Category: न्यूज़

Your blog category

  • सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें

    सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें

    सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें

      12- नवम्बर – बुधवार

    •  बिहार में NiMo नितिश मोदी की लहर, तेजस्वी-राहुल पड़े फीके; प्रशांत किशोर भी नहीं रहे कहीं के
    • 17 एजेंसियों के सर्वे में NDA सरकार, 154 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत, महागठबंधन को 83 सीटें; PK की जन सुराज बेअसर
    •  आज आएगा एक्सिस और चाणक्या का एग्जिट पोल; 2020 में फेल हो गए थे ढेर सारे सर्वे, बिहार चुनाव की वोटिंग प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही सीट और अगली सरकार को लेकर कई एजेंसी के एग्जिट पोल आ गए हैं, एक्सिस माय इंडिया और टुडेज चाणक्य पोल आज आयेंगे
    • Bihar Exit Polls: बिहार में महागठबंधन की सरकार बना रहा यह एग्जिट पोल जर्नो मिरर 140 सीटें मिलने का अनुमान
    •  दूसरे फेज में रिकॉर्ड 68.79% वोटिंग, 2020 चुनाव से 10% ज्यादा मतदान; बगहा में 15 हजार लोगों ने किया चुनाव का बहिष्कार
    •  बिहार एग्जिट पोल 2025: भोजपुर से लेकर मिथिलांचल तक में चला मोदी-नीतीश का जादू, सीमांचल में भी महागठबंधन फेल
    •  अभी तो एग्जिट पोल ही आया और कांग्रेस में इस्तीफा शुरू हो गया, शकील अहमद ने लंबा-चौड़ा पत्र लिख छोड़ दिया ‘हाथ’ का साथ,इस परिवार का कांग्रेस से 80 साल से रहा है नाता
    •  भूमि पूजन के बाद अब शिखर पर ध्वजारोहण…. 25 नवंबर को अयोध्या में होंगे PM मोदी; CM योगी ने लिया तैयारियों का जायजा
    •  बिहार के बाद अब दूसरे राज्यों में SIR का मुद्दा भी सुप्रीम कोर्ट पहुंचना शुरू, जजों ने सभी पर एक साथ सुनवाई का दिया संकेत
    •  डिजिटल मिशन: भारतीय सेना डाटा-नेटवर्किंग के युग में प्रवेश करने को तैयार, जनरल बोले- सुरक्षा कवच का काम करेगा
    •  छत्तीसगढ़: नक्सल के खिलाफ सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में 6 नक्सली ढेर; कई ऑटोमेटिक हथियार बरामद
    •  केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने की उच्च स्तरीय बैठक, कहा- दिल्ली धमाके के दोषियों को नहीं बख्शेंगे
    •  7 राज्यों में 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव, राजस्थान की अंता सीट पर 80.01%, पंजाब की तरनतारन सीट 61% वोटिंग; नतीजे 14 नवंबर को
    •  दिल्ली कार ब्लास्ट के बाद का नया CCTV फुटेज, गलियों में भगदड़, दुकानें छोड़कर भागे कारोबारी; जांच टीम ने 42 सबूत इकट्ठा किए
    • मुकेश अंबानी तिरुमला में बनवाएंगे देश का सबसे बड़ा हाई-टेक ‘अन्न प्रसादम’, रोजाना दो लाख से ज्यादा भक्तों को मिलेगा प्रसाद
    • पाकिस्तान में फिदायीन हमला, PM शहबाज बोले- भारत ने कराया, रक्षा मंत्री का अलग दावा- अफगानिस्तान जिम्मेदार, झूठे आरोप लगाने वाले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को भारत का करारा जवाब, कहा- ध्यान भटका रहा पाक
    •  मुकेश अंबानी की रिलायंस पर CBI जांच संभव, ONGC पाइपलाइन से ₹13,700 करोड़ की गैस चोरी का आरोप; कंपनी बोली थी- गैस खुद आई
  • ये डॉ. अहमद मोहीउद्दीन सैयद है इसने चीन से MBBS की पढ़ाई की

    ये डॉ. अहमद मोहीउद्दीन सैयद है इसने चीन से MBBS की पढ़ाई की

    ये डॉ. अहमद मोहीउद्दीन सैयद है। इसने चीन से MBBS की पढ़ाई की। उसके बाद अपनी मेडिकल जानकारी से वो अरंडी के बीजों से रिसिन निकाल रहा था। जिससे ताकि दिल्ली, अहमदाबाद और लखनऊ में बड़े पैमाने पर ज़हर फैलाने की साजिश को अंजाम दे सके।

    गुजरात ATS ने इसे और इसके दो अन्य साथियों मोहम्मद सुहेल और आज़ाद के साथ गिरफ्तार किया है। ये आतंकी हैंडलर्स से संपर्क में थे और पाकिस्तानी हैंडलर्स से ड्रोन के माध्यम से हथियार भी प्राप्त कर रहे थे।

    भारत ज्वालामुखी पर बैठा देश है। ऐसे नमकहराम आतंकी देश को खोखला कर रहे हैं।

  • दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास विस्फोट

    दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास विस्फोट

    दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास विस्फोट: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घटना के तुरंत बाद दिल्ली पुलिस कमिश्नर से बात की। NSG, NIA और फोरेंसिक विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। दिल्ली की घटना के संबंध में गृह मंत्री IB निदेशक के साथ लगातार संपर्क में हैं।

  • मुख्य समाचार

    मुख्य समाचार

    शनिवार, 08 नवंबर 2025 के मुख्य समाचार

    🔸भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क, गुरुग्राम में 18वें अर्बन मोबिलिटी इंडिया कॉन्फ्रेंस-कम-एग्जीबिशन 2025 का उद्घाटन

    🔸मुंबई: 325 करोड़ के जीएसटी घोटाले का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 105 फर्जी कंपनियों का जाल बेनकाब

    🔸60 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में बढ़ सकती हैं शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की मुश्किलें, जांच में मिले अहम सुराग

    🔸कर्नाटक में किसानों की पुलिस से झड़प, पथराव हुआ:गन्ना की कीमतें बढ़ाने की मांग, 8 दिन से आंदोलन जारी; CM सिद्धारमैया का पीएम को लेटर

    🔸अजित पवार बोले-बेटे से जुड़ी विवादित जमीन की डील रद्द:राहुल का आरोप- दलितों की ₹1800 करोड़ की जमीन, ₹300 करोड़ में खरीदी

    🔸​​​​MEA: ‘अवैध परमाणु गतिविधियां पाकिस्तान के तस्करी भरे इतिहास के अनुरूप’, ट्रंप के दावे पर भारत सरकार की पहली प्रतिक्रिया

    🔸’वंदे मातरम’ के 150 साल पूरे: अमित शाह बोले- ‘वंदे मातरम्’ में बसता है भारत की आत्मा का स्वर

    🔸चुनाव आयोग के SIR के फैसले के खिलाफ याचिकाओं पर 11 नवंबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

    🔸”जंगलराज के लोग जमानत पर बाहर हैं”…PM मोदी ने बताया RJD-कांग्रेस का ट्रैक रिकॉर्ड

    🔸प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज चार वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। यह नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें बनारस-खजुराहो, लखनऊ-सहारनपुर, फिरोजपुर-दिल्ली और एर्नाकुलम-बंगलूरू रूटों पर चलेंगी।

    🔸​​35 टन सोना बेचने की रिपोर्ट्स को RBI ने किया खारिज, कहा- अफवाहों पर विश्वास न करें

    🔸​​​दिल्ली में सरकारी-MCD दफ्तरों का समय बदला:नई टाइमिंग 15 नवंबर से लागू, 4 महीने तक प्रभावी रहेगी; प्रदूषण-ट्रैफिक कम करने की कोशिश

    🔸कटरीना कैफ – विक्की कौशल के घर आया नन्हा मेहमान : सोशल मीडिया पर साझा की खुशखबरी, परिवार और फैंस में उत्साह

    🔸​​​​​​​मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने खरीफ फसल खराब में कृषि अनुदान को दी मंजूरी, 6 जिलों के आठ लाख से अधिक किसानों को मिलेगी राहत

    🔸​Rahul Gandhi Rally: बांका में फिर बोले राहुल गांधी- हरियाणा में ‘वोट चोरी’ की गई, अब बिहार में कोशिश जा
    🔸​​​​​​बिहार में चुनाव के बाद हिंसा, BJP को वोट देने पर दलित परिवार को पीटा, RJD समर्थकों पर आरोप

    🔸अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान: कजाकिस्तान बनेगा अब्राहम समझौते में शामिल पहला देश

    🔸कांग्रेस की कुर्बानी की विरासत को भुलाना चाहते हैं आरएसएस और भाजपा : अशोक गहलोत

    🔹महिला वर्ल्ड कप में अब 8 से ज्यादा टीमों को मिलेगी इंट्री, ICC ने किया बड़ा फैसला

  • सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें

    सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें

    सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें

    08- नवम्बर 

    1- पीएम मोदी आज काशी में, चार वंदे भारत ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी; सीएम योगी होंगे साथ

    2- गुवाहाटी के आसमान में राफेल, सुखोई और अपाचे भरेंगे परवाज; आज से वायुसेना के दो दिवसीय एयर शो का आगाज

    3- ट्रंप के टैरिफ के बीच भारत का बड़ा फैसला, अमेरिका से खरीदेगा तेजस फाइटर जेट्स के इंजन; हजारों करोड़ की हो गई डील

    4- राहुल बोले- शाह के बेटे को बल्ला पकड़ना नहीं आता, वो क्रिकेट संभाल रहा; पीएम मोदी बोले- बिहार को कट्टा सरकार नहीं चाहिए

    5- सुप्रीम कोर्ट का आदेश- स्कूल, अस्पताल से आवारा कुत्ते हटाएं, जहां से पकड़ें, नसबंदी के बाद वहीं न छोड़ें; हाईवे से आवारा जानवर भी हटाएं

    6- भागवत बोले- समाज सिर्फ कानूनों से नहीं मजबूत नहीं होता, लोगों में संस्कृति से जुड़ाव और अपनापन होना जरूरी; भारत की सोच सबको एक मानने की

    7- दिल्ली एयरपोर्ट का एयर ट्रैफिक सिस्टम 12 घंटे बाद दुरुस्त, 800 फ्लाइट्स लेट, 20 रद्द: दिनभर लोग परेशान होते रहे, 50 मिनट देरी से प्लेन उड़े

    8- अजित पवार बोले-बेटे से जुड़ी विवादित जमीन की डील रद्द, राहुल का आरोप- दलितों की ₹1800 करोड़ की जमीन, ₹300 करोड़ में खरीदी

     9- सरकारी है अजीत पवार के बेटे वाली जमीन, अन्ना बोले- हेराफेरी के लिए बाप जिम्मेदार,भ्रष्टाचार के खिलाफ कई महत्वपूर्ण आंदोलनों का नेतृत्व कर चुके अण्णा हजारे ने पुणे शहर में सरकारी जमीन से जुड़े 300 करोड़ रुपए के सौदे में अनियमितता पाए जाने पर सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की, उन्होंने कहा यह वाकई दुर्भाग्यपूर्ण है,अगर मंत्रियों के बच्चे गलत कामों में लिप्त है,तो इसके लिए मंत्रियों को ही दोषी ठहराना जाना चाहिए,

    10- पुणे जमीन डील : महाराष्ट्र सीएम फडणवीस बोले-‘जो भी ज़िम्मेदार, उसके खिलाफ होगी कार्रवाई’

    11- कर्नाटक में किसानों की पुलिस से झड़प, पथराव हुआ, गन्ना की कीमतें बढ़ाने की मांग, 8 दिन से आंदोलन जारी; CM सिद्धारमैया का पीएम को लेटर

    12- बिहार के रिकॉर्ड मतदान से ‘किसका फायदा-किसका नुकसान’, महिलाओं की बंपर भागीदारी से क्या होगा ‘खेला’? बिहार में अबतक का बम्पर वोटिंग का रिकॉर्ड हुआ है

    13- TMC सांसद के बंद पड़े अकाउंट से ₹56 लाख उड़ाए, नकली आधार और पैन कार्ड से मोबाइल नंबर बदलकर ट्रांजैक्शन किया; SBI ने FIR कराई

    14- दिल्ली में रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास झुग्गियों में भीषण आग, सिलेंडरों में धमाकों से और फैली दहशत

    15- मोटापा है या मधुमेह तो नहीं मिलेगी US में एंट्री, वीजा पर ट्रंप सरकार का नया फरमान

    16-ऑस्ट्रेलिया में कभी टी-20 सीरीज नहीं हारा भारत, आज तीसरी बार जीतने का मौका; ब्रिस्बेन में आखिरी मुकाबला, यहां पहली जीत की तलाश

    *==============================*

  • गोरखपुर में शुरू हुआ विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) अभियान

    गोरखपुर में शुरू हुआ विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) अभियान

    गोरखपुर में शुरू हुआ विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) अभियान

    डीएम दीपक मीणा ने दी जानकारी — 2003 के बाद 2025 में दोबारा हो रहा मतदाता सूची का गहन सत्यापन

    7फरवरी 2026 को जारी होगी अंतिम सूची

    हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में हो, कोई नाम न कटे, न दोहराया जाए_डीएम दीपक मीणा

    गोरखपुर।जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक मीणा ने पर्यटन भवन कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेस वार्ता कर बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद गोरखपुर में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) अभियान प्रारंभ हो चुका है। यह अभियान 4 नवंबर 2025 से 4 दिसंबर 2025 तक चलेगा। इसके तहत जिले की सभी विधानसभाओं में मतदाता सूची का घर-घर सत्यापन किया जाएगा।

    डीएम दीपक मीणा ने कहा कि वर्ष 2003 के बाद यह पहला अवसर है जब निर्वाचन आयोग इस स्तर पर मतदाता सूची की गहन समीक्षा कर रहा है। इस पुनरीक्षण का उद्देश्य मतदाता सूची को सटीक, त्रुटिरहित और अद्यतन बनाना है ताकि कोई पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे और कोई अपात्र व्यक्ति सूची में शामिल न रह जाए।

    मतदाता सूची सत्यापन की प्रक्रिया

    डीएम ने बताया कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर तैनात बीएलओ (Booth Level Officer) घर-घर जाकर मतदाताओं की जानकारी एकत्र करेंगे और गणना प्रपत्र (Enumeration Form) भरवाएंगे। प्रत्येक बीएलओ को प्रतिदिन कम से कम 50 प्रपत्र भरने का लक्ष्य दिया गया है।

    परिवारों के सदस्यों को कहा गया है कि जो लोग बाहर नौकरी या पढ़ाई के सिलसिले में रह रहे हैं, उनके स्थान पर घर पर मौजूद सदस्य गणना प्रपत्र भरकर बीएलओ को दे सकते हैं। “यदि परिवार के सदस्य बाहर रहते हैं तो भी घर पर रह रहे लोग उनका प्रपत्र भर सकते हैं। यह जानकारी सही व पूरी होनी चाहिए ताकि नाम अंतिम प्रकाशन में जोड़ा जा सके।”

    डीएम ने स्पष्ट किया कि जिन लोगों ने गणना प्रपत्र भर दिए हैं, उनका नाम मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में स्वतः शामिल कर लिया जाएगा और उनका नाम सूची से नहीं काटा जाएगा।

    यदि किसी व्यक्ति के द्वारा त्रुटिपूर्ण प्रपत्र भरा गया है या किसी कारण से उसका नाम सूची में नहीं आता है, तो वह संबंधित ईआरओ (Electoral Registration Officer) के समक्ष आपत्ति (Objection) दाखिल कर अपना नाम पुनः जुड़वा सकता है।

    एक मतदाता – एक ही जगह नाम

    डीएम दीपक मीणा ने बताया कि एक नागरिक का नाम केवल एक ही विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची में रह सकता है। यदि किसी व्यक्ति का नाम दो जगह पाया जाता है, तो उसे अपने प्रपत्र में यह उल्लेख करना आवश्यक है ताकि दूसरे स्थान से उसका नाम हटाया जा सके। “एक व्यक्ति भारतवर्ष के किसी भी हिस्से में केवल एक स्थान पर मतदाता रह सकता है। अगर किसी का नाम दो जगह है तो यह निर्वाचन नियमों के विरुद्ध है। इसलिए फॉर्म में पुराने स्थान का उल्लेख अवश्य करें।

    पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रमुख तिथियाँ

    निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार –गणना कार्य की अवधि: 04 नवम्बर से 04 दिसम्बर 2025 तक ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन: 09 दिसम्बर 2025 दावे एवं आपत्तियों की अवधि: 09 दिसम्बर 2025 से 08 जनवरी 2026 तक दावे/आपत्तियों के निस्तारण की अवधि: 09 दिसम्बर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन: 07 फरवरी 2026

    जिले में मतदाताओं की संख्या में भारी बढ़ोतरी

    डीएम दीपक मीणा ने बताया कि वर्ष 2003 में जिले में कुल 26,68,592 मतदाता दर्ज थे, जिनमें पुरुष 14,87,545 और महिलाएं 11,81,047 थीं।

    वर्तमान वर्ष 2025 में मतदाताओं की संख्या बढ़कर 36,66,533 हो गई है, जिनमें 19,72,109 पुरुष, 16,94,178 महिलाएं और 246 अन्य मतदाता शामिल हैं। “लगभग 10 लाख नए मतदाताओं का जुड़ना गोरखपुर की लोकतांत्रिक जागरूकता का प्रतीक है।

    जिले की निर्वाचन व्यवस्था

    गोरखपुर जिले में कुल 9 विधानसभा क्षेत्र हैं —

    कैम्पियरगंज (320)

    पिपराइच (321)

    गोरखपुर शहर (322)

    गोरखपुर ग्रामीण (323)

    सहजनवा (324)

    खजनी (325)

    चौरीचौरा (326)

    बांसगांव (327)

    चिल्लूपार (328)

    इन सभी क्षेत्रों के लिए 9 निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (EROs), 45 सहायक निर्वाचक अधिकारी (AEROs), 3,679 बीएलओ, 440 सुपरवाइजर, 3,679 मतदेय स्थल और 2,063 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

    त्रुटियों के सुधार पर विशेष ध्यान

    डीएम ने कहा कि कई बार मतदाता सूची में प्रवासन, मृत्यु, विवाह या दोहरे पंजीकरण के कारण नामों में त्रुटियाँ हो जाती हैं। इस बार विशेष पुनरीक्षण अभियान में सभी प्रकार की गलतियों को ठीक किया जाएगा “यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई भी जीवित पात्र मतदाता सूची से वंचित न हो और कोई मृत या दोहरा नाम सूची में न रहे।

    उन्होंने यह भी कहा कि बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर सत्यापन के दौरान आधार, पैन, ड्राइविंग लाइसेंस या अन्य पहचान पत्र दिखाना जरूरी होगा ताकि मतदाता की पहचान सही ढंग से सुनिश्चित की जा सके।

    राजनीतिक दलों और नागरिकों से अपील

    डीएम दीपक मीणा ने सभी राजनीतिक दलों,जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से अपील की कि वे इस अभियान में सहयोग करें। “यह केवल सरकारी कार्य नहीं है, बल्कि लोकतंत्र की जड़ को मजबूत करने का कार्य है। हर पात्र मतदाता को सूची में शामिल करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।

    प्रेस वार्ता में उप जिला निर्वाचन अधिकारी / एडीएम वित्त विनीत कुमार सिंह, सहायक निर्वाचन अधिकारी शंकर मिश्रा, सहायक सूचना निदेशक प्रशांत श्रीवास्तव, और संबंधित तहसीलों के एसडीएम व निर्वाचन कर्मी उपस्थित रहे।

    डीएम का संदेश

    डीएम दीपक मीणा ने कहा कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण केवल एक औपचारिक कार्य नहीं है, बल्कि यह लोकतांत्रिक सहभागिता का मूल आधार है। हर नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना उसका अधिकार है, और इस अधिकार को सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। गोरखपुर जिला इस कार्य को शत-प्रतिशत पारदर्शिता और गंभीरता से पूरा करेगा।

    विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के तहत हर घर पहुंचेगा बीएलओ, हर पात्र मतदाता का नाम जोड़ा जाएगा, और त्रुटिपूर्ण नाम हटाए जाएंगे।

  • भारतीय महिला टीम के हर मेंबर को मिलेगा टाटा सियेरा एसयूवी का टॉप मॉडल

    भारतीय महिला टीम के हर मेंबर को मिलेगा टाटा सियेरा एसयूवी का टॉप मॉडल

    टाटा मोटर्स ने Part किया है कि, भारत को विश्वविजयी बनाने वाली महिला क्रिकेट टीम के हर सदस्य को एक-एक टाटा सिएरा एसयूवी भेंट की जाएगी. टाटा सिएरा को आगामी 25 नवंबर 2025 को लॉन्च किया जाना है. कंपनी टाटा सिएरा के फर्स्ट बैच को भारतीय महिला टीम को तोहफे में देगी।

    हालांकि लांच होने से पहले इसकी कीमत के बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी फिर भी यह माना जा रहा है कि इसकी एक्स शोरूम कीमत 20 से लाख से 25 लाख के बीच होगी । महिला टीम को इस एसयूवी का टॉप मॉडल भेंट किया जायेगा।

  • नायब तहसीलदार के नेतृत्व में बीएलओ ने मतदाताओं को बांटे गणना प्रपत्र

    नायब तहसीलदार के नेतृत्व में बीएलओ ने मतदाताओं को बांटे गणना प्रपत्र

    एसआईआर के तहत गांवों में शुरू हुआ प्रपत्र वितरण अभियान।

    संवाददाता– एस.पी. सिंह
    सहजनवा, (गोरखपुर)।

    एसआईआर (विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम) के तहत बुधवार से तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बीएलओ द्वारा गणना प्रपत्रों का वितरण शुरू किया गया। यह अभियान नायब तहसीलदार दुर्गेश चौरसिया के नेतृत्व में संचालित हो रहा है।
    बुधवार को सहरी, गोविंदपुर और निवास गांवों में बीएलओ की टीम ने मतदाताओं को गणना प्रपत्र दो प्रतियों में वितरित किए। इन प्रपत्रों में मतदाता का नाम, एपिक (एपिक) संख्या, भाग संख्या, क्रम संख्या और विधानसभा क्षेत्र का नाम पहले से दर्ज रहता है। इसके अतिरिक्त मतदाताओं को जन्मतिथि, आधार संख्या, मोबाइल नंबर, माता-पिता का नाम, उनका एपिक नंबर, तथा पत्नी का नाम और उसका एपिक नंबर भरना आवश्यक होगा।

    वितरण कार्य के दौरान अनेक बीएलओ और सुपरवाइजर मौजूद रहे। प्रशासन का उद्देश्य है कि मतदाता सूची को सटीक और अद्यतन किया जा सके ताकि आगामी चुनावों में किसी भी प्रकार की त्रुटि न रहे।

  • दूध लेने गए युवक को धमकी, पुरानी रंजिश में बाप-बेटे पर मुकदमा दर्ज

    दूध लेने गए युवक को धमकी, पुरानी रंजिश में बाप-बेटे पर मुकदमा दर्ज

    गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का मामला, पुलिस ने की जांच शुरू।

    संवाददाता– एस.पी. सिंह
    सहजनवा, (गोरखपुर)।

    हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के देवराडतुला गांव में सोमवार को दूध लेने गए एक युवक को पुरानी रंजिश के चलते बाप-बेटे ने घेरकर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

    धोबौली गांव निवासी सुरेंद्र यादव ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह दूध लेने के लिए देवराडतुला गांव गया था। इसी दौरान, धोबौली के रहने वाले सुग्रीव यादव और उनके पुत्र अवनीश यादव ने पुरानी रंजिश के कारण उसे रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि दोनों ने उसे गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी, जिससे वह भयभीत हो गया।

    मंगलवार को हरपुर बुदहट पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए आरोपी सुग्रीव यादव और उनके बेटे अवनीश यादव के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आवश्यकतानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • रोडवेज बस ने टेलर में मारी ठोकर, एक दर्जन यात्री घायल

    रोडवेज बस ने टेलर में मारी ठोकर, एक दर्जन यात्री घायल

    दुर्घटना के बाद फोरलेन पर एक घंटे तक जाम।

    संवाददाता– एस.पी. सिंह
    सहजनवा, (गोरखपुर)।

    बुधवार दोपहर करीब 2 बजे हिंदुस्तान गैस प्लांट बोकटा के सामने अकबरपुर डिपो की अनियंत्रित रोडवेज बस पीछे जा रहे टेलर से भिड़ गई। हादसे में बस में सवार लगभग एक दर्जन यात्री घायल हो गए। यह बस अयोध्या मेले से 53 यात्रियों को लेकर गोरखपुर जा रही थी।

    टक्कर की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से सीएचसी पिपरौली भेजा। घायल यात्रियों में नैनादेवी (61 वर्ष), राजमन (60 वर्ष), अमरावती (50 वर्ष), सीमंत्री देवी (65 वर्ष) निवासी दीघा घाट जंगल कौड़ियां सहित अन्य शामिल थे। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया गया। जिन यात्रियों को हल्की चोटें थीं, उनका मौके पर ही उपचार किया गया।

    दुर्घटना के चलते सहजनवा-गोरखपुर फोरलेन मार्ग पर करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। चौकी इंचार्ज संतोष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ यातायात सुचारू रूप से कराने में जुटे रहे। काफी प्रयास के बाद बस को किनारे लगवाकर यातायात बहाल किया गया। टक्कर के बाद टेलर चालक मौके से फरार हो गया।

    इस संबंध में थानाध्यक्ष अश्वनी पांडेय ने कहा कि सभी घायलों को समय पर प्राथमिक इलाज उपलब्ध कराया गया है और स्थिति सामान्य है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।