Category: न्यूज़

Your blog category

  • प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को मेंडल,ट्राफी एवं प्रगति पत्र देकर किया गया सम्मानित

    प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को मेंडल,ट्राफी एवं प्रगति पत्र देकर किया गया सम्मानित

    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी                     बडहलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बडहलगंज क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय भीटी बाल में बच्चों को मेंडल, ट्राफी एवं प्रगति पत्र देकर सम्मानित किया गया।आज सोमवार को परीक्षा में अच्छा अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया।
    पूर्व प्रधानाध्यापक राम किशुन एवं समाज सेवी किशन राय के द्बारा बच्चों को मेंडल एवं ट्राफी एवं प्रगति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिसमें हर कक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को मेंडल व ट्राफी व रिपोर्ट कार्ड देकर सम्मानित किया गया।
    इस अवसर पर समाज सेवी किशन राय ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए शासन द्बारा अनेक प्रकार की योजनाएं संचालित की जा रही है। ऐसे में हम सबका भी दायित्व बनता है कि इन नैनिहालो को गुणवत्ता परक शिक्षा देकर समाजपयोगी नागरिक तैयार करें।
    इस अवसर पर प्रधानाध्यापक हरि लाल निषाद धर्मेंद्र कुमार राव अर्चना जायसवाल राम किशुन सिंह नीतू शर्मा,सोनू शर्मा पूजा सपना मनोज रुपा देवी फूलचंद मालती देवी सोनमती प्रेमबाला सहित शिक्षक एवं बच्चों के अभिभावक उपस्थित थे।

  • बडहलगंज में राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव का हुआ स्वागत

    बडहलगंज में राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव का हुआ स्वागत

            ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी                    बडहलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बडहलगंज अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव श्री सत्यनारायण पटेल और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह का सॉऊखोर चौराहे पर बड़हलगंज के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष अवधेश मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में स्वागत किया गया राष्ट्रीय सचिव संगठन सृजन अभियान को लेकर हर जिले का दौरा कर रहे हैं और आज वह गोरखपुर से आजमगढ़ के लिए जा रहे थे। उन्होंने ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए नए और पुराने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे हैं।
    पूर्व ब्लाक अध्यक्ष ने बताया कि हम लोगों ने गोरखपुर के जिला अध्यक्ष राजेश तिवारी को हटाने का मांग भी किया है जब से यह जिला अध्यक्ष हुए हैं तब से किसी भी प्रकार का कोई भी कार्यक्रम नहीं कर पा रहे हैं उन्होंने ने कहा कि वह केवल गोरखपुर इंदिरा बाल बिहार में बैठकर वहीं से अपनी जिला चला रहे हैं इसलिए हम लोगों ने ऐसे जिला अध्यक्ष को हटाने के लिए राष्ट्रीय सचिव से मांग किया गया है। राष्ट्रीय सचिव ने आश्वासन भी दिया है।
    स्वागतम करने वालो में नगर अध्यक्ष मिथिलेश कुमार वर्मा ,बबलू तिवारी ,चंद्रभान पांडेय,अजहर अंसारी आदि लोगों ने स्वागत किया

  • सिधूआपार पेट्रोल पंप पर मैनेजर की दबंगई, लाइन तोड़कर गाड़ी में भरवाया पेट्रोल, हंगामा ।

    सिधूआपार पेट्रोल पंप पर मैनेजर की दबंगई, लाइन तोड़कर गाड़ी में भरवाया पेट्रोल, हंगामा ।

    गोरखपुर। बड़हलगंज क्षेत्र के सिधूआपार स्थित एक पेट्रोल पंप पर शुक्रवार को उस समय भारी हंगामा खड़ा हो गया, जब पंप मैनेजर पर लाइन में खड़े ग्राहकों की अनदेखी कर जबरदस्ती नोजल छीनकर एक गाड़ी में पेट्रोल भरवाने का आरोप लगा। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, पंप पर पहले से काफी भीड़ लगी हुई थी और लोग अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान अचानक एक गाड़ी आकर खड़ी हुई, जिसके बाद मैनेजर ने कथित तौर पर कर्मचारियों से नोजल लेकर उस वाहन में पेट्रोल भरवा दिया।
    प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जिस ग्राहक ने 1000 रुपये का पेट्रोल भराने की बात कही थी, उसके वाहन में कथित रूप से 1600 रुपये तक का पेट्रोल भर दिया गया, जिससे वहां मौजूद लोगों का गुस्सा और बढ़ गया। लोगों ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने इस पर आपत्ति जताई, तो मैनेजर ने उल्टा रौब झाड़ते हुए कहा- “मैं मैनेजर हूं, जो करना है कर लो।”
    इस बयान के बाद पेट्रोल पंप पर माहौल और गरमा गया। लाइन में खड़े उपभोक्ताओं ने इसे सरेआम मनमानी, दबंगई और उपभोक्ता अधिकारों का खुला उल्लंघन बताया। लोगों का कहना था कि यदि पंप प्रबंधन ही नियमों को ताक पर रख देगा, तो आम जनता आखिर न्याय के लिए कहां जाएगी। कई लोगों ने आरोप लगाया कि पंप पर अक्सर पहचान और रसूख के आधार पर वाहनों को प्राथमिकता दी जाती है, जिससे आम ग्राहकों को बेवजह परेशान होना पड़ता है।
    घटना के दौरान कुछ देर के लिए पंप पर अफरा-तफरी और बहस का माहौल बन गया। मौजूद लोगों ने पंप प्रबंधन से जवाब मांगा, लेकिन संतोषजनक उत्तर न मिलने पर नाराजगी और बढ़ गई। उपभोक्ताओं ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित मैनेजर एवं जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
    स्थानीय लोगों का कहना है कि पेट्रोल पंप जैसे सार्वजनिक सेवा केंद्रों पर पारदर्शिता, अनुशासन और उपभोक्ता सम्मान सबसे जरूरी है। यदि वहां भी खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई जाएंगी, तो इससे आम जनता का भरोसा पूरी तरह टूट जाएगा।
    फिलहाल यह मामला पूरे बड़हलगंज क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कराकर सच्चाई सामने लाई जाए, ताकि दोषियों पर कार्रवाई हो सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
  • निर्देशक अविनाश पांडेय ने कंप्लीट किया अपनी 10वीं फिल्म ‘मारवाड़ी बहू’ की शूटिंग

    निर्देशक अविनाश पांडेय ने कंप्लीट किया अपनी 10वीं फिल्म ‘मारवाड़ी बहू’ की शूटिंग

    भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बना चुके दिग्गज निर्देशक अविनाश पांडेय ने एक और बड़ा मील का पत्थर छू लिया है। बी टीवी प्ले के बैनर तले बन रही दूबे जी फिल्म फैक्टरी कृत बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मारवाड़ी बहू’ की शूटिंग सफलतापूर्वक संपन्न हो गई है। यह फिल्म न केवल अपनी कहानी के लिए चर्चा में है, बल्कि निर्देशक अविनाश पांडेय के करियर की 10वीं भोजपुरी फिल्म है, जो उनके बढ़ते कद और अनुभव को बखूबी दर्शाती है। इस फिल्म को मनीष शर्मा और अविनाश पांडेय मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। भोजपुरी फिल्म ‘मारवाड़ी बहू’ को काफी बड़े स्केल पर शूट किया गया है। निर्देशक अविनाश पांडेय ने कुशल निर्देशन में इस फ़िल्म में मारवाड़ी और भोजपुरी संस्कृति के अनूठे संगम को पर्दे पर उतारने की कोशिश किया है। फिल्म की पटकथा से लेकर लोकेशन और कलाकारों के चयन तक, हर बारीक पहलू पर उन्होंने ध्यान दिया है।

    इस फिल्म के कलाकारों की बात करें तो इस फिल्म में मुख्य भूमिका में भोजपुरी सिनेमा की ‘हॉट केक’ कही जाने वाली अंजना सिंह, मृदालनी दूबे, आदित्य मोहन, सूर्या शर्मा, जे नीलम, रंभा साहनी, सोनिया मिश्रा, श्रीधर अन्ना, अश्वनी जी, पंकज सिंह आदि कलाकार नजर आएंगे। यह फिल्म सामाजिक और पारिवारिक ताने-बाने पर आधारित है।

    गौरतलब है कि अविनाश पांडेय ने अपने करियर की शुरुआत बतौर निर्देशक पहली बार राकेश मिश्रा स्टारर भोजपुरी फिल्म ‘प्यार में पागल सनकी आशिक’ से की थी। उसके बाद जितेंद्र सिंह स्टारर दूसरी फ़िल्म ‘कफन’, दीपक दिलदार स्टारर तीसरी भोजपुरी फिल्म ‘केहू और के बानी फ़िलहाल’, विमल पाण्डेय स्टारर चौथी भोजपुरी फिल्म ‘दिल धड़के तोहार नाम से’, प्रेम सिंह स्टारर पांचवीं भोजपुरी फिल्म ‘दिल ने कर लिया ऐतबार’, प्रेम सिंह, दीपक दिलदार, विमल पाण्डेय, अविनाश शाही स्टारर छठवीं भोजपुरी फिल्म ‘रक्षक मातृभूमि के’, प्रेम सिंह, अविनाश साही, आदित्य मोहन स्टारर सातवीं भोजपुरी फिल्म ‘परदेशी भूल ना जाना’, अंजना सिंह, मृदालनी दूबे,अविनाश शाही स्टारर आठवीं भोजपुरी फिल्म ‘एगो ललनवा दे दीं राम जी’, यश मिश्रा, अपर्णा मलिक, मृदालनी दूबे स्टारर नौवीं भोजपुरी फिल्म ‘एक वर दो वधू’, अंजना सिंह, मृदालनी दूबे, आदित्य मोहन, सूर्या शर्मा स्टारर दसवीं भोजपुरी फिल्म ‘मारवाड़ी बहू’ हैं।
    इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए निर्देशक अविनाश पांडेय ने कहा कि ‘दसवीं फिल्म पूरी करना मेरे लिए केवल एक संख्या नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी है। ‘मारवाड़ी बहू’ सम्पूर्ण पारिवारिक और मनोरंजक फिल्म है, जिसे हर वर्ग का दर्शक पसंद करेगा। हमने इसकी मेकिंग में भव्यता और कहानी की सादगी का विशेष ध्यान रखा है।’

  • मनरेगाकर्मियों की बैठक में मनरेगा कार्यो को जल्द से जल्द पुर्ण करने का दिया निर्देश

    मनरेगाकर्मियों की बैठक में मनरेगा कार्यो को जल्द से जल्द पुर्ण करने का दिया निर्देश

    जीरामजी योजना के तहत मजदूरो को ज्यादा होगा लाभ, मिलेगा 125 दिन का काम
    ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
    बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे)बड़हलगंज विकास खंड के मनरेगा कर्मियो की बैठक का आयोजन विकास खंड के सभागार में मंगलवार को किया गया। ब्लाक में मनरेगा के तहत चल रहे कार्यो की समीक्षा की गयी। खंड विकास अधिकारी मनोज सिंह ने कहा कि अप्रैल में जीरामजी योजना लागू होने जा रहा है। उसके पहले मनरेगा के सभी कार्य पूर्ण कर लिए जाय। जीरामजी के तहत मजदूरो को 125 दिन काम मिलेगा। जिससे मजदूरो को और ज्यादा लाभ मिलेगा। पिछले जो भी कार्य मनरेगा से चल रहे है उसको जल्द से जल्द खत्म किया जाय। जीरामजी योजना के तहत होने वाले कार्यो में अधिक से अधिक लोगो को रोजगार देने व इसके प्रचार प्रसार पर जोर देने की बात कही। अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मीरा गौतम ने कहा कि जियो टैग न होने से कार्य को पुर्ण करने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। सभी को युद्ध स्तर पर लगकर इसे खत्म करने को कहा। उन्होंने कहा कि सरकार ने मनरेगा के जगह जीरामजी योजना लागू कर मजदूरो को और लाभान्वित करने की योजना बनाई है। इस दौरान जेई जयराम तिवारी, कैलाशपति, दुर्गेश कुमार, पन्नेलाल, अजीज, मनोज, नीतू चौहान, अमिताभ गौड़, धनावती, शोभा देवी, राजकिरन, बबलू यादव, अनीता दूबे, संदीप, सालिकराम आदि लोग मौजूद थे।

