Category: न्यूज़

Your blog category

  • अवैध कब्जा हटाने की मांग, एसपी से लगाया न्याय की गुहार

    अवैध कब्जा हटाने की मांग, एसपी से लगाया न्याय की गुहार

    बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के सिसई पण्डित निवासी अशोक कुमार पुत्र सुक्खू ने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर अपनी जमीन से जबरिया कब्जा करने वाले के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग किया है।

    पत्र में अशोक कुमार ने कहा है कि उसकी जमीन गाटा सं. 194/1.266 पर परिवार रह रहा है। गांव के ही ज्ञानचन्द्र जो वर्तमान समय में बीडीसी के पद पर है वे उसकी जमीन पर जबरिया टीन शेड रखकर कब्जा कर रहे थे। जब उसने विरोध किया तो लाठी डण्डा लेकर मारने के लिये दौडा लिया और जबरिया टीन शेड रख लिया। अशोक कुमार ने इसकी सूचना 112 पर पुलिस को दिया किन्तु पुलिस बिना कोई कार्रवाई किये चली गई। आईजीआरएस करने पर लेखपाल और राजस्व टीम ने जांच के बाद अशोक का कब्जा बताया और लालचन्द, ज्ञानचन्द, प्रेमचन्द्र पुत्रगण जयराम को कब्जा हटाने को कहा। उसने इसके लिये दो दिन का समय मांगा और बाद में मुकर गया। अशोक ने मांग किया है कि दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने के साथ् ही अवैध कब्जे को हटवाया जाय।

  • हर घर तिरंगा यात्रा : सहजनवा में उपजिलाधिकारी ने निकाली जागरूकता रैली

    हर घर तिरंगा यात्रा : सहजनवा में उपजिलाधिकारी ने निकाली जागरूकता रैली

    संवाददाता– एस.पी. सिंह
    सहजनवा, (गोरखपुर)।

    ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के अंतर्गत मंगलवार को उपजिलाधिकारी सहजनवा केशरी नंदन तिवारी के नेतृत्व में ‘हर घर तिरंगा यात्रा’ जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का उद्देश्य लोगों को 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करना रहा।

    इस रैली में तहसील कर्मियों, स्कूली बच्चों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति के नारे लगाए और तिरंगे के महत्व के बारे में संदेश दिया। रैली को सफल बनाने के लिए सहजनवा कस्बे में स्थित मुरारी इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स द्वारा जमकर देशभक्ति नारे लगाए गए। इस दौरान कुल 148 एनसीसी कैडेट्स ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लिए जागरूकता रैली में प्रतिभाग किया।

    इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सहजनवा ने कहा कि तिरंगा हमारे देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे तिरंगे का सम्मान करें और आगामी स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों, संस्थानों एवं प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज अवश्य फहराएं।

    इस अवसर पर नायब तहसीलदार सहजनवा दुर्गेश चौरसिया, मुरारी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मेजर साकेत जी, प्रवक्ता जयराज सिंह, राहुल यादव, कन्हैया यादव, शिवम् शुक्ला सहित तहसील के सभी कर्मचारीगण और क्षेत्र की जनता मौजूद रही।

  • दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज में ‘रामचरित और भक्ति का स्वरूप’ पर विशिष्ट व्याख्यान

    दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज में ‘रामचरित और भक्ति का स्वरूप’ पर विशिष्ट व्याख्यान

    गोरखपुर । दिग्विजयनाथ पी.जी. कॉलेज, गोरखपुर के हिन्दी विभाग एवं गोरखनाथ साहित्यिक केन्द्र के संयुक्त तत्वावधान में ‘रामचरित और भक्ति का स्वरूप’ विषय पर एक विशिष्ट व्याख्यान का आयोजन किया गया।
    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, मास्को स्टेट यूनिवर्सिटी के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. मैक्सिम डेमचेन्को ने कहा कि, भारत केवल भारतवासियों की ही माता नहीं, बल्कि पूरे संसार की माता है, क्योंकि यहां अयोध्या धाम है, जो समस्त विश्व की आध्यात्मिक राजधानी है। डॉ. डेमचेन्को ने बताया कि हिन्दी भाषा शब्दकोष स्तर पर विश्व की सबसे समृद्ध भाषाओं में एक है और वैश्विक स्तर पर अपना महत्व बढ़ा रही है।
    पूर्व वरिष्ठ रेल अधिकारी श्री रणविजय सिंह ने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि मर्यादा का स्वरूप विश्वव्यापी है, और रामचरित मानस भी इसी कारण सार्वभौमिक महत्व रखता है। उन्होंने कहा कि श्रीराम के जीवन के प्रत्येक प्रसंग में मर्यादा का अद्भुत उदाहरण मिलता है।
    महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. ओम प्रकाश सिंह ने आभार ज्ञापन करते हुए कहा कि आज भी रामकथा की प्रासंगिकता विश्व के अनेक देशों में बनी हुई है।
    कार्यक्रम का संचालन डॉ. विभा सिंह और अतिथि परिचय डॉ. अदिति दुबे ने किया।
    इस अवसर पर प्रो. पृथ्वीराज सिंह, प्रो. नित्यानन्द श्रीवास्तव, प्रो. परीक्षित सिंह, प्रो. अर्चना सिंह, डॉ. रामप्रसाद यादव, डॉ. इन्द्रेश पाण्डेय, डॉ. अनिल भाष्कर, डॉ. धीरज सिंह, डॉ. पवन पाण्डेय, डॉ. सुनील सिंह, डॉ. शिव कुमार, डॉ. शुभ्रांशु शेखर सिंह, नवीन सिंह सहित महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी व विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की जानकारी महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. शैलेश कुमार सिंह ने दी।

  • डिवाइडर पर चढ़ा ट्रेलर चालक घायल

    डिवाइडर पर चढ़ा ट्रेलर चालक घायल

    सूर्य प्रकाश ओझा

    गोरखपुर। जंगल कौड़िया में कालेश्वर जंगल कौड़िया और गोरखपुर से सोनौली जाने वाले जंगल कौड़िया जीरो पॉइंट पर रात के करीब 1:30 बजे एक ट्रेलर बैरिकेटिंग को तोड़ते हुए डिवाइडर पर चढ़ गया इसके बाद वह बुरी तरह से घायल हो गया तथा ट्रेलर भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इसकी तत्काल सूचना स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जंगल कौड़िया को दी गई जहां से एंबुलेंस की सेवा उपलब्ध कराई गई। एंबुलेंस चालक महेंद्र यादव ने बताया कि मौके पर तत्काल हम एंबुलेंस के साथ पहुंचे और घायल ट्रेलर चालक को अपनी एंबुलेंस में किसी तरह लेकर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जंगल कौड़िया पहुंचे प्राथमिक इलाज करने पर पता चला कि ड्राइवर का पैर फैक्चर था और सर पर भी चोटे आई हुई थी। ट्रेलर ड्राइवर का नाम रमाशंकर गिरी, जो की महाराजगंज जनपद के थूथी बड़ी के रहने वाले हैं उनकी उम्र लगभग 35 वर्ष के आसपास है। बाद में परिजनों को इसकी जानकारी मिली तो परिजन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जंगल कौड़िया आए और अच्छे इलाज का हवाला देकर निजी अस्पताल महाराजगंज के लिए रवाना हो गए।

  • रक्षाबंधन पर्व के पहले राखी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    रक्षाबंधन पर्व के पहले राखी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    बडहलगंज/गोरखपुर/निष्पक्ष टुडे: बड़हलगंज न्यू सेंट्रल अकादमी में रक्षाबंधन पर्व के पहले राखी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया और स्कूल मे बच्चों द्वारा एक दूसरे को राखी बाँधकर रक्षाबंधन पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। प्रतियोगिता में स्कूल के सैकड़ो छात्रों ने हिस्सा लेकर एक से बढ़कर एक राखी बनाते हुए अपने हुनर का परिचय दिया। बच्चों ने सुंदर व आकर्षक राखी बनाकर सभी का मन मोह लिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर दीक्षा शाही , दूसरे स्थान पर साक्षी तथा तीसरे स्थान पर राधिका रही। इस अवसर पर मुख्य अतिथि भिटी दूबे के प्रधान बृजेश दूबे स्कूल के प्रधानाचार्य सनी आर्या और प्रबंधक बृजेश गुप्ता ने बच्चों के कार्य की प्रशंसा किये। इस अवसर पर शिक्षक अशोक मिश्रा, विनय, जानकी, सौरभ, साक्षी, सोनम, श्वेता, संजना,अनंत, इशिका, प्रतिमा अल्पना,पूजा,मंटू, सुरेंद्र,पार्वती, शांति और अन्य सहयोगी उपस्थित रहे। बच्चों को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामना देते हुए विजेता बच्चों को पुरुस्कृत किया गया।

  • जिलाधिकारी ने किया कटान व बाढ़ग्रस्त क्षेत्र का निरीक्षण

    जिलाधिकारी ने किया कटान व बाढ़ग्रस्त क्षेत्र का निरीक्षण

    “पटना गांव में बने बाढ़ शरणालय, बाढ़ से डूबे गांवो का क्षेत्रीय विधायक राजेश त्रिपाठी ने जिलाधिकारी को कराया अवगत”

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे): बड़हलगंज विकास खंड क्षेत्र के बगहा देवार गांव का निरीक्षण जिलाधिकारी गोरखपुर दीपक मीणा ने शुक्रवार को किया। साथ चल रहे मातहतो को बाढ़ बचाव व कटान सुरक्षा के सख्त निर्देश दिये। डीएम के साथ चल रहे चिल्लूपार के विधायक राजेश त्रिपाठी ने डीएम को बाढ़, बगहा गांव में हों रहें कटान से अवगत कराया। डीएम सुबह साढ़े आठ बजे सबसे पहले बगहा देवार गांव पहुंचे उन्होंने अधिशासी अभियंता वैभव सिंह बाढ़ खंड दो से कटान के बारे में जानकारी ली। अधिशासी अभियंता ने डीएम से बताया कि बगहा देवार में कटान रोकने के लिए शासन को दो किमी का प्रस्ताव भेजा गया था, कटान का एक किमी क्षेत्र परीयोजना के तहत मंजुर हआ है, जिस पर बंबुक्रेट, पर्पोकाइन, कंक्रीट आदि डालकर कटान रोकने का प्रयास किया जा रहा है। डीएम ने अधिशासी अभियंता को सड़क व बचे घरो को हर हाल में बचाने का निर्देश दिया। बगहा के ग्राम प्रधान सुभाष यादव ने कटान पीड़ीतो को अन्यत्र बसाने की गुहार डीएम से लगाई। डीएम ने एसडीएम गोला को पीड़ीतो को मुख्यमंत्री आवास देकर बसाने का निर्देश दिया। कटान की जद में आये प्राथमिक विद्यालय को सुरक्षित स्थान पर समाहित करने का निर्देश दिया। बगहा देवार के निरीक्षण के उपरांत डीएम पटनाघाट गांव में पहुंचे जहां उन्होंने बाढ़ राहत शिविर का निरीक्षण किया। वह सरयू नदी की बाढ़ से घिरे ज्ञान कोल गांव का निरीक्षण किये। एसडीएम गोला को बाढ़ से बचाव व राहत सामग्री वितरीत करने का निर्देश दिया।

    “जिलाधिकारी को पत्र दिया गया”

    चिल्लूपार संघर्ष समिति के अध्यक्ष बबलू राय ने जिलाधिकारी को पत्रक सौप क्षेत्र के बाढ़ पीड़ीतो के समस्याओ के समाधान की मांग की। जिलाधिकारी को दिये गये पत्रक में उन्होंने लिखा है की बगहा गांव हर साल 50 एकड़ जमीन कट रही है इसके पहले भी जिलाधिकारी का दौरा हो चुका है लेकिन बचाने के नाम पर लीपा पोती हो रही है और लग रहा है कि बगहा गांव इसी तरह कटान जारी रहा तो बगहा का अस्तित्व खत्म हो जाएगा, बगहा गांव को बचाने के लिए तटबंध बनाकर युद्ध स्तर पर बचाया जाए जब तक सरकारी मशीनरी पूरी तरह से बचाने के लिए युद्ध स्तर पर नहीं लगेगा तब तक बगहा गांव नहीं बचेगा। बगहा के किसानों का जमीन, जो कटान में कट रहा है उनको उचित सहयोग दिया जाए उन किसानों को सरकारी स्तर पर जमीन देकर कहीं बसाया जाए। इस दौरान एडीएम वित्त व फाइनेंस विनीत कुमार सिंह, एसडीएम अमित जायसवाल, तहसीलदार सत्येंद्र कुमार मौर्य, सहायक अभियंता बाढ़ खंड सुधांशु सिंह, बीडीओ बड़हलगंज मनोज कुमार सिंह,जेई बाढ़ खंड सुनील सिंह, जेई लोक निर्माण विभाग जयशंकर, महेश उमर, आनंद त्रिपाठी, अष्टभुजा सिंह, प्रेम प्रकाश सिंह, पटना गांव के प्रधान प्रतिनिधि संजय गुप्ता,ग्राम प्रधान सुभाष यादव आदि लोग मौजूद थे।

  • वीर बहादुर सिंह पी.जी. कॉलेज में राखी एवं थाली सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन

    वीर बहादुर सिंह पी.जी. कॉलेज में राखी एवं थाली सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन

    ब्यूरो प्रभारी: संतोष कुमार त्रिपाठी खजनी गोरखपुर

    खजनी/ गोरखपुर। वीर बहादुर सिंह पी जी कालेज इस प्रतियोगिता में सैकड़ो छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।तथा बड़े उत्साह से प्रतियोगिता को सफल बनाया ।जिसमें, नेहा प्रथम ,अजीत द्वितीय , हंसराज तृतीय स्थान प्राप्त कर प्राप्त किया।इस अवसर संस्था के प्राचार्य ने कहा कि रक्षाबंधन भाई बहन का त्योहार है जिसमें कलात्मक सौन्दर्य महत्व रखता कला व्यक्ति को जीवन्त बना देता है ।तथा उत्साह वर्धन पैदा करता है।इस अवसर पर अंशुमालीधर दुवे प्राचार्य बीटीसी डा. निलाम्बुज सिंह प्राध्यापक श्रीनारायण त्रिपाठी ,डा.इन्द्रजीत सिंह अभिमन्यु, राजन ,पुष्पा मिश्रा, सौम्या, रोली सिंह,शैलेन्द्र कुमार,नसीमाबानो अरुण सिंह एवं छात्र/छात्र मौजूद रहे।

  • फूड विभाग में ताबड़तोड़ छापेमारी कर लिए नमूने

    फूड विभाग में ताबड़तोड़ छापेमारी कर लिए नमूने

    “निष्पक्ष टुडे- खबर का हुआ असर खबर चलने के बाद फ्रूट विभाग ने की मिठाई बनाने के गोदाम पर छापामारी”

    ब्यूरो प्रभारी: संतोष कुमार त्रिपाठी, खजनी गोरखपुर ।

    खजनी कस्बे में मिठाई बनाने के कारखाने पर छापा शासन की मंशा के अनुसार कार्य करते हुए व आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से फ्रूट विभाग के खाद्यान्न सुरक्षा अधिकारी डॉक्टर श्रीनिवास यादव, नागेंद्र चौधरी, कमल नारायण सिंह, ने गणेश स्वीट हाउस के गोदाम पर छापा मारकर गुलाब जामुन और कलाकंद का दो नमूने संग्रहित कर प्रयोगशाला हेतु जांच के लिए भेजा गया है।
    डॉक्टर श्रीनिवास यादव खाद्यान्न सुरक्षा अधिकारी ने बताया दोनो नमूनों को जांच हेतु प्रयोगशाला के लिए भेजा जा रहा है रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक विधि कार्रवाई की जाएगी।खाद्य कारोबारी से अनुरोध किया है कि वह स्वच्छता एवं गुणवत्ता के मानकों का अनुपालन करें, आम जनमानस से भी अपील किया कि यदि कहीं मिलावटी या संदेहास्पद सामग्री की जानकारी हो तो विभाग को सूचना दें। आम जनमानस के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने की किसी की भी इजाजत नहीं है।

  • मुक्तिपथ पहुंचे डीएम ने लौंग के पौधे का किया पौधारोपण

    मुक्तिपथ पहुंचे डीएम ने लौंग के पौधे का किया पौधारोपण

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) : बड़हलगंज जनपद के दक्षिणांचल में बाढ़ क्षेत्रों का दौरा करने पहुंचे जिलाधिकारी दीपक मीणा ने चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी, चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर के साथ उपनगर के मुक्तिपथ का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां पर स्नान घाटों के साथ ही शवदाह स्थल की भी जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने मुक्तिपथ परिसर का भ्रमण कर लौंग के पौधे का पौधारोपण भी किया।

    इस दौरान उन्होंने कहा कि मुक्तिपथ अपने आप में अनूठा स्थल प्रतीत होता है। एक प्रकार का श्मशान होने के बाद यहां की व्यवस्था काफी अच्छी है। इस दौरान एडीएम विनीत सिंह, एसडीएम अमित जायसवाल, पीडब्ल्यूडी एक्सियन आरके सिंह, बाढ़ खंड एक्सियन वैभव सिंह, तहसीलदार सतेंद्र मौर्या, ईओ राम समुख, विधायक प्रतिनिधि वेद प्रकाश त्रिपाठी, सभासद दीपक शर्मा, आनंद त्रिपाठी, सुरेश उमर, सुनील कुमार सहित बाढ़ खंड के विभिन्न अधिकारी मौजूद रहें।

  • हरपुर बुदहट में तमंचा और कारतूस के साथ एक गिरफ्तार

    हरपुर बुदहट में तमंचा और कारतूस के साथ एक गिरफ्तार

    संवाददाता– एस.पी. सिंह
    सहजनवा, ( गोरखपुर ) ।

    हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के जंगल अव्वल गाव स्थित पुलिया से अवैध तमंचा और कारतूस के साथ हरपुर बुदहट पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

    जानकारी के अनुसार, तलाशी अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर हरपुर बुदहट पुलिस ने जंगल अव्वल की पुलिया से एक युवक को अवैध 315 बोर का देसी तमंचा और एक कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम समीर (19 वर्ष) पुत्र समसुल हक निवासी ग्राम हरपुर बताया। पुलिस ने युवक के विरुद्ध संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र ने बताया कि आरोपी समीर के खिलाफ विधिक कार्यवाही करते हुए शुक्रवार को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।