Category: न्यूज़
Your blog category
-

नेशनल जिम प्रीमियर लीग सीजन – 3 का भव्य उद्घाटन 29 अक्टूबर को
गोरखपुर। शहर के ख्याति प्राप्त बॉडीबिल्डर एवं वायुसेना के पूर्व अधिकारी स्व.परमात्मा पांडेय की स्मृति में नेशनल जिम प्रीमियर लीग (NJPL) सीजन-3 क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन 29 अक्टूबर को सैय्यद मोदी स्टेडियम में एक भव्य समारोह मे किया जाएगा। मैच के आयोजन समिति के संयोजक रजत पाण्डेय ने रविवार को गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि पांच दिवसीय इस प्रतिष्ठित क्रिकेट टूर्नामेंट में कुल 14 टीमें भाग ले रही हैं, जिसमें अदालत, सिविल वॉरियर्स, एग्रो एजेंसीज़, स्पार्टन्स, मनोज मेडिकल, ख़ानदान, रुबारू, आदर्श एसोसिएट्स, सोलर रेडियन्स, एवीएस, फैब्रिको, निक नैक नाइट्स, राइनो और शिवम ऑर्नामेंट्स शामिल हैं। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और “फिट इंडिया – हिट इंडिया” के संकल्प को सशक्त करना है।
उन्होंने कहा कि पांच दिनों तक चलने वाले डे नाइट मैच का ग्रैंड फिनाले 2 नवंबर को होगा, अंतिम दिन महिलाओं की दो टीमें भी मैच खेलेंगी। श्री पाण्डेय ने यह भी बताया कि विजेताओं को ट्रॉफी के साथ साथ
-

बीटा एजुकेशनल स्कूल में दीपावली पर्व धूमधाम से मनाया गया
संवाददाता– एस.पी. सिंह
सहजनवां, (गोरखपुर)।बीटा एजुकेशनल स्कूल में दीपावली पर्व हर्षोल्लास एवं सांस्कृतिक गरिमा के साथ धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय परिसर दीपों की रोशनी, रंग-बिरंगी रंगोलियों और विद्यार्थियों की रचनात्मक कृतियों से जगमगा उठा।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने अपनी कला और प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों द्वारा मिट्टी के दीपक, आकर्षक पर्यावरण–अनुकूल कलाकृतियाँ, कार्टून चित्र तथा रंगीन रंगोलियाँ तैयार की गईं। सभी रचनाएँ प्रदूषण-मुक्त (इको-फ्रेंडली) सामग्री से बनाई गईं। इस अवसर पर विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के महत्व से भी अवगत कराया गया, ताकि वे रचनात्मकता के साथ सामाजिक जिम्मेदारी निभाना सीखें।
विद्यालय के निदेशक विष्णु गुप्ता एवं प्रिंसिपल राजू गुप्ता ने सभी विद्यार्थियों को दीपावली की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि बीटा एजुकेशनल स्कूल का उद्देश्य केवल शिक्षा प्रदान करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में संस्कार, सृजनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।
बीटा एजुकेशनल स्कूल, शिवपुरी कॉलोनी, सहजनवां, जनपद गोरखपुर द्वारा आयोजित यह दीपावली समारोह विद्यार्थियों की प्रतिभा, अनुशासन और विद्यालय की सृजनात्मक शिक्षण परंपरा का प्रेरक उदाहरण साबित हुआ।
-

जमीन बैनामा के नाम पर 10 लाख की ठगी, हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
सूर्य प्रकाश ओझा
गोरखपुर। गोरखनाथ थाना क्षेत्र की पुलिस ने धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन बैनामा कराने के नाम पर रुपये हड़पने के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर राज करन नय्यर के निर्देश पर चलाए जा रहे ठगों के खिलाफ विशेष अभियान के तहत पुलिस ने एक कुख्यात हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है।
आरोपी पर विभिन्न थानों में गंभीर धाराओं में दर्ज 20 आपराधिक मुकदमे हैं। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम अंकुर सिंह पुत्र मोलहू सिंह निवासी ललितापुरम कॉलोनी थाना गोरखनाथ, जनपद गोरखपुर है। आरोपी के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु.अ.सं. 114/2025, धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2), 61(2) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। वादी की तहरीर पर दर्ज इस प्रकरण में अभियुक्त पर आरोप है कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर कूटरचित (फर्जी) दस्तावेज तैयार किए, नकली आधार और पैन कार्ड दिखाकर जमीन एग्रीमेंट के नाम पर 10 लाख रुपये की ठगी की।“प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण राय के नेतृत्व में गठित टीम”
पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण राय के नेतृत्व में गठित टीम ने चतुराई से घेराबंदी कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अंगद, हेड कॉन्स्टेबल विनीत कुमार भारती और मनोज कुमार शामिल रहे। गिरफ्तार अंकुर सिंह एक कुख्यात हिस्ट्रीशीटर (HS-62A थाना गोरखनाथ) है, जिसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, गैंगेस्टर एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और धोखाधड़ी जैसे संगीन अपराधों के 20 मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं। इनमें थाना चिलुआताल, कैंट, गोरखनाथ, गुलरिहा, खोराबार, शाहपुर और तिवारीपुर शामिल हैं।
“साथियों की तलाश में जुटी”
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी का आपराधिक इतिहास बेहद लंबा और गंभीर है। उसने वर्ष 2006 से अपराध की दुनिया में कदम रखा था और तब से लगातार अलग-अलग वारदातों में शामिल रहा है। पुलिस अब इसके अन्य साथियों की तलाश में जुटी हुई है, जिनकी भूमिका जमीन ठगी प्रकरण में संदिग्ध बताई जा रही है।
-

शामली में पुलिस मुठभेड़, एक लाख का इनामी बदमाश नफीस ढेर
शामली जनपद में शनिवार सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक लाख रुपए का इनामी बदमाश नफीस मारा गया।
मुठभेड़ थाना कांधला क्षेत्र के भभीसा चौकी के पास हुई, जहां पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाश को रोकने की कोशिश की।पुलिस की जवाबी कार्रवाई में नफीस गोली लगने से घायल हुआ, जिसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक बदमाश नफीस कांधला का रहने वाला था और उस पर हत्या, लूट, डकैती समेत दर्जनों संगीन मुकदमे दर्ज थे।
पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी।मौके से एक पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच में जुटे हैं। -

गोरखपुर में मातृशक्ति का सम्मान, उज्ज्वला योजना से दीपावली पर दो गैस सिलेंडर की सौगात
गोरखपुर। दीपावली के पावन अवसर पर मातृशक्ति को सम्मानित करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को निःशुल्क दो गैस सिलेंडर रिफिल की सब्सिडी देने का बड़ा उपहार दिया है। बुधवार को विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उज्ज्वला योजना की लाभार्थी महिलाओं को यह सौगात प्रदान की गई। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ से वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े रहे।
गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक ग्रामीण विपिन कुमार सिंह ने सभागार में उपस्थित 105 लाभार्थी महिलाओं को दो गैस सिलेंडरों का चेक वितरण किया। कार्यक्रम में एडीएम वित्त विनीत कुमार सिंह, परियोजना निदेशक दीपक सिंह और डीएसओ रामेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना ने देश की महिलाओं को धुएं से मुक्ति और स्वाभिमान से जीने की नई राह दी है। दीपावली जैसे पावन पर्व पर सरकार का उद्देश्य है कि कोई भी बहन अपने घर में अंधकार में न रहे और हर घर उजाले से जगमगाए।
प्रदेश सरकार द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार, उज्ज्वला योजना की लाभार्थी महिलाओं को दीपावली के अवसर पर दो सिलेंडर रिफिल की निःशुल्क सब्सिडी दी जाएगी। गोरखपुर जनपद में यह लाभ 2.93 लाख उज्ज्वला लाभार्थियों को मिलेगा। एक गैस सिलेंडर की कीमत ₹915 निर्धारित है, जिसमें से ₹359 केंद्र सरकार और ₹556 राज्य सरकार वहन करेगी। पूरी राशि ₹915/- सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में आधार आधारित भुगतान प्रणाली के माध्यम से हस्तांतरित की जाएगी।
लाभार्थियों को पहले नकद भुगतान करके सिलेंडर प्राप्त करना होगा, जिसके बाद सब्सिडी की राशि उनके बैंक खाते में जमा कर दी जाएगी। कार्यक्रम में अधिकारियों ने बताया कि उज्ज्वला योजना का अगला चरण प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 3.0 प्रारंभ होने जा रहा है। इसके तहत वे पात्र परिवार, जिन्हें अब तक गैस कनेक्शन और चूल्हा नहीं मिला है, वे अपने निकटतम कुकिंग गैस एजेंसी पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
नए उज्ज्वला कनेक्शन हेतु पात्रता में अनुसूचित जाति, जनजाति, अति पिछड़ा वर्ग, अंत्योदय अन्न योजना (AAY), प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लाभार्थी, चाय व पूर्व चाय बागान जनजातियां, वनवासी, तथा गरीब परिवार शामिल हैं। आवेदक वयस्क महिला (18 वर्ष से अधिक आयु) होनी चाहिए और परिवार में कोई अन्य एलपीजी कनेक्शन नहीं होना चाहिए।
-

शहरी यातायात व्यवस्था सुधार को लेकर मंडलायुक्त की बैठक, बिना पार्किंग वाले भवनों पर होगी कार्रवाई
गोरखपुर। महानगर की बढ़ती यातायात समस्या को सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से बुधवार को मंडलायुक्त अनिल ढींगरा की अध्यक्षता में मंडलायुक्त सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंडलायुक्त ने शहरी क्षेत्र में जाम की समस्या के स्थायी समाधान के लिए ठोस रणनीति बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान विशेष रूप से दीपावली और छठ पर्व के समय यातायात व्यवस्था पर कड़ी निगरानी रखी जाए ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
मंडलायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मुख्य मार्गों, बाजारों और भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में यातायात को व्यवस्थित करने के लिए प्रभावी प्लान तैयार किया जाए। उन्होंने कहा कि नो-एंट्री जोन का पालन सख्ती से कराया जाए तथा सड़क किनारे अवैध पार्किंग और ठेले-खोमचे वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
बैठक में जिलाधिकारी दीपक मीणा ने स्पष्ट कहा कि शहर में जिन मल्टीस्टोरी या अपार्टमेंट भवनों में पार्किंग की सुविधा नहीं है, उनके खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, चाहे वे हॉस्पिटल या कॉमर्शियल भवन ही क्यों न हों। उन्होंने कहा कि कई अस्पतालों में बेसमेंट पार्किंग के स्थान पर अन्य गतिविधियां—जैसे मरीज भर्ती करना या अन्य व्यावसायिक कार्य—चलाए जा रहे हैं, जो पूरी तरह नियमों के विरुद्ध है। जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि अगर किसी भी अस्पताल या भवन के बेसमेंट में पार्किंग के अलावा अन्य गतिविधि पाई गई तो उस बेसमेंट को सील कर दिया जाएगा।
डीएम दीपक मीणा ने आगे कहा कि शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए प्रशासन एक समन्वित योजना पर काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि दीपावली के बाद जीडीए सभागार में मल्टीस्टोरी भवन मालिकों, अस्पताल संचालकों, बड़े दुकानदारों और व्यापारी नेताओं के साथ एक विशेष बैठक आयोजित की जाएगी, ताकि शहरी क्षेत्र में यातायात का दबाव कम करने के ठोस उपाय तय किए जा सकें।
डीएम ने नौका विहार क्षेत्र की स्थिति पर भी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि नौका विहार परिसर में जिन दुकानदारों को दुकानें आवंटित की गई हैं, उनके सामने कुछ लोग ठेले और खोमचे लगाकर व्यापार कर रहे हैं, जिससे आवंटन प्राप्त दुकानदारों का व्यापार प्रभावित हो रहा है। इस पर जिलाधिकारी ने जीडीए को निर्देश दिया कि ऐसे अवैध ठेलों और अस्थाई दुकानों पर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि अधिकृत दुकानदारों को व्यवस्थित रूप से व्यापार करने का अवसर मिल सके।
बैठक में डीआईजी गोरखपुर रेंज एस. चन्नप्पा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर, नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल, मुख्य विकास अधिकारी शाश्वत त्रिपुरारी, जीडीए सचिव पुष्प राज सिंह, जीडीए मुख्य अभियंता किशन सिंह, एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट उत्कर्ष श्रीवास्तव, एसपी ट्रैफिक राजकुमार पांडेय, जिला विकास अधिकारी राजमणि वर्मा सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
मंडलायुक्त ने अंत में कहा कि गोरखपुर शहर तेजी से विकसित हो रहा है, ऐसे में यातायात व्यवस्था को वैज्ञानिक और टिकाऊ स्वरूप देना समय की मांग है। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि प्रशासन, पुलिस और नगर निगम आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि आने वाले दिनों में गोरखपुर जाम-मुक्त और सुव्यवस्थित यातायात वाला शहर बन सके।
-

गोरखपुर महोत्सव 2026 की तैयारियां शुरू, मंडलायुक्त ने सौंपी जिम्मेदारियां
गोरखपुर। आगामी वर्ष गोरखपुर महोत्सव-2026 की तैयारियों को लेकर बुधवार को मंडलायुक्त सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडलायुक्त अनिल ढींगरा ने की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि महोत्सव की सभी तैयारियां समयबद्ध और सुनियोजित ढंग से पूरी की जाएं, ताकि यह आयोजन अगले वर्ष और भी भव्य रूप में सामने आए।
बैठक में निर्णय लिया गया कि गोरखपुर महोत्सव 2026 का आयोजन 10, 11 और 12 जनवरी को चम्पा देवी पार्क में किया जाएगा। महोत्सव में इस बार हॉलीवुड और बॉलीवुड कलाकारों के साथ-साथ स्थानीय कलाकार भी अपनी नृत्य, संगीत और लोककलाओं की प्रस्तुति देकर गोरखपुरवासियों का मनोरंजन करेंगे।
मंडलायुक्त ने बताया कि महोत्सव के नोडल अधिकारी जीडीए उपाध्यक्ष होंगे। उन्होंने आयोजन से संबंधित सभी विभागों को स्पष्ट जिम्मेदारियां सौंपीं और कहा कि सभी अधिकारी अपनी तैयारियां पहले से सुनिश्चित करें ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। महोत्सव का उद्घाटन राज्य की संस्कृति मंत्री द्वारा किया जाएगा, जबकि समापन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कर-कमलों से किया जाएगा।
बैठक में जिलाधिकारी दीपक मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर, नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल, मुख्य विकास अधिकारी शाश्वत त्रिपुरारी, जीडीए सचिव पुष्प राज सिंह, एसपी ट्रैफिक राजकुमार पांडेय, पर्यटन अधिकारी सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
मंडलायुक्त ने सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता, मंच सज्जा, विद्युत आपूर्ति, जल व्यवस्था, पार्किंग और अतिथि सत्कार की जिम्मेदारियां संबंधित विभागों को सौंपीं। उन्होंने कहा कि गोरखपुर महोत्सव अब क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान बन चुका है। इसलिए अगले वर्ष 2026 में होने वाला यह आयोजन पिछले आयोजन से अधिक आकर्षक और यादगार बनाने का लक्ष्य रखा गया है। महोत्सव में विद्यालयों, महाविद्यालयों और सामाजिक संस्थाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी ताकि यह आयोजन जनसहभागिता का प्रतीक बन सके।
-

एसडीएम, सीओ और थाना प्रभारी सिकरीगंज ने की संयुक्त कार्रवाई, सुरक्षा व्यवस्था के दिए निर्देश
ब्यूरों प्रभारी : संतोष कुमार त्रिपाठी, खजनी गोरखपुर ।
