Category: न्यूज़
Your blog category
-

गोला बाजार में इंडोर स्टेडियम निर्माण की मांग: युवाओं ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
वर्तमान मे भी स्थानीय विधायक, चेयरमैन, सांसद और अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन दिया जा चुका है, ज्ञापन में इस बात को भी चिंता जताई गई है कि नगर पंचायत गोला बाज़ार।
-

सुबह 10 बजे की बड़ी खबरे.
➡लखनऊ- आज जारी होगी यूपी की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, SIR प्रक्रिया के बाद आ रही वोटर लिस्ट, 3 बजे निर्वाचन आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस, CEO नवदीप रिणवा जारी करेंगे आंकड़े, वेबसाइट पर नाम चेक कर सकेंगे वोटर, 2 करोड़ 89 लाख नाम कटने की संभावना, यूपी में अभी 15 करोड़ 44 लाख वोटर है, मृत लोगों के नाम लिस्ट से हटाए गए, स्थानीय रुप से शिफ्ट लोगों के नाम हटे, 2 जगह रजिस्टर लोगों के नाम हटे, 6 फरवरी तक दर्ज करा सकते है आपत्ति, 1 करोड़ लोगों की मैपिंग नहीं हुई, निर्वाचन आयोग जारी करेगा नोटिस, दस्तावेज दिखाने पर दर्ज करा सकते है नाम
➡लखनऊ- लखनऊ को मिलेगी इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस की सौगात, आज पर्यटन मंत्री डबल डेकर बसों को दिखाएंगे हरी झंडी, सुबह 10 बजे 1090 चौराहे से लखनऊ दर्शन बस की शुरुआत, आमजन के लिए 7 जनवरी से शुरू होगी नियमित बस सेवा, UPSTDC द्वारा संचालित की जा रही है लखनऊ दर्शन बस, इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस से कराई जाएगी राजधानी की सैर, बस सेवा सुबह और शाम दोनों शिफ्ट में उपलब्ध रहेगी, 31 जनवरी तक टिकट बुकिंग पर 10 प्रतिशत की विशेष छूट, वयस्कों के लिए 500, बच्चों के लिए 400 रुपये किराया तय
➡लखनऊ- यूपी की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट आज होगी जारी, मुख्य निर्वाचन अधिकारी आज करेंगे प्रेसवार्ता, दोपहर 3 बजे मुख्य निर्वाचन अधिकारी की पीसी, दावे और आपत्तियां 6 फरवरी तक दर्ज होंगे, अंतिम सूची 6 मार्च को जारी की जाएगी
➡लखनऊ- नए साल पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे मुख्यमंत्री योगी, आज 12 बजे लोकभवन में CM योगी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कैबिनेट बैठक के बाद आज मीडिया से बात करेंगे CM
➡लखनऊ- आज 11 बजे योगी कैबिनेट की बैठक, लोक भवन में होगी कैबिनेट की बैठक, कैबिनेट बैठक में कई प्रस्ताव पर होगी चर्चा, सीएम योगी की अध्यक्षता में होगी बैठक
➡हापुड़- दूषित पेयजल से गंभीर स्वास्थ्य संकट, एक साल में 47 लोगों की कैंसर से मौत, अलग-अलग प्रकार के कैंसर के मामले सामने आए, प्रदूषित पानी से कैंसर फैलने की आशंका, भूजल में हानिकारक रसायनों की पुष्टि, पानी में टीडीएस खतरनाक स्तर पर पहुंचा
➡हापुड़- नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ करने का मामला, विरोध करने पर तेजाब फेंकने की धमकी दी, छात्रा ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, छात्रा ने आपबीती का वीडियो बनाकर किया वायरल, गढ़ कोतवाली क्षेत्र का मामला
➡गाजियाबाद- गाजियाबाद में प्रवर्तन निदेशालय की बड़ी कार्रवाई, सतत संपदा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी पर ED की रेड, गाजियाबाद के ऑलिव काउंटी में हुई रेड, FEMA के तहत दर्ज केस की जांच में कार्रवाई, कंपनी संचालक हरप्रीत सिंह गिरफ्तार, फ्लैट से 45 से अधिक शराब की बोतलें बरामद, आबकारी विभाग भी जांच में शामिल, ऊर्जा सुरक्षा को खतरे में डालने की साजिश का खुलासा, कंसलटेंसी के नाम पर विदेशी NGO से आता था फंड, दिल्ली और गाजियाबाद में एक साथ तलाशी, कोयले के उपयोग के खिलाफ फंड के इस्तेमाल का आरोप

