Category: न्यूज़
Your blog category
-

नशा मुक्ति का लिया संकल्प पूजा में शराब का उपयोग न करने का लिया निर्णय
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
बडहलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) : बड़हलगंज जायसवाल समाज द्वारा समाज व राष्ट्र के चहुमुखी विकास का संकल्प लेते हुये नशा और अन्य बुराइयों के त्याग का भी संकल्प लिया गया, इसके लिए समाज के वरिष्ठ लोगों के सुझाव पर पारंपरिक पूजा में कलवारी (शराब) के प्रयोग को बंद करने का निर्णय लिया गया।
बता दें के प्राचीन परम्परा के अनुसार जायसवाल समाज द्वारा प्रत्येक वर्ष श्रावणी पूजा के माध्यम से अपने कुलदेवता सहस्त्रबाहु अर्जुन की पूजा किया जाता है, जिसमें प्रसाद के रूप में आराध्य को अनिवार्य रूप से कलवारी (शराब) चढ़ाये जाने की परंपरा रही है, जिसके विरोध की शुरुआत वीरेंद्र जायसवाल सहित तमाम युवाओं ने भी किया। इसके बाद समाज के सभी लोगों ने आपसी सहमति के बाद पूजा कार्य में शराब का प्रयोग बंद किए जाने पर सहमति प्रदान किया और पूजा प्रक्रिया को प्रतिबंधित करने के साथ ही संकल्प लिया गया कि शराब या किसी नशा सहित कुरीतियों का त्याग करने को सभी को प्रोत्साहित किया जाएगा। -

तहसीलदार के चालक पर धन उगाही आरोप
नौतनवा। नौतनवा तहसील क्षेत्र के ग्रामसभा सोनपिपरी निवासी रामकिशुन ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र देकर खतौनी में वरासत दर्ज कराने के नाम पर तहसीलदार के वाहन चालक पर धन लेने का आरोप लगाया है।
शिकायत पत्र में लिखा हैं कि पिता की मृत्यु होने के बाद वरासत का आदेश कराया। उस आदेश को खतौनी पर दर्ज कराने के लिए वह तहसील के चक्कर काट रहा था। इस दौरान तहसीलदार का चालक उससे मिला। उसने 10 हजार लेकर खतौनी पर नाम दर्ज कराने का आश्वासन दिया। रकम लेने के बाद भी नाम नहीं दर्ज हुआ। रकम वापस मांगने पर फर्जी मुकदमे में फंसा देने की धमकी दी जा रही है।
-

28 जोडो़ ने गृहस्थ जीवन में रखा कदम हुए एक दूजे के
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
बडहलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) : बड़हलगंज मानव शिक्षा सेवा संस्था द्वारा गुरूवार को साईं मंदिर खड़ेसरी परिसर में दहेज रहित सामूहिक विवाह का आयोजन कराया गया। जिसमें 28 जोड़े गृहस्थ जीवन में कदम रखते हुए एक दूजे के हमसफर बने। वैवाहिक जोड़ों को संस्था प्रबंधक व जिला पंचायत सदस्य आलोक गुप्ता द्वारा गृहस्थपयोगी वस्तुओं के साथ उपहार भी दिया गया। इस दहेज रहित विवाह संस्कार का गवाह बनने के लिए उपनगर के अलावा क्षेत्र जवार की भीड़ उमड़ी थी। लोगों ने वर वधुओं को आशीर्वाद देते हुए उनके मंगल जीवन की कामना की।
एक साथ जब 28 दूल्हों की बारात ढोल नगाड़े व बैंड बाजे की धुन के साथ निकली तो इस विहंगम दृश्य को देखने के लिए लोग कार्यक्रम स्थल पर उमड़ पड़े। मंदिर परिसर में 28 नवयुगलों का दुल्हन की तरह सजे पण्डालों में सामूहिक रूप से सभी वर वधुओं ने एक दूसरे के गले में जयमाल डाला और फिर विद्वान पंडितों द्वारा उच्चारित वेद ऋचाओं के बीच 28 वर वधुओं का विवाह सम्पन्न हुआ। जिला पंचायत सदस्य आलोक गुप्ता द्वारा वर वधुओं को उपहार में बेड, कुर्सी, आलमारी, कपड़े, बर्तन, जेवर के साथ अन्य घरेलू सामान दिया गया। शादी में शामिल सभी लोगों के लिए भोजन का भी इंतजाम था। नव युगलों को आशीर्वाद देते हुए भाजपा नेत्री पूनम गुप्ता व विश्व हिंदू रक्षा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष शिखर गुप्ता ने कहाकि संस्था द्वारा प्रति वर्ष निर्धन कन्याओं का विवाह कराना साहसिक व पुनीत कार्य है। इसके लिए समाज के अन्य लोगों को भी अपनी सहभागिता निभानी चाहिए। आलोक गुप्ता ने आगंतुकों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। संचालन अभिषेक राय ने किया।
इस अवसर पर अनीता यादव, प्रिया गुप्ता, सुरेश राय, पंकज यादव, भूपेंद्र दीक्षित, विनोद नायक, शेषनाथ पासवान, अजीत गौड़, रागिनी, शीला, महिमा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
-

स्कूल पढ़ने के लिए निकली किशोरी लापता, केस दर्ज
संवाददाता– एस.पी. सिंह
सहजनवां, (गोरखपुर)।हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के गोपीपुर गांव की एक 15 वर्षीय किशोरी 26 जुलाई की सुबह करीब 8:30 बजे क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में पढ़ने के लिए घर से निकली थी, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी।
परिजनों ने किशोरी की काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम किशोरी की तलाश में जुटी हुई है।
-

पवहारी महाराज कुटी पर बनेगा फाउंटेन
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बडहलगंज उपनगर के ऐतिहासिक पवहारी महाराज कुटी पर नगर पंचायत द्वारा भव्य फाउंटेन बनेगा, जिसका चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने विधिवत भूमि पूजन अर्चन कर शिलान्यास किया।
बुधवार को पवहारी महाराज कुटी पर बनने वाले फाउंटेन को लेकर चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने समस्त सभासदों के साथ भूमि पूजन करते हुए शिलान्यास किया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के अंतर्गत लगभग 26 लाख की लागत से बेहद ही खूबसूरत फव्वारे का निर्माण कार्य कराया जाएगा, जिससे पवहारी महाराज कुटी की भव्यता काफी बढ़ जाएगी। इस दौरान सभासद रवि साहनी, जितेंद्र पासवान, सूरज सोनकर, दीपक शर्मा, सुनील यादव, सुदीप वर्मा, नियाज़ कुरैशी, संजय सोनकर, राजीव मिश्रा, दीपक गौंड, राकेश राय, ऋषि चंद, रामदास मद्धेशिया, भाजपा जिला मंत्री स्वतंत्र सिंह, राजकुमार निगम, ओम प्रकाश यादव, प्रकाश चंद पांडेय, रमेश शाही, अतुल शाही, पवन यादव, अश्वनी वर्मा, अमरनाथ उमर, अनूप जायसवाल, कृष्णा गुप्ता, गंगा तिवारी, संजय कसेरा, सोनू श्रीवास्तव, हरिकेश यादव सहित कई लोग मौजूद रहें।
-

चेयरमैन ने कराया प्राचीन नर्वदेश्वर शिव मंदिर का जीर्णोद्धार
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे): बड़हलगंज उपनगर के वार्ड नंबर 8, तिलक नगर स्थित प्राचीन नर्वदेश्वर शिव मंदिर का जीर्णोद्धार राज्यवित के साथ जनसहयोग से नगर पंचायत द्वारा कराया गया।
मंगलवार को विधिवत पूजनोपरांत नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि महेश उमर ने जीर्णोद्धार के पश्चात नवनिर्मित मंदिर का लोकार्पण किया। बता दें कि तिलक नगर वार्ड के बेईली ग्राम स्थित प्राचीन नर्वदेश्वर मंदिर के सुंदरीकरण हेतु ग्रामवासियों ने अपने स्तर से प्रयास शुरू कर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रीति उमर से भी टाइल्स व ग्रेनाइट लगा कर सुसज्जित किए जाने की मांग किया था, जिस पर कार्यवाही करते हुए नगर पंचायत के राज्यवित्त से सुंदरीकरण कराए जाने की स्वीकृति प्रदान किया। मन्दिर के सुंदरीकरण का कार्य पूर्ण हो जाने पर चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने मंगलवार को लोकार्पण किया। इस अवसर पर ग्रामवासियों ने विशाल भंडारे का भी आयोजन किया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
इस अवसर पर सभासद राकेश राय, दीपक शर्मा, वीरेंद्र यादव, नियाज़ कुरैशी, अनन्त नारायण गुप्ता, विजय निगम, राजकुमार निगम, मनोज निगम, आदर्श विश्वकर्मा, मोहन लाल गुप्ता, संदीप गुप्त, धर्मेंद्र यादव, अरविंद सिंह, श्रीनिवास सोनी, वीरु सोनकर रमेश मसाला वाले, दयाशंकर मिश्र सहित कई लोग मौजूद रहे।
-

जमीनी रंजिश में दो पक्षो में चटकीं लाठीयां तीन घायल, आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज
संवाददाता– एस पी सिंह
सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम सुरैना में जमीनी रंजिश को लेकर मंगलवार को दो पक्ष आपस में भिड़ गए। जिससे एक पक्ष से सुन्दरी देवी और पति चिन्नी प्रसाद तथा दूसरे पक्ष से भेजू साहनी घायल हो गए। दोनों पक्षो की तहरीर पर पुलिस ने घायलों का मोलहिजा कराते हुए कुल 8 लोगो पर मुकदमा दर्ज किया है।
मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम सुरैना निवासिनी सुन्दरी देवी ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते मंगलवार को सुबह आठ बजे के करीब जमीनी रंजिश को लेकर भेजू साहनी, धर्मेन्द्र साहनी, रामदवन साहनी और फूलमती ने मिलकर मुझे और मेरे पति चिन्नी प्रसाद को भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए मारे पिटे तथा जान-माल की धमकी भी दिए। पुलिस ने चारों पर मुकदमा दर्ज किया है।
वहीं दूसरे पक्ष से धर्मेन्द्र साहनी ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते मंगलवार को सुबह आठ बजे के करीब जमीनी रंजिश को लेकर चिन्नी साहनी, रामधनी साहनी, राजकिशन साहनी और सुन्दरी देवी ने मिलकर मेरे पिता भेजू साहनी को भद्दी भद्दी गालियां देते हुए लाठी डंडा से मारपीट कर घायल कर दिया जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए। पुलिस ने पहले पक्ष के चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।
इस संदर्भ में थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
-

जरूरतमंद को आवास दिलाएंगे, इलाज भी कराएंगे : सीएम योगी
“जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने सुनीं 200 लोगों की समस्याएं”
“लोगों से बोले सीएम, हर समस्या का कराएंगे सन्तुष्टिपरक निस्तारण”
गोरखपुर, 30 जुलाई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान बुधवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने आवास के लिए जरूरतमंद लोगों को आवास दिलाने और गंभीर बीमारियों से पीड़ितों के इलाज में भरपूर आर्थिक सहायता देने का आत्मीय संबल दिया। उन्होंने कहा कि सरकार हर जरूरतमंद और पात्र व्यक्ति को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने तथा हर समस्या के प्रभावी निस्तारण के लिए संकल्पित है। जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जन समस्याओं पर त्वरित संवेदनशीलता दिखाएं।
बुधवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब 200 लोगों से मुलाकात की। महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सभागार में बैठाए गए लोगो तक मुख्यमंत्री खुद पहुंचे और एक-एक कर उनकी समस्याओं को सुना। ध्यान से बात सुनते हुए उनके प्रार्थना पत्र लिए और निस्तारण के लिए संबंधित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को संदर्भित कर निर्देशित किया कि सभी समस्याओं का निस्तारण समयबद्ध, निष्पक्ष और सन्तुष्टिपरक होना चाहिए।
जनता दर्शन में एक महिला ने आवास की समस्या बताई। मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि उन्हें सरकार की योजना के तहत आवास दिलाया जाएगा। इसे लेकर उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित भी किया। कहा कि सरकार की मंशा है कि हर जरूरतमंद के पास पक्का आवास हो। जनता दर्शन में हर बार की तरह इस बार भी कुछ लोग इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर आए थे। मुख्यमंत्री ने उन्हें भरोसा दिया कि धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने अफसरों को निर्देश दिया कि जो भी जरूरतमंद हैं, प्रशासन उनके उच्च स्तरीय इलाज का इस्टीमेट शीघ्रता से बनवाकर उपलब्ध कराए। इस्टीमेट मिलते ही सरकार तुरंत धन उपलब्ध कराएगी।
जमीन कब्जा किए जाने से संबंधी शिकायतों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस को निर्देश दिया कि यदि कोई दबंग किसी की जमीन जबरन कब्जा कर रहा हो तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। जनता दर्शन में परिजनों के साथ आए बच्चों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खूब दुलारा और आशीर्वाद दिया। साथ ही उन्हें खूब पढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए चॉकलेट गिफ्ट किया।
-

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डेंगू प्रभावित क्षेत्र में जांच कर बांटी दवाएं
ब्यूरों प्रभारी —-विनय तिवारी
बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) : बड़हलगंज नगर पंचायत के मुक्तिपथ वार्ड में डेंगू मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुये स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्रभावित इलाकों का दौरा किया और जांच करने के साथ दवाएं भी बांटा।
बता दे कि नगर पंचायत क्षेत्र में बरसात के मौसम में बीमारियों के खतरे के मद्देनजर चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने स्वास्थ्य विभाग को सूचित कर कार्यवाही किये जाने की मांग किया था। जिसके बाद डेरवा स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी डा. श्रवण तिवारी ने स्वास्थ्यकर्मियों की टीम गठित कर प्रभावित इलाकों का निरीक्षण कर जांच और दवाएं वितरित करने का निर्देश दिया था। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मुक्तिपथ परिक्षेत्र में कैंप लगा कर मरीजों का जांच कर दवाएं वितरित किया, इस अवसर पर संदिग्ध मरीजों का खून जांच भी किया गया। स्वास्थ्य टीम के प्रभारी डा. राकेश गुप्ता ने बताया कि प्रभावित इलाकों में 50 से अधिक लोगों की जांच कर दवाओं के साथ क्लोरीन की गोलियों और ब्लीचिंग पाउडर का वितरण कराया गया। टीम में सीएचओ विराट दूबे, शशांक मद्धेशिया, शत्रुध्न चौहान, लैब टेकनीशियन प्रशांत राय आदि मौजूद थे।









