प्रयागराज मेले में अशोक पाण्डेय के नेतृत्व में सप्तदिवसीय विशाल भंडारे का आयोजन

             ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
बडहलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज/गोरखपुर गगहा क्षेत्र के सोनइचा निवासी युवा समाजसेवी अशोक पाण्डेय द्वारा प्रयागराज मेले में श्रद्धालुओं की सेवा एवं मानव कल्याण की भावना से प्रेरित होकर सप्तदिवसीय विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। यह भंडारा प्रयागराज मेला क्षेत्र के पुल संख्या–4, सेक्टर संख्या–5 में आयोजित होगा, जहां प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर सकेंगे।
इस पुनीत सेवा कार्य का भव्य शुभारंभ पीठाधीश्वर रंग महल, अयोध्या धाम श्री श्री 1008 महंत रामशरण दास जी महाराज के पावन कर-कमलों द्वारा बतौर मुख्य अतिथि किया जाएगा। उद्घाटन पर साधु-संतों, समाजसेवियों एवं क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति प्रस्तावित है।
युवा समाजसेवी अशोक पाण्डेय ने बताया कि प्रयागराज मेला देश के कोने-कोने से आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। ऐसे में उनकी सुविधा एवं सेवा करना ही इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है। भंडारे के माध्यम से प्रतिदिन निःशुल्क, स्वच्छ एवं सात्विक भोजन की व्यवस्था की गई है, जिससे श्रद्धालु भक्ति भाव के साथ प्रसाद ग्रहण कर सकें।
इस सेवा आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। अशोक पाण्डेय द्वारा लगातार सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाई जा रही है। उनके इस सराहनीय प्रयास को क्षेत्रीय नागरिकों, सामाजिक संगठनों एवं श्रद्धालुओं ने मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बताते हुए मुक्त कंठ से प्रशंसा की है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *