Category: न्यूज़

Your blog category

  • अस्पताल के बाहर खड़ी कार में लगी आग मेडिकल स्टाफ ने आग पर तुरंत पाया काबू,कोई जनहानि नहीं

    अस्पताल के बाहर खड़ी कार में लगी आग मेडिकल स्टाफ ने आग पर तुरंत पाया काबू,कोई जनहानि नहीं

    सूर्य प्रकाश ओझा

    गोरखपुर। रविवार शाम पल्स हार्ट सेंटर अस्पताल के सामने उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक चलती कार अचानक धुएं और आग की लपटों में घिर गई। हादसे के समय कार अस्पताल के प्रवेश द्वार के नज़दीक थी, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई। अस्पताल परिसर, आसपास के दुकानदार और राहगीर घबरा गए। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।
    जांच में सामने आया है कि कार करीब 20 साल पुरानी थी
    और उसकी बैटरी में शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग
    गई। कार के बोनट से धुआं निकलते ही देखते-देखते आग की लपटें उठने लगीं, जिससे कुछ सेकंड के लिए ट्रैफिक भी रुक गया। तेज़ी से फैलती आग ने अस्पताल के सामने खतरे की स्थिति पैदा कर दी थी।हालात बिगड़ने से पहले ही पल्स हार्ट सेंटर के सुरक्षाकर्मी और तकनीकी स्टाफ हरकत में आ गए। पूर्व में कराई गई फायर सेफ्टी ड्रिल और इमरजेंसी रिस्पॉन्स की ट्रेनिंग के चलते टीम ने बिना समय गंवाए फायर एक्सटिंग्विशर, हाई प्रेशर वाटर पाइप और अन्य उपकरणों का इस्तेमाल कर आग को कुछ ही मिनटों में बुझा दिया। आसपास की भीड़ को भी सुरक्षा घेरा बनाकर नियंत्रित किया गया।घटना के समय कार में सवार सभी लोग सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए। किसी को कोई चोट नहीं आई। अस्पताल के अंदर इलाजरत मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इमरजेंसी अलर्ट मोड सक्रिय किया गया, लेकिन अस्पताल की सेवाएं सामान्य रूप से चलती रहीं।

    मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण माना जा रहा है, हालांकि विस्तृत तकनीकी जांच रिपोर्ट के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

  • चोरी का आरोपी गिरफ्तार

    चोरी का आरोपी गिरफ्तार

    सूर्य प्रकाश ओझा

    गोरखपुर। बेलघाट थाना क्षेत्र में चोरी की एक बड़ी वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी गोरखपुर पुलिस के अपराध नियंत्रण अभियान की एक अहम कड़ी मानी जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सुरेंद्र पुत्र बुझारत, निवासी डाडेगांव, थाना धनघटा, जनपद संत कबीर नगर के रूप में हुई है।
    यह मामला 20 जुलाई 2025 का है, जब पीड़िता अपनी मां के इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज गई थीं। इलाज की गंभीरता को देखते हुए घर पर ताला लगा दिया गया। लेकिन जब वह 25 जुलाई को लौटीं, तो घर का नजारा देख उनके होश उड़ गए-कीमती सोने और चांदी के आभूषण गायब थे। घटना की शिकायत के बाद बेलघाट थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले की त्वरित जांच शुरू की।थानाध्यक्ष की अगुवाई में उपनिरीक्षक आशीष पाण्डेय व टीम ने आरोपी को धनघटा, संत कबीर नगर से गिरफ्तार कर लिया।जांच और पूछताछ में आरोपी ने चोरी की बात स्वीकार की और पुलिस को घर से चुराए गए आभूषणों के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने बताया है कि, एक चेन, एक अंगूठी, एक नाक की कील , दो जोड़ी पायजब, एक जोड़ी पायल, दो करधन, एक जोड़ी हाथ पलानी, एक चाबी का गुच्छा, छह जोड़ी बिछिया ये सारी चीजें गायब हुई है। जैसे ही चोरी के सामान की पुष्टि हुई, पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जहां से जेल भेज दिए गए।

  • ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम के अंतर्गत ‘अखिल भारतीय पसमांदा मुस्लिम मंच’ के प्रदेश मंत्री मोहम्मद वाजिक शिबू ने शहर में करवाया वृक्षारोपण

    ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम के अंतर्गत ‘अखिल भारतीय पसमांदा मुस्लिम मंच’ के प्रदेश मंत्री मोहम्मद वाजिक शिबू ने शहर में करवाया वृक्षारोपण

    आज माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज के आवाहन पर एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के अंतर्गत अखिल भारतीय पसमांदा मुस्लिम मंच के प्रदेश मंत्री मोहम्मद वाजिक शिबू के नेतृत्व में कोतवाली गोरखपुर और शहर के विभिन्न जगहों पर वृक्षारोपण किया गया, जिसका उद्देश्य पर्यावरण को संरक्षण प्रदान करना है।

    शहर के पूर्व महानगर उपाध्यक्ष सलीमुल्लाह अंसारी जी भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के और अखिल भारतीय पसमांदा मुस्लिम मंच के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सफीकुर रहमान जी की तमाम गणमान लोग उपस्थित रहे।

    अखिल भारतीय पसमांदा मुस्लिम मंच के प्रदेश मंत्री मोहम्मद वाजिक शिबू ने कहा शहर में ज्यादा से ज्यादा पौधा लगाया जाएगा पेड़ से प्रदूषण कम होता है सभी को ऑक्सीजन देता है संस्था के संकल्प लिया कि आगे भी वृक्षारोपण का कार्यक्रम लगातार चलता रहेगा।

  • सांसद रवि किशन के प्रयास से साउथ अफ्रीका से मृत युवक का पार्थिव शरीर गोरखपुर लाया गया, परिजनों को सौंपा गया

    सांसद रवि किशन के प्रयास से साउथ अफ्रीका से मृत युवक का पार्थिव शरीर गोरखपुर लाया गया, परिजनों को सौंपा गया

    “पीड़ित परिवार को मिली सांत्वना, जनप्रतिनिधित्व का संवेदनशील उदाहरण”

    गोरखपुर। गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद रवि किशन शुक्ला ने एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता, जिम्मेदारी और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए साउथ अफ्रीका में मृत युवक के पार्थिव शरीर को भारत लाकर परिजनों तक पहुंचाने का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न कराया।

    गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 24, नौसड़ निवासी श्री संत गौंड के पुत्र राकेश गौंड की विगत दिनों साउथ अफ्रीका में दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति में मृत्यु हो गई थी। इस दुखद परिस्थिति में सांसद रवि किशन ने व्यक्तिगत रुचि लेते हुए विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावास से समन्वय स्थापित किया, आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कराई और पार्थिव शरीर को स्वदेश लाने की व्यवस्था कराई।

    पार्थिव शरीर गोरखपुर पहुंचने पर सांसद रवि किशन के कार्यालय के सहयोगियों के द्वारा शव को सम्मानपूर्वक परिजनों को सौंपा। साथ ही परिवार को सांत्वना दी और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

    सांसद रवि किशन ने मृतक के परिजनों से दूरभाष पर भी वार्ता की और इस कठिन समय में उनके साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया। उनकी इस मानवीय पहल के लिए पीड़ित परिवार ने गहरी कृतज्ञता प्रकट करते हुए कहा कि सांसद जी ने एक संरक्षक के रूप में जिस तरह सहयोग किया, वह कभी भुलाया नहीं जा सकता।

    यह घटना न केवल एक प्रभावी जनप्रतिनिधि की संवेदनशीलता को दर्शाती है, बल्कि यह भी सिद्ध करती है कि सांसद रवि किशन जी जनहित और मानवीय मूल्यों को सर्वोपरि रखते हैं — चाहे वह संसद का मंच हो या जनता के बीच की ज़मीनी वास्तविकता।

  • विंध्यवासिनी नगर कॉलोनी में शहीद रविंद्र सिंह पार्क के जीर्णोद्धार का महापौर व पूर्व पार्षद मनीष सिंह ने किया शुभारंभ

    विंध्यवासिनी नगर कॉलोनी में शहीद रविंद्र सिंह पार्क के जीर्णोद्धार का महापौर व पूर्व पार्षद मनीष सिंह ने किया शुभारंभ

    “पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए एक पेड़ मां के नाम किया गया पौधारोपण”

    गोरखपुर । मायाबाजार वार्ड नंबर 62 के लोकप्रिय पार्षद समद गुफरान के नेतृत्व में आज विंध्यवासिनी नगर कॉलोनी में शहीद रविंद्र सिंह पार्क के जीर्णोद्धार का महापौर डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव व पूर्व पार्षद मनीष सिंह ने शुभारंभ किया। इस मौके पर एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण भी किया गया।

    मीडिया से बात करते हुए महापौर डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव ने कहा कि शहीद रविंद्र सिंह पार्क के जीर्णोद्धार किया गया है। यहां पर रहने वाले लोगों के लिए ओपन जिम, बच्चों के लिए झूला और पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए पौधारोपण भी किया गया है। पर्यावरण को बेहतर रखने के लिए एक वृक्ष मां के नाम अवश्य लगाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी देशवासियों से आवाहन किया है कि अपने घर के आसपास पेड़ पौधे जरूर लगाए इसे हमें स्वच्छ व शुद्ध हवा मिलेगी और स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा।

    पूर्व पार्षद मनीष सिंह ने कहा कि लोकप्रिय पार्षद समद गुफरान के द्वारा आज शहीद रविंद्र सिंह पार्क का जीर्णोद्धार किया जा रहा है इसके पहले इस पार्क का नामकरण शहीद रविंद्र सिंह के नाम पर किया गया था और जीर्णोद्धार कराया गया था आज पार्षद समद गुफरान द्वारा कॉलोनी वासियों को एक सौगात के रूप में पार्क का जीर्णोद्धार कर लोगों को सौगात दे रहे है।

    पार्षद समद गुफरान ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज द्वारा लगातार प्रदेश का चहुँओर विकास किया जा रहा है उन्हीं के निर्देशन पर कार्य करते हुए विंध्यवासिनी नगर कॉलोनी में शहीद रविंद्र सिंह पार्क के जीर्णोद्धार के मौके पर महापौर डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव, हमारे आदर्श मनीष सिंह जी यहां पर पहुंचे हुए हैं यह हम लोगों के लिए बड़े गर्व की बात है इस पार्क में बुजुर्गों के लिए टहलने का बेहतर व्यवस्था रहेगी। वाकिंग ट्रैक, एलईडी लाइट, ओपन जिम, झूला और ग्रीनरी का विशेष ध्यान दिया जा रहा है यह लगभग 13 से 14 लाख रुपए की लागत से तैयार हो रहा है।

    इस मौके पर विंध्यवासिनी नगर कॉलोनी के समस्त संभ्रांत नागरिक व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

  • पुलिस ने 6 वर्षीय गुमशुदा बच्ची 72 घंटे में किया सकुशल बरामद

    पुलिस ने 6 वर्षीय गुमशुदा बच्ची 72 घंटे में किया सकुशल बरामद

    सूर्य प्रकाश ओझा

    गोरखपुर। चिलुआताल थाना क्षेत्र से लापता हुई 6 वर्षीय मासूम बच्ची को गोरखपुर पुलिस ने अपनी त्वरित कार्रवाई और सूझबूझ से मात्र 72 घंटे के भीतर जनपद महराजगंज से सकुशल बरामद कर लिया। इस कार्रवाई ने न केवल बच्ची के परिजनों के चेहरों पर खुशी लौटाई, बल्कि पुलिस की कार्यकुशलता और संवेदनशीलता की भी मिसाल कायम की। परिजनों ने भावुक होकर पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया और इस सफलता ने पुलिस-जनता के बीच विश्वास को और मजबूत किया।

    जानकारी के अनुसार 24 जुलाई 2025 की शाम की है, जब चिलुआताल थाना क्षेत्र के एक परिवार ने थाने पर सूचना दी कि उनकी 6 वर्षीय बेटी अचानक घर से लापता हो गई है। परिजनों ने स्वयं बच्ची की खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। मामले की गंभीरता को देखते हुए चिलुआताल पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। थाना प्रभारी अतुल कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई, जिसमें उपनिरीक्षक नीरज राय, नरेश सिंह और महिला उपनिरीक्षक प्रीती विश्वकर्मा शामिल थे।पुलिस टीम ने तकनीकी विश्लेषण, स्थानीय स्रोतों और गुप्त सूचनाओं का सहारा लिया। अथक प्रयासों और लगन के बाद 27 जुलाई 2025 को बच्ची को जनपद महराजगंज से सकुशल बरामद कर लिया गया। बच्ची को पूरी सुरक्षा के साथ परिजनों को सौंपा गया। बरामदगी के क्षण में परिजनों की आंखों में खुशी के आंसू और चेहरों पर राहत की चमक साफ नजर आ रही थी। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई ने उनके दिलों में पुलिस के प्रति सम्मान को और बढ़ा दिया।

    चिलुआताल पुलिस की इस संवेदनशील और त्वरित कार्रवाई की चारों ओर प्रशंसा हो रही है। यह घटना न केवल पुलिस की कार्यक्षमता को दर्शाती है, बल्कि यह भी साबित करती है कि सही समय पर सही कदम उठाने से कितना बड़ा बदलाव आ सकता है। बच्ची की सुरक्षित वापसी ने न केवल एक परिवार को फिर से जोड़ा, बल्कि समाज में पुलिस के प्रति विश्वास को और मजबूत किया।

    पुलिस टीम की सराहना

    इस ऑपरेशन में शामिल पुलिसकर्मियों-प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक नीरज राय, उपनिरीक्षक नरेश सिंह और महिला उपनिरीक्षक प्रीती विश्वकर्मा की जितनी तारीफ की जाए, कम है। उनकी मेहनत और समर्पण ने एक मासूम की जिंदगी को सुरक्षित किया और एक परिवार को फिर से मुस्कान दी। यह घटना गोरखपुर पुलिस के लिए गर्व का विषय है और समाज में उनकी छवि को और निखारती है।

    जनता का बढ़ता विश्वास

    चिलुआताल पुलिस की इस सफलता ने एक बार फिर साबित कर दिया कि पुलिस न केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए है, बल्कि समाज की सुरक्षा और सेवा के लिए भी तत्पर है। इस तरह की घटनाएं जनता और पुलिस के बीच की दूरी को कम करती हैं और आपसी विश्वास को बढ़ावा देती हैं। गोरखपुर पुलिस की यह उपलब्धि निश्चित रूप से एक प्रेरणादायक उदाहरण है, जो भविष्य में भी लोगों को पुलिस पर भरोसा करने के लिए प्रेरित करेगा।

  • अवैध पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार

    अवैध पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार

    सूर्य प्रकाश ओझा

    गोरखपुर। अपराधियों के लिए गोरखपुर अब सुरक्षित पनाहगाह नहीं रह गई है। राजघाट पुलिस ने शुक्रवार को हाबर्ट बंधा तकिया मोड़ पर चेकिंग के दौरान एक युवक को उस समय दबोच लिया, जब वह अवैध पिस्टल लेकर किसी वारदात की फिराक में था।पुलिस की तेजी और चौकसी ने एक और बड़ी घटना होने से पहले ही उसे नाकाम कर दिया।गिरफ्तार युवक की पहचान शिवम कुशवाहा पुत्र स्व. कृपा नारायण उर्फ दीपू कुशवाहा निवासी बसंतपुर तकिया, थाना राजघाट, गोरखपुर के रूप में हुई है। शिवम की किस्मत उस वक्त फिसल गई, जब वह आराम से मोड़ पार करने की सोच रहा था, लेकिन सामने पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर ली। तलाशी में उसकी कमर से एक अदद अवैध पिस्टल बरामद होते ही उसका चेहरा उतर गया।

    राजघाट थाना प्रभारी सदानन्द सिंहा के नेतृत्व में उ0 नि0 विकास कुमार, कांस्टेबल गुलफाम और कांस्टेबल सुनील यादव ने इस गिरफ्तारी को अंजाम दिया। पूछताछ में शिवम कुछ भी छिपा नहीं सका। उसने माना कि वह पिस्टल लेकर घूम रहा था। पुलिस ने तत्काल आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत केस दर्ज कर उसे हवालात की सैर करा दी है।

    शिवम पर पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं। साल 2024 में उस पर मारपीट, धमकी और बलवा जैसे संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हुए थे। राजघाट पुलिस को लंबे समय से इस पर नजर थी। शुक्रवार की सुबह पुलिस को इनपुट मिला था कि शिवम अवैध असलहा लेकर घूम रहा है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मोर्चा संभाला और हाबर्ट बंधा तकिया मोड़ पर चेकिंग बढ़ा दी। कुछ ही देर में शिवम पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

    गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र में चर्चा है कि अगर शिवम को समय रहते नहीं पकड़ा जाता, तो वह किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकता था। राजघाट पुलिस की इस कार्रवाई ने इलाके में दहशत फैलाने की उसकी मंशा को ध्वस्त कर दिया।

  • फर्जी एससी/एसटी का केस दर्ज कराने का आरोप, आईजीआरएस पर शिकायत

    फर्जी एससी/एसटी का केस दर्ज कराने का आरोप, आईजीआरएस पर शिकायत

    संवाददाता– एस.पी. सिंह
    सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।

    हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के राम नगर सुरस निवासी जोखन राय पुत्र स्व कुबेरनाथ राय ने सीएम पोर्टल पर शिकायत कर आरोप लगाया है कि, गाटा संख्या 256 में तीन सहखातेदार है। आपसी बंटवारे के बाद तीनों लोग अपने अपने हिस्से पर काबिज है, और अपने हिस्से की भूमि में मिट्टी डालकर रास्ता बनाया है। लेकिन विपक्षी बिना किसी विवाद के फर्जी आरोप लगाकर एससी/एसटी, मारपीट का केस दर्ज करा दिया हैं। लेकिन किसी से कोई विवाद नहीं हुआ है। यही नहीं विपक्षी गाटा संख्या 257 में सरकारी बंजर की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा किए हुए है। पीड़ित ने सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर न्याय की गुहार लगाई है।

