Category: न्यूज़

Your blog category

  • गोला उपकेन्द्र में निजी प्रसव केंद्र पर प्रसूता की मौत: परिजन ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप, एसडीएम ने जांच के आदेश दिए

    गोला उपकेन्द्र में निजी प्रसव केंद्र पर प्रसूता की मौत: परिजन ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप, एसडीएम ने जांच के आदेश दिए

                    ब्यूरो प्रभारी-वेद प्रकाश यादव
    गोलाबाजार। उपनगर गोला में एक निजी प्रसव केंद्र पर डिलावरी के दौरान एक महिला की मौत हो गई। इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
    अब पढ़िए पूरा मामला…..
    जानकारी के अनुसार, गोला थाना क्षेत्र के खिरकीटा दीगर गांव निवासी लाली देवी(28), पत्नी रमेश गौड़, को मंगलवार रात प्रसव पीड़ा हुई थी। परिजन उन्हें गोला थाने के पास स्थित एक निजी आवास पर ले गए, जहां एक महिला द्वारा प्रसव कराया जाता है। यहीं पर डिलीवरी हुई और नवजात शिशु स्वस्थ बताया जा रहा है।
    परिजनों ने बताया- कि प्रसव के बाद लाली देवी की हालत अचानक बिगड़ गई। स्थिति गंभीर होने पर उन्हे रात करीब 1बजे गोला स्थिति एक निजि अस्पताल ले जाया गया,जहा डॉक्टरो ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को घर भेज दिया गया।
    परिजनो ने कहा-इलाज मे लापरवाही हुआ
    मृतका की बड़ी बहन सविता गौड़ ने आरोप लगाया है कि लाली देवी की तबीयत अत्यधिक खराब होने के बावजूद सामान्य प्रसव कराने का प्रयास किया गया,जो घोर लापरवाही का मामला है। उन्होने पुलिस मे शिकायत दर्ज कराने की बात कही है।
    सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर अमरेंद्र ठाकुर ने बताया-
    सोशल मीडिया के सूचना मिलने के बाद वे संबंधित मेडिकल स्टोर और उसके पीछे बने मकान पर जाँच के लिए गए थे, लेकिन वहाँ ताला लगा मिला। उन्होंने आश्वासन दिया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम दोबारा मौके पर जाकर विस्तृत जांच करेगी और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
    एसडीएम अमित जायसवाल ने कहा-
    यह मामला हमारे संज्ञान में आया है। प्रथम दृष्टया यह जानकारी मिली है कि बिना वैद्य। कागजाद के प्रसव कराया गया था। उन्होंने बताया कि पूरे प्रकरण की गहन जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
  • जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान द्वारा प्राथमिक विद्यालयों में किया गया निपुण आंकलन

    जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान द्वारा प्राथमिक विद्यालयों में किया गया निपुण आंकलन

               ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
    बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बडहलगंज क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय भीटी बाल एवं चौबौली में मंगलवार को निपुण आंकलन किया गया। निपुण आंकलन करने हेतु जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान गोरखपुर से निपुण आंकलन के लिए डायट प्रशिक्षु सुधीर चन्द आजाद एवं सूर्य प्रताप कन्नौजिया द्बारा निपुण आंकलन किया गया। जिसमें कक्षा 1 के 12 बच्चों एवं कक्षा 2 में 12 बच्चों का निपुण आंकलन भाषा एवं गणित से सम्बन्धित मोबाइल ऐप के माध्यम से निपुण आंकलन किया गया और विद्यालय का निपुण आंकलन सफलता किया गया
    इस अवसर पर प्रधानाध्यापक हरि लाल निषाद धर्मेंद्र कुमार राव अर्चना जायसवाल सरिता देवी प्रशांत राय मालती देवी सोनमती प्रेमबाला सोना डब्लू पिन्कू राम प्रकाश सहित आदि शिक्षक एवं बच्चों बच्चों के अभिभावक मौजूद रहे।

  • AIIMS गोरखपुर में प्रथम वर्ष एमबीबीएस छात्रों हेतु मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता एवं संवेदनशीलता कार्यक्रम का आयोजन

    AIIMS गोरखपुर में प्रथम वर्ष एमबीबीएस छात्रों हेतु मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता एवं संवेदनशीलता कार्यक्रम का आयोजन

    गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे ;-

    भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) की संस्तुतियों तथा माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण को बढ़ावा देने हेतु जारी दिशानिर्देशों के अनुपालन में, एआईआईएमएस गोरखपुर के मनोरोग विभाग द्वारा SAATHI नामक एक विशेष मॉड्यूल विकसित किया गया है,जिसका पूर्ण रूप “Student Awareness And Training for Holistic Intervention” है।

    इस मॉड्यूल का उद्देश्य चिकित्सा छात्रों में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशीलता, पीयर सपोर्ट तथा गेटकीपर प्रशिक्षण को सुदृढ़ करना है।गेटकीपर प्रशिक्षण के अंतर्गत छात्रों को यह सिखाया गया कि वे अपने सहपाठियों में मानसिक तनाव या जोखिम के शुरुआती संकेतों को पहचानकर समय रहते उचित सहायता एवं विशेषज्ञ सेवाओं तक पहुँचाने में सेतु की भूमिका निभा सकें।

    इसी क्रम में, 07 फरवरी 2026 को, एआईआईएमएस गोरखपुर के प्रथम वर्ष एमबीबीएस छात्रों (एमबीबीएस बैच 2025) के लिए मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता एवं संवेदनशीलता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    यह कार्यक्रम निदेशक, मेजर जनरल डॉ. विभा दत्ता के सक्षम एवं प्रेरणादायी नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत मनोरोग विशेषज्ञों द्वारा तैयार किया गया मॉड्यूल अत्यंत जीवंत, सहभागितापूर्ण एवं संवादात्मक रहा, जिसमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

    इस अवसर पर

    कार्यकारी निदेशक ने छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य को शैक्षणिक उत्कृष्टता का अभिन्न अंग बताते हुए ऐसे कार्यक्रमों की आवश्यकता पर बल दिया।

    डीन (शैक्षणिक) ने कहा कि मानसिक रूप से सशक्त विद्यार्थी ही भविष्य के सक्षम और संवेदनशील चिकित्सक बन सकते हैं।
    डीन (छात्र कल्याण) ने छात्रों को समय रहते सहायता लेने, एक-दूसरे का सहयोग करने तथा मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने का संदेश दिया।

    कार्यक्रम के अंत में छात्रों ने इसे अत्यंत उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी ऐसे सत्रों के आयोजन की अपेक्षा व्यक्त की। यह SAATHI मॉड्यूल एआईआईएमएस गोरखपुर के मनोरोग विभाग की समर्पित टीम द्वारा विकसित किया गया है, जिसका नेतृत्व डॉ. मनोज पृथ्वीराज द्वारा किया गया।

    इस मॉड्यूल के विकास एवं प्रभावी प्रस्तुतीकरण में डॉ. समन्त तथा डॉ. रिचा का महत्वपूर्ण योगदान रहा। टीम द्वारा तैयार यह मॉड्यूल वैज्ञानिक, व्यावहारिक एवं संवादात्मक दृष्टिकोण पर आधारित है, जो छात्रों से सहज रूप से जुड़ने में सफल रहा।

    इस अवसर पर डॉ. मनोज पृथ्वीराज ने जानकारी दी कि SAATHI मॉड्यूल को वर्ष के दौरान चरणबद्ध रूप से न विभिन्न एमबीबीएस बैचों के लिए, नर्सिंग छात्रों, रेज़िडेंट डॉक्टर्स तथा पैरामेडिकल छात्रों के लिए भी लागू किया जाएगा, जिससे संस्थान में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता एवं सहयोगात्मक वातावरण को व्यापक रूप से सुदृढ़ किया जा सके।

  • लक्ष्मी प्रसाद मेमोरियल पब्लिक स्कूल गुडलक कार्यक्रम : दसवीं बोर्ड परीक्षार्थियों को दिया गया शुभकामना संदेश

    लक्ष्मी प्रसाद मेमोरियल पब्लिक स्कूल गुडलक कार्यक्रम : दसवीं बोर्ड परीक्षार्थियों को दिया गया शुभकामना संदेश

                   ब्यूरो प्रभारी-वेद प्रकाश यादव
    गोला बाजार। लक्ष्मी प्रसाद मेमोरियल पब्लिक स्कूल के प्रांगण में कक्षा 10वीं के छात्र- छात्राओं के लिए ‘गुडलक यह आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया। आगामी बोर्ड परीक्षाओं की सफलता की कामना के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में जहां उत्साह का माहौल था, विद्यालय की प्रधानाचार्या एकता वर्मा ने व रेवरेण्ट डी के सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने परीक्षा के तनाव को दूर करने और आत्मविश्वास बनाए रखने के महत्त्वपूर्ण मंत्र दिए।
    उन्होंने कहा परीक्षा केवल अंकों का खेल नहीं, बल्कि आपके परिश्रम और धैर्य की परीक्षा है। आप सभी मे वह क्षमता हैं कि आप न केवल विद्यालय का बल्कि अपने माता-पिता का नाम भी रोशन कर सके। याद रखिए, आपकी मेहनत कभी बेकार नहीं जाती। विद्यालय के प्रबंधक श्री भागीरथी प्रसाद स्वर्णकार तथा प्रबन्ध प्रबन्ध निदेशक अमरनाथ वर्मा ने अपने संबोधन में छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की नींव पर जोर दिया।
    उन्होंने अपने प्रेरणादायी व्यक्त में कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री हासिल करना नहीं, बल्कि एक अच्छा इंसान बनना है। लक्ष्मी प्रसाद मेमोरियल स्कूल ने आपको जो संस्कार दिए हैं, वे परीक्षा के हाल में ही नहीं बल्कि जीवन की हर मुश्किल घड़ी में आपकी ढाल बनेंगे। उन्होंने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि एकाग्रता ही वह शक्ति है जो एक साधारण छात्र को असाधारण बना देती है।
    समारोह के दौरान सब शिक्षक शिक्षिकाओं ने छात्रों को पिछले वर्षो के सफर को याद किया,। उन्होंने छात्रों को एक शुभकामना संदेश देते हुए कहा कि स्वामी विवेकानन्द के विचारों से प्रेरित हो ‘ उठो जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक मत रुको’ का संदेश दिया। विभिन्न विषय अध्यापकों ने भी अपने अनुभव साझा किए और छात्रों को अंतिम समय की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण टिप्स दिए ।
    छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि बोर्ड परीक्षा से डरने की जरूरत नहीं है, बल्कि इसे एक अवसर की तरह देखना चाहिए। उन्होंने जोर दिया कि ” निरंतर अभ्यास ही सफलता की कुंजी है।
    इस अवसर पर विद्यालय के समन्वयक मनीष यादव, सह समन्वयक अनूप सिंह के साथ शिक्षक मनोज पांडेय, दुर्गेज धर दुबे, शैलेश कुमार त्रिपाठी, शिव शंकर पंडित, सुशील शुक्ला, रमेश कुमार यादव, आकाश सिंह, इंद्रजीत सिंह, सुमैला अख्तर, अर्चना, संतोष तिवारी उपस्थित रहे।
  • गोला संपूर्ण समाधान दिवस में 94 शिकायतें दर्ज: सात का मौके पर निस्तारण, फरियादियों की भीड़ मौजूद रहे।

    गोला संपूर्ण समाधान दिवस में 94 शिकायतें दर्ज: सात का मौके पर निस्तारण, फरियादियों की भीड़ मौजूद रहे।

                 ब्यूरो प्रभारी-वेद प्रकाश यादव
    गोलाबाजार। गोला में उपजिलाधिकारी अमित कुमार जायसवाल की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 94 शिकायतें दर्ज की गई । इनमें से 7 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश के साथ सौंपा गया।
    समाधान दिवस में विभिन्न गांवों और नगर से आए फरियादियों ने बिजली, जमीन, आवास, अतिक्रमण, पारिवारिक विवाद और राशन वितरण से जुड़ी समस्याएं प्रस्तुत की।
    सरैया निवासी अशोक कुमार ने बिजली बिल में अनियमितता की शिकायत दर्ज कराई। अकोल्हा निवासी बृजनाथ ने गाँव के कुछ लोगों पर अपनी भूमिधरी जमीन पर अवैध कब्ज़ा करने का आरोप लगाया। बड़हलगंज थाना क्षेत्र के कतुलही निवासी मालती देवी ने अपनी बैनामा शुदा जमीन पर अतिक्रमण की शिक़ायत की।
    नागर क्षेत्र गोला के बार्ड संख्या 7 की सरोज देवी ने बताया कि उन्होंने एक मकान का हिस्सा बैनामा कराया था, लेकिन विक्रेता द्वारा अब तक कब्जा नहीं दिया जा रहा है। परनई उर्फ अर्जुनपूरा निवासी राम किशोर ने शिकायत की कि अपनी भूमि पर शौचालय निर्माण के दौरान कुछ लोगों द्वारा रोका जा रहा है, जबकि लेखपाल व सभासद द्वारा भूमि नाप कर उन्हें दी जा चुकी है।
    बरहजपार माफी निवासी आशा ने शिकायत करते हुए बताया कि वह विधवा है और उनका पुत्र मानसिक रोगी है, बावजूद इसके ससुर द्वारा सारी संपत्ति छोटी बहू के नाम कर दी गई, जिससे उसके सामने जीवन- यापन का संकट खड़ा हो गया है। मेहदराव निवासी दिवाकर दुबे ने बताया कि गांव के कुछ लोगों द्वारा भीटा की जमीन पर अतिक्रमण कर लिया गया है, जबकि हाई कोर्ट द्वारा बेदखली व क्षतिपूर्ति का आदेश दिया जा चुका है, फिर भी जब तक कार्यवाही पूरी नहीं हुई। ग्राम बर्राह निवासी राम सहायी ने कोटेदार पर नाम कोटे से काटने का आरोप लगाया।
    उपजिलाधिकारी अमित कुमार जायसवाल ने सभी मामले को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को समयबद्ध और निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं का समाधान शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
    मामलों के निस्तारण के लिए तहसीलदार गोला सत्येंद्र मौर्य, नायब तहसीलदार रामाकांत चौहान जय प्रकाश यादव समेत सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
  • गोरखपुर एयरपोर्ट के विस्तार एवं उड़ान सुविधाओं को लेकर केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण घोषणा

    गोरखपुर एयरपोर्ट के विस्तार एवं उड़ान सुविधाओं को लेकर केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण घोषणा

       नेशनल डेस्क निष्पक्ष टुडे ;-

    नई दिल्ली।
    लोकसभा में गोरखपुर एयरपोर्ट के विस्तार, यात्री सुविधाओं तथा हवाई संपर्क को लेकर माननीय सांसद श्री रविन्द्र शुक्ल उर्फ रवि किशन जी द्वारा उठाए गए प्रश्न के उत्तर में नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री श्री मुरलीधर मोहोल जी ने सदन को अवगत कराया कि गोरखपुर एयरपोर्ट पर नए टर्मिनल भवन के निर्माण का प्रस्ताव किया गया है। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा भारतीय वायुसेना से 42.14 एकड़ भूमि का अधिग्रहण भी पूर्ण कर लिया गया है।

    मंत्री जी ने बताया कि गोरखपुर एयरपोर्ट से यात्रियों की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है। हाल के वर्षों में यात्री आवागमन लाखों के आंकड़े को पार कर चुका है तथा कार्गो परिवहन में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो क्षेत्रीय आर्थिक विकास का स्पष्ट संकेत है।

    सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि वर्तमान उड़ान कार्यक्रम के तहत गोरखपुर को दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता, अहमदाबाद और हैदराबाद जैसे प्रमुख महानगरों से जोड़ा जा रहा है, जिससे पूर्वांचल के लोगों को बेहतर हवाई सुविधा उपलब्ध होगी।

    इस अवसर पर सांसद श्री रवि किशन जी ने कहा कि गोरखपुर एवं पूर्वांचल के समग्र विकास के लिए मजबूत हवाई संपर्क अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा एयरपोर्ट विस्तार एवं उड़ानों के विस्तार हेतु उठाए गए कदमों का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री जी एवं नागरिक उड्डयन मंत्रालय का आभार व्यक्त किया।

    उन्होंने कहा कि यह पहल क्षेत्र में व्यापार, पर्यटन, रोजगार एवं निवेश को नई गति प्रदान करेगी।

  • सरस्वती शिशु मंदिर पक्कीबाग, गोरखपुर में ‘आशीर्वाद समारोह’ का भव्य आयोजन

    सरस्वती शिशु मंदिर पक्कीबाग, गोरखपुर में ‘आशीर्वाद समारोह’ का भव्य आयोजन

    विजय कुमार श्रीवास्तव

    गोरखपुर, दिनांक: 4 फरवरी 2026 सरस्वती शिशु मंदिर (10+2) पक्कीबाग, गोरखपुर में बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य एवं सफलता की कामना हेतु

    आशीर्वाद समारोह’ का भव्य एवं प्रेरणादायक आयोजन किया गया।

    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, मनोविज्ञान विभाग की प्रोफेसर डॉ. अनुभूति दुबे एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC), तारापुर (महाराष्ट्र) के वैज्ञानिक एवं विद्यालय के पुरातन छात्र श्री ओमकार नाथ साहू की उपस्थिति रही।

    प्रोफेसर अनुभूति दुबे ने छात्रों से भारतीय शिक्षा दर्शन की ‘पंचकोश अवधारणा’ (अन्नमय, प्राणमय, मनोमय, विज्ञानमय एवं आनंदमय कोश) पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास के लिए इन पाँचों कोशों पर संतुलित कार्य आवश्यक है। आगामी बोर्ड परीक्षाओं में तनाव मुक्त रहकर सर्वोत्तम प्रदर्शन के लिए मनोवैज्ञानिक तकनीकों का उपयोग करें। धैर्य, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच ही सफलता की कुंजी हैं।”

    विशिष्ट अतिथि श्री ओमकार नाथ साहू ने अपने छात्र जीवन के अनुभव साझा करते हुए कहा, “सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। विद्यालय के संस्कारों, शिक्षकों के मार्गदर्शन और निरंतर अनुशासित प्रयासों ने मुझे वैज्ञानिक के प्रतिष्ठित पद तक पहुँचाया। मेहनत और लगन कभी व्यर्थ नहीं जाती।” एक पूर्व छात्र को अपने बीच पाकर विद्यार्थियों का उत्साह दोगुना हो गया। विद्यार्थियों ने अतिथिगण से अपनी जिज्ञासाओं पर प्रश्न भी पूछे, जिनका समाधान अतिथियों के द्वारा हुआ।

    विद्यालय के सीबीएसई परीक्षा प्रमुख आचार्य श्री गिरीश चन्द्र पाण्डेय जी ने परीक्षा से संबंधित भारतीयों पर प्रकाश डाला उन्होंने सभी परीक्षार्थियों को धैर्यपूर्वक परीक्षा में सम्मिलित होने की शुभकामनाएँ दीं।

    इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की वंदना एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। अतिथि परिचय प्रधानाचार्य डॉ. राजेश सिंह ने कराया। आभार ज्ञापन प्रथम सहायक श्रीमती रुक्मिणी उपाध्याय ने किया संचालन आचार्य एस. एन. कुशवाहा ने किया।

    इस अवसर पर विद्यालय के गृह परीक्षा प्रमुख श्री अविनाश श्रीवास्तव, विद्यालय के इण्टर के प्रभारी श्री रामकेवल शर्मा जी बोर्ड परीक्षा देने वाले समस्त छात्र एवं विद्यालय परिवार उपस्थित रहा। कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक एवं स्मरणीय रहा।

  • विकसित भारत के लिए एक रोडमैप है केंद्रीय बजट

    विकसित भारत के लिए एक रोडमैप है केंद्रीय बजट

    गोलाबाजार।चिल्लूपार के भाजपा नेताओं ने केंद्रीय बजट 2026-27 की सराहना करते हुए इसे विकसित भारत के लिए एक रोडमैप और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रतिबद्ध स्थिर शासन का प्रतिबिंब बताया।
    भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती अस्मिता चन्द ने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यह साबित कर दिया है कि केवल एक स्थिर सरकार ही विकसित भारत के सपने को साकार कर सकती है।यह बजट युवा और महिला सशक्तिकरण,रोज़गार सृजन तथा शिक्षा-स्वास्थ्य के सुदृढ़ीकरण पर केंद्रित है।उन्होंने कहा कि बजट में विनिर्माण, प्रौद्योगिकी और बुनियादी ढांचे में बड़े निवेश के माध्यम से दीर्घकालिक विकास पर ध्यान केंद्रित किया गया है। प्रमुख घोषणाओं में सेमीकंडक्टर मिशन के लिए 40,000 करोड़ रुपये, जैव-औषधीय और कंटेनर विनिर्माण के लिए 10,000 करोड़ रुपये, रासायनिक पार्कों और अनुसंधान केंद्रों का विकास, एनआईपीईआर का आधुनिकीकरण, नए मेगा टेक्सटाइल पार्क और एमएसएमई, सूक्ष्म क्षेत्रों और आत्मनिर्भर भारत पहलों के लिए समर्थन शामिल हैं।
    ———
    पूर्व चेयरमैन गिरधारीलाल स्वर्णकार व वरिष्ट भाजपा नेता अशोक वर्मा ने बजट का स्वागत करते हुए इसे “2047 में विकसित भारत के लिए खाका” बताया।यह
    बजट समाधानोन्मुखी था, जिसमें युवाओं के लिए रोजगार, किसानों के लिए आय सुरक्षा और अवसंरचना निवेश, कौशल विकास, विनिर्माण और डिजिटल अर्थव्यवस्था की पहलों के माध्यम से मध्यम वर्ग को राहत देने पर ध्यान केंद्रित किया गया था।
    ————
    भाजपा जिला कोषाध्यक्ष शत्रुघ्न कसौधन,वरिष्ट नेता नित्यानंद मिश्र,अनिल भट्ट व मनोज कुमार उमर वैश्य ने कहा कि बजट ने आर्थिक स्थिरता सुनिश्चित की,सहकारी संघवाद को मजबूत किया और भारत के एक विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित हुआ।
    ———–
    युवा भाजपा नेता उमेश कुमार यादव ने कहा है कि यह युवा शक्ति बजट है। ऑरेंज इकोनॉमी, पर्यटन और खेलो इंडिया मिशन के जरिए युवाओं के लिए नए अवसरों द्वार खुलेंगे। भारत को दुनिया का डेटा सेंटर हब बनाने टैक्स में बड़ी छूट दी गई है।
    ————
    युवा भाजपा नेता सूरज कुमार पाण्डेय ने कहा कि ये बहुत क्रांतिकारी बजट है। देश को सुंदर बनाने वाला बजट है। देश के हर वर्ग पर ध्यान दिया गया है। व्यापारी, उद्योगपति और मजदूरों पर ध्यान दिया गया है। ये सामाजिक न्याय के साथ-साथ आर्थिक न्याय देने वाले बजट है।
    ——–
    युवा भाजपा नेता पंकज सोनकर ने कहा कि यह एक प्रगतिशील बजट है, जो भारतीय अर्थव्यवस्था के हर सेक्टर पर फोकस करता है। यह हर नागरिक के लिए बजट है। खासकर टेलीकॉम और डीओएनईआर के क्षेत्रों को इस बजट में मजबूत बढ़ावा मिला है। यह भारत को सशक्त और शक्तिशाली बनाएगा।
  • महिला से हुए मारपीट की मूक दर्शक बनी गोला पुलिस

    महिला से हुए मारपीट की मूक दर्शक बनी गोला पुलिस

     15 दिन से भटकती रही महिला, सीओ ने दिया मुकदमा दर्ज करने का आदेश

    गोला पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

    ब्यूरो प्रभारी-वेद प्रकाश यादव 

    गोलाबाजार। योगी सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए “मिशन शक्ति” के तहत प्रतिबद्ध है। नीतियों का मुख्य फोकस अपराधों पर ‘जीरो टॉलरेंस’, जैसी भागीदारी बढ़ाकर आत्मनिर्भर बनाना है। 

     

    उत्तर प्रदेश में योगी सरकार की प्रमुख महिला नीतियां और पहलें: सुरक्षा और जीरो टॉलरेंस: महिलाओं के प्रति अपराधों में सख्त कार्यवाही, और यौन अपराधों के त्वरित निपटारे में 98.60% सफलता के साथ यूपी को रोल मॉडल के रूप में स्थापित किया गया है। परंतु उपरोक्त सरकार की नीतियों को उनके ही गृह जनपद में जिम्मेदार पुलिस प्रशासन जीरो टॉलरेंस नीति को जीरो करना चाहते हैं जिसका जीता जागता उदाहरण गोरखपुर जनपद के गोला पुलिस का सामने आया है ।

     

     क्या है पूरा मामला-

     

    कोतवाली गोला क्षेत्र के ग्राम पटौहाँ निवासी मीना पत्नी रामनाथ उर्फ टसर को न्याय के लिए करीब 15 दिनों तक भटकना पड़ा। थाने में शिकायत देने के बावजूद सुनवाई न होने से परेशान पीड़िता ने अंततः मंगलवार को क्षेत्राधिकारी गोला को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई।

    पीड़िता मीना के अनुसार घटना 19 जनवरी की रात लगभग 8:30 बजे की है। दो अज्ञात युवक बाइक से आकर उसके घर के सामने खड़े होकर शराब पीने लगे। जब मीना ने उन्हें घर के सामने शराब पीने से मना किया तो दोनों ने फोन कर अपने चार अन्य साथियों को बुला लिया। इनमें से एक की पहचान गोलू यादव पुत्र रणजीत यादव निवासी कोहरा के रूप में हुई है।

    आरोप है कि सभी आरोपियों ने मिलकर मीना, उसके पति रामनाथ और उनकी तीन बेटियों के साथ गाली-गलौज की और लात-घूंसे से जमकर मारपीट की। मारपीट में मीना का हाथ टूट गया। इतना ही नहीं, आरोपियों द्वारा जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी गई।

    पीड़िता का कहना है कि घटना के बाद उसके पति ने थाना गोला में प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। लगातार चक्कर लगाने के बाद भी सुनवाई नहीं हुई तो मजबूर होकर मंगलवार को पीड़िता ने सीओ गोला से शिकायत की।

    मामले को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी गोला ने कोतवाली गोला को मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इसके बाद थाना गोला में संबंधित धाराओं में केस दर्ज किए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

    पीड़िता को न्याय दिलाने की दिशा में सीओ के हस्तक्षेप के बाद कार्रवाई शुरू होने से क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है कि आखिरकार पीड़िता को पहले ही दिन न्याय क्यों नहीं मिला।

  • UGC Regulations, 2026 को तत्काल प्रभाव से वापस (Rollback) लेने के संबंध में सवर्ण आर्मी (सिद्धार्थ नगर )बांसी उप जिलाधिकारी को ज्ञापन

    UGC Regulations, 2026 को तत्काल प्रभाव से वापस (Rollback) लेने के संबंध में सवर्ण आर्मी (सिद्धार्थ नगर )बांसी उप जिलाधिकारी को ज्ञापन

    सिद्धार्थ नगर (बांसी) ब्यूरो निष्पक्ष टुडे ;-

    विनोद दुबे ने आज  कहा (UGC) द्वारा जनवरी 2026 में जारी की गई UGC (Promotion of Equity in Higher Education Institutions) Regulations, 2026, जिसे दिनांक 15 जनवरी 2026 को भारत के राजपत्र में अधिसूचित कर तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है, अत्यंत गंभीर संवैधानिक एवं विधिक प्रश्न उत्पन्न करती है।

    यह अधिसूचना उच्च शिक्षा संस्थानों में जाति-आधारित भेदभाव को रोकने के उद्देश्य से लाई गई बताई जा रही है तथा इसमें SC, ST, OBC एवं दिव्यांग छात्रों के अधिकारों की सुरक्षा पर विशेष बल दिया गया है। इसके अंतर्गत सभी विश्वविद्यालयों एवं उच्च शिक्षा संस्थानों में 90 दिनों के भीतर इक्विटी कमेटियों के गठन का प्रावधान किया गया है, जिन्हें शिकायतों की जांच का अधिकार दिया गया है।

    सवर्ण आर्मी संगठन का यह स्पष्ट एवं दृढ़ मत है कि उक्त अधिसूचना भारत के संविधान में प्रदत्त समानता के मूल अधिकार (अनुच्छेद 14, 15 एवं 21) की भावना के अनुरूप नहीं है। भारत का संविधान सभी नागरिकों को समानता का अधिकार प्रदान करता है, किंतु यह अधिसूचना समानता की समग्र अवधारणा को स्थापित करने के स्थान पर केवल SC, ST एवं OBC वर्ग के छात्रों के अधिकारों पर केंद्रित है, जबकि सामान्य वर्ग (General Category) के छात्रों के अधिकारों एवं संवैधानिक संरक्षण को पूर्णतः नजरअंदाज करती है।

    यह अधिसूचना एकतरफा दृष्टिकोण अपनाते हुए समान अवसर (Equal Opportunity) के सिद्धांत को कमजोर करती है, जो कि संविधान की मूल संरचना (Basic Structure of the Constitution) के प्रतिकूल है। किसी भी कानून या नियम का उद्देश्य सभी वर्गों के लिए न्याय सुनिश्चित करना होना चाहिए, न कि किसी एक वर्ग के पक्ष में असंतुलन उत्पन्न करना।

    यह भी उल्लेखनीय है कि प्रारंभिक ड्राफ्ट में OBC वर्ग को शामिल न किए जाने तथा झूठी या फर्जी शिकायतों पर किसी प्रकार के दंडात्मक प्रावधान के अभाव को लेकर व्यापक विवाद उत्पन्न हुआ था। यद्यपि अंतिम संस्करण में OBC वर्ग को सम्मिलित कर लिया गया, तथापि दुर्भावनापूर्ण अथवा झूठी शिकायतों पर दंड का कोई प्रावधान न होना, इस अधिसूचना को और अधिक खतरनाक बनाता है तथा इसके दुरुपयोग की व्यापक संभावना उत्पन्न करता है।

    महोदय, उत्तर प्रदेश सहित देश के अनेक राज्यों में यह अधिसूचना विश्वविद्यालयों पर लागू की जा चुकी है, जिसके परिणामस्वरूप शैक्षणिक परिसरों में भय, असंतोष एवं असमानता का वातावरण उत्पन्न हो रहा है।

    यह तथ्य भी विचारणीय है कि भारत की अनुमानित जनसंख्या लगभग 140 करोड़ है, जिसमें से लगभग एक-तिहाई जनसंख्या सामान्य वर्ग की है, अर्थात लगभग 40 से 50 करोड़ नागरिक। इस प्रकार की अधिसूचनाएँ सामान्य वर्ग के करोड़ों छात्रों एवं नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों का प्रत्यक्ष उल्लंघन करती हैं।

    इसके अतिरिक्त, देश के विकास, प्रशासन, शिक्षा, उद्योग एवं राजस्व सृजन में सामान्य वर्ग का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण एवं अग्रणी रहा है। इसके बावजूद, इस प्रकार की अधिसूचनाओं के माध्यम से सामान्य वर्ग के अधिकारों एवं संवैधानिक संरक्षण का निरंतर हनन किया जाना, समाज में व्यापक असंतोष एवं नाराजगी को जन्म दे रहा है।

    अतः सवर्ण आर्मी संगठन, भारत सरकार से यह स्पष्ट एवं सशक्त मांग करती है कि उक्त UGC अधिसूचना को तत्काल प्रभाव से वापस (Rollback) लिया जाए तथा सभी वर्गों के छात्रों के अधिकारों को समान रूप से ध्यान में रखते हुए एक निष्पक्ष, संतुलित एवं संविधानसम्मत नीति का निर्माण किया जाए।हम यह भी स्पष्ट करना चाहते हैं कि जब तक इस अधिसूचना को वापस नहीं लिया जाता, सवर्ण आर्मी लोकतांत्रिक, संवैधानिक एवं विधिक तरीकों से इसका विरोध करती रहेगी तथा आवश्यकता पड़ने पर अपने संवैधानिक अधिकारों के अंतर्गत विधिक उपाय अपनाने के लिए भी बाध्य होगी।

    ज्ञापन देते  समय विनोद कुमार दुबे( जिला अध्यक्ष) शैलेंद्र कुमार पांडे जिला महासचिव)ज्ञानेंद्र द्विवेदी (जिला महामंत्री) राहुल द्विवेदी (जिला itcel प्रभारी) शैलू सिंह (छात्र संघ नेता )मोनू चतुर्वेदी
    विजय कुमार मिश्रा (जिला सचिव) ,राम प्रकाश मिश्रा( बांसी ब्लॉक अध्यक्ष) और सैकड़ो सवर्णआर्मी के कार्यकर्ता मौजूद थे।