Category: न्यूज़

Your blog category

  • गोरखपुर में ठेकेदार की संदिग्ध मौत, फार्महाउस में मिली लाश

    गोरखपुर में ठेकेदार की संदिग्ध मौत, फार्महाउस में मिली लाश

    गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :-

    मोबाइल पर बात के दौरान चली गोली, पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी

    गोरखपुर में शुक्रवार सुबह एक ठेकेदार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान अमरीश श्रीवास्तव (40) के रूप में हुई है, जो शहर के एक प्रतिष्ठित परिवार से जुड़े बताए जा रहे हैं।

    जानकारी के अनुसार, अमरीश सुबह करीब 10 बजे पार्क रोड स्थित अपने आवास से कुसम्ही स्थित फार्महाउस पहुंचे। वहां वे ऊपरी मंजिल पर गए और मोबाइल फोन पर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी।

     

    आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे कर्मचारियों ने उन्हें गंभीर हालत में पाया। पास में ही हथियार भी बरामद हुआ। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।

    सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। कर्मचारियों और अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले की गहन जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है।

    अमरीश श्रीवास्तव टेंट हाउस और ठेकेदारी का कार्य करते थे और शहर के विभिन्न बड़े आयोजनों में उनकी कंपनी सेवाएं प्रदान करती थी।

    पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

    🔲 मुख्य बिंदु (Highlight Box):

    सुबह 10 बजे फार्महाउस पहुंचे थे
    मोबाइल पर बातचीत के दौरान घटना
    मौके से हथियार बरामद
    पुलिस व फोरेंसिक टीम जांच में जुटी
    मौत के कारणों का अभी खुलासा नहीं

     

  • ड्यूटी पर चुनाव अधिकारी, लेकिन खुद वोट से वंचित! 65 नाम वोटर लिस्ट से गायब, मामला सुप्रीम कोर्ट पहुँचा

    ड्यूटी पर चुनाव अधिकारी, लेकिन खुद वोट से वंचित! 65 नाम वोटर लिस्ट से गायब, मामला सुप्रीम कोर्ट पहुँचा

    कोलकाता/नई दिल्ली ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :-

    वैध वोटर ID के बावजूद हटाए गए नाम; अदालत ने ट्रिब्यूनल जाने को कहा, भविष्य में नाम बहाल रखने पर जोर

    कोलकाता/नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में चुनाव ड्यूटी पर तैनात करीब 65 चुनाव अधिकारियों के नाम मतदाता सूची से हटाए जाने का मामला अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है।

    अधिकारियों ने शिकायत की है कि उनके पास वैध वोटर आईडी होने के बावजूद अचानक उनका नाम वोटर लिस्ट से हटा दिया गया, जिससे वे इस बार अपने मताधिकार का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं।

    याचिकाकर्ताओं की ओर से वकील एम आर शमशाद ने मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष यह मामला उठाया। उन्होंने बताया कि ये सभी अधिकारी चुनाव प्रक्रिया में सक्रिय रूप से ड्यूटी निभा रहे हैं, लेकिन तकनीकी या प्रशासनिक कारणों से उनका नाम सूची से हटा दिया गया।

    सुनवाई के दौरान अदालत ने तत्काल राहत देने से इनकार करते हुए कहा कि याचिकाकर्ता पहले संबंधित एपिलेट ट्रिब्यूनल का रुख करें। अदालत ने स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों की सुनवाई और समाधान के लिए ट्रिब्यूनल उपयुक्त मंच है।

    पीठ में शामिल जस्टिस जस्टिस बागची ने टिप्पणी करते हुए कहा कि संभव है कि ये अधिकारी इस बार मतदान न कर पाएं, लेकिन यह सुनिश्चित करना अधिक महत्वपूर्ण है कि भविष्य में उनका नाम मतदाता सूची में बना रहे।

    अदालत ने इस दिशा में आवश्यक कदम उठाने का संकेत दिया।

    भारत में मतदाता सूची का प्रबंधन और अपडेट करने की जिम्मेदारी भारत निर्वाचन आयोग के अधीन होती है। आयोग के नियमों के अनुसार, किसी भी नागरिक का नाम सूची में जोड़ने या हटाने के लिए निर्धारित प्रक्रिया और सत्यापन अनिवार्य होता है। विवाद की स्थिति में संबंधित ट्रिब्यूनल में अपील का प्रावधान मौजूद है।

  • आज का राशिफल. 24.04.2026

    आज का राशिफल. 24.04.2026

    ज्योतिष डेस्क निष्पक्ष टुडे :-

    🐏मेष राशिफल

    एकरसता आपको अच्छी न लगती ǀइससे आप बोर अनुभव करते हैं ǀआज आप काफी खुश और फ्लर्ट वाले मूड में होंगे ǀअपनी दिनचर्या बदलें ǀ इसमें फिटनेस को जगह दें ǀ किसी मनोरंजक गतिविधि में शामिल हो सकते हैं ǀ आपके नए विचार से वरिष्ठ अधिकारी प्रभावित होंगें ǀ ऑफिस में नयी पहचान बनेगी ǀ कुल मिलकर दिन हल्का-फुल्का गुजरेगा ǀ काम कम रहेगा ǀआप सकारात्मकता के श्रोत बने रहेंगे ǀ

    🐂वृषभ राशिफल

    अगर किसी के साथ इन दिनों आपके सम्बन्ध सही नही हैं तो आज उनसे इस बारे में बात कर सकते हैं ǀ उनकी भी बात ध्यानपूर्वक सुनें ǀ सामने वाले को ना तो इतनी छूट दें की आपको रोंदकर आगे बढ़ जाए,ना ही बहुत रुखा व्यवहार करना ठीक होगा ǀ ऑफिस में आज किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात सम्भव है,सतर्क और सक्रिय रहें ǀ

    👫मिथुन राशिफल

    आज का दिन कुछ अनिश्चित सा है ,आपको संवेदनशील लोगो से बात करते हुए अधिक सावधान रहना होगा ǀयह समय सामना करने और फैसले लेने के लिए भी उपयुक्त है ǀआप जिन अवांछित स्थितियों से बचना चाह्ते थे ,आपको उनमें खींचा जाएगा ǀकुछ कठोर निर्णय लेने होंगें ǀहालाँकि आप दबाव में भी सही फैसले ले पायेंगे और कुल मिलाकर सब अच्छा होगा ǀ

    🦀कर्क राशिफल

    आज आपको अपनी आरामदायक स्थिति से बाहर आकर कुछ गंभीर प्रयास करने हैं ǀ सावधान रहें कि बिलकुल परम्पराओं के अनुसार चलने से आपको कुछ हासिल नही होगाǀगंभीर होकर प्रयास करने से ही आपको बहाव के साथ बहते रहने के स्थान पर जीवन जीने की सही भावना आएगी ǀ यह इस समय आपको मुश्किल जरुर लगेगा ,लेकिन अगर एक बार आप यह कर गये तो आपका जीवन ही बदल जाएगा ǀ

    🐅सिंह राशिफल

    आप किसी करीबी को कोई सलाह देंगे और वह इसे बहुत कृतज्ञता के साथ स्वीकार करेगा ǀ आप आज बहुत अच्छे और नरम मूड में हैं ,आज का दिन अपने पुराने दोस्तों से सम्पर्क स्थापित करने के लिए बहुत अच्छा है ǀ अपने किसी पुराने स्कूल के दोस्त से फोन पर बाते क्र लें,आपको बहुत अच्छा लगेगा ǀ पिछले मतभेदों को भुलाकर आगे बढने के लिए भी अच्छा समय है ǀ

    🙍‍♀️कन्या राशिफल

    अपने जीवन पर नियंत्रण रखें और और सब के कहने या कुछ करने की कोई भी परवाह ना करें ǀ इसके स्थान पर आराम से खुद की इच्छाओं और आवश्यकताओं को समझने की कोशिश करें और उन का विश्लेष्ण करें ताकि किसी स्पष्ट निष्कर्ष पर पहुंच सकें ǀ इस बात का विशेष ध्यान रखें की आपके फैसले से ऐसी किसी व्यक्ति को दुःख न हो जो आप पर भावनात्मक रूप से निर्भर है ǀ

    ⚖️तुला राशिफल

    आज आप खुद की जरुरत से अधिक आलोचना करने के मूड में हैं ǀआपको भी पता है कि आपकी अधिकतर चिंताएं निरर्थक हैं,फिर भी आप चिंता करते रहते हैं ǀ इसका एकमात्र समाधान यह है कि अपने किसी ऐसे करीबी से सा अपनी चिंताओं के बारे में बात करें जो आपको सहारा दे सके ǀ इससे पहले कि आप विकर्षित अनुभव करें ,आपको किसी विश्वसनीय व्यक्ति से सलाह लेनी चाहिए ǀ

    🦂वृश्चिक राशिफल

    आप एक आशावादी व्यक्ति हैं और आज यह बात सबको जान्ने देने और इससे लाभ उठाने का दिन है ǀइससे आपकी छवि एक प्रेरणात्मक वक्ता की बनेगी,जिसकी कोशिश आप लम्बे समय से करते आ रहे हो ǀ समाज में आपके सम्बन्ध जिन लोगों के साथ बहुत अच्छे नही हैं ,उनके साथ भी आपके संबंधों में अब सुधार आना शुरू हो जाएगा ǀ

    🏹धनु राशिफल

    आज आपके सब कामों और विचारों में एकाग्रता और शांति रहेगी ǀआप किसी विवाद से प्रभावित नही होंगे ,दरअसल कार्यस्थल पर भी ऐसी स्थिति बन सकती है कि आपको शान्तिदूत बनना पड़े ǀ घर के सुधार का कोई कार्यक्रम बना सकते हैं या अपने घर की समस्याओं को सुलझाने या संबंधों को बेह्तर बनाने के लिए काम कर सकते हैं ǀ

    🐊मकर राशिफल

    आप पुराने विचारों को छोड़कर नए विचारों को अपना रहे हैं ǀ आज कुछ अलग ना सोचें,इसका प्रभाव औरों पर अच्छा न पड़ेगा ǀ कोई भी काम करने से पहले ये मूल्याकंन दुबारा कर लें कि आप वास्तव में चाहते क्या हैंǀ घरेलू जरूरतों को पूरा करने के लिए नया वाहन और दूसरी चीजें खरीदने हेतु समय उपयुक्त है ǀ

    🧉कुंभ राशिफल

    दिन शुरुआत में बहुत अच्छा,बाद में थोडा व्यस्त रह सकता है ǀ घर पर कोई बीमार पड़ सकता है और आपको अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद उनकी देखभाल के लिए समय निकालना होगा ǀ आपको सहकर्मियों या दोस्तों से खुशी मिलेगी और आप आने वाले समय में उनके साथ समय बिताने की योजनायें बना सकते हैं ǀ

    🐟मीन राशिफल

    आज आप विशेषकर हलके फुल्के मूड में रहेंगे ǀ सब समस्याओं का सामना चेहरे पर मुस्कराहट के साथ करेंगे ǀआज किसी विवाद में मैत्रीपूर्ण मध्यस्थ की भूमिका भी अदा कर सकते हैंǀआपकी मौजूदगी से ख़ुशी और रोनक रहेगी और शाम को पार्टी की जान बने रहेंगे ǀ

  • गोरखपुर में शिक्षकों का महाआयोजन, 6 से 8 मई तक होगा प्रांतीय महाधिवेशन

    गोरखपुर में शिक्षकों का महाआयोजन, 6 से 8 मई तक होगा प्रांतीय महाधिवेशन

    सूर्य प्रकाश ओझा /गोरखपुर/निष्पक्ष टुडे :/

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई के तत्वावधान में 6, 7 एवं 8 मई को पूर्वोत्तर रेलवे ऑडिटोरियम, महाप्रबंधक कार्यालय,

    गोरखपुर में भव्य प्रांतीय महाधिवेशन:-

    आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में संघ के प्रधान प्रांतीय संरक्षक जगदीश पांडेय ठकुराई ने प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान यह जानकारी दी।

     

    उन्होंने बताया कि इस तीन दिवसीय महाधिवेशन में प्रदेशभर से लगभग 1500 शिक्षक प्रतिनिधि भाग लेंगे। महाधिवेशन को पांच प्रमुख सत्रों में विभाजित किया गया है, जिनमें शिक्षा व्यवस्था, शिक्षक समस्याओं और भविष्य की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

    पांच सत्रों में होगा आयोजन :-

    महाधिवेशन का पहला सत्र उद्घाटन सत्र होगा, जबकि दूसरा सत्र अध्यक्षीय भाषण के लिए निर्धारित रहेगा। तीसरे सत्र में “शिक्षा की चुनौतियां और शिक्षकों का दायित्व” विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित की जाएगी, जिसमें शिक्षाविदों और विशेषज्ञों को आमंत्रित किया गया है।

    चौथे सत्र में विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों की शिक्षक समस्याओं से संबंधित प्रस्ताव प्रस्तुत करेंगे, जिन पर गहन विचार-विमर्श कर निर्णय लिया जाएगा।

    मांग पत्र और आंदोलन की रणनीति

    अंतिम सत्र में शिक्षक समस्याओं के समाधान हेतु प्रस्ताव पारित कर मांग पत्र तैयार किया जाएगा। साथ ही भविष्य के संघर्ष कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की जाएगी।

    संघ की ओर से “गांव-गांव तक शिक्षा बचाओ अभियान” चलाने की भी घोषणा की गई है। इस अभियान में छात्रों, अभिभावकों, युवाओं और आम जनता को जोड़कर व्यापक जन आंदोलन खड़ा करने की योजना है।

    कई पदाधिकारी रहे मौजूद

    प्रेस वार्ता में डॉ. अजय कुमार पाण्डेय, डॉ. शोभित श्रीवास्तव, सत्यपाल सिंह, जगताशरण, देवेंद्र प्रताप सिंह गौतम सहित प्रांतीय, मंडल और जिला स्तर के अनेक पदाधिकारी एवं शिक्षक उपस्थित रहे।

  • बडहलगंज ब्लाक के 34 निपुण विद्यालयो के शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

    बडहलगंज ब्लाक के 34 निपुण विद्यालयो के शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

                 ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
    बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज ब्लाक क्षेत्र के विद्यालयों के शिक्षकों को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान गोरखपुर डायट परिसर में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले निपुण विद्यालयो शिक्षकों को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के गुरु गोरक्षनाथ हाल में एक भब्य समारोह में बड़हलगंज ब्लाक के 34 निपुण विद्यालयो के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
    इस कार्यक्रम का आयोजन बेसिक शिक्षा विभाग एवं डायट गोरखपुर द्बारा किया गया। जिसमें बड़हलगंज के 34 विद्यालयो के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में डायट प्रवक्ता अजय मिश्रा डीसी ट्रेनिंग नितिन पाण्डेय खण्ड शिक्षा अधिकारी गोला उदय शंकर राय खण्ड शिक्षा अधिकारी गगहा डॉ प्रदीप शर्मा प्रवीण पाण्डेय ने अपना विशेष योगदान दिया।
    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वि,बी,टी, सी, शिक्षक वेलफेयर एसोशिएशन के प्रदेश मंत्री/ जिलाध्यक्ष तारकेश्वर शाही ने कहा कि निपुण भारत मिशन के अन्तर्गत बच्चों में बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान विकसित करने में इन विद्यालयो का योगदान सराहनीय रहा है। ऐसे विद्यालयो के शिक्षकों की जितनी प्रशंसा की जाय कम है।
    मुख्य अतिथि डायट गोरखपुर प्रवक्ता अजय मिश्रा एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी चयनित विद्यालयो के शिक्षको एवं शिक्षिकाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करते हुए कहा कि इन विद्यालयो ने शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। और अन्य विद्यालयो के लिए प्रेरणा बने हैं।
    सम्मानित होने वाले विद्यालयो के अध्यापकों के नाम
    हरि लाल निषाद, जितेन्द्र तिवारी,कमलेश वर्मा,पल्लवी राय,,सुमन देवी,शशिकला तिवारी, प्रतिमा राय,शमीम अंसारी, राकेश यादव, विपिन शाही, परमानंद पाण्डेय, देवेन्द्र राय,अभय लाल यादव,सत्यावति राय,निलेश राय, आदि शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया।

  • गोरखपुर में जेसीआई इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत, समाजसेवा के कई प्रोजेक्ट्स लॉन्च

    गोरखपुर में जेसीआई इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत, समाजसेवा के कई प्रोजेक्ट्स लॉन्च

    गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :-

    सस्टेनेबल सिपिंग, महिला सशक्तिकरण और सड़क सुरक्षा पर विशेष फोकस, मैक्स हॉस्पिटल के साथ हुआ अहम टाई-अप

    गोरखपुर शहर के लिए यह दिन गर्व और प्रतिष्ठा का रहा, जब जेसीआई इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरपीपी भरत एन आचार्य का आधिकारिक दौरा सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर जेसीआई गोरखपुर मिडटाउन द्वारा कई सामाजिक एवं प्रेरणादायक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में सदस्यों, गणमान्य अतिथियों और नागरिकों ने भाग लिया।

    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष भरत एन आचार्य तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जोन अध्यक्ष गौरव सेठ की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान संगठन के सदस्यों को नेतृत्व, समाज सेवा और संगठनात्मक विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त हुए।

    इस आयोजन के तहत समाजहित में कई अहम पहल की गईं। सस्टेनेबल सिपिंग प्रोजेक्ट के अंतर्गत पुनः उपयोग योग्य पानी की बोतलों का वितरण किया गया। वहीं सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए रेडियम जैकेट्स वितरित किए गए। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सिलाई मशीनों का वितरण भी किया गया। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए ऑर्गेनिक वेस्ट कम्पोस्टर को बढ़ावा दिया गया और नए एलओ एक्सटेंशन के माध्यम से संगठन का विस्तार किया गया।

    नगर निगम, गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम में सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया गया, जबकि शाम को होटल रामाडा बाय विंडम में मुख्य समारोह का आयोजन हुआ, जहां सदस्यों के साथ संवाद और संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की गई।

    कार्यक्रम की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में मैक्स हॉस्पिटल, साकेत (नई दिल्ली) और जेसीआई इंडिया के बीच एक अहम टाई-अप स्थापित किया गया। इस अवसर पर मैक्स हॉस्पिटल के प्रतिनिधि विकास स्वरूप ने अस्पताल की आधुनिक सुविधाओं की जानकारी देते हुए औपचारिक समझौता पत्र सौंपा।

    अपने संबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने युवाओं की भूमिका, नेतृत्व विकास और सामुदायिक सहभागिता के महत्व पर जोर देते हुए सभी सदस्यों को समाज सेवा के कार्यों में निरंतर योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

    कार्यक्रम में प्रेसिडेंट सीए सौरभ अग्रवाल सहित कई पदाधिकारी, सदस्य और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, सहयोगियों और मीडिया बंधुओं का आभार व्यक्त किया।

  • विशेष रिपोर्ट: देशभर में आर्यभट्ट और डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर सरकारी आयोजन

    विशेष रिपोर्ट: देशभर में आर्यभट्ट और डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर सरकारी आयोजन

    नई दिल्ली/लखनऊ/पटना ब्यूरो :-

    देशभर में आज महान गणितज्ञ आर्यभट्ट और संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर व्यापक स्तर पर सरकारी कार्यक्रम और जनसभाएं आयोजित की गईं। राजधानी से लेकर गांवों तक सामाजिक, शैक्षणिक और जागरूकता से जुड़े आयोजन देखने को मिले।

     कुल जनसभाओं का अनुमान (Approx Data)

    प्रारंभिक सरकारी और प्रशासनिक सूचनाओं के अनुसार—

    पूरे भारत में लगभग 2000 से 3000 के बीच कार्यक्रम आयोजित हुए।

    इनमें जनसभाएं, संगोष्ठियां, रैलियां और श्रद्धांजलि समारोह शामिल रहे।
    आयोजन राज्य सरकारों, जिला प्रशासन, नगर निकायों और शैक्षणिक संस्थानों द्वारा किए गए।

    स्रोत (Sources):

    Press Information Bureau (PIB)
    राज्य सरकारों के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग
    जिला प्रशासन की प्रेस विज्ञप्तियां
    शिक्षा एवं सामाजिक न्याय मंत्रालय की प्रारंभिक रिपोर्ट

     नोट: अंतिम आधिकारिक समेकित आंकड़े अभी जारी होना बाकी है, इसलिए ये आंकड़े अनुमानित हैं।

    देशभर में आयोजनों की झलक:-

    🔹 राजधानी और बड़े शहर
    नई दिल्ली में संसद परिसर और मंत्रालयों में श्रद्धांजलि कार्यक्रम
    लखनऊ, मुंबई, पटना, भोपाल में बड़े पैमाने पर जनसभाएं
    मुख्यमंत्री और राज्यपालों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित

    🔹 जिला और ग्रामीण स्तर
    कलेक्ट्रेट, ब्लॉक और पंचायत स्तर तक कार्यक्रम
    स्कूल-कॉलेजों में भाषण, निबंध और प्रतियोगिताएं
    गांवों में जागरूकता सभाएं

    अंबेडकर जयंती पर विशेष आयोजन:-

    सामाजिक न्याय विभाग द्वारा रैलियां और अभियान
    “संविधान जागरूकता” कार्यक्रम
    दलित उत्थान और सामाजिक समानता पर विशेष फोकस

     योगदान (Contribution):-

    डॉ. भीमराव अंबेडकर
    भारतीय संविधान के मुख्य शिल्पकार
    सामाजिक समानता और न्याय के अग्रदूत
    शिक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने में अहम भूमिका

     आर्यभट्ट जयंती पर शैक्षणिक कार्यक्रम:-

    विज्ञान एवं शिक्षा संस्थानों में संगोष्ठियां
    गणित और खगोल विज्ञान पर विशेष कार्यक्रम
    छात्रों के लिए क्विज और प्रदर्शनियां

     योगदान (Contribution):-

    आर्यभट्ट शून्य (0) और दशमलव प्रणाली के विकास में योगदान
    खगोल विज्ञान और गणित में महत्वपूर्ण खोज

    “आर्यभटीय” ग्रंथ के माध्यम से वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा

     नेताओं के संबोधन

    देशभर में मुख्यमंत्री और मंत्रियों ने कार्यक्रमों में भाग लेते हुए
    संविधान, समानता और वैज्ञानिक सोच को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

     विश्लेषण (Analysis):-

    अंबेडकर जयंती बड़े सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर मनाई जाती है
    आर्यभट्ट जयंती मुख्यतः शिक्षा और विज्ञान के क्षेत्र तक सीमित रहती है
    कुल आयोजनों में राज्य सरकारों की हिस्सेदारी सबसे अधिक रही

     निष्कर्ष:-

    आज का दिन भारत के लिए दो महत्वपूर्ण विचारधाराओं—
    सामाजिक न्याय (Ambedkar)
    वैज्ञानिक सोच (Aryabhatt)
    को याद करने का अवसर रहा।
    हजारों कार्यक्रमों के माध्यम से सरकार ने इन महान व्यक्तित्वों के योगदान को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया।

    Disclaimer :-

    This news is based on sources like the Press Information Bureau (PIB) and official state/government reports.
    The figures mentioned are approximate, as final official data is yet to be released.
    This content is for informational purposes only and does not intend to target or influence any individual, group, or institution.
    Any errors will be corrected promptly.
    NT Nishpaksh Today
    “True News, Good News”

  • तिहा मोहम्मदपुर में भाजपा की गूंज, 9 साल का विकास बना जनचर्चा

    तिहा मोहम्मदपुर में भाजपा की गूंज, 9 साल का विकास बना जनचर्चा

              ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
    बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज तिहा मोहम्मदपुर में भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय के आगमन पर पूरे क्षेत्र में जोश और उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत करते हुए संगठन की एकजुटता का परिचय दिया।
    ब्लॉक प्रमुख आशीष राय के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा सरकार के 9 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान चलाया गया। कार्यकर्ताओं ने विकास, विश्वास और बदलाव के मुद्दों को प्रमुखता से रखते हुए सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को विस्तार से बताया।
    इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख रामआशीष राय ने कहा कि संगठन की मजबूती और क्षेत्र का समग्र विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने जनता के साथ निरंतर जुड़ाव बनाए रखने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध रहने का संदेश दिया।
    कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, ब्लॉक प्रमुख रामाशीष राय, विधायक राजेश त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष दुर्गेश मिश्रा, नरहरपुर मंडल अध्यक्ष बृजेश वर्मा, चेयरमैन प्रतिनिधि महेश कुमार, श्रीकांत सोनी, शैलेंद्र राय, डिग्गू राय, आलोक त्रिपाठी, पप्पू निषाद, राजकुमार निगम, राधेश्याम भारती, कुलदीप यादव, नवनीत राय, शब्द वेद पांडे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद ।