  • एमएमएमयूटी में 144 बेडेड गर्ल्स हॉस्टल का शिलान्यास आज, सीएम योगी देंगे सौगात

    एमएमएमयूटी में 144 बेडेड गर्ल्स हॉस्टल का शिलान्यास आज, सीएम योगी देंगे सौगात

    गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे ;-

    पावरग्रिड के CSR फंड से बनेगा छात्रावास, 13.67 करोड़ की लागत; साइबर फोरेंसिक लैब का भी उद्घाटन

    गोरखपुर ! मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) में छात्राओं के लिए एक बड़ी सुविधा का विस्तार होने जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 मार्च को विश्वविद्यालय परिसर में 144 बेडेड गर्ल्स हॉस्टल (बालिका छात्रावास) का शिलान्यास करेंगे। यह छात्रावास पावरग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (CSR) फंड से निर्मित किया जाएगा।

    प्रस्तावित हॉस्टल चार मंजिला होगा, जिसमें भूतल के अलावा तीन अन्य तल शामिल होंगे। प्रत्येक तल पर 12-12 कमरे बनाए जाएंगे, इस प्रकार कुल 48 कमरे होंगे। प्रत्येक कमरे में तीन छात्राओं के रहने की व्यवस्था की जाएगी, जिससे कुल 144 छात्राओं को आवास सुविधा मिल सकेगी। इस परियोजना पर लगभग 13 करोड़ 66 लाख 80 हजार रुपये की लागत आएगी।

    हॉस्टल में आधुनिक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। इसमें मेस और डाइनिंग हॉल, इंडोर गेम्स हॉल, बैडमिंटन और टेबल टेनिस की सुविधा, संगीत कक्ष, डिजिटल लाइब्रेरी और जिम जैसी व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। यह एमएमएमयूटी का छठवां बालिका छात्रावास होगा।

    विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जेपी सैनी के अनुसार, इस परियोजना के लिए पावरग्रिड के साथ एमओयू 26 अगस्त 2025 को राज्यपाल की उपस्थिति में हस्ताक्षरित हुआ था। अब मुख्यमंत्री के हाथों इसका शिलान्यास किया जाएगा।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री विश्वविद्यालय में स्थापित साइबर फोरेंसिक रिसर्च लैब का उद्घाटन भी करेंगे। साथ ही, कार्यक्रम में रिसर्च एक्सीलेंस पुरस्कारों का वितरण भी किया जाएगा।

  • गोरखपुर में शहीदों को श्रद्धांजलि, गूंजा ‘इंकलाब जिंदाबाद’

    गोरखपुर में शहीदों को श्रद्धांजलि, गूंजा ‘इंकलाब जिंदाबाद’

    गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे ;-

    भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान को किया याद, जर्नलिस्ट एसोसिएशन में आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा

    Please Share & like, comments, subscribe

    गोरखपुर: अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव थापर और शिवराम राजगुरु के बलिदान को याद करते हुए गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन के सभागार में एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

    कार्यक्रम में एसोसिएशन के अध्यक्ष रत्नाकर सिंह ने कहा कि इन महान क्रांतिकारियों ने देश की आज़ादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देकर इतिहास में अमर स्थान प्राप्त किया है। उनके बलिदान ने न केवल अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी, बल्कि पूरे देश में क्रांति की लहर पैदा कर दी।

