Category: न्यूज़
Your blog category
-

आज का राशिफल. 28.02.2026
ज्योतिष डेस्क निष्पक्ष टुडे ;-
🐏मेष राशिफल
आपके दिमाग में आज कोई अद्भुत विचार आएगा और आपको इसे हाथोहाथ केवल इसीलिए रद्द नही क्र देना चाहिए क्योंकि आपको इसका हो पाना मुश्किल लग रहा है ǀ आज बड़ा सोचने और ऊँचाइयों को छूने का दिन है ǀ ऐसा करने के लिए आपको बाधाओं की सूची बनाकर अच्छी योजना बनानी अहि और आप पायेंगे कि परेशानियों से खुद-ब-खुद समाधान नजर आने लगेंगे ǀ
🐂वृषभ राशिफल
आज आपका विशेष ध्यान दोस्तों पर रहेगा ǀ किसी पुराने दोस्त से या तो आप मिलेंगे या उनमे से कोई आपसे मिलने आज अचानक चला आएगा ǀ आज अपनी किसी एक या अधिक दोस्तों की परेशानी में मदद भी करने वाले हैं ǀदूसरी ओर,एक दोस्त आपके ऊपर अपना गुस्सा भी निकल सकता है लेकिन बुरा ना मानें ǀउस दोस्त की अपनी कुछ परेशानियां चल रही अहिं और इसीलिए वह ऐसे व्यवहार कर रहा है ǀ
👫मिथुन राशिफल
आपको आज खुद का ही चिंतन करना है ǀ आपके जीवन में इस समय सब कुछ सही चल रहा है ,फिर भी आपको एक प्रकार की बेचैनी महसूस हो रही है जिसे आप व्यक्त नही कर पा रहे ǀ इसका एकमात्र समाधान यह है कि आप खुद के बारे में शांत दिमाग से सोचें जिससे आपको अपनी स्थितियों को बेहतर तरीके से देखने में मदद मिलेगी और आप सही समाधान खोज पायेंगे ǀ
🦀कर्क राशिफल
आज आपके भावनाओं में बहने की उम्मीद थोड़ी ज्यादा है ǀकिसी छोटी सी बात पर भी आप उदास हो जायेंगे या पुराने बेह्तर समय को याद करने लगेंगे ǀकिसी पुराने दोस्त से संपर्क साधने की कोशिश कर सकते हैं ǀ आज आप अपनी वर्त्तमान समस्या को सुलझाने के लिए कोई संतोषजनक समाधान खोजने या किसी की तरफ दोस्ती का हाथ बढाने के मूड में हैं ǀ
🐅सिंह राशिफल
आप एक आशावादी व्यक्ति हैं और आज यह बात सबको जान्ने देने और इससे लाभ उठाने का दिन है ǀइससे आपकी छवि एक प्रेरणात्मक वक्ता की बनेगी,जिसकी कोशिश आप लम्बे समय से करते आ रहे हो ǀ समाज में आपके सम्बन्ध जिन लोगों के साथ बहुत अच्छे नही हैं ,उनके साथ भी आपके संबंधों में अब सुधार आना शुरू हो जाएगा ǀ
🙍♀️कन्या राशिफल
आप आसानी से आगे होने वाली बातों का अनुमान लगा लेते हैं ǀ आपकी संचार क्षमता भी प्रभावशाली और नजरिया खुला है,इसीलिए जो आप चाहते हैं उसके लिए बहुत मेहनत करें ǀ हमेशा गलतियाँ ढूँढने की फिराक में रहने वाले आक्रामक लोगों के साथ उलझने से बचें ।
⚖️तुला राशिफल
अनुभव सबसे बड़ा अध्यापक है और अभी आपको इसी से सीखना है ǀभूतकाल से ली हुई सीख की उपेक्षा ना करें ताकि भविष्य की परेशानियों से बच सकें ǀजरुरतमंदों ,चाहे बच्चे हों या बूढ़े,उनकी मदद करें ǀऐसे करने से ही आप सही रास्ते पर चल पायेंगे चाहे आपको अभी इस पर चलने में कोई भी परेशानी आ रही हो ǀ
🦂वृश्चिक राशिफल
आपको आज बहुत सारी गलत जानकारी प्राप्त होंगीǀ इसीलिए औरों की सुनने और मानने की बजाय अपने आप सोच समझकर फैसले लेना अधिक उपयुक्त रहेगा ǀ अपने तरीके और अपने नजरिये के आधार पर देखेंगे तो बिलकुल ठीक फैसला ले पायेंगे ǀआपकी बहु प्रतीक्षित छुट्टी जल्द ही मिलने वाली है ǀ
🏹धनु राशिफल
आप प्रेरणा से भरे हैं और काफी अच्छी स्थिति में भी हैं ǀआपका दिमाग सक्रिय है और इसमें नए नए विहार और नीतियां आती रहती हैं ǀ आज का दिन आपके लिए सफलता से भरा रहेगा ǀ हालाँकि अगर आपने अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नही दिया तो यह सब उल्टा -पुल्टा भी हो सकता है ǀ
🐊मकर राशिफल
आप आज सकारात्मक उर्जा से भरे हुए हैं ǀहालाँकि आपका उद्देश्य अच्छा है परन्तु आपकी बातों का हर स्थान पर स्वागत नही होगा ǀ आपको अपनी प्रवृति का उपयोग अपने आप को ख़ुशी देने के लिए भी करना चाहिए और आज आप अपने ऊपर अच्छी खासी रकम खर्च कर सकते हैं ǀजहां तक दूसरों के बारे में आपकी राय का सवाल है ,अपने ऊपर थोडा सा नियंत्रण रखें क्योकि आपके कार्यकलापों को गलत भी समझा जा सकता है ǀ
🧉कुंभ राशिफल
आज आपको दूसरों पर विश्वास करना होगा ǀ यह आपका कोई करीबी या कोई दोस्त हो सकता है और वः आपकी किसी ऐसे विशेष काम में मदद करेगा जिससे आपके भविष्य पर काफी प्रभाव पड़ेगा ǀ लेकिन इसके लिए सबसे जरुरी यह होगा की आप उस व्यक्ति में विश्वास बनाये रखें ǀ आपको अपनी ही तरफ से विश्वास की पहल करनी होगी ǀ
🐟मीन राशिफल
आज आप महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपने सम्बन्धियों से बात कर सकते हैं ǀ प्यार से बातचीत करें और नम्र बने रहें ǀ अगर आप अभी स्थिति को नही संभाल पा रहें हैं तो अभी इसे छोड़ दें ǀ अगर मूड हल्का करना चाहते हैं तो शाम को किसी समारोह में भाग लें ǀ आध्यात्मिकता और विश्वास पर फोकस करने से आपको सहायता मिलेगी ǀ
-

ऐड गुरु प्रभाकर शुक्ला ने बदला अपना क्रियेटिव टेस्ट, साइबर क्राइम की पोल खोलेगी उनकी “डिजिटल अरेस्ट”
प्रयागराज की पावन धरित्री पर एक पुष्प की नाईं पल्लवित हुए प्रभाकर आज मायानगरी मुंबई में विज्ञापन की दुनिया में एक प्रदीप्त सितारा बन ऐड गुरु के नाम से सुशोभित हो विराजमान हैं। पूरा नाम है – प्रभाकर शुक्ला। किन्तु, यौवन का उत्पात, विज्ञता की बरसात, चपलता और प्रत्युत्पन्नमतित्वता के साथ प्रभावशाली व्यक्तित्व धारण करनेवाले लेखक निर्माता निर्देशक प्रभाकर शुक्ला को ऐड गुरु के बदले विज्ञापन जगत् का रचनाशील राजकुमार कहना श्रेयस्कर समझूंगा। मेरी दृष्टि में, वाणी में वह एक ऐड प्रिंस हैं, क्राउन प्रिंस जिनका सिंहासनारूढ़ होना अभी शेष है। लेकिन, प्रभाकर त्रिवेणी संगम की छटा देखते उसमें गोते लगाते बड़े हुए हैं। इसलिए, सिर्फ विज्ञापन फिल्मों तक पहुंच कर ही उनका गंतव्य विराम नहीं पाता। वह भी त्रिधारा में गतिमान हैं। विज्ञापन की दुनिया में मग्न रहते हुए भी ऐड प्रिंस शुक्ला का मस्तिष्क नये नये शिल्प की तलाश में सतत शोध करता रहता है, रचनात्मकता को गतिमान करने के नित नए ढब तलाशता है।
एक दशक से एम डी एच मसाला को आधुनिक अंदाज़ में पुनर्स्थापित कर एक बार फिर सरताज बनाने में प्रभाकर शुक्ला की ही महती भूमिका है। वह एक ऐड कमर्शियल (विज्ञापन ) को भी एक फीचर फिल्म की तरह गंभीरता से लेते हैं। इनके बनाये विज्ञापन में भी आप ज़िंदगी के विभिन्न रस रंग का अनुभव आस्वादन कर सकते हैं। भावनात्मक जुड़ाव किसी विज्ञापन फिल्म में देखा, महसूस किया है कभी ? नहीं? तो प्रभाकर शुक्ला के फिल्माए विज्ञापन फिल्मों का अवलोकन करें — एम डी एच, एम डी एच करते हुए जान जाएंगे ज़िंदगी और रिश्तों के बीच के ताने-बाने का सच, सचमुच बिल्कुल सच सच!
प्रभाकर शुक्ला जो विज्ञापन के साथ डॉक्यूमेंट्री (वृत्त चित्र) अथवा फीचर फिल्म (कथा चित्र) के लिए भी बने हैं, दो दशक पूर्व *”कहानी गुड़िया की”* (दिव्या दत्ता, आरिफ जकारिया, राजपाल यादव) बनाकर वह सब कुछ प्रमाणित कर चुके हैं। अभी वह एक बिल्कुल ही नये और सर्वथा प्रासंगिक विषय को लेकर मन मस्तिष्क को झंकझोर देनेवाला मुद्दा उठाकर प्रस्तुत करने जा रहे हैं – “डिजिटल अरेस्ट” ! डिजिटल अरेस्ट औचक आया हुआ एक ऐसा साइबर क्राइम है जिसके चंगुल में कोई भी व्यक्ति आ सकता है, आता जा रहा है और कुछ कारगर और आक्रामक कदम नहीं उठाए गए तो होता रहेगा। ऐसा कोई नियम कानून नहीं है कि पुलिस विभाग अथवा बैंक व अन्य किसी संस्थागत इकाई से आपको फोन कर डराया धमकाया जाए और अवांछित भुगतान के लिए विवश कर दिया जाए। परन्तु, डिजिटल अरेस्ट में यह सब ही होता है और खूब होता है। वीडियो कॉलिंग कर इस फ्रॉड को विश्वसनीय बना आपकी नब्ज़ टटोली जाती है। फिर आपको असहज एवं असहाय बना कर बर्बाद कर दिया जाता है। सामान्य व्यक्ति डिजिटल अरेस्ट के इस मकड़जाल को समझ नहीं पाता और फंसता चला जाता है। इसी रैकेट का भंडाफोड़ होगा प्रभाकर शुक्ला की “डिजिटल अरेस्ट” में जो अभी लेखन की मेज पर मूर्तरूप ले रहा है। इस विषय पर गहन शोध संपर्क और परिचर्चा की ज़रूरत है जिसमें प्रभाकर पिल पड़े हैं।
इलाहाबाद (अब प्रयागराज) रेडियो और दूरदर्शन पर अपने आरंभिक जौहर दिखाते दिखाते प्रभाकर शुक्ला का कुछ तकनीकी कार्यवश मायानगरी मुंबई में भी आना जाना आरंभ हो गया। फिर तो वह यहीं आ बसे। तीन दशक पूर्व प्रभाकर ने एक ठोस निर्णय लिया और उसने मुंबई में खूंटा ठोक दिया। उनकी चपलता और हाजिरजवाबी बड़ा काम आई। ड्रीम पूरा हुआ, सामने ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी थीं, हाथ में था “राहत रूह” और वह आत्मविश्वास से बोल रही थीं — तेल में जादू है। हुर्रे!!! प्रभाकर शुक्ला उछल पड़े, बन गए ऐड मेकर। राहत रूह की ठंढक इतनी असरदार हुई कि जोड़ों के दर्द गठिया दूर कराने हेतु “नूरानी तेल” वाले भी आ धमके। शुक्ला जी की तो बल्ले बल्ले। और इसी बीच शुक्ला कैम्पस पधारे – एम डी एच, एम डी एच। विश्वास करें, सच सच !!
ऑल द बेस्ट, फिलहाल, डिजिटल अरेस्ट! -

मनोज की वतन वापसी का प्रयास – राजेश मणि
महराजगंज ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :.
ग्राम मेदनीपुर खुशहाल नगर, जनपद महाराजगंज (उ.प्र.) निवासी श्री मनोज (पुत्र – जंगबहादुर) की पत्नी और परिजनों ने दुबई में फंसे मनोज की मदद के लिए मदद फाउंडेशन, गोरखपुर से संपर्क किया है। परिवार ने संस्था से उन्हें सकुशल भारत वापस लाने की गुहार लगाई है।

मदद फाउंडेशन के फाउंडर श्री राजेश मणि ने इस मामले को गंभीर मानवीय संकट मानते हुए संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में भारत के राजदूत डॉ. दीपक मित्तल को मेल के माध्यम से पत्र भेजकर हस्तक्षेप की मांग की है।
परिजनों के अनुसार, श्री मनोज 07 मार्च 2025 को दुबई की एक कंपनी, अलकदाद ग्लोबल बिल्डिंग कॉन्ट्रैक्टिंग (LLC), में काम करने गए थे। लगभग छह महीने तक काम करने के बाद उनकी तबीयत खराब हो गई। इसके चलते उन्होंने 17 अक्टूबर 2025 को नौकरी छोड़कर भारत लौटने का फैसला किया,बताया गया है कि 20 अक्टूबर 2025 को जब वह दुबई एयरपोर्ट से भारत आने की कोशिश कर रहे थे, तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया। तीन दिन बाद उन्हें बिना किसी स्पष्ट कारण के छोड़ दिया गया। इसके बाद 25 अक्टूबर 2025 को दोबारा भारत लौटने की कोशिश करने पर उन्हें फिर से रोक लिया गया और “शिकायत लंबित” होने की बात कहकर बार-बार पुलिस स्टेशन बुलाया जाने लगा। परिजनों का कहना है कि वर्तमान में वह दुबई में हिरासत/जेल जैसी स्थिति में हैं।
परिवार के अनुसार, मनोज को न तो काम करने दिया जा रहा है, न ही उनका बकाया वेतन दिया गया है और न ही उन्हें भारत लौटने की अनुमति मिल रही है। उनकी पत्नी श्रीमती सिंधु देवी और तीन छोटे बच्चे गांव में आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव में जीवन बिता रहे हैं।
राजेश मणि ने जब दो-तीन बार संपर्क किया तो प्रिंस गौरव करन भारतीय दूतावास अबुधाबी( यू ए ई )ने मेल के माध्यम से बताया की बरसा पुलिस स्टेशन में मनोज है।
मदद फाउंडेशन ने भारतीय दूतावास से अनुरोध किया है कि श्री मनोज को तत्काल कांसुलर सहायता दी जाए, उनकी कानूनी स्थिति स्पष्ट कराई जाए, बकाया वेतन दिलाने में मदद की जाए और उन्हें जल्द से जल्द सुरक्षित भारत वापस भेजा जाए।
संस्था ने आशा जताई है कि भारत सरकार और भारतीय दूतावास के हस्तक्षेप से मनोज की घर वापसी का रास्ता साफ होगा और पीड़ित परिवार को राहत मिलेगी।
राजेश मणि
फाउंडर
मदद फाउंडेशन, गोरखपुर। -

मैथिली ठाकुर ने विधानसभा में लालू यादव और तेजस्वी यादव को ‘दुर्योधन’ और ‘धृतराष्ट्र’ बताया था।
पटना ब्यूरो निष्पक्ष टुडे ;-
पटना- बिहार बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर ने विधानसभा में लालू यादव और तेजस्वी यादव को ‘दुर्योधन’ और ‘धृतराष्ट्र’ बताया था।
इसपर खेसारीलाल यादव की प्रतिक्रिया- मैथिली ठाकुर को ज्ञान बहुत कम है,कम उम्र में उपलब्धियां मिल जाने पर व्यक्ति अक्सर इस तरह की बातें करने लगता है।
-

गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का भव्य स्वागत
गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे ;-
भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता व पूर्व केंद्रीय मंत्री जनरल बी.के. सिंह जी के पूर्व पीएस व वरिष्ठ पत्रकार एस.एन. सिंह ने किया अभिनन्दन।
गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का प्रेस क्लब परिसर में गरिमामय स्वागत किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री जनरल बी.के. सिंह के पूर्व पीएस रहे वरिष्ठ पत्रकार एस.एन. सिंह ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पुष्पगुच्छ देकर शुभकामनाएं दीं और उनके सफल एवं प्रभावी कार्यकाल की कामना की। एस एन सिंह ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र की रीढ़ है और प्रेस क्लब जैसे संस्थान पत्रकारों की एकजुटता और गरिमा के प्रतीक हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी निष्पक्षता और संगठनात्मक मजबूती के साथ कार्य करेगी।प्रेस क्लब का सशक्त होना पत्रकारों के आत्मसम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए आवश्यक है। उन्होंने नवनिर्वाचित टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन में पारदर्शिता और सक्रियता बनी रहनी चाहिए।
प्रेस क्लब अध्यक्ष ओंकार धर द्विवेदी ने अतिथि का आभार व्यक्त किया और कहा कि वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन संगठन को नई दिशा देगा। मंत्री पंकज श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष धनेश सहानी सहित अन्य पदाधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।











गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का प्रेस क्लब परिसर में गरिमामय स्वागत किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री जनरल बी.के. सिंह के पूर्व पीएस रहे वरिष्ठ पत्रकार एस.एन. सिंह ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पुष्पगुच्छ देकर शुभकामनाएं दीं और उनके सफल एवं प्रभावी कार्यकाल की कामना की। एस एन सिंह ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र की रीढ़ है और प्रेस क्लब जैसे संस्थान पत्रकारों की एकजुटता और गरिमा के प्रतीक हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी निष्पक्षता और संगठनात्मक मजबूती के साथ कार्य करेगी।