Category: न्यूज़

Your blog category

  • वर्ष की परंपरा को निभाते राजेश त्रिपाठी मित्र मंडली, की वार्षिक बैठक।

    वर्ष की परंपरा को निभाते राजेश त्रिपाठी मित्र मंडली, की वार्षिक बैठक।

    वेद प्रकाश यादव (ब्यूरो गोला बाजार)

    जनता के हर सुख दुःख पर नजर:राजेश त्रिपाठी

    गोला बाजार। गोला तहसील के रामपुर गड़री मे वर्ष की परंपरा को निभाते हुए चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी मित्र मंडली की वार्षिक बैठक शुक्रवार को प्रधान प्रतिनिधि हरे कृष्ण दुबे के नेतृत्व में गरिमामय वातावरण में आयोजित की गई। बैठक में समाज के सभी वर्गों के लोगों की सक्रिय सहभागिता रही। विधायक राजेश त्रिपाठी ने अपने मित्र मंडली के सभी साथियो को माल्यार्पण कर स्वागत किया।

    उन्होंने कहा कि मेरे मित्र ही असली ताकत है। उनका सम्मान हर हाल में होना चाहिए।आगे उन्होंने कहा जिस मंत्री पद के लिए लोग दीवाने होते उसे मैंने ठोकर मार दी,मुक्तिपथ ही मेरी पहचान है।

     

    आयोजित बैठक में विभिन्न वर्गों और आसपास के दर्जनों गांवों से समाज बंधुओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

    बैठक में समाज की एकता, आपसी सहयोग, सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन और भविष्य की सामाजिक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई।वक्ताओं ने समाज को संगठित रखने और युवाओं को सामाजिक कार्यों से जोड़ने पर विशेष जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन आचार्य वेद प्रकाश त्रिपाठी ने किया।कार्यक्रम के समापन प्रशान्त शाही ने किया।

     

    सह संयोजक-बनवारी लाल      पुर्व प्रधानाचार्य रमाकांत चौबे  पुर्वप्रधान रामनेवास यादव,  रामबचन यादव,   आनंद दुबे,रामपियारे मौर्य,  सुरेश मौर्य

    महा मंत्री
    दिपक सिंह, पंकज पांडेय, संतोष गौतम , आनंद दुबे, अरुण कुमार दुबे, राहुल गुप्ता,दिपक दुबे, श्याम सोहन शाही, रामानंद, रविन्द्र पांडेय

    बुथ अध्यक्ष”
    विरेन्द्र नाथ दुबे, राधेश्याम दुबे, कुलदीप रवीन्द्र नाथ पाण्डेय, विनोद श्रीवास्तव,भरथ सिंह, विजय नाथ मौर्य,अभय सिंह, चन्दन पांडेय,
    *न्याय पंचायत तीलसरअध्यक्ष* शिव प्रसाद शाही,दिपक मौर्य,

    https://www.instagram.com/reel/DS7XWDakS1U/?igsh=ZzFpZW02YzNiNGNj

    *महा मंत्री*
    आनंद दुबे, अरुण दुबे*रामपुर बघौरा*
    धुव्र नारायण सिंह, अभिषेक सिंह, राहुल गुप्ता*गजहडा*
    अभीषेक शाही, श्याम सोहन शाही*लोहरापार*
    राम अवतार यादव अध्यक्ष,रामानंद महामंत्री*बड़गो*
    प्रल्हाद सिंह अध्यक्ष, रवींद्र पांडेय महामंत्री*वरइपार*
    भृगुनाथ गुप्ता अध्यक्ष, रवीन्द्र पांडेय महामंत्री मौजूद थे।

  • वर्ष की परंपरा को निभाते विधायक राजेश त्रिपाठी मित्र मंडली, की वार्षिक बैठक..

    वर्ष की परंपरा को निभाते विधायक राजेश त्रिपाठी मित्र मंडली, की वार्षिक बैठक..

    जनता के हर सुख दुःख पर नजर विधायक:राजेश त्रिपाठी

    ब्यूरो प्रभारी-वेद प्रकाश यादव

    गोला बाजार। तहसील गोला के रामपुर गड़री मे वर्ष की परंपरा को निभाते हुए चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी मित्र मंडली की वार्षिक बैठक शुक्रवार को प्रधान प्रतिनिधि हरे कृष्ण दुबे के नेतृत्व में गरिमामय वातावरण में आयोजित की गई। बैठक में समाज के सभी वर्गों के लोगों की सक्रिय सहभागिता रही। विधायक राजेश त्रिपाठी ने अपने मित्र मंडली के सभी साथियो को माल्यार्पण कर स्वागत किया।
    उन्होंने कहा कि मेरे मित्र ही असली ताकत है। उनका सम्मान हर हाल में होना चाहिए।आगे उन्होंने कहा जिस मंत्री पद के लिए लोग दीवाने होते उसे मैंने ठोकर मार दी,मुक्तिपथ ही मेरी पहचान है।आयोजित बैठक में विभिन्न वर्गों और आसपास के दर्जनों गांवों से समाज बंधुओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
    बैठक में समाज की एकता, आपसी सहयोग, सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन और भविष्य की सामाजिक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई।वक्ताओं ने समाज को संगठित रखने और युवाओं को सामाजिक कार्यों से जोड़ने पर विशेष जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन आचार्य वेद प्रकाश त्रिपाठी ने किया।कार्यक्रम के समापन पर संतोष दुबे दीपक सिंह पंकज पांडे संतोष गौतम वीरेंद्र नाथ दुबे आत्माराम शर्मा अभय सिंह राधेश्याम दुबे कुलदीप महाराज सभी उपस्थित सदस्यों ने समाज हित में कार्य करने का संकल्प लिया।
    इस अवसर पर प्रशांत शाही रमाकांत चौबे पूर्व प्रधान रामनिवास यादव विजय नाथ मौर्या रामनिवास मौर्या सुरेश सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे

  • गोला पहुंची ट्रामेल मशीन, कूड़ा निस्तारण में मिलेगी मदद

    गोला पहुंची ट्रामेल मशीन, कूड़ा निस्तारण में मिलेगी मदद

                  ब्यूरो प्रभारी-वेद प्रकाश यादव

    गोलाबाजार।गोला नगर पंचायत के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। विगत कई वर्षों से कूड़े के निस्तारण की समस्या से जूझ रहे नगर पंचायत में ट्रामेल मशीन पहुंच गई है। जो घरों से निकलने वाले कचरों में से सूखा और गीला कचरा अलग कर देगी। जिसके बाद सूखे कचरे का निस्तारण मैटेरियल रिकवरी फैसेलटी (एमआरएफ) सेंटर भेजकर रिसाइकिल किया जाएगा।
    नगर पंचायत का नवनिर्मित कूड़ा निस्तारण केंद्र परसा उर्फ अगलगहवा में बना है। अभी कुछ दिन पहले ही उसमें कूड़ा पहुंचना शुरू हुआ है। जिसे लेकर स्थानीय लोग विरोध भी कर रहे हैं लैकिन नगर पंचायत प्रशासन ने समस्या के त्वरित निस्तारण के लिए लगभग 35 लाख के लागत वाले ट्रामेल मशीन को मंगवाया है। जो कूड़ा निस्तारण केंद्र से थोड़ी दूरी पर स्थित फायर स्टेशन परिसर में पहुंच गया है। उसे कूड़ा निस्तारण केंद्र में स्थापित किया जाएगा। विद्युत चालित यह मशीन कूड़ा वाहनों से कूड़ा उतरते ही उसमें से सूखे कूड़े को अलग कर देगी। अलग किअ गए सूखे कचरे को कस्बा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने स्थित एमआरएफ सेंटर लाया जाएगा। जहां विभिन्न मशीनों के माध्यम से कचरे का रिसाइकिल किया जाएगा और सूखे कचरा के निस्तारण की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इस मशीन के अभाव के कारण ही एमआरएफ सेंटर भी अपनी पूरी क्षमता का प्रयोग नहीं कर पा रहा था। यद्यपि अभी कूड़ा निस्तारण केंद्र पर विद्युत का कनेक्सन नहीं पहुंचा है। जब तक विद्युत नहीं पहुंच जाती तब तक मशीन काम नहीं कर पाएगी। मशीन आ जाने से सभासद श्रवण वर्मा, सुधीर शर्मा, बबलू मुस्तफा, अजीत मिश्रा आदि लोगों ने खुशी व्यक्त किया है। इनका कहना है कि मशीन आ जाने से उम्मीद जग गई है कि वर्षो की समस्या का समाधान हो जाएगा। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी वैभव चौधरी का कहना है कि मशीन को चलाने के लिए विद्युत कनेक्सन के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उम्मीद है कि एक से डेढ़ महीने में मशीन काम करना शुरू कर देगी।

  • हिंदू सम्मेलन के लिए हुआ भूमि पूजन, निकली कलश यात्रा

    हिंदू सम्मेलन के लिए हुआ भूमि पूजन, निकली कलश यात्रा

                  ब्यूरो प्रभारी-वेद प्रकाश यादव

    गोलाबाजार। गोला कस्बा के वीएसएवी इंटर कालेज के मैदान पर शनिवार को आयोजित हो रहे हिंदू सम्मेलन के लिए भूमि पूजन किया गया और कलश यात्रा निकाली गई।
    पूर्वांह सबसे पहले विधिविधान से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष शत्रुघ्न कसौधन, नगर संघ चालक मनोज कुमार उमर व अशोक वर्मा के नेतृत्व में भूमि पूजन किया गया। इस दौरान पूरा मैदान जयकारे से गूंज उठा। उसके बाद बड़ी संख्या में पीत वस्त्र धारण कर पूजन स्थल पर पहुंची कन्याओं व महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। यात्रा चंद चौराहा, ब्रह्मस्थान, सिनेमा हॉल रोड, चौक से पक्का घाट पर पहुंचा। जहां सरयू का जल लेने के बाद पुनः वापस चौक से मछली हट्टा होते हुए पूजन स्थल पर पहुंचकर समाप्त हुआ। यात्रा में शामिल लोगों के जयकारों और घंटा घड़ियाल के से पूरे उपनगर का माहौल भक्तिमय हो गया। यात्रा में जेपी चंद, सूरज पांडेय, बजरंगी निगम, आकाश जायसवाल, संजय गुप्ता, छोटू वर्मा, उपेन्द्र जायसवाल, पंकज सोनकर, भानू प्रताप सिंह, संदीप, ओमप्रकाश वर्मा, वीरेन्द्र शर्मा, सूरज पाण्डेय, राजेश जायसवाल, दिनेश सिंह, गुड्डू राय, राजेन्द्र शुक्ला, दुर्गेश गुप्ता, कस्तूरी जायसवाल, देशानन्द, विक्की चौरसिया, सुरेन्द्र यादव, ध्रुव पाठक सहित बड़ी संख्या में महिलाएं पुरूष सम्मिलित रहे।

  • साइबर ठगी के अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

    साइबर ठगी के अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

    संवाददाता : अनुनय कुमार उपाध्याय (मोतिहारी)।

    मोतिहारी, 1 जनवरी। पूर्वी चम्पारण पुलिस ने साइबर ठगी के एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने तुरकौलिया थाना क्षेत्र से एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है, जो झारखंड के साइबर अपराधियों के साथ मिलकर साइबर ठगी के पैसे को निकालने के लिए खाता, एटीएम और मोबाइल नंबर उपलब्ध कराता था।

    गिरफ्तार साइबर अपराधी की पहचान तनवीर आलम उर्फ हैदर के रूप में हुई है, जो तुरकौलिया थाना क्षेत्र के शंकरसरैया पुल के पास से पकड़ा गया। पुलिस ने उसके पास से 4 पीओएस मशीन, 3 मोबाइल, 1 एटीएम, पासबुक, चेकबुक और अन्य डिजिटल साक्ष्य बरामद किया है।

    तनवीर आलम ने पुलिस को बताया कि वह झारखंड के साइबर अपराधी मयंक भास्कर के साथ मिलकर साइबर ठगी के पैसे को निकालने के लिए काम करता था। वह खाता, एटीएम और मोबाइल नंबर उपलब्ध कराता था और उसके बदले 14 प्रतिशत कमीशन लेता था।

    पुलिस ने उसके घर और होटल में छापेमारी की और वहां से भी साइबर अपराध से जुड़े कई दस्तावेज बरामद किए हैं। पुलिस ने उसके खिलाफ साइबर थाना में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

  • लुंबिनी प्रेस क्लब के स्थापना दिवस पर नेपाल पुलिस के आईजी दान बहादुर कार्की का भारतीय पर्यटकों को दिया बडा तौफा

    लुंबिनी प्रेस क्लब के स्थापना दिवस पर नेपाल पुलिस के आईजी दान बहादुर कार्की का भारतीय पर्यटकों को दिया बडा तौफा

    नेपाल डेस्क लुम्बिनी ब्यूरो निष्पक्ष टुडे:–

    लुंबिनी प्रेस क्लब के स्थापना दिवस पर नेपाल पुलिस के आईजी दान बहादुर कार्की ने कहां की नेपाल भ्रमण के दौरान भारतीय पर्यटकों के वाहनों की नेपाल में एंट्री पर नई व्यवस्था, सीमा पर एक बार जांच के बाद नहीं होगी बार-बार चेकिंग, भारतीय पर्यटकों ने जताई खुशी

    भारत के पड़ोसी मुल्क नेपाल के गौतम बुद्ध के जन्मस्थली लुम्बनी में लुम्बनी प्रेस क्लब के द्वारा आयोजित तीन दिवसीय न्यूज़ फेस्टिवल भारत और नेपाल के पत्रकारों समेत नेपाल के उद्योगपतियों व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया इस दौरान भारत के दिल्ली लखनऊ अयोध्या गोरखपुर और महाराजगंज के पत्रकारों से बातचीत के दौरान भारत नेपाल के संबंधों को और मजबूत कैसे बनाया जाए उस पर भी चर्चा हुई साथ ही साथ पर्यटन को बढ़ावा देने को लेकर दोनो देशों के पत्रकारों के बीच में चर्चा हुई ।

    लुंबिनी प्रेस क्लब के 11 वे स्थापना दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में आईजी दान बहादुर कार्की शांति पथ यात्रा में शामिल हुए इसके बाद उन्होंने भारतीय पत्रकारों को संबोधित करते हुए भारत नेपाल सीमा से जुड़े एक महत्वपूर्ण फैसले की भी जानकारी दी उन्होंने बताया कि भारत से सोनौली मार्ग के जरिए नेपाल में प्रवेश करने वाले भारतीय पर्यटकों की वाहनों की जांच अब सीमा पर केवल एक बार ही की जाएगी इसके पास नेपाल के भीतर उन वाहनों को बार-बार चेक नहीं किया जाएगा जिससे भारतीय पर्यटकों को किसी तरह की कोई और असुविधा नहीं होगी उन्होंने बताया कि इस व्यवस्था का उद्देश्य यात्रियों को अनावश्यक परेशानी से बचाना और आवागमन को सुगम बनाना है ।

    नेपाल के आईजी के इस घोषणा के बाद भारतीय पर्यटकों ने खुशी जाहिर की है आपको बता दे की प्रतिदिन सोनौली बॉर्डर से ही सैकड़ो की संख्या में भारतीय पर्यटक नेपाल घूमने के लिए जाते हैं ।

    आईजी नेपाल पुलिस के आईजी दान बहादुर कार्की ने कहा कि समाज में फैली विकृतियों और विसंगतियों को दूर करने में संचार जगत की अहम भूमिका है उन्होंने कहा कि संतुलित और जिम्मेदार पत्रकारिता से जन चेतना बढ़ती है और अपराध नियंत्रण में सकारात्मक दबाव बनता है

    लुंबिनी प्रेस क्लब के द्वारा आयोजित तीन दिनों तक चलने वाले न्यूज़ फेस्टिवल में जहां एक तरफ नेपाल पत्रकार महासंघ के अध्यक्ष निर्मला शर्मा ,प्रेस काउंसलिंग नेपाल के अध्यक्ष डॉक्टर कुमार शर्मा आचार्य ,लुंबिनी सांस्कृतिक नगर पालिका की कार्यवाहक नगर प्रमुख कल्पना हरिजन ,लुंबिनी विकास कोष के सदस्य सचिव दीपक श्रेष्ठ ,प्रेस काउंसिल सदस्य नकुल आर्य तथा लुंबिनी प्रेस क्लब के अध्यक्ष कमल रायमझी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे ।

    नेपाल के ऐतिहासिक नगरी लुंबिनी में लुंबिनी प्रेस क्लब द्वारा आयोजित इस तीन दिवसीय न्यूज़ फेस्टिवल में प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के पूर्व सचिव संजय सिंह और प्रेस क्लब ऑफ महाराजगंज के अध्यक्ष अमित त्रिपाठी ने भारत नेपाल के महत्वपूर्ण संबंधों पर विचार रखते हुए पर्यटन को बढ़ावा देने और पत्रकारिता के माध्यम से सहयोग को गहरा करने पर जोर दिया उपस्थित पत्रकारों ने भी जिम्मेदारों और निष्पक्ष पत्रकारिता के आवश्यकता पर बल दिया ।

  • नए साल की पहली संध्या पर सरयू तट पर आरती: गोला में बनारस के पंडितों ने किया दीपदान और महाआरती

    नए साल की पहली संध्या पर सरयू तट पर आरती: गोला में बनारस के पंडितों ने किया दीपदान और महाआरती

                 ब्यूरो प्रभारी-वेद प्रकाश यादव

    उपनगर गोला स्थित माँ सरयू के पक्के घाट पर वर्ष की पहली संध्या पर मां सरयू आरती- दीपदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सेठ लक्ष्मी प्रसाद सेवा ट्रस्ट और कसौधन परिवार के तत्वाधान में हुए इस आयोजन में बनारस से आए विद्वान ब्राह्मणों ने दीप प्रज्वलित कर महाआरती संपन कराइ। इस दौरान हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

    विद्वान पंडितों ने वैदिक मंत्रोचार और शंखनाद के साथ माँ सरयू की आरती की। उन्होंने नागरिकों की खुशहाली, अमन- चैन और देश – प्रदेश के सर्वागीण विकास की कामना की। आयोजकों ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य सनातन संस्कृति और धार्मिक परंपराओं को सुदृढ़ करना तथा समाज में आध्यात्मिक चेतना का प्रसार करना है।

    आरते के बाद श्रद्धालुओं ने सारे तट पर दीपदान किया। सैकड़ों दीपकों की रोशनी से पूरा घाट जगमगा उठा। इस अवसर पर बडी संख्या में श्रद्धालु, समाज सेवी और गणमान्य नागरिक उपास्थित रहे। कार्यक्रम का समापन प्रसाद बीतरण के साथ सांते पूर्ण ढंग से हुआ।

    इस अवसर पर महंत श्रीशदास महाराज,पं. ब्रह्मानन्द शास्त्री, शांतिदास जी, पूर्व चेयरमैन गिरधारी लाल स्वर्णकार, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष शत्रुध्न कसौधन, उद्योग व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अमरनाथ वर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। शुभम स्वर्णकार, मुनील सिंह, पवन वर्मा, छोटू वर्मा, मनोज कुमार वैश्य, एकता वर्मा, संगीता वर्मा, किशन, रानी वर्मा, प्रह्लाद वर्मा, अशोक, महेन्द्र सोनकरऔर गौतम वर्मा भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

  • रेत पर सजी अरावली की कला: बच्चों ने भगवान गणेश के स्वरूप में उकेरा पर्वत

                          ब्यूरो प्रभारी-वेद प्रकाश यादव 

    गोलाबाजार। महोत्सव में एलपीएम पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने रेत पर, सेब अरावली, विषय पर एक अनूठी कलाकृति बनाई। उन्होंने अरावली पर्वत श्रृंखला को भगवान गणेश के स्वरूप में उकेरा, जिससे पर्यावरण संरक्षण का सशक्त सन्देश दिया गया।

    यह आयोजन वर्ष के पहले दिन मां सारियों के पावन तट पर हुआ। एलपीयम पब्लिक स्कूल के बच्चों ने अपने अध्यापकों के मार्गदर्शन मे इस कला का प्रदर्शन किया। उनकी इस रचनात्म कला को उपस्थित लोगों ने खूब सराहा।

    इस रचनात्मक आयोजन का मुख्य उद्देश्य छात्रों में पर्यावरण के प्रति। जागरूकता बढ़ाना था। साथ ही अरावली पर्वत श्रृंखला के संरक्षण के महत्व को समाज के समक्ष प्रस्तुत।करना भी इसका लक्ष्य था। विद्यार्थियों ने अपनी कलाकृत के माध्यम से यह संदेश दिया कि अरावली। केवल एक पर्वत श्रृंखला नहीं, बल्कि प्राकृतिक संतुलन और जीवन रक्षा की महत्वपूर्ण धरोहर है।

    विद्यालय के अध्यापकों और आयोजकों, जिनमें संरक्षण गिरधारी लाल स्वर्णकार, प्रबंधक भागीरथी प्रसाद स्वर्णकार, प्रबंध निदेशक अमरनाथ वर्मा, प्रधानाचार्य एकता वर्मा और।
    रेवरेंट डी के सिंह शामिल थे, ने बच्चों की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वागीण विकास के साथ – साथ समाज को भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करती है।

    सरयू महोत्सव में बच्चों की प्रस्तुति वर्ष के पहले दिन एक प्रेरणादायी संदेश के रूप में सामने आई।

  • गोला में सरयू महोत्सव में शिव चर्चा: कसौधन सेवा ट्रस्ट ने रसिक बिहारी मंदिर में किया भव्य आयोजन

                ब्यूरो प्रभारी-वेद प्रकाश यादव

    गोलाबाजार। गोला के पक्का घाट स्थित रसिक बिहारी मंदिर प्रांगण में गुरुवार को सरयू महोत्सव-2026 के अंतर्गत कसौधन सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान में एक भव्य शिव चर्चा का आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में शिव भक्ति के जय घोष से गूंजता रहा।

    शिव चर्चा में आमंत्रिय शिव भक्तों और वक्ताओं ने भगवान शिव की महिमा का विस्तार से वर्णन करते हुए उन्हें जगतगुरु बताया। वक्ताओं ने कहा कि शिव ही एकमात्र ऐसे गुरु हैं, जिनकी भक्ति और साधना मानव- जीवन के समस्त दुख- कष्ट वह विकार दूर हो जाते हैं । शिव चर्चा वह भजन -कीर्तन के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म, संयम और सदाचार के मार्ग पर चलने का संदेश दिया गया ।

    कार्यक्रम के दौरान कलाकारों द्वारा प्रस्तुत भावपूर्ण भाजन, किर्तन और संगीतमय प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को भाव- विभोर कर दिया। मंदिर प्रांगण से लेकर आसपास का पूरा इलाका भक्ति मय वातावरण में सराबोर हो गया। शिव चर्चा में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।, जिन्होंने पूरे श्रद्धा भाव से कार्यक्रम में सहभागिता की।

    कार्यक्रम में उपस्थित जिला कोषाध्यक्ष शत्रुध्न कसौधन ने अपने संबोधन में कहा कि कसौधन सेवा ट्रस्ट द्वारा प्रत्येक वर्ष के प्रथम दिन शिव चर्चा का आयोजन किया जाता है।, ताकि समाज में धर्म, आस्था और आध्यात्मिक चेतना का संचार हो सके। उन्होंने कहा कि भगवान शिव की कृपा से ही जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होता है।
    तथा इस प्रकार के आयोजनों से समाज को सकारात्मक दिशा मिलती है।

    उन्होंने आगे कहा कि ट्रस्ट का उद्देश्य सनातन संस्कृति को।
    सुदृढ़ करना और नई पीढ़ी को धार्मिक मूल्यों से जोड़ना है। कसौधन सेवा ट्रस्ट की ओर से कार्यक्रम में पधारे श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद भोग की भी व्यवस्था की गई । श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। भजन-कीर्तन, शिव चर्चा और आरती के उपरांत कार्यक्रम देर शाम। श्रद्धा पूर्वक सम्पन्न हुआ। इस दौरान इमरान अंसारी, बबलू सोनकर, सुदर्शन, अर्जुन सोनकार, डॉ. देवानंद , ऋषि शाहनी, सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक व शिव भक्त उपास्थित रहे।

  • जनपद में सामाजिक व प्रबुद्ध वर्ग ने जिलाधिकारी के साथ की बैठक।तीन सूत्रीय सौंपा ज्ञापन

    जनपद में सामाजिक व प्रबुद्ध वर्ग ने जिलाधिकारी के साथ की बैठक।तीन सूत्रीय सौंपा ज्ञापन

    बस्ती। जनपद बस्ती में सामाजिक सौहार्द बिगड़ने ,आपसी वैमनस्यता और घृणा फैलाने, कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले अराजक व्यक्तियों व समूह के खिलाफ जनपद के सामाजिक और प्रबुद्ध वर्ग चिंतित और आक्रोशित है। सदर विधायक महेन्द्र नाथ यादव, माकपा नेता का. के.के. तिवारी की पहल पर जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्सना ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आहूत किया। वार्ता के पश्चात तीन सूत्रीय ज्ञापन उन्हें सौंपा गया।

    सभागार में हुई बैठक में उच्च शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, प्राथमिक शिक्षा, साहित्यकार, अधिवक्ता, राजनैतिक दलों , चिकित्सकों, किसान संगठनों,मजदूर संगठनो, समाज सेवा से जुड़े विभिन्न तबकों ,राजनैतिक दलों व पत्रकारों के बड़े हिस्से ने भागीदारी किया।

    बैठक में एक स्वर से जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने, सामाजिक सौहार्द बनाए जाने पर जोर देते हुए सभी तरह के घृणास्पद विभाजनकारी तत्वों पर निष्पक्षता के साथ और कड़ी कार्यवाही करने और गंगा जमुनी तहजीब को बचाये, बनाये रखने पर जोर दिया।
    बैठक में पुलिस अधीक्षक की अनुपस्थिति पर उठे सवाल पर जिलाधिकारी ने उनकी तबियत खराब होने का कारण बताया। जिलाधिकारी ने उठे सवालों को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन की बैठक कर हल करने का आश्वासन दिया।
    ज्ञापन में सामाजिक सौहार्द ,आपसी भाई चारा ,विविधता में एकता के स्वरूप को बचाए रखने ,संवैधानिक सीमाओं की इज्जत किए जाते हुए साम्प्रदायिक,सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों के खिलाफ तत्काल और कड़ी कार्यवाही किए जाने, संवेदनशील स्थानों पर पुलिस सुरक्षा बढ़ाए जाने। मात्र शिकायत के आधार पर देश के किसी भी हिस्से के नागरिक को बिना जांच पड़ताल किए मुकदमे में न फंसाए जाने की मांग शामिल है।
    बैठक में शिक्षा संवर्ग से डॉ. रघुवंशमणि, राज किशोर वर्मा, डा. महेंद्र कुमार सोनी अनिरुद्ध त्रिपाठी मार्कण्डेय, अनिल त्रिपाठी, उदय शंकर शुक्ल, चन्द्रिका सिंह, डॉ. अजय कुमार यादव, चिकित्सक संवर्ग आईएमए से डा. अनिल कुमार श्रीवास्तव, डा. नईम खान, डा. प्रमोद चौधरी(रेड क्रॉस), डा. सरफराज, डा. वी के वर्मा, डा. एस के अरोरा, डा.प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, अधिवक्ता संवर्ग से मारुत कुमार शुक्ला, दिलशाद हसन खान, रामानुज भास्कर, राम नरेश चौहान ,हरे श्याम विश्वकर्र्मा, केशव राम यादव, कृष्ण कुमार उपाध्याय एडवोकेट, राजेश यादव, राम कृपाल चौधरी, बुद्धि प्रकाश, किसान संगठन से दीवानचन्द पटेल, जय राम चौधरी, साहित्यकार डॉ. राम कृष्ण लाल जगमग , अजीत कुमार श्रीवास्तव रोटरी क्लब से मयंक श्रीवास्तव, कर्मचारी और पेंशनर संगठनों से नरेन्द्र देव मिश्रा, नरेंद्र बहादुर उपाध्याय , अशोक कुमार मिश्रा, उदय प्रताप पाल, राम अधार पाल, अजय कुमार आर्या, मस्त राम वर्मा, अशोक सिंह, मनसाराम, ट्रेड यूनियन से के.के श्रीवास्तव, अशर्फी लाल गुप्ता, के.के. तिवारी, राकेश कुमार उपाध्याय , धु्रव चंद,संतोष कुमार यादव,वसीम अहमद, शिवा जी शुक्ला ,दुर्गेश नंदिनी,अबेडकर पुस्तकालय के शिव राम कन्नौजिया, पत्रकार संवर्ग से सरदार जगवीर सिंह,जयंत मिश्रा ,विनोद उपाध्याय, प्रदीप पाण्डेय, अवधेश त्रिपाठी, पुनीत ओझा, राघवेंद्र सिंह, पारस नाथ मौर्य, कृष्णा द्विवेदी, हिफजुर्र रहमान,संदीप गोयल,राघवेंद्र मिश्र, बशिष्ठ पाण्डेय, जीशान हैदर रिजवी, अनुराग श्रीवास्तव, अशरफ हुसैन,विवेक मिश्रा ,बबुन्दर यादव, मो.शादाब, दिलीप सिंह, जयप्रकाश ,राज प्रकाश, वैदिक द्विवेदी, एस.के. शुक्ला, समाज सेवी कौशल कुमार त्रिपाठी, कुलवेन्द्र सिंह, व्यवसाई अमृत पाल सिंह, काजी फरजान अहमद, सैयद जफर अहमद, सैयद अशरफ हुसैन, विनोद कुमार तथा राजनैतिक दलों से कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी, संदीप श्रीवास्तव, अशोक कुमार चौहान, डा. वाहिद अली सिद्दीकी, साधुशरण आर्य, धर्मेन्द्र चौहान, आम आदमी पार्टी से कुलदीप जायसवाल ,माकपा सचिव शेषमणि,भाकपा माले के राम लौट ,संत कबीर आश्रम के संत राम लखन दास,जन संसद के कुलदीप नाथ शुक्ल और अनिल सिंह ,समाज वादी पार्टी के जावेद पिण्डारी, अरविन्द सोनकर, जमील अहमद, सुरेन्द्र सिंह छोटे, मुरलीधर पाण्डेय, हरीश, भोला पाण्डेय, युनूस आलम, गौरीशंकर यादव सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।