Category: न्यूज़
Your blog category
-
बीआरसी गोला पर सम्पन्न हुआ तृतीय पैरेंट्स काउंसिलिंग
ब्यूरो प्रभारी-वेद प्रकाश यादव
गोलाबाजार।ब्लॉक संसाधन केंद्र गोला पर बुधवार को तृतीय पैरेंट्स काउंसिलिंग कार्यक्रम खंड शिक्षा अधिकारी उदय शंकर राय की देख रेख में संपन्न हुआ जिसमें दर्जनों अभिभावकों ने प्रतिभाग किया। ____अभिभावकों को संबोधित करते हुए रिसोर्स पर्सन रामलाल ने कहा कि दिव्यांगता से लड़ते हुए स्विंग के अनुभव को साझा करना आवश्यक होता है। दुर्गा ने बताया कि दिव्यांगता भी एक चुनौती है। हमें इसे बड़ा नहीं मानना चाहिए। इस अवसर पर स्पेशल एजूकेटर देवी प्रसाद,नेहा सिंह,रामविलास यादव,प्रदीप मिश्रा,संतोष यादव,आशुतोष आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे। -

नकौडी़ गांव में जरूरतमंदों में समाजसेवी गुड्डू सिंह ने बांटा कम्बल, बेलघाट क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों में बांटा पांच हजार कम्बल
गोरखपुर। विकास खण्ड बेलघाट के ग्राम पंचायत नकौडी़ निवासी समाजसेवी गुड्डू सिंह ने कड़ाके की ठंड से बचाव के लिए अपने गांव के जरूरतमंद लोगों में एक हजार कम्बल का वितरण किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विकास अधिकारी सतीश सिंह और जिला मनरेगा अधिकारी रघुनाथ सिंह, डीपीआरओ निखिलेश प्रताप सिंह, सहित जिले के तमाम आल्हा अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

गुड्डू सिंह ने बताया कि पिछले एक सप्ताह के दौरान क्षेत्र में भीषण कुहरा और कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इस ठंड ने आम जनमानस पर काफी प्रभाव डाला है। इस ठंड से गांव की गरीब जनता काफी प्रभावित है। लोग ठंड से कांप रहे हैं। इस कड़ाके की ठंड को देखते हुए अपने गांव के लोगों को ठंड से बचाने के लिए नकौडी़, पिपरी, देहरा टिकट, अलावलपुर, बेलघाट, सोमवार , त्रिलोकपुर, कुई बाजार, बारी गांव लालपुर ढकवा बाजार देवरा बाजार गांव के स्थानों पर रहने वाले जरूरतमंद ग्रामीणों के बीच एक हजार कम्बल का वितरण किया।
इसअवसर पर विश्वजीत सिंह ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी , बलवंत सिंह ग्रामप्रधान, सहायक पंचायत रामगोपाल त्रिपाठी, सचिव गढ़ आकाशदीप, प्रदीप यादव सहित तमाम लोग शामिल रहे।
-

पूर्वी चम्पारण में ठंड के कारण स्कूल बंद, 3 जनवरी तक शैक्षणिक गतिविधियाँ स्थगित
संवाददाता: अनुनय कुमार उपाध्याय,पत्रकार ( निष्पक्ष टुडे )।
मोतिहारी, 31 दिसंबर। पूर्वी चम्पारण जिले में ठंड और शीत लहर के कारण जिलाधिकारी ने 1 जनवरी से 3 जनवरी 2026 तक सभी सरकारी और निजी विद्यालयों (प्री-स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र सहित) और कोचिंग संस्थानों में 12वीं कक्षा तक के शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया है।
जिलाधिकारी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है, ताकि बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के हितों की रक्षा की जा सके।
इस आदेश के तहत अरेराज, गोविंदगंज, मलाही, संग्रामपुर, पहाड़पुर और अन्य सभी थानों के अंतर्गत आने वाले विद्यालयों में 1 जनवरी से 3 जनवरी तक शैक्षणिक गतिविधियाँ स्थगित रहेंगी।
-
पुण्यतिथि पर पौधरोपण,श्रद्धांजलि
ब्यूरो प्रभारी-वेद प्रकाश यादवगोलाबाजार।किसी की स्मृति को जीवंत तभी रख सकते हैं,जब उसे सामाजिक सरोकार से जोड़ा जाय।युवा भाजपा नेता सूरज कुमार पाण्डेय ने अपने पिता की स्मृति में पौधरोपण कर पुनीत कार्य किया है।
उक्त बातें उपनगर गोला के चिकनिया निवासी श्री पाण्डेय ने अपने पिता स्व राजकुमार ऊर्फ मन्जू पाण्डेय की छठीं पुण्यतिथि पर उनकी स्मृति में पौधरोपण के उपरांत लोगों को संबोधित करते हुए कहीं।
इस दौरान शान्ति देवी,अंजली, रवि पाण्डेय,कार्तिक आदि मौजूद थे। -

हिंदू सम्मेलन के जनजागरण हेतु गोला में निकाली गई भव्य बाइक रैली
ब्यूरो प्रभारी-वेद प्रकाश यादवगोलाबाजार।हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति के तत्वावधान में आगामी 3 जनवरी 2026 को वीएसएवी इंटर कॉलेज के सामने खेल मैदान में आयोजित होने वाले भव्य हिंदू सम्मेलन के जनजागरण एवं प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से मंगलवार को नगर में एक विशाल बाईक रैली निकाली गई।
बाइक रैली का शुभारंभ वीएसएवी इंटर कॉलेज के सामने स्थित खेल मैदान से हुआ। रैली में शामिल कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने भारत माता की जय, जय श्री राम एवं वंदे मातरम के गगनभेदी नारों के साथ नगर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण किया, जिससे संपूर्ण क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में गूंज उठा। आयोजन समिति द्वारा निकाली गई इस बाइक यात्रा का मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज को एकजुट करना तथा अधिक से अधिक संख्या में लोगों को आगामी वृहद हिंदू सम्मेलन में सहभागिता के लिए प्रेरित करना रहा। रैली के माध्यम से लोगों को यह संदेश दिया गया कि वे सम्मेलन में पहुंचकर हिंदू संस्कृति, सभ्यता एवं जीवन पद्धति के मूल तत्वों को जानें और आत्मसात करें। आयोजन समिति ने जानकारी देते हुए बताया कि हिंदू सम्मेलन को भव्य और ऐतिहासिक स्वरूप देने के लिए लगातार जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 2 जनवरी को कलश यात्रा के साथ सम्मेलन स्थल पर विधिवत भूमि पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
वहीं 3 जनवरी 2026 को आयोजित होने वाले हिंदू सम्मेलन में अयोध्या स्थित श्री हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे, जबकि रंगमहल, अयोध्या के पीठाधीश्वर श्री रामशरण दास जी महाराज मुख्य अतिथि के रूप में सम्मेलन की शोभा बढ़ाएंगे।
आयोजन समिति ने नगरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रमों में सहभागिता कर हिंदू सम्मेलन को सफल बनाएं।
इस दौरान मनोज कुमार उमर वैश्य,शत्रुघ्न कसौधन,अखिलेश तिवारी,पंकज गुप्ता, ठाकुर मुनील सिंह,अखिलेश ऊर्फ नन्हे दूबे,सूरज पाण्डेय,ऋषि साहनी,आकाश, दीपक,आलोक पाण्डेय,प्रवीण दूबे,डा देवानंद,विवेक आदि मौजूद रहे। -

नेपाल में अर्घा खांची सीमेंट का ‘उन्नति उत्सव’
संवाददाता:अरविंद कुमार
नौतनवा : अर्घा खांची सीमेंट (उन्नति उत्सव) के तत्वावधान में नेपाल के एक होटल में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तर प्रदेश के 30 जिलों और पूरे बिहार प्रदेश में सीमेंट की बिक्री से जुड़े डीलर्स के योगदान को सम्मानित करना और उन्हें नई तकनीक व उत्पाद गुणवत्ता से अवगत कराना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
कार्यक्रम में अर्घा खांची सीमेंट के निदेशक गौरव अग्रवाल और मनोज केडिया ने कहा कि कंपनी गुणवत्ता और भरोसे को प्राथमिकता देते हुए आधुनिक तकनीक से उच्चतम स्तर की सीमेंट का उत्पादन कर रही है। जनरल मैनेजर उद्धव कार्की ने फैक्ट्री में अपनाई जा रही उन्नत निर्माण प्रक्रिया और गुणवत्ता नियंत्रण की जानकारी दी। चीफ फाइनेंस ऑफिसर राजू पौडेल ने कंपनी की पारदर्शी कार्यप्रणाली पर प्रकाश डाला।
डायरेक्टर द्वारा टाप परफॉर्मर अवार्ड के तहत प्रथम पुरस्कार शिव शंकर (भवानी एंटरप्राइजेज, महराजगंज), द्वितीय सोहन अग्रहरि (अग्रहरि ट्रेडिंग कंपनी) और तृतीय उज्ज्वल मेहता (मेहता एक्जिम, बिहार) को प्रदान किया गया। ब्रांड मैनेजर इंडिया वैभव दुबे को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। वहीं बेस्ट एम्प्लॉई अवार्ड विशाल पांडेय, आलोक त्रिपाठी और रवि रंजन को मिला।
कार्यक्रम का संचालन संजना मिश्रा ने किया। नेपाल पहुंचे डीलर्स के स्वजनों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया तथा उन्हें लुंबिनी स्थित मायादेवी मंदिर और बुटवल के कामाख्या मंदिर के दर्शन भी कराए गए। कस्टमर रिप्रेजेंटेटिव संतोष जायसवाल और सेल्स हेड संदीप सिंह सहित बड़ी संख्या में डीलर्स उपस्थित रहे।
-

आज का राशिफल 30.12.2025
ज्योतिष डेस्क निष्पक्ष टुडे :-
“🐏मेष राशिफल”
आज आप पूरा दिन थोड़े से भावुक रहेंगे ǀआप जो भी करेंगे पूरे मन से करेंगे और इसीलिए आपको सफलता जरुर मिलेगीǀआप पिछले कुछ समय से किसी महत्वपूर्ण मुद्दे को टाल रहें हैं लेकिन आज इस मुद्दे को प्राथमिकता के आधार पर रखकर सुलझाने के लिए बहुत अच्छा दिन है ǀ“🐂वृषभ राशिफल”
बहुत से अच्छे मौके आपका इन्तजार कर रहे हैं लेकिन आपको उनके लिए पूरे तौर पर समर्पित कोशिशें करनी होंगी,जोकि इस समय आपके लिए कुछ मुश्किल लग रहा है ǀ किसी ख़ास निजी समारोह के लिए इन मौकों को रोके रखना आपके लिए सही है ǀ आप साधारणतया बहुत अच्छे हैं और इसीलिए आपके दोस्त आपसे लगाव रखते हैं ǀ“👫मिथुन राशिफल”
आज आप किसी भी ,अच्छे-बुरे तरीके से अपना लक्ष्य पा लेने के मूड में हैं ǀ काफी समय तक हाशिये पर रहने के बाद आपको आज अपने ग्रहों की बदौलत काफी आत्मविश्वास का अनुभव होगा ǀ आप अपनी मानसिक प्रवृति के आधार पर फैसले ले सकते हैं,यकीन मानिए वे सही ही साबित होंगें ǀ“🦀कर्क राशिफल”
आज आप अधिकार जताने के मूड में हैं ǀ आप सबसे आगे रहकर अपना अधिकार जताना चाहते हैं ǀ इस बारे में सावधान रहें कि आपको अभिमानी न समझा जाए ǀ आप न चाहते हुए भी किसी को परेशान कर सकते हैं ǀ अगर आपको लगता भी है कि आप सब जानते हैं और सबसे बेहतर कर सकते हैं तब भी कार्य में औरों का सहयोग लेने की कोशिश करें ǀ“🐅सिंह राशिफल”
आज आप आवेगी मूड में हैं ,किसी भी काम के बारे में भली प्रकार सोचे बिना ही करने दौड़ पड़ेंगे जिसके कारण आपको कार्यस्थल पर और पारिवारिक जीवन में भी दिक्कतें आ सकती हैं ǀ हालाँकि इस समय ऐसा कर पाना थोडा मुश्किल है , लेकिन मन को शांत रखें ǀआपके सामने कई अवसर एक साथ आयेंगे,आपको सोच समझकर उनमें से चुनना है ǀ“🙍♀️कन्या राशिफल”
भौतिक सुविधाओं की ओर ध्यान देने के लिए यह काफी अच्छा समय है ǀ अपने सामाजिक जीवन का आनंद उठायें और ऐसे दोस्तों और परिचितों से भी बात करें जिनके सम्पर्क में आप लम्बे समय से नही रहे हैं ǀ आज अपने जाग्रति स्तर में भी बदलाव महसूस करेंगे,जो आपको अचानक ही अनुभव होगा ǀ इस समय अपने मन की बात सुनना ही उचित होगा।“⚖️तुला राशिफल”
आप आज सृजनात्मक महसूस करेंगे और बहुत सारे कामों के लिए खुद को तैयार पायेंगे ǀ हालंकि आपको यह वास्तविक भय रहेगा कि दूसरे क्या सोचेंगे और कहेंगे ? आपको यह समझना है कि सही नजरिये से आधा काम तो बिना किये ही हो जाता है ǀ यद्यपि सृजनात्मक और ऊर्जापूर्ण रहने के बावजूद आपका आत्मविश्वास आज साथ नही देगा ǀ“🦂वृश्चिक राशिफल”
इस बात की सम्भावना है कि कोई आपके आसपास आपके विचार चुराकर आने करियर में प्रगति करना चाहता है ǀइसीलिए किसी से बात करते हुए सावधान रहें ǀआपको इस समय बड़ी गंभीरता से अपने हित के बारे में सोचना है ǀअपने लम्बे सहकर्मी रह चुके लोगों के साथ भी अपनी जानकारियां साझी न करें ǀ इस दौरान धीरज से काम लेंगे तो जल्दी ही अपने शुभचिंतकों को भी पहचान जायेंगे ǀ“🏹धनु राशिफल”
आज कोई अप्रत्याशित और काफी दबाव वाला काम मिलेगा लेकिन आप चिंता ना करें,आप आसानी से ओइसे पूरा कर लेंगे और आपको सबकी प्रशंसा भी मिलेगी ǀ ऐसा हो सकता है कि घर पर अचानक बहुत सारे मेहमान आ जाएँ या बॉस आपको अंतिम समय पर कोई महत्वपूर्ण काम सौंप दें ǀ स्थिति चाहे जो हो,आप बहुत अच्छे से संभल लेंगे ǀ“🐊मकर राशिफल”
आपके दिमाग में आज कोई अद्भुत विचार आएगा और आपको इसे हाथोहाथ केवल इसीलिए रद्द नही क्र देना चाहिए क्योंकि आपको इसका हो पाना मुश्किल लग रहा है ǀ आज बड़ा सोचने और ऊँचाइयों को छूने का दिन है ǀ ऐसा करने के लिए आपको बाधाओं की सूची बनाकर अच्छी योजना बनानी अहि और आप पायेंगे कि परेशानियों से खुद-ब-खुद समाधान नजर आने लगेंगे ǀ“🧉कुंभ राशिफल”
आज आप अनुभव करेंगे कि आप सामान्य से कुछ अधिक बोल रहे हैं ǀ आप पिछले कुछ समय से चालाकी भरा व्यवहार कर रहे हैं लेकिन आज आप इससे खुद ही परेशानी अनुभव करेंगे ǀ आज आप वह सच्चाई नही उगलना चाहते जो शायद कईयों को अच्छी नही लगेगी ǀ आज के लिए किसी एकान्त कार्यकलाप की योजना बनाएं ,क्योंकि आज आप शायद दूसरों को अच्छा लगने वाला व्यवहार ना कर पायें ǀ“🐟कुंभ राशिफल”
आज आप अनुभव करेंगे कि आप सामान्य से कुछ अधिक बोल रहे हैं ǀ आप पिछले कुछ समय से चालाकी भरा व्यवहार कर रहे हैं लेकिन आज आप इससे खुद ही परेशानी अनुभव करेंगे ǀ आज आप वह सच्चाई नही उगलना चाहते जो शायद कईयों को अच्छी नही लगेगी ǀ आज के लिए किसी एकान्त कार्यकलाप की योजना बनाएं ,क्योंकि आज आप शायद दूसरों को अच्छा लगने वाला व्यवहार ना कर पायें ǀ -

बुढ़िया बारी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दिवंगत सुशील कुमार यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया
सूर्य प्रकाश ओझा
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरखनाथ पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ आज गोरखपुर के बुढ़िया बारी स्थित उत्तर प्रदेश कबड्डी संघ के उपाध्यक्ष एवं पूर्वोत्तर रेलवे के सेवानिवृत्त चीफ टीटीआई स्व. सुशील कुमार यादव के पैतृक आवास पहुंचे। मुख्यमंत्री ने दिवंगत सुशील यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिवारजनों से भेंट कर इस असहनीय दुःख की घड़ी में ढांढस बंधाया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परिजनों से आत्मीय बातचीत करते हुए कहा कि सुशील कुमार यादव का आकस्मिक निधन न केवल उनके परिवार, बल्कि खेल जगत, समाज और गोरखपुर जनपद के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि कबड्डी के क्षेत्र में सुशील यादव का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने अपने जीवन में अनुशासन, परिश्रम और समर्पण के साथ खेल एवं समाज की सेवा की, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिवार को इस गहन दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार शोक संतप्त परिवार के साथ हर संभव सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहेगी।
मुख्यमंत्री के आगमन से परिवारजनों को गहरा संबल मिला। उनके साथ क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, समाजसेवी, खेल जगत से जुड़े लोग एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत सुशील कुमार यादव के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
उल्लेखनीय है कि सुशील कुमार यादव गोरखनाथ मंदिर से पीढ़ियों से जुड़े प्रतिष्ठित परिवार से थे। ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ जी महाराज, ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ जी महाराज तथा वर्तमान पीठाधीश्वर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का इस परिवार पर सदैव आशीर्वाद रहा है। इसी पारिवारिक और आत्मीय संबंध के चलते मुख्यमंत्री स्वयं शोक संवेदना व्यक्त करने बुढ़िया बारी पहुंचे।
मुख्यमंत्री की यह संवेदनशील उपस्थिति क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही और लोगों ने इसे मानवीय संवेदना व सामाजिक सरोकार का प्रतीक बताया।
ब्यूरो प्रभारी-वेद प्रकाश यादव
गोलाबाजार।ब्लॉक संसाधन केंद्र गोला पर बुधवार को तृतीय पैरेंट्स काउंसिलिंग कार्यक्रम खंड शिक्षा अधिकारी उदय शंकर राय की देख रेख में संपन्न हुआ जिसमें दर्जनों अभिभावकों ने प्रतिभाग किया। ____अभिभावकों को संबोधित करते हुए रिसोर्स पर्सन रामलाल ने कहा कि दिव्यांगता से लड़ते हुए स्विंग के अनुभव को साझा करना आवश्यक होता है। दुर्गा ने बताया कि दिव्यांगता भी एक चुनौती है। हमें इसे बड़ा नहीं मानना चाहिए। इस अवसर पर स्पेशल एजूकेटर देवी प्रसाद,नेहा सिंह,रामविलास यादव,प्रदीप मिश्रा,संतोष यादव,आशुतोष आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे।



ब्यूरो प्रभारी-वेद प्रकाश यादव
ब्यूरो प्रभारी-वेद प्रकाश यादव


