Category: न्यूज़
Your blog category
-

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का ट्वीट, भाजपा का कुकर्म, धर्म में भी अधर्म
दरअसल इस भाजपाई महाभ्रष्टाचार की बंदरबाँट को समझने के लिए विशेष ‘भाजपाई करप्शन क्रोनोलॉजी’ (BCC) समझनी होगी:
-

रेलवे बस स्टेशन पर रोडवेज कर्मचारियों ने लगायें नारे
ब्रेकिंग गोरखपुर। रेलवे बस स्टैंड पर रोडवेज कर्मियों ने लगाए नारे, बस स्टैंड से लेकर यूनिवर्सिटी चौराहा, यूनिवर्सिटी चौराहा से लेकर जिला अधिकारी कार्यालय के समक्ष लगे मुर्दाबाद के नारे।
डग्गामार बसों के खिलाफ जमकर लगे नारे, प्रशासन मुर्दाबाद के भी लगे नारे।
रोडवेज कर्मियों का आरोप डग्गामार बसों के चलते रोडवेज विभाग को हो रही आर्थिक क्षति। -

सुशील कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी नियुक्त
गोरखपुर। सुशील कुमार श्रीवास्तव आयुक्त कार्यालय गोरखपुर मंडल गोरखपुर के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी नियुक्त किए गए। श्री श्रीवास्तव ने 5 मार्च 1992 को आयुक्त कार्यालय में पदभार ग्रहण किया था। श्री श्रीवास्तव आयुक्त कार्यालय में विभिन्न पदों पर रह कर अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन करते हुए सेवा भाव से अपनी सेवा दे रहे है। राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश अनुभाग 12 लखनऊ ने श्री श्रीवास्तव के 10 वर्षों के उत्कृष्ट वार्षिक प्रविष्ठियां एवं कार्यों के अनुभव को देखते हुए 30 जुलाई 2025 को पदोन्नति प्रदान कर मंडलायुक्त कार्यालय गोरखपुर में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के पद पर तैनाती दी गई। श्री श्रीवास्तव 24 अगस्त 2021 से 30 जुलाई 2025 तक आयुक्त कार्यालय गोरखपुर मंडल में प्रशासनिक अधिकारी के पद पर रह कर शासकीय कार्यों में अपना महत्वपूर्ण योगदान कुशलता पूर्वक दिए। श्री श्रीवास्तव अब वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी का दायित्व ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करेंगे।
-

लाइन निर्माण कार्य के चलते कल सहजनवा टाउन और अंकुर उद्योग की बिजली रहेगी बाधित
“4 अगस्त को निर्धारित समय पर विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।”
संवाददाता– एस.पी. सिंह
सहजनवा, (गोरखपुर)।सहजनवा तहसील क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं को सूचित किया गया है कि लाइन निर्माण कार्य के चलते 4 अगस्त (रविवार) को निर्धारित समय के अनुसार विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
निर्धारित कटौती समय :
सहजनवा विद्युत उपकेंद्र की आपूर्ति सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगी। अंकुर उद्योग की आपूर्ति दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक बंद रहेगी।
प्रभावित क्षेत्र :
“सहजनवा टाउन”
“अंकुर उद्योग”
विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए असुविधा के लिए खेद जताया है।
-

बिजली का बल्ब बंद करने को लेकर दो सगे भाई भिड़े, दोनों पक्षों से पांच पर केस दर्ज
संवाददाता– एस.पी. सिंह
सहजनवा, (गोरखपुर)।सहजनवा थाना क्षेत्र के जोगियाकोल गांव में लाइट बल्ब बंद करने की मामूली बात को लेकर दो सगे भाइयों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट तक पहुँच गया। घटना में दोनों पक्षों से कुल पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जोगियाकोल निवासी रंजीत कुमार पुत्र दिनदयाल ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि 1 अगस्त को लाइट बल्ब बंद करने को लेकर उसके सगे भाई संजीत और उसकी पत्नी वंदना ने गाली-गलौज करते हुए उसके पिता, पत्नी और बहन के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया।
वहीं, दूसरे पक्ष से संजीत पुत्र दिनदयाल ने आरोप लगाया कि उसी दिन रात करीब 9 बजे बल्ब जलाने की बात को लेकर उसके सगे भाई रंजीत और पिता दिनदयाल ने गाली-गलौज करते हुए लाठी, डंडे और पटरे से उसकी पत्नी वंदना को मारकर घायल कर दिया।
पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर रंजीत, रंजीत की पत्नी, दिनदयाल और संजीत, वंदना के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। -