  • अति पिछड़े समाज की राजनीतिक भागीदारी पर जोर

    अति पिछड़े समाज की राजनीतिक भागीदारी पर जोर

    बड़हलगंज में ‘जन सेवा दल’ की बैठक संपन्न

               ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
    बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज नगर के बाईपास रोड स्थित सत्कार पैलेस में ‘जन सेवा दल’ के तत्वावधान में अति पिछड़े एवं सत्ता से वंचित समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी बी.के. शर्मा ने की। बैठक में क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे और समाज के उत्थान को लेकर अपने विचार व्यक्त किए।
    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जन सेवा दल के महासचिव रामकृपाल शर्मा ने कहा कि अति पिछड़ा समाज आज भी सत्ता की भागीदारी से वंचित है। इसे राजनीति की मुख्य धारा से जोड़ने के उद्देश्य से ‘जन सेवा दल’ का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि संगठन द्वारा जगह-जगह बैठकें और सम्मेलन आयोजित कर समाज को जागरूक किया जा रहा है।
    विशिष्ट अतिथि एवं प्रदेश प्रभारी अशोक शर्मा ने कहा कि आजादी के कई दशक बीत जाने के बाद भी अति पिछड़े समाज को अपेक्षित राजनीतिक भागीदारी नहीं मिल पाई है। अब यह समाज चुप रहने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि समाज की विभिन्न जातियां मिलकर ‘जन सेवा दल’ के माध्यम से संगठित होंगी और अब किसी राजनीतिक दल से टिकट मांगने के बजाय खुद टिकट बांटने की स्थिति में आएंगी। “जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी” के नारे को साकार करने पर भी उन्होंने जोर दिया।
    वक्ताओं ने इतिहास का उल्लेख करते हुए कहा कि अति पिछड़े वर्ग ने देश के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और अब समय आ गया है कि उन्हें उनका अधिकार मिले। कार्यक्रम के अंत में जिला अध्यक्ष बी.के. शर्मा ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया।
    इस अवसर पर सूरज शर्मा, राजाराम शर्मा, बी के शर्मा,राजकुमार शर्मा, विनोद शर्मा, दिग्विजय नाथ शर्मा, खदेरु शर्मा,राकेश शर्मा, अनिकेत शर्मा, प्रदीप शर्मा, चुन्नू शर्मा, संजय शर्मा, महेन्द्र शर्मा , डा खदेरू शर्मा , शिवा शर्मा, दीपक शर्मा, बबलु शर्मा ,मनोज शर्मा, रवींद्र शर्मा,सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

  • अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के तत्वावधान में बैठक हुई आयोजित

    अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के तत्वावधान में बैठक हुई आयोजित

            ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
    बडहलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज:- ब्लाक संसाधन केंद्र गोला के सभागार में अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के तत्वावधान में बैठक आयोजित हुई। जिसमें में उपस्थित शिक्षकों को संबोधित करते हुए महासंघ के संयोजक व विशिष्ट बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश मंत्री/ जिलाध्यक्ष तारकेश्वर शाही ने कहा कि अपनी सेवा सुरक्षा व टेट मुक्ति के लिए भारत के समस्त जिला मुख्यालयों पर 13 अप्रैल को मसाल जुलूस निकाला जाएगा । इसी क्रम में गोरखपुर में मसाल जुलूस जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से सायं 05.00 बजे से गणेश चौराह गोलघर होते हुए कचहरी चौराहा से वापस आकर काली मंदिर तक जाएगा । मसाल जूलूस की सफलता ही टेट मुक्ति का मार्ग प्रशस्त करेगी। प्रदेश संगठन संजयराज सिंह ने महासंघ में सम्मिलित समस्त संगठनों का आह्वान करते हुए कहां कि सेवा को सुरक्षित करने के बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें । बैठक को महासंघ संयोजक तारकेश्वर शाही,वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष रणविजय सिंह,मंडल उपाध्यक्ष ईश्वर चंद्र शुक्ल, जिला कोषाध्यक्ष शिवरतन निषाद, गोला ब्लाक अध्यक्ष रणधीर सिंह, कौड़ीराम ब्लाक अध्यक्ष अजय कन्नौजिया, सलमान, अखिलेश्वर मिश्रा, आलोक कुमार, प्रदीप तिवारी ने भी संबोधित किया तथा संचालन जिला संयुक्त मंत्री विपिन मिश्रा ने किया।
    बैठक में प्रदीप मिश्र, राजन मल्ल, सुधाकर दूबे, रीता यादव, महिमा सिंह, कुसुम, विजय प्रकाश, मृत्युंजय यादव, अभिषेक नायक, राकेश राय, संतोष सिंह, अमित गौड़, अतुल गुप्ता, चन्द्र भूषण यादव, राजन यादव आदि उपस्थित रहे ।