➡हापुड़- करीब एक साल की मादा तेंदुए का रेस्क्यू, घायल अवस्था में तेंदुए को पकड़ा गया, हापुड़ में तेंदुए का कराया गया उपचार, एक्सपर्ट डॉक्टरों की टीम ने किया इलाज, स्वास्थ्य ठीक होने पर टीम शिवालिक लेकर रवाना, सरसों के खेत में लगे ट्रैप में फंसा था तेंदुआ, ट्रैप से तेंदुए के पैर में आई थी गंभीर चोट, बाबूगढ़ क्षेत्र के कनिया-विगास गांव में हुआ रेस्क्यू
➡उन्नाव- शॉर्ट सर्किट से डिपार्टमेंटल शॉप में आग, दुकान में रखा 30 लाख का माल जलकर खाक, स्टोर के अगल बगल की दुकानें भी प्रभावित, सूचना के बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू, सदर कोतवाली में नगर पालिका के पास का मामला
➡फिरोज़ाबाद- थाना नसीरपुर पुलिस को बड़ी सफलता, हत्या कांड का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, अभियुक्त अरुण पुलिस मुठभेड़ में अरेस्ट, मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्त के कब्जे से अवैध तमंचा बरामद, जिन्दा कारतूस, 1 खोखा कारतूस बरामद
➡बहराइच- बहराइच में आतंक का प्रयाय बना तेंदुआ कैद, कई ग्रामीणों पर हमलाकर कर चुका तेंदुआ, वन विभाग कर रहा था तेंदुए की तलाश, वन विभाग द्वारा लगाए पिंजड़े में कैद तेंदुआ, बहराइच के थाना सुजौली इलाके का मामला
➡गाजियाबाद- इंदिरापुरम स्थित शिप्रा रिवेरा टावर में आग, बेसमेंट के कमर्शियल मार्केट में लगी आग, आग तेजी से फैली, कई दुकानें चपेट में, बाइक की दुकान पूरी तरह जलकर खाक, दुकान मालिक को भारी नुकसान, बगल के रेस्टोरेंट में रखे थे 50-60 गैस सिलेंडर, सिलेंडरों तक नहीं पहुंची आग, टला बड़ा हादसा, सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू, आग लगने के कारणों का पता नहीं
➡हापुड़- होटल में घुसकर दबंगों ने मचाया उत्पात, आधा दर्जन दबंगों ने होटल संचालक को पीटा, पानी पी रहे संचालक पर किया हमला, होटल कर्मचारी के साथ भी मारपीट, लात-घूंसों से जमकर की गई पिटाई, पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद, दबंग होटल संचालक पर फैसले का बना रहे दबाव, नगर कोतवाली क्षेत्र, दिल्ली रोड का मामला
➡हापुड़- सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की जमीन के लिए बोली, नगर पालिका द्वारा बोली की प्रक्रिया अपनाई जाएगी, डीएम के आदेश पर पूरी प्रक्रिया लागू की गई, शहर में प्रतिदिन 111 टन कूड़ा निकलता है, कूड़े के निस्तारण के लिए प्लांट बनेगा
➡हापुड़- अज्ञात चोर ने मोबाइल किया चोरी, फोन चोरी कर खाते से निकाले 1.10 लाख, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पीड़ित ने साइबर थाने में दर्ज कराई FIR
➡हापुड़- घर में घुसकर दंपति पर हमला, दंपति को दबंगों ने जमकर पीटा, 5 दबंगों ने महिला से की छेड़छाड़, लोगों को आता देख धमकी देकर दबंग फरार, पुलिस ने पांचों दंगों पर लिखा केस, थाना सिंभावली क्षेत्र का मामला

➡महराजगंज- UP अध्यक्ष पंकज चौधरी का महराजगंज दौरा आज, महराजगंज में कई स्वागत कार्यक्रमों में होंगे शामिल, दोपहर 3.30 बजे जिला कार्यालय में कार्यकर्ता सम्मेलन, बीजेपी कार्यकर्ताओं में उत्साह, भव्य स्वागत की तैयारी
———————————————————————————— -

एक व्यक्ति ने बनवाए चार फर्जी पासपोर्ट: गोला पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, जांच शुरू
ब्यूरो प्रभारी-वेद प्रकाश यादव
गोलबाजार ।गोला थाना पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ चार अलग- अलग नामों, जन्मतिथियों और पतों पर फर्जी पासपोर्ट बनवाने का मामला दर्ज किया है। यह मामला कुटरचित दस्तावेजों का उपयोग कर पासपोर्ट प्राप्त करने और विदेश यात्रा करने से संबंधित है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, थाना गोला क्षेत्र के बरइपुर राम रूप निवासी
शरद मिश्रा ने वर्ष 2002, 2015, 2016 और 2022 मे चार अलग- अलग पासपोर्ट बनवाए थे। जांच में खुलासा हुआ कि अभियुक्त ने’ शरद कुमार’, ‘ चरद मिश्रा’, ‘ शरवन कुमार ‘ और ‘ हृदयनाथ मिश्रा’ जैसे विभिन्न नामों, जन्म तिथियों और पतों का इस्तेमाल पर पासपोर्ट कार्यालय से ये दस्तावेज प्राप्त किए। भौतिक सत्यापन के दौरान चारों पासपोर्ट एक ही व्यक्ति के पाए गए।पुलिस जाँच में यह भी सामने आया है कि अभियुक्त ने इन फर्जी पासपोर्टों का इस्तेमाल कर कई बार विदेश यात्रा की और लंबे समय तक विदेशों में रहा। प्रथम दृष्टया यह कृत्य धोखाधड़ी, जालसाजी और कुटरचना की श्रेणी में आता है। गोला पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ पासपोर्ट अधिनियम 1967 की धारा 12 और भारतीय न्याय
संहिता(बीएनएस) 2023 की धारा 318(4), 319(2), 336(3), 338 और 340(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया है।पुलिस ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच जारी है। जांच के दौरान पासपोर्ट कार्यालय से संबंधित अन्य दस्तावेजों की गहनता से पड़ताल की जाएगी। अधिकारियों का मानना है कि जांच आगे बढ़ने पर इस प्रकरण में और भी महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं।
-

एक व्यक्ति ने बनवाए चार फर्जी पासपोर्ट: गोला पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, जांच शुरू
[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]
-

पकौड़े की दुकान से 17 पाउच अवैध शराब बरामद: गोला में एक व्यक्ति गिरफ्तार, आबकारी एक्ट में केस दर्ज
ब्यूरो प्रभारी-वेद प्रकाश यादव
गोला थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी नवली रोड पर स्थित एक पकौड़ी की दुकान से हुई, जहां से 17 पाउच देसी शराब बरामद की गई।
पुलिस के अनुसार, उप निरीक्षक राजेंद्र कुमार सिंह कांस्टेबल देवेश वर्मा के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि नवली रोड किनारे एक पकौड़े की दुकान पर अवैध रूप से देशी शराब बेची जा रही है।
सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने मौके पर एक व्यक्ति को दुकान पर बैठा पाया। जो प्लास्टिक की बोरी से शराब निकालकर ग्राहकों को दे रहा था। पुलिस को देखकर उसने बोरी छिपाने का प्रयास किया। संदेह होने पर पुलिस ने उसे पकड़ा और तलाशी ली। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान मुन्ना लाल(35), पुत्र मांगर, निवासी ग्राम दुबौली, थाना गोला, जनपद गोरखपुर के रूप में बताई।
तलाशी के दौरान उसके पास से’ बंटी-बबली’ भ्रांड की सील बंद 17 पाउच देसी शराब बरामद हुई। आरोपी शराब बेचने के संबंध में कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
-

