Category: न्यूज़

Your blog category

  • “जरूरतमंद के आवास, बीमार के उपचार की करेंगे व्यवस्था : मुख्यमंत्री”

    “जरूरतमंद के आवास, बीमार के उपचार की करेंगे व्यवस्था : मुख्यमंत्री”

    “जरूरतमंद के आवास, बीमार के उपचार की करेंगे व्यवस्था : मुख्यमंत्री”

    “गोरखनाथ मंदिर में लगातार दूसरे दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में की लोगों से मुलाकात”

    करीब 300 लोगों की समस्याएं सुनी सीएम योगी ने, बोले – हर समस्या का कराएंगे सन्तुष्टिपरक निस्तारण*

    गोरखपुर, 11 दिसंबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान लगातार दूसरे दिन, गुरुवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने आवास के लिए जरूरतमंद लोगों को आवास दिलाने और गंभीर बीमारियों से पीड़ितों के इलाज में भरपूर आर्थिक सहायता देने का आत्मीय संबल दिया। उन्होंने कहा कि सरकार हर जरूरतमंद और पात्र व्यक्ति को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने तथा हर समस्या के प्रभावी निस्तारण के लिए संकल्पित है।

    गुरुवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब 300 लोगों से मुलाकात की। महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सभागार में बैठाए गए लोगो तक मुख्यमंत्री खुद पहुंचे और एक-एक कर उनकी समस्याओं को सुना। ध्यान से बात सुनते हुए उनके प्रार्थना पत्र लिए और निस्तारण के लिए संबंधित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को संदर्भित कर निर्देशित किया कि सभी समस्याओं का निस्तारण समयबद्ध, निष्पक्ष और सन्तुष्टिपरक होना चाहिए।

    जनता दर्शन में एक महिला ने आवास की समस्या बताई। मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिलाया जाएगा। इसे लेकर उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित भी किया। कहा कि सरकार की मंशा है कि हर जरूरतमंद के पास पक्का आवास हो। जनता दर्शन में एक महिला ने अपने पति की बीमारी में इलाज के लिए मदद की गुहार लगाई। इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिला को आश्वस्त किया कि वह अपने पति का अच्छे से इलाज कराएं, पैसे की व्यवस्था विवेकाधीन कोष से करा दी जाएगी। इलाज में आर्थिक मदद मांगने कई अन्य लोग भी आए थे। मुख्यमंत्री ने उन्हें भरोसा दिया कि धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने अफसरों को निर्देश दिया कि जो भी जरूरतमंद हैं, प्रशासन उनके उच्च स्तरीय इलाज का इस्टीमेट शीघ्रता से बनवाकर उपलब्ध कराए। इस्टीमेट मिलते ही सरकार तुरंत धन उपलब्ध कराएगी।

    जमीन कब्जा किए जाने से संबंधी शिकायतों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस को निर्देश दिया कि यदि कोई दबंग किसी की जमीन जबरन कब्जा कर रहा हो तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।

    एक महिला ने अपनी ही जमीन पर काबिज होने के संबंध में कुछ लोगों द्वारा व्यवधान उत्पन्न करने की समस्या पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि महिला को उनकी जमीन पर कब्जा दिलाया जाए। जनता दर्शन में सीएम योगी ने वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देशित किया कि यदि किसी पात्र को योजनाओं का लाभ मिलने में अड़चन आ रही हो तो इसकी जांच जरूर करें कि किसी स्तर पर लापरवाही तो नहीं बरती गई। उन्होंने कहा कि अधिकारी जन समस्याओं पर त्वरित संवेदनशीलता दिखाएं।

  • उत्तर प्रदेश SIR अपडेट.

    उत्तर प्रदेश SIR अपडेट.

    लखनऊ-

    “SIR में 2 करोड़ 91 लाख मतदाताओं का हिसाब गड़बड़, 18.85 प्रतिसत की छटनी तय!-“

    1- शिफ्टेट मतदाता की संख्या 1 करोड़ 27 लाख, 8.22 प्रतिशत

    2- मृतक मतदाता की संख्या 45 लाख 95 हजार, 2.98 प्रतिशत

    3- दो स्थान पर मौजूद मतदाताओं की संख्या 23 लाख 69 हजार, 1.5 प्रतिशत

    4- ऐसे मतदाता जिन्होंने SIR फॉर्म जमा नहीं किये, उनकी संख्या 9.58 हजार, 0.62 प्रतिशत

    5- अनुपस्थित या गायब मतदाताओं की संख्या 84 लाख 73 हजार, 5.49 प्रतिशत।

  • नगर पंचायत में विकास कार्यों का लोकार्पण, शिलान्यास

    नगर पंचायत में विकास कार्यों का लोकार्पण, शिलान्यास

    चेयरमैन प्रीति उमर के नेतृत्व में संवर रहा है बड़हलगंज – राजेश त्रिपाठी
    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
    बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) चिल्लूपार के विधायक राजेश त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में पूरा प्रदेश विकास के नित नए आयाम स्थापित कर रहा है और चेयरमैन प्रीति उमर के नेतृत्व में नगर पंचायत बड़हलगंज विकास के पथ पर अग्रसर है।
    विधायक श्री त्रिपाठी ने बड़हलगंज में अन्नपूर्णा मन्दिर के पास निर्मित हो रहे नाला निर्माण के शिलान्यास और चरण पादुका कुटी परिसर में निर्मित फ़ौवारा के लोकार्पण अवसर पर उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुये उक्त उदगार व्यक्त किया।
    इसके पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने विधिवत पूजनोपरांत कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

    इस अवसर पर ईओ रामसमुख, विधायक प्रतिनिधि आचार्य वेद प्रकाश त्रिपाठी, सभासद रवि साहनी, राकेश राय, सुनील यादव, राजीव मिश्र, दीपक शर्मा, जीतेन्द्र पासी, संजय सोनकर, सुदीप वर्मा, सभासद प्रतिनिधि अमूल्य चंद चतुर्वेदी, ऋषि चन्द, रामदास मद्धेशिया, लक्ष्मण साहनी, लिपिक सुनील कुमार, विपुल कुमार, भाजपा नेता आनन्द त्रिपाठी, अरविन्द सिंह, सन्तोष जायसवाल, अनूप जायसवाल, हरपाल नागवानी, धीरेन्द्र तिवारी, अनिल जायसवाल, परमात्मा पटवा, संजय पटवा, अजीत राव, प्रकाश पाण्डेय, मोहन पुजारी, मनमोहन पटवा, श्रीराम मद्धेशिया, हरिश्चंद्र सोनी, कृष्ण कुमार गुप्त, पवन यादव, अमरनाथ यादव, बबलू तिवारी, उमेश यादव, हिमांशु गौड़, विकास गौड़, सोनू श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

  • मानक के विपरीत हो रहे निर्माण कार्य पर आक्रोश

    मानक के विपरीत हो रहे निर्माण कार्य पर आक्रोश

    ब्यूरो प्रभारी — विनय तिवारी, बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे)।

    बड़हलगंज रामजानकी मार्ग पर निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों तरफ हो रहे नाली के निर्माण में काफी अनियमितता देखने को मिल रही है।

    डेरवा चौराहे के दोनों तरफ सड़क छोड़कर नाली बन चुकी है। गांवों के सम्पर्क मार्ग को जोड़ने वाली जगह बची थी। जहाँ पर तीन दिन पूर्व कट बना कर छोड़ दिया गया और आज उस पर निर्माण कार्य चालू हुआ।

    बता दे कि नाली निर्माण में पहले सतह पर ढलाई होनी हैं लेकिन वह हो नही रहा है। निर्माणाधीन संस्था या कार्य करा रहे ठीकेदार की मनमानी ऐसी हैं कि नीचे की सतह बिना ढाले ही सरिया बिछाकर निर्माण करा रहे है। इस अनियमितता की जानकारी जैसे ही पूर्व प्रमुख राजबहादुर सिंह, अनिरुद्ध यादव, संजय मिश्र, प्रह्लाद शुक्ल, अभिमन्यु यादव को हुई उन्होंने आक्रोश जताते हुए तुरंत सुधार करने की बात कही, निर्माण कार्य मे मनमानी नही होनी चाहिए।

    इस संदर्भ में प्रॉजेक्ट मैनेजर सुब्रमण्यम ने कहा कि जहाँ जहाँ इस तरह का काम हो रहा हैं रूकवा कर सही करवाता हूँ।

  • सफलता उन्ही के कदम चूमती है जो अपने डर को चुनौती देते हैं

    सफलता उन्ही के कदम चूमती है जो अपने डर को चुनौती देते हैं

    “स्वर्गीय ब्रम्हदेव मिश्रा की मनाई गई 50वीं पुण्य तिथि ब्रम्हदेव मिश्रा ऐसे पहलवान थे जो अंतरराष्ट्रीय देश और विदेशों में कुश्ती लड़ने जाते थे और जीत हासिल करके आते थे – गिरवर मिश्रा”

    ब्यूरो प्रभारी: संतोष कुमार त्रिपाठी, खजनी, गोरखपुर।

    खजनी-रुद्रपुर खजनी अखाड़े पर स्वर्गीय ब्रम्हदेव मिश्रा व स्वर्गीय राम नारायण मिश्रा व्यामशाला रुद्रपुर खजनी में स्वर्गीय ब्रह्मदेव मिश्रा पहलवान की 50वीं पुण्यतिथि मनाई गई। अखाड़े पर उनके याद में दंगल का आयोजन भी किया गया।

    सर्वप्रथम स्वर्गीय ब्रह्मदेव मिश्रा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दंगल की शुरुआत कर गिरवान मिश्रा के नेतृत्व में पहलवानों का हाथ मिलकर उनकी याद में 25 जोड़ कुश्ती दंगल कराई गई।साथ ही साथ पहलवानों का हौसला बढ़ाया।

    गिरवर मिश्रा  ने बताया- स्वर्गीय पंडित ब्रह्मदेव मिश्रा पहलवान जो संसार के सभी पहलवानों को चुनौती देने वाले विश्व विजेता दारा सिंह को चुनौती का स्वीकार कर कोलकाता के धर्मशाला के मैदान 1991 में टांग दाव मारकर चंद मिनटों में उनके सीने पर बैठकर भारत का नाम रोशन किया।

    ब्रम्हदेव मिश्रा ऐसे पहलवान थे जो अंतरराष्ट्रीय देश और विदेशों में कुश्ती लड़ने जाते थे और जीत हासिल करके आते थे बहुत ही सरल स्वभाव के कुशल व्यक्ति थे। कुश्ती का संचालक शुभम मिश्रा, रिशु मिश्रा, आदित्य मिश्रा, ने किया, कुश्ती रेफरी सुदामा यादव ने किया खजनी व्यामशाला चल रहा है।

    दंगल में भाग लेने वाले पहलवान अभिनव, अंकुश, सूरज, रिंकू, आदित्य, निखिल, अजीत, सत्येंद्र, पंकज, वेद प्रकाश, अभिषेक, बृहस्पति, गंगेश, आकाश, रिंकू, अंकुश,अभिनव, अजय, पंकज, इसके साथ अखाड़े के अन्य पहलवानों ने कुश्ती में भाग लिया
    मौके पर उपस्थित प्रमुख रूप से प्रेम शंकर मिश्र,गणेश शंकर मिश्र,उदय प्रकाश मिश्र,श्री प्रकाश मिश्र, ओम प्रकाश मिश्र, राम प्रकाश मिश्र, राहुल त्रिपाठी, आदर्श राम त्रिपाठी,अभिजीत मिश्र,शुभम मिश्र,अश्वनी मिश्र,आकाश मिश्र,अनुज मिश्रअनूप दुबे,प्रदीप सिंह,सुदामा यादव,राजकमल यादव, हर्ष मिश्र,विशाल दूबे, सच्चिदा नंद पांडे, सोमनाथकसौधन, विश्वजीत, अजीत, रमाकांत यादव, बैजनाथ यादव, राजवीर,सुरेंद्र यादव, पंकज यादव, वेद यादव, बट्टू दूबे, श्री राम यादव, अमरनाथ, दीपक, निखिल, इंद्रेश राजन मनोज मधु अंश सूरज हर्ष आदि मौजूद रहें।

  • सपा नेता ने एसआईआर के प्रति निकाली जागरूकता रैली

    सपा नेता ने एसआईआर के प्रति निकाली जागरूकता रैली

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    बडहलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शशिकांत दूबे के नेतृत्व में एसआईआर को लेकर एक जागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली का मुख्य उद्देश्य विशेष सघन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को समय पर एसआईआर फॉर्म भरकर जमा करने के लिए प्रेरित करना रहा ताकि मतदाता सूची को अद्यतन और त्रुटिरहित बनाया जा सके।

     

    मंगलवार को समाजवादी पार्टी के राज्य कार्यकारिणी सदस्य तथा चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशिता के दावेदार शशिकांत दूबे के नेतृत्व में निकली रैली बड़हलगंज से डेरवा,सीधेगौर, पटना घाट, टेढ़िया बंधा से दवनाडीह, मझवलिया, टाड़ा, कोल्हुआ, सांऊखोर, बभनौली, फरसाड़, सिधुआपार,
    ओझौली, महुआपार, झुमिला, कुड़वाआम, मदरिया, भर्रोह,गोला, रानीपुर, ककरही,पड़ौली, पटौहा, पहाड़पुर, चिलवां, डड़वा, डाड़ी, गंंगवल, बाड़ेपार, भूपगढ़, सिधारी, सकरदेइया, भराड़ी, उरूवां, देइडीहा, पकवा, गोपालपुर आदि गांव व कस्बे से गुजरी। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर रुककर ग्रामीणों को एसआईआर फॉर्म के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने मतदाताओं को सूची में नाम जोड़ने, त्रुटियां सुधारने और आवश्यक संशोधन की प्रक्रिया के प्रति जागरूक किया।इस अवसर पर सपा नेता शशिकांत दूबे ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए यह आवश्यक है कि प्रत्येक योग्य व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल हो।उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर एसआईआर फॉर्म भरकर संबंधित बूथ लेवल अधिकारी के पास जमा कर दें, ताकि आगामी चुनावों में किसी भी मतदाता को मतदान करने में कोई परेशानी न हो। ग्रामीणों ने सपा नेता की इस पहल का स्वागत किया और मतदाता सूची को अद्यतन करने में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान शशिकांत दूबे के साथ सुयश पांडेय,संदीप कुमार तिवारी,आकाश पांडेय, विकास पांडेय,हरीश यादव, राकेश यादव, रजनीश तिवारी, अविनाश शुक्ल, सुधीर यादव, विपिन दूबे आदि तमाम लोग उपस्थित रहे।

     

     

     

  • विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले तीन शातिर अपराधियों पर गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई

    विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले तीन शातिर अपराधियों पर गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई

    गोरखपुर। संगठित अपराधों पर सख्ती के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत गोरखपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

     विदेश भेजने के नाम पर आम नागरिकों से लाखों की धोखाधड़ी करने वाले तीन शातिर अपराधियों के विरुद्ध थाना गोरखनाथ पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देश, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।

    सीओ गोरखनाथ ने वीडियो बाइट जारी कर बताया कि गैंग का लीडर शेख हसनैन अपने दो साथियों अमानुल्लाह सिद्दीकी और नाजिम सिद्दीकी के साथ मिलकर विदेश भेजने का झांसा देकर कई लोगों से रुपयों की ठगी करता था। तीनों मूल रूप से कुशीनगर के रहने वाले हैं और गोरखनाथ क्षेत्र के हुसैनाबाद में रहकर अपनी गतिविधियां संचालित करते थे। इनके खिलाफ शिकायतें लगातार बढ़ती जा रही थीं, जिससे क्षेत्र में भय और असुरक्षा का माहौल बन रहा था।

    जनहित व कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए थाना गोरखनाथ पुलिस ने गैंग चार्ट तैयार कर जिला मजिस्ट्रेट गोरखपुर से अनुमोदन कराया और तीनों के विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। सीओ गोरखनाथ ने कहा कि यह कार्रवाई ऐसे अपराधियों पर प्रभावी रोकथाम के उद्देश्य से की गई है जो लंबे समय से संगठित तरीके से धोखाधड़ी में लिप्त थे।

     

    आपराधिक इतिहास ने बताया—शातिर और सक्रिय गैंग

    1. गैंग लीडर – शेख हसनैन

    मु.अ.सं. 70/2024 – धारा 420, 406, 504, 506 भादवि

    मु.अ.सं. 529/2017 – धारा 419, 420, 467, 468, 406, 504, 506 भादवि

    मु.अ.सं. 79/2015 – धारा 419, 420, 467, 468, 471 भादवि

    मु.अ.सं. 348/2010 – थाना चौराखास, कुशीनगर

    2. अमानुल्लाह सिद्दीकी

    मु.अ.सं. 70/2024 – धारा 420, 406, 504, 506 भादवि

    मु.अ.सं. 529/2017 – धारा 419, 420, 467, 468, 406, 504, 506 भादवि

    3. नाजिम सिद्दीकी

    मु.अ.सं. 70/2024 – धारा 420, 406, 504, 506 भादवि

     

    सीओ  गोरखनाथ ने बताया कि तीनों आरोपियों की अवैध कमाई, बैंक लेन-देन और आपराधिक नेटवर्क की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि ऐसे संगठित अपराधियों पर कड़ी निगरानी के साथ आगे भी इसी प्रकार कार्रवाई जारी रहेगी, जिससे आम जनता को ठगी और धोखाधड़ी जैसे अपराधों से सुरक्षा मिल सके।

  • फर्जी कॉल सेंटर का हुआ खुलासा

    फर्जी कॉल सेंटर का हुआ खुलासा

    संचालक गैंग मास्टरमाइंड अभियुक्त गिरफ्तार।

    लैपटॉप, 30 मोबाइल, 29 सिम कार्ड बरामद, विभिन्न बैंकों के 19 ATM, अन्य सामान बरामद, मूल रूप से दिल्ली का है आरोपी विशाल कुमार, फर्जी सेंटर चलाकर नौकरी के नाम पर ठगी की।कई महिलाएं भी ठगी के व्यापार में थीं शामिल। नौकरी के झांसे में रजिस्ट्रेशन के नाम पर वसूली। रजिस्ट्रेशन के नाम पर वसूलते थे 4.25 हजार। फेस 1 थाना पुलिस ने सेक्टर 2 से किया गिरफ्तार।

  • आज का राशिफल

    आज का राशिफल

    09 दिसम्बर 2025 , मंगलवार*

    मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। घर में नए मेहमान के आने की संभावना है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा व सहयोग कर आपको खुशी मिलेगी। प्रेमी के लिए दिन बढ़िया है। आपको कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ हो सकता है। कामकाज में आप बहुत बिजी हो सकते हैं। किसी खास काम के लिए परिवार के लोगों को आपसे उम्मीद हो सकती है। धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य सुधार होगा।

    वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
    आज आपका दिन श्रेष्ठ रहेगा। घर-परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। विद्यार्थी अपना समय अध्ययन में लगायेंगे, इससे उन्हें सफलता मिलेगी। आप सुबह के समय वर्क आउट शुरू कर सकते हैं, जिससे आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे। आपको व्यवसाय से जुड़े सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को कामकाज में लाभ मिलेगा। कार्यस्थल पर आपका कामकाज बहुत शानदार रहेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

    मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
    आज आपका दिन पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। आप अपनी ऊर्जा अच्छे कार्यों में लगा सकते हैं। इस राशि के सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। आपको अपनी मेहनत के हिसाब से फल की प्राप्ति होगी । नए व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा फायदेमंद हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपका मन उत्साह से भरा होगा। अगर आप बिजनेस में अनुभवी लोगों की सलाह लेकर आग बढ़ेंगे, तो आपको मुनाफा मिल सकता है। मेहनत रंग लायेगी।

    कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
    आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार संबंधी यात्राओं का योग बन रहा है। इससे आपको धन संबंधित फायदा होगा । किसी काम की गति धीमी हो सकती है। इससे आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ भी सकती है। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्रोग्राम आपको कैंसिल करना पड़ सकता है। किसी के प्रति अपनी राय को अपने तक ही सीमित रखना चाहिए। तली-भुनी चीजों को खाने से आपको बचना चाहिए। इससे आपके सेहत पर भी असर पड़ेगा।

    सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
    आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। जीवनसाथी की बेहतर सलाह से आपको पैसे कमाने का नया जरिया प्राप्त हो सकता है। साथ ही उनके साथ बिताएं गए कुछ पल आपके रिश्ते को और भी मजबूत बनायेंगे। मित्रों के साथ किसी बात को लेकर थोड़ी बहस हो सकती है। आपको अपने गुस्से पर पूर्ण नियंत्रण रखना चाहिए। आप खुद को उर्जा से भरा हुआ फील कर सकते हैं। आपको जल्दबाजी में कोई फैसला करने से बचना चाहिए, बल्कि सावधानीपूर्वक फैसला लेना चाहिए। आपकी सभी समस्याओं का निवारण होगा।

    कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
    आज आपका दिन उत्तम रहेगा। कोई जरुरी घरेलू काम निपटाने में आप सफल रहेंगे। प्रेम-संबंध में आपको कोई सुखद सरप्राइज मिलेगा। दोस्तों के साथ बाहर पर जाने से आपको ख़ुशी मिलेगी। धन से जुड़ी चिंताएं छूमंतर हो जाएगी। साथ ही रुके हुए धन की प्राप्ति भी होगी। कार्यक्षमता के बल पर आपको आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे। नींद पूरी होने के कारण आप बेहतर महसूस करेंगे। माता-पिता के सहयोग से आप जीवन में आगे बढ़ेंगे। आपको धन लाभ होगा।

    तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
    आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको मित्रों से कुछ बेहतर सलाहमिल सकती है। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा, जिससे काम में मन कम ही लग सकता है। आपको किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना चाहिए। आप जरूरतमंद लोगों की तरफ मदद का हाथ बढ़ा सकते हैं। किसी भी तरह के बड़े निवेश में किसी अनुभवी की सलाह लेना बेहतर रहेगा। छात्रों को अधिक मेहनत करने की जरुरत है। दाम्पत्य संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। आपकी सभी मनोकामना पूरी होगी।

    वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
    आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आप व्यापार में योजनाबद्ध तरीके से काम कर सकते हैं। आपका कुछ अच्छा खाने का मन कर सकता है। घर-परिवार का वातावरण शांतिदायक बना रहेगा। आपका आध्यात्मिकता की ओर रुझान हो सकता है। उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न होंगे। घर पर मेहमानों का आगमन हो सकता है। करियर में आपको कोई बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। साथ ही आपका सकारात्मक रवैय्या करियर में आपको बेहतरी दिलायेगा।

    धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
    आज आपका दिन शानदार रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन लाभकारी है। उन्हें काम से जुड़ी कोई खुशखबरी मिलेगी। सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव लाने में सफल होंगे। आप कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। आपका खुशनुमा व्यवहार घर में रौनक का माहौल बना देगा। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक शाम का प्रोग्राम बनेगा, जिससे रिश्तों में मिठास आयेगी। सामाजिक स्तर पर लोगों की मदद के लिए आगे बढ़ेंगे। मीडिया के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। किसी शुभचिंतक से बात हो सकती है।

    मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
    आज आपके सभी कष्ट दूर होंगे। आपको आर्थिक रूप से अपने सगे संबंधियों की मदद मिल सकती है। करियर में आपको अपने गुरु का सहयोग प्राप्त हो सकता है। अपनी सेहत को बेहतर बनाये रखने के लिए आपको सुबह के समय टहलना चाहिए। आप नकारात्मक सोच रखकर स्वयं को थोड़ा उदास रख सकते हैं। परिवार वालों के साथ किसी टूर का प्लान बना सकते हैं। लेन-देन के मामलों में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। कामकाज की अधिकता आपके सेहत पर असर डाल सकती है।

    कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
    आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आपको किसी से कोई उपहार मिलेगा। इससे आपका मन खुश रहेगा। परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बेहतर रहेगा। सेहत के लिहाज से आप चुस्त-दुरूस्त रहेंगे। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। कुछ लोग आपसे प्रभावित होंगे। साथ ही वो आपसे जुड़ने की कोशिश भी करेंगे। लोगों का सहयोग मिलेगा।

    मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
    आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आपके अंदर आत्मविश्वास की अधिकता होगी। नौकरी पेशा लोगों को तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बना सकते हैं। आपको व्यापार में मुनाफा होने की उम्मीद है। आपका स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। दाम्पत्य जीवन में सलाह-मशविरा से आगे बढ़ने से नजदीकी बढ़ेगी। विद्यार्थियों को अपने विषय में आ रही समस्या का हल मिलेगा। जीवन में आपकी तरक्की सुनिश्चित होगी। किसी नजदीकी के लिए चिंता ध्यान आकर्षित करेगी।

    🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
    यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

    〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

  • उत्तर प्रदेश की सुबह  की बड़ी खबरें.

    उत्तर प्रदेश की सुबह की बड़ी खबरें.

    ➡लखनऊ- इंडिगो फ्लाइट कैंसिलेशन का सिलसिला जारी, लखनऊ से आने-जाने वाली 22 उड़ानें रद्द, यात्रियों की परेशानी नहीं थम रही, कई लोग एयरपोर्ट से लौटे मायूस, चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर हालात सामान्य नहीं, आखिरी वक्त पर फ्लाइट कैंसिल होने से अफरा-तफरी, दूसरे विकल्प तलाशने को मजबूर यात्री

    ➡लखनऊ- बंद दुकान में लगी आग, आग लगते ही इलाके में मचा हड़कंप, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू, शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगने की आशंका, पेपर मिल कॉलोनी गेट के पास की घटना

    ➡लखनऊ- लालबाग नोवेल्टी चौराहे के पास सड़क हादसा, तेज़ रफ्तार कार डिवाइडर से जा टकराई, टक्कर इतनी जोरदार कार के एयरबैग खुल गए, कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त, लेकिन बड़ा हादसा टला, कार में सवार सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे

    ➡लखनऊ- बाजारखाला क्षेत्र में ऐशबाग पुल पर हादसा, बुलेट, बाइक में आमने-सामने हुई टक्कर, हादसे में दो लोग हुए घायल, पुलिस ने दोनों घायलों को भेजा अस्पताल

    ➡लखनऊ- जमीन विवाद में फर्जी SC/ ST केस करने पर कार्रवाई, विशेष न्यायाधीश विवेकानंद शरण त्रिपाठी का फैसला, दोषी विकास कुमार को 5 साल की सज़ा, 10 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया, राहत राशि दी गई हो तो वापस लेने का आदेश, PGI थाने में 2019 में दर्ज कराई थी झूठी FIR, ओम, अरुण, नीतू, अखिलेश पर झूठे आरोप, जांच में घटना फर्जी पाए जाने के बाद कार्रवाई

    ➡लखनऊ- पावर कॉर्पोरेशन ने 13 दिसंबर को पेंशन अदालत घोषित की, बिजली कर्मियों की समस्याओं के निराकरण के लिए पहल, गोखले मार्ग मुख्यालय में सुबह 10:30 बजे से होगी सुनवाई, मध्यांचल विद्युत वितरण निगम करेगा आयोजन, 19 जिलों के पेंशनर्स की समस्याएं सुनी जाएंगी, निगम ने सभी पात्र पेंशनरों को पहुंचने की अपील की

    ➡लखनऊ- नक्खास में नहीं सुधर रही ट्रैफिक व्यवस्थाएं, सड़कों पर लग रही अवैध पार्किंग, देर रात तक लग रही अवैध पार्किंग, अवैध पार्किंग के कारण लग रहा जाम, KGMU ट्रामा लारी जाने वाले मरीज परेशान, मुबीन होटल के पास सड़कों पर खड़े रहते वाहन, सड़क पर वाहन खड़े होने से लोग परेशान

    ➡बरेली- अबरार की बेटी की शादी में बड़ा हादसा, बारात के बीच अरविन्द घुसा, अरविन्द ने असलहे से की हर्ष फायरिंग, फायरिंग में रिज़वान को गोली लगी, मौके पर हुई रिज़वान की मौत, पुलिस ने केस दर्ज किया, आरोपी अरविन्द की तलाश जारी

    ➡बहराइच- बाइक सवार SI राहुल को अज्ञात वाहन ने रौंदा, हादसे में बाइक सवार SI गंभीर रूप से घायल, विवेचना कर चौकी लौटते वक्त हुआ हादसा, ग्रामीणों द्वारा SI राहुल को CHC भेजा गया, थाना मोतीपुर इलाके के गुढ़ चौराहे का मामला

    ➡रायबरेली- अवैध कब्जेदारों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, जिला पंचायत की दुकानों से हटाया गया कब्जा, कई बार नोटिस देने पर भी दुकानें नहीं हुई थी खाली, डीएम के निर्देश पर चलाया गया अभियान, पुलिस ने बल के साथ कराई दुकानें कब्जा मुक्त, बछरावां क्षेत्र के जिला परिषद मार्केट का मामला

    ➡हापुड़- SIR प्रक्रिया को लेकर मतदाताओं की लापरवाही, ढाई लाख मतदाताओं ने फार्म नहीं दिए वापस, कई कारणों से मतदाताओं ने फार्म नहीं दिए वापस, चुनाव आयोग ऐसे लोगों को नोटिस करेगा जारी, 11,56,699 मतदाताओं के लिए 187 BLO कर रहे कार्य

    ➡हापुड़- गांव के रास्ते में दिखा तेंदुआ, वन विभाग की पकड़ से दूर तेंदुआ, तलाशने के बाद भी तेंदुए का नहीं लगा सुराग, तेंदुआ नहीं पकड़े जाने से ग्रामीणों में दहशत, बाबूगढ़ क्षेत्र के श्यामपुर जट्ट का मामला

    ➡हापुड़- 50 हजार के इनामी बदमाश का एनकाउंटर मामला, मुठभेड़ की मजिस्ट्रियल जांच शुरू, SDM ने धौलाना SDM को जांच अधिकारी बनया, धौलाना SDM करेंगे पूरे प्रकरण की जांच, थाना कूपरपुर क्षेत्र में हुई थी मुठभेड़

    ➡हापुड़- मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में मारपीट, दबंगों ने परिवार से की जमकर मारपीट, झगड़े में एक पक्ष के आई चोट, पुलिस ने कई लोगों पर दर्ज की FIR, बहादुरगढ़ क्षेत्र के सिकंदरपुर का मामला

    ➡हापुड़- किराना दुकानदार को अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली, पुलिस ने दो अज्ञात पर FIR दर्ज की, डॉक्टर ने मामूली चोट बताकर कर की मरहम-पट्टी, बाद में गोली फंसे होने का हुआ पता, एक्स-रे में गर्दन में फंसी दिखाई दी कथित गोली, पुलिस ने पहले बजरी फंसी होने का किया था दावा, गढ़ कोतवाली क्षेत्र के दौताई में हुई थी वारदात

    ➡हापुड़- गोद भराई की के बाद रिश्ता तोड़ने का आरोप, दहेज में लाखों और कार की मांग का आरोप, मांग पूरी न होने पर टूटा रिश्ता, पीड़ित पक्ष ने एसपी से की शिकायत, गढ़ कोतवाली क्षेत्र का मामला

    ➡सहारनपुर- सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट वायरल मामला, एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर गोली चलाई, फायरिंग में दो लोग घायल हो गए, सूचना मिलते ही सीओ नकुड़ रुचि गुप्ता पहुंची, पुलिस बल के साथ हालात को नियंत्रित किया, थाना नकुड़ क्षेत्र स्थित गांव तिरपड़ी की घटना

    ➡सुल्तानपुर- राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मामला, गवाह रामचंद्र दूबे ने दर्ज करवाया बयान, आज अदालत में फिर होगी मामले की सुनवाई, बीजेपी नेता ने दायर किया था परिवाद

    ➡रायबरेली- डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का रायबरेली दौरा आज, एक दिवसीय दौरे पर आज आएंगे ब्रजेश पाठक, आगमन को लेकर पुलिस लाइन में बना हेलीपैड, पुलिस लाइन से पार्टी कार्यालय जाएंगे ब्रजेश पाठक, पार्टी कार्यालय में SIR को लेकर करेंगे बैठक

    ➡उन्नाव- ढाबा संचालक से मारपीट मामला, एसपी जेपी सिंह की कड़ी कार्रवाई, इंस्पेक्टर, 2 दारोगा समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड, बांगरमऊ इंस्पेक्टर अनुराग सिंह सस्पेंड, गंजमुरादाबाद चौकी इंचार्ज सतीश द्विवेदी सस्पेंड, कस्बा इंचार्ज अजय कुमार यादव सस्पेंड, एक साथ 5 सस्पेंशन से विभाग में हड़कंप, नशे में धुत इंस्पेक्टर ने ढाबा संचालक को पीटा था, एसपी ने सभी पर गिराई गाज, सख़्त कार्रवाई जारी

    ➡हापुड़- मामूली विवाद में 2 पक्षों में मारपीट, दोनों पक्षों के बीच चले लाठी डंडे, मारपीट में तीन लोग घायल, हापुड़ देहात क्षेत्र के सलाई का मामला

    ➡हापुड़- छात्रा के नाम से फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाया, अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी का आरोप, पड़ोसी गांव का युवक बताया जा रहा जिम्मेदार, घटना से मानसिक रूप से परेशान हुई छात्रा, पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत, गढ़ कोतवाली क्षेत्र का मामला

    ➡हापुड़- 50 करोड़ से दो नए मॉल विकसित होंगे, हाईवे-9 पर रिसोर्ट निर्माण का प्रस्ताव, 50-50 करोड़ के 2 औद्योगिक प्लेज पार्क भी विकसित होंगे, क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर बढ़ेंगे, आवासीय सुविधाएं, इंफ्रास्ट्रक्चर तेजी से विकसित होंगे

    ➡मुरादाबाद- चोरों ने माता के मंदिर को बनाया निशाना, माता का छत्र, मुकुट और बर्तन किया चोरी, मंदिर के पीछे की खिड़की तोड़कर अंदर घुसे चोर, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंची, मुगलपुरा थाना क्षेत्र के लालबाग का मामला

    ➡सहारनपुर- फतेहपुर पुलिस, बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, एसएसपी के निर्देशन में चल रही थी सघन चेकिंग, 3 संदिग्धों को रोकने पर बदमाशों ने फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल, घायल की पहचान 15 हजार के इनामी शाहरुख के रूप में, दो साथी अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर फरार, कब्जे से .315 बोर तमंचा, कारतूस बाइक बरामद

    ➡शामली- पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश ढेर, समयदीन उर्फ सामा पुलिस मुठभेड़ में ढेर, एक हेड कांस्टेबल को बदमाशों की गोली लगी, कब्जे से पिस्टल, पिस्टल 32 बोर, तमंचा, बरामद, हिस्ट्रीशीटर बदमाश पर करीब 32 मुकदमे दर्ज, बदमाश के 5 साथी पुलिस को चकमा देकर फरार

    ➡बरेली- BJP MLA की गाड़ी को टोल कर्मियों ने रोका, यूनिवर्सिटी से वापस लौट रहे MLA की गाड़ी को रोका, एसआईआर की मीटिंग के लिए जा रहे MLA, विधायक ने स्थानीय पुलिस को बुलाया, बुलाने के बाद टोल कर्मियों ने मांगी माफी, फरीदपुर थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा का मामला

    ➡बुलंदशहर- थाना पहासू इलाके के गांव क़सूमी के जंगलों में तेंदुआ दिखा, वन विभाग मौके पर पहुंची, तेंदुए के पद चिन्ह जांचे, अधिकारियों ने माना कि तेंदुआ घूम रहा, तेंदुआ पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया

    ➡ मुरादाबाद- युवक प्रिंस की सरेबाज़ार गोली मारकर हत्या मामला, बेटे की मौत की सूचना से पिता की हालत बिगड़ी, पिता को निजी अस्पताल में कराया गया भर्ती, मृतक की मां सदमे में, बस के सामने जा खड़ी हुई, इलाके में दहशत, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी

    ➡रायबरेली- मतदाता सूची में नाम न होने पर भड़के भाई-बहन, महिला बीएलओ विमलेश कुमारी की पिटाई की, साथ ही एसआईआर फार्म फाड़कर तालाब में फेंका, एसआईआर फार्म मैपिंग के दौरान किया था हमला, मनीष और उसकी बहन प्रीति ने किया हमला, पीड़ित बीएलओ की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा, डीह क्षेत्र के पूरे पंडित मजरे रोखा गांव की घटना

    ➡बुलंदशहर- क़सूमी के जंगलों में तेंदुआ दिखा, वन विभाग मौके पर पहुंची, तेंदुए के पद चिन्ह जांचे, अधिकारियों ने माना कि तेंदुआ घूम रहा, तेंदुआ पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया, थाना पहासू इलाके के गांव का मामला

    ➡गोरखपुर- 2 दिवसीय दौरे पर आज गोरखपुर आएंगे CM योगी, सुबह 11 बजे फर्टिलाइजर कैम्पस पहुंचे मुख्यमंत्री, नवनिर्मित ऑडिटोरियम का CM का करेंगे उद्घाटन, स्व. बिपिन रावत की स्मृति में बना है ऑडिटोरियम, GBR फाउंडेशन ऑफ इंडिया की तरफ से है कार्यक्रम, पूर्व CDS बिपिन रावत को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे, दोपहर बाद पिपरौली ब्लॉक के नरकटहा में कार्यक्रम

    ➡देहरादून- शिक्षा विभाग में बड़ी कार्रवाई शुरू, फ़र्ज़ी दिव्यांग प्रमाणपत्र से नौकरी पाने वाले पर कार्रवाई, अब तक 51 शिक्षकों को नोटिस जारी, शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने दिए सख्त निर्देश, 1991-2017 तक के मामलों की हो रही जांच, सभी संदिग्ध शिक्षकों की सूची होगी सार्वजनिक

    ➡देहरादून- उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने के आसार, आपदा प्रबंधन विभाग पूरी तैयारी में, 23 दिसंबर को शीतलहर से बचाव पर कार्यशाला, सभी जिलों को तैयारी पूरी करने के निर्देश, सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था

    ➡देहरादून- बार एसोसिएशन ने स्थगित की हड़ताल, सरकार के लिखित आश्वासन के बाद हड़ताल खत्म, हड़ताल खत्म के फैसले पर दो धड़ों में बटे वकील, नाराज दो सदस्य ने दिया इस्तीफा, संघर्ष समिति पर मनमानी फैसला लेने का आरोप

    ➡देहरादून- बारिश न होने से बदला मौसम का मिजाज, दिसंबर में सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा है पारा, 8 साल का टूटा रिकॉर्ड, बारिश न होने के कारण बढ़ रहा तापमान, अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री रिकार्ड किया गया

    ➡दिल्ली- इंडिगो संकट को लेकर एक्शन में DGCA, इंडिगो के CEO को तलब किया गया- सूत्र, इंडिगो CEO को आज सुबह 11 बजे बुलाया

    ➡दिल्ली- आज BJP संसदीय दल की बैठक होगी, पीएम मोदी की अध्यक्षता में बैठक होगी, आज सुबह 9.30 बजे संसदीय दल की बैठक

    ➡दिल्ली- विहिप के केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक, आज से दिल्ली में पंजाबी बाग में बैठक होगी, जगतगुरु शंकराचार्य भी बैठक में शामिल होंगे, हिंदू समाज के मुद्दों के विषय पर चर्चा होगी, विहिप अध्यक्ष आलोक कुमार भी मौजूद रहेंगे
    —————————————-