Category: न्यूज़
Your blog category
-

महिला सुरक्षा व कानून-व्यवस्था को लेकर मंडलायुक्त सभागार में उच्च स्तरीय बैठक
अपराधियों को शीघ्र सजा दिलाना ही प्राथमिकता : एडीजी रेंज
गोरखपुर। गोरखपुर मंडल में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं मिशन शक्ति को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने के लिए गुरुवार को मंडलायुक्त सभागार में उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एडीजी रेंज एवं मंडलायुक्त अनिल ढींगरा ने संयुक्त रूप से की।
बैठक में महिला अपराधों से संबंधित न्यायालयों में लंबित मुकदमों की त्वरित सुनवाई एवं अपराधियों को शीघ्र दंडित कराने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही क्षेत्र की समग्र कानून-व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि संवेदनशील स्थानों पर नियमित गश्त की जाए और अपराधों की रोकथाम के लिए खुफिया तंत्र को और मजबूत किया जाए।
एडीजी रेंज एस चनप्पा ने स्पष्ट कहा— “महिला अपराधों के मामलों में त्वरित कार्रवाई हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हर पीड़िता को न्याय दिलाना हमारी जिम्मेदारी है और अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए पुलिस व अभियोजन पक्ष पूरी तत्परता से कार्य करें। कानून-व्यवस्था बनाए रखना हमारी पहली जिम्मेदारी है, इसमें कोई ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी।”मंडलायुक्त अनिल ढींगरा ने कहा— “मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य केवल अपराधियों को दंडित करना ही नहीं, बल्कि समाज में महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा की मजबूत भावना स्थापित करना भी है। इसके लिए सभी विभागों को समन्वय बनाकर प्रभावी कार्यवाही करनी होगी। कानून-व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जाए और समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए।”
बैठक में पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने अब तक की प्रगति की समीक्षा प्रस्तुत की। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि महिला उत्पीड़न व अपराधों के मामलों की लगातार निगरानी की जाए तथा पीड़ितों को समयबद्ध न्याय दिलाया जाए।
मंडलायुक्त अनिल ढींगरा डीआईजी रेंज एस चनप्पा जिलाधिकारी दीपक मीणा एसएसपी राज करन नय्यर सिटी मजिस्ट्रेट उत्कर्ष श्रीवास्तव पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक राज पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। -

प्रदीप पांडेय ‘चिंटू’ की फिल्म ‘आंखें’ का फर्स्ट लुक आउट, 23 सितंबर को ट्रेलर होगा रिलीज
भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार प्रदीप पांडेय ‘चिंटू’ हमेशा अपने फैंस और ऑडियंस के शुद्ध मनोरंजन के लिए अलग-अलग अंदाज में बेहतरीन से बेहतरीन फिल्में लेकर आते रहते हैं। इसी कड़ी में प्रदीप पांडेय ‘चिंटू’ का नया अवतार बहुप्रतीक्षित भोजपुरी फिल्म ‘आंखें’ में देखने को मिलेगा। जी हां! सुपरस्टार प्रदीप पांडेय एक अनोखी फिल्म, अनोखे अंदाज में, खतरनाक एक्शन और इमोशन से भरपूर फिल्म ‘आंखें’ लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म का फर्स्ट लुक देसी धुंस म्यूजिक कंपनी ने सोशल मीडिया में जारी किया है, जोकि ऑउट करते ही वायरल हो गया है। इस फिल्म का ट्रेलर 23 सितंबर को देसी धुंस के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा।
गौरतलब है कि संकट मोचन फिल्म इंटरनेशनल प्रस्तुत, प्रहलाद दास गुप्ता कृत भोजपुरी फिल्म ‘आंखें’ का फर्स्ट लुक ऑउट किया गया है। इस फिल्म के हीरो सुपरस्टार प्रदीप पांडेय ‘चिंटू’ हैं। इस फिल्म के निर्माता प्रहलाद दास गुप्ता हैं। निर्देशक सुजीत कुमार सिंह हैं। सह-निर्माता संजय गुप्ता, अशोक श्रीवास्तव हैं। कथा पटकथा व संवाद वीरू ठाकुर ने लिखा है। संगीतकार मधुकर आनंद, गीतकार प्यारे लाल यादव, संदीप साजन, छोटू यादव हैं। छायांकन डी. वेंकट राजू, संकलन दिपक जऊल, मारधाड़ एस. मल्लेश, कला विजय गुप्ता, नृत्य मनोज गुप्ता का है। पार्श्व संगीत असलम सुर्ती, कास्टयूम कविता-सुनिता, वीएफ़एक्स इन्द्र यादव, डीआई इन्द्र यादव, मिक्सिंग इंजीनियर बिट्टू सिंह, साउंड इफेक्ट देवराज विसवाल का है। पोस्ट प्रोडक्शन हाफ माइंड स्टूडियो में किया गया है। मुख्य सहायक निर्देशक विकास पाण्डेय, सहनिर्देशक मुकेश तिवारी, मार्केटिंग हेड दिलशाद शाह वारसी कार्यकारी निर्माता प्रशांत द्विवेदी हैं। स्टिल तपन, डिजाइन मुर्मु ने किया है। -

छींटे के विरोध पर मनबढ़ों का हमला, हेलमेट से युवक का सिर फोड़ा
संवाददाता– एस.पी. सिंह
सहजनवा, (गोरखपुर)।गीडा थाना क्षेत्र के कालेसर ओवरब्रिज पर बरसात के पानी का छींटा पड़ने का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। मनबढ़ युवकों ने गाली-गलौज करते हुए हेलमेट से प्रहार कर उसका सिर फोड़ दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, थाना पीपीगंज के तुर्कवलिया निवासी राम आशीष पुत्र गुलाब अपने भाई नंदेश्वर के साथ नौसढ़ किसी काम से जा रहे थे। जैसे ही दोनों कालेसर ओवरब्रिज पर पहुंचे, पीछे से एक बाइक पर सवार अनुज कुमार, कुंदन पाण्डेय और धर्मेंद्र पाण्डेय तेज रफ्तार में गुजरे। इससे जमा बरसाती पानी दोनों भाइयों पर जा गिरा।
इस पर दोनों भाइयों ने विरोध जताया तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और नंदेश्वर के सिर पर हेलमेट से हमला कर घायल कर दिया। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया।
पीड़ित की तहरीर पर गीडा पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। -

28 जवानों ने ली शपथ, पासिंग आउट परेड में दिखी युद्ध कला की दक्षता
गोरखपुर। फर्टिलाइजर स्थित सशस्त्र सीमा बल (SSB) ट्रेनिंग सेंटर पर आज पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। इस मौके पर 28 जवानों ने ट्रेनिंग पूरी करने के बाद देश की सेवा की शपथ ली। कार्यक्रम में पीपिंग सेरेमनी भी हुई, जिसमें जवानों के परिजनों ने स्वयं अपने हाथों से उन्हें रैंक लगाकर गौरवान्वित किया।
परेड के दौरान जवानों ने युद्ध कला, बैटल क्राफ्ट, फील्ड क्राफ्ट और विभिन्न प्रकार की दक्षता का प्रदर्शन किया। भारी संख्या में मौजूद अधिकारियों, कर्मचारियों और जवानों के परिजनों ने उनके हौसले और जज्बे को सलाम किया।
ट्रेनिंग सेंटर के डीआईजी हेमूचंद्र ने मीडिया से कहा कि 28 नए जवानों में से कई को हेड कांस्टेबल के रूप में भी तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि “हमारे जवानों को युद्ध कला के साथ-साथ समाज सेवा और सांस्कृतिक गतिविधियों की भी ट्रेनिंग दी जाती है। देश की विविधता और अखंडता का संदेश भी प्रशिक्षण के दौरान दिया जाता है।” उन्होंने आगे कहा कि यह नई टोली सशस्त्र सीमा बल को और मजबूत करेगी और इंडो-नेपाल बॉर्डर पर देश की सीमाओं की रक्षा में पूरी तरह समर्पित रहेगी।
-

