Category: न्यूज़

Your blog category

  • नव निर्वाचित भाजपा मंडल अध्यक्ष का हुआ जोरदार स्वागत

    नव निर्वाचित भाजपा मंडल अध्यक्ष का हुआ जोरदार स्वागत

    गोला।भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित गोला मण्डल अध्यक्ष अजय राजभर का उपनगर गोला के पश्चिमी चौराहे पर समाजसेवी शशिभूषण राय(रिंटन) के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं व मिठाई खिलाकर स्वागत व अभिनंदन किया।

    इस दौरान नवनिर्वाचित मण्डल अध्यक्ष श्री राजभर ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी मुझे सौपी है। बिना भेद भाव बरते उस पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करूंगा। भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है। जिसमे सभी जाति, धर्म के लोगों को सम्मान दिया जाता है। उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता होगी कि सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पंहुचाएं। स्वागत कार्यक्रम में युवा नेता उमेश कुमार यादव,पंकज सोनकर,सूरज पाण्डेय,आलोक पाण्डेय व गोपालपुर मंडल अध्यक्ष संदीप सोनकर आदि ने स्वागत करते हुए कहा कि मंडल अध्यक्ष श्री राजभर लम्बे समय से पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता हैं। पार्टी के दिशा निर्देश के अनुसार सभी कार्यकर्ता अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी को आगे ले जाने का कार्य करेंगे।

      इनके निर्वाचन पर प्रवीण दूबे, चन्द्रशेखर तिवारी, देवेंद्र राय (छोटू)मोहन गुप्ता,सुरेंद्र यादव, विनय यादव,अमित राय,रजनीश पाण्डेय, लक्ष्मीनारायण तिवारी,जोखन राजभर,डा देवानंद कन्नौजिया,अमित शुक्ला,राजू यादव, राजेश तिवारी,पंकज जायसवाल,राकेश कुमार यादव आदि ने बधाई दिया।

  • नव निर्वाचित भाजपा मंडल अध्यक्ष का हुआ जोरदार स्वागत

    नव निर्वाचित भाजपा मंडल अध्यक्ष का हुआ जोरदार स्वागत

    गोला।भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित गोला मण्डल अध्यक्ष अजय राजभर का उपनगर गोला के पश्चिमी चौराहे पर समाजसेवी शशिभूषण राय(रिंटन) के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं व मिठाई खिलाकर स्वागत व अभिनंदन किया।
    इस दौरान नवनिर्वाचित मण्डल अध्यक्ष श्री राजभर ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी मुझे सौपी है। बिना भेद भाव बरते उस पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करूंगा। भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है। जिसमे सभी जाति, धर्म के लोगों को सम्मान दिया जाता है। उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता होगी कि सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पंहुचाएं। स्वागत कार्यक्रम में युवा नेता उमेश कुमार यादव,पंकज सोनकर,सूरज पाण्डेय,आलोक पाण्डेय व गोपालपुर मंडल अध्यक्ष संदीप सोनकर आदि ने स्वागत करते हुए कहा कि मंडल अध्यक्ष श्री राजभर लम्बे समय से पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता हैं। पार्टी के दिशा निर्देश के अनुसार सभी कार्यकर्ता अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी को आगे ले जाने का कार्य करेंगे।
    इनके निर्वाचन पर प्रवीण दूबे, चन्द्रशेखर तिवारी, देवेंद्र राय (छोटू)मोहन गुप्ता,सुरेंद्र यादव, विनय यादव,अमित राय,रजनीश पाण्डेय, लक्ष्मीनारायण तिवारी,जोखन राजभर,डा देवानंद कन्नौजिया,अमित शुक्ला,राजू यादव, राजेश तिवारी,पंकज जायसवाल,राकेश कुमार यादव आदि ने बधाई दिया।

  • नेशनल स्पोर्टिंग क्लब फुटबाल मैच के कार्ड कैलेंडर का हुआ विमोचन

    नेशनल स्पोर्टिंग क्लब फुटबाल मैच के कार्ड कैलेंडर का हुआ विमोचन

                 ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) नेशनल स्पोर्टिंग क्लब बड़हलगंज के तत्वावधान में आगामी 22 दिसम्बर से नेशनल इण्टर कालेज के खेल के मैदान पर आयोजित होने जा रहे अखिल भारतीय फुटबाल मैच के कैलेंडर व कार्ड का विमोचन शुक्रवार को स्थानीय एक मैरेज हाल में किया गया।

    शुक्रवार को दोपहर बाद मैरेज हाल में क्लब सदस्यों, खिलाड़ियों की उपस्थिति में कैलेण्डर व कार्ड का विमोचन अप्रवासी भारतीय अनुराग चंद, विजय चंद,बिल्डर वरुण मिश्र तथा नगर के मशहूर स्वर्ण व्यवसाई अजय सोनी ने किया। उपस्थित लोगों को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित करते हुए अनुराग चंद ने कहा कि फुटबाल दुनिया का सबसे लोकप्रिय खेल है। नेशनल स्पोर्टिंग क्लब बड़हलगंज भी इस क्षेत्र ही नहीं वरन पूर्वांचल के सबसे पुराने क्लबों में एक है। ऐसे क्लब से जुड़कर मैं गौरव की अनुभूति कर रहा हूं। क्लब व इससे जुड़े खिलाड़ियों के हित में जो बन पड़ेगा करूंगा। इसके लिए दस एनआरआई को क्लब से जोड़ चुका हूं। बीस और जुड़ने वाले हैं। विजय चंद, अजय सोनी व वरुण मिश्र ने भी क्लब के अध्यक्ष व सदस्यों को धन्यवाद देते हुए कहा कि आपके परिश्रम से इस क्षेत्र के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन करें। हम सभी हर प्रकार के सहयोग के लिए तैयार हैं। इसके पूर्व क्लब के अध्यक्ष रविन्द्र सिंह उज्जैन, कार्यकारी अध्यक्ष डा रमेश चंद के नेतृत्व में क्लब पदाधिकारियों व सदस्यों ने उपस्थित अतिथियों सहित सभी पत्रकारों का माल्यार्पण व अंग वस्त्र दे स्वागत किया। संचालन नरेन्द्र प्रताप उर्फ मुन्ना शाही ने किया।इस अवसर पर शिव प्रकाश यादव,डा इकबाल, डा तहसीन अहमद, डा पीडी राव,डा बबलू तिवारी, बीरू सोनकर,राज शर्मा, शैलेन्द्र कुमार, सुभाष जायसवाल, आजाद अहमद इंद्रजीत यादव संतोष, मोहसिन, अरविन्द,कमरूद्दीन, अनिल यादव, राजेंद्र मद्धेशिया आदि उपस्थित रहे।

    [contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

  • केसरिया में विकास कार्यों का सीएम ने लिया जायजा टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर, स्वास्थ्य सेवाओं और शिक्षा व्यवस्था की विस्तृत अवलोकन।

    केसरिया में विकास कार्यों का सीएम ने लिया जायजा टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर, स्वास्थ्य सेवाओं और शिक्षा व्यवस्था की विस्तृत अवलोकन।

    निष्पक्ष टुडे ब्यूरो सं० अनुनय कु० उपाध्याय। मोतिहारी (बिहार)

    पूर्वी चंपारण में मंगलवार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का दौरा पूरी तरह विकास कार्यों की समीक्षा को समर्पित रहा। केसरिया में निर्माणाधीन पर्यटन सुविधाओं से लेकर स्वास्थ्य केंद्र और शिक्षा संस्थानों तक, मुख्यमंत्री ने एक-एक स्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

     

    टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर का निरीक्षण—बौद्ध पर्यटन को नई पहचान देने की तैयारी

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सबसे पहले केसरिया स्थित निर्माणाधीन टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर का जायजा लिया। यहां बन रहे ऑडिटोरियम, आधुनिक पर्यटकीय सुविधाओं और विभिन्न डिस्प्ले यूनिट्स के बारे में विस्तृत जानकारी ली।

    उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि—

    निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा किया जाए, ताकि केसरिया बौद्ध स्तूप आनेवाले पर्यटकों को बेहतर सुविधा मिल सके।”

    ज्ञात हो कि केसरिया बौद्ध स्तूप दुनिया के महत्वपूर्ण बौद्ध तीर्थ स्थलों में से एक है, जहां प्रतिदिन देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं।

    निर्मित हो रहे इस विशाल टूरिस्ट सेंटर में—

    48 सीटों वाला आधुनिक 5D थिएटर,

    बौद्ध शिक्षाओं पर आधारित फ्रेमों की प्रदर्शनी,

    बिहार पेवेलियन’ जिसमें राज्य की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहर दर्शाई जाएगी,

    90 से अधिक मूर्तियों की विशेष प्रदर्शनी,

    परिसर के चारों कोनों में बिहार के प्रमुख बौद्ध स्मारकों की आठ प्रतिकृतियां स्थापित करने की योजना शामिल है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि यह केंद्र आगंतुकों के लिए परिचयात्मक क्षेत्र के रूप में कार्य करेगा और केसरिया के पर्यटन को नई दिशा देगा।

    बौद्ध स्तूप परिसर में सुरक्षा और सुविधाओं पर बल

    इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केसरिया बौद्ध स्तूप का निरीक्षण किया।

    उन्होंने अधिकारियों से यहां की सुरक्षा व्यवस्था तथा पर्यटकीय सुविधाओं की जानकारी ली।

    मुख्यमंत्री ने कहा—

    “केसरिया स्तूप को सुरक्षित रखना हमारी प्राथमिकता है। इसके रख-रखाव और विकास पर विशेष ध्यान दें।”

    उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा इस परिसर के विकास के लिए कई योजनाएँ पहले ही पूरी की जा चुकी हैं, और आगे भी काम जारी रहेगा।

    ताजपुर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का निरीक्षण—स्वास्थ्य सेवाओं की हुई समीक्षा

    मुख्यमंत्री ने ग्राम ताजपुर स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का भी दौरा किया। यहां उन्होंने—

    साफ-सफाई, दवा उपलब्धता,टीकाकरण व्यवस्था,चिकित्सकीय सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की।

    उन्होंने लाभुकों के बीच आयुष्मान कार्ड भी वितरित किए और कहा कि कोई भी मरीज इलाज के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करे।

    मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य केंद्र से जुड़ी सड़क के चौड़ीकरण का निर्देश देते हुए कहा कि इससे लोगों को पहुंचने में सहूलियत होगी।

    उच्च माध्यमिक विद्यालय ताजपुर में स्टॉलों का निरीक्षण—जन संवाद पर जोर
    इसके बाद मुख्यमंत्री ने उच्च माध्यमिक विद्यालय ताजपुर के मैदान में लगे विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया।

    उन्होंने ग्रामीणों, जीविका दीदी, रसोइया, आंगनबाड़ी सेविका, ममता कार्यकर्ता, विकास मित्र तथा टोला सेवकों से बातचीत की।

    “आप सभी अच्छा काम कर रही हैं, आपकी सुविधाओं का सरकार ख्याल रख रही है।”

    ग्रामीणों ने भी मिलने वाली सुविधाओं के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।

    कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में छात्राओं से संवाद

    मुख्यमंत्री ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का भी निरीक्षण किया।

    यहां छात्रावास में रह रहीं छात्राओं से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा—

    “आपलोग मन लगाकर पढ़ाई करें, सरकार आपको आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।”

    उन्होंने परिसर में बने नए पुस्तकालय का उद्घाटन कर अवलोकन किया।

    राजकीय मध्य विद्यालय केसरिया में बच्चों की प्रस्तुति देख खुश हुए सीएम

    राजकीय मध्य विद्यालय केसरिया (बालक) के परिसर में मुख्यमंत्री ने—संगीतमय प्रार्थना,तलवारबाजी कला, विज्ञान प्रदर्शनी, खेल-कूद की प्रस्तुति देखी।

    इसके अलावा मूक-बधिर बच्चियों के नृत्य कार्यक्रम ने उन्हें विशेष रूप से प्रभावित किया।

    मुख्यमंत्री ने छात्रों का उत्साहवर्द्धन करते हुए कहा कि स्कूल में पढ़ाई के साथ खेलकूद की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

    वरिष्ठ अधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों की रही उपस्थिति

    इस पूरे निरीक्षण कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी,

    मंत्री विजय कुमार चौधरी,

    शिक्षा मंत्री सुनील कुमार,

    विधायक प्रमोद कुमार, शालिनी मिश्रा, श्यामबाबू प्रसाद सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

     

    इसके अलावा मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार,

    पर्यटन विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह,

    तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त कौशल किशोर,

    पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल,

    पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात,

    तथा कई वरीय अधिकारी शामिल रहे।

  • सीएम योगी आदित्यनाथ ने जारी किया LOGO

    सीएम योगी आदित्यनाथ ने जारी किया LOGO

    प्रयागराज ब्यूरो

    माघ मेले के इतिहास में पहली बार LOGO जारी

    सीएम योगी ने माघ मेले का प्रतीक चिन्ह किया जारी

    माघ मेला-2026 को भव्य और दिव्य बनाने की पहल

    प्रतीक चिन्ह में तप, अनुष्ठान और कल्पवास का दर्शन

    नव्य स्वरूप में दिखाई देगा माघ मेला 2026

  • अज्ञात वाहन की चपेट में आने से शिक्षक की दर्दनाक मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से शिक्षक की दर्दनाक मौत

    संवाददाता– एस.पी. सिंह सहजनवा, (गोरखपुर)।

    गीडा थाना क्षेत्र के तेनुआ टोल प्लाजा के पास गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 48 वर्षीय शिक्षक की मौत हो गई।

    मृतक की पहचान सहजनवा थाना क्षेत्र के जोन्हीया निवासी सुजीत कुमार गौतम पुत्र रामकरन के रूप में हुई है, जो खजनी क्षेत्र के एक परिषदीय विद्यालय में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे।

    मिली जानकारी के अनुसार, सुजीत कुमार गौतम गुरुवार शाम लगभग 4 बजे बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह तेनुआ टोल प्लाजा के पास पहुंचे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

    हादसा इतना गंभीर था कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
    सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की शादी मात्र दो वर्ष पहले हुई थी। वह दो भाइयों में सबसे बड़े थे। अचानक हुई इस घटना से परिवार और गांव में शोक की लहर व्याप्त है।
    पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है और घटना की जांच जारी है।

  • नगर पंचायत में विकास उत्सव : तीन सड़कों का लोकार्पण

    नगर पंचायत में विकास उत्सव : तीन सड़कों का लोकार्पण

    नगर में विकास कार्यों की गति,चेयरमैन प्रीति उमर की उपलब्धि – राजेश त्रिपाठी

                 ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    बडहलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज नगर पंचायत क्षेत्र में तेजी से हो रहे विकास कार्य चेयरमैन प्रीति उमर और उनके प्रतिनिधि महेश की जनसरोकारों से जुड़ी सक्रियता का उदाहरण है। नगर में हो रहे अभूतपूर्व विकास कार्य उनकी शानदार उपलब्धि हैं।

    गुरुवार को नगर पंचायत के वार्ड नम्बर 04, नाना जी देशमुख नगर और 11 मौलाना अब्दुल कलाम नगर में सड़क और नालियों के लोकार्पण अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि मौजूद चिल्लूपार के विधायक राजेश त्रिपाठी ने उक्त उदगार व्यक्त करते हुये कहा कि नगर में विकास कार्यों की जो लहर प्रीति और महेश उमर के नेतृत्व में दिखाई दे रही है वह आज तक कभी नहीं देखा गया।

    इसके पूर्व श्री त्रिपाठी ने चेयरमैन प्रीति उमर, प्रतिनिधि महेश उमर और अन्य गणमान्य नागरिकों को साथ वार्ड 11 के जोहरा अस्पताल से गोरख प्रजापति के घर तक इंटरलॉकिंग सड़क, मुक्तिनाथ मौर्य के घर से कमलेश वर्मा के घर तक इंटरलॉकिंग सड़क व नाली निर्माण कार्य और वार्ड 04 में ट्रांसफार्मर से विंध्याचल जायसवाल के घर तक सीसी रोड एवं सड़क निर्माण कार्य का लोकार्पण किया।

    इस अवसर पर सभासद खुर्शीद अहमद, सूरज सोनकर, दीपक शर्मा, वीरेंद्र गुप्ता, अमूल चतुर्वेदी, राकेश राय, ऋषि चंद्र, नियम कुरैशी, सुनील यादव,संजय सोनकर, जितेंद्र पासवान, रवि साहनी, सुदीप वर्मा, भाजपा जिला मंत्री स्वतंत्र सिंह, विधायक प्रतिनिधि आचार्य वेद प्रकाश त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष दुर्गेश मिश्रा, बृजेश वर्मा, बाबा जलेश्वर मंदिर के प्रबंधक मोहन मद्धेशिया, जनसेवा महामंत्री संतोष जायसवाल, पूर्व प्रधान अरविन्द सिंह, तारकेश्वर वर्मा, मनमोहन पटवा, दिलीप निगम, श्रीराम मद्धेशिया, अनूप जायसवाल, ओमजी अग्रवाल, भुवाल सोनकर, विनय निगम, शिवम सोनी, संजय पटवा, परमात्मा पटवा, संजय कसेरा, अशोक मद्धेशिया, प्रकाश जायसवाल, बृजेश उमर, अमलेश भारती मानस मणि त्रिपाठी, मनोज निगम, बृजेश शाही, सुरेश उमर, डॉ विनय मद्धेशिया, अभिषेक, तय्यब, संजय मोर्य, परवेज अहमद, दिनेश मद्धेशिया, उमेश यादव, विकास गौड़, आशीष उमर, सनी निगम, सोनू श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार गुप्ता, राजेश जायसवाल, संजय जायसवाल आदि मौजूद रहे।

  • नगर पंचायत में विकास उत्सव : तीन सड़कों का लोकार्पण

    नगर पंचायत में विकास उत्सव : तीन सड़कों का लोकार्पण

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी/बडहलगंज

    नगर में विकास कार्यों की गति,चेयरमैन प्रीति उमर की उपलब्धि – राजेश त्रिपाठी

    बडहलगंज/गोरखपुर नगर क्षेत्र में तेजी से हो रहे विकास कार्य चेयरमैन प्रीति उमर और उनके प्रतिनिधि महेश की जनसरोकारों से जुड़ी सक्रियता का उदाहरण है। नगर में हो रहे अभूतपूर्व विकास कार्य उनकी शानदार उपलब्धि हैं।
    गुरुवार को नगर पंचायत के वार्ड नम्बर 04, नाना जी देशमुख नगर और 11 मौलाना अब्दुल कलाम नगर में सड़क और नालियों के लोकार्पण अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि मौजूद चिल्लूपार के विधायक राजेश त्रिपाठी ने उक्त उदगार व्यक्त करते हुये कहा कि नगर में विकास कार्यों की जो लहर प्रीति और महेश उमर के नेतृत्व में दिखाई दे रही है वह आज तक कभी नहीं देखा गया।
    इसके पूर्व श्री त्रिपाठी ने चेयरमैन प्रीति उमर, प्रतिनिधि महेश उमर और अन्य गणमान्य नागरिकों को साथ वार्ड 11 के जोहरा अस्पताल से गोरख प्रजापति के घर तक इंटरलॉकिंग सड़क, मुक्तिनाथ मौर्य के घर से कमलेश वर्मा के घर तक इंटरलॉकिंग सड़क व नाली निर्माण कार्य और वार्ड 04 में ट्रांसफार्मर से विंध्याचल जायसवाल के घर तक सीसी रोड एवं सड़क निर्माण कार्य का लोकार्पण किया।
    इस अवसर पर सभासद खुर्शीद अहमद, सूरज सोनकर, दीपक शर्मा, वीरेंद्र गुप्ता, अमूल चतुर्वेदी, राकेश राय, ऋषि चंद्र, नियम कुरैशी, सुनील यादव,संजय सोनकर, जितेंद्र पासवान, रवि साहनी, सुदीप वर्मा, भाजपा जिला मंत्री स्वतंत्र सिंह, विधायक प्रतिनिधि आचार्य वेद प्रकाश त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष दुर्गेश मिश्रा, बृजेश वर्मा, बाबा जलेश्वर मंदिर के प्रबंधक मोहन मद्धेशिया, जनसेवा महामंत्री संतोष जायसवाल, पूर्व प्रधान अरविन्द सिंह, तारकेश्वर वर्मा, मनमोहन पटवा, दिलीप निगम, श्रीराम मद्धेशिया, अनूप जायसवाल, ओमजी अग्रवाल, भुवाल सोनकर, विनय निगम, शिवम सोनी, संजय पटवा, परमात्मा पटवा, संजय कसेरा, अशोक मद्धेशिया, प्रकाश जायसवाल, बृजेश उमर, अमलेश भारती मानस मणि त्रिपाठी, मनोज निगम, बृजेश शाही, सुरेश उमर, डॉ विनय मद्धेशिया, अभिषेक, तय्यब, संजय मोर्य, परवेज अहमद, दिनेश मद्धेशिया, उमेश यादव, विकास गौड़, आशीष उमर, सनी निगम, सोनू श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार गुप्ता, राजेश जायसवाल, संजय जायसवाल आदि मौजूद रहे।

  • एमपीएसपी के शताब्दी वर्ष तक हो सौ संस्थाओं का संचालन : योगी आदित्यनाथ

    एमपीएसपी के शताब्दी वर्ष तक हो सौ संस्थाओं का संचालन : योगी आदित्यनाथ

    महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद की संस्थाओं के प्रमुखों के साथ बैठक की गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री ने।

    “परिषद के शताब्दी वर्ष 2032 को लेकर तय किए लक्ष्य, दिए दिशानिर्देश”

    “शताब्दी वर्ष में सालभर होगा विविध कार्यक्रमों का आयोजन, अभी से तैयारियों में जुटने के निर्देश”

    गोरखपुर, 11 दिसंबर। गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद (एमपीएसपी) के लिए इसके शताब्दी वर्ष 2032 तक सौ संस्थाओं के संचालन और इनमें एक लाख विद्यार्थियों को शिक्षा और कौशल से जोड़ने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने शताब्दी वर्ष में पूरे एक साल विविध कार्यक्रमों का आयोजन करने के लिए अभी से रूपरेखा बनाकर तैयारियों में जुट जाने के भी निर्देश दिए हैं।

    बुधवार को महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद का 93वां संस्थापक सप्ताह भव्यता से मनाया गया था। दिन में हुए मुख्य महोत्सव के बाद गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री ने देर शाम परिषद की सभी संस्थाओं के प्रमुखों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर शताब्दी वर्ष 2032 तक संस्थापक युगपुरुष ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ जी महाराज और राष्ट्रसंत लीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज के सपनों और इच्छाओं को पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में श्री योगी ने कहा कि सभी संस्थाओं को अभी से शिक्षा परिषद के शताब्दी महोत्सव की तैयारियों में जुटना होगा। शताब्दी वर्ष 10 दिसंबर 2031 से 10 दिसंबर 2032 तक, पूरे एक साल मनाया जाएगा। सालभर में क्या क्या आयोजन होंगे, इसकी रुपरेखा अभी से तैयार करनी शुरू कर दी जाए। शताब्दी महोत्सव का पूरा साल यादगार होना चाहिए। उन्होंने कहा कि शताब्दी वर्ष तक शिक्षा, चिकित्सा, योग, सेवा और अन्य प्रकल्पों को मिलाकर परिषद के अंतर्गत सौ संस्थाओं का संचालन करने का लक्ष्य तय कर उस दिशा में तेजी से आगे बढ़ना होगा।

    *शताब्दी वर्ष तक सौ बस्तियों को ‘मॉडल बस्ती’ बनाएं संस्थाएं*
    गोरक्षपीठाधीश्वर ने महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद की संस्थाओं के प्रमुखों को निर्देशित किया कि वे शताब्दी वर्ष तक सौ बस्तियों को ‘मॉडल बस्ती’ बनाने का कार्य करें। इसके लिए बस्तियों को गोद लेकर वहां शिक्षा, चिकित्सा, स्वच्छता, सेवा, जागरूकता, रोजगार एवं स्वरोजगार आदि के कार्य किए जाएं। सभी तक जनकल्याण की योजनाओं का लाभ पहुंचाने में सहयोग किया जाए। उन्होंने कहा कि थारू और वनटांगिया बस्तियों में परिषद की संस्थाएं पहले से कार्य करती रही हैं। इन बस्तियों के उत्थान के मानक संतृप्ति के स्तर पर होने चाहिए।

    *वैश्विक प्रतिस्पर्धा से जुड़ें, हर संस्था किसी विशिष्टता से जानी जाए*
    श्री योगी ने महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद की संस्थाओं को वैश्विक स्तर की प्रतिस्पर्धा से जुड़ने का आह्वान किया। कहा कि महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय इस दिशा में काफी बेहतर कर कर सकता है। उन्होंने कहा कि शताब्दी वर्ष तक परिषद की सभी संस्थाओं की पहचान उनकी किसी न किसी विशिष्टता से बने, इसके लिए उन्हें किसी विशिष्ट कार्य से जुड़कर आगे बढ़ना होगा।

    *शताब्दी वर्ष तक हों एक लाख विद्यार्थी, सबके पास हो स्किल*
    गोरक्षपीठाधीश्वर ने महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के शताब्दी वर्ष तक संस्थाओं में एक लाख विद्यार्थियों के अध्ययनरत होने का भी लक्ष्य दिया। साथ ही कहा कि उस समय तक हर विद्यार्थी को किसी न किसी एक स्किल से जोड़ा जाए। हर संस्था एक-एक विद्यार्थी को अपने स्तर से स्वरोजगार से जोड़ने का प्रयास करे।

    *खुद मानक बनें संस्थाओं के प्रमुख*
    बैठक में श्री योगी ने कहा कि महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के सभी शिक्षक और कर्मचारी परिश्रम और ईमानदारी के मानक बनें। इसके लिए संस्थाओं के प्रमुखों को खुद मानक बनकर शिक्षकों व कर्मचारियों के लिए रोल मॉडल बनना होगा।

    आधुनिकता, प्राचीनता, परंपरा व प्रगति की संस्कृति दिखे परिसर में*
    गोरक्षपीठाधीश्वर ने कहा कि अनुशासित परिसर संस्कृति शिक्षा परिषद की संस्थाओं की पहचान है। संस्थाओं में आधुनिक युगानुकूल विचारों के साथ पारंपरिक राष्ट्रीय और सांस्कृतिक मूल्यों का भी संरक्षण होता रहेगा। इन संस्थाओं ने भारत की परंपरा और प्रगति को दर्शाने के साथ लोक कल्याण का भी मॉडल दिया है। उन्होंने कहा कि संस्थाओं के परिसर में आधुनिकता, प्राचीनता, परंपरा व प्रगति की संस्कृति दिखनी चाहिए। संस्थाओं की कार्यपद्धति में आध्यात्मिकता का पुट होना चाहिए।

    “नशा मुक्त परिसर बनाना सुनिश्चित करें”

    श्री योगी ने सभी संस्थाओं के प्रमुखों को निर्देशित किया कि वे अपनी अपनी संस्थाओं के परिसर को हर प्रकार के नशा से मुक्त परिसर बनाना सुनिश्चित करें। नशा चाहे ड्रग का हो या फिर स्मार्टफोन के अत्यधिक प्रभाव का, ये कुप्रवृत्तियां हैं और विद्यार्थियों को इनसे बचाना ही होगा।

    *विकसित भारत के लक्ष्य से खुद को जोड़ें संस्थाएं*
    गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा वे खुद और विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य से जोड़ें। प्रदेश सरकार भी इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। केंद्र और राज्य सरकार के लक्ष्यों के अनुरूप संस्थाएं भी अपने स्तर पर लक्ष्य तय करें जिससे 2047 तक विकसित उत्तर प्रदेश और विकसित भारत की संकल्पना को साकार किया जा सके। उन्होंने कहा कि तकनीकी, मेडिकल, पैरामेडिकल, फार्मेसी, कृषि के विद्यार्थियों का ‘विकसित भारत 2047’ में क्या योगदान होगा, इस पर कार्ययोजना बनाकर काम किया जाए।

    “लोक कल्याण और सामाजिक उत्तरदायित्व पर हो फोकस”
    श्री योगी ने कहा कि शिक्षा परिषद की संस्थाओं का फोकस लोक कल्याण पर भी हो। संस्थाओं को अपना सामाजिक उत्तरदायित्व भी निभाना होगा। सांस्कृतिक पुर्नजागरण के साथ देश को विश्वगुरु बनाने में अपना योगदान देना होगा।

    *समाज के एक-एक पैसे का हो सदुपयोग*
    बैठक में श्री योगी ने कहा कि सभी संस्थाओं को वित्तीय अनुशासन, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ आगे बढ़ते रहना है। शताब्दी वर्ष के लक्ष्यों की प्राप्ति के साथ हमें समाज के एक-एक पैसे का सदुपयोग सुनिश्चित करना होगा। बैठक में महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के सभी पदाधिकारी, सदस्य और परिषद की सभी संस्थाओं के प्रमुख उपस्थित रहे।

  • प्राथमिक विद्यालयों में चल रहे अर्द्धवार्षिक परीक्षा,खंड शिक्षा अधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

    प्राथमिक विद्यालयों में चल रहे अर्द्धवार्षिक परीक्षा,खंड शिक्षा अधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

                     ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

    बडहलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालयों में चल रहे अर्द्धवार्षिक परिक्षा आज खंड शिक्षा अधिकारी ने भीटी बाल क्षेत्र बड़हलगंज जनपद गोरखपुर में अर्द्धवार्षिक परीक्षा का खंड शिक्षा अधिकारी मनोजीत राव द्बारा औचक निरीक्षण किया गया। विद्यालय प्रांगण में पहुंचते ही उन्होंने कक्षा 5 के बच्चों का जिनका आज हिन्दी का पेपर था निरीक्षण किए उसके पश्चात कक्षा 4 के बच्चों का औचक निरीक्षण किया नामांकन के सापेक्ष बच्चों की उपस्थिति शत प्रतिशत पाई गई। बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि सभी बच्चे समय से उपस्थित होकर विद्यालय आये। और बच्चों को शान्ति पूर्वक पेपर करते देख खुशी जाहिर किया और अध्यापकों को शान्ति पूर्ण माहौल में पेपर कराते हुए देखकर इसकी सराहना किया।
    इस अवसर पर प्रधानाध्यापक हरि लाल निषाद धर्मेंद्र कुमार राव अर्चना जायसवाल सरिता देवी आदि शिक्षक उपस्थित थे।