Category: न्यूज़
Your blog category
-

रक्षा मंत्रालय में रिश्वतखोरी का बड़ा खुलासा, तीन लाख कैश के साथ CBI ने लेफ्टिनेंट कर्नल समेत दो को किया गिरफ्तार।
नेशनल डेस्क निष्पक्ष टुडे -:
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने रक्षा उत्पादन विभाग, रक्षा मंत्रालय में तैनात लेफ्टिनेंट कर्नल दीपक कुमार शर्मा को एक बड़े रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार किया है। इस मामले में एक निजी व्यक्ति विनोद कुमार को भी हिरासत में लिया गया है। दोनों की गिरफ्तारी 20 दिसंबर 2025 को की गई।
CBI ने यह मामला 19 दिसंबर 2025 को विश्वसनीय सूचना के आधार पर दर्ज किया था। आरोप है कि लेफ्टिनेंट कर्नल दीपक कुमार शर्मा, जो रक्षा उत्पादन विभाग में डिप्टी प्लानिंग ऑफिसर (इंटरनेशनल कोऑपरेशन एंड एक्सपोर्ट्स) के पद पर तैनात थे, निजी रक्षा कंपनियों को अनुचित लाभ पहुंचाने के बदले नियमित रूप से रिश्वत लेते थे। इस साजिश में उनकी पत्नी कर्नल काजल बाली, जो श्रीगंगानगर (राजस्थान) में 16 इन्फैंट्री डिवीजन ऑर्डनेंस यूनिट की कमांडिंग ऑफिसर हैं, सहित अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
CBI के अनुसार, दुबई स्थित एक कंपनी के भारत संचालन से जुड़े राजीव यादव और रवजीत सिंह बेंगलुरु से काम कर रहे थे और लगातार लेफ्टिनेंट कर्नल शर्मा के संपर्क में थे। इन्हीं के कहने पर 18 दिसंबर 2025 को विनोद कुमार ने 3 लाख रुपये की रिश्वत लेफ्टिनेंट कर्नल को सौंपी।जांच के दौरान CBI ने श्रीगंगानगर, बेंगलुरु, जम्मू और अन्य स्थानों पर छापेमारी की। दिल्ली स्थित लेफ्टिनेंट कर्नल के आवास से 3 लाख रुपये की रिश्वत राशि, 2.23 करोड़ रुपये नकद और श्रीगंगानगर स्थित आवास से 10 लाख रुपये नकद के अलावा कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए हैं। नई दिल्ली स्थित कार्यालय परिसर में भी तलाशी जारी है।

दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 23 दिसंबर 2025 तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। CBI ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है।
-

भारतीय जीवन बीमा निगम बुद्धिस्ट कर्मचारी एवं अधिकारी कल्याण संघ मंडलीय महाधिवेशन का आयोजन हुआ।
गोरखपुर ब्यूरो -निष्पक्ष टुडे:
मुख्य अतिथि के रूप में पीके चौधरी अखिल भारतीय महासचिव रहे मौजूद
लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन के गोरखपुर मंडल के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जन जाति का एक सम्मलेन आज गोरखपुर में एल आईसी कार्यालय के पीछे आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे विश्व में हमारी संस्कृति और संविधान सबसे बेहतर है बाबा साहब ने जो संविधान लिखा वह भी पूरे विश्व का सबसे बेहतर संविधान है हम लोग जल्दी ही एक कमेटी बनाएंगे जिसमें सर्व सम्मति से एक योजना बनेगी कि देश के प्रधानमंत्री के रूप में एक दलित को भी मौका दिया जाय क्यों कि अभी तक देश के इतिहास में कोई दलित प्रधानमंत्री नहीं हुआ है ,जबकि बाबा साहेब ने सभी वर्ग को लोगो को जीने का सामान अधिकार दिया है इस लिए हम बहुजनो का नेतृत्व करने के लिए देश को एक सशक्त दलित प्रधानमंत्री की जरूरत है जिसके वजह से हम बहुजन समाज के प्रथम श्रेणी में खड़े दिखाई दें।

उन्होंने ने महिला शक्ति को सम्मानित करते हुए बोला कि हमारे देश को महिला शक्ति के बल पर आगे बढ़ना होगा।
इस अवसर पर गोरखपुर मंडल के सभी अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे
बाइट पीके चौधरी राष्ट्रीय महासचिव बुद्धिस्ट अधिकारी एवं कर्मचारी कल्याण संघ। -

गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब में महिला ने लगाए गंभीर आरोप, दहेज उत्पीड़न व यौन शोषण का मामला उजागर।
गोरखपुर ब्यूरो ,निष्पक्ष टुडे:
गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान शशि किरण सिंह ने अपने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न, शारीरिक-मानसिक प्रताड़ना, यौन शोषण के प्रयास और जान से मारने की धमकी जैसे गंभीर आरोप लगाए। प्रेस वार्ता के दौरान पीड़िता भावुक हो गई और न्याय की गुहार लगाई।
शशि किरण सिंह ने बताया कि उनकी शादी 2 मार्च 2025 को रवि प्रताप सिंह, निवासी अक्षरधाम कॉलोनी, बरगदवा, थाना चिलुआताल, जनपद गोरखपुर से हुई थी। उनके पिता ने विवाह बड़े धूमधाम से संपन्न कराया, लेकिन शादी से पहले और बाद में ससुराल पक्ष द्वारा लगातार दहेज की मांग की जाती रही।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष ने दबाव बनाकर उनके पिता से जेठ उदय प्रताप सिंह के बैंक खाते में अलग-अलग तिथियों में कुल 3 लाख 90 हजार रुपये ट्रांसफर कराए, जबकि 1 लाख रुपये नकद भी लिए गए। इसके अतिरिक्त वरछा और तिलक के दौरान भी नकद धनराशि दी गई।
“शादी के बाद बढ़ी प्रताड़ना.”
शशि किरण सिंह ने बताया कि शादी के कुछ ही समय बाद उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। पैसे न लाने पर मारपीट की जाती थी और जान से मारने की धमकियां दी जाती थीं।
उन्होंने बताया कि 13 सितंबर 2025 को जेठानी की मृत्यु के बाद जेठ उदय प्रताप सिंह की नीयत और खराब हो गई।पीड़िता ने आरोप लगाया कि 25 सितंबर 2025 की सुबह जेठ ने उनके साथ जबरदस्ती की और 14 नवंबर 2025 को जेठ उदय प्रताप सिंह व ननदोई अमित निरंजन सिंह ने मिलकर उनके साथ गंभीर अश्लील हरकतें कीं। किसी तरह बचकर उन्होंने स्वयं को सुरक्षित किया।
“एफआईआर दर्ज, फिर भी धमकियां”
घटना के बाद शशि किरण सिंह ने थाना चिलुआताल में एफआईआर संख्या 0804 दर्ज कराई। उनका आरोप है कि एफआईआर के बाद भी आरोपी और अधिक आक्रामक हो गए।
14 दिसंबर 2025 को आरोपी उनके मायके पहुंचे और मुकदमा वापस न लेने पर हत्या की धमकी दी। इस संबंध में उन्होंने 18 दिसंबर 2025 को थाना गोला में भी लिखित सूचना दी।प्रेस वार्ता के दौरान शशि किरण सिंह ने कहा कि यदि उनके साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो इसके लिए अमित निरंजन सिंह, रवि प्रताप सिंह और उदय प्रताप सिंह जिम्मेदार होंगे।
उन्होंने स्वयं को असहाय बताते हुए प्रशासन से सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
पीड़िता ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से करबद्ध निवेदन किया कि दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाए, ताकि समाज में यह संदेश जाए कि प्रदेश में बेटियां सुरक्षित हैं। -

घर पहुंची पत्नी देखी फंदे से लटक रहा पति का शव मां, पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल
छत की कुंडी से लटकता मिला युवक का शव, शराब की लत ने उजाड़ दिया परिवार
ब्यूरो प्रभारी – संतोष कुमार त्रिपाठी खजनी गोरखपुर खजनी
थाना क्षेत्र के उनवल चौकी अंतर्गत नगर पंचायत उनवल के वार्ड नंबर छह में गुरुवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई, जब 38 वर्षीय युवक का शव घर के प्रथम तल पर छत की कुंडी से रस्सी के सहारे लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 6 निवासी राजकुमार (38) पुत्र राधे कसौधन के रूप में हुई है। बताया गया कि राजकुमार शराब का आदी था। शराब की लत के चलते उसने अपनी खेती की जमीन और घर बैनामा कर दिया था। इसके बाद वह पत्नी रीना और दो बच्चों के साथ वार्ड 6 में धर्मेंद्र गुप्ता के मकान में किराए पर रह रहा था। परिजनों के अनुसार, तीन दिन पूर्व शराब के नशे में राजकुमार का पत्नी से झगड़ा हुआ था। इस दौरान वह बच्चों के कपड़े समेटकर फूंकने जा रहा था, जिससे नाराज होकर पत्नी अपने दोनों बच्चों के साथ थाना सिकरीगंज क्षेत्र के बरपरवा मायके चली गई थी। पत्नी द्वारा लगातार फोन करने के बावजूद राजकुमार ने तीन दिनों तक कोई जवाब नहीं दिया। गुरुवार दोपहर करीब दो बजे पत्नी अपने भाई के साथ उनवल पहुंची। घर का दरवाजा अंदर से बंद मिला। पड़ोसियों की मदद से ताला तोड़ा गया। जैसे ही प्रथम तल पर पहुंचे, बगल के कमरे में राजकुमार का शव छत की कुंडी से लटकता मिला। यह देखते ही पत्नी दहाड़ मारकर रोने लगी। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना मिलते ही उनवल चौकी प्रभारी आदित्य उपाध्याय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मोहल्ले के लोगों की सहायता से रस्सी कटवाकर शव को नीचे उतरवाया और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को मर्चरी हाउस भेज दिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में शव करीब चार घंटे पुराना प्रतीत हो रहा है। बताया गया कि राजकुमार तीन भाइ और दो बहन थे जिसमें राजकुमार सबसे बड़ा था। उसके दो भाई पहले ही लापता हैं एक बहन की शादी हो चुकी है छोटी बहन अविवाहित हैं। मृतक की मां दूसरों के घरों में बर्तन मांजकर अपना और अविवाहित बेटी का गुजारा करती हैं। मृतक के दो छोटे बच्चे हैं—एक नौ वर्षीय बेटी और सात वर्षीय बेटा। घटना के बाद मां, पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
-

मौसम विभाग का उत्तर प्रदेश में अधिकांश जिलो में हाई अलर्ट!
मौसम विभाग का हाई अलर्ट
‼️मौसम विभाग ने बाराबंकी, लखनऊ, अयोध्या, सीतापुर, उन्नाव, बहराइच सहित पूरे अवध क्षेत्र और उत्तर प्रदेश में 20, 21 व 22 दिसंबर तक भीषण ठंड और घने कोहरे की चेतावनी जारी की है।प्रदेश के अधिकांश जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है‼️











