Category: न्यूज़

Your blog category

  • आज का राशिफल 20.12.2025

    आज का राशिफल 20.12.2025

    *पंडित संदीप तिवारी त्र्यंबकेश्वर नाशिक*

    🐏मेष राशिफल*

    आप एक आशावादी व्यक्ति हैं और आज यह बात सबको जान्ने देने और इससे लाभ उठाने का दिन है ǀइससे आपकी छवि एक प्रेरणात्मक वक्ता की बनेगी,जिसकी कोशिश आप लम्बे समय से करते आ रहे हो ǀ समाज में आपके सम्बन्ध जिन लोगों के साथ बहुत अच्छे नही हैं ,उनके साथ भी आपके संबंधों में अब सुधार आना शुरू हो जाएगा ǀ

    *🐂वृषभ राशिफल*
    आपकी जीवन में कोई ऐसी स्थति आने वाली है जब आपको सीधे ,तुरंत और अति सक्रिय रहकर फैसले लेने होंगे ǀ यह स्थिति देखने में बहुत मुश्किल लग सकती है परन्तु आप इसे आसानी से संभाल पायेंगे ǀआपको बस दृढ़ता पूर्वक डटे रहना है ǀलेकिन चिंता ना करें,एक बार जब यह समस्या ख़तम हो जायेगी तो लोग इसे सुलझाने में आपकी भूमिका की भी प्रशंसा करेंगे ǀ

    *👫मिथुन राशिफल*
    आज का दिन अलग अलग तरह के विचारों और दुनियाभर के नए पैदा हो रहे अवसरों के चलते थोडा सा उलझाने वाला रहेगा ǀविभिन्न शक्तियां आपको अपनी तरफ खीचेंगी ǀ अधिक सोचने और हर किसी को खुश करने की कोशिश न करें ǀइसके स्थान पर,अपने मन की ही सुनें.आपके लिए सर्वोत्तम होगा ǀभले ही आपको इस समय यह सही ना लग रहा हो ǀ

    *🦀कर्क राशिफल*
    आपको आज बहुत सारी चीजों से जुड़े अपने वादों को निभाना है ǀ अपनी सामजिक,वित्तीय तथा निजी जिम्मेदारियों को निभाने के लिए तैयार रहें ǀआपके परिजनों ,दोस्तों और सहकर्मियों ,सभी को आपसे मदद की अपेक्षा रहेगी और आप इस दबाव को सह पाने में बिलकुल समर्थ हैं ǀ आज अपने शब्दों और कामों,दोनों ही तरीको से लोगों की मदद करेंगे ǀ

    *🐅सिंह राशिफल*
    एक वृद्ध व्यक्ति सोचने के लिए मजबूर करेगा ǀयोजना बनाना और प्राथमिकताएं तय करना आपकी खासियत हैं ǀअपना काम करें,सब सही होगा ǀशांति बनाये रखें और धीरज से काम लें ǀकोई आपसे आज मिलने आएगा ǀअपनी सेहत और आराम का ख़ास ध्यान रखें ǀजल्द ही ऐसी वित्तीय स्थिति बन रही है जो आपके लिए फायदे का सौदा साबित होगी ǀ

    *🙍‍♀️कन्या राशिफल*
    किसी पुराने दोस्त या परिवार के साथ बाहर घुमने जाने या बातचीत का आनंद लें ǀ आपको अपने काम के लिए उन्ही तरीकों पर भरोसा करना चाहिए जो आपके लिए पिछले समय में लाभकारी रहें हैं ǀ आज कोई नया प्रयोग शुरू करना ठीक नही होगा ǀ अगर आप कोई नौकरी या कोई परियोजना हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं तपो पारम्परिक तरीकों से ही कोशिश करें ǀ अपने विचारों और योजनाओं की अच्छे से मार्केटिंग करें ,सफलता जरूर मिलेगी ǀ

    *⚖️तुला राशिफल*
    आज का दिन संकेत दे रहा है कि आज आप खूब आनंद उठाएंगे,लेकिन बेहतर यही होगा कि सुबह कुछ समय निकालकर अपने कल के शेष कार्यों को पूरा कर लें ǀ अपने कार्यकर्म की योजना अपने परिजनों के कार्यक्रम के अनुसार ही बनाएं ताकि बाद में कोई ग़लतफ़हमी या समस्या ना आये ǀ

    *🦂वृश्चिक राशिफल*
    आपकी शांतिपूर्ण मन स्थिति में औरों के सवालों से बाधा पहुचेगी ǀ वे सब यह जानने के लिए बहुत उत्सुक हैं कि आपकी निजी और व्यव्सायिक जिंदगी में क्या चल रहा है ǀ आपके किसी करीबी ने ही उन लोगों तक आपकी भविष्य की योजनाओं की जानकारी पहुचाई है लेकिन आप इन सबकी उपेक्षा कर दें और केवल अपने काम पर ध्यान दें ǀ

    *🏹धनु राशिफल*
    आप पिछले कई दिन से बेचैन और नाखुश सा अनुभव कर रहें हैं लेकिन आज आपका रुख इस समस्या को और अधिक गंभीरता से लेने का है ǀ आपको यह जानना है कि इस समस्या की जड़ क्या है ,आज का दिन इस काम के लिए सबसे बेहतर है ǀ लम्बे समय से उपेक्षित कुछ कामो की योजना बनाने के लिए भी अच्छा दिन है ǀ

    *🐊मकर राशिफल*
    आपको मदद की जरुरत है और आप जितनी जल्दी यह बात समझ लेंगे उतना ही अच्छा है ǀसमय रहते किसी दोस्त या मेंटर से मिली मदद से आप फिर से जीवन में आपस आ पायेंगेǀ जिन बदलावों का आप विरोध करते आ रहे हैं ,उनकी महत्ता आपको अब समझ में आएगी और आप खुद उन्हें करने की प्रक्रिया शुरू करेंगे ǀ अपनी व्यवाहरिक जरूरतों के रास्ते में अपने अहम को न आने दें ǀ

    *🧉कुंभ राशिफल*
    आज आपकी किस्मत आपके साथ है ǀ आप अपने समस्या को सुलझा लेने की कुशलता से सबको अचरज में डाल देंगे ǀ सहकर्मी आपसे प्रभावित होंगें ǀ आपका आत्मविश्वास देकने लायक होगा और आपको एक नया काम मिलेगा ǀ खुश रहें और अपनों के साथ ख़ुशी बाँटें ǀ आज कोई दोस्त मिल सकता है ǀ दिन कुल मिलाकर मजेदार रहेगा ǀ

    *🐟मीन राशिफल*
    आज आपके भावनाओं में बहने की उम्मीद थोड़ी ज्यादा है ǀकिसी छोटी सी बात पर भी आप उदास हो जायेंगे या पुराने बेह्तर समय को याद करने लगेंगे ǀकिसी पुराने दोस्त से संपर्क साधने की कोशिश कर सकते हैं ǀ आज आप अपनी वर्त्तमान समस्या को सुलझाने के लिए कोई संतोषजनक समाधान खोजने या किसी की तरफ दोस्ती का हाथ बढाने के मूड में हैं

  • मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म – प्रीति उमर

    मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म – प्रीति उमर

             ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी              बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज उपनगर के संत रविदास नगर वार्ड 03 में असहाय गरीबों को ठंड से बचाव के लिये कम्बल वितरित करते हुये नगर पंचायत चेयरमैन प्रीति उमर ने कहा कि मानव सेवा सबसे बड़ी ईश्वर सेवा है।शुक्रवार को सामाजिक कार्यकर्ता अमलेश कुमार के आवास पर आयोजित कम्बल वितरण कार्यक्रम में गरीबों को कम्बल वितरित कर रही चेयरमैन प्रीति उमर ने उक्त उदगार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में गरीबों को कम्बल वितरित करना पुण्य का कार्य है, सभी सक्षम लोगों को यह पुनीत कार्य करना चाहिए।इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी, चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर, सभासद वीरेंद्र गुप्ता, दीपक शर्मा, जनसेवा महामंत्री सन्तोष जायसवाल, मनमोहन पटवा, सुरेश उमर, दीपक गुप्ता, अभिषेक श्रीवास्तव, राजेश जायसवाल, कृष्ण कुमार गुप्ता, शिवम वर्मा, उमेश यादव, विकास गौड़, परमात्मा पटवा, संजय पटवा, हिमांशु गौड़ आदि उपस्थित रहे।

  • गोरखपुर और आसाम के बीच मैच बराबरी, दूसरा मैच रद्द

    गोरखपुर और आसाम के बीच मैच बराबरी, दूसरा मैच रद्द

           ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
    बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज मानव शिक्षा सेवा संस्थान, खडेसरी द्वारा संचालित नेशनल स्पोर्टिंग क्लब (ओल्ड) के तत्वावधान में ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट के पांचवें दिन गोरखपुर व आसाम के बीच मुकाबला बराबरी पर छुटा।
    ग्रुप ‘बी’ का पहला मुकाबला न्यू स्टार स्पोर्ट्स क्लब, आसाम और बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाय। कई सुनहरे अवसर बनने के बावजूद, कड़ी रक्षापंक्ति और गोलकीपरों की सतर्कता के कारण कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। यह मैच शून्य-शून्य की बराबरी पर समाप्त हुआ।
    दूसरा मुकाबला माडर्न स्पोर्टिंग क्लब, खैराबाद और सिटी फुटबॉल क्लब, उत्तराखंड के बीच निर्धारित था। हालांकि, उत्तराखंड टीम के कुछ खिलाड़ियों के मार्ग दुर्घटना में घायल होने की सूचना मिलने के बाद यह मैच रद्द कर दिया गया। निर्णायक खुर्शीद आलम, इज़हार आलम, अजीजुल हक और मो. शाहिद रहे। कमेंट्री बॉक्स से राज प्रकाश शाही और बीरेंद्र कुमार की आवाज़ ने दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। अंगद निषाद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और उन्हें खेल भावना के साथ खेलने का संदेश दिया। स्टेडियम में अध्यक्ष योगेश राय, संरक्षक इम्तियाज़ अहमद, मोहम्मद यूसुफ, संयोजक राम नगीना यादव, कोषाध्यक्ष रामदास मद्धेशिया, सलाउद्दीन, धीरज राय, सुनील यादव, चुन्नू, तीर्थराज, अशोक, श्रवण जायसवाल, ओमप्रकाश, सकलैन, कैप्टन आर.वी. यादव और मीडिया प्रभारी सरफराज अहमद सहित सैकड़ों दर्शक मौजूद रहे।

  • आज का राशिफल 19.12.2025

    आज का राशिफल 19.12.2025

    *पंडित संदीप तिवारी* 19.12.2025.
    *त्र्यंबकेश्वर नाशिक*

    *🐏मेष राशिफल*
    आज आप किसी असम्भाव्य साझेदारी की ओर कदम बढ़ा सकते हैं ǀ इससे आपको रोमांस,रोमांच और साहसी होने की अनुभूति तो होगी परन्तु यह देखना होगा कि यह साझेदारी कितनी सफल होगी ǀ किसी अप्रत्याशित श्रोत से समर्थन-सहायता प्राप्त हो सकती है ǀ हालाँकि यह अवसर बहुत कम समय तक ही मिलेगा ,इसलिए आपको जल्दी ही फैसला लेना होगा ǀ

    *🐂वृषभ राशिफल*
    आप पिछले कुछ दिनों से कोई बड़ी योजना बना रहे हैं ǀ वास्तव में आज आपको यह बात महसूस होगी कि आप क्या करने जा रहे हैं और इसका आप पर काफी प्रभाव पड़ेगा लेकिन अब आपके पास पीछे हटने का विकल्प मौजूद नही है ǀ आपको इसी दिशा में विशवास से आगे बढना होगा और आपको जल्दी ही यह भी अहसास हो जाएगा की जितना आपने सोचा था ,यह काम इससे कहीं मुश्किल है लेकिन फिर भी इसे असंभव मानकर छोड़ न दें ǀ

    *👫मिथुन राशिफल*
    वित्तीय लाभ की सूचना से आपको और आपके परिजनों को ख़ुशी होगी ǀइससे ये भावना आएगी कि सब अच्छा हो रहा है ǀ आप खुशमिजाज और आकर्षक हैं,नए लोगों से मिलें ǀइससे आपको नए अवसर मिलेंगे जो अंतत आपके लिए फायदे का सौदा साबित होंगे ǀआप परिवार या घर की बनावट में कोई बदलाव लाने के बारे में सोच सकते हैं ǀ

    *🦀कर्क राशिफल*
    आपकी जीभ तेज है और मस्तिष्क तार्किक है लेकिन आपकी यह योग्यता आज आपकी असुरक्षित प्रवृति के कारण प्रभावित होगी ǀ हमेशा की तरह बहाव का विरोध करने के स्थान पर उसके साथ चलें ǀ आपको अनुभव से काफी कुछ सीखने को मिल सकता है जबकि अभिमान से आपको कुछ नही मिलेगा ǀ बाद में आप अच्छा और आत्मविश्वास से भरा अनुभव करेंगे ǀ

    *🐅सिंह राशिफल*
    दिन आपके लिए अच्छा रहेगा ,लेकिन ऐसा हो सकता है कि आप छोटी सी बात के बारे में सोच-सोचकर परेशान हों ǀ ऐसा सोचना प्राक्रतिक है ,लेकिन इससे आपकी घर और कार्यस्थल की शांति और कार्य की गति प्रभावित होगी ǀयह समय बड़े लक्ष्यों को सोचकर छोटी-मोटी बातों को नजरंदाज कर देने का है ǀ

    *🙍‍♀️कन्या राशिफल*
    आज आपकी किसी से कोई महत्वपूर्ण बातचीत होने के आसार हैं ǀटकराव की स्थिति भी बन सकती है या साधारण बातचीत भी हो सकती है ǀलेकिन यह जो भी हो,इससे आपको सोचने के लिए काफी कुछ मिलेगा और आप पूरे दिन इसी में व्यस्त रहेंगे ǀआप आज कोई विकर्षण सहन नही करेंगे फिर भी आपको यह महसूस होगा कि इस घटना पर अधिक सोचकर कुछ हासिल नही होगा ǀ

    *⚖️तुला राशिफल*
    आज आपके लिए अच्छा दिन है ǀ आपका सुंदर व्यक्तित्व दूसरों को आकर्षित करेगा ǀआज आप कुछ भी करें,सफलता मिलेगी ǀ आप काफी लोकप्रिय हैं ǀ आप सृजनात्मक भी हैं और नम्र भी ,आपके इन्ही गुणों ने आपको इस मुकाम पर पहुंचाया है ǀ चालाकी और अभिमान को आने दिये बिना इसी रास्ते पर चलते रहें ǀ

    *🦂वृश्चिक राशिफल*
    आप अपने गुस्से के कारण तुरंत प्रतिक्रिया देने के मूड में हैं ǀ लेकिन आपके लिए सुझाव यह है कि अपने दिमाग को शांत रखकर गंभीरता से सोचें ǀ आपके पास अच्छी संचार-कुशलता है और इसे अपने लाभ के लिए इस्तेमाल करें ǀ तनाव घटाने के लिए,किसी साहसिक यात्रा पर जा सकते हैं लेकिन शारीरिक आनंद के चक्कर में न पड़ें ǀ

    *🏹धनु राशिफल*
    आज अपना और आपनी सेहत का ध्यान रखना ना भूलें ǀआज स्वास्थ्य सम्बन्धी किसी समस्या की आशंका बन सकती है ǀबहुत ठंडा भोजन खाने से बचें ǀअगर पहले से ही कोई स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे है तो और अधिक ध्यान रखें ǀवित्तीय दृष्टि से ना फायदा ना नुकसान वाली स्थिति रहेगी हालाँकि आज कोई बड़ा निवेश ना करना ही ठीक रहेगा ǀ

    *🐊मकर राशिफल*
    आप आज ऊर्जा से भरे हैं,आपके आकर्षण और कुशलता से आज घर-ऑफिस में सब प्रभावित होंगे ǀ अपने दोस्तों या किसी ख़ास के साथ बाहर घुमने जाकर मजे करें ǀ दिन शांत और तनावरहित रहेगा ǀ आज अच्छा वित्तीय लाभ होने की सम्भावना तो बनी हुई है,लेकिन अपने खरीदारी के खर्चो पर भी नजर रखें ǀ

    *🧉कुंभ राशिफल*
    आज का दिन मौज मस्ती के नाम रहेगा ǀआज सगे सम्बन्धियों से मुलाकात हो सकती है ,फोन या मेल के द्वारा भी संपर्क हो सकता है ǀवर्त्तमान समय अपने सामाजिक कौशलों को निखारने तथा आने वाली पार्टियों के लिए खुद को तैयार करने का बिलकुल सही समय है ǀदिन के आगे बढ़ने के साथ साथ वित्तीय परेशानियां अपने आप दूर होती जायेंगी ǀ

    *🐟मीन राशिफल*
    आज आपको यह अनुभव करने की जरुरत है कि अतीत से चिपके रहने से आपको कोई लाभ होने वाला नहीं है ǀ आपको अपने अतीत से सीखना जरुर है ,परन्तु उसे पकड़े रहने से बात नही बनेगी ǀअगर आप आज यह समझ पाने में कामयाब हो जाते हैं तो पिछले कुछ समय से आपके जीवन में चली आ रही बड़ी समस्याओं को सुलझाने की दिशा में यह एक बड़ा कदम होगा ǀ

  • असम और उत्तराखण्ड जीतें खैराबाद और गोरखपुर हारे

    असम और उत्तराखण्ड जीतें खैराबाद और गोरखपुर हारे

    ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट का चौथा दिन
    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
    बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज मानव शिक्षा सेवा संस्थान, खडेसरी द्वारा संचालित नेशनल स्पोर्टिंग क्लब (ओल्ड) के तत्वावधान मे आयोजित ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट का चौथा दिन खेल प्रेमियों के लिए यादगार बन गया। मैदान पर खिलाड़ियों का जोश, दर्शकों की तालियों की गूंज और हर हमले पर बढ़ता रोमांच आखिरी सीटी तक बना रहा। मुकाबले इतने कड़े रहे कि मैदान किसी जंग के अखाड़े से कम नहीं दिखा। ग्रुप ‘बी’ के पहले मुकाबले में न्यू स्टार स्पोर्ट्स क्लब, असम और माडर्न स्पोर्टिंग क्लब खैराबाद की टीमें आमने-सामने रहीं। दोनों ही टीमों ने आक्रामक शुरुआत की। खेल के सातवें मिनट में असम के खिलाड़ी दावा ने पेनाल्टी किक को गोल में बदलकर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद ग्यारहवें मिनट में सागर ने शानदार गोल दागकर स्कोर 2-0 कर दिया। दूसरे हाफ में खैराबाद ने वापसी की कोशिश की और अठारहवें मिनट में अबूसामा ने पेनाल्टी किक पर गोल कर अंतर कम किया, लेकिन अंततः असम की टीम ने 2-1 से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
    दूसरे मुकाबले में बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर और सिटी फुटबॉल क्लब उत्तराखण्ड के बीच जोरदार भिड़ंत देखने को मिली। उत्तराखण्ड के खिलाड़ी ऋषभ ने पहले हाफ के छठवें मिनट में गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद आकाश ने सोलहवें मिनट में दूसरा गोल दागकर बढ़त मजबूत की। गोरखपुर की ओर से अंकित ने दूसरे हाफ के उनतीसवें मिनट में गोल कर मुकाबले में जान फूंकी, लेकिन उत्तराखण्ड की टीम ने संयमित खेल दिखाते हुए 2-1 से जीत दर्ज की।
    मैचों के दौरान निर्णायक खुर्शीद आलम, इज़हार आलम, अजीजुल हक और मो. शाहिद की सख्त निगरानी में खेल अनुशासित बना रहा। वहीं कमेंट्री बॉक्स से राज प्रकाश शाही की भोजपुरी कमेंट्री और बीरेंद्र कुमार की सधी हुई आवाज़ ने दर्शकों के उत्साह को दोगुना कर दिया।
    पहले मैच में समाजसेवी राजीव पाण्डेय और बबलू राय मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों से परिचय कर उनका उत्साहवर्धन किया। दूसरे मुकाबले में समाजसेवी रत्नेश मिश्र ने मुख्य अतिथि के रूप में खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।
    स्टेडियम में अध्यक्ष योगेश राय, संरक्षक इम्तियाज़ अहमद, मोहम्मद यूसुफ, संयोजक राम नगीना यादव, कोषाध्यक्ष रामदास मद्धेशिया, सलाउद्दीन, धीरज राय, सुनील यादव, चुन्नू, तीर्थराज, अशोक, श्रवण जायसवाल, ओमप्रकाश, सकलैन, मीडिया प्रभारी सरफराज अहमद सहित सैकड़ों दर्शकों मौजूद रहे।

  • 37 वीं पुण्यतिथि पर याद किए गए स्व.निर्विकार त्रिपाठी

    37 वीं पुण्यतिथि पर याद किए गए स्व.निर्विकार त्रिपाठी

                 ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
    बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज आरक्षण विरोधी आंदोलन के प्रथम शहीद स्व. निर्विकार त्रिपाठी की 37 वीं पुण्यतिथि पर नेशनल पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज बड़हलगंज के प्रवेश द्वार पर स्थापित उनकी प्रतिमा पर छात्रों सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पुष्प व माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें याद किया। स्व त्रिपाठी 18 दिसंबर सन् 1989 को आरक्षण विरोधी आंदोलन में बड़हलगंज पुलिस द्वारा चलाई गोली से शहीद हो गए थे। इस अवसर पर निर्विकार त्रिपाठी के छोटे भाई व निर्विकार फाउंडेशन के अध्यक्ष संजय कुमार त्रिपाठी, सुनील कुमार त्रिपाठी, शशांक त्रिपाठी, नगर पंचायत के चेयरमैन प्रतिनिधि‌ महेश उमर, बृजेश उमर ,डॉ उपेंद्र कुमार,नवीन कुमार, विजय,धीरज तिवारी, बबलू राय,प्रभंजन सहित अन्य लोगों ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

  • “18 दिसंबर गुरुवार सुबह तक के मुख्य समाचार”

    “18 दिसंबर गुरुवार सुबह तक के मुख्य समाचार”

    🔸 *निजी कंपनियों के लिए खुला परमाणु ऊर्जा क्षेत्र*, लोकसभा में SHANTI बिल पास, रात 1 बजे बाद तक VB G RAM G बिल पर जारी रही चर्चा

    🔸 *राजस्थान मौसम अपडेट:* राज्य में अब सुबह-शाम कड़ाके की सर्दी, कल उदयपुर में दिन में अधिकतम तापमान 29.1 और रात को 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज, रात में चित्तौड़गढ@7.5, राजसमंद@7

    🔸 *पीएम मोदी की विदेश यात्रा*: जॉर्डन-इथियोपिया के बाद ओमान पहुंचे पीएम

    🔸 डूंगरपुर: धम्बोला थाना क्षेत्र के पीठ की रहने वाली *छात्रा ने की आत्महत्या*, आरोप- दूसरे समुदाय के युवक द्वारा पीछा करने से थी आहत, युवक की गिरफ्तारी की मांग पर सर्व समाज का थाने पर धरना

    🔸 प्रतापनगर थाना क्षेत्र के देबारी चौराहे के पास *ट्रक में घुसी कार*, बनासकांठा निवासी युवक की हुई मौत, उज्जैन में दर्शन कर लौट रहा था

    🔸 गोगुंदा के सायरा क्षेत्र के सेमड़ गांव के *होटल में अवैध देह व्यापार का भांडाफोड*, पुलिस की कार्रवाई, होटल संचालक पकड़े, 31 युवक और 8 युवतियां हिरासत में

    🔸 पाकिस्तान ने *भारतीय विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंध 23 जनवरी तक बढ़ाई*

    🔸 अहमदाबाद शहर के कई स्कूलों को *ईमेल से मिली बम की धमकी*

    🔸 *गोवा नाइटक्लब अग्निकांड*: लूथरा ब्रदर्स को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया

    🔸 बांसवाड़ा: बुजुर्ग पर *जंगली सूअर का हमला*, घायल का एमजी हॉस्पिटल में इलाज जारी, मोटा गांव थाना क्षेत्र के देवजी होड़ा गांव की घटना

    🔸 इस हफ्ते के अंत में *मियामी में यूक्रेन युद्ध पर बातचीत करेंगे अमेरिका और रूस*

    🔸 पाकिस्तान: जेल के बाहर धरना पड़ा भारी, *इमरान खान की बहनों के खिलाफ एंटी टेरर एक्ट में केस दर्ज*

    🔸 *अजब गजब न्यूज़*: राजस्थान में देसी खाने का स्वाद लेने आए एक विदेशी पर्यटक को परोसी गई बाजरे की रोटी और सब्जी, सब्जी तो साहब ने बड़े सलीके से खा ली , फिर उसे “महा कन्फ्यूजन” हुआ, सब्जी खत्म होते ही पास रखे जग के पानी से बाजरे की रोटी को प्लेट समझकर शुरू कर दिया धोना..

    🔸 पीएम जनआरोग्य योजना से जुड़ी मां योजना में आउट बाउंड पोर्टेबिलिटी कल से, अब तमिलनाडु और कर्नाटक को छोड़ *अन्य राज्यों में भी इलाज करा सकेंगे प्रदेशवासी*, देश का पहला ऐसा राज्य बना

    🔹 “भारत-साउथ अफ्रीका टी20 सीरीज*: लखनऊ में घने कोहरे की वजह से साउथ अफ्रीका और टीम इंडिया के बीच चौथा T20 मैच रद्द।

  • दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग 4 जनवरी तक बिहार के पूर्वी चंपारण”

    दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग 4 जनवरी तक बिहार के पूर्वी चंपारण”

    बिहार डेस्क निष्पक्ष टुडे

    बिहार के पूर्वी चंपारण स्थित चकिया के विराट रामायण मंदिर पहुंचेगा। नए साल में फरवरी तक इस शिवलिंग के विराट रामायण मंदिर में स्थापित होने की उम्मीद है।

    शिवलिंग ने अबतक करीब 1635 किलोमीटर की यात्रा कर ली है। यह शिवलिंग तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र होते हुए मध्य प्रदेश पहुंच गया है।

    अब मध्य प्रदेश के बाद शिवलिंग उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगा। उत्तर प्रदेश में भी विभिन्न जगहों पर स्वागत करने की योजना बनी है। बनारस, मोहनिया होते हुए शिवलिंग बिहार में प्रवेश करेगा।

  • घर के सामने खड़ी बोलेरो हुई चोरी, थाने पर दिया तहरीर

    घर के सामने खड़ी बोलेरो हुई चोरी, थाने पर दिया तहरीर

              ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी                  बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज उपनगर के हनुमान नगर वार्ड से बीते रविवार की रात घर के सामने खड़ी बोलेरो गाड़ी चोरी हो गई। इधर उधर खोज के बाद थक हार कर पीड़ित ने बुधवार को बड़हलगंज थाने पर तहरीर दी है।                    हनुमान नगर बाछेपार निवासी पीड़ित रामानंद यादव पुत्र रेखा यादव ने बताया कि बीते 14 दिसम्बर की रात्रि लगभग ग्यारह बजे अपनी महिंद्रा बोलेरो गाड़ी घर के सामने रोज की तरह खड़ी करके सो गया।सुबह उठा तो मेरी गाडी वहां नहीं थी। उसके बाद में आस-पास, इधर उधर फोन करके पता लगाया पर गाड़ी का कोई सुराग नहीं मिला। थक हार थाने पर तहरीर दे रहा हूं। बड़हलगंज पुलिस तहरीर ले आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।

  • विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर का इज़राइल दौरा,यरुशलम से जानकारी दी।

    विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर का इज़राइल दौरा,यरुशलम से जानकारी दी।

    नेशनल डेस्क निष्पक्ष टुडे :

    विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर का यरुशलम ट्वीट –

    ✳️आज शाम यरुशलम में प्रधानमंत्री इज़राइल बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात की..!

    १. इसके लिए मैं उनका बहुत आभारी हूं.. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुभकामनाएं दीं।

    २. टेक्नोलॉजी, अर्थव्यवस्था, कौशल और प्रतिभा, कनेक्टिविटी और सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग को और गहरा करने पर चर्चा की।

    “क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर उनके विचारों को महत्व दिया.. मुझे विश्वास है कि हमारी रणनीतिक साझेदारी और मज़बूत होगी।”