Category: न्यूज़
Your blog category
-

हत्या की साजिश में मां गिरफ्तार, बेटा पुलिस अभिरक्षा में
घटना 15 नवम्बर 2024 की रात करीब एक बजे की है। बिनटोलिया निवासी विमला देवी की बेटी देर रात पड़ोस में रहने वाले युवक के पास आ गई। कुछ देर बाद ही विमला देवी और उसका बेटा मौके पर पहुंचे। आरोप है कि विमला देवी और उसके बेटे ने मिलकर पड़ोसी युवक पर लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन किसी तरह उसे अस्पताल ले गए, जहां उसकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। घायल युवक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों की तलाश कर रही।
-

सरयू नदी में दोस्तों संग स्नान करने गया युवक डूबा
गोला। गोला कस्बा के पक्का घाट पर सरयू नदी में दोस्तों के साथ स्नान करने गया युवक रविवार को डूब गया। खबर लिखे जाने तक उसका कुछ पता नहीं लग पाया था। पुलिस स्थानीय गोताखोरों के मदद से युवक की तलाश करवा रही है। एसडीआरएफ टीम भी बुलाई गई है।
क्षेत्र के रामपुर बघौरा गांव निवासी विजय बहादुर का 20 वर्षीय पुत्र निखिल कस्बा स्थित एक इंटर कालेज में 11वीं का छात्र है। सुबह वह घर से कस्बा के लिए पुस्तक खरीदने के लिए निकला था। वह अपने दोस्तों के साथ कस्बा स्थित पक्का घाट पर पहुंच गया और घाट पर स्थित एक बांस को पकड़कर नदी में नहाने लगा। इसी दौरान बांस टूट गया और वह नदी के धारा में बह गया। उसके दोस्तों ने घाट पर उपस्थित लोगों को उसके डूब जाने की सूचना दिया। थोड़ी ही देर में पुलिस और डूबे युवक के घर वाले मौके पर पहुंच गए। वह अपने दो भाइयों में बड़ा है।
-

एलपीएम की छात्रा अनुश्री रिया ने एक पेड़ मां के नाम मुहिम का किया शुभारंभ
गोला। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के देशव्यापी अभियान की सफलता के लिए गोला का एलपीएम पब्लिक स्कूल”एक पेड़ मां के नाम” अनूठी पहल शुरू करने जा रहा है। बच्चे अपने घर या स्कूल में अपनी मां के साथ पौधरोपण करते हुए बकायदा फोटो खीचकर एप पर अपलोड कर मुहिम का आगाज करेंगे और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में यह संदेश बच्चों के माध्यम से समाज में दिया जाएगा।
ऐसे में उपनगर गोला निवासिनी एवं एलपीएम पब्लिक स्कूल बारहवी की छात्रा अनुश्री रिया ने अपनी मां के साथ पौधरोपण कर इस मुहिम का आगाज किया।इस दौरान मां पूनम यादव ने कहा कि जैसे मां अपने बच्चों की सुरक्षा,भविष्य की योजना का ध्यान रखती है। इसी प्रकार पौधे भी मां की तरह हमारी सेहत का ध्यान रखते हैं, हमें बीमारियों से बचाते हैं। मां की तरह विपरीत परिस्थितियों में हमारी सहायता करते हैं। यह अभियान एक पेड़ मां के नाम एक प्रयास है, जो हमारी मातृभूमि और प्रकृति के प्रति हमारे सम्मान और समर्पण को दर्शाता है। इस अभियान का उद्देश्य मां के नाम पर पेड़ लगाना और एक स्थाई स्मृति बनाना है। जो न केवल पर्यावरण की रक्षा करेगा बल्कि एक हरे और समृद्ध भविष्य के निर्माण में भी योगदान देगा।
-

सोशल मीडिया पर राजेश त्रिपाठी को खूब मिली बधाई
गोला। 20 जुलाई 1964 को चिल्लूपार के सीधेगौर (बल्थर) गांव में जन्में उत्तर प्रदेश सरकार में रहे पूर्व मंत्री व मुक्तिपथ वाले बाबा के नाम से मशहूर चिल्लूपार के विधायक राजेश त्रिपाठी रविवार को 61 वर्ष के हो गए। उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं देने के लिए उत्तर प्रदेश के तमाम नेताओं सहित आम जनता में भी खासा उत्साह देखने को मिला है। सोशल मीडिया पर जन्मदिन की शुभकामनाओं से भरे कई टैग ट्रेंडिंग में बने रहे।
बीते विधान सभा चुनाव में चिल्लूपार में पहली बार कमल खिलाकर तीसरी बार विधायक बने और हाल ही में प्रदेश में संपन्न हुए निकाय चुनाव,विधानपरिषद् के चुनावों और लोक सभा चुनाव में पार्टी को रिकॉर्ड जीत दिलाने वाले विधायक राजेश त्रिपाठी के जन्मदिन पर जनता ने दिल खोलकर प्रेम लुटाया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स विभिन्न टैग के जरिए अपने चहेते विधायक को शुभकामनाएं देने में पीछे नहीं
हैं। ट्विटर पर इस दौरान एक साथ कई टैग ट्रेंड में दिखे। इसमें
चिल्लूपार के लोकप्रिय विधायक,मुक्तिपथ वाले बाबा,उ•प्र• विधान मंडल दल सचेतक,वरिष्ठ पत्रकार, अभिभावक,प्रिय बड़े भाई,आदरणीय चाचा जी,पूर्व मंत्री,”चिल्लूपार के गौरव” के टैग के साथ जनता विधायक के कार्यों की तारीफ के साथ उनके दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना कर रहे हैं।विधायक राजेश त्रिपाठी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने वालों में केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष अस्मिता चंद,जिला मंत्री स्वतंत्र सिंह,जिला कोषाध्यक्ष शत्रुघ्न कसौधन,पूर्व चेयरमैन गिरधारीलाल स्वर्णकार,समाजसेवी अखिलेश ऊर्फ नन्हे दूबे,सपा नेता राजेश कुमार यादव,गोला मंडल उपाध्यक्ष अजय राजभर,राकेश कुमार यादव,आचार्य वेद प्रकाश त्रिपाठी,भाजपा नेता नित्यानंद मिश्र,अनिल भट्ट,आनंद चंद,रतन प्रकाश दूबे,पूर्व जिपंस सत्यप्रकाश यादव,चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर,राजकपूर सिंह सैंथवार,पूर्व प्रधान संजय राय,सरयू रत्न से सम्मानित एवं युवा भाजपा नेता उमेश कुमार यादव व पंकज सोनकर,शशिभूषण राय,राम प्रताप राय,राजेश यादव, आलोक पाण्डेय, प्रवीण दूबे,प्रशांत शाही,अखंड प्रताप शाही,नवनीत राय,घनश्याम कुमार,राजेश पाण्डेय,घनानंद यादव,अखिलेश तिवारी,विनोद तिवारी,रमेश शाही,श्रीराम यादव,सुधाकर दूबे,अशोक वर्मा आदि शामिल रहे।
-

पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु सेमिनार आयोजित
ब्यूरों प्रभारी —- विनय तिवारी
बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) : बड़हलगंज उपनगर के श्रीमती सुदामा देवी सरस्वती शिशु मंदिर के माधव सभागार में गंगा समग्र द्वारा पर्यावरण पर सेमिनार का आयोजन किया गया।
रविवार को आयोजित पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्द्धन सेमिनार को सम्बोधित करते हुये गंगा समग्र के प्रदेश संयोजक राजकिशोर मिश्र ने बताया कि यदि पर्यावरण सुरक्षित नहीं है तो मानव जीवन भी सुरक्षित नहीं होगा इसलिए हमें गंगा एवं सभी सहायक नदियों तथा सभी जल स्रोतों को स्वच्छ एवं निर्मल करना होगा
धरती पर अधिक से अधिक पेड़ पौधों को लगाना होगा जिससे ऑक्सीजन की प्रचुर मात्रा बनी रहे और वर्ष भी भरपूर हो
बच्चों को शपथ दिलाया गया।
हम नदियों और पोखरों में तालाबों में अपने घर की गंदगी नहीं डालेंगे।
पॉलिथीन प्लास्टिक युक्त चीज प्रयोग नहीं करेंगे।
जल की जितनी आवश्यकता है उतना ही उपयोग करेंगे।इसके पूर्व गंगा समग्र के सदस्यों ने विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
इस अवसर पर गंगा समग्र के जिला संयोजक आचार्य मुन्ना निगम, सह संयोजक हरिशंकर सिंह, प्रधानाचार्य मनीष पाण्डेय, श्रीमती किरण पांडे, सह नगर कार्यवाह ओमप्रकाश गुप्ता तथा विद्यालय के आचार्य एवं आचार्य बहने उपस्थित रही।
-

महिला से सोने की चेन झपट कर महिला फरार
“शनिवार को सुबह आठ बजे महिला से चेन स्नैचिंग की हुई घटना आटो से मंदिर जा रही महिला के गले से चेन निकाल ले गई संदिग्ध महिला,जांच में जुटी पुलिस”
ब्यूरो प्रभारी : संतोष कुमार त्रिपाठी, खजनी गोरखपुर।
खजनी थाना क्षेत्र के रुद्रपुर गाँव निवासी मीरा देवी पत्नी स्व.बृजराज शुक्ला आज खजनी चौराहे से सिकरीगंज मार्ग की ओर खजनी से महज 2 किमी दूर स्थित भरोहियां गांव के शिव मंदिर तक लगभग सुबह 10.30 के लगभग शिवचर्चा सुनने आटो में सवार होकर जाने के लिए निकली महिला का आरोप है कि उसके गले से 10 ग्राम की सोने का चेन पहने थी उस समय आटो में तीन अन्य महिलाएं तथा एक अकेली महिला उनके बगल में बैठ कर मंदिर की ओर निकलीं किंतु मंदिर से करीब 500 मीटर पहले ही मीरा देवी के बगल में बैठी महिला ने आटो चालक से आटो रोकने के लिए कहा और जैसे ही आटो रूका महिला किराया दे कर नीचे उतर गई।आटो फिर चल पड़ी इस बीच मीरा देवी ने देखा कि उनके गले में पहनी हुई करीब 10 ग्राम की सोने की चेन गायब है, उन्हें लगा कि चेन कहीं गिर गई है, साथ ही संदिग्ध महिला पर संदेह हुआ तब तक आटो चालक करीब 100 मीटर आगे निकल चुका था, उसने तुरंत आटो पीछे घुमाई और उस स्थान पर पहुंचा जहां संदिग्ध महिला नीचे उतरी थी। किंतु मौके पर दूर तक महिला कहीं नजर नहीं आई।
पीड़िता ने खजनी थाने में पहुंच कर पुलिस को घटना की सूचना दी, पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़िता ने बताया कि वह सोने की चेन उसके दिवंगत पति के द्वारा दी गई एक बहुमूल्य आखिरी निशानी थी।
सूचना मिलते ही पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई, सीसीटीवी कैमरे से संदिग्ध महिला की शिनाख्त का प्रयास किया गया किन्तु मौके पर कोई भी कैमरा चालू नहीं मिला।
इस संदर्भ में थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया कि महिला की उम्र 65 वर्ष है गले की चेन कहीं गिर गई या किसी ने निकाल ली इस पर संदेह की स्थिति बनी हुई है, मामले की जांच चल रही है। -

गंगा समग्र जिला कार्यकारिणी गोरखपुर की बैठक संपन्न, वृक्षारोपण कार्यक्रम की हुई शुरुआत
ब्यूरों प्रभारी —- विनय तिवारी
बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे): बड़हलगंज गंगा समग्र जिला कार्यकारिणी गोरखपुर की एक आवश्यक बैठक बड़हलगंज मिश्रौली स्थित प्रदेश जैविक कृषि प्रमुख श्रीमान चिंता त्रिपाठी के आवास पर संपन्न हुई। इस अवसर पर एक वृक्ष गंगा मां के नाम रोपित किया गया और यह वृक्षारोपण कार्यक्रम पूरा अगस्त माह तक चलेगा।
प्रदेश संयोजक राज किशोर मिश्रा कहा कि ने इस वृक्षारोपण कार्यक्रम का महत्व पर्यावरण संरक्षण और गंगा नदी की स्वच्छता को बनाए रखने में है। यह कार्यक्रम गंगा समग्र जिला कार्यकारिणी गोरखपुर की एक महत्वपूर्ण पहल है।
इस बैठक में प्रदेश घाट प्रमुख यतींद्रनाथ त्रिपाठी, जिला संयोजक मुन्ना निगम, सह जिला संयोजक हरिशंकर सिंह, सह जिला संयोजक संतोष कुमार पांडे, ए नेशनल इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य बैजनाथ मिश्रा, पंकज त्रिपाठी, देवेंद्र सिंह, लक्ष्मीकांत निगम, जिला संरक्षक लक्ष्मी नारायण गुप्त, सह नगर कार्यवाह ओम प्रकाश गुप्ता तथा अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
-

सावन मेला के मद्देनजर एडीएम और एसडीएम ने किया मुक्तिपथ का निरीक्षण
ब्यूरों प्रभारी —- विनय तिवारी
बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे): बड़हलगंज सावन माह में बड़हलगंज क्षेत्र में कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की सुविधाओं की देखरेख को लेकर एडीएम प्रशासन व एसडीएम गोला ने पुलिस प्रशासन के साथ घाटों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
शनिवार को दोपहर बड़हलगंज पहुंचे एडीएम प्रशासन सहदेव मिश्र और एसडीएम गोला अमित जायसवाल ने अधिशासी अधिकारी रामसमुख के साथ बड़हलगंज स्थित बाबा मुक्तिपथ परिक्षेत्र का निरीक्षण कर स्वच्छता, लाइट, पथप्रकाश, बेरिंगकेटिंग, चिकित्सा, सुरक्षा आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
मौके पर मौजूद चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने उन्हें नगर पंचायत कर्मियों को घाटों पर स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया। उन्होंने स्नान के लिए सरयू तट पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की आवश्यकताओं को तत्काल पूरा कराने के लिए भी कर्मचारियों को निर्देशित भी किया।
इस अवसर पर भाजपा नेता सन्तोष जायसवाल, वरिष्ठ लिपिक सुनील कुमार, उमेश यादव, अखिलेश यादव, हिमांशू गौड़, आशीष उमर, विकास गौड़ आदि मौजूद रहे। -

डीएम एसपी ने संपूर्ण समाधान दिवस में सुनी फरियादियों की शिकायत
“समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने लंबित विवादों के निपटारे के लिए दिए सख्त निर्देश 72 फरियादी पहुंचे 8 मामलों का समाधान हुआ”
ब्यूरो प्रभारी: संतोष कुमार त्रिपाठी, खजनी गोरखपुर।
खजनी/ गोरखपुर। तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता के लिए अपराह्न 1 बजे पहुंचे जिलाधिकारी कृष्ण करूणेश ने विवादित मामलों के प्रभावी समाधान के लिए सख्त आदेश दिए, डीएम के समक्ष पेश हुई महिला बेलघाट के डंड़वां गांव की रीता देवी ने बताया कि लेखपाल द्वारा खेत की नापी के बाद विपक्षी पत्थर उखाड़ कर फेंक दे रहे हैं। डीएम ने एसडीएम को आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का आदेश दिया। बेलघाट ब्लॉक के कुआं गांव के विंध्याचल ने बताया कि विपक्षी सार्वजनिक चकमार्ग पर मिट्टी नहीं डालने दे रहे हैं, तीन घरों के लिए आने जाने का रास्ता नहीं है, मामले में डीएम ने एसडीएम को विपक्षियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया। डोहरियां गांव के मूल निवासी दीनानाथ मोदनवाल ने डीएम को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि गांव की पोखरी पाट कर उस पर मदरसे का निर्माण किया गया है, सरकारी खलिहान की जमीन पर भी अवैध कब्जा है जिसमें महिला ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि की सहमति है, बताया कि मौके पर जांच के लिए पहुंचे लेखपाल द्वारा विवाद की आशंका जताते हुए पुलिस फोर्स उपलब्ध कराने का हवाला देकर कार्रवाई नहीं की गई, और पैमाइश नहीं किया गया तथा उन्हें बताए बिना झूठी रिपोर्ट लगा दी गई, मामले में डीएम ने एसडीएम को टीम बना कर कार्रवाई करने और अवैध निर्माण हटाने का आदेश दिया। बेलूडीहां गांव की बबिता पांडेय ने पट्टीदारों द्वारा अपने हिस्से की जमीन पर कब्जा करने की शिकायत की डीएम ने एसडीएम को मामले की जांच कराने और कार्रवाई का आदेश दिया।
इससे पूर्व दिवस प्रभारी एसडीएम राजेश प्रताप सिंह के समक्ष अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे लगभग 32 फरियादियों की शिकायतों को सुनते हुए एसडीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को जांच और कार्रवाई करने का निर्देश देते हुए नियत समय सीमा के भीतर आख्या प्रस्तुत करने का आदेश दिया। समाधान दिवस में डीएम के समक्ष कुल 40 फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पेश हुए। मौके पर 8 मामलों को सुलझा दिया गया।
समाधान दिवस में एसएसपी राजकरन नैय्यर मुख्य विकास अधिकारी शाश्वत त्रिपुरारी सीएमओ डॉ.राकेश झा एसओसी एसके शुक्ला तहसीलदार ध्रुवेश कुमार सिंह बीडीओ खजनी रमेश शुक्ला क्षेत्राधिकारी उदय प्रताप सिंह खजनी थानाध्यक्ष अनूप सिंह समेत कई थाना अध्यक्ष सहित अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
-

समीक्षा बैठक में विद्यालयों में जूनियर रेडक्रॉस के गठन हेतु जिला विद्यालय निरीक्षक ने दिए निर्देश
सूर्य प्रकाश ओझा
गोरखपुर। इस्लामिया इंटर कॉलेज, बक्शीपुर गोरखपुर में जनपद के समस्त विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की समीक्षा बैठक जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ अमरकांत सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा इस समीक्षा बैठक में अन्य विभागीय गतिविधियों व शैक्षिक प्रगति की समीक्षा के क्रम में रेडक्रॉस गोरखपुर के गतिविधियों का वर्णन करते हुए बताया कि एनसीसी व स्काउटिंग की भाँति रेड क्रॉस भी पाठ्य सहगामी क्रियाकलापों का एक महत्वपूर्ण अंग है।शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य के क्षेत्र में रेडक्रॉस गोरखपुर अपनी अहम भूमिका अदा कर रही है साथ ही उन्होंने बैठक में सम्मिलित जनपद के समस्त प्रधानाचार्यों से यह अनुरोध किया कि बच्चों के अंदर समाज के प्रति सेवा भाव व सामाजिकता जैसे भाव उत्पन्न करने हेतु विद्यालयों में जूनियर रेडक्रॉस का गठन किया जाना अत्यंत आवश्यक है |
उक्त अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी गोरखपुर के उपसभापति डॉक्टर दिनेश मणि त्रिपाठी, सचिव अजय प्रताप सिंह द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया गया।
सचिव अजय प्रताप सिंह ने कहा कि रेडक्रास संस्था द्वारा शीघ्र ही प्रधानाचार्य गण की एक महत्वपूर्ण कार्यशाला आयोजित की जाएगी, जिसमें विद्यालयों में जूनियर रेडक्रास के गठन तथा प्राथमिक चिकित्सा आदि के विषय में विधिवत जानकारी दी जाएगी।
उप सभापति डॉक्टर दिनेश मणि त्रिपाठी ने कहा की वर्तमान समय में जिस प्रकार से मानवीय जीवन में आपात घटना /दुर्घटना हो रही है, रेडक्रॉस की उपादेयता बढ़ गई है। प्रत्येक व्यक्ति को प्राथमिक चिकित्सा की विधि से ही नहीं बल्कि अब तो सीपीआर भी प्रत्येक व्यक्ति को आना चाहिए। इसके लिए रेडक्रॉस की पहल सराहनीय है।
इस अवसर पर रेडक्रास के संदेशों को व्यक्त करने वाले आकर्षक कप से बैठक में उपस्थित अधिकारियों और प्रधानाचार्यों को सम्मानित किया गया।इस बैठक में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के रक्तदान प्रभारी ज्ञानेंद्र ओझा भी उपस्थित थे।
“उक्त सूचना पंकज पांडेय मीडिया प्रभारी इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी ने दिया।”









