मो० वाजिक खान उर्फ शिबू प्रदेश मंत्री अखिल भारतीय पसमांदा मुस्लिम मंच ने आज भू – माफिया के खिलाफ की प्रेस वार्ता 

गोरखपुर महानगर मे आज दिनांक 21/11/2025 की अखिल भारतीय पसमांदा मुस्लिम मंच के प्रदेश मंत्री मोहम्मद वाजिक उर्फ शिबू ने प्रेसवार्ता के माध्यम से बताया कि मोहल्ला वेगपुर मुगलानी उर्फ मियां बाजार कोतवाल साहब के क्वार्टर के पीछे गोरखपुर में आराजी संख्या 589 रकबा 36 डिसमिल 8 कड़ी कब्रिस्तान फसली 1322 से इन्दराज चली आ रही है।

परन्तु तहसील के कर्मचारियों की मिली भगत से जाल फ्राड कर कब्रिस्तान के रिकार्ड से छेड़छाड़ कर उक्त कब्रिस्तान पर भू-माफिया/बिल्डरों से मिलकर करोड़ो कमाने के फिराक में मा० मुख्यमंत्री के शहर में शफीउल्लाह, सईदउल्लाह व अब्दुल रसीद उर्फ छेदी पुत्रगढ़ स्वर्गीय स्व० रहमतउल्लाह निवासी मियां बाजार, तहसील सदर, थाना कोतवाली, जनपद-गोरखपुर काम्पलेक्स का निर्माण कर दुकानों के अच्छे दामों में बेचकर कब्रिस्तान की नवईत को चेंज करना चाहते है, जबकि कब्रिस्तान व शमसान का नेचर कभी भी चेंज नहीं किया जा सकता है। इस सम्बन्ध में हमने जिलाधिकारी महोदय दिनांक 13/11/2025 को शिकायती पत्र दिया, जिस पर टीम पहुंचकर निर्माण कार्य को रोकने के लिए कहा परन्तु मनबढ़ किस्म के लोग निर्माण चोरी-चुपके कराते रहे उसके उपरान्त दिनांक 19/11/2025 को पुनः रिमाईण्डर श्रीमान जिलाधिकारी महोदय को दिया, जिलाधिकारी महोदय ने एस०डी०एम० सदर को राजस्य टीम गठित करके गहन जाँच कर कार्यवाही करने के लिए आदेशित किया। परन्तु 2 दिन गुजरने के बाद भी श्रीमान एस०डी०एम० (सदर) महोदय ने अभी तक कोई कार्यवाही नहीं किया है। प्रेसवार्ता के माध्यम से श्रीमान एस०डी०एम० (सदर) महोदय से अनुरोध करता हूँ जिलाधिकारी महोदय के आदेश का पालन यथाशीघ्र करे ताकि कब्रिस्तान की भूमि सुरक्षित रहे। अगर कार्यवाही नहीं की गई तो मा० मुख्यमंत्री महोदय मिलकर उक्त प्रकरण पर शिकायत करूंगा और कार्यवाही करायेगें।

News Courtesy :- मोहम्मद वाजिक उर्फ शिबू पुत्र अब्दुल,करीम पता, घासीकटरा, गोरखपुर।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *