Category: न्यूज़
Your blog category
-

एलपीएम के छात्रों ने रेत पर मकर संक्रान्ति उकेर दी शुभकामनाएं
ब्यूरो प्रभारी-वेद प्रकाश यादवगोलाबाजार।मकर संक्रांति हिन्दू धर्म में मनाए जाने वाले प्रमुख त्यौहारों में से एक है। जिसे उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक अलग-अलग नामों से मनाया जाता है। इस दिन सूर्य धनु राशि से निकल कर मकर राशि में प्रवेश करता है। इस वजह से इस पर्व को उत्तरायण भी कहा जाता है। इस दिन से मांगलिक कार्यों की शुरूआत हो जाती है। मकर सक्रांति के दिन दान पुण्य का बहुत महत्त्व होता है। इसके साथ ही इस पर्व पर पतंग उठाने की भी प्रथा है। लोग एक-दूसरे को मकर संक्रांति के दिन मैसेज भेजकर शुभकामनाएं देते हैं।कुछ ऐसा ही उपनगर गोला के कचहरी चौराहा स्थित एलपीएम पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने रेत पर गुड,तिल, लड्डू,दही की मटकी,सूर्य देव व खिचडी का चित्रण कर क्षेत्र के लोगों को मकर संक्रान्ति व प्रयागराज में लग रहे महाकुंभ की शुभकामनाएं दी है।जो लोगों के आकर्षण का केन्द्र रहा।विद्यालय संरक्षक पूर्व चेयरमैन गिरधारी लाल स्वर्णकार, प्रबंधक भागीरथी प्रसाद स्वर्णकार,प्रबंध निदेशक अमरनाथ वर्मा, प्रहलाद वर्मा तथा प्रधानाचार्या एकता वर्मा व रेवरेण्ट डीके सिंह ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनके प्रतिभा की सराहना की।
-

आज का राशिफल 14-01-26
ज्योतिष डेस्क निष्पक्ष टुडे :-
🐏मेश राशिफल
आप अपने विभिन्न दिशाओं में आकर्षित अनुभव कर रहे हैं और समझ नहीं पा रहे हैं कि क्या किया जाना चाहिए? यह कठिनाई आज और बहुसंख्यक समूहों और आपके लिए निर्णय लेना और भी कठिन हो सकता है। आपको सावधानी से काम लेना होगा क्योंकि आपके निर्णय लेने की क्षमता, भावना और महत्व से प्रभावित हो सकता है।
🐂वृषभ राशिफल
आज का दिन आपके लिए बहुत व्यस्त रहेगा ,या तो आपके पास मेहमान आयेंगे या आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं ǀ इसी समय आप अपने घर का नवीकरण ,नया घर खरीदने या दूसरी जगह शिफ्ट होने के बारे में भी सोच सकते हैं ǀ हालाँकि आप पूरा दिन बहुत व्यस्त रहेंगे,फिर भी आप दिन का हरेक पल आनंद लेंगे ǀ
👫मिथुन राशिफल
आज आप किसी के अहसान का बदला उतारने की दिशा में पहला कदम उठाएंगे ǀ यह कदम मानसिक ,वित्तीय या आध्यात्मिक हो सकता है लेकिन इसका अर्थ यह नही है कि आप आज अपने सारे अहसान उतार पायेंगे लेकिन आपको कम से कम यह संतुष्टि जरूर होगी कि आप ऐसा करने की दिशा में कदम तो उठा रहे हैं ǀइससे आपको बहुत अच्छा लगेगा ǀ
🦀कर्क राशिफल
आपके जीवन में एक नई उर्जा का प्रवेश होगाǀआपको अचानक यह लगने लगेगा कि जीवन में परिवार तथा करियर में संतुलन बनाना काफी आसान हो गया है ǀ आपकी सारी हिचकिचाहट दूर हो जाएगी और आपके सब कामो में नया आत्मविश्वास दिखाई देगा ǀआप घर या कार्यस्थल पर किसी करीबी की असमंजस की भावना को भी आज दूर कर पायेंगे ǀ
🐅सिंह राशिफल
बिजनेस सम्बन्धी किसी मीटिंग में आपके मनमुताबिक मोड़ आने की सम्भावना है ǀ आप आज शांत किन्तु दृढ हैं ǀआपने खूब सोच समझकर फैसले लिए हैं ǀ कार्यस्थल पर सकारात्मक बदलाव होंगें ǀकिसी पुराने दोस्त से मुलाकात संभव है ǀ घर पर शांत और संतुष्ट बने रहेंगे ǀबोद्धिक उन्नति होगी ,प्रियजनों की और से कोई खुश कर देने वाली खबर मिलेगी ǀ
🙍♀️कन्या राशिफल
आज आपके लिए बहुत सारा काम है ,व्यस्त रहेंगे ǀ जल्दी के चक्कर में अपने किसी शुभचिन्तक को नाराज ना करें ǀ नम्र बने रहें ǀ आपकी सकारात्मकता के कारण नए अवसर मिलेंगे ǀ धीरज रखें ,परिवर्तन ही शाश्वत नियम हैविसिलिये बदलाव तो आपके जीवन में भी होना ही है ǀ
⚖️तुला राशिफल
स्थितियां और घटनाएं इस प्रकार बदलेंगे कि आपको पहले से सोच समझकर लिया गया एक फैसला बदलना पड़ सकता है ǀ आपको जीवन में आने वाली चीजों के प्रति अधिक जिम्मेदार रवैया अपनाना होगा ǀआप अपने पहले तय किये गया कार्यक्रम के अनुसार नही चल पायेंगे क्योंकि आपको कुछ अप्रत्याशित घटनाओं के कारण अपना कार्यक्रम बदलना पड़ सकता है ǀ इस अप्रत्याशित घटना के कारण आपके छोटी अवधि के लगभग सभी कार्य प्रभावित होंगें ǀ
🦂वृश्चिक राशिफल
ऐसे अवसरों को पकड़ने की कोशिश करें जो आपको सोचने और उसे अपने तरीके से दुबारा पेश करने का मौका दें ǀ आप इसे उत्साह के साथ कर भी पायेंगे और आपको आनंद भी आएगा ǀ घर में कुछ बदलाव होने ही हैं ,शायद आप अधिक एकाग्रता और अधिक बेह्तर अवसरों के लिए किसी नईं जगह जाना चाहते हैं ǀ
🏹धनु राशिफल
आज आप घर और ऑफिस दोनों स्थानों पर शान्तिपूर्ण माहौल बनाने की कोशिश करेंगे ǀआपका यह अनुभव मजेदार रहेगा और आप इससे प्रेरित भी होंगे ǀ हालंकि अपनी निजी बातें किसी के साथ भी ना बाँटें ,और कोई भी कडवा पाठ सीखने के लिए भी खुद को तैयार रखें ǀ
🐊मकर राशिफल
आज आप अपने घर की साज सज्जा ,कपड़ों और सौंदर्य प्रसाधनों पर काफी खर्च कर सकते हैं ǀहालाँकि आप अपने खर्च को फिजूलखर्ची की सीमा तक पहुचने से पहले नियंत्रित कर पायेंगे ǀअपने किसी ख़ास को कोई कीमती उपहार दे सकते हैं,जो उसे बहुत अच्छा लगेगा ǀहालांकि अपनी भावनाओं को बोलकर व्यक्त करने से आपकी बात अधिक सार्थक लगेगी ǀ
🧉कुंभ राशिफल
आज का दिन मौज मस्ती के नाम रहेगा ǀआज सगे सम्बन्धियों से मुलाकात हो सकती है ,फोन या मेल के द्वारा भी संपर्क हो सकता है ǀवर्त्तमान समय अपने सामाजिक कौशलों को निखारने तथा आने वाली पार्टियों के लिए खुद को तैयार करने का बिलकुल सही समय है ǀदिन के आगे बढ़ने के साथ साथ वित्तीय परेशानियां अपने आप दूर होती जायेंगी ǀ
🐟मीन राशिफल
आप सृजनात्मक ऊर्जा से भरपूर हैं ,अपनी कल्पनाशक्ति का उपयोग करें ǀइससे आपको ख़ुशी और सौभाग्य दोनों मिलेंगे ǀदिल की ना सुनें ,अपने दिमाग की सुनें ǀतर्कशक्ति से काम लें ǀअपनी ऊर्जा को सही जगह पर लगायें ǀनिवेश के लिए अच्छा दिन है ǀअधिक सावधानी की बजाय अपने आप को थोडा ढीला छोड़ दें,राहत मिलेगी ǀ
-

खंड विकास अधिकारी ने की विकास कार्यों की समीक्षा सचिव व ग्राम प्रधान को दिए निर्देश
ब्यूरो प्रभारी-वेद प्रकाश यादवगोला बाजार। गोला खंड विकास अधिकारी दिवाकर सिंह ने सोमवार को ग्राम पंचायत चंदौली मे विकास कार्यों की समीक्षा कर सचिव व ग्राम प्रधान को विकाश कार्यों को करने को निर्देश दिए.
गोला ब्लॉक के चंदौली गांव में विगत वर्षों से ग्रामीणों को जल निकासी स्ट्रीट लाइट पक्की सड़क सुविधाजनक न होने पर ग्रामीणों ने गांव में विकास की मांग की थी. गांव की लालती देवी शांति देवी मंजू देवी कौशल्या पूनम ग्रामीणों का आरोप था कि गांव में सड़क नाली और जल निकासी की गंभीर समस्या बनी हुई है.जिससे ग्रामीणों का जन् जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है. और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है. गांव में नालियों की उचित व्यवस्था नहीं होने कारण जगह गंदगी का अम्बार लगा है.नालियों का पानी खुले में बह रहा है जिससे दुर्गंध फैल रही है. उनका कहना था कि कई बार शिकायत के बावजूद नाली या सड़क सुधार का कोई कार्य नहीं हुआ. संबंधित अधिकारियों से जल्द से जल्द सड़क नाली और जल निकासी की उचित व्यवस्था करने की मांग की थी. जिस समस्या पर गोला ब्लॉक के वीडियो दिवाकर सिंह ने चंदौली गांव पहुंचकर विकास कार्यों की समीक्षा की. उन्होंने बताया कि गांव में कुछ विकास कार्य विवादित होने के कारण अधूरा है. ग्राम प्रधान व सचिव को मूलभूत सुविधा बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं.
इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी संजय कुमार प्रधान प्रतिनिधि शेषनाथ ग्राम पंचायत सचिव,समेत ग्रामीण मौजूद रहे। -

गोला ब्लॉक् के चंदौली गांव में विकास कार्य नदारदः ग्रामीण बदहाली का शिकार
आजादी के बाद भी नहीं बदला गांव की तस्वीर,ग्राम प्रधान पर लग रहे आरोप


ब्यूरो प्रभारी-वेद प्रकाश यादवगोला बाजार।गोला ब्लॉक के चंदौली राजस्व गांव मूलभूत सुविधाओं से वंचित है।गांव में पिछले लगभग 30 वर्षों से सड़क, नाली और जल निकासी की गंभीर समस्या बनी हुई है। इससे ग्रामीणों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है, जिससे गंदगी और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।
गांव में नालियों की उचित व्यवस्था न होने के कारण जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा है। नालियों का पानी खुले में बह रहा है, जिससे दुर्गंध फैल रही है और संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। बारिश का पानी और घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़कों पर फैल जाता है। ग्रामीण कीचड़ और गंदगी से जूझ रहे हैं,और स्ट्रीट लाइट भी नहीं है।बरसात हो या सामान्य दिन, ग्रामीणों को कीचड़ और गंदगी का सामना करना पड़ता है। खराब सड़क जल निकासी की समुचित व्यवस्था और स्ट्रीट लाइट के अभाव में रात में आवागमन मुश्किल हो जाता है।गांव की बदहाल गलियों के कारण बच्चों का स्कूल जाना, बुजुर्गों का चलना और महिलाओं का रोजमर्रा के काम करना भी कठिन हो गया है। नालियों के अभाव में गंदा पानी सड़कों पर बहता रहता है, जिससे बीमारियों का खतरा बना रहता है।जल निकासी की व्यवस्था न होने के कारण ग्रामीण अपने घरों के सामने गड्ढे खोदकर पानी जमा करने को मजबूर हैं। यह जमा पानी अक्सर पड़ोसियों के खेतों में बह जाता है, जिसके कारण ग्रामीणों के बीच लगातार विवाद होते रहते हैं।◼️ *न तो पक्की सड़कें,न नालियां और न ही पानी निकासी की उचित व्यवस्था* …..
चंदौली गांव के ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान चुनाव के समय ही गांव का रास्ता पहचानते हैं, न तो पक्की सड़कें हैं, न नालियां और न ही पानी निकासी की उचित व्यवस्था
लेकिन जीतने के बाद पांच साल तक गांव की सुध नहीं लेते। लालती देवी, शान्ति देवी, मंजू देवी, कौशल्या देवी,पूनम देवी, मानती देवी,इसरावती देवी, रेखा देवी, चंद्रावती देवी, शकुंतला देवी,
सहित कई स्थानीय निवासियों ने अपनी नाराजगी व्यक्त की। उनका कहना है कि कई प्रधान बदल चुके हैं, लेकिन सड़कों का स्थायी और गुणवत्तापूर्ण निर्माण नहीं हो पाया है। कच्चे और जर्जर रास्तों से बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को आवागमन में भारी परेशानी होती है। प्रधान न तो गांव आते हैं, न किसी से मिलते हैं और न ही गांव की स्थिति जानने का प्रयास करते हैं।
ग्रामीणों ने वर्तमान ग्राम प्रधान पर उपेक्षा का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद नाली निर्माण या सड़क सुधार का कोई काम नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से जल्द से जल्द सड़क, नाली और जल निकासी की उचित व्यवस्था करने की मांग की है।
‼️इस संबंध में गोला ब्लॉक के बीडीओ दिवाकर सिंह ने बताया कि चंदौली गांव का सत्यापन कराकर व बजट के आधार पर लोगों की बुनियादी सुविधाओं को बहाल किया जाएगा।
‼️ इस प्रकरण में ग्राम सचिव उपेंद्र कुमार यादव ने बताया कि चंदौली गांव का केवट टोला में समस्या है बजट के आधार पर ग्रामीणों को लाभान्वित किया जाएगा।



ब्यूरो प्रभारी-वेद प्रकाश यादव


ब्यूरो प्रभारी-वेद प्रकाश यादव






ब्यूरो प्रभारी-वेद प्रकाश यादव