के पास गए थे, लेकिन अचानक हुए इस हादसे ने सभी को सदमे में डाल दिया। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वह तालाब में कैसे डूबे।कुछ प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि संभवतः पैर फिसलने या गहरे पानी में जाने के कारण यह हादसा हुआ।

    *तालाब के आसपास सुरक्षा उपायों की मांग*

    चिलुआताल क्षेत्र में पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिसके चलते स्थानीय लोग प्रशासन से तालाब के आसपास सुरक्षा उपायों की मांग कर रहे हैं। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि शव की बरामदगी के साथ ही इस मामले की गहन जांच की जाएगी।

    *हर संभव मदद का भरोसा*

    SDRF की टीम अत्याधुनिक उपकरणों के साथ तलाशी अभियान में जुटी है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, और वे शव के मिलने की उम्मीद में तालाब के किनारे इंतजार कर रहे हैं। प्रशासन और पुलिस इस दुखद घड़ी में परिवार के साथ है और हर संभव मदद का भरोसा दिला रहा है। वही अब देखने वाली बात यह है कि आखिर कब तक इस तरह से लोगों को मौत के साए में जीना पड़ सकता है।

  • दौड़ते समय एसएसबी जवान की हुई मौत

    दौड़ते समय एसएसबी जवान की हुई मौत

    सूर्य प्रकाश ओझा

    गोरखपुर। फर्टिलाइजर एसएसबी ग्राउंड में मंगलवार की सुबह दौड़ते समय एक जवान बेहोश होकर गिर गया। इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कालेज ले गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
    मृतक की पहचान हिमाचल प्रदेश के जिला कागडा भारी वैजनाथपुर निवासी रमेश कुमार (45) के रूप में हुई। वह एसएसबी में तैनात थे। मंगलवार की सुबह फर्टिलाइजर एसएसबी ग्राउंड में दौड़ते समय अचानक पांव लड़खड़ाने लगे और वह जमीन पर गिर गए।वहां मौजूद साथी तत्काल इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज में ले गए। डॉक्टरों का कहना है की हार्ट अटैक से मौत हो सकती है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

  • एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत अखिल भारतीय पसमांदा मुस्लिम मंच के प्रदेश मंत्री मोहम्मद वाजिक ‘शिबू’ एवं पूर्व महानगर उपाध्यक्ष सलीमुल्लाह अंसारी ने लगाया पेड़

    एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत अखिल भारतीय पसमांदा मुस्लिम मंच के प्रदेश मंत्री मोहम्मद वाजिक ‘शिबू’ एवं पूर्व महानगर उपाध्यक्ष सलीमुल्लाह अंसारी ने लगाया पेड़

    गोरखपुर। आज दिनांक 15.7. 25 को माननीय मुख्यमंत्री जी के आह्वान एक पेड़ मां के नाम के कार्यक्रम के तहत आज क्षेत्राधिकारी कोतवाली परिसर में पूर्व मेयर आदरणीय सत्या पांडे जी के नेतृत्व में एवं क्षेत्राधिकार श्री ओंकार दत्त तिवारी जी के नेतृत्व में अखिल भारतीय पसमांदा मुस्लिम मंच के प्रदेश मंत्री मोहम्मद वाजिक शिबू एवं पूर्व महानगर उपाध्यक्ष सलीमुल्लाह अंसारी जी नेतृत्व में वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया,
    जिसके तहत भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री रईस अहमद अखिल भारतीय पसमांदा मुस्लिम मंच के पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सफीकुर रहमान अखिल भारतीय पसमांदा मुस्लिम मंच के पूर्व क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष आरिफ अहमद जी एवं और शहर के तमाम गणमान लोग उपस्थित रहे।

    अखिल भारतीय पसमांदा मुस्लिम मंच के प्रदेश मंत्री ने कहा शहर में ज्यादा से ज्यादा पौधा लगाया जाएगा पेड़ से प्रदूषण कम होता है सभी को ऑक्सीजन देता है। संकल्प लिया कि आगे भी वृक्षारोपण का कार्यक्रम लगातार चलता रहेगा।

  • पुरानी रंजिश में युवक की बेरहमी से पिटाई

    पुरानी रंजिश में युवक की बेरहमी से पिटाई

    जौनपुर। नकाबपोश दबंगों ने सुनियोजित ढंग से दिया वारदात को अंजाम।

    दबंगों की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।

    (नोट: आपका पत्र/चैनल – निष्पक्ष टुडे उक्त वायरल वीडियों  की पुष्टि नहीं करता।)

    जलालपुर थाना क्षेत्र के चक्के टेनूकटरा ईंट भट्ठे के पास की घटना।

  • स्कूल बैन के टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

    स्कूल बैन के टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

    “मार्ग दुर्घटना में 35 वर्षीय युवक राकेश यादव की मौत हो गई। वह बाइक पर जा रहा था जब एक स्कूल की वैन ने उसे ठोकर मारी। इलाज के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उसकी मौत हो गई”

    ब्यूरो प्रभारी: संतोष कुमार त्रिपाठी, खजनी गोरखपुर।

    खजनी थाना में स्थानीय कस्बा से बच्चों को लेकर इस्कोलेक्स इंटरनेशनल स्कूल की बस हरनहीं जा रही थी।जैसे ही भरोहिया शिव मंदिर के पास पहुंची अचानक मैजिक गाड़ी और नियंत्रित हो गई और गोरखपुर जा रहे बाइक सवार को जबरदस्त ठोकर मारी 35 वर्षीय।

    राकेश यादव उम्र 35 वर्ष पिता स्वर्गीय नंदलाल निवासी डड़वा, पोस्ट घोरांग थाना धनघटा जिला संतकबीर नगर को सुबह लगभग 8 बजे टक्कर मार दी।

    बाइक समेत दूर जाकर गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस 108 से हरनहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। जहां उपचार के दौरान घायल ने दम तोड़ दिया।
    घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। जुटे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी होते पुलिस पहुंच गई 108 की मदद से सीएचसी हरनहीं भेज दिया। जहां उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।

    सूचना मिलते ही घर में कोहरा मच गया मृतक के तीन भाई हैं जिसमें मृतक राजेश सबसे छोटा था जिसके दो पुत्र हैं।बलराम 14 वर्ष,आदित्य 11 वर्ष बलराम मृतक राजेश के माता-पिता का 3 वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी थी।

    थाना अध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया घटना के बाद ड्राइवर गाड़ी छोड़कर भाग गया मैजिक गाड़ी को अपने अपने कब्जे में ले लिया गया है। भाई के तहरीर पर मुकदमा लिखकर उचित कार्रवाई की जाएगी।