पूजा ब्यूटी पार्लर ट्रेनिग सेंटर एवं फ्री डेमो क्लॉस का हुआ सेमिनार
“मुख्य अतिथि सपना यादव ने फीता काटकर किया शुभारंभ”
गोला। गोला तहसील क्षेत्र के कौड़ीराम-गोला मार्ग पर स्थित डांडी बाजार में रविवार के दिन पूजा ब्यूटी पार्लर ट्रेनिग सेंटर एवं फ्री डेमो क्लॉस का शुभारंभ सरयू रत्न से सम्मानित सपना मेकओवर बड़हलगंज की प्रोप्राइटर एवं कार्यक्रम की बतौर मुख्य अतिथि सपना यादव द्वारा फीता काटकर किया गया।इस मौके पर उन्होनो कहा कि ब्यूटीशियन बनना एक कला के साथ स्वरोजगार उत्पन करने का एक बेहतर साधन है।इससे महिलाओं में आत्म निर्भरता का बोध होता है।क्षेत्र में पूजा ब्यूटी पार्लर ट्रेनिग सेंटर एवं फ्री डेमो क्लॉस होने से ब्यूटीशियन बनने की इच्छुक महिलाओं को हुनरमंद बनने का मौका मिलेगा।
विशिष्ठ अतिथि एवं सौंदर्य ब्यूटी सैलून एकेडमी सिकरीगंज की प्रोपराइटर अंजली गुप्ता ने कहा कि शिक्षा के साथ यदि हाथों में हुनर हो तो रोजगार मिलने के अवसर जरूर प्राप्त होते है ।और यदि रोजगार मिल जाय तो लोगो में स्वतः ही आत्मनिर्भरता आ जाती है ।इस लिये सभी को पढ़ाई के साथ तकनीकी एवं कलात्मक ज्ञान लेना जरूरी है।
पूजा ब्यूटी पार्लर की डायरेक्टर पूजा गुप्ता एवं सेंटर के संरक्षक तथा अमित मेडिकल स्टोर्स डांडी बाजार के मालिक अमित गुप्ता तथा ट्रेंनिग सेंटर के मैनेजिंग डायरेक्टर छोटेलाल गुप्ता ने कार्यक्रम में अपना कीमती समय निकालकर आई सभी महिलाओं एवं ब्यूटिशियनों के प्रति आभार जताते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस मौके पर वैष्णवी मेक ओवर सूरदपार की प्रोपराइटर सुनीता गौड़ के साथ
खुशी ब्यूटी पार्लर गोला,
कुमकुम ब्यूटी पार्लर महदेवा,
नैना मेक ओवर गोरखपुर,
सोनी ब्यूटी पार्लर माल्हनपार आदि जगहों की ब्यूटीशियन उपस्थिति रही। -

भीषण सड़क हादसा एक की मौत, पांच घायल
“लिंक एक्सप्रेसवे पर कार दुर्घटना एक की मौत पांच घायल श्रद्धालुओं से भरी अर्टिगा कार में ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत और पांच घायल”
ब्यूरो प्रभारी: संतोष कुमार त्रिपाठी, खजनी गोरखपुर।
खजनी थाना क्षेत्र के लिंक एक्सप्रेसवे भगवानपुर टोल प्लाजा के सात किलोमीटर आगे सरया विश्वनाथपुर के समीप रविवार भोर के.लगभग 5 बजे आर्टिका कार के चालक के नीद में आ जाने से कार अज्ञात ट्रक से टकराने के डिवाइड पर टकराई गई इस हृदयविदारक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया।
जिसमें एक व्यक्ति की मौत और पांच लोग घायल हो गए और दो.बच्चे सही सलामत है खजनी पुलिस घटना स्थल से ही एंबुलेंस से सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा।
जानकारी के अनुसार पातेहरहवां जिला कुशीनगर निवासी रामशंकर शर्मा अपने स्वजन रिश्तेदार के साथ श्याम खाटू दर्शन करने गए थे । रविवार को आजमगढ़ होते हुए लिंक एक्सप्रेसवे से कुशीनगर के लिए वापस लौट रहे थे।
भोर करीब 5 बजे लिंक एक्सप्रेसवे किमी 7 पर आर्टिका कर किसी ट्रक से टकराने के बाद डिवाइड से टकरा गई अनुमान है कि चालक को झपकी आने से घटना हो गई। जिससे मौके पर ही 50 वर्ष रामशंकर शर्मा की मौत हो गई
घायल चालक साहिल,मंजू शर्मा, रेनू शर्मा,पूनम शर्मा, रिश्तेदार आशीष शर्मा निवासी कटया गोपालगंज बिहार के है। और दो बच्चे—अदिति शर्मा (5 वर्ष) और आयुष शर्मा (14 वर्ष)—को मामूली चोटें आईं सुरक्षित है।
घटना की सूचना पर थाना प्रभारी अनूप सिंह ने एंबुलेंस से सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा। उनका इलाज चल रहा है।
मृतक को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।पुलिस मामले की जांच कर रही है। -

भारत ने रूस से तेल खरीदना नहीं किया है बंद
MEA सूत्रों ने ट्रंप के दावों को किया खारिज…!
डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि भारत ने रूस से तेल खरीदना बंद कर दिया है।
हालांकि विदेश मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक रूस के साथ ट्रेड उसी तरह जारी है, जैसा पहले था।
इससे पहले विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जायसवाल ने भी कहा था कि रूसी आयात को रोकने वाली खबरों को लेकर कोई जानकारी नहीं है।
-

पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला
सूर्य प्रकाश ओझा
गोरखपुर । बांसगांव थाना क्षेत्र के मढ़िया उर्फ चकवैदपुरखा गांव में शनिवार, की सुबह पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही कमलेश कुमार पुत्र स्वर्गीय श्यामबली पर कुछ दबंगों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने न केवल लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से उनकी बेरहमी से पिटाई की, बल्कि उनकी आंख निकालने की कोशिश की और उनका मोबाइल फोन भी छीन लिया। यह घटना समय हुई जब कमलेश सुबह करीब 6:30 बजे शौच के लिए गांव के पोखरे की ओर गए थे। पीड़ित का आरोप है कि मीठिया गांव के अखिलेश उर्फ मुलायम (पुत्र बालकिशुन), सोलन, आकाश सूबेदार और कुछ अज्ञात लोगों ने मुंह पर गमछा बांधकर उन्हें चारों ओर से घेर लिया। हमलावर लाठी-डंडे, धारदार हथियार (चाइ) और अवैध असलहों से लैस थे। उन्होंने अभद्रता करते हुए कमलेश पर बेरहमी से हमला किया, जिससे उनके शरीर पर गंभीर चोटें आईं। हमलावरों ने उनकी आंख निकालने की कोशिश की, लेकिन किसी तरह कमलेश अपनी जान बचाने में सफल रहे।
कमलेश का कहना है कि हमलावरों ने उनका मोबाइल फोन छीन लिया, जिसमें पुराने झगड़े का एक महत्वपूर्ण वीडियो रिकॉर्ड था। यह वीडियो उनके और हमलावरों के बीच पुरानी रंजिश का अहम सबूत था। हमलावरों ने असलहा तानकर जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए। पीड़ित का कहना है कि हमलावर पहले भी उन्हें धमकाते रहे हैं और अब उनकी हत्या की साजिश रच रहे हैं।घटना के बाद कमलेश किसी तरह अपनी जान बचाकर घर पहुंचे और परिजनों को आपबीती सुनाई। पूरे परिवार में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है जब कमलेश को निशाना बनाया गया। पहले भी हमलावरों ने उनके परिवार की एक महिला के साथ अभद्रता की थी, जिसके बाद मारपीट की घटना हुई थी। पीड़ित ने पुलिस और उच्च अधिकारियों से गुहार लगाई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर पुलिस ने समय रहते कदम नहीं उठाए, तो यह मामला और गंभीर रूप ले सकता है।आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
पीड़ित ने बांसगांव थाने में तहरीर देकर नामजद आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और जल्द ही मुकदमा दर्ज किए जाने की संभावना है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी हो ताकि क्षेत्र में शांति बनी रहे।
पुरानी रंजिश का खौफनाक चेहरा
कमलेश ने बताया कि हमलावरों के साथ उनकी पुरानी रंजिश रही है, जिसके चलते पहले भी कई बार विवाद हो चुके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि हमलावरों का दबदबा क्षेत्र में बढ़ता जा रहा है, जिससे आम लोगों में डर का माहौल है। पीड़ित ने आशंका जताई कि अगर पुलिस ने जल्द कार्रवाई नहीं की, तो उनकी हत्या भी हो सकती है।
प्रशासन से की अपील
इस घटना ने एक बार फिर प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों और पीड़ित परिवार ने मांग की है कि दोषियों को तुरंत गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाए। साथ ही, क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की जरूरत है ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
-

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान एक सकारात्मक पहल:उमेश यादव
गोला। एक पेड मां के नाम अभियान के तहत पांचवें चरण में चिल्लूपार क्षेत्र के कोहना में भाजपा युवा नेता एवं सरयू रत्न से सम्मानित उमेश कुमार यादव के नेतृत्व में विभिन्न प्रजातियों के फलदार एवं छायादार पौधे लगाये और उन्हें सुरक्षित रखने का संकल्प भी लिया।
मौके पर भाजपा नेता श्री यादव ने कहा कि जिस प्रकार से आज प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच चुका है, वह हम सभी के लिए गंभीर चिंता का विषय है. ऐसे में हर व्यक्ति को चाहिए कि वह कम से कम एक पौधा अवश्य लगायें और उसकी देखभाल भी करें।श्री यादव ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान बहुत ही सकारात्मक पहल है।
इस अवसर पर रामबेलास यादव,सुधा देवी,आकाश यादव,विशाल यादव आदि मौजूद थे।









