Category: न्यूज़

Your blog category

  • मिनवा में ‘स्कूल चलो अभियान’ का भव्य आयोजन

    मिनवा में ‘स्कूल चलो अभियान’ का भव्य आयोजन

     

    संवाददाता– एस.पी. सिंह
    सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।

    मिनवा के कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय में ‘स्कूल चलो अभियान’ का किया गया भव्य आयोजन”। बताते चले कि ग्राम पंचायत मिनवा के कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय में “स्कूल चलो अभियान” का आयोजन उत्साह और जागरूकता के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर अभिभावकों और बच्चों को शिक्षा के महत्व को समझाते हुए, सभी बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन और उनकी सतत उपस्थिति का संकल्प लिया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने कहा कि, “हर बच्चा पढ़ेगा तभी गांव का भविष्य संवर पाएगा”। अभियान में ग्राम प्रधान दिनेश कुमार जायसवाल, शिक्षकगण कनक, लक्ष्मी, शशि बाला, कृष्णा, अरविंद, प्रियंका एवं ग्रामीणों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया और शिक्षा को समाज में बदलाव की असली ताकत बताया। सभी अभिभावकों से अपील की गई कि “अपने बच्चों को प्रतिदिन स्कूल भेजें, क्योंकि शिक्षा ही उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाएगी।”

  • युवक का अपहरण कर कमरे में बंद कर पिटाई करने का आरोप

    युवक का अपहरण कर कमरे में बंद कर पिटाई करने का आरोप

    “फर्जी एग्रीमेंट और एक ही चेक से दो बैंकों में रकम भेजने का है आरोप”

    संवाददाता– एस.पी. सिंह
    सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।

    सहजनवा थाना क्षेत्र के भगौरा निवासी अभिषेक सिंह पुत्र स्व सुरेंद्र सिंह ने आरोप लगाया है कि, शुक्रवार को सुबह 8 बजे के करीब गांव के करीब स्थित एक अस्पताल के पास किराने की दुकान पर समान लेने गया था। उसी दौरान दो बाइक पर सवार तीन लोग आए और अपहरण कर लिया और धमकाते हुए बाइक पर बैठाकर गोरखपुर के रूस्तमपुर स्थित गांव के ही एक दबंग के घर ले गए, और कमरे में बंद कर 10 अज्ञात लोगों को बुलाकर खूब पिटाई करने के बाद गांव के सीवान के बाहर छोड़ कर फरार हो गए। पीड़ित ने यह भी आरोपी लगाया है कि गांव का एक दबंग व्यक्ति है जो फर्जी एग्रीमेंट कराने के बाद एक ही चेक से दो बैंकों में भुगतान कर जबरन रुपया मांग रहा है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दिया है। पुलिस मामले कि जांच कर रही है।

  • जमीनी विवाद में घर में घुसकर परिजन को पीटा, चार पर केस दर्ज

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर परिजन को पीटा, चार पर केस दर्ज

    संवाददाता– एस.पी. सिंह
    सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।

    गीडा थाना क्षेत्र के साथीपार में जमीनी विवाद को लेकर सगे भाई के परिजन घर में घुसकर एक भाई के परिजन को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिए थे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद तथा अज्ञात बहुओं के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

    मिली जानकारी से थाना क्षेत्र के साथीपार निवासी बृजभूषण पुत्र स्व भुनेश्वर तीन भाई है। मृत्यु के पहले पिता ने तीनों भाईयो को अलग अलग हिस्सा दे रखा था। लेकिन एक भाई ने पीड़ित की जमीन कब्जा कर रखा है। मजबूर होकर पीड़ित ने खेत में मकान बना रखा है। भाई से पुस्तैनी जमीन में हिस्सा मांग रहे थे, तो बार बार देने की बात कह कर टालमटोल कर देते थे। इसी बात को लेकर भाई के परिजन मंगलवार को रात्रि में घर में घुस आए और लाईट बंद कर पीड़ित के परिजन को को मारपीट कर घायल कर दिए। जिसमें पीड़ित के अलावा पत्नी विद्यावती देवी को मारपीट कर घायल कर दिए, जिसमे पत्नी का पैर टूट गया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी जवाहर, नवनीत, अखिलेश, राहुल तथा अज्ञात बहुओं के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट, बलवा, अंगभंग करना तथा जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया है।

  • पुरानी रंजिश को लेकर युवक को दौड़ा दौड़ा कर पीटा, केस दर्ज

    पुरानी रंजिश को लेकर युवक को दौड़ा दौड़ा कर पीटा, केस दर्ज

    संवाददाता– एस.पी. सिंह
    सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।

    सहजनवां तहसील परिसर के बाहर शुक्रवार को 12 बजे के करीब एक आश्चर्यजनक नजारा देखने को मिला। जब मनबढ़ों ने पुरानी रंजिश को लेकर दुकान पर चाय पी रहे एक युवक को दौड़ा दौड़ा कर पीटा। जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

    मिली जानकारी से थाना क्षेत्र के लूचूई वार्ड 10 निवासी सचिन गुप्ता पुत्र स्व संजय गुप्ता (20 वर्ष) शुक्रवार को किसी काम से तहसील मुख्यालय पर आया था, और एक दुकान पर चाय पी रहा था। उसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर गहासाड निवासी एक मनबढ़ लोहे की रॉड लेकर आया और सड़क पर दौड़ा दौड़ा कर पीटने लगा। जिससे वह बेहोश हो कर गिर गया। इसके बाद आरोपी के साथ 3 से 4 अज्ञात लोग और आ गए और लाठी डंडे और रॉड से मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी रौनक शर्मा पुत्र शिवशंकर शर्मा और तीन चार अज्ञात के खिलाफ गैर ईरादतन हत्या, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया है।

  • किसान मोर्चा के जिलामंत्री ने मुख्यमंत्री से मिलकर सहजनवा क्षेत्र के विकास के लिए किया चर्चा

    किसान मोर्चा के जिलामंत्री ने मुख्यमंत्री से मिलकर सहजनवा क्षेत्र के विकास के लिए किया चर्चा

    संवाददाता– एस.पी. सिंह
    सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।

    भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा गोरखपुर के जिला मंत्री देवानंद शुक्ल आज बृहस्पतिवार को गोरखनाथ मंदिर में सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ से मिलकर सहजनवा नगर पंचायत में पार्किंग स्थल और महिला शौचालय बनवाने की मांग किया।
    देवानंद शुक्ल ने मुख्यमंत्री से बताया कि, नगर पंचायत सहजनवा में औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण काफी संख्या में बाहरी गाड़ियों का आना जाना लगा रहता है। जिस वजह से आएं दिन जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है, वहीं नगर पंचायत में कही भी महिलाओं के लिए शौचालय की व्यवस्था नहीं है, जिस कारण उन्हें बाहर जाने के लिए सोचना पड़ता है।
    जिस पर सूबे के मुखिया ने आश्वासन दिया कि जल्द ही पार्किंग स्थल और महिला शौचालय का निर्माण करवाया जाएगा ।

  • गोरखपुर महिला आरक्षी मामले में सरकार और पुलिस का आचरण पक्षपातपूर्ण, निष्पक्ष जांच की मांग

    गोरखपुर महिला आरक्षी मामले में सरकार और पुलिस का आचरण पक्षपातपूर्ण, निष्पक्ष जांच की मांग

    आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने गोरखपुर ट्रेनिंग सेंटर के महिला आरक्षी प्रशिक्षुओं के आरोपों के संबंध में अब तक उत्तर प्रदेश सरकार और उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्यवाही को पूरी तरह पक्षपातपूर्ण बताया है.

    उन्होंने कहा कि कल मामला सामने आते ही बिना कोई जांच किए आनंद-फानन में पीएसी के आईजी के माध्यम से आरोपों को निराधार बता कर महिला आरक्षियों को अनुशासन के नाम पर चुप हो जाने की धमकी दी गई.

    अब तक जो भी कार्रवाई की गई है, वह सिर्फ मामला बढ़ जाने पर की गई है और पूरी तरह सतही है. अब तक बाथरूम में सीसीटीवी लगाए जाने के उनके आरोपों की जांच नहीं की गई है .

    अमिताभ ठाकुर ने कहा कि इस मामले में पुलिस विभाग द्वारा निष्पक्ष जांच नहीं किया जा सकती है. अतः उन्होंने एक रिटायर्ड हाई कोर्ट जज की अध्यक्षता में जांच समिति से निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की है उच्चस्तरीय जांच की मांग की है.

  • शिक्षा मित्र , पंचायत मित्र व ग्राम सेवक को दिया गया बीएलओ की जिम्मेदारी

    शिक्षा मित्र , पंचायत मित्र व ग्राम सेवक को दिया गया बीएलओ की जिम्मेदारी

    गोरखपुर। पंचायत चुनाव की मतदाता सूची सुधार एवं नवीन नाम बढ़ाने की जिम्मेदारी भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश से आशा और सफाई कर्मी से कार्य नहीं कराए जाने के निर्देश पर बीएलओ के कार्य को शिक्षामित्र, पंचायत मित्र व ग्राम सेवक को दे दिया गया अब इनकी ट्रेनिंग करा कर मानक आईडी दिया जाएगा। आज तहसील सदर सभागार में 321 पिपराइच विधानसभा व 323 ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र के सुपरवाइजर के साथ बैठक की अध्यक्षता एसीएम प्रथम /एआरओ 323 ग्रामीण विधान सभा प्रशांत वर्मा अपर एसडीएम सदर/एआरओ 321 पिपराइच विधान सभा आरती साहू ने करते हुए निर्देशित किया। कि आगामी वर्ष में पंचायत चुनाव कराया जायेगा जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर संबंधित अधिकारी अपने अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए प्रत्येक ग्राम सभाओं व उसके टोले मंजरों में रहने वाली जनता हेतु मतदाता सूची बनाने की प्रक्रिया की रणनीति तैयार कराई जा रही है बैठक में निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश पर अब आशा और सफाई कर्मचारी पंचायत चुनाव हेतु मतदाता सूची तैयार करने से कोसों दूर रहेंगे। बैठक में बताया गया की पंचायत चुनाव की मतदाता सूची तैयार करने हेतु बीएलओ का कार्य शिक्षा मित्र पंचायत मित्र व ग्राम सेवक के द्वारा किया जाएगा जिन्हें मानक आईडी उपलब्ध कराया जाएगा।बैठक में 321 पिपराइच विधानसभा व 323 ग्रामीण विधान सभा के सुपरवाइजर ने प्रतिभा कर निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश की जानकारी ली।

  • घर में सेंधमारी कर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

    घर में सेंधमारी कर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

    घर में सेंधमारी कर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्ता

    सूर्य प्रकाश ओझा

    गोरखपुर। घर में घुसकर आलमारी तोड़कर मंगलसूत्र और मोबाइल चोरी करने के मामले में गीडा पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक किशोर आरोपी को बाल सुधार गृह भेजने की तैयारी की जा रही है।पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी गया मोबाइल फोन और सोने का मंगलसूत्र बरामद कर लिया है।

    जानकारी के अनुसार मामला थाना गीडा क्षेत्र के बाघागाड़ा इलाके का है, जहां 20 जुलाई की रात अभियुक्त अभय निषाद और उसके नाबालिग साथी ने एक घर में घुसकर आलमारी तोड़ दी और उसमें रखा मंगलसूत्र व मोबाइल फोन चोरी कर फरार हो गए थे।इस मामले में पीड़ित परिवार की तहरीर पर थाना गीडा में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी गीडा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक गीडा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक शुभम श्रीवास्तव, कांस्टेबल राजेश चौधरी, सुभाषचंद्र यादव, प्रवीण कुमार और प्रेम प्रकाश की टीम गठित कर तलाश शुरू की गई।पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त अभय निषाद पुत्र रमाशंकर निषाद निवासी बाघागाड़ा को चोरी के मंगलसूत्र और मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके किशोर साथी को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। बरामदगी के बाद मामले में धारा 317(2) भा0दं0सं0 की बढ़ोत्तरी कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।पुलिस के अनुसार, अभय निषाद और उसका साथी पहले भी चोरी की घटनाओं में लिप्त रहे हैं और क्षेत्र में चोरी की बढ़ती घटनाओं के पीछे इनकी भूमिका की जांच की जा रही है। बरामद सोने का मंगलसूत्र और मोबाइल जल्द ही वादी को सुपुर्द किया जाएगा।

  • कोटेदारों ने तीसरे दिन भी राशन वितरण का किया बहिष्कार

    “सहजनवा, पिपरौली, पाली ब्लाक में ट्रांजेक्शन था शून्य”

    संवाददाता– एस.पी. सिंह
    सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।

    सहजनवा तहसील क्षेत्र के कोटेदारों द्वारा अपनी मांगों को लेकर तीन दिवसीय राशन वितरण कार्य का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। मंगलवार को तीसरे दिन भी तहसील क्षेत्र के कोटेदारों ने वितरण कार्य का बहिष्कार किया, और अपनी मांगों पर अड़े रहे है।

    कोटेदारों की मांग है कि गुजरात राज्य की तर्ज पर सभी कोटेदार को 20 हजार रुपया मानदेय दिया जाय। सरकार कोटेदारों को लाभांश 90 रुपए प्रति कुंतल दे रही है। उसे बढ़ा कर 200 किया जाय। डोर स्टेज डिलेवरी पूर्णतः लागू किया जाय। 5 माह से बाकी लाभांश को तत्काल दिया जाय। कोटेदारों का वितरण कार्य ऑनलाइन किया जाय। कमीशन का रकम संचालक के खाते में दिया जाय, एन एफ एस ए के खाद्यान्न की भांति कमीशन प्रदान किया जाय।
    तहसील कोटेदार संघ मनीष तिवारी ने बताया कि बहिष्कार के तीसरे और अंतिम दिन सहजनवा, पाली,पिपरौली में ट्रांजेक्शन शून्य रहा।

  • सीओ ने नगर भ्रमण कर ली, सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

    सीओ ने नगर भ्रमण कर ली, सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

    ब्यूरों प्रभारी —-विनय तिवारी

    बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) : बड़हलगंज श्रावण मास मे बुधवार को शिवरात्री के अवसर पर कावङियो की सुविधा व सुरक्षा को लेकर सीओ गोला दरवेश कुमार पुलिस बल के साथ बड़हलगंज नगर पंचायत का भ्रमण करते हुए मुक्तिपथ स्थित रामकवल शाही घाट सहित अन्य घाटो पर पहुंचकर जलाभिषेक के लिए जल भरने के स्थल को देखा व आवश्यक निर्देश दिए।

    प्रभारी चंद्रभान सिंह, एसआई संजय पाल,आदित्य उपाध्याय,विनय पांडेय,दिलीप कुमार,अनिल सिंह,सिपाही सुबेदार यादव,अनिल यादव,हरिओम,उपेन्द्र कुशवाहा,सहित अन्य लोग मौजूद रहे।