स्कूल पढ़ने के लिए निकली किशोरी लापता, केस दर्ज

संवाददाता– एस.पी. सिंह
सहजनवां, (गोरखपुर)।

हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के गोपीपुर गांव की एक 15 वर्षीय किशोरी 26 जुलाई की सुबह करीब 8:30 बजे क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में पढ़ने के लिए घर से निकली थी, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी।

परिजनों ने किशोरी की काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम किशोरी की तलाश में जुटी हुई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *