Category: न्यूज़

Your blog category

  • राजस्व निरीक्षक के विरुद्ध अधिवक्ता का धरना

    राजस्व निरीक्षक के विरुद्ध अधिवक्ता का धरना

    कैम्पियरगंज/ गोरखपुर।बार एसोसिएशन के संयुक्त मंत्री मनोज कुमार यादव आज सुबह राजस्व निरीक्षक अर्जुन प्रसाद द्वारा धन लेकर गलत सीमांकन आख्या प्रस्तुत करने से वादकारी के साथ हुए अन्नाय के विरोध में उक्त राजस्व निरीक्षक के विरुद्ध कार्यवाही किये जाने को लेकर धरने पर बैठ गए, जिसकी सूचना मिलते ही बार के अध्यक्ष सुनील प्रकाश मिश्र, जयहिंद,वीरेंद्र कुमार सिंह,संतोष सिंह आदि वरिष्ठ अधिवक्ताओ ने अधिवक्ता श्री यादव की समस्या को संज्ञान लेकर मामले का अविलम्ब निस्तारण कराये जाने का आश्वासन देकर धरना स्थगित करा दिया गया।अधिवक्ताओं ने कहा कि कुछ राजस्व निरीक्षक द्वारा अपने पालतू लोगो के प्रभाव में विना किसी आदेश के मौके पर जाकर जबरन सीमांकन कर क्षेत्र में विवाद उत्पन्न कर रहे है।इसपर भी अधिवक्ताओ का गुस्सा किसी दिन फट सकता है।

  • यूपी में बड़ा विवाद

    यूपी में बड़ा विवाद

    कानपुर पुलिस ने राज्य महिला आयोग की सदस्य अनीता गुप्ता को नोटिस भेजकर “हद में रहने” की चेतावनी दी है।22 नवंबर को उन्होंने थाना बर्रा का निरीक्षण किया था, जिसके बाद पुलिस ने कहा—

    महिला आयोग को थानों का सीधा निरीक्षण करने का अधिकार नहीं इससे पुलिस कार्य में बाधा और सेवाओं पर असर पड़ता है |आगे ऐसे निरीक्षण से बचने के निर्देश

    पुलिस ने पत्र में साफ लिखा—

    (more…)

  • विश्व का सबसे बड़ा मानव अधिकार जन जागरूकता पद यात्रा

    विश्व का सबसे बड़ा मानव अधिकार जन जागरूकता पद यात्रा

    विश्व का सबसे बड़ा मानव अधिकार जन जागरूकता पद यात्रा – भारत के उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से उठी ऐतिहासिक आल इंडिया ह्यूमन राइट्स आर्गनाइजेशन के मानव अधिकार जन जागरूकता पद यात्रा की आवाज़

    गोरखपुर 

    मानव अधिकारों के सुरक्षा एवं संरक्षण को लेकर पूरे देश में एक नई चेतना जगाने के उद्देश्य से ऑल इंडिया ह्यूमन राइट्स ऑर्गनाइजेशन द्वारा विश्व का सबसे बड़ा मानव अधिकार जन जागरूकता पद यात्रा प्रारंभ की गई है।

    यह ऐतिहासिक पदयात्रा 10 नवंबर से 10 दिसंबर – विश्व मानवाधिकार दिवस तक आयोजित की जा रही है,

     जिसका नेतृत्व संगठन के संस्थापक महासचिव श्री पन्ने लाल यादव जी कर रहे हैं।

    आज 15 दिनों से इस पदयात्रा ने उत्तर प्रदेश के 40 जिलों में नागरिकों को मानव अधिकारों के प्रति जागरूक कर रही है, और यात्रा तेज गति से आगे बढ़ रही है।

    इस अभियान का मुख्य उद्देश्य—

    • प्रत्येक व्यक्ति को संविधान द्वारा प्रदत्त मौलिक अधिकारों की जानकारी देना।
    • समाज के कमजोर वर्गों, महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और पीड़ितों को न्याय दिलाने की जागरूकता बढ़ाना। 
    • मानव गरिमा एवं संवैधानिक हक के लिए सामूहिक जागरूकता पैदा करना है।

    यात्रा के दौरान आम नागरिकों, विद्यार्थियों, युवाओं, किसानों, महिलाओं, दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, न्याय और सामाजिक अधिकारों के विषय में विस्तार से जानकारी दी जा रही है।

    यह पदयात्रा 10 दिसंबर, विश्व मानवाधिकार दिवस को लखनऊ पहुंचकर संगठन द्वारा ऐतिहासिक भव्य समापन किया जाएगा ,

    जहां माननीय मुख्यमंत्री जी एवं माननीय प्रधानमंत्री जी के नाम 38 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन संगठन के संस्थापक महासचिव श्री पन्ने लाल यादव जी द्वारा सौंपा जाएगा।

    इन मांगों का उद्देश्य भारत में मानव अधिकारों की मजबूती, पीड़ितों को शीघ्र न्याय एवं मानवाधिकार संरक्षण संस्थाओं को और सशक्त बनाना है।

    संस्थापक महासचिव श्री पन्ने लाल यादव ने कहा:

    > “मानव अधिकार कोई उपहार नहीं—यह जन्म से प्राप्त अधिकार हैं। इसका सम्मान, सुरक्षा और संरक्षण हर सरकार तथा समाज की जिम्मेदारी है। हम इस पदयात्रा से हर व्यक्ति तक जागरूकता की रोशनी पहुंचाना चाहते हैं।”

    भारत के सभी सम्मानित नागरिकों से अपील

    संगठन ने नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, संस्थाओं तथा नौजवानों से अपील की है कि

    👉 मानवाधिकारों की सुरक्षा के लिए एकजुट हों।

    👉 जागरूकता को एक मिशन बनाएं।

    👉 अन्याय, अत्याचार, भ्रष्टाचार और मानवाधिकार उल्लंघन के खिलाफ आवाज उठाएं।

    ऑल इंडिया ह्यूमन राइट्स ऑर्गनाइजेशन

  • एसआईआर (SIR) पुनरीक्षण के दौरान फर्जी कॉल कर OTP मांगने वाले सक्रिय

    एसआईआर (SIR) पुनरीक्षण के दौरान फर्जी कॉल कर OTP मांगने वाले सक्रिय

    एसआईआर (SIR) पुनरीक्षण के दौरान फर्जी कॉल कर OTP मांगने वाले सक्रिय, प्रशासन ने जारी की चेतावनी

    गोरखपुर। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) अभियान के दौरान मतदाताओं को ठगने के लिए कुछ अराजक तत्व सक्रिय हो गए हैं। यह लोग खुद को बूथ लेवल अधिकारी (BLO) या निर्वाचन विभाग का प्रतिनिधि बताकर मतदाताओं से मोबाइल नंबर पर भेजा गया ओटीपी (OTP) मांग रहे हैं। जिला प्रशासन ने इसे गंभीर साइबर ठगी की आशंका बताते हुए सभी मतदाताओं को सावधान किया है।

    जिला निर्वाचन अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि SIR के गणना प्रपत्र (Form) को भरने की प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर OTP की आवश्यकता नहीं होती। बीएलओ केवल घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित और संग्रहित करते हैं तथा मतदाताओं को फॉर्म भरने में सहयोग प्रदान करते हैं। इसलिए OTP मांगे जाने की कोई भी स्थिति संदिग्ध है।

    अधिकारीयों ने अपील की है कि

    किसी भी कॉल, संदेश या लिंक के माध्यम से OTP बिल्कुल भी साझा न करें।

    ऐसे कॉल तुरंत अस्वीकार कर दें

    यह गतिविधि साइबर धोखाधड़ी के अंतर्गत आती है, इसलिए सतर्क रहना बेहद आवश्यक है।

    प्रशासन ने कहा कि सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि इस प्रकार की फर्जीवाड़े और भ्रम फैलाने वाले तत्वों के खिलाफ जनजागरूकता अभियान चलाया जाए तथा शिकायत मिलते ही संबंधित एजेंसियों को सूचित कर कठोर कार्रवाई कराई जाए।

    मतदाताओं से अपील की गई है कि SIR प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी केवल अपने बीएलओ से ही प्राप्त करें, किसी अफवाह पर विश्वास न करें। निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार फॉर्म भरकर अपने BLO को उपलब्ध कराएं। प्रशासन ने कहा कि मतदाताओं का सहयोग ही पारदर्शी व शुद्ध मतदाता सूची के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और लोकतंत्र को मजबूत बनाता है।

  • आज से देश में

    आज से देश में

    आज से देश में

    सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबर 22- नवम्बर – शनिवार

    • नई श्रम संहिताएं लागू हो गई हैं, जिनसे प्राप्त होंगे:
    • सभी कामगारों को समय पर न्यूनतम वेतन की गारंटी
    • युवाओं को नियुक्ति पत्र मिलने की गारंटी
    • महिलाओं को समान वेतन और सम्मान का अधिकार
    • 40 करोड़ श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा का संरक्षण
    • फिक्स्ड टर्म एम्प्लॉईज़ को एक वर्ष बाद ग्रेच्युटी का लाभ
    • 40 वर्ष से अधिक आयु वाले श्रमिकों के लिए वार्षिक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच
    • ओवरटाइम करने पर दुगुने वेतन का प्रावधान

    जोखिम-भरे क्षेत्रों में कार्यरत श्रमिकों को 100% हेल्थ सिक्योरिटी

    अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप श्रमिकों को सामाजिक न्याय की गारंटी

    यह सुधार केवल बदलाव नहीं,

    बल्कि श्रमवीरों के कल्याण हेतु लिया गया एक ऐतिहासिक निर्णय है। ये नए श्रम सुधार आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं और विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को नई गति प्रदान करेंगे।

    सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबर

      22- नवम्बर – शनिवार

    1. मोदी G20 में शामिल होने साउथ अफ्रीका पहुंचे, एयरपोर्ट पर कलाकारों ने लेटकर स्वागत किया; ऑस्ट्रेलियाई PM से मुलाकात की
    2. बिहार में 20 साल बाद नीतीश ने गृह मंत्रालय छोड़ा, BJP के सम्राट चौधरी को जिम्मेदारी, फाइनेंस JDU के पास, मंगल पांडे फिर स्वास्थ्य मंत्री
    3. भारत का तेजस फाइटर जेट दुबई एयर शो में क्रैश, पायलट की भी मौत; तेजस दूसरी बार क्रैश, पहली बार पायलट की जान गई
    4. सरकार ने शुक्रवार को बड़ा फैसला लेते हुए देश में चार लेबर कोड तुरंत प्रभाव से लागू कर दिए। इन कोड्स के लागू होने के साथ ही 29 पुराने श्रम कानून खत्म हो गए हैं और उनकी जगह अब एकृकीत और सरल ढांचा काम करेगा।
    5. श्रम मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि चार श्रम संहिताओं को अधिसूचित कर दिया गया है और अब वे देश के कानून हैं। मंत्रालय के एक बयान में कहा गया है कि श्रम नियमों का आधुनिकीकरण, श्रमिकों के कल्याण को बढ़ावा देना और श्रम पारिस्थितिकी तंत्र को कार्य की उभरती दुनिया के साथ संरेखित करके, यह ऐतिहासिक कदम भविष्य के लिए तैयार कार्यबल और मजबूत, लचीले उद्योगों की नींव रखता है
    6. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को हैदराबाद में भारतीय कला महोत्सव के दूसरे संस्करण का उद्घाटन किया। राष्ट्रपति मुर्मू ने भरोसा जताया कि इस कार्यक्रम से पश्चिमी भारत की सांस्कृतिक विरासत की समझ को बढ़ावा देगा
    7. भागवत बोले- RSS किसी के खिलाफ नहीं, संघ न राजनीति करता है, न किसी संगठन को दूर से नियंत्रित करता है
    8. अपने तीन दिवसीय मणिपुर दौरे के दूसरे दिन भागवत ने इंफाल में जनजातीय नेताओं से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा “आरएसएस किसी के खिलाफ नहीं है। इसे नष्ट करने के लिए नहीं, बल्कि समाज को पूर्ण बनाने के लिए गठित हुआ है।”
    9. जो भी देश के लिए कर सकता था वो किया, इस संतुष्टि के साथ जा रहा’, आखिरी कार्यदिवस पर भावुक हुए सीजेआई गवई
    10. कार्यवाही के दौरान साथी जजों ने सीजेआई गवई के योगदान को याद किया। बता दें कि गवई जस्टिस केजी बालकृष्णन के बाद दूसरे दलित और पहले बौद्ध सीजेआई हैं। गवई ने कहा, “मैं हमेशा मानता हूं कि हमारा संविधान समानता, न्याय, स्वतंत्रता और बंधुत्व के सिद्धांतों पर आधारित है, और मैंने अपनी जिम्मेदारियां इन्हीं चार दीवारों के भीतर रहकर निभाईं।”
    11. डीके शिवकुमार बोले- गुटबाजी मेरे खून में नहीं है, कर्नाटक में CM फेरबदल को नकारा; विधायकों के दिल्ली जाने पर बोले- सभी को मंत्रीपद की चाहत
    12. शिवकुमार गुट के विधायकों के शक्ति प्रदर्शन पर कांग्रेस सख्त, सुरजेवाला बोले- अनावश्यक बयान न दें
    13. कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि वह बीएमसी चुनाव में राज ठाकरे की पार्टी मनसे के साथ गठबंधन नहीं करेगी। पार्टी ने कहा कि वह कानून तोड़ने या लोगों को डराने वाली राजनीति का समर्थन नहीं कर सकती
    14. महाराष्ट्र ठाणे में कार ने 4-5 वाहनों को कुचला, 4 की मौत और 3 घायल; ड्राइवर को हार्टअटैक आने से हादसा हुआ, उसकी भी मौत
    15. उदयनिधि स्टालिन बोले- संस्कृत मरी हुई भाषा, मोदी को तमिल की चिंता तो हिंदी क्यों थोप रहे; BJP बोली- तमिल में भी संस्कृत के कई शब्द
    16. डोनाल्ड-ट्रम्प के बेटे ने खेला डांडिया,अनंत अंबानी भी थे साथ, उदयपुर में अमेरिकी अरबपति की बेटी की शादी; कृति सेनन ने किया रिहर्सल
    17. भारत राइजिंग स्टार्स एशिया कप सेमीफाइनल में बांग्लादेश से हारा, आखिरी गेंद पर 3 रन बनाकर मैच टाई कराया, सुपर ओवर में वाइड फेंककर हारे
    18. IND vs SA दूसरा टेस्ट आज से गुवाहाटी में, शुभमन बाहर, ऋषभ पंत कप्तानी करेंगे, रेड्डी को मौका संभव; साउथ अफ्रीका 1-0 से आगे
  • सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें

    सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें

    सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें

    प्रयागराज– सीएम योगी आदित्यनाथ का प्रयागराज दौरा आज, सीएम शहर में करीब 2 घंटे 40 मिनट तक रहेंगे,CM सुबह 10 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड पर आएंगे,

    10:05-10:20 तक सिविल लाइन में मांगलिक कार्यक्रम,एक होटल में मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होंगे सीएम,10:25 बजे विधायक हर्षवर्धन बाजपेई के आवास जाएंगे,

    बजरंगबली प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पहुंचेंगे,10:50 बजे संगम नोज आएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ,संगम नोज पर गंगा पूजन, मेला क्षेत्र का निरीक्षण करेंगे,

    11:25 बजे बड़े हनुमान मंदिर बंधवा आएंगे सीएम योगी,मंदिर में दर्शन पूजन और आरती करेंगे मुख्यमंत्री योगी,11:45 बजे प्रयागराज मेला प्राधिकरण कार्यालय पहुंचेंगे,

    12:15 बजे तक माघ मेले की तैयारियों की समीक्षा करेंगे,दोपहर 12:40 पर बमरौली एयरपोर्ट से उदयपुर रवाना होंगे.

    रामपुर-जेल सूत्रों के हवाले से बड़ी जानकारी, सपा नेता आज़म खां की तबीयत बिगड़ी, सांस लेने में दिक्कत के बाद हड़कंप, जेल प्रशासन ने तुरंत दिया नेबुलाइज़र,

    जेल प्रशासन ने मीडिया को नहीं दिया बयान, आजम की तबीयत को लेकर नहीं दिया बयान.

    लखनऊ-सरोजनीनगर में आज शाम युवा उत्सव, हनी सिंह करेंगे लाइव परफॉर्मेंस,कार्यक्रम शाम 6 से रात 9 बजे तक,20,000 युवाओं के पहुंचने की उम्मीद.

    झांसी-सपा के पूर्व MLA दीप नारायण यादव की तलाश तेज, एसओजी समेत 4 पुलिस टीमें लगाई गईं,मून सिटी, मोंठ क्षेत्र में कई स्थानों पर दबिश,

    पूर्व MLA के मोबाइल फोन स्विच ऑफ मिले,20 लाख की रंगदारी, 32 हजार लूट का केस दर्ज,पीड़ित ने जमीन कब्जे, दबाव का आरोप लगाया,झांसी के मोठ थाने में हुआ है मामला दर्ज.

    गोंडा– SIR को लेकर SDM नेहा मिश्रा की कार्रवाई,2 महीनों से गायब लेखपाल को SDM ने किया सस्पेंड ,लेखपाल मनोज कुमार चौहान 2 महीनों से एब्सेंट,

    27 सितंबर को तैनाती के बाद से नहीं किया ज्वाइन, दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही के चलते सस्पेंशन.

    गोंडा– गोंडा के खरगूपुर में किशोरी की संदिग्ध मौत ,घर पर अचेतावस्था में मृत मिली किशोरी ,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, खरगूपुर के देवरियाखाम गांव का मामला.

    रायबरेली-विकास भवन में फायर सिस्टम फेल होने का मामला,सीडीओ ने भारत समाचार की खबर का लिया संज्ञान,रियल्टी चेक में आग बुझाने के संयंत्र पाए गए फेल,

    सीडीओ ने फायर विभाग को लिखा पत्र,एक सप्ताह में फायर सिस्टम की जांच के दिये निर्देश,विकास भवन में लगभग 2 दर्जन से अधिक कार्यालय,जान जोखिम में डालकर काम कर रहे अधिकारी.

    हापुड़-दबंगों ने घर में घुसकर परिवार पर किया हमला,दबंगों ने युवती को जमकर पीटा,पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी,हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र के मामला.

    हापुड़– हापुड़ में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई,जंगलों में बन रही कच्ची शराब पकड़ी,लगभग 600 किलो लहन बरामद,116 लीटर अवैध कच्ची शराब भी मिली,

    टीम को देखकर फरार हुए शराब माफिया,माफियाओं की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी,गढ़ क्षेत्र के चकलठिरा जंगल में कार्रवाई.

    हापुड़– VIP इंटर कॉलेज में विवाद,प्रिंसिपल पर छात्रा को धमकाने का आरोप,नौवीं की छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ा,प्रिंसिपल पर कार्रवाई अब तक नहीं,

    DIOS ने नोटिस देकर जिम्मेदारी टाली ,पुलिस को तहरीर देने के बाद भी कोई कदम नहीं,3 दिन से अधिकारियों पर पक्षपात के आरोप,पिलखुआ स्थित VIP इंटर कॉलेज में बढ़ा तनाव.

    लखनऊ-युवती ने युवक ऋषि पर गंभीर आरोप लगाए,फेसबुक पर दोस्ती के बाद शादी का झांसा किया शोषण ,शादी की बात करने पर युवक के मुकरने का दावा,

    युवती की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज, पुलिस ने जांच शुरू की, आरोपी की तलाश जारी.

    लखनऊ-दिल्ली में बम विस्फोट का मामला, केस NIA को सौंपे जाने के बाद यूपी ATS की कार्रवाई तेज, NIA इनपुट पर 10 से ज्यादा डॉक्टरों से पूछताछ,

    सभी डॉक्टर मुजम्मिल, शाहीन, आदिल के संपर्क में थे- सूत्र,बहराइच, अलीगढ़, नोएडा, सहारनपुर के डॉक्टरों से पूछताछ,अमरोहा, मुरादाबाद, संभल, मुजफ्फरनगर के डॉ. से पूछताछ,मुरादाबाद के 3 डॉक्टर संदिग्ध, गतिविधियों की जांच जारी,तीनों डॉक्टरों को ATS मुख्यालय बुलाया गया – सूत्र,तीनों की लोकेशन पिछले माह फरीदाबाद में मिली,ATS ने अब तक कोई गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है.

  • ब्रेकिंग न्यूज़

    गाजियाबाद

    • कफ सिरप मामले में 17 लोगों पर मुकदमा दर्ज
    • 4 नवंबर को नंदग्राम थाने में दर्ज हुई थी FIR.
    • सिंडिकेट के मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल नामजद।
    • वाराणसी में शुभम जायसवाल पर पहले दर्ज है FIR.
    • ANTF ने वाराणसी में करोड़ों की कफ सिरप पकड़ी है।
    • गाजियाबाद में आसिफ चलाता है शुभम का सिंडिकेट।
    • गाजियाबाद पुलिस लुकआउट नोटिस जारी कर चुकी है।
    • आसिफ, शुभम की वाराणसी पुलिस को भी तलाश।
    • आसिफ और शुभम जायसवाल के दुबई भागने की चर्चा।

    यूपी –गाजियाबाद पुलिस के इंस्पेक्टर रमेश सिंधु 4 लाख रुपए रिश्वत के साथ गिरफ्तार

    गाजियाबाद पुलिस ने साढ़े 3 करोड़ रुपए का कफ सिरप पकड़ा था। उसी केस में आरोपी पक्ष को फायदा पहुंचाने की कोशिश हो रही थी।

    पीलीभीत

    • स्कूली बच्चों से भरी वैन पेड़ से टकराकर पलटी
    • तेज रफ्तार वैन पेड़ से टकराकर खाई में पलटी।
    • वैन में सवार आधा दर्जन बच्चे गंभीर घायल।
    • बच्चों को अस्पताल में कराया गया भर्ती।

    ब्रेकिंग न्यूज़

    • बिहार में CM नीतीश कुमार ने गृह विभाग छोड़ा
    • डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को गृह विभाग मिला।
    • थाना मधौटांडा के सिद्ध बाबा के पास का हादसा।

    दुबई एयर शो के दौरान बड़ा हादसा, फाइटर प्लेन तेजस क्रैश

    दुबई एयर शो में तेजस विमान प्रदर्शन उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दोपहर करीब 2:10 बजे हुई इस घटना के बाद हवाई अड्डे पर काला धुआं छा गया। पायलट की स्थिति अभी ज्ञात नही है।

  • मो० वाजिक खान उर्फ शिबू प्रदेश मंत्री अखिल भारतीय पसमांदा मुस्लिम मंच ने आज भू – माफिया के खिलाफ की प्रेस वार्ता 

    मो० वाजिक खान उर्फ शिबू प्रदेश मंत्री अखिल भारतीय पसमांदा मुस्लिम मंच ने आज भू – माफिया के खिलाफ की प्रेस वार्ता 

    गोरखपुर महानगर मे आज दिनांक 21/11/2025 की अखिल भारतीय पसमांदा मुस्लिम मंच के प्रदेश मंत्री मोहम्मद वाजिक उर्फ शिबू ने प्रेसवार्ता के माध्यम से बताया कि मोहल्ला वेगपुर मुगलानी उर्फ मियां बाजार कोतवाल साहब के क्वार्टर के पीछे गोरखपुर में आराजी संख्या 589 रकबा 36 डिसमिल 8 कड़ी कब्रिस्तान फसली 1322 से इन्दराज चली आ रही है।

    परन्तु तहसील के कर्मचारियों की मिली भगत से जाल फ्राड कर कब्रिस्तान के रिकार्ड से छेड़छाड़ कर उक्त कब्रिस्तान पर भू-माफिया/बिल्डरों से मिलकर करोड़ो कमाने के फिराक में मा० मुख्यमंत्री के शहर में शफीउल्लाह, सईदउल्लाह व अब्दुल रसीद उर्फ छेदी पुत्रगढ़ स्वर्गीय स्व० रहमतउल्लाह निवासी मियां बाजार, तहसील सदर, थाना कोतवाली, जनपद-गोरखपुर काम्पलेक्स का निर्माण कर दुकानों के अच्छे दामों में बेचकर कब्रिस्तान की नवईत को चेंज करना चाहते है, जबकि कब्रिस्तान व शमसान का नेचर कभी भी चेंज नहीं किया जा सकता है। इस सम्बन्ध में हमने जिलाधिकारी महोदय दिनांक 13/11/2025 को शिकायती पत्र दिया, जिस पर टीम पहुंचकर निर्माण कार्य को रोकने के लिए कहा परन्तु मनबढ़ किस्म के लोग निर्माण चोरी-चुपके कराते रहे उसके उपरान्त दिनांक 19/11/2025 को पुनः रिमाईण्डर श्रीमान जिलाधिकारी महोदय को दिया, जिलाधिकारी महोदय ने एस०डी०एम० सदर को राजस्य टीम गठित करके गहन जाँच कर कार्यवाही करने के लिए आदेशित किया। परन्तु 2 दिन गुजरने के बाद भी श्रीमान एस०डी०एम० (सदर) महोदय ने अभी तक कोई कार्यवाही नहीं किया है। प्रेसवार्ता के माध्यम से श्रीमान एस०डी०एम० (सदर) महोदय से अनुरोध करता हूँ जिलाधिकारी महोदय के आदेश का पालन यथाशीघ्र करे ताकि कब्रिस्तान की भूमि सुरक्षित रहे। अगर कार्यवाही नहीं की गई तो मा० मुख्यमंत्री महोदय मिलकर उक्त प्रकरण पर शिकायत करूंगा और कार्यवाही करायेगें।

    News Courtesy :- मोहम्मद वाजिक उर्फ शिबू पुत्र अब्दुल,करीम पता, घासीकटरा, गोरखपुर।

  • Aiims गोरखपुर में पहली बार सफल ‘ऑटोलॉगस नैनो-फैट ग्राफ्टिंग’

    Aiims गोरखपुर में पहली बार सफल ‘ऑटोलॉगस नैनो-फैट ग्राफ्टिंग’

    Aiims गोरखपुर में पहली बार सफल ‘ऑटोलॉगस नैनो-फैट ग्राफ्टिंग’: गरीब मरीजों के लिए नई उम्मीद

    Aiims गोरखपुर के त्वचा एवंकुष्ठ रोग विभाग ने एक
    ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज करते हुए पहली बार ऑटोलॉगस नैनो-फैट
    ग्राफ्टिंग तकनीक का सफल उपयोग किया है। प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार गुप्ता के नेतृत्व में यह प्रक्रिया एक युवा पुरुष मरीज पर की गई, जो बर्न्ट-आउट मॉर्फिया के कारण
    हेमिफेशियल एट्रॉफी से पीड़ित था। इस तकनीक ने चेहरे की धंसी हुई
    बनावट और एट्रॉफिक बदलावों में सुधार की दिशा में एक नई आशा प्रदान की है।
    उपचार की आवश्यकता क्यों पड़ी? मरीज कई वर्षों से चेहरे के एक तरफ क्रमिक सिकुड़न, वॉल्यूम लॉस
    और असमानता से परेशान था, जो मॉर्फिया से संबंधित प्रोग्रेसिव हेमिफेशियल एट्रॉफी में आमत: देखा जाता है। महंगे फिलर्स की लागत
    के कारण उपचार संभव नहीं हो पा रहा था। ऐसे में विभाग ने ऑटोलॉगस नैनो-फैट ग्राफ्टिंग को एक सुरक्षित, प्रभावी और किफायती विकल्प के रूप में अपनाया।

    क्या हैनैनो-फैट ग्राफ्टिंग?

    यह तकनीक लिपोसक्शन द्वारा प्राप्त वसा को विशेष माइक्रो- फिल्ट्रेशन और इमल्सिफिकेशन तकनीकों से “नैनो स्तर” तक प्रोसेस करती है।

    इसके लाभ:
    • पूरी तरह बायोकम्पैटिबल, क्योंकि वसा मरीज की ही होती है
    • लंबे समय तक प्रभावी, क्योंकि इसमें स्टेम – सेल – समृद्ध फैक्शन भी
    होता है

    • महंगे सिंथेटिक फिलर्स का किफायती विकल्प
    • स्कारिंग, एट्रॉफी और त्वचा की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार, पूर्वी उत्तर प्रदेश में यह प्रक्रिया पहली बार एआईआईएमएस गोरखपुर
    में की गई है। विभागाध्यक्ष का वक्तव्य प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार गुप्ता ने कहा:
    “यह उपलब्धि न केवल तकनीकी प्रगति का प्रतीक है, बल्कि उन गरीब
    व जरूरतमंद मरीजों के लिए वरदान है जो महंगे कॉस्मेटिक उपचार वहन नहीं कर सकते। नैनो-फैट ग्राफ्टिंग न केवल सुरक्षित और प्राकृतिक है, बल्कि इसके परिणाम लंबे समय तक बने रहते हैं।
    Aiims गोरखपुर त्वचा रोग उपचार में नई ऊँचाइयाँ छूने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।”

    एक्ज़िक्यूटिव डायरेक्टर का वक्तव्य AIIMS गोरखपुर की कार्यकारी निदेशक मेजर जनरल डॉ. विभा दत्ता ने इस उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा : “यह सफलता हमारे संस्थान की उत्कृष्ट नैदानिक गुणवत्ता और रोगी-
    केन्द्रित दृष्टिकोण का प्रमाण है। Aiims गोरखपुर सबसे
    उन्नत और किफायती उपचार प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। मुझे गर्व है कि त्वचा विभाग नेक्षेत्र में पहली
    बार नैनो-फैट ग्राफ्टिंग कर एक नई दिशा स्थापित की है।”
    प्रक्रिया की सफलता के पीछे टीम की भूमिका इस उपलब्धि में विभाग की कुशल, समर्पित और वैज्ञानिक रूप से
    प्रशिक्षित टीम का सराहनीय योगदान रहा:
    • डॉ. शिवांगी राणा,
    • डॉ. श्रुति गुप्ता,
    • डॉ. सपना,
    • डॉ. रोहित सिंह चौहान,
    • वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी श्रीमती प्रिंसी, इन सभी ने प्रक्रिया की तैयारी, सर्जिकल स्टेप्स, मॉनिटरिंग और पोस्ट-
    प्रोसीजर केयर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीमवर्क, प्रोफेशनलिज़्म
    और तकनीकी विशेषज्ञता ने इस उपचार को सफल बनाया।

  • NEWS HEADLINES

    NEWS HEADLINES

    . “`NEWS HEADLINES“`

    देश राज्यों की बड़ी खबरें

    1. C की अपील- निःसंतान या पति नहीं होने वाली महिलाएं मृत्यु उपरांत संभावित मुकदमेबाजी से बचने हेतु बनाएं वसीयत।
    2. अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता को सऊदी अरब में मिला ‘खजाने’ का लाइसेंस, तांबा-सोना की करेगी खुदाई।
    3. बांग्लादेश के पूर्व चुनाव आयुक्त की गिरफ्तारी की फोटो शेयर कर TMC MP महुआ मोइत्रा ने लिखा- यहां भी ऐसा होगा; BJP बोली- देश की दुश्मन जैसा तरह बात करती सांसद।
    4. 6 दिसम्बर को मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद की आधारशिला रखेंगे TMC विधायक हुमायूं कबीर, ISF विधायक नौशाद सिद्दिकी को किया आमंत्रित।
    5. शुभेन्दू अधिकारी का ठेकेदारों को नया सरकारी ठेका नहीं लेने का परामर्श, बोले-पंचायत तथा ग्रामीण विभाग के 9,114 स्कीम के 21 दिनों में निकलेंगे टेण्डर, लेकिन नहीं मिलेगा पेमेन्ट।
    6. KMC: रेड रोड का नाम बदलकर कॉर्निवल रोड करने का TMC पार्षद का प्रस्ताव खारिज, BJP पार्षद सजल घोष का तंज-ममता सरणी करने का देना चाहिए था प्रस्ताव।
    7. मानिकतला निवासी वृद्धा को कोरियर में आये पार्सल में ड्रग मिलने का डर दिखाकर 78 लाख का साईबर फर्जीवाड़ा, गुजरात से तीन गिरफ्तार।
    8. शपथ ग्रहण समारोह- पटना पहुंचे शाह-नड्‌डा, यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक सहित कई VVIP, बिहार के लिए आज ऐतिहासिक दिन, 11:30 बजे गांधी मैदान में CM पद की शपथ लेंगे नीतीश, कोलकाता से मंगाए लाउडस्पीकर।
    9. बीकानेर में बेटे की शादी से 5 दिन पहले पिता की हार्टअटैक से मौत, रिश्तेदारों के साथ डांस करते वक्त ही हादसा।
    10. लाल किला ब्लास्टः सुरक्षा एजेंसियां खंगाल रही 24 मौलवियों की कुंडली; युवाओं को बना रहे जिहादी।
    11. बिहार: विजेता प्रत्याशियों को मिले 60 हजार से 1.5 लाख तक वोट, EC की समान ‘1.22 लाख’ वोट मिलने वाले विवाद पर सफाई।
    12. कर्नाटक: कुत्तों के काटने से मरने वालों के परिजनों को मिलेगा 5 लाख का मुआवजा, गहरी चोट पर 5 हजार।
    13. उत्तराखंडः जोशीमठ खाई में गिरी बारातियों की कार, 2 की मौत, 3 लापता।
    14. न्यायपालिका की आलोचना से आपत्ति नहीं, लेकिन व्यापक आरोप नहीं लगाने चाहिए : सुप्रीम कोर्ट।
    15. पाकिस्तान अधिकृत PoK के पूर्व पीएम का भारत में आतंकी हमले कराये जाने का कबूलनामा, मोदी को ललकार-बलूचिस्‍तान में खून बहाना बंद करे भारत।
    16. IND vs SA: गुवाहाटी टेस्ट से बाहर हुए कप्तान शुभमन गिल! ODI सीरीज में भी खेलना मुश्किल।