विश्वनाथ उमर सभागार में मनाई गई स्वामी विवेकानन्द की जयंती। ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज स्वामी विवेकानंद के आदर्शों, मूल्यों और विचारों से जुड़ने का संकल्प लेकर नगर पंचायत बड़हलगंज के विश्वनाथ उमर सभागार में स्वामी जी की 163वीं जयंती मनाई गई। सोमवार को स्वामी जी की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित करते हुए चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि 1863 में 12 जनवरी को जन्मे स्वामी ने अपने 40 वर्षों के अल्पजीवन काल में देश और सनातन संस्कृति की रक्षा के लिये जो कार्य किया वह अतुलनीय है। आज उनका जन्मदिन युवाओं को आत्मविश्वास, ऊर्जा और जिम्मेदारी का संदेश देता है। इसलिए आज का दिन केवल जयंती मनाने का नहीं, बल्कि स्वामी विवेकानंद की शिक्षाओं को बच्चों और अपने के जीवन में उतारने का संकल्प लेने का दिन है। अधिशाषी अधिकारी रामसमुख ने कहा कि इस दिन को सेलिब्रेट किये जाने का मुख्य उद्देश्य स्वामी विवेकानंद के विचारों, मूल्यों और आदर्शों को बढ़ावा देना है। इस दिन को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में भारत सरकार की ओर से वर्ष 1984 में मान्यता दी गई थी। इसके बाद 1985 से प्रतिवर्ष स्वामी विवेकानंद की जयंती 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप मनाया जा रहा है। इस अवसर पर जनसेवा संस्था के महामंत्री सन्तोष जायसवाल, लिपिक सुनील कुमार, सभासद दीपक शर्मा, संजय सोनकर, विपुल निषाद, अमलेश कुमार, पारस सोनकर, आज़ाद अहमद, रविन्द्र कुमार, नियाज़, हिमांशू गौड़, विकास गौड़, आशीष उमर, उमेश यादव आदि मौजूद थे।
Leave a Reply