मन्नीपुर स्कूल में शिक्षक नदारद बच्चे दाई- रसोइया के हवाले: खंड शिक्षा अधिकारी ने।मानी चुक, जांच के आदेश दिए।

ब्यूरो प्रभारी-वेद प्रकाश यादव

गोलाबाजार। गोला क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय मन्नीपूर में 24 दिसाम्बार, मंगलवार को शिक्षा व्यवस्था में गंभीर लापरवाही सामने आई। सूबह करीब 11:15 बजे तक विद्यालय में कोई शिक्षक उपस्थित नहीं था। इस दौरान परिसर में केवल एक रसोइया, एक दाएँ और15 से 20 बच्चे मौजूद थे। मिड – डे मिल भी तैयार नहीं हो रहा था।

जानकारी के अनुसार, विद्यालय की इंचार्ज अध्यापिका बबिता राय बीएलओ ड्यूटी पर भी थी। सहायक अध्यापक अवकाश पर थे। शासकीय नियमानुसार, एक साथ सभी शिक्षकों का अवकाश पर जाना प्रतिबंधित है, लेकिन इस मामले में तीनों शिक्षक अनुपस्थित पाए गए।

शिक्षकों की अनुपस्थिति के संबंध में रसोइया। कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सकी। ग्रामीणों ने बताया कि बार- बार पूछने पर करीब 12 बजे दाई ने भी विद्यालय में ताला लगा दिया और चली गई। इस घटना ने बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
खण्ड शिक्षा अधिकारी( बीईओ) गोला ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में है। उन्होंने कहा कि संबंधित शिक्षकों को नोटिस जारी कर अस्पष्टीकरण मांगा जाएगा और पूरे प्रकरण की जानकारी बेसिक शिक्षा अधिकारी( बीएसए) को दी जा रही है। हालांकि,बीएलओ ड्यूटी पर तैनात प्रभारी के अलावा अन्य दोनों शिक्षकों की छुट्टी कैसे स्वीकृत हुई, इस पर बीईओ
कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए।

वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद तिवारी, उपेन्द्र तिवारी, और अनुराग मिश्र, सहित ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय में ऐसी स्थिति अक्सर बनी रहती है। उन्होंने शिक्षा विभाग से तत्काल जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि बच्चों की सुरक्षा और शिक्षा सुनिश्चित की जा सके। प्रधानाचार्य बबिता राय ने बताया कि हम एस आई आर कार्य में हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *