Category: न्यूज़
Your blog category
-

चोरी की मोटरसाइकिल और आभूषणों के साथ 6 अभियुक्त गिरफ्तार
गोरखपुर। जिले में अपराधों पर अंकुश लगाने और अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पीपीगंज पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। प्रभारी निरीक्षक पीपीगंज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सर्विलांस सेल और एंटी थेफ्ट सेल के सहयोग से छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
-

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चेयरमैन ने किया इंटरलॉकिंग और आधारशिला पूजन, गायत्री मंदिर की रखी गई आधारशिला
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे): बडहलगंज उपनगर के सरयूनगर वार्ड में प्राचीन विश्वकर्मा मंदिर परिसर में इंटरलॉकिंग कार्य और गायत्री मंदिर निर्माण हेतु नींव पूजन का कार्य चेयरमैन प्रीति उमर ने अपने पति महेश उमर और सभासद सुदीप वर्मा के साथ विधिवत पूजनोपरांत किया।
बता दे कि बड़हलगंज नगर के नई हनुमानगढ़ी मुहल्ला स्थित प्राचीन विश्वकर्मा मंदिर से श्रद्धालुओं की आस्था गहरे से जुड़ी है, अक्सर मन्दिर में आसपास के लोगों द्वारा धार्मिक व सामाजिक गतिविधियों का संचालन किया जाता रहा है जिसे लेकर विगत कई वर्षों से मंदिर परिसर को समतल करने के साथ उसपर इंटरलॉकिंग लगाए जाने की मांग होती आ रही थी। जनता की यह आवाज स्थानीय श्रद्धालुओं ने चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर तक पहुंचाई, जिसे पूरा करते हुए चेयरमैन प्रीति उमर ने मंदिर परिसर में इंटरलॉकिंग के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुये श्रावण सोमवार को एकादशी तिथि के अवसर पर विधिवत पूजनोपरांत इंटरलॉकिंग कार्य का श्रीगणेश कराया।
इसके साथ ही चेयरमैन दंपत्ति ने पुरानी हनुमान गढ़ी मोहल्ला स्थित गायत्री मंदिर और यज्ञ शाला मन्दिर के नवनिर्माण कार्य हेतु आधारशिला पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया। यहां यह बताना जरूरी है कि सरयू तट स्थित यह क्षेत्र जुआरियों का अड्डा बन चुका था, जिससे मुक्ति के लिये स्थानीय निवासी काफी अरसे से मंदिर का जीर्णोद्धार कराने की मांग कर रहे थे, ताकि वहां श्रद्धालुओं को सुविधा मिल जाय और अवांक्षित तत्वों का प्रश्रय बंद हो। जिसे संज्ञान में लेकर चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने स्थानीय प्रशासन को सतर्क करने के साथ मन्दिर के जीर्णोद्धार का वीणा उठाया था। श्रावण सोमवार एकादशी के अवसर पर जनता की दो मांगो को पूरा करने की दिशा में नगरपंचायत द्वारा सार्थक शुरुआत किए जाने से स्थानीय निवासियों ने चेयरमैन प्रीति उमर और प्रतिनिधि महेश उमर के प्रति आभार ज्ञापित किया।
इस अवसर पर सभासद दीपक शर्मा, जनसेवा संस्था के महामंत्री संतोष जायसवाल, गायत्री परिवार यज्ञाचार्य पुरुषोत्तम जायसवाल, यतींद्र नाथ त्रिपाठी, लालजी वर्मा, विजयलक्ष्मी जायसवाल, संजय कसेरा, कैलाश वर्मा, संजय पटवा, शिवम वर्मा, अमरनाथ उमर, परमात्मा पटवा, अमलेश भारती, सुरेश उमर, कृष्ण कुमार गुप्ता, डब्ल्यू सोनकर, पवन यादव, संतोष यादव, वीरेंद्र वर्मा, विवेक जायसवाल, अजय मोदनवाल, हिमांशू गौड़, उमेश यादव, आशीष उमर, विकास गौड़, महेश वर्मा आदि मौजूद थे। -

गैरइरादतन हत्या के तीन वांछित आरोपी गिरफ़्तार
सूर्य प्रकाश ओझा
गोरखपुर। गैरइरादतन हत्या और एससी/एसटी एक्ट के तहत फरार चल रहे तीन वांछित आरोपियों को बेलीपार पुलिस ने गिरफ्त में लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में आकाश कुमार, दिनेश कुमार और सुमीत गौड़ शामिल हैं।इन्हें उनके गांव रूदाईन और कनईल से दबोचा गया। ये आरोपी एक युवक की पीट-पीटकर हत्या करने और उसके भतीजे को जान बचाने के लिए नदी में कूदने के कारण हुई घटना के आरोपित हैं।
जानकारी के अनुसार, 13 जुलाई 2025 को वादिनी के पुत्र और भतीजे बाइक से अपनी मौसी के घर जा रहे थे। इसी दौरान आरोपितों ने बाइक रोककर युवकों के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट से बचने के लिए वादिनी का भतीजा नदी में कूद गया, जिससे उसकी जान बच गई। हालांकि, वादिनी का बेटा नदी से बाहर नहीं निकल सका और उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद बेलीपार थाना में गैरइरादतन हत्या, मारपीट और एससी/एसटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।पहले ही एक आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अब पुलिस ने शेष तीनों आरोपियों को भी दबोच लिया है। -

अवैध खनन कर रहे दो ट्रैक्टर – ट्राली सीज
ब्यूरों प्रभारी —-विनय तिवारी
बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे): बड़हलगंज क्षेत्र के खड़ेसरी गांव के बंधे के पास अवैध मिट्टी खनन कर रहे दो ट्रैक्टर-ट्राली को नायब तहसीलदार गोला जयप्रकाश कुमार ने सीज कर दिया।
रविवार की रात अवैध खनन की सूचना पर मौके पर पहुचें नायब तहसीलदार ने खड़ेसरी गांव में बंधे के पास अवैध मिट्टी खनन कर रहे दो ट्रैक्टर-ट्राली को सीज कर कोतवाली बड़हलगंज के सुपुर्द कर दिया। नायब तहसीलदार ने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी बड़हलगंज क्षेत्र मे अवैध मिट्टी खनन हो रहा हैं। जब मौके पर पहुंचे तो अवैध खनन कर मिट्टी लदी दो ट्रैक्टर-ट्राली बंधे के पास से जा रहा था जब पिछा किया तो मिट्टी गिराकर भागने लगा, कुछ दुर जाकर ट्रैक्टर-ट्राली छोड़ कर चालक फरार हो गया। उन्होने कहा कि अवैध खनन के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
-

गीडा पुलिस ने करीब एक लाख रुपए की हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब को किया बरामद
संवाददाता– एस.पी. सिंह
सहजनवां, ( गोरखपुर ) ।गीडा थाना के पिपरौली चौकी पुलिस ने हाइवे से 120 शीशी हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब एक कार से बरामद की है। साथ ही एक आरोपि भी पकड़ा गया है।
बताते चले कि, गीडा थाना प्रभारी अश्वनी पाण्डेय के नेतृत्व में रविवार की रात को पिपरौली चौकी प्रभारी संतोष कुमार सिंह हाइवे पर गश्त कर रहे थे, की तभी मुखबिर से सूचना मिली कि हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब को एक कार में भर कर बिहार भेजा जा रहा है। जिसके बाद तत्काल एक्शन में आई पुलिस ने हाइवे स्थित एक ढाबे पर खड़ी कार को पकड़ा और चालक को बुलाकर तलाशी लेने लगीं। तभी कार में सवार एक युवक भाग गया। जिसके बाद चालक दिल्ली के रघुवीर नगर खंगाला निवासी मनीष पुत्र टूनटून को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी में गाड़ी के अंदर 120 शीशी हरियाणा निर्मित विभिन्न ब्रांडों की शराब बरामद की गई। जिसके बाद आरोपि के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपी के साथी की तलाश की जा रही है।
-

सीएचसी बड़हलगंज का एसडीएम ने किया निरीक्षण, छः स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित
ब्यूरों प्रभारी — विनय तिवारी
बड़हलगंज/गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे): बड़हलगंज एसडीएम गोला अमित कुमार जायसवाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़हलगंज का निरीक्षण किया। निरीक्षण मे चिकित्सक सहित छः स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित पाये गये।
सोमवार को अचानक पहुंचे एसडीएम श्री जायसवाल ने दवाओं का भौतिक सत्यापन किया। फार्मासिस्ट द्वारा स्टाक रजिस्टर उपलब्ध नही कराया गया। एसडीएम ने तत्काल रजिस्टर बनाने का निर्देश दिया। डेंटल कक्ष में खराब चेयर देख अधीक्षक अतुल कुमार गुप्ता को जिला मुख्यालय से पत्राचार कर नया चेयर मंगाने का निर्देश दिया। इस दौरान एक महिला द्वारा आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर की गई शिकायत पर संबंधित को निर्देशित किया। मौके पर अधीक्षक अतुल कुमार, डा. शैलेष राय, डा. कृष्णानंद राय आदि मौजूद रहे।
-

पीड़ित 11 वर्ष से लगा रहा तहसील का चक्कर, आरोप: राजस्व विभाग ने लगा दिया फर्जी रिपोर्ट
संवाददाता– एस.पी. सिंह
सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।सहजनवां तहसील क्षेत्र के वार्ड 12 के निवासी विजन सिंह पुत्र स्व सीताराम, चकमार्ग और निजी भूमि की पैमाईश के लिए 11 वर्ष से न्याय की गुहार लगा रहा है। लेकिन राजस्व विभाग के जिम्मेदारों द्वारा बार बार फर्जी रिपोर्ट लगा देने से पीड़ित को न्याय नहीं मिल रहा है। पीड़ित ने बताया कि गाटा संख्या 352 का पत्थर नशब के लिए आदेश 28 अगस्त 2021 में हुआ था, तथा गाटा 351 चकमार्ग के पैमाईश के लिए आदेश भी कराया है। तभी से राजस्व विभाग के जिम्मेदार फर्जी रिपोर्ट लगाकर इतिश्री कर रहे है। पीड़ित ने 2018 में सीएम से शिकायत दर्ज कराया था, तो जिम्मेदारों भूमि चिन्हित कर लेने का फर्जी रिपोर्ट लगा दिया है। जब पीड़ित को न्याय नहीं मिला तो उसने फिर सीएम से शिकायत किया, तो राजस्व विभाग फिर खेल खेल गया। रिपोर्ट लगा दिया गया कि किसी कारण वश पैमाईश नहीं हो पाई और पैमाईश के लिए अगला तिथि 6 जून 2018 रखा गया। लेकिन बिना पैमाईश किए राजस्व विभाग के जिम्मेदारों ने रिपोर्ट लगा दिया कि विपक्षी पैमाईश नहीं करने दे रहे है। बार बार शिकायत के बाद राजस्व विभाग के जिम्मेदारों ने रिपोर्ट लगा दिया कि भूमि चिन्हित कर दी गई है। नगर पंचायत चकमार्ग कर कार्य शुरू कराने जा रहा है। पीड़ित इसके पूर्व कई बार उच्चाधिकारियों से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाया है। लेकिन 11 वर्ष से उसे अभी तक न्याय नहीं मिल पाया है।
इस संदर्भ में एसडीएम सहजनवा ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। मामले की जांच कराई जाएगी।
-

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहजनवा का एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण
संवाददाता– एस.पी. सिंह
सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।उपजिलाधिकारी सहजनवा केशरी नंदन तिवारी ने सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहजनवा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। बिना किसी को सूचित किए अचानक सीएचसी पहुंचे, जिससे सीएचसी में हड़कंप मच गया। परिसर में इधर–उधर टहल रहे कर्मी भागकर अपने ड्यूटी प्वाइंट पर जाने लगे। जिसे देखकर उपजिलाधिकारी ने सबको रोककर कड़ी फटकार लगाई और ड्यूटी को ईमानदारी से करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि चिकित्सा जैसी आकस्मिक सेवा में शिथिलता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने परिसर के अंदर और बाहर के साफ सफाई की व्यस्था को देखते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की, और साफ सफाई की व्यवस्था को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। वही डॉक्टरों से बाहर की दवा नही लिखने, और निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित कर्मियों पर कार्यवाही के भी निर्देश दिए। निरीक्षण कर समय सीएचसी अधीक्षक व्यास कुशवाहा उपस्थित पाए गए वही अनुपस्थित कर्मियों में डॉ दीपा अग्रवाल, डॉ हिमानी यादव, स्टॉप बबली निषाद, बिना सिंह, अंशिका यादव, सोनिया, रुपैया खातून, और लैब टेक्नीशियन रेखा सिंह अनुपस्थित रही।
-

चिल्लूपार विधायक के जन्मदिन पर समर्थकों ने काटा केक दी मिठाई
ब्यूरों प्रभारी —-विनय तिवारी
बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) चिल्लूपार के विधायक राजेश त्रिपाठी का जन्मदिन समर्थकों ने क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पूरे उल्लास के साथ मनाया और केक काटने के साथ मिठाइयों का वितरण किया।
रविवार को नगरपंचायत बड़हलगंज स्थित विश्वनाथ उमर सभागार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने परिचय बैठक के बाद केक काटा और सबको मिठाइयाँ खिलाई। चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर के नेतृत्व में जनसेवा महामंत्री संतोष जायसवाल, समाजसेवी आनन्द दूबे, अरविन्द सिंह, अष्टभुजा सिंह, लिपिक सुनील कुमार, जिला मंत्री स्वतंत्र सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष द्वय दुर्गेश मिश्रा, बृजेश वर्मा, महामंत्री राजकुमार निगम, आनन्द त्रिपाठी, प्रवीण मोदनवाल, सभासद राजीव मिश्र, दीपक त्रिपाठी, अमूल्य चौबे, जितेंद्र पासी, सूरज सोनकर, संजय सोनकर, सुदीप वर्मा, सुनील यादव, राकेश राय, राम दास मद्धेशिया, नियाज़ कुरैशी, व्यापार मंडल अध्यक्ष श्रीकांत सोनी, धर्मराज निषाद, आलोक त्रिपाठी, प्रधानसंघ के जिलाप्रभारी हृदयशंकर सिंह,सुरेश उमर, अनूप जायसवाल, राजेश जायसवाल, शिवाजी सिंह, धनंजय कन्नौजिया, राधेश्याम भारती, निशा जायसवाल, विजयलक्ष्मी जायसवाल, राजवेद तिवारी, मानस मणि त्रिपाठी, शैलेन्द्र राय, अखंड शाही, प्रशांत शाही, गंगा सागर शाही, निखिल गुप्ता, शमीउल्लाह अंसारी, बनवारी प्रसाद, राधेश्याम भारती, दिलीप तिवारी, कृष्णा गुप्ता, अभिषेक पाण्डेय, अमलेश भारती, रविन्द्र चौधरी, महेश पटेल, अजय भारती, आजाद अहमद, आदि ने केक काट कर विधायक श्री त्रिपाठी का जन्मदिन सेलिब्रेट किया।
इस अवसर पर श्री त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया। इसके पूर्व विधायक आवास पर भी जुट समर्थकों ने केक काट कर मिष्ठान वितरित किया, वही सांयकाल को चरण पादुका कुटी पर सहभोज का कार्यक्रम आयोजित कर विधायक के लंबी उम्र की कामना की गई
-
जिंदा पिता को कागज में मार डाला
सूर्य प्रकाश ओझा
गोरखपुर । चिलुआताल थाना क्षेत्र में एक बेटे ने अपने पिता को जिंदा रहते ही मार दिया। साजिश रचकर पिता के जिंदा रहते फिर मरने के बाद 2 बार डेथ सर्टिफिकेट बनवाया।नगर निगम की फाइलों की जांच में मामला उजागर हुआ।नगर निगम के जन्म-मृत्यु जोन-3 के रजिस्ट्रार शादिक अली ने चिलुआताल थाने में तहरीर दी।शनिवार को चिलुआताल थाने की पुलिस ने झुंगिया फतेहपुर निवासी कैलाश के खिलाफ ,धोखाधड़ी की धारा में केस दर्ज।नगर निगम कर्मी ने कहा- फाइलों की जांच में यह प्रकरण सामने आया है। झुंगिया फतेहपुर निवासी राम भवन का दो तिथियों में अलग-अलग डेथ सर्टिफिकेट जारी कराया गया है। पहला डेथ सर्टिफिकेट 6 फरवरी 2015 में जारी कराया गया। इसमे मौत की डेट 12 फरवरी 2006 दिखाई गई थी।इसके बाद दूसरा डेथ सर्टिफिकेट 1 मार्च 2020 को जारी कराया गया। इसमे मौत की डेट 12 फरवरी 2003 दिखाई गई थी।नगर निगम कर्मी ने बताया- जांच में यह प्रकरण सामने आया। एक ही व्यक्ति की मौत दो तिथियों में संभव नहीं है। इसके बाद जांच पड़ताल में कैलाश का नाम सामने आया है। कैलाश ने जानबूझकर साजिश के तहत झूठी सूचना दी। इसके पीछे क्या कारण रहा होगा, इसका भी पता लगाया जा रहा है।