धूमधाम से गोरखपुर में प्रभात संगीत दिवस का आयोजन
गोरखपुर। आनंद मार्ग प्रचारक संघ, गोरखपुर द्वारा रविवार 14 सितंबर को बक्शीपुर स्थित चित्रगुप्त मंदिर प्रांगण में प्रभात संगीत दिवस बड़े ही उत्साह और धूमधाम से मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ आनंद मार्गी एवं मुख्य अतिथि अखिलेन्दु श्रीवास्तव ने श्री श्री आनंद मूर्ति जी की प्रतिकृति पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इसके बाद पूजा, समृद्धि, आकृति, परिधि, तन्वी, वेदांश, आराध्या, सृष्टि, साक्षी, रोशनी, अर्चिता, साधना, संगीता, डॉ. रंजना बागची, नंदनी एवं रूमा द्वारा प्रभात संगीत गायन व नृत्य प्रस्तुतियां दी गईं।
इस अवसर पर अवधूतिका आनंद अदिति आचार्या ने कहा कि आनंद मार्ग प्रचारक संघ के प्रवर्तक श्री प्रभात रंजन सरकार, जिन्हें लोग श्री श्री आनंद मूर्ति के नाम से जानते हैं, ने 14 सितंबर 1982 को देवघर (झारखंड) में प्रथम प्रभात संगीत दिया था। इसके बाद मात्र आठ वर्षों में उन्होंने 5018 प्रभात गीतों की रचना कर एक संपूर्ण संगीत शास्त्र की नींव रखी।
वहीं अवधूतिका कल्याणमया आचार्या ने अपने उद्बोधन में कहा कि मानव जीवन में संगीत का अत्यधिक महत्व है।
इस दौरान रक्तदान करने वाले 26 दाताओं और प्रभात संगीत प्रस्तुत करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि अखिलेन्दु श्रीवास्तव ने भी अपने विचार व्यक्त किए, जबकि संजय श्रीवास्तव ने संघ की ओर से धन्यवाद ज्ञापन किया।कार्यक्रम का संचालन मेजर साकेत जी ने किया। इस अवसर पर राजेंद्र, संजय तिवारी, अभिनव प्रकाश, डॉ. धनीराम मौर्य, नंदनी, कृपाचार्य, सुनील करुणानंद सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
-

मानवाधिकार संगठन एवं सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद रजी ने राज्यमंत्री पुष्प दांत जैन को किया सम्मानित
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश कल्याण बोर्ड व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री और मानव अधिकार संगठन के संरक्षक पुष्प दांत जैन को उनके जीवन के सामाजिक कार्य को देखते हुए मानवाधिकार संगठन एवं सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद रजी अपने संगठन के पदाधिकारी के साथ उनके आवास पर पहुंचकर अंग वस्त्र पहना कर और प्रस्तुति पत्र देकर सम्मानित किया और उनकी अच्छी सेहत के लिए कामना की गई।

राज्य मंत्री पुष्प दांत जैन का शुरू से ही मानव अधिकार संगठन के साथ खड़े रहे और सहयोग करते रहते हैं सभी पदाधिकारीयों बारी बारी बधाई और मुबारकबाद दिया कार्यक्रम में उपस्थित रहे मानव अधिकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद रजी़ महानगर अध्यक्ष अनिल जायसवाल अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी और संगठन के संगठन मंत्री गुलाम सरवर महानगर उपाध्यक्ष मुशर्रफ अली महानगर उपाध्यक्ष अतुल शर्मा महानगर उपाध्यक्ष प्रिंस वर्मा महानगर उपाध्यक्ष बदरुल हक रियाजुद्दीन खान राजू शर्मा सद्दाम अहमद एडवोकेट लीगल एडवाइजर मोहम्मद अहमद एडवोकेट मीडिया इंचार्ज तनवीर आलम मीडिया इंचार्ज सोनू यादव सुनील पांडे सुनील राय आदि उपस्थित रहे।
-

खेसारी लाल यादव की ‘अवैध’ में दिखेंगी सौम्या शर्मा
भोजपुरी सिनेमा के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव की नई फिल्म ‘अवैध’ में दमदार अभिनय करते हुए अभिनेत्री सौम्या शर्मा नजर आने वाली हैं। इस फ़िल्म में जहाँ केंद्रीय भूमिका में खेसारी लाल यादव, अपर्णा मलिक और यामिनी सिंह की मनोरंजन से भरपूर होगी तो वहीं सौम्या शर्मा एक अलग तेवर में दिखाई देंगी। राजघराना फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनी इस फिल्म का प्रमोशनल पोस्टर सौम्या शर्मा ने सोशल मीडिया में पोस्ट करके फ़िल्म के रिलीज की जानकारी भी दिया है। यह फ़िल्म 26 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ये फ़िल्म प्रांशुल मैजिक मूमेंट फ़िल्म वितरक कंपनी द्वारा पूरे भारत के सिनेमाहाल में प्रदर्शित की जाएगी। इस पोस्टर में वह शादीशुदा ग्रामीण महिला के लुक में दिख रही हैं। वहीं बैकग्राउंड में बनियाइन और चड्ढा पहने कुछ ग्रामीण नजर आ रहे हैं। पोस्टर में फ़िल्म के रिलीज की तारीख भी लिखा हुआ दिख रहा है। इस फिल्म के निर्माता आदित्य कुमार झा हैं और निर्देशक नीरज रणधीर हैं। फिल्म का स्क्रीनप्ले और डायलॉग प्रवीण चन्द्र और अभिषेक चौहान द्वारा लिखे हैं।कथा प्रवीण चन्द, पटकथा व संवाद प्रवीण चन्द, अभिषेक चौहान, पटकथा अवलोकन धर्मेन्द्र सिंह, गीत संदीप नाथ, स्व. ब्रजकिशोर दुबे, इरशाद खान सिकन्दर, कृष्णा बेदर्दी, अभिषेक चौहान, संगीत बापी टूटूल, कृष्णा बेदर्दी, पप्पू श्रीवास्तव, छायांकन आर. आर. प्रिंस, संकलन संतोष हरावड़े का है। कार्यकारी निर्माता कुणाल ठाकुर, सोनु कुमार चौधरी हैं। पार्श्व संगीत बापी टूटूल, प्रोमो एडिटर आंनद कुमार, साउड मिक्सिंग स्टुडियो 1, प्रोडक्शन सुधीर सिंह, सिद्धांत सिंह, वि.एफ.एक्स. फरहान, कला शेरा, डीआई. रोहित सिंह, पोस्ट प्रोडक्शन राज घराना स्टुडियो, स्टूडियो 1, स्टील फोटो पंकज, वेश भूषा विद्या विष्णु, द्वंद मल्लेश, रूप सज्जा बबलु पांडे, नृत्य कानु मुखर्जी, रिक्की गुप्ता, पोस्टर डिजाइनर देवा आर्ट (सुरज गिरी) हैं।
-

महंत दिग्विजयनाथ व महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
गोरखपुर । दिग्विजयनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को युगपुरुष महंत दिग्विजयनाथ जी महाराज की 56 वीं और राष्ट्रसंत महंत अवेद्यनाथ जी महाराज की 11वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई।
मुख्य अतिथि स्वामी विद्या चैतन्य जी ने कहा कि महंत दिग्विजयनाथ ने स्वतंत्रता संग्राम में समाज को जागरूक किया, वहीं महंत अवेद्यनाथ ने सामाजिक समरसता और रामजन्मभूमि आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाई।
मुख्य वक्ता आरएसएस के पूर्व प्रान्त संचालक श्री पृथ्वीराज सिंह ने कहा कि दोनों महंतों ने राष्ट्र और समाज के उत्थान में अमूल्य योगदान दिया। उन्होंने राष्ट्रीयता और हिन्दुत्व को एक-दूसरे का पर्याय बताते हुए कहा कि भारत में विश्व नेतृत्व की क्षमता है।अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो. ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि महंत दिग्विजयनाथ जी ने शिक्षा को सामाजिक क्रांति का आधार बनाते हुए महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद की नींव रखी।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. शुभ्रांशु शेखर सिंह और आभार ज्ञापन प्रो. नित्यानन्द श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर शिक्षक, कर्मचारी व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
उक्त जानकारी (डॉ.) शैलेश कुमार सिंह, प्रभारी, सूचना एवं जनसम्पर्क ने दी। -

सदर तहसील दिवस में 10 फरियादियों के समस्याओं का हुआ निदान
गोरखपुर। आम जनमानस की सुविधा को ध्यान में रखते हुए महीने के पहले और तीसरे शनिवार को तहसील समाधान दिवस आयोजित किया जाता है। शनिवार को पीईटी परीक्षा आयोजित होने के कारण तहसील दिवस को आज सोमवार को आयोजित किया गया। सदर तहसील सभागार में एसडीएम सदर दीपक कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में तहसील समाधान दिवस आयोजित किया गया। आज सदर तहसील सभागार में 103 फरियादी अपनी-अपनी समस्याओं का समाधान कराने के लिए बारी-बारी से पहुंचे हुए थे। 10 फरियादियों के समस्याओं का समाधान मौके पर कर दिया गया। समाधान दिवस में अधिकतर मामले जमीन संबंधित विवाद के आए हुए थे। एसडीएम सदर के पास जंगल रानी सोहस कुमारी निवासी उषा देवी ने प्रार्थना पत्र देकर बताया की गाटा संख्या 394 के अगल-बगल के काश्तकारों द्वारा बराबर हमारे मेड को तोड़ दिया जा रहा, जिसे रोका जाए वही नरसिंहपुर निवासी जगदीश ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि घाटा संख्या 136, 137 की चौहद्दी गलत है, जिसे दुरुस्त करने के लिए बार-बार आवेदन कर चुके हैं। उसे दुरुस्त कराया जाए भटहट निवासी मनोज शर्मा ने बताया कि बासस्थान रोड पर गाटा संख्या 680 चौड़ीकरण में हमारा मकान दुकान को तोड़ दिया गया, जिसका मुआवजा हमें प्राप्त हो गया है। लेकिन हमारे पट्टीदार साधु शर्मा व अनिल शर्मा द्वारा हमारे जमीन में बनाए जा रहे। मकान दुकान को नहीं बनने दिया जा रहा, जिससे हमारे परिवार के सदस्य खुले आसमान में रहने को मजबूर हैं। हमारे पट्टीदार के ऊपर कार्यवाही किया जाए, जिससे हम अपने बचे हुए जमीन में अपना मकान दुकान बना सके। तहसील दिवस में प्रमुख रूप से डिप्टी कलेक्टर/ तहसीलदार सदर ज्ञान प्रताप सिंह क्षेत्राधिकारी कैंट योगेंद्र सिंह नायब तहसीलदार अरविंद नाथ पांडे नायब तहसीलदार देवेंद्र यादव नायब तहसीलदार आकांक्षा पासवान नायब तहसीलदार राकेश शुक्ला सिविल डिफेंस अधिकारी सत्य प्रकाश सिंह सहित अन्य विभागों के संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।