  • सड़क पर स्वच्छता अभियान, गलियां बनी कूड़ेदान, जाम पड़ी है नाली, सड़क पर हो रहा जलजमाव

    सड़क पर स्वच्छता अभियान, गलियां बनी कूड़ेदान, जाम पड़ी है नाली, सड़क पर हो रहा जलजमाव

    ब्यूरों प्रभारी — विनय तिवारी

    बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) : बड़हलगंज सरकारें शहर से लेकर देहात तक स्वच्छता अभियान चलाकर देश को स्वच्छ करने में लगी हुई हैं। स्वच्छता के नाम पर पानी की तरह धन बहाया जा रहा है। रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है लेकिन अभियान का असर गलियों में देखने को नहीं मिल रहा है। जहां सड़कों पर नाली का गंदा पानी जमा हुआ है। जिससे लोगों का जीनामुहाल हो गया है लेकिन जिम्मेदार चुप्पी साधे हुए हैं।

    नगर पंचायत के चिल्लूपार मुहल्ले में गायत्री चिल्ड्रेन अस्पताल व रामरती हास्पिटल की तरफ जाने वाली सड़क पर वर्षों से जलजमाव की समस्या बनी हुई है। नालियों का गंदा पानी सड़क पर फैल रहा है। वहीं पानी भरा होने के कारण नाली की पटिया भी नहीं दिख रही है। यह नाली साफ न होने के कारण बरसात व नालियों का गंदा पानी सड़क पर ओवरफ्लों कर रहा है, जिससे काफी दिक्कत होती है। यहां पर दो अस्पताल हैं। जहां बड़ी संख्या में लोग आते जाते हैं इसके साथ ही नागरिकों व स्कूली बच्चों का भी आना जाना लगा रहता है। सड़क में पानी जमा होने के कारण मच्छरों का आतंक बढ़ गया है तथा संक्रामक बीमारी फैलने की संभावना बढ़ गयी है।

    डा. मंजय सोनी, महेंद्र सोनकर, श्रवण, हरिहर, रवि कुमार, कैलाश आदि का कहना है कि इस मार्ग पर वर्षों से इस सड़क पर जलनिकासी की समस्या बनी हुई है, जिससे परेशानी होती है। इसके लिए कई बार नगर पंचायत के जिम्मेदारों से कहा गया लेकिन कोई सुधि नहीं ले रहा है। इन लोगों ने समस्या समाधान की मांग किया है।

  • सांसद फूलन देवी का मनाया गया शहादत दिवस

    सांसद फूलन देवी का मनाया गया शहादत दिवस

    बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) : बड़हलगंज शुक्रवार को बड़हलगंज उपनगर के बाछेपार के रामजानकी मंदिर पर पूर्व सांसद वीरांगना फूलन देवी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहादत दिवस मनाया गया।

    इस अवसर पर शिक्षक नेता हरिलाल निषाद ने कहा कि पूर्व सांसद वीरांगना फूलन देवी के शहादत दिवस पर उनके संघर्षों तथा समाज के प्रति किये गये कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्व, फूलन देवी ने अपने पूरे जीवन भर समाज के दबे कुचलो और शोषित बंचितो के हक और अधिकारों के लिए संर्घष करते हुए अपना जीवन समाज सेवा के लिए समर्पित कर दिया।

    प्रधान राजेश निषाद ने वीरांगना फूलन देवी का जन्म 10अगस्त 1963 को उत्तर प्रदेश एक छोटे से गांव गोरहा का पूरवा में हुआ था। स्व, सांसद वीरांगना फूलन देवी का अमेरिका से लेकर ब्रिटेन तक सम्मान होता रहा है। टाईम मैगजीन से लेकर गार्डियन तक उनके नाम का डंका बज चुका है।

    इस अवसर पर सदानंद निषाद पूर्व प्रधान रमाशंकर, केदार निषाद, संजय शर्मा, सत्यप्रकाश निषाद, शैलेष गौड़, मंदीर के पुजारी राम किशुन दास,मीरा साहनी, गंगोत्री मांझी, शीला निषाद, अंकिता निषाद, सुखिया मांझी, विमला निषाद, ऊषा निषाद, अर्चना साहनी, सोनमणी , राधिका निषाद, आंचल शर्मा, विनिता भारतीय सरिता निषाद,, प्रदुम्न मांझी, आदित्य मांझी, दलीचन निषाद, शनीचरी निषाद, आदि लोगों वीरांगना फूलन देवी के चित्र पर माल्यार्पण कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया।