Category: न्यूज़
Your blog category
-

शिवानी सिंह और स्नेहा बकली का लोकगीत ‘मरद मोर कमाला’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज
भोजपुरी म्यूजिक वर्ल्ड में अपने मधुर आवाज से श्रोताओं पर जादू चलाने वाली सिंगर शिवानी सिंह ने एक बार फिर सबका दिल जीत लिया है। जी हाँ! सिंगर शिवानी सिंह बंगाली बाला खूबसूरत अदाकारा स्नेहा बकली के साथ नया लोकगीत ‘मरद मोर कमाला’ लेकर आई हैं। यह गाना वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने को जहां सिंगर शिवानी सिंह ने सुरीली आवाज में गाकर श्रोताओं का मन मोह रही है, वहीं अदाकारा एक्ट्रेस स्नेहा बकली अपनी अदाओं से बिजली गिरा रही है। वह गोल्डेन कलर की चोली और उल्टा पल्ला मारकर लाल रंग की साड़ी पहने लोगों के दिलों को घायल कर रही है। इस गाने का फिल्मांकन काफी रिच किया गया है। इस गाने का ऑडियो और वीडियो ऑडियंस को बहुत पसंद आ रहा है।
वहीं एक्ट्रेस स्नेहा बकली ने कहा कि ‘यह लोकगीत मस्ती से भरपूर है, जिसमें भरपूर मस्ती दिख रही है। ऐसे मजेदार गाना में परफॉर्म करके मुझे बहुत खुशी मिली है। इतना बढ़िया लोकगीत का निर्माण करने के लिए रत्नाकर कुमार सर को दिल से धन्यवाद देती हूँ और अड़ियंस को भी दिल से थैंक्यू!’
-
काशी से गया जी के लिए चलेंगी स्पेशल सरकारी बसें,जानें क्या होगा रूट और कितना होगा किराया
वाराणसी। आध्यात्मिक नगरी काशी से पृतपक्ष के समय जो लोग पिंडदान और तर्पण के लिए बिहार के गया जी जाना चाहते हैं,उनके लिए बड़ी खुशखबरी है।योगी सरकार काशी से गया जी तक के लिए विशेष बस सेवा शुरू कर रही है।इससे उनको लाभ होगा जो पितृपक्ष के दौरान पिंडदान और तर्पण के लिए गया जी जाना चाहते हैं।साथ ही अन्य यात्री भी बस से गया जी जा सकेंगे।बस में यात्रियों की सहूलियत का भी पूरा ध्यान रखा गया है। बस हफ्ते में सातों दिन चलेगी।काशी से बस रात आठ बजे चलेगी।बस सुबह चार बजे बिहार के गया जी पहुंचेगी।बस में काशी से बिहार तक किराया 465 रुपये निर्धारित किया गया है।
बता दें कि वाराणसी (कैंट) से बस चंदौली-सासाराम-औरंगाबाद-शेरघाटी होते हुए गया जी तक जाएगी।पितृपक्ष के समय में श्रद्धालु बस से आसानी से गया जी पहुंच सकेंगे।यही नहीं रूट के अन्य जो यात्री हैं वो भी इस बस सेवा का लाभ ले सकेंगे।लोगों की जो प्राइवेट वाहनों पर निर्भारता है वो इस बस के संचालित होने से कम होगी,इससे लोगों का समय और खर्च बचेगा।पृत पक्ष के समय में गया जी जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बहुत बड़ी होती है।
ऐसे श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए ही परिवहन निगम ने मंथन किया,अगर सब कुछ सही रहा तो नियमित रुप से इस बस का संचालन करने को लेकर विचार किया जाएगा।योगी सरकार टूरिज्म को बढ़ावा देने की कोशिश कर रही है।साथ ही लोगों और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा देने की कोशिश भी कर रही है।बताते चलें कि उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की ओर से लखनऊ से बिहार के मुजफ्फरपुर के लिए भी सीधी अंतरराज्यीय बस सेवा शुरू की गई है।इस बस का किराया 862 रुपये निर्धारित है,ये बस रात के दो बजे लखनऊ के आलमबाग बस टर्मिनल से चलेगी और अगले दिन सुबह चार बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी।
-

आपसी सौहार्द्र व शांति पूर्ण तरीके से मनाए गणेश उत्सव व बारावफात का त्योहार- गौरव वर्मा:थाना प्रभारी
“बैठक के दौरान सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों के सभी को कराया गया अवगत”

गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर के निर्देश पर तिवारीपुर थाना प्रभारी गौरव कुमार वर्मा की अध्यक्षता में तिवारीपुर थाने पर शांति समिति की बैठक आयोजित किया गया। जिसमें क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक आयोजक मंडल और धर्म गुरु को आमंत्रित किया गया था।
आगामी गणेश पूजा और बारावफात त्यौहार को सकुशल सम्पन्न करवाने के दृष्टिगत आज शुक्रवार को थाना तिवारीपुर परिसर में क्षेत्र के गणेश पूजा के आयोजको के साथ अहम बैठक की गई,जिसमे गणेश पूजा को सकुशल सम्पन्न करवाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।थाना प्रभारी तिवारीपुर गौरव कुमार वर्मा ने बताया कि त्यौहार हम सभी के लिए अति महत्वपूर्ण जिसको सकुशल सम्पन्न करवाना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है,पंडाल के आसपास कही भी ट्रैफिक जाम की स्थिति न हो,मानक के अनुसार साउंड स्पीकर लगाया जाए,पंडाल में बिजली की वायरिंग पूरी तरह से फुलप्रूफ हो,अपने कमेटी में पुरूष वालंटियर के साथ ही साथ महिला वालंटियर भी नियुक्त करे, पंडाल में आग से बचाव के लिए बालू,पानी,अग्निशमन यंत्र को रखे,पंडालों में cctv कैमरा अवश्य लगवाए,तथा परंपरिक रुट से ही मूर्ति विसर्जन करे।किसी भी प्रकार का अश्लील गीत और नृत्य का कार्यक्रम न हो।
बैठक में मुख्य रूप से एस एस आई संतोष सिंह,एस आई दिनानाथ पांडेय, एस आई आखिलेश त्रिपाठी,एस आई धर्मेंद्र यादव, महिला उपनिरक्षक प्रगति यादव , आदि मौजूद रहे।
-

दूध उत्पादन समिति के चेयरमैन का चुनाव रद्द
“गोरखपुर मंडल दुग्ध विभाग चेयरमैन चुनाव रद्द, मतदाताओं में नाराजगी, फैसले पर उठे सवाल”
ब्यूरो प्रभारी: संतोष कुमार त्रिपाठी, खजनी गोरखपुर।

खजनी। गोरखपुर मंडल के दुग्ध विभाग के बहुप्रतीक्षित चेयरमैन चुनाव सुबह 8:30 बजे से पराग डेयरी प्रांगण हरैया हाल में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान प्रक्रिया शुरू हुई थी, जो शाम 4 बजे तक चलनी थी। कुल सात मतदाता, जिनमें प्रत्याशी प्रस्तावक भी शामिल थे, सुबह से ही मतदान स्थल पर पहुंचे और मतदान प्रक्रिया में उत्साहपूर्वक शामिल हुए।
चेयरमैन के चुनाव में सात प्रत्याशी थे जिसमें मुख्य मुकाबला कौशल्या देवी (पत्नी दिलीप यादव) और रणजीत सिंह (पुत्र शिवाजी) के बीच में था। सुबह से ही दोनों पक्ष अपने-अपने समर्थकों के साथ प्रांगण में डटे रहे और कड़ा मुकाबला देखने को उत्सुक था। मतदाताओं का उत्साह इस कदर था कि चुनाव को लेकर माहौल पूरी तरह पारदर्शी और शांतिपूर्ण बना हुआ था। प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे, जिससे किसी भी प्रकार की अशांति की गुंजाइश न रहे।चेयरमैन प्रत्याशी कौशल्या देवी ने बताया सभी सात मतदाता थे जिसमें पांच मेरे साथ थे और मैं चुनाव जीतने वाली थी तभी दोपहर 3 बजे अचानक चुनाव रद्द करने की सूचना ने पूरे माहौल को बदल दिया। चुनाव अधिकारी की ओर से कैंसिल का नोटिस टांगा दिया गया जिसके बाद मतदान स्थल पर मौजूद मतदाताओं में हड़कंप मच गया। मेरी जीत लगभग तय थी। ऐसे में अचानक चुनाव रद्द किए जाने से मतदाताओं और प्रत्याशियों में आक्रोश फैल गया।
चुनाव रद्द होने की खबर मिलते ही मतदाता जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचे लेकिन मौके से जिलाधिकारी अपने कार्यालय में नहीं मिले।
आरोप लगाया कि चुनाव में अनियमितता और दबाव के चलते यह कदम उठाया गया है। वहीं समर्थकों का कहना था कि जब माहौल शांतिपूर्ण और मतदान पारदर्शी तरीके से हो रहा था, तो चुनाव को बीच में रद्द करने का औचित्य समझ से परे है।
एक ओर जहां मतदाता इसे लोकतांत्रिक प्रक्रिया के साथ खिलवाड़ बता रहे हैं, वहीं प्रशासनिक हलकों में भी इस फैसले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। फिलहाल जिला प्रशासन की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।गोरखपुर मंडल दुग्ध विभाग का यह चुनाव किसानों और दुग्ध उत्पादकों के हितों से जुड़ा माना जा रहा था। अब चुनाव रद्द होने के बाद न सिर्फ उम्मीदवारों बल्कि मतदाताओं के बीच भी असंतोष गहराता जा रहा है। सभी की निगाहें अब प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।
-

एसएसबी के जवानों ने बी आर डी मेडिकल कॉलेज में किया रक्तदान
गोरखपुर। क्षेत्रक मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल गोरखपुर के उप महानिरीक्षक मुन्ना सिंह के निर्देशन में बाबा राघव दास मेडिकल कालेज गोरखपुर में सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने रक्तदान किया। ब्रम्हाकुमारीज एवं समाज सेवा प्रभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी कि 18वी पुण्यतिथि के अवसर पर विशाल रक्तदानअभियान 2025 कि शुरुआत हुई। इस अवसर पर उपमहानिरीक्षक मुन्ना सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि रक्तदान का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना व नियमित रूप से रक्तदान करने से आयरन की अतिरिक्त मात्रा नियंत्रित हो जाती है। जो दिल की सेहत के लिए अच्छी है। उन्होंने बताया कि कई बार मरीजों के शरीर में खून की मात्रा इतनी कम हो जाती है कि उन्हें किसी और व्यक्ति से ब्लड लेने की आवश्यकता पड़ जाती है। ऐसी ही इमरजेंसी स्थिति में खून की आपूर्ति के लिए लोगों को रक्तदान करने के लिए आगे आना चाहिए। इससे जरुरत मंद की मदद हो सकेगी। हमारे जवानों द्वारा समय-समय पर रक्तदान किया जाता है। इसके अलावा भी सशस्त्र सीमा बल के द्वारा जन सेवा के लिए अनेकों ऐसे कदम उठाये जाते हैं जिनसे सीमावर्ती इलाके में रह रहे लोगों की मदद व विकास हो सके। सभी रक्तदाताओं को बाबा राघव दास मेडिकल कालेज कि तरफ से प्रशंसा पत्र दिया गया। इस दौरान मुख्य रूप से डा. मंगलेश श्रीवास्तव महापौर गोरखपुर,श्री सरदार जसपाल सिंह अध्यक्ष जटाशंकर गुरुद्वारा, डा. रामकुमार प्रधानाचार्य मेडिकल कालेज सहित अन्य कार्मिक मौजूद थे।
-

राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेसियों ने मरीजो में बांटा फल
गोला। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की जयंती उपनगर गोला के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कैम्प कार्यालय पर ब्लाक अध्यक्ष श्रवण कुमार यादव के नेतृत्व में मनाई गई, तत्पश्चात कमेटी के साथ इस सद्भावना दिवस पर प्राथमिक स्वास्थ केंद्र गोला पहुँच कर मरीजों से उनका कुशलक्षेम जाना व फल वितरण किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी पंडित रामहरि राय मधुकर, जिला सचिव गणेश मिश्रा व हरिश्व राय, कृष्णमूर्ति राय,संत कुमार राय,विनय मिश्रा,हर्षवर्धन दुबे, दुर्गविजय,डा रमेश मौर्या,राकेश यादव प्रदीप,ओमकार पाण्डेय,विकास कुमार आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।
-

सैंथवार समाज के गरीब बच्चों के लिए बन रहे हॉस्टल के लिए राजेश कुमार सिंह ने एक लाख रुपये की आर्थिक मदद
गोरखपुर। आज हम बात कर रहे हैं एक ऐसे नेक कार्य की, जो समाज के लिए प्रेरणा बन रहा है। यह कहानी है सैथवार समाज के लिए शिक्षा के क्षेत्र में एक नया अध्याय लिखने की। पूर्व स्वतंत्रता सेनानी और पूर्व विधायक स्वर्गीय अक्षयवर सिंह के परिवार ने एक बार फिर अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया है।
स्वर्गीय अक्षयवर सिंह शिक्षा के प्रति अपनी गहरी निष्ठा और जागरूकता के लिए जाने जाते थे। वे मानते थे कि शिक्षा ही वह सशक्त हथियार है, जो समाज के हर वर्ग को प्रगति की राह पर ले जा सकता है। उनकी यही सोच आज उनके परिवार में भी जीवित है। उनकी पुत्रवधू और उनके पौत्र, भारतीय जनता पार्टी के नेता और सैथवार मल्ल महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने एक अनुकरणीय कदम उठाया है।
राजेश कुमार सिंह ने सैथवार समाज के गरीब बच्चों के लिए बन रहे एक हॉस्टल के लिए एक लाख रुपये का आर्थिक सहयोग प्रदान किया है। यह हॉस्टल समाज के उन बच्चों के लिए एक वरदान साबित होगा, जो आर्थिक तंगी के कारण शहर में रहकर पढ़ाई नहीं कर पाते। इस हॉस्टल में बच्चों को निःशुल्क रहने की सुविधा मिलेगी, ताकि वे अपनी पढ़ाई पर ध्यान दे सकें और अपने सपनों को साकार कर सके
यह कोई साधारण दान नहीं है, बल्कि यह शिक्षा के प्रति एक परिवार की गहरी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। स्वर्गीय अक्षयवर सिंह जी का परिवार न केवल उनके मूल्यों को जीवित रख रहा है, बल्कि समाज के लिए एक मिसाल भी कायम कर रहा है। श्री राजेश कुमार सिंह का यह योगदान सैथवार समाज के बच्चों को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में मदद करेगा।
यह हॉस्टल केवल एक इमारत नहीं, बल्कि उन बच्चों के सपनों का आधार बनेगा, जो आर्थिक अभावों के बावजूद बड़े लक्ष्य हासिल करना चाहते हैं। यह एक ऐसा कदम है, जो समाज के हर वर्ग को प्रेरित करता है कि शिक्षा के लिए एकजुट होकर काम किया जाए। आइए, हम सब मिलकर इस नेक पहल का समर्थन करें और सैथवार समाज के उज्ज्वल भविष्य के लिए योगदान दें।आज स्वर्गीय अक्षयवर सिंह जी की आत्मा को गर्व महसूस हो रहा होगा, क्योंकि उनका परिवार उनकी विरासत को न केवल संजोए हुए है, बल्कि उसे और आगे बढ़ा रहा है। आइए, हम सब इस प्रयास की सराहना करें और समाज के लिए शिक्षा के महत्व को समझें। क्योंकि शिक्षा ही वह दीपक है, जो अंधेरे को मिटाकर उजाले की राह दिखाता है।
सैथवार समाज के इस नेक कार्य में आप भी हिस्सा लें, क्योंकि हर छोटा योगदान एक बड़े बदलाव की शुरुआत हो सकता है।
-

पूर्व विधायक राना कृष्ण किंकर सिंह की द्वितीय पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर और पौध रोपण किया गया
बस्ती। बस्ती जिले के कद्दावर नेता रहे पूर्व विधायक राना कृष्ण किंकर सिंह की द्वितीय पुण्य तिथि पर आज विविध कार्यक्रम आयोजित हुए। उनके पैतृक गांव रानीपुर बेलाड़ी में रक्तदान शिविर में 85 लोगों ने स्वैशिक रक्तदान किया आगंतुकों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया । श्रीराम चरित मानस के सुन्दर कांड पाठ के भक्तिमय माहौल में स्व० राना साहब के हजारों शुभेच्छुओं ने कार्यक्रम में पहुंच कर नम आंखों से उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। देर शाम बस्ती के वृद्धा आश्रम पर रहने वालों को भोजन प्रसाद कराया गया। इस अवसर पर पूर्व सांसद और असम के भाजपा प्रभारी हरीश द्विवेदी ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए राना साहब को पूर्वांचल की राजनीति का योद्धा बताया। हरैया के विधायक अजय सिंह ने कहा कि राना साहब जिले के इकलौते ऐसे राजनेता थे जिनका अपना खुद का बड़ा जनाधार था। बस्ती सदर विधायक महेन्द्र नाथ यादव ने उन्हें जनपद के विलक्षण राजनीतिज्ञ की संज्ञा दिया। पूर्व आई ए एस ओम नारायन सिंह ने उन्हें गरीबों का मसीहा बताते हुए कहा कि उनकी संयमित जीवन शैली युवाओं के लिए प्रेरणा श्रोत रहेगी। भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्र, संतकबीर नगर के भाजपा प्रभारी अजय सिंह गौतम, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सिंह, पूर्व विधायक रवि सोनकर, विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री नागेन्द्र प्रताप कुंवर जी, भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष दिलीप पांडेय,विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह, जिलाध्यक्ष गोपेश पाल, पूर्व सपा जिला अध्यक्ष राज कपूर यादव, ब्लॉक प्रमुख यशकांत सिंह, जटाशंकर शुक्ला ,योगेन्द्र सिंह,अभिषेक कुमार, गौर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख महेश सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा, बनकटी के नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अरविंद पाल, भाजपा नेता दिवाकर मिश्र, जगदीश शुक्ल, कृष्ण कुमार दुबे, कर्मचारी नेता राम आधार पाल, किसान नेता विनोद सिंह, विश्व हिंदू महासंघ के अध्यक्ष अखिलेश सिंह, खादिम हुसैन, शिक्षक नेता अभय सिंह यादव, हिन्दू युवा वाहिनी के जिला महामंत्री विनय सिंह सहित बड़ी संख्या में जिले के अनेक नेताओं और सामाजिक लोगों ने स्व० राना की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर उनके व्यक्तित्व को याद किया।

राना कृष्ण किंकर सिंह की बेटी श्रीमती सिम्मी सिंह ने कहा कि पिता जी रक्तदान के लिए आजीवन लोगों को प्रेरित ही नहीं लिए बल्कि स्वयं दर्जनों बार अपना खून देकर लोगों की जान बचाया था इसलिए यह परम्परा हम लोग कायम रखेंगे। उन्होंने कहा कि पिता के साथ जुड़े रहे परिवार हमारे अपने हैं जिनके दुख सुख में हम सभी सदैव भागीदार रहेंगे। उतर प्रदेश राज्य पंचायत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राना दिनेश प्रताप सिंह और नगर पंचायत नगर की अध्यक्ष नीलम सिंह राना तथा परिजनों ने आगंतुकों के प्रति आभार जताया।
-

79 वें स्वतंत्रता दिवस पर सरकारी गैर सरकारी संस्थानों पर उत्साहपूर्वक किया गया ध्वजारोहण
“सभी सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों पर फहराया गया तिरंगा झंडा”

ब्यूरो प्रभारी: संतोष कुमार त्रिपाठी, खजनी गोरखपुर।
खजनी इलाके में आजादी के 79 वें वर्षगांठ के अवसर पर स्वतंत्रता दिवस का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया खजनी तहसील मे राजेश प्रताप सिंह ने तहसीलदार ध्रुवेश सिंह के साथ ध्वजारोहण किया।
खजनी ब्लाक मुख्यालय में ब्लाॅक प्रमुख अंशु सिंह ने खण्ड विकास अधिकारी रमेश शुक्ला के साथ, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रदीप तिवारी ने अस्पताल व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरनही चिकित्सा अधिकारी सहित सभी स्वास्थ्यकर्मियों के साथ, नगर पंचायत उनवल में चेयरमैन महेश कुमार दूबे के साथ अधिशासी अधिकारी संजय कुमार सरोज और सभासदों ने,पीएम श्री कंपोजिट स्कूल टेकवार उनवल प्रथम में परमहंस त्रिपाठी व भक्तराज राम त्रिपाठी
ने,एपी गुप्त इण्टर कालेज में अमित कुमार गुप्ता(प्रबन्धक) न्यू मॉडर्न मोहन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अमरनाथ साहनी ने ध्वजारोहण किया साथ ही साथ ने,पंडित रामजीत मिश्रा उ,मा,विद्यालय टेकवार उनवल में बुद्धि सागर मिश्रा के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को सलामी देते हुए सामूहिक राष्ट्रगान में सभी ने हिस्सा लिया।इस दौरान सरकारी गैर सरकारी विद्यालयों का प्रभात फेरी निकाला गया हर तरफ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों नृत्य, देशभक्ति गीतों, व्याख्यान और नाटक आदि की विद्यार्थियों द्वारा मनमोहक प्रस्तुति की गई।
-

मदरसा नुरिया ख़ैरिया में स्वंत्रता दिवस की 79 वाँ वर्षगांठ उत्साह से मनाया गया
स्वतंत्रता दिवस के शुभअवसर पर मदरसा नुरिया ख़ैरिया, बग़ीभारी, गोरखपुर में स्वंत्रता दिवस की 79 वाँ वर्षगांठ धूमधाम से राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर मनाया गया ।ध्वजारोहण के पश्चात बच्चो द्वारा राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर सैयद इज़हार अहमद ,प्रबंधक ने मदरसे की बच्चो और इस अवसर पर उपस्थित मुस्लिम समुदाय सहित अन्य लोगो को संबोधित किया।

अपने संबोधन में उन्होंने भारत की आज़ादी कि दौरान मुस्लिम समुदाय सहित अन्य धर्मों की लोगो के त्याग एवं बलिदान पर प्रकाश डाला और सभी नागरिकों से भाईचारा, एकता और साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि, कहा कि ,आज़ादी की रक्षा के लिए हम सभी को कानून का पालन, आपसी सम्मान और सहयोग को प्राथमिकता देनी चाहिए और यह ऐसा त्यौहार जिसे सभी धर्म संप्रदाय के लोग एक साथ मिलकर मनाते हैं और देश भक्ति की भावना लोगों में जागृत हो, आगे कहा कि आजादी हमें ऐसे ही नहीं मिली लाखों स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने अपने प्राणों की आहुति और खून का एक-एक कतरा देश को आजाद करने में लगा दिया। उस वक्त सभी के मन में यही जज्बा था कि देश को हर हाल में आजाद करना है सभी जाति- धर्म -मजहब के लोग एक साथ मिलकर अंग्रेजों के खिलाफ आंदोलन किया और हम सबको आज आजादी मिली।
आज हम लोग स्वतंत्र भारत देश में अमन और शांति के साथ एक साथ रह रहे हैं ,उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हो इसको लेकर लालकिला पर ध्वजारोहण के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में मेक इन इंडिया की बात कही यानि स्वदेशी सामानों की ज्यादा से ज्यादा लोग खरीदारी करें इससे देश आर्थिक रूप से मजबूत होगा और देश के युवाओं को रोजगार के साथ बड़े -बड़े उद्योग लगेंगे। देश के बेरोजगार युवकों को बड़े पैमाने पर काम मिलेगा और देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और यहाँ पर सभी धर्म संप्रदाय को अपने हिसाब से जीवन जीने का अधिकार है भारत के संविधान में यह सभी को अधिकार दिया है कि देश का नागरिक स्वतंत्र रूप से अपना जीवन जीने का उसे अधिकार है। आज का दिन हम लोगों के लिए बेहद खास है ।
कार्यक्रम के दौरान बच्चो एवं बालिकाओं द्वारा देशभक्ति से संबंधित निबंध लेखन प्रतियोगिता सहित प्रसनोत्री एवं देशभक्ति से ओतप्रोत विभिन्न कार्यक्रम संपन्न हुए और उपस्थित अतिथियों द्वारा पुरस्कार एवं अन्य एक दूसरे को बधाई दी गई और मिष्ठान का वितरण किया गया।













