Category: न्यूज़
Your blog category
-

बीडीओ के आदेश का ग्राम प्रधान ने नहीं किया अनुपालन
आदेश के बाद भी नहीं बदली गांव की तस्वीर
ब्यूरो प्रभारी-वेद प्रकाश यादव
गोलाबाजार।गोला विकास खण्ड के अंतर्गत चंदौली ग्राम पंचायत में विकास कार्यों को लेकर खण्ड विकास अधिकारी ने जांच के बाद प्रधान को मौखिक तौर पर आदेशित किया कि एक सप्ताह के भीतर लाइट लग जानी चाहिए और बाकी कार्य भी जल्द से जल्द पूरे किए जाएं। लेकिन ग्राम प्रधान ने इस आदेश का पालन नहीं किया है।खण्ड विकास अधिकारी ने कहा था कि अगर एक सप्ताह के भीतर लाइट नहीं लगाई गई तो सोमवार को कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। यह मामला विकास कार्यों में लापरवाही और प्रशासनिक आदेशों की अवहेलना का उदाहरण है।
इस तरह के कई मामलों में अक्सर देखा गया है कि ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव की लापरवाही से विकास कार्य प्रभावित होते हैं।
सूत्रों के मुताबिक कईयों ब्लॉक में देखा गया है कि अक्सर पंचायत भवन निर्माण में लापरवाही के कारण पूर्व ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव और लेखपाल से रिकवरी के आदेश के बाद भी ग्राम प्रधान ने खण्ड विकास अधिकारी के साथ अभद्र व्यवहार किया और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की । जिसके कारण जांच प्रभावित रहा है ।
अब देखना यह है कि आदेश की अवहेलना के बाद खण्ड विकास अधिकारी इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं ? और क्या चंदौली ग्राम पंचायत के केवटही टोला के विकास की तस्वीर बदल पाएगी ।
ग्रामीणों से पूछताछ से पता चला कि गांव के सचिव कभी गांव में आते ही नहीं है तो विकास कहां से होगा ? इस मामले को लेकर लेकर सचिव को दूरभाष के माध्यम से पक्ष जानने की कई बार कोशिश की गई तो फोन ही नहीं उठा
क्या कहते हैं खंड विकास अधिकारी
इस संबंध में पूछे जाने पर खंड विकास अधिकारी गोला ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी ।
-

TOP 16 BREAKING NEWS HEADLINES
.निष्पक्ष टुडे :.ब्यूरो समाचार
1. BMC: 118 सीटों के साथ भाजपा-शिंदे को स्पष्ट बहुमत; राज ठाकरे की MNS औवैसी की पार्टी से भी पीछे।
2. रुपया लुढ़का, डॉलर के मुकाबले 50 पैसे टूटकर 90.84 पर हुआ बंद।
3. SIR की हियरिंग के लिए अब जंगीपुर से TMC MLA जाकिर हुसैन को EC का बुलावा।
4. 4 अधिकारियों सहित 5 लोगों के खिलाफ FIR का आदेश वापस लेने की मांग, ममता सरकार का CEO मनोज कुमार अग्रवाल को पत्र।
5. रेलवे के मानचित्र में होगा ऐतिहासिक परिवर्तन, 3250 करोड़ से भी ज्यादा विकास से संबंधित प्रकल्पों का होगा उद्घाटन, आज बंगाल सफर के पूर्व पीएम मोदी का पोस्ट।
6. SIR: परिस्थिति ठीक होने पर चाकुलिया में फिर होगी हियरिंग, माध्यमिक कार्ड जमा देने वालों को फिर किया जाएगा तलब: EC
7. 18 जनवरी की सुबह 5 से दोपहर 1 बजे तक बंद रहेगा द्वितीय हुगली ब्रिज।
8. कश्मीर फाइल्स, बंगाल फाइल्स के बाद अब आ रही ‘केदार फाइल्स’, KP के अधिकारी विश्वक अपने कर्मरत जीवन के रोमांचक पलों तथा अनुभवों को पुस्तक के रूप में करेंगे पेश, पहली बार ड्यूटी में तैनात रहते हुए किसी पुलिस अधिकारी ने लिखी किताब।
9. इंदौर में राहुल गांधी इंदौर तीन पीड़ित परिवारों के घर जाएंगे,बसुरक्षा एजेंसियों ने देखा रूट; दूषित पानी से 5 माह के बच्चे समेत 24 की गई जान।
10. स्टील किंग लक्ष्मी मित्तल के पिता का निधन: पीएम मोदी ने जताया शोक, लिखा- उनकी हर मुलाकात को संजोकर रखता हूं।
11. 1,000 करोड़ की हेराफेरी का मामला, CBI ने पंजाब एंड सिंध बैंक के एक शाखा प्रबंधक और 18 अन्य के लोगों के खिलाफ दर्ज की FIR
12. सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर हर्षा रिछारिया की खुली चेतावनी, बोलीं- गारंटी के साथ मौनी अमावस्या के बाद किसी को नहीं छोडूंगी।
13.क्या टूटने तक जेल में…’, पूर्व SIB चीफ प्रभाकर राव को लंबे समय तक कैद में रखने पर भड़का सुप्रीम कोर्ट।
14. इंडिगो ने 3-5 दिसंबर की रद्द उड़ानों का किया पूरा रिफंड, ट्रैवल वाउचर भी दिए: DGCA
15. बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा जारी, हिंदू शिक्षक के घर में लगाई आग।
16. ग्रीनलैंड पर नियंत्रण को लेकर ट्रंप की चेतावनी, कहा- जो देश समर्थन नहीं देंगे उनपर लगाएंगे ज्यादा टैरिफ।
-

देश दुनिया के मुख्य समाचार 17/01/26
. नेशनल डेस्क निष्पक्ष टुडे :–
🔶SGPC ने पास किया निंदा प्रस्ताव, आतिशी के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई
🔶थमने वाली नहीं है भारत की रफ्तार, IMF बोला- पूरी दुनिया का इंजन है हिंदुस्तान
🔶प्री प्लान्ड था रांची ED ऑफिस में पुलिस रेड, हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी और पुलिस कार्रवाई पर रोक
🔶मुर्शिदाबाद में उग्र प्रदर्शन पर ममता बनर्जी का गैर-जिम्मेदाराना बयान, कहा- अल्पसंख्यकों का गुस्सा ‘जायज’, दंगे भड़काने की साजिश रच रही बीजेपी
🔶हिंदुओं को वोट देना हराम, बांग्लादेश में चुनाव से पहले ही होने लगे खतरनाक ऐलान
🔶महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव : 29 में से 23 महानगरपालिकाओं में लहराया भगवा, मुंबई में ठाकरे की बादशाहत खत्म
🔶Iran Protests: प्रदर्शनों के बीच स्वदेश लौटे भारतीय, बोले- वहां स्थिति बहुत खराब; केंद्र सरकार का जताया आभार
🔶Rafale Jets: केंद्र से 114 अतिरिक्त राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद को मिली मंजूरी, सीसीएस में लगेगी अंतिम मोहर
🔶प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व पर बढ़ते जनविश्वास की पुष्टि है बीएमसी चुनाव में महायुति की प्रचंड जीत : भाजपा
🔶मोदी असम, बंगाल के दौरे में पहली एसी स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस , नौ अमृत भारत एक्सप्रेस और दो अन्य ट्रेन सेवाओं का शुभारंभ करेंगे
🔶10 साल में 500 से बढ़कर 2 लाख हुए स्टार्टअप्स:PM मोदी बोले- अब सर्विस ही नहीं मैन्युफैक्चरिंग में भी लीड लेनी होगी
🔶हिमाचल में सियासी भूचाल : मंत्री-अफसर जंग पर CM सुक्खू की सफाई, बोले- अधिकारी अच्छा काम कर रहे, कोई विवाद नहीं
🔶Weather Update: ठंड ने तोड़ा रिकॉर्ड, घने कोहरे के बाद अब बारिश की मार! दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में IMD का अलर्ट
🔶’इस बार निशाना नहीं चूकेगा’, ईरान ने ट्रंप को दी जान से मारने की धमकी, सरकारी टीवी पर दिखाया पेंसिल्वेनिया हमले का वीडियो
🔶वेनेजुएला की नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मचादो ने अपना पदक डोनाल्ड ट्रंप को भेंट किया
🔶रेलवे ने किराए तय करने की प्रणाली को ‘ट्रेड सीक्रेट’ बताया, कहा- सार्वजनिक नहीं कर सकते जानकारी
🔶AIMIM देश के लिए खतरा, चिंतन करने की जरूरत: डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे
🔶भारत-विरोधी बयान का बड़ा असर: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के निदेशक को हटाया गया, खिलाड़ीयो का BPL मैच का बहिष्कार
🔶जयपुर में राष्ट्रपति का भव्य आगमन: 1008 कुण्डीय महायज्ञ में द्रौपदी मुर्मु ने दी पूर्णाहुति, भक्तिमय हुई गुलाबी नगरी
🔶इज़राइल का सैन्य हेलीकॉप्टर क्रैश, दूसरे विमान से ले जाते वक्त हुआ रहस्यमय हादसा(Video)
🔷श्रेयस अय्यर की 25 महीने बाद टी-20 टीम में वापसी:न्यूजीलैंड के खिलाफ तिलक वर्मा की जगह खेलेंगे; सुंदर की जगह बिश्नोई शामिल
-

उत्तर प्रदेश की प्रमुख खबरे
नेशनल डेस्क निष्पक्ष टुडे :–
26 जनवरी को विधानसभा लेज़र लाइट से जगमगाएगी।
तिरंगे केसरिया, सफेद और हरे रंग की लेज़र लाइट।
26 जनवरी को लेज़र लाइट से रोशन होगा विधान भवन।
गुंबद पर अयोध्या, मथुरा और काशी के दृश्य उभरेंगे।
ऐतिहासिक स्थलों की लेज़र इमेजिंग दिखाई जाएगी।
गुंबद पर “राम.. राम.. राम”, महादेव की आकृति नजर आएगी।
अयोध्या के रामलला की तस्वीर लेज़र लाइट से प्रदर्शित होगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर दिखाई देगी।
सीएम योगी आदित्यनाथ की तस्वीर भी होगी शामिल।
विधानसभा अध्यक्ष की तस्वीर भी गुंबद पर दिखेगी।
गणतंत्र दिवस से पहले लेज़र लाइट का रिहर्सल पूरा।
विधानसभा परिसर में सुरक्षा और तैयारियां तेज।।
प्रदेश में कड़ाके की सर्दी का असर जारी
मकर संक्रांति के बाद जल्द ही मिल सकती है ठंड से राहत
मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान में क्रमिक बढ़ोतरी के है आसार
इसके परिणामस्वरूप 15 जनवरी से प्रदेश में शीतलहर और पाले से राहत के साथ ही सुबह कोहरे में वृद्धि की भी बन सकती है संभावना
प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में रात के तापमान में आई गिरावट की वजह से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पिछले दिनों मेरठ, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़
मुरादाबाद और रुहेलखंड मंडलों में रात में शीतलहर का प्रकाेप महसूस किया गया
अब इसमें थोड़ा सुधार आने के है आसार
प्रदेश के न्यूनतम तापमान में अगले 5-6 दिनों के दौरान 4-6 डिग्री तक की वृद्धि होने की है संभावना
बसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का आज 70वां जन्मदिन
राजधानी लखनऊ स्थित बसपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करेंगी मायावती
कार्यकर्ताओं को पंचायत चुनाव और विधानसभा चुनाव की तैयारियों का देंगी संदेश
सभी राज्यों में मायावती का जन्मदिन जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया जाएगा
जन्मदिन पर पुस्तक “मेरे संघर्षमय जीवन एवं बीएसपी मूवमेंट का सफरनामा” के 21वें संस्करण का विमोचन
कार्यक्रम में केंद्रीय संयोजक आकाश आनंद समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी रहेंगे मौजूद
पार्टी संगठन मजबूत करने और जनाधार बढ़ाने पर देंगी दिशा-निर्देश
हालिया निकाय चुनावों में मिली सफलता के बाद कार्यकर्ताओं का बढ़ाएंगी उत्साह
यूपी में मंडल स्तर, अन्य राज्यों में जोनल स्तर पर मनाया जाएगा जन्मदिन
राजधानी समेत सभी जिलों में लगाए गए हजारों होर्डिंग और पोस्टर
70वां जन्मदिन पार्टी के लिए अहम, संगठन और भविष्य की रणनीति पर बड़ा संदेश संभव
-

गोरखपुर नगर निगम द्वारा ‘वार्षिक स्वच्छता कैलेंडर 2026’ का विमोचन
गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :-
मकर संक्रांति के पावन पर्व पर माननीय मुख्यमंत्री जी के कर-कमलों द्वारा विमोचन किया गया। इस अवसर पर महापौर डॉ० मंगलेश श्रीवास्तव, माननीय विधायक विपिन सिंह ,सम्मानित पार्षदगण, नगर आयुक्त श्री गौरव सिंह सोगरवाल एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

मात्र तिथियों का संग्रह न होकर नगर निगम की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं का एक जीवंत दस्तावेज है, जिसमें स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में प्राप्त 5-स्टार रेटिंग और “सफाई मित्र सुरक्षित शहर” में देश के शीर्ष तीन शहरों में स्थान बनाने जैसी गौरवशाली उपलब्धियों को दर्शाया गया है।
इसमें अर्बन फ्लड मैनेजमेंट, अर्बन फैसिलिटेशन सेंटर, और राप्ती नदी के संरक्षण हेतु फाइटोरेमेडिएशन जैसी आधुनिक तकनीकों के साथ-साथ ‘वेस्ट टू वंडर’ और लिगेसी वेस्ट निस्तारण जैसे महत्वपूर्ण कार्यों का विवरण दिया गया है। इस कैलेंडर का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और जन-भागीदारी के माध्यम से गोरखपुर को एक ‘आदर्श एवं आधुनिक नगर’ के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करना है।
यह कैलेंडर स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के थीम स्वच्छता की एक पहल – बढ़ाये हाथ करे सफाई साथ को जोड़ते हुए आम जनमानस में भी जागरूकता फैलाने का कार्य करेगा











