Category: न्यूज़

Your blog category

  • दो शातिर चोर चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार, जेल भेजे गए

    दो शातिर चोर चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार, जेल भेजे गए

    संवाददाता– एस.पी. सिंह
    सहजनवां, (गोरखपुर)।

    सहजनवां पुलिस ने डोहरिया कला और बीकौरा गोदाम से 15 मई की रात हुई चोरी का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया है।

    एसपी नॉर्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि सीओ गीडा रत्नेश्वर सिंह के निर्देशन में थाना प्रभारी महेश कुमार चौबे, उपनिरीक्षक राकेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक जितेंद्र यादव और कांस्टेबल शुभम सिंह संदिग्धों व वांछित अपराधियों की तलाश में गश्त कर रहे थे।

    इसी दौरान मुडकटिया मोड़ पर दो संदिग्ध व्यक्ति खड़े नजर आए। पुलिस द्वारा पूछताछ के लिए बुलाए जाने पर दोनों भागने लगे, जिन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उनके पास से चोरी की एल्यूमिनियम कटर मशीन, टुल्लू पंप और दो गैस सिलेंडर बरामद हुए। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान दुर्बल पुत्र हरीलाल निवासी बाहिलपार तथा पिंटू उर्फ सचिन कुमार पुत्र रामकरन निवासी बाहिलपार के रूप में हुई।

    पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया।

  • ग्राम मिनवा में लगी जन चौपाल बनी उम्मीद की किरण, मौके पर ही हुआ समस्याओं का समाधान

    ग्राम मिनवा में लगी जन चौपाल बनी उम्मीद की किरण, मौके पर ही हुआ समस्याओं का समाधान

    संवाददाता– एस.पी. सिंह
    सहजनवा, (गोरखपुर)।

    शासन की मंशा के अनुरूप ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु प्रत्येक शुक्रवार को आयोजित की जाने वाली जन चौपाल श्रृंखला के तहत इस शुक्रवार ग्राम पंचायत मिनवा में चौपाल का सफल आयोजन किया गया।

    इस जन चौपाल में खंड विकास अधिकारी बृजेश यादव सहित स्वास्थ्य, शिक्षा, राजस्व, कृषि, पंचायती राज समेत कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में ग्रामीण चौपाल में पहुंचे और वर्षों से लंबित समस्याओं को खुलकर अधिकारियों के समक्ष रखा।

    कुछ समस्याओं का समाधान तत्काल मौके पर ही किया गया, जबकि अन्य मामलों को शीघ्र निस्तारण हेतु संज्ञान में लिया गया। इस पहल से ग्रामीणों को शासन से सीधे जुड़ने का अवसर मिला, जिससे आम जनमानस में शासन के प्रति विश्वास और जागरूकता बढ़ी।

    ग्रामवासियों की प्रतिक्रियाएं

    “पहले कोई सुनने वाला नहीं था, आज अफसर खुद हमारे दरवाजे तक आए हैं।”

    “ऐसी चौपालें हर सप्ताह लगनी चाहिए, ताकि हम अपनी बात बेझिझक कह सकें।”

    चौपाल में ग्राम प्रधान दिनेश कुमार जायसवाल, सहायक विकास अधिकारी धर्मेंद्र कुमार, ग्राम पंचायत अधिकारी अरविंद कुमार, एडीओ कृषि ध्रुव हरिनाथ, विधिक परामर्शदाता मार्कण्डेय, सहित अन्य विभागों के प्रतिनिधि और ग्रामीण सरोज, राजकुमारी, कलावती, भोला, पटेल, जमी मोहम्मद, सुमन, विजय, बृजेश, नंदलाल आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

  • साइकिल से स्कूल जा रही छात्रा को ट्रक ने कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत

    साइकिल से स्कूल जा रही छात्रा को ट्रक ने कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत

    “ग्रामीणों ने लगाया जाम, रक्षाबंधन से पहले टूटा परिवार का सहारा।”

    संवाददाता– एस.पी. सिंह
    सहजनवा, (गोरखपुर)।

    गीडा थाना क्षेत्र के जैतपुर-बोकटा मार्ग पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में कक्षा 9 की छात्रा की जान चली गई। स्कूल जा रही 15 वर्षीय मुस्कान को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार बालू लदे ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क को जाम कर दिया, जिसे पुलिस ने पहुंचकर किसी तरह शांत कराया।
    मृतका की पहचान बेलवाडाडी निवासी गंगेश कुमार की पुत्री मुस्कान के रूप में हुई है। वह प्रतिदिन की तरह सुबह करीब 7 बजे साइकिल से स्कूल जा रही थी। घर से महज 500 मीटर दूर जैतपुर-बोकटा मार्ग पर पीछे से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने उसे रौंद दिया।

    सूचना मिलने पर गीडा थाना प्रभारी अश्वनी पांडेय और चौकी इंचार्ज संतोष सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ट्रक और चालक को हिरासत में ले लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

    “आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया सड़क जाम।”

    छात्रा की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने जैतपुर-बोकटा मार्ग को घंटों जाम कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि टोल टैक्स बचाने के लिए बड़ी संख्या में भारी वाहन इस मार्ग का इस्तेमाल करते हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। लोगों ने मांग की कि इस मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही पर तत्काल रोक लगाई जाए।

    “बहन की मौत से सूनी हो गई भाइयों की कलाई।”

    रक्षाबंधन से एक दिन पहले यह हादसा परिवार पर पहाड़ बनकर टूटा। मुस्कान अपने दो भाइयों मोयन और निक्कू की इकलौती बहन थी। पिता गंगेश कुमार रोज़गार के सिलसिले में कोयंबटूर में काम करते हैं। बेटी की असामयिक मौत ने पूरे परिवार को गहरे शोक में डुबो दिया है। रक्षाबंधन से पहले भाइयों की कलाई सूनी रह गई।

  • पल्सर बाइक न मिलने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला

    पल्सर बाइक न मिलने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला

    “पति, ससुर, सास व ननद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व मारपीट का मुकदमा दर्ज।”

    संवाददाता– एस.पी. सिंह
    सहजनवा, (गोरखपुर)।

    हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के कटसहरा निवासी प्रियंका चौहान की शादी 21 नवंबर 2021 को पंकज चौहान पुत्र भूपति चौहान निवासी श्यामदेउरवा, जनपद महराजगंज के साथ हुई थी। शादी के समय परिजनों द्वारा दो लाख रुपये नकद, जेवरात व अन्य उपहार दिए गए थे।

    शादी के बाद शुरुआती दिनों में सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन कुछ समय बाद ससुराल पक्ष के लोग दहेज में पल्सर बाइक की मांग करने लगे। जब मायके पक्ष ने इस मांग को पूरा करने से असमर्थता जताई, तो प्रियंका को प्रताड़ित किया जाने लगा। इस बीच पीड़िता ने एक बच्ची को जन्म दिया, लेकिन इसके बाद प्रताड़ना और बढ़ गई।

    ससुरालवालों ने पल्सर बाइक की मांग पूरी न होने पर उसे लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया। आरोप है कि कुछ दिन पूर्व पति पंकज चौहान, ससुर भूपति चौहान, सास व ननद ने मिलकर प्रियंका की पिटाई की और नवजात बच्ची सहित उसे घर से बाहर निकाल दिया।
    पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • जबरन चार्जिंग निकालने का विरोध करने पर मारपीट, केस दर्ज

    जबरन चार्जिंग निकालने का विरोध करने पर मारपीट, केस दर्ज

    संवाददाता– एस.पी. सिंह
    सहजनवा, (गोरखपुर)।

    गीडा थाना क्षेत्र के गहासाड़ गांव में जबरन ई-रिक्शा की चार्जिंग निकालने का विरोध करना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। विरोध करने पर आरोपी ने अपने भाई के साथ मिलकर मारपीट कर दी, जिससे पीड़ित घायल हो गया।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, गहासाड़ निवासी सोनू पुत्र शरमानंद अपना ई-रिक्शा घर के पास खड़ा कर चार्ज कर रहा था। इसी दौरान पड़ोस के गांव का निवासी एक मनबढ़ युवक अपना सीएनजी ऑटो लेकर वहां पहुंचा और जबरन सोनू की चार्जिंग निकालकर अपने वाहन को चार्ज करने लगा।
    जब सोनू ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए अपने भाई के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी और घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर गीडा पुलिस ने आरोपीयो के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज व धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • चोरी की दो बाइक के साथ किशोर गिरफ्तार, एक फरार

    चोरी की दो बाइक के साथ किशोर गिरफ्तार, एक फरार

    संवाददाता– एस.पी. सिंह
    सहजनवा, (गोरखपुर)।

    गीडा पुलिस ने बुधवार को गश्त के दौरान दो चोरी की बाइक के साथ एक किशोर को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया। पकड़े गए किशोर को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, गीडा थाना प्रभारी निरीक्षक अश्विनी कुमार पांडेय के नेतृत्व में पिपरौली चौकी प्रभारी संतोष कुमार सिंह, महिला उपनिरीक्षक दीपा यादव, कांस्टेबल पंकज कन्नौजिया एवं विकास यादव गीडा सेक्टर 13 के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वारंटियों की तलाश में गश्त कर रहे थे।

    इसी दौरान सूचना मिली कि दो युवक चोरी की बाइक लेकर अमर उजाला कार्यालय होते हुए बाँसपार की ओर जा रहे हैं। पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने एक किशोर को दौड़ाकर पकड़ लिया, जिसकी पहचान नीरज यादव पुत्र धरमदेव निवासी सहीजना, थाना गीडा के रूप में हुई। वहीं उसका साथी आजम खान पुत्र सिराजुद्दीन निवासी जगदीशपुर, थाना गीडा मौके से फरार हो गया।

    पुलिस ने नीरज यादव के पास से चोरी की दो मोटरसाइकिल और 150 रुपये नकद बरामद किए हैं। दोनों बाइक गुलहरिया और रामगढ़ताल थाना क्षेत्रों से चोरी की गई थीं। गिरफ्तार किशोर को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है, जबकि फरार साथी की तलाश जारी है।

  • छत के रास्ते घर में घुसे चोर, नकदी व जेवरात ले उड़े, इलाके में दहशत

    छत के रास्ते घर में घुसे चोर, नकदी व जेवरात ले उड़े, इलाके में दहशत

    संवाददाता– एस.पी. सिंह
    सहजनवा, (गोरखपुर)।

    हरपुर बुदहट क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बुधवार को दिनदहाड़े चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए छत के रास्ते घर में घुसकर नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

    जानकारी के अनुसार, हरपुर बुदहट के निवासी कृष्णमोहन शुक्ला बुधवार सुबह गांव के एक बुजुर्ग के निधन के बाद अंतिम संस्कार के लिए अयोध्या गए हुए थे। घर पर कोई नहीं था। उनका बड़ा बेटा और बहू सीतापुर में रहते हैं, जबकि छोटा बेटा अपनी मां के साथ हरपुर चौराहे गया हुआ था। इसी दौरान चोरों ने छत के रास्ते घर में प्रवेश किया और अलमारी में रखे नकदी व जेवरात चुरा ले गए।

    जब छोटा बेटा वापस लौटा, तो घर का सामान बिखरा पड़ा मिला और चोरी की घटना की जानकारी हुई। सूचना पर हरपुर बुदहट थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की।

    समाचार लिखे जाने तक पीड़ित की ओर से थाने में तहरीर नहीं दी गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • केंद्रीय मंत्री का मनाया गया जन्मदिन, विधायक राजेश त्रिपाठी ने केक काटा, बांटी मिठाई

    केंद्रीय मंत्री का मनाया गया जन्मदिन, विधायक राजेश त्रिपाठी ने केक काटा, बांटी मिठाई

    ब्यूरों प्रभारी —-विनय तिवारी

    बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) : बड़हलगंज केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री व बांसगांव के सांसद कमलेश पासवान के जन्मदिन पर बड़हलगंज मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने विधायक निवास पर पूरे उल्लास के साथ केक काट कर जन्मदिन मनाया और केक काटने के साथ मिठाइयों का भी वितरण किया।

    बुधवार को चिल्लूपार विधानसभा के कस्बा बड़हलगंज स्थित विधायक निवास पर भाजपा मंडल अध्यक्ष दुर्गेश मिश्र के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने विधायक चिल्लूपार राजेश त्रिपाठी की उपस्थिति में केक काटा गया और सबको मिठाइयाँ खिलाई गई। इस दौरान भाजपा बड़हलगंज मंडल के उपाध्यक्ष आलोक त्रिपाठी, महामंत्री राधेश्याम भारती, राजकुमार निगम, अतुल शाही मंडल उपाध्यक्ष, रमेश शाही, ब्रजेश शाही, अष्टभुजा सिंह, विनय तिवारी, अजीत राव, महंत सिंह, वेदप्रकाश त्रिपाठी, कृष्ण मोहन मौर्य, दीपक सिंह, गोपाल यादव, राम नगीना तिवारी, सतीश शाही प्रधान, संत तिवारी, शिवा जी सिंह आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे और लंबी उम्र की कामना की गई।

  • बढ़ रहे साइबर अपराध के रोकथाम के लिए तिवारीपुर थाना प्रभारी के नेतृत्व में आयोजित किया गया संगोष्ठी

    बढ़ रहे साइबर अपराध के रोकथाम के लिए तिवारीपुर थाना प्रभारी के नेतृत्व में आयोजित किया गया संगोष्ठी

    “महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज रामदत्तपुर में छात्राओं को साइबर अपराध के प्रति किया गया जागरूक”

    गोरखपुर । आधुनिक युग में अपराध करने का तरीका भी बदल गया है साइबर अपराधी लोगों की गाढ़ी कमाई को ठगने का काम कर रहे हैं । आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से लोगों की आपत्तिजनक तस्वीर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने का काम करते है। ऐसे में शासन के आदेश पर एसएसपी राजकरन नैयर के निर्देश पर तिवारीपुर थाना प्रभारी गौरव कुमार वर्मा के नेतृत्व में महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज रामदत्तपुर में स्कूल छात्राओं को साइबर अपराध व उसकी रोकथाम के बारे में उप निरीक्षक धर्मेंद्र यादव उप निरीक्षक प्रगति यादव महिला आरक्षी श्वेता सिंह, पूजा कुमारी व आरक्षी ललित कुमार में साइबर अपराध के बारे में छात्राओं को जागरूक किया गया।

    छात्राओं को जागरुक करते हुए बताया गया कि किसी भी लिंक पर क्लिक न करें। सोशल मीडिया पर अनजान व्यक्ति से किसी प्रकार का कोई फ्रेंडशिप ना करें वह आपके जारी गोपनीय जानकारी लेकर देश विरोधी कार्य कर सकता है एक जागरूक नागरिक बनते हुए सजग और सतर्क रहे।

  • सीतापुर में राज्य मंत्री के धरने के मामले को लेकर ऊर्जा मंत्री है एके शर्मा ने किया पोस्ट

    सीतापुर में राज्य मंत्री के धरने के मामले को लेकर ऊर्जा मंत्री है एके शर्मा ने किया पोस्ट

    राज्य सरकार में माननीय राज्यमंत्री श्री सुरेश राही जी के साथ सीतापुर जिले के विद्युत विभाग के हरगांव के जूनियर इंजीनियर (JE) द्वारा अविवेकपूर्ण व्यवहार बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है। साथ ही उक्त JE की जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनहीनता और अपने कार्य में शिथिलता भी अक्षम्य है।
    इसके लिए JE श्री रमेश मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

    साथ ही मैंने माननीय मंत्री श्री राही जी से स्वयं बात करने के बाद चेयरमैन UPPCL और एमडी MVVNL को हिदायत दी है कि इस घटना में ऊपर से लेकर नीचे तक के प्रबंधन की गलती दिखती है।ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए।

    सभी विद्युत कर्मियों को पुनः आग्रह एवं चेतावनी है कि जनभावनाओं की अनदेखी और जनता अथवा जनप्रतिनिधियों के साथ असभ्य व्यवहार के परिणाम गंभीर होंगे।