शौच के लिए गए अधेड़ की पोखरे में डूबने से मौत
ब्यूरो प्रभारी-वेद प्रकाश यादव
गोलाबाजार।गोला थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत डेहरीभार अंतर्गत ग्राम कुसहां निवासी शिवप्रसाद (50 वर्ष) पुत्र स्व.रामलाल की पोखरे में डूबने से मौत हो गयी। पोखरे से चौबीस घंटे बाद बरामद हुआ शव। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवप्रसाद गांव के उत्तर-पूर्वी छोर पर स्थित चनऊ पोखरे के पास प्रतिदिन की भाँति शौच के बाद पोखरे के किनारे पहुंचे, तभी उनका पांव फिसल गया और वह पोखरे में गिर गये और डूब गए। पोखरे में सिंघाड़ा होने की वजह से बाहर निकलना उनके लिए संभव नहीं हो सका। मृतक की पत्नी ने बताया कि शनिवार शाम पति के घर न लौटने पर परिजनों व ग्रामीणों ने काफी खोजबीन किया लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अगले दिन रविवार की शाम कुछ युवक पोखरे से सिंघाड़ा निकालने गए तो उन्हें पानी में एक चप्पल तैरती हुई दिखाई दी। पहचान करने पर वह चप्पल शिवप्रसाद की निकली। इसके बाद युवकों ने बांस से पोखरे में खोजना शुरू किया, जिसमें मृतक का स्वेटर फंस गया और शव बाहर आ गया। घटना की सूचना मृतक के पुत्र वीरेंद्र ने गोला पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजनो के मुताबिक मृतक मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। मृतक को एक पुत्र वीरेंद्र हैं, जो गार्ड की नौकरी करते हैं, जबकि दो पुत्रियाँ नेहा और नीतू हैं। अभी तीनों अविवाहित हैं। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। -

प्रदेश अध्यक्ष का गगहा में होगा भव्य स्वागत तैयारियां जोरों पर
ब्यूरो प्रभारी-वेद प्रकाश यादव
गोलाबाजार _भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के गोरखपुर से वाराणसी सड़क मार्ग से जाते समय 7 जनवरी को गगहा क्षेत्र में जगह जगह स्वागत करने को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं जिसके लिए कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत की तैयारी शुरू कर दी है. ब्लाक प्रमुख गगहा शिवाजी चन्द की अध्यक्षता में गगहा मंडल व जानीपुर मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक ब्लॉक मुख्यालय गगहा पर की गयी बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता विभ्राट चंद कौशिक, जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह, जिला कार्य समिति सदस्य संतोष चंद कौशिक, मंडल अध्यक्ष अजीत वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष संतोष चंद,विनय कुमार शुक्ल, हरिओम सिंह, शैलेन्द्र त्रिवेदी, कौशल दूबे, अभिषेक सिंह सहित मंडल के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया.
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए विभिन्न चौराहों पर तैयारी करने का निर्णय लिया गया. कार्यकर्ताओं ने कहा कि पंकज चौधरी का यह दौरा गगहा क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, और वे उनका भव्य स्वागत करने के लिए उत्साहित हैं.
बैठक में उपस्थित जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के दौरे से पार्टी कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा का संचार होगा, और वे पार्टी को मजबूत बनाने के लिए काम करेंगे. -

आज का राशिफल 05.01.2026
ज्योतिष डेस्क निष्पक्ष टुडे :–
“🐏मेष राशिफल”
आप पिछले कई दिन से बेचैन और नाखुश सा अनुभव कर रहें हैं लेकिन आज आपका रुख इस समस्या को और अधिक गंभीरता से लेने का है ǀ आपको यह जानना है कि इस समस्या की जड़ क्या है ,आज का दिन इस काम के लिए सबसे बेहतर है ǀ लम्बे समय से उपेक्षित कुछ कामो की योजना बनाने के लिए भी अच्छा दिन है ǀ
“🐂वृषभ राशिफल”
आज अपना और आपनी सेहत का ध्यान रखना ना भूलें ǀआज स्वास्थ्य सम्बन्धी किसी समस्या की आशंका बन सकती है ǀबहुत ठंडा भोजन खाने से बचें ǀअगर पहले से ही कोई स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे है तो और अधिक ध्यान रखें ǀवित्तीय दृष्टि से ना फायदा ना नुकसान वाली स्थिति रहेगी हालाँकि आज कोई बड़ा निवेश ना करना ही ठीक रहेगा ǀ
“👫मिथुन राशिफल”
आज सावधान रहें ǀआपके प्रतिद्वंदी आपके खिलाफ योजनाये बनाकर आपको नुक्सान पहुंचाने की कोशिश करेंगे लेकिन आप आसानी से उनपर जीत हासिल कर पायेंगे,मजेदार तो यह है कि खुद उन्हें भी आपकी उपलब्धि के लिए आपकी तारीफ करनी होगी ǀ इस गंभीर स्थिति को थोडा हल्का-फुल्का बनाने के लिए दोस्तों के साथ कुछ समय बिताएं ǀ

“🦀कर्क राशिफल”
आप पिछले कुछ दिनों से काफी व्यस्त दिनचर्या बिता रहे हैं ǀअब सारी चीजों को व्यवस्थित करने का समय है ǀ आज आपको तुलनात्मक रूप से थोड़ी राहत मिलेगी,लेकिन आपको इस समय का उपयोग अपनी सब चीजों को व्यवस्थित करने में लगाना चाहिए ǀ नही तो सब कुछ और अधिक उलझता जाएगा और आप स्थिति के नियंत्रण से बाहर होने के कारण और भी अधिक परेशान रहेंगे ǀ
“🐅सिंह राशिफल”
ऐसी स्थितियां आ सकती हैं जो आपको बिना सोचे काम करने के लिए उकसायें ǀ यह सही समय है जब आपको सब कुछ अपने नियंत्रण में रखकर युद्ध स्तर पर काम करना है ǀ अपने बच्चों या छोटे बहन भाइयों के लिए सुरक्षात्म्क रवैया अपनाएँ ǀ आप बहुत अच्छी तरह सामाजिक गतिविधियों में शामिल होंगे और यहां आपका बहुत अच्छा स्वागत होगा ǀ

“🙍♀️कन्या राशिफल”
आज आप खुद की जरुरत से अधिक आलोचना करने के मूड में हैं ǀआपको भी पता है कि आपकी अधिकतर चिंताएं निरर्थक हैं,फिर भी आप चिंता करते रहते हैं ǀ इसका एकमात्र समाधान यह है कि अपने किसी ऐसे करीबी से सा अपनी चिंताओं के बारे में बात करें जो आपको सहारा दे सके ǀ इससे पहले कि आप विकर्षित अनुभव करें ,आपको किसी विश्वसनीय व्यक्ति से सलाह लेनी चाहिए ǀ
“⚖️तुला राशिफल”
इस समय आपके जीवन में अजीब ही घटनाएँ हो रही हैं ǀजिससे भी आप मिलते हैं,आपके मन में उसी के लिए कोमल भावनाएं पैदा हो जाती हैं ,विशेषत विपरीत लिंग को आप बहुत आकर्षित करेंगे ǀ साथ ही आप उस काम के बारे में भी जागरूक रहेंगे जो आपको दूसरों के लिए घर और कार्यस्थल पर करना है ǀ
“🦂वृश्चिक राशिफल”
आपको आज बहुत सारी चीजों से जुड़े अपने वादों को निभाना है ǀ अपनी सामजिक,वित्तीय तथा निजी जिम्मेदारियों को निभाने के लिए तैयार रहें ǀआपके परिजनों ,दोस्तों और सहकर्मियों ,सभी को आपसे मदद की अपेक्षा रहेगी और आप इस दबाव को सह पाने में बिलकुल समर्थ हैं ǀ आज अपने शब्दों और कामों,दोनों ही तरीको से लोगों की मदद करेंगे ǀ

“🏹धनु राशिफल”
आपके किसी करीबी के जीवन में कुछ समस्याएँ चल रही हैं और आज आपको उनकी बात सहानुभूति से सुननी पड़ेंगी ǀ ऐसा हो सकता है की आप इस आदमी की बातों से निराश और बेचैन सा अनुभव करें ,लेकिन आपको बिना किसी आलोचना के इस आदमी की सहायता करनी चाहिए ǀ इससे आपके जीवन की बहुत महत्वपूर्ण दोस्ती या साझेदारी भी प्रभावित होगी ǀ
“🐊मकर राशिफल”
यह सोचने और जानने के लिए कि आप अपने जीवन से क्या चाहते हैं,कुछ देर एकांत में बैठें ǀ पिछले कई दिन काफी व्यस्त रहे हैं ǀ इसीलिए आपको अपने उद्देश्यों का फिर से मूल्यांकन करना है और यह भी देखना है की आपके काम किस प्रकार आपके जीवन और संबंधों को प्रभावित कर रहे हैं ǀ यात्रा संभावित है ,हालाँकि हमारा सुझाव यह है कि किसी रोमांचक ताबड़तोड़ यात्रा के स्थान पर शांतिपूर्वक अपनी छुट्टियाँ बिताएं ǀ

“🧉कुंभ राशिफल”
व्यवसाय सम्बन्धी परेशानियां हल होंगीं लेकिन तब तक आपको बोलने ,लिखने और काम में भी आक्रामक नही होना है ǀ निजी जीवन से सम्बंधित परेशानियां झेल रहे लोगों को अपनों के लिए समय निकालना चाहिए ǀ आप लम्बे समय से स्वस्थ्य की उपेक्षा क्र रहे हैं ,इस पर ध्यान दें ǀ
“🐟मीन राशिफल”
आप पुराने विचारों को छोड़कर नए विचारों को अपना रहे हैं ǀ आज कुछ अलग ना सोचें,इसका प्रभाव औरों पर अच्छा न पड़ेगा ǀ कोई भी काम करने से पहले ये मूल्याकंन दुबारा कर लें कि आप वास्तव में चाहते क्या हैंǀ घरेलू जरूरतों को पूरा करने के लिए नया वाहन और दूसरी चीजें खरीदने हेतु समय उपयुक्त है ǀ

-

हास्पिटल पर प्रसूता का शव रख कर हंगामा, जांच में जुटी पुलिस
“आक्रोशित महिलाओं ने शव रखकर दो घंटे तक किया हंगामा”
“आपरेशन से पहले इंजेक्शन लगाते ही बिगड़ी प्रसूता की तबीयत, मौत”
भटहट। गुलरिहा थाना क्षेत्र के तरकुलवा स्थित जेके हॉस्पिटल पर मृतक प्रसूता का शव रखकर परिजन हंगामा करने लगे। आरोप है कि इंजेक्शन लगाने के बाद हालत बिगड़ने पर संचालक अपने निजी साधन से रचित हास्पिटल ले गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुनः शव लेकर जेके हास्पिटल पहुंचे। अस्पताल प्रशासन हॉस्पिटल छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत करायी। तहरीर लेकर कार्रवाई करने का आश्वासन दी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस रखवायी है। तहरीर लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत परसौना निवासी रामचंद्र की पुत्री नीतू का विवाह महाराजगंज जनपद के श्याम देउरवाथाना क्षेत्र के लखीमा निवासी सुनील हरिजन से हुआ था। नीतू करीब 7 माह अपने मायके परसौना में रहती थी। शनिवार सुबह 9:00 बजे प्रसव पीड़ा होने पर, नीतू अपने मां के साथ पैदल पड़ोसी गांव तरकुलहा स्थित जेके हॉस्पिटल पहुंची। मृतका की मां कमलावती देवी के मुताबिक जेके हास्पिटल के डॉक्टर ने प्रसव कराने के लिए 40 हजार में तय कर 40 हजार जमा कर लिया। एडमिट करके बोतल चढ़ने लगा। करीब 30 मिनट बाद ऑपरेशन थिएटर में ले गए। कुछ छड़ के बाद स्ट्रेक्चर पर बाहर निकाल कर अपने निजी साधन से बीआरडी मेडिकल कालेज ले गए। वहां नीतू का शव गेट पर उतार कर फरार हो गए। मृतका का पति एम्बुलेंस से शव लेकर तरकुलहा स्थित जेके हास्पिटल पहुंचा। वहां आक्रोशित महिलाओं ने हंगामा शुरू कर दिया। हास्पिटल प्रशासन छोड़ कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस से आक्रोशित महिलाओं ने पोस्टमार्टम कराने और संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग करने लगी। करीब दो घंटे बाद महिलाओ को पुलिस कार्रवाई करने का आश्वासन देते हुए समझा-बुझाकर शांत करायी। शव को कब्जे में ली।
प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस रखवाया गया है। तहरीर मिली है केस दर्ज कार्रवाई की जाएगी।












