Category: न्यूज़
Your blog category
-

गोला क्षेत्र में मनाया गया अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन: पूर्व प्रधानमन्त्री को याद कर कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों पर चालने का संकल्प लिया।
ब्यूरो प्रभारी-वेद प्रकाश यादवगोलाबाजार। गोला क्षेत्र में भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और शैक्षणिक संस्थाओं द्वारा कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
नगर पंचायत गोला स्थित पार्टी कार्यालय में जिला कोषाध्यक्ष शत्रुघ्न कसौधन के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसकी शुरुआत अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलन से हुई।
वक्ताओं ने उनके जीवन, व्यक्तित्व और राष्ट्र के प्रति योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अटल जी का जीवन देशवासियों के लिए प्रेरणा स्रोत है। प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने देश को नई दिशा दी और राजनीति में सूचिता, संवेदनशीलता तथा दूरदर्शिता का परिचय दिया।
उपस्थित लोगों ने, अटल बिहारी वाजपेयी अमर रहे, के नारे लगाए और उनके आदर्शों पर चलाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में मिठाई वितरित की गई।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अनिल राजभर, डा राजेश जायसवाल, डा।देवानंद, ईमारान अंसारी, संजय , बाबलू सोनकर, उदय शंकर गुप्ता, मार्कण्डेय उमर, ब्रिजेन्द्र मालाकार, ऋषि शाहनी, अनिल और श्रवण गुप्ता सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। स्थानीय जन प्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता, समाजसेवी, शिक्षक और बड़ी संख्या में आम नागरिक भी कार्यक्रम में उपस्थित थे।
-

मन्नीपुर स्कूल में शिक्षक नदारद बच्चे दाई- रसोइया के हवाले: खंड शिक्षा अधिकारी ने।मानी चुक, जांच के आदेश दिए।
ब्यूरो प्रभारी-वेद प्रकाश यादव
गोलाबाजार। गोला क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय मन्नीपूर में 24 दिसाम्बार, मंगलवार को शिक्षा व्यवस्था में गंभीर लापरवाही सामने आई। सूबह करीब 11:15 बजे तक विद्यालय में कोई शिक्षक उपस्थित नहीं था। इस दौरान परिसर में केवल एक रसोइया, एक दाएँ और15 से 20 बच्चे मौजूद थे। मिड – डे मिल भी तैयार नहीं हो रहा था।
जानकारी के अनुसार, विद्यालय की इंचार्ज अध्यापिका बबिता राय बीएलओ ड्यूटी पर भी थी। सहायक अध्यापक अवकाश पर थे। शासकीय नियमानुसार, एक साथ सभी शिक्षकों का अवकाश पर जाना प्रतिबंधित है, लेकिन इस मामले में तीनों शिक्षक अनुपस्थित पाए गए।
शिक्षकों की अनुपस्थिति के संबंध में रसोइया। कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सकी। ग्रामीणों ने बताया कि बार- बार पूछने पर करीब 12 बजे दाई ने भी विद्यालय में ताला लगा दिया और चली गई। इस घटना ने बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
खण्ड शिक्षा अधिकारी( बीईओ) गोला ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में है। उन्होंने कहा कि संबंधित शिक्षकों को नोटिस जारी कर अस्पष्टीकरण मांगा जाएगा और पूरे प्रकरण की जानकारी बेसिक शिक्षा अधिकारी( बीएसए) को दी जा रही है। हालांकि,बीएलओ ड्यूटी पर तैनात प्रभारी के अलावा अन्य दोनों शिक्षकों की छुट्टी कैसे स्वीकृत हुई, इस पर बीईओ
कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए।वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद तिवारी, उपेन्द्र तिवारी, और अनुराग मिश्र, सहित ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय में ऐसी स्थिति अक्सर बनी रहती है। उन्होंने शिक्षा विभाग से तत्काल जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि बच्चों की सुरक्षा और शिक्षा सुनिश्चित की जा सके। प्रधानाचार्य बबिता राय ने बताया कि हम एस आई आर कार्य में हैं।
-

20 साल पुरानी सड़क बदहाल, जिम्मेदार मौन
नरहन बरहज ग्राम सभा के रामबारी मार्ग पर चलना बना जोखिम।
ब्यूरो प्रभारी-वेद प्रकाश यादव
गोलाबाजार।गोला तहसील क्षेत्र अंतर्गत नरहन बरहज ग्राम सभा के रामबारी मुख्य संपर्क मार्ग की स्थिति अत्यंत जर्जर हो चुकी है। अब सवाल यह है कि आखिर जिम्मेदार विभाग कब जागेगा और ग्रामीणों को सुरक्षित व सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराएगा।
लगभग बीस वर्ष पूर्व वर्ष 2003 में निर्मित यह सड़क लंबे समय से मरम्मत के अभाव में बदहाली का शिकार है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे, उखड़ी गिट्टियां और टूटे किनारे राहगीरों के लिए खतरा बना हुआ है। बरसात के दिनों में जलभराव की समस्या के कारण हालात और भी गंभीर हो जाते हैं। कीचड़ और पानी से भरे गड्ढों में दोपहिया वाहन अक्सर फिसल जाते हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण के बाद आज तक न तो इसकी नियमित मरम्मत कराई गई और न ही पुनर्निर्माण की कोई ठोस योजना बनाई गई। इस जर्जर मार्ग से स्कूली बच्चों, किसानों और मरीजों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। आपात स्थिति में एंबुलेंस सहित अन्य आवश्यक सेवाओं के वाहनों को भी आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार संबंधित विभागों और जनप्रतिनिधियों को शिकायत दी गई, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला।
—-
क्या कहते हैं प्रधान…
ग्राम प्रधान लाल मोहन ने बताया कि सड़क की बदहाल स्थिति से जिम्मेदार अधिकारियों और क्षेत्रीय विधायक को अवगत कराया गया है, बावजूद इसके अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि यह सड़क मात्र तीन मीटर चौड़ी है और वर्ष 2003 में निर्माण के बाद से आज तक मरम्मत की बाट जोह रही है। यदि समय रहते ध्यान दिया जाता तो यह सड़क कब की दुरुस्त हो चुकी होती।
——
क्या कहते हैं ग्रामीण…
ग्रामीण अरुण कुमार पांडेय, शिवमूरत, जवाहर, दयाशंकर, कौशल्या देवी, रामरूप, रूमाली देवी, ऊषा देवी चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही सड़क मरम्मत कार्य शुरू नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। -

खेलों से होता है जीवन का सर्वांगीण विकास :सीओ
एलपीएम पब्लिक स्कूल में आयोजित स्पोर्ट मीट का दूसरा दिन
ब्यूरो प्रभारी-वेद प्रकाश यादव
गोलाबाजार।उपनगर गोला स्थित एलपीएम पब्लिक स्कूल में चल रहे तीन दिवसीय दिवसीय वार्षिक खेल उत्सव सीजन थ्री के दूसरे दिन के खेल का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी दरवेश कुमार तथा विशिष्ट अतिथि थाना प्रभारी राहुल शुक्ला व खंड शिक्षाधिकारी उदय शंकर राय के दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ।
विद्यालय के छात्रों द्वारा सरस्वती वंदना,स्वागत गीत तथा नृत्य प्रस्तुत करके मुख्य अतिथियों का स्वागत किया गया। छात्र-छात्राओं द्वारा विद्यालय की बैण्ड टुकड़ी के साथ अपने हाउस रेड,ग्रीन,येलो व ब्लू का परिचय मार्च पास्ट करते हुए दिया ।
कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित करते हुए क्षेत्राधिकारी ने कहा कि हमारे जीवन में खेलकूद का काफी महत्व है विद्यालय स्तर से छात्रों के आगे बढ़ाने की प्रवृत्ति खेल भावना से ही आती है।विशिष्ट अतिथि थाना प्रभारी, खंड शिक्षाधिकारी व संस्था के संरक्षक गिरधारी लाल स्वर्णकार ने कहा कि किताबी ज्ञान के साथ-साथ खेल जैसी गतिविधियों में हिस्सा लेना चाहिए जिससे नैसर्गिक विकास संभव है। प्रबंधक भागीरथी प्रसाद स्वर्णकार ने खेल महत्व के बारे बताते हुए कहा कि खेल जीवन का अनिवार्य अंग जिससे सर्वांगिण विकास होता है। प्रबंध निदेशक अमरनाथ वर्मा ने कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग है छोटे बच्चों द्वारा पूर्ण समर्पण, लीनता और सद्भावना के साथ खेल प्रदर्शन का यह क्षण आत्म विभोर कर देने वाला है। विद्यालय की प्रधानाचार्या एकता वर्मा व रेवरेण्ट डी के सिंह ने सभी अतिथियों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन किया।दूसरे दिन के खेल उत्सव में जूनियर वर्ग की छात्र छात्राओं के विविध खेल कबड्डी,100 मी. रेस 200 मी० रेस, बैलेन्स रेस, थ्रेड एण्ड निडल रेस, खो-खो, बैडमिटन, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, लाँग जम्प के अतिरिक्त चेस, टेबल टेनिस, कैरम तथा लूड़ो स्किपिंग जैसी विविध इनडोर आउटडोर खेल का आयोजन किया गया।संचालन मनीष यादव व दुर्गेश धर दुबे ने किया
इस अवसर पर विद्यालय समन्वयक मनीष यादव,सह समन्वयक अनूप सिंह,अब्दुल राशिद खान,मनीष पाण्डेय, करुणेश पाण्डेय, आलोक शुक्ला, अमरेन्द्र प्रताप सिंह गगनदीप आदि उपस्थित रहे। -

गोला में शिक्षक संकुल बैठक: शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने और विद्यालयों को निपुण बनाने पर जोर।
ब्यूरो प्रभारी-वेद प्रकाश यादव
गोलाबाजार।गोला विकासखंड के कोडार उर्फ भगोर स्थित नवीन विद्यालय में मंगलवार को शिक्षक संकुल की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने और विभागीय कार्यों को शीघ्र पूरा करने पर जोर दिया गया। खंड शिक्षा अधिकारी गोला उदय शंकर राय ने माँ सरस्वती। के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर बैठक का शुभारंभ किया।
खंड शिक्षा अधिकारी उदय शंकर राय ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी शिक्षक निर्धारित समय सीमा में अपने विद्यालयों को निपुण बनाने के लिए।गंभीरता से कार्य करे। उन्होंने निपूर्ण लक्ष्य ऐप पर नियमित।आकलन, निपुण विद्यालय बनाने की कार्ययोजना के प्रभारी क्रियान्वयन, टीएलएम ( शिक्षण- आदिगम सामग्री) के प्रयोग और वेस्ट प्रैक्टिस अपनाने पर विशेष बल दिया।
राय ने रीमेडियल शिक्षण की रणनीतियों को अपनाने, विद्यालयों में टीम भावना के साथ कार्य करने पाँच पॉइंट टूलकिट और ग्रो फ्रेमवर्क का उपयोग करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी शिक्षकों से अन्य विभागीय कार्यों को भी शीघ्रता से पूर्ण करने को कहा।
बैठक के दौरान शिक्षक नेता और शिक्षक संकुल हरे कृष्ण दुबे ने अपार आईडी निर्माण में आ रही व्यवहारीक समस्याओं को उठाया। राज्य परियोजना द्वारा निर्धारित एजेंडे के अनुसार, विद्यालयों में आ रही विभिन्न समस्याओं और उनके समाधान पर शिक्षकों के साथ विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक का संचालन नोडल शिक्षक मनीष पाठक ने किया। अंत में आयोजक प्रधानाध्यापक रवींद्र नाथ यादव ने सभी उपास्थित लोगों के प्राति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर शिक्षक रमेश मिश्र, विनोद सिंह, राम नयन शुक्ल, आराधना श्रीवास्तव, उपेंद्र यादव, सुशील दुबे, सीपी शर्मा, राजेंद्र कुमार, संगीता, रत्ना यादव, राजेश कुमार, राजन यादव, आंगनवाड़ी सहायिका सुनीता देवी, चंद्रकला, रसोइया रानी, मंजु, सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
-

नगर निगम सदन हाल में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की व्यापक समीक्षा बैठक, डीएम दीपक मीणा ने जनप्रतिनिधियों को बनाया अभियान का सहभागी।
गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे:-
गोरखपुर। गोरखपुर नगर निगम के सदन हाल में प्रधानमंत्री पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, जन-जागरूकता एवं प्रगति की विस्तृत समीक्षा बैठक जिलाधिकारी दीपक मीणा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में नगर निगम के सभी पार्षद, अधिकृत वेंडर, नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी, यूपी नेडा, डूडा तथा संबंधित विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक का उद्देश्य शहरी क्षेत्र में सोलर रूफटॉप स्थापना की रफ्तार तेज करना और आम नागरिकों को योजना के अधिकतम लाभ से जोड़ना रहा।

“पार्षद बनें योजना के ब्रांड एंबेसडर”
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी दीपक मीणा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना केवल एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि ऊर्जा आत्मनिर्भरता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में जनआंदोलन है। उन्होंने सभी पार्षदों से अपील की कि वे सबसे पहले अपने-अपने घरों पर सोलर रूफटॉप लगवाकर उदाहरण प्रस्तुत करें और इसके बाद अपने वार्डों, मोहल्लों और कॉलोनियों में लोगों को प्रेरित करें।
डीएम ने कहा कि जब जनप्रतिनिधि स्वयं आगे बढ़कर योजना को अपनाएंगे तो जनता का विश्वास और सहभागिता स्वतः बढ़ेगी। उन्होंने पार्षदों से कहा कि वे नागरिकों को यह समझाएं कि सोलर रूफटॉप से न केवल बिजली बिल में भारी राहत मिलती है, बल्कि भविष्य में बढ़ती बिजली दरों से भी सुरक्षा मिलती है।
योजनाबद्ध प्रचार-प्रसार के निर्देश जिलाधिकारी ने नगर निगम और यूपी नेडा के अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजना का डोर-टू-डोर प्रचार, वार्ड स्तर पर जागरूकता शिविर, कॉलोनियों में कैंप, डिजिटल मीडिया, बैनर, पोस्टर और सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचार किया जाए। उन्होंने कहा कि आवेदन प्रक्रिया, सब्सिडी की जानकारी और वेंडर चयन से संबंधित भ्रांतियों को दूर करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि अधिकृत वेंडर गुणवत्ता से कोई समझौता न करें और सोलर रूफटॉप स्थापना की समय-सीमा का कड़ाई से पालन करें। शिकायत निवारण प्रणाली को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया।
“नगर निगम की सक्रिय भूमिका”
बैठक में नगर आयुक्त गौरव सिंह ने बताया कि नगर निगम द्वारा योजना के प्रचार-प्रसार के लिए आईटी टीम, फील्ड स्टाफ और वार्ड स्तर पर कर्मचारियों को लगाया गया है। नगर निगम की ओर से गृहकर में 15 प्रतिशत की छूट जैसी सुविधाओं की जानकारी नागरिकों तक पहुंचाई जा रही है।
अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार ने कहा कि नगर निगम का लक्ष्य है कि प्रत्येक वार्ड में अधिकतम घरों पर सोलर रूफटॉप लगे, जिससे गोरखपुर को ऊर्जा के क्षेत्र में मॉडल शहर बनाया जा सके।
बैठक में उप सभापति पवन त्रिपाठी ने भी योजना को जनहितकारी बताते हुए पार्षदों से इसे जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
जिले में योजना की प्रगति की विस्तृत समीक्षा
बैठक में प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार दिनांक 22 दिसंबर 2025 तक गोरखपुर जिले में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत कुल 34,088 पंजीकरण किए जा चुके हैं।
इनमें-9,708 आवेदन फीज़िबिलिटी के स्तर तक पहुंचे
12,264 मामलों में वेंडर चयन पूर्ण हुआ
6,109 घरों पर सोलर रूफटॉप स्थापना की जा चुकी है
दिसंबर माह के लिए निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष लगभग 48 प्रतिशत से अधिक प्रगति दर्ज की गई है।
22 दिसंबर 2025 की दैनिक प्रगति रिपोर्ट के अनुसार गोरखपुर में एक ही दिन में 43 फीज़िबिलिटी, 33 वेंडर चयन और 21 इंस्टॉलेशन किए गए, जिसे प्रशासन ने संतोषजनक बताया।
योजना के आर्थिक और पर्यावरणीय लाभ
बैठक में अधिकारियों ने योजना के लाभों को विस्तार से रेखांकित किया—*प्रत्येक लाभार्थी को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली केंद्र सरकार द्वारा*
1 किलोवाट पर 30,000
2 किलोवाट पर 60,000
3 से 10 किलोवाट तक अधिकतम 78,000 अनुदान
राज्य सरकार द्वारा अतिरिक्त अनुदान, जिससे 3 किलोवाट तक कुल सब्सिडी 1,08,000 तक सोलर प्लांट की अनुमानित लागत लगभग ₹65,000 प्रति किलोवाट सोलर पैनलों की कार्य क्षमता लगभग 25 वर्ष
मात्र 7 प्रतिशत ब्याज दर पर बैंक ऋण 1800 रुपये मासिक ईएमआई में 3 किलोवाट सोलर प्लांट लगाने की सुविधा प्लांट कमीशनिंग के बाद डीबीटी के माध्यम से सीधे खाते में सब्सिडी बिजली बिल में दो तिहाई तक की बचत अतिरिक्त बिजली उत्पादन होने पर नेट मीटरिंग के जरिए बिजली विभाग को बिजली बेचकर अतिरिक्त आय
शीघ्र आवेदन करने की अपील
जिलाधिकारी दीपक मीणा ने नागरिकों से अपील की कि वे इस योजना का शीघ्र लाभ उठाएं और https://pmsuryaghar-gov-in/ पोर्टल पर आवेदन करें। उन्होंने कहा कि यह योजना न केवल आर्थिक रूप से लाभकारी है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ा कदम है।
अंत में डीएम ने कहा कि प्रशासन, नगर निगम, जनप्रतिनिधि और आम जनता मिलकर यदि इस योजना को सफल बनाते हैं, तो गोरखपुर जल्द ही हरित ऊर्जा और सोलर रूफटॉप मॉडल शहर के रूप में अपनी पहचान ।
-

अधिक संख्या में पहुंच कार्यक्रम को सफल बनाएं- कमलेश पासवान
ब्यूरो प्रभारी-वेद प्रकाश यादव
गोलाबाजार।गोला कस्बा स्थित सुंदरम लान में मंगलवार को ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई तथा आगामी पचीस दिसंबर को चौरीचौरा में आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई।
कार्यकर्ताओं को निर्देश देते हुए मंत्री ने कहा कि आगामी पच्चीस दिसंबर को चौरीचौरा में सांसद खेल महोत्सव, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई व बिजली पासी की जयंती को धूमधाम से मनाने के लिए अधिक संख्या में पहुंचे तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान प्रदान करें। इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष शत्रुघ्न कसौधन, नित्यानंद मिश्रा, मायाशंकर शुक्ल, श्यामनरायण दूबे, सरोज रंजन शुक्ला, रतन प्रकाश दुबे, विनोद तिवारी, संदीप सोनकर,अजय राजभर, विजेन्द्र तिवारी, देवेश निषाद, सन्तोष तिवारी, अमीत चन्द पाण्डेय, अमर मणि त्रिपाठी, योगेन्द्र सिंह, ऋषि साहनी, इमरान अंसारी, बबलू सोनकर, नवनीत राय, उमेश यादव, कमल गुप्ता, गुड्डू सोनकर, जयशंकर तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे।



ब्यूरो प्रभारी-वेद प्रकाश यादव