उनवल/खजनी। दीपावली व छठ पर्व के मद्देनज़र सोमवार को खजनी उपजिलाधिकारी राजेश प्रताप सिंह ने ढकवा बाजार स्थित स्थायी पटाखा दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी खजनी शिल्पा कुमारी और सिकरीगंज थाना प्रभारी सुभाष चन्द्र भी मौजूद रहे। अधिकारियों की टीम ने दुकानों में पटाखों के भंडारण की स्थिति और सुरक्षा इंतज़ामों की बारीकी से जांच की।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने दुकानदारों को सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने, दुकानों में अग्निशमन यंत्र रखने और निर्धारित स्थान से बाहर पटाखों का भंडारण न करने की सख्त हिदायत दी। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की लापरवाही पर कार्रवाई तय है।
सीओ शिल्पा कुमारी ने बताया कि त्योहारों के समय सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। सभी पटाखा दुकानों की निगरानी की जाएगी ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो।
थाना प्रभारी सिकरीगंज सुभाष चन्द्र ने भी दुकानदारों को नियमों के अनुसार दुकान लगाने और विस्फोटक सामग्री की सुरक्षित ढंग से हैंडलिंग करने की चेतावनी दी।प्रशासन ने स्थानीय पुलिस को निर्देश दिए हैं कि बाजार क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाई जाए और अवैध या असुरक्षित तरीके से पटाखे बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
-

नारद मोह लीला का मंचन के साथ भकरौली की रामलीला शुरू
“भव्य रामलीला का उद्घाटन ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला महामंत्री संतोष कुमार त्रिपाठी ने किया”
ब्यूरो प्रभारी : संतोष कुमार त्रिपाठी, खजनी गोरखपुर।
खजनी थाना क्षेत्र के देवों के देव महादेव देवभूमि ग्राम सरया तिवारी में भव्य रामलीला का शुभ आरंभ हुआ जिसके उद्घाटन के मुख्य अतिथि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला महामंत्री संतोष कुमार त्रिपाठी ने फीता काटकर एक पारंपरिक तरीका किया। दीप प्रज्जवलित कर आरती किया गया मंचन की शुरुआत भगवान की आरती और गणेश वंदना प्रारंभ हुआ रामलीला में नारद मोह लीला का सजीव मंचन हुआ। इसमें नारद जी की तपस्या और भगवान विष्णु द्वारा उनके घमंड को चूर करने की कहानी दिखाई गई। कलाकारों ने दर्शकों को आनंदित किया।
सरया तिवारी के सप्ताह की बाजार के मैदान में रामलीला में कलाकारों ने नारद मोह लीला का सजीव मंचन किया। जिसे देख दर्शक हर्षित हो उठे। मंचन में कलाकारों ने दिखाया कि नारद जी तपस्या करने बैठ जाते हैं। उनकी घोर तपस्या से राजा इंद्र का सिंघासन हिलने लगता है। तब उनकी चिंता सताने लगती है। इंद्रदेव नारद जी की तपस्या की भंग करने के लिए सुन्दर अप्सराओं को भेजते हैं, पर वह अप्सराएं नारद की तपस्या को भंग नही कर पाती हैं। लीला में वह कामदेव को नारद की तपस्या भंग करने के भेजते हैं, पर कामदेव भी हर प्रकार का जतन करने के बाद भी तपस्या को भंग नही कर पाते हैं। तब नारद जी को इसी बात का घमंड हो जाता है। नारद के इस घमंड को चूर करने के लिए भगवान विष्णु शीलनगरी का निर्माण करते है और उसके राजा शीलनिधि को बनाते हैं। उनकी पुत्री के विवाह का आयोजन कराते हैं। नारद जी भी वहां पहुंचते हैं। नारद भगवान विष्णु के पास पहुंच कर कहते हैं प्रभु एक दिन के लिए आप मुझे हरि का स्वरूप दे दो। भगवान विष्णु नारद के घमंड को चूर करने के लिए हरि अथार्त वानर का स्वरूप दे देते हैं। नारद जी जब उसी स्वरूप के साथ शीलनगरी पहुंचते ही तब वहां उनका उपहास उड़ाया जाता है, तब नारद जी वापस आ जाते हैं इस प्रकार भगवान विष्णु नारद जी का घमंड चूर कर देते हैं।
श्रीराम के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो जाता है।
व्यवस्थापक अजीत दास जोगी बाबा ने बताया निरंतर भव्य रामलीला का आयोजन अनवरत चल रहा है दिनांक 13 अक्टूबर से प्रारंभ नारद मोह से लेकर दिनांक 23 अक्टूबर रावण वध श्री राम जी राजा अभिषेक तक चलेगा आने वाले सभी रामलीला देखने वाले सम्मानित जनता के विशेष सुविधाओं का व्यवस्था किया गया है।
रामलीला के दौरान प्रकाशानंद राम त्रिपाठी द्वारा मंच पूजन का कार्यक्रम किया गया,पंडित परमानंद राम त्रिपाठी द्वारा हनुमान जी का ध्वजा स्थापित किया गया,
मुख्य अतिथि का स्वागत पंडित परमानंद राम त्रिपाठी, अजीत जोगी बाबा के अध्यक्ष द्वारा स्वागत किया गया कार्यक्रम का संचालन आनंद राम त्रिपाठी ने किया कार्यक्रम में उपस्थित एडवोकेट महेश दुबे,डॉक्टर संतोष गुप्ता, दिलीप पाल, अमरनाथ चौहान, पूर्व ग्राम प्रधान गोरख चौहान, सदानंद यादव, अंकित राम तिवारी, एवं सम्मानित लोगों उपस्थित रहे। -

थाना समाधान दिवस में थानाध्यक्ष का सख्त संदेश
“पूरा भुगतान दिए बिना नहीं होगी जमीन की रजिस्ट्री, पुलिस की मदद से कब्जा करने वालों पर होगी कार्रवाई”
सूर्य प्रकाश ओझा
गोरखपुर। थाना चिलुआताल परिसर में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे। थानाध्यक्ष सूरज सिंह और नायब तहसीलदार जंगल कौड़ियां राकेश शुक्ला ने संयुक्त रूप से जनता की शिकायतें सुनीं और गंभीरता से निस्तारण के निर्देश दिए। अधिकांश मामले जमीनी विवाद से संबंधित पाए गए, जिन पर तत्काल कार्यवाही के लिए राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर भेजा गया।
समाधान दिवस में प्रॉपर्टी डीलर और काश्तकारों के बीच जमीन की खरीद-फरोख्त को लेकर विवाद सामने आए। इस पर थानाध्यक्ष सूरज सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिया कि “कोई भी काश्तकार तभी रजिस्ट्री करेगा जब उसे तयशुदा पूरा भुगतान मिल जाएगा। यदि किसी प्रॉपर्टी डीलर ने पुलिस की मदद से या दबाव डालकर कब्जा करने की कोशिश की, तो उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।” उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन जनता की सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और किसी को भी अन्याय करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
इसी दौरान परमेश्वरपुर निवासी एक गरीब महिला भी अपनी शिकायत लेकर पहुंची। महिला ने बताया कि उसके पियक्कड़ पति ने 21 डिसमिल जमीन मात्र पांच लाख रुपये में फ्रंट पर किसी अन्य व्यक्ति के नाम रजिस्ट्री करा दी है। इस पर थानाध्यक्ष सूरज सिंह ने तत्काल संबंधित उपनिरीक्षक को जांच के निर्देश दिए और कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कर यह सुनिश्चित किया जाए कि महिला के साथ अन्याय न हो। उन्होंने आदेश दिया कि “जिस व्यक्ति ने यह जमीन अपने नाम रजिस्ट्री कराई है, उसे नोटिस भेजकर तलब किया जाए। यदि उसने जमीन का कोई किनारा कब्जे में लिया है तो उसे तत्काल खाली कराया जाए, अन्यथा उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
थानाध्यक्ष ने कहा कि थाना समाधान दिवस का उद्देश्य जनता की समस्याओं का त्वरित और निष्पक्ष समाधान करना है। उन्होंने बताया कि अधिकतर फरियादी जमीनी विवाद, घरेलू झगड़े और लेन-देन से जुड़ी शिकायतें लेकर आए थे। पुलिस की प्राथमिकता है कि थाने पर आने वाले हर व्यक्ति को उसी दिन न्याय मिले और उन्हें बार-बार थाने का चक्कर न लगाना पड़े।
इस दौरान कुछ मामूली झगड़े और विवाद के प्रकरण आपसी सहमति से सुलझाए गए। वहीं, जिन मामलों में झगड़े की संभावना थी, उनमें पुलिस ने धारा 151 के तहत कार्रवाई करते हुए संबंधित पक्षों को एसडीएम न्यायालय से जमानत कराने का निर्देश दिया।
थाना समाधान दिवस में कानूनगो अरुण प्रकाश, कानूनगो मेवालाल, बरगदवा चौकी प्रभारी, मजनू चौकी प्रभारी, फर्टिलाइजर चौकी प्रभारी सहित क्षेत्रीय लेखपाल, उपनिरीक्षकगण और पुलिस बल मौजूद रहे। अधिकारियों ने फरियादियों से अपील की कि वे किसी भी विवाद की स्थिति में कानून का सहारा लें और पुलिस प्रशासन से सहयोग करें, ताकि क्षेत्र में शांति और सौहार्द कायम रहे।