    उन्होंने बताया कि लाला लाजपत राय पर 30 अक्टूबर 1928 को साइमन कमीशन के विरोध के दौरान हुए लाठीचार्ज और उनकी 17 नवंबर को हुई मृत्यु ने पूरे देश में आक्रोश की आग भड़का दी थी। इसी के प्रतिशोध में 17 दिसंबर 1928 को भगत सिंह और राजगुरु ने ब्रिटिश अधिकारी सांडर्स की हत्या कर दी। इस घटना के दौरान चंद्रशेखर आज़ाद ने भी साहस का परिचय देते हुए एक सिपाही को मार गिराया।

    युवा क्रांतिकारी भगत सिंह ने देश में क्रांति की भावना को जागृत करने के लिए दिल्ली की केंद्रीय विधानसभा में बम फेंककर खुद गिरफ्तारी दी। जेल में उन्होंने भारतीय कैदियों के साथ हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाई और आमरण अनशन भी किया।

    रत्नाकर सिंह ने कहा कि अंग्रेज सरकार इतनी भयभीत थी कि निर्धारित तिथि से पहले ही 23 मार्च की शाम को इन तीनों वीर सपूतों को गुप्त रूप से फांसी दे दी गई। उनका बलिदान आज भी देश के युवाओं को प्रेरित करता है और “इंकलाब जिंदाबाद” का नारा आज भी क्रांति का प्रतीक बना हुआ है।

    कार्यक्रम का संचालन मृत्युंजय नवल ने किया। इस अवसर पर पंकज श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, गणेश अंकज द्विवेदी, अरुण सिंह, उमेश मिश्रा, विनोद सिंह, सहित कई वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।
    सभा में सत्येंद्र शर्मा, मोहम्मद यूसुफ, अजय गुप्ता, अजीत यादव, राधेश्याम प्रजापति, नीरज सिंह, विष्णु पांडे, प्रवीण मद्धेशिया, कनक हरि अग्रवाल, कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, आनंद श्रीवास्तव, सुभाष गुप्ता और राकेश गौड़ सहित बड़ी संख्या में लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। अंत में सभी ने दो मिनट का मौन रखकर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

  • शिल्पी राज, शिल्पी राघवानी का भोजपुरी लोकगीत ‘नचनिया बंगलिनिया बिया’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से रिलीज

    शिल्पी राज, शिल्पी राघवानी का भोजपुरी लोकगीत ‘नचनिया बंगलिनिया बिया’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से रिलीज

    फेमस म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी रत्नाकर कुमार ने एक बार फिर भोजपुरी संस्कृति और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ा लोकगीत ‘नचनिया बंगलिनिया बिया’ संगीतप्रेमियों के बीच प्रस्तुत किया है। इस लोकगीत को सिंगर शिल्पी राज ने टिपिकल खाँटी भोजपुरिया अंदाज में गाया है। उनकी आवाज का जादू श्रोताओं पर बखूबी असर कर रहा है। वहीं इस गीत के बोल पर एक्ट्रेस शिल्पी राघवानी अपनी चंचल और मोहक अदाओं के साथ चार चांद लग रही हैं। शिल्पी राज की आवाज और शिल्पी राघवानी की अदायगी इस गाने में सोने पर सुहागा का काम कर रही है। यह गीत वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है, जो रिलीज होते ही ऑडियंस के बीच खूब धमाल मचाने लगा है। इस गीत को मिल रहे रिस्पांस से लगता है कि यह गीत जल्द ही मिलियन व्यूज के क्लब में शामिल होने वाला है। इस गाने का फिल्मांकन बहुत ही रिच और भव्य पैमाने पर किया गया है। इसके वीडियो में शिल्पी राघवानी मरून कलर की और गोल्डन कलर की साड़ी पहने अपनी कातिल अदाओं से महफिल में शमां बाँध रही हैं।

    इसके वीडियो में दिखाया गया है कि अपने पति रंगीला मिजाज से परेशान शिल्पी राघवानी अपने मन की व्यथा अपने सहेलियों संग साझा करते हुए गाने के बोल के माध्यम से कह रही है कि….
    ‘भर लगन घर नाही आवेले, ओकरा प पइसा लुटावेले, खीस में जागताटे रोज हमर जिया, एगो नाच के नचनिया बंगलिनिया बिया, जेकरा प पागल बाड़े मोर पिया…’

    लिंकः https://youtu.be/QVfX2n0mc90?si=JI1OsukCC2Z5u8xj

    वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत ‘नचनिया बंगलिनिया बिया’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इसके वीडियो में एक्ट्रेस शिल्पी राघवानी ने शानदार परफॉर्मेंस किया है। इस गीत को सिंगर शिल्पी राज ने मधुर आवाज में गाया है। गीतकार मुकेश मिश्रा ने इस गीत को लिखा है और संगीतकार विकाश यादव ने मधुर संगीत से सजाया है। इस गाने के वीडियो निर्देशक रवि पंडित, कोरियोग्राफर विशाल गुप्ता, एडिटर दीपक पंडित हैं। डीआई रोहित सिंह ने किया है। इस गाना का आल राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

    इस गीत को लेकर शिल्पी राज ने कहा कि ‘भोजपुरी संगीत जगत में वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी रत्नाकर कुमार जब भी किसी प्रोजेक्ट पर काम करते हैं, तो परिणाम हमेशा ब्लॉकबस्टर होता है। यह गाना दिल को सकून देने वाला बेहतरीन टीम के साथ बनाया गया है, जो लोगों के दिलों पर राज करने वाला है।’
    वहीं शिल्पी राघवानी ने कहा कि ‘मुझे खुशी है कि मैंने वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी के इस बेहतरीन गाने में काम किया है। यह गाना न केवल मनोरंजन करने वाला है, बल्कि लोकगीतों की परंपरा को भी जीवित रखने वाला है। इतना अच्छा गाना बनाने के लिए रत्नाकर कुमार सर को दिल से थैंक्यू!’

  • सपना चौहान और गोल्डी यादव का भोजपुरी लोकगीत ‘अधूरा ए राजा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

    सपना चौहान और गोल्डी यादव का भोजपुरी लोकगीत ‘अधूरा ए राजा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

    भोजपुरी जगत के जाने-माने निर्माता और वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी रत्नाकर कुमार हमेशा से ही कुछ अलग और नया करने के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस सपना चौहान और भोजपुरी म्यूजिक वर्ल्ड की पॉपुलर सिंगर गोल्डी यादव की जोड़ी नया भोजपुरी लोकगीत ‘अधूरा ए राजा’ भोजपुरी संगीतप्रेमियों के लिए मनोरंजन के लिए एक बार फिर वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इसमें पारंपरिक लोकगीत की मिठास और आधुनिक म्यूजिक का तड़का का एक बेहतरीन मिश्रण है। इस गाने को सिंगर गोल्डी यादव ने अपनी मधुर और दमदार आवाज से श्रोताओं का दिल जीत लिया है। गोल्डी यादव की गायकी में वो खास मिठास है, जो सीधे श्रोताओं के दिल में उतर रहा है। इस लोकगीत के बोल इतने प्रभावशाली हैं कि लोग इसे बार-बार सुनने पर मजबूर हो रहे हैं।

    इस गाने के वीडियो में एक्ट्रेस सपना चौहान ने अपनी अदाओं का जादू बिखेरती नजर आ रही हैं। वो कातिल अदाकारी और कमरतोड़ डांस का तड़का लगाकर सबको दीवाना कर रही हैं। उनकी एनर्जी और डांस मूव्स ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। सपना की स्क्रीन प्रेजेंस और उनकी मुस्कान ने इस वीडियो को और भी आकर्षक बना दिया है। निश्चित तौर पर सिंगर गोल्डी यादव की आवाज और एक्ट्रेस सपना चौहान का जलवा इस गाने को साल 2026 का सबसे लोकप्रिय गानों की कतार में खड़ा करने वाला है।

    लिंकः https://youtu.be/MyMl6YjmTBU?si=u8iD4TXWETKy8sk9

    वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत ‘अधूरा ए राजा’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर गोल्डी यादव ने मधुर आवाज में गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस सपना चौहान ने खूब होली का हुड़दंग मचाया है। इस गाने को गीतकार सतीश बाबा ने लिखा है, जबकि संगीतकार अभिषेक तिवारी ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, डीओपी रंजन, कोरियोग्राफर एम के गुप्ता जॉय, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

    इस गाने को मिल रही अच्छी प्रतिक्रिया से सपना चौहान काफी उत्साहित हैं। उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि ‘मस्ती से भरपूर यह लोकगीत मेरा पसंदीदा गाना है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी रत्नाकर कुमार सर ने बहुत ही प्यारा गीत बनाया है। इसकी शूटिंग के दौरान हमने खूब मजे किए और हर पल का आनंद लिया। मैं सभी श्रोताओं और दर्शकों को इस गाने को इतना प्यार देने के लिए तहे दिल से धन्यवाद देती हूँ।’

    वहीं सिंगर गोल्डी यादव ने कहा कि ‘भोजपुरी संगीत जगत में रत्नाकर कुमार सर अक्सर लोकगीतों को खास अंदाज में बनाते हैं, जोकि घर परिवार और समाज से जुड़ा होता है। ‘अधूरा ए राजा’ गाना न केवल एक प्रमाण है, बल्कि संगीतप्रेमियों के लिए यह गीत उत्सव और उमंग है। इस गाने में पारंपरिक धुनों और फिल्मांकन का अद्भुत मेल है, जोकि ऑडियंस को आकर्षित कर रहा है।’

  • यूपी सरकार के 9 साल पूरे: CM योगी बोले— “जीरो टॉलरेंस और मजबूत कानून व्यवस्था से बदली प्रदेश की तस्वीर

    यूपी सरकार के 9 साल पूरे: CM योगी बोले— “जीरो टॉलरेंस और मजबूत कानून व्यवस्था से बदली प्रदेश की तस्वीर

    लखनऊ ब्यूरो निष्पक्ष टुडे ;-

    DCM केशव मौर्य ने 2027 में बड़ी जीत का किया दावा, ब्रजेश पाठक बोले— “अब पहचान बन चुका है विकसित यूपी”, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने ‘सेवा बनाम मेवा’ की राजनीति पर दिया जोर

    प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि इन वर्षों में राज्य की छवि में बड़ा बदलाव आया है। उन्होंने बताया कि सरकार ने अब तक 9 लाख करोड़ रुपये से अधिक का बजट प्रस्तुत किया है, जो विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

    मुख्यमंत्री ने कानून-व्यवस्था पर जोर देते हुए कहा कि अब प्रदेश में त्योहारों के दौरान न तो दंगा होता है, न तनाव और न ही कर्फ्यू लगाना पड़ता है। उन्होंने इसे “अच्छे लॉ एंड ऑर्डर” का परिणाम बताया।

    सीएम योगी ने अपने हालिया सिंगापुर और जापान दौरे का जिक्र करते हुए कहा कि वहां के बड़े मंत्री और उद्योगपति यूपी में निवेश को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि “जीरो टॉलरेंस और जीरो करप्शन” की नीति के कारण ही निवेशक प्रदेश की ओर आकर्षित हो रहे हैं।

    वहीं, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने 2027 के चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि भाजपा 2017 से भी बड़ी जीत हासिल करेगी और विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि “अखिलेश जी मुंगेरी लाल के सपने न देखें, 2047 तक मौका नहीं मिलने वाला है।”

    दूसरे उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी पूर्ववर्ती सरकारों पर हमला बोलते हुए कहा कि पहले खराब सड़कों और बिजली संकट से ही यूपी की पहचान होती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले बिजली का वितरण भी पक्षपातपूर्ण तरीके से होता था और शिक्षा व्यवस्था में भी अनियमितताएं थीं।

    प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सांस्कृतिक दृष्टिकोण से नौ के अंक को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि जनता ने “मेवा वालों” को हटाकर “सेवा वालों” को मौका दिया है। उन्होंने विश्वास जताया कि 2027 में भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी।