Category: न्यूज़

Your blog category

  • प्रेम प्रसंग ने लिया खौफनाक मोड़, पेट्रोल की आग में झुलसा युवक, प्रेमिका के पिता पर आरोप

    “लखनऊ के सिविल अस्पताल में चल रहा इलाज,70% झुलसा युवक”

    बाराबंकी। जिले के लोनीकटरा थाना क्षेत्र के खजूरिया गांव में शुक्रवार को प्रेम प्रसंग के चलते बड़ा हादसा हो गया, लखनऊ के नगराम थाना क्षेत्र के गुरुबख्श खेड़ा निवासी दीना ( जैसा कि पीड़ित ने बताया) पेट्रोल की आग में बुरी तरह झुलस गया, आरोप यह है कि प्रेमिका के पिता ने उसपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी है।

    जानकारी के मुताबिक दीना का गांव की युवती शालिनी से प्रेम संबंध था। सूत्रों का दावा है कि शालिनी की शादी नगराम क्षेत्र के तंबोलिया गांव में हुई थी, लेकिन पति को प्रेम प्रसंग की जानकारी होने पर उसने पत्नी को मायके भेज दिया,ग्रामीणों का कहना है कि पिछले एक वर्ष से शालिनी अपने मायके में ही रह रही थी।

    दीना (पीड़ित) का कहना है कि शुक्रवार को शालिनी ने राजेश को अपने गांव खजूरिया बुलाया,मुलाकात के दौरान युवती के पिता रामचंद्र ने दोनों को देख लिया, जिसके बाद दीना को पेट्रोल की आग के हवाले कर दिया गया, पीड़ित का आरोप है कि शालिनी के पिता ने उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

    वहीं, युवती के पिता का कहना है कि दीना ने खुद ही पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का प्रयास किया, जिससे वह झुलस गया।

    घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से झुलसे राजेश को अस्पताल भिजवाया और युवती शालिनी व उसके पिता रामचंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है,फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आगजनी की जिम्मेदारी किसकी है। मौके पर ASP रितेश कुमार सिंह ने पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है, पीड़ित का इलाज मौजूदा समय में सिविल अस्पताल लखनऊ में चल रहा है जहां उसकी हालत नाजुक बनी है।

  • मुरारी इंटर कालेज में छात्र बने शिक्षक, गुरुजनों को अनोखे अंदाज़ में दिया सम्मान

    मुरारी इंटर कालेज में छात्र बने शिक्षक, गुरुजनों को अनोखे अंदाज़ में दिया सम्मान

    सहजनवां, (गोरखपुर)।

    सहजनवा कस्बे में स्थित मुरारी इंटर कालेज में शनिवार को कुछ अलग ही नज़ारा देखने को मिला। विद्यालय में आयोजित विशेष कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों ने स्वयं शिक्षक की भूमिका निभाई और कक्षाओं में जाकर बच्चों को पढ़ाया। इस अनोखे आयोजन का उद्देश्य छात्रों में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और शिक्षकों के प्रति आदर की भावना को जागृत करना था।

    कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना गीत से हुई, जिसके बाद वरिष्ठ विद्यार्थियों को विभिन्न कक्षाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई। विद्यार्थियों ने, वाणिज्य, गणित, विज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी व सामाजिक विज्ञान जैसे विषयों को अपने ढंग से पढ़ाया। बच्चे उत्साहपूर्वक कक्षा में भाग लेते दिखे और पढ़ाई के इस अनोखे अंदाज़ का भरपूर आनंद उठाया।

    विद्यालय प्रशासन ने बताया कि इस तरह के आयोजन से छात्रों को यह अनुभव होता है कि एक शिक्षक किस तरह जिम्मेदारी, धैर्य और समर्पण के साथ शिक्षा प्रदान करता है। वहीं शिक्षकों ने भी छात्रों के प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि इससे उनमें संवाद कौशल और अनुशासन की भावना विकसित होती है।

    कार्यक्रम के समापन पर विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों को पुष्पगुच्छ, कार्ड और स्मृति चिह्न भेंट कर आभार व्यक्त किया। पूरे दिन विद्यालय का वातावरण गुरु-शिष्य परंपरा और उत्साह से सराबोर रहा।

  • बिजली मीटर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बाइक जलकर राख

    बिजली मीटर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बाइक जलकर राख

    संवाददाता– एस.पी. सिंह
    सहजनवा, (गोरखपुर)।

    बिजली मीटर में शॉर्ट सर्किट होने से अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आकर घर के अंदर खड़ी बाइक जलकर खाक हो गई, वही साथ में घर लगे हुए सभी इलेक्ट्रॉनिक मशीनें भी जल कर खराब हो गई।

    बताते चले कि घटना रवि शंकर मिश्रा पुत्र स्व० राम सहाय मिश्रा, निवासी वार्ड नं० 9, न्यू कॉलोनी, सहजनवा की है। पीड़ित ने बताया कि शुक्रवार शाम लगभग 3 बजे अचानक बिजली मीटर से चिंगारी उठी और देखते ही देखते आग फैल गई। इस दौरान घर के अंदर खड़ी उनकी बाइक लपटों में घिर गई और पूरी तरह जलकर राख हो गई। इस घटना में लगभग 3 लाख रुपए तक नुकसान हुआ।

    सूचना पर आस पास के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।

  • दिग्विजयनाथ पी.जी. कॉलेज में पुरातत्त्व व्याख्यान

    दिग्विजयनाथ पी.जी. कॉलेज में पुरातत्त्व व्याख्यान

    गोरखपुर। दिग्विजयनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गोरखपुर के प्राचीन इतिहास, पुरातत्त्व एवं संस्कृति विभाग तथा क्षेत्रीय पुरातत्त्व इकाई के संयुक्त तत्वावधान में “पुरातत्त्व अभिरुचि विषयक विशिष्ट व्याख्यान” आयोजित हुआ।

    मुख्य वक्ता डॉ. कृष्ण मोहन दूबे, क्षेत्रीय पुरातत्त्व अधिकारी गोरखपुर ने कहा कि पुरातत्त्व केवल अवशेषों का अध्ययन नहीं, बल्कि यह अतीत की सांस्कृतिक धरोहर को समझने और वर्तमान समाज को उससे जोड़ने का माध्यम है।
    प्राचार्य प्रो. (डॉ.) ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि इतिहास और पुरातत्त्व का गहन अध्ययन हमें सांस्कृतिक जड़ों से जोड़कर आत्मगौरव को प्रबल करता है।

    इस मौके पर 26 अगस्त को हुई प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया, जिसमें तन्नू मिश्रा (प्रथम), आंचल सिंह (द्वितीय) तथा रोहित प्रजापति और अभिषेक कुमार (तृतीय) रहे।

    कार्यक्रम में विभाग प्रभारी डॉ. धीरज कुमार सिंह, डॉ. कामिनी सिंह, डॉ. शिव कुमार सहित अनेक शिक्षक, शोधार्थी और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
    उक्त जानकारी जनसूचना अधिकारी डॉ० शैलेश कुमार सिंह ने दी।

  • पुलिस कर्मी के आलमारी के लाकर से सवा लाख रुपए नकदी समेत लाखों के जेवरात गायब

    पुलिस कर्मी के आलमारी के लाकर से सवा लाख रुपए नकदी समेत लाखों के जेवरात गायब

    “मौका पाते ही शातिरों ने उड़ाए नकदी समेत जेवरात, मुकदमा दर्ज”

    प्रयागराज। नैनी कोतवाली क्षेत्र से संबंधित जेल रोड पुलिस चौकी के अंतर्गत माधवपुर पट्टी खरकौनी स्थित आदित्य सदन 18/17 ए/ 1-5 निवासिनी बीनू सिंह पत्नी प्रमोद सिंह (उत्तर प्रदेश पुलिस) बीते 21 अगस्त 2025 को उनके बच्चे स्कूल चले गए। जबकि वह अपने रूम में ताला बंद कर चाभी दूसरे रूम में रखकर अपने घर से लगभग 500 मीटर की दूरी पर स्थित रिश्तेदार/दोस्त से मिलने के लिए चली गई। दोपहर लगभग 2:00 बजे वापस वह अपने घर पर लौटी तो चाभी दूसरे स्थान पर रखा मिला। उसी रात लगभग 8:30 बजे जब वह आलमारी के लाकर को चेक किया तो वहां पर रखे एक लाख 26 हजार रुपए नकदी, सोने का मंगलसूत्र, गले का सोने का हार, सोने की चार पीस अंगूठी, बैंक ऑफ़ बड़ौदा का गोल्ड लोन लगभग 2 लाख का उसका मूल कागजात गायब मिला। बताते हैं कि शातिरों ने मौका पाते ही उक्त उपकरणों व नकदी पर हाथ साफ कर दिए। उक्त मकान में 4 से 5 किराएदार भी रहते हैं। हालांकि तहरीर की आधार पर शनिवार को पुलिस ने नैनी कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच पड़ताल करने में जुटे हुए हैं। बता दें कि नैनी कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग कई स्थानों पर बीते कुछ महीनों से लेकर अब तक चोरी छिनैती व ठगी की कई वारदात घट चुकी है।

  • इतिहास बोध हर नागरिक को उसकी भूमिका के निर्वहन में मार्गदर्शन करता है – प्रो. (डॉ.) ओम प्रकाश सिंह

    इतिहास बोध हर नागरिक को उसकी भूमिका के निर्वहन में मार्गदर्शन करता है – प्रो. (डॉ.) ओम प्रकाश सिंह

    गोरखपुर। दिग्विजयनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गोरखपुर के प्राचीन इतिहास, पुरातत्त्व एवं संस्कृति विभाग में नवागत छात्र-छात्राओं के लिए अभिविन्यास कार्यक्रम गरिमामय ढंग से सम्पन्न हुआ।
    कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) ओम प्रकाश सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि उच्च शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा उत्तीर्ण कर डिग्री प्राप्त करना नहीं है, बल्कि यह जीवन मूल्यों, व्यक्तित्व निर्माण और बौद्धिक विस्तार का माध्यम है।
    उन्होंने कहा, “किसी भी देश को महान उसके नागरिक बनाते हैं और इतिहास बोध हर नागरिक को उसकी भूमिका के निर्वहन में मार्गदर्शन करता है।
    विभाग प्रभारी धीरज कुमार सिंह ने कहा कि यह अभिविन्यास कार्यक्रम केवल विषय परिचय नहीं, बल्कि विद्यार्थियों और विभाग के बीच एक जीवंत शैक्षणिक सेतु है। डॉ. सुरेन्द्र चौहान ने प्राचीन इतिहास विषय की शैक्षिक एवं शोध परंपरा पर प्रकाश डाला। वहीं डॉ. शिव कुमार ने विषय की उपयोगिता बताते हुए कहा कि इससे शोध, पुरातत्त्व विभाग, संग्रहालय, पर्यटन, अभिलेखागार तथा प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे क्षेत्रों में रोजगार की संभावनाएँ प्रचुर हैं।
    कार्यक्रम का संचालन डॉ. कामिनी सिंह ने किया और आभार ज्ञापन विभाग प्रभारी धीरज कुमार सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
    उक्त जानकारी प्रभारी, सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शैलेश कुमार सिंह ने दी।

  • टेम्पो से अस्पताल जा रही आशा संग छेड़छाड़, विरोध करने पर पीटा

    टेम्पो से अस्पताल जा रही आशा संग छेड़छाड़, विरोध करने पर पीटा

    संवाददाता– एस.पी. सिंह
    सहजनवा, (गोरखपुर)।

    सहजनवा थाना क्षेत्र के एक गांव की आशा कार्यकर्ता शनिवार को मरीज को लेकर टेम्पो से अस्पताल जा रही थी। इसी दौरान नारंगपट्टी गांव के पास शराब के नशे में धुत एक युवक टेम्पो में चढ़ गया और आशा के साथ छेड़छाड़ करने लगा।
    आशा कार्यकर्ता ने विरोध करते हुए टेम्पो से बाहर निकलने की कोशिश की तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। घटना का वीडियो भी पीड़िता के पास मौजूद है।
    पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • खेत में पानी चलाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, तीन पर केस दर्ज

    खेत में पानी चलाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, तीन पर केस दर्ज

    संवाददाता – एस.पी. सिंह
    सहजनवा (गोरखपुर)।

    सहजनवा थाना क्षेत्र के नारंगपट्टी गांव में शुक्रवार की अपराह्न खेत में पानी चलाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया, जिसमें दोनों पक्षों के लोग घायल हो गए।
    पहले पक्ष के धर्मेंद्र साहनी पुत्र फौजदार का आरोप है कि उनके पिता खेत में ट्यूबल से पानी चला रहे थे। इसी दौरान गांव का श्याम लाल प्रजापति गाली-गलौज करने लगा और लाठी-डंडे से हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने श्याम लाल प्रजापति के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है।
    वहीं दूसरे पक्ष के श्याम लाल पुत्र रामजी ने आरोप लगाया कि वह ट्यूबल से खेत में पानी चला रहे थे। उसी समय विपक्षी फौजदार साहनी और उसका बेटा धर्मेंद्र खेत में जाते पानी को मेड़ बांधकर रोक दिए। विरोध करने पर आरोपियों ने फावड़े से हमला कर घायल कर दिया। इस तहरीर पर पुलिस ने फौजदार साहनी और धर्मेंद्र साहनी के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया।
    पुलिस दोनों पक्षों से मिले मुकदमों की जाँच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

  • थाना समाधान दिवस पर आए 29 मामले, 4 का हुआ निस्तारण

    थाना समाधान दिवस पर आए 29 मामले, 4 का हुआ निस्तारण

    संवाददाता– एस.पी. सिंह
    सहजनवा, (गोरखपुर)।

    शनिवार को थाना समाधान दिवस पर तहसील क्षेत्र के तीन थानों हरपुर बुदहट, सहजनवा और गीडा में अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएँ सुनीं। कुल 29 मामले आए जिनमें से 4 का निस्तारण मौके पर कर दिया गया।
    हरपुर बुदहट थाने पर समाधान दिवस की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी सहजनवा केशरी नंदन तिवारी ने की। यहाँ 4 मामले आए, जो सभी राजस्व से संबंधित थे। इनमें से 2 मामलों का निस्तारण मौके पर किया गया।
    सहजनवा थाने पर तहसीलदार राकेश कन्नौजिया ने अध्यक्षता की। यहाँ कुल 14 मामले आए, जिनमें 12 राजस्व और 2 पुलिस से संबंधित थे। इनमें से 1 मामले का निस्तारण मौके पर किया गया।
    वहीं, गीडा थाने पर नायब तहसीलदार दुर्गेश चौरसिया ने समाधान दिवस की अध्यक्षता की। यहाँ 11 मामले आए, जिनमें 9 राजस्व और 2 पुलिस से जुड़े थे। इनमें से 1 मामले का निस्तारण किया गया।
    राजस्व से संबंधित मामलों के निस्तारण हेतु राजस्व टीम गठित की गई है, जबकि पुलिस से जुड़े मामलों की जाँच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इस दौरान थानेदार महेश कुमार चौबे, थानेदार मदन मोहन मिश्र, थानेदार अश्वनी कुमार पांडेय समेत अनेक राजस्व कर्मी मौजूद रहे।

  • बदमाश बाइक से मोबाइल छीनकर फरार, केस दर्ज

    बदमाश बाइक से मोबाइल छीनकर फरार, केस दर्ज

    संवाददाता– एस.पी. सिंह
    सहजनवा, (गोरखपुर)।

    खजनी थाना क्षेत्र के पल्हीपार हरनही निवासी सत्येंद्र कुमार यादव पुत्र राम बलवन्त यादव 19 अगस्त की रात करीब सवा नौ बजे गीडा सेक्टर-5 में फोरलेन पर पैदल मोबाइल से बात करते हुए जा रहे थे। उसी दौरान एक बाइक सवार बदमाश अचानक झपट्टा मारकर उनका मोबाइल छीनकर फरार